Blog

  • Punjab News: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल Gurmeet Singh सचखंड श्री दरबार साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    Punjab News: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल Gurmeet Singh सचखंड श्री दरबार साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    श्री हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे को लेकर दी ये खुशखबरी

    अमृतसरः उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए। इस अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया और उन्हें सिरोपा तथा श्री दरबार साहिब का मॉडल भेंट कर सम्मानित किया, जो गुरु घर का आशीर्वाद है।

    भावुक होते हुए राज्यपाल गुरमीत सिंह ने बताया कि अमृतसर जिले के गांव जलाल उस्मा में जन्म होने के कारण इस धरती से उनका गहरा जुड़ाव है। पुरानी यादें साझा करते हुए उन्होंने बताया कि जब वह ‘सेकंड लेफ्टिनेंट’ बने थे, तब भी वह गुरु साहिब का आशीर्वाद लेने आए थे। उन्होंने कहा, “यहां आकर आत्मा को नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने पूरी मानवता, भारतीयों और विशेष रूप से उत्तराखंड तथा पंजाब के लोगों की प्रगति के लिए प्रार्थना की।”

    उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी की शहादत और गुरु नानक देव जी की ‘एकता’ की शिक्षाओं को पूरी दुनिया के लिए मार्गदर्शक बताया। राज्यपाल ने यह खुशखबरी भी साझा की कि उत्तराखंड में स्थित श्री हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे का अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) हो गया है और जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं के लिए वहां दर्शन करना और भी आसान हो जाएगा। उन्होंने भारत सरकार द्वारा उठाए गए कदमों, जैसे करतारपुर कॉरिडोर खोलना और ‘वीर बाल दिवस’ मनाना, की भी सराहना की।

    एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि इसी शहर का एक मूल निवासी आज देश के इतने उच्च पद पर आसीन होकर सेवा कर रहा है। इसके साथ ही, उन्होंने आज श्री गुरु अंगद देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी। उन्होंने श्रद्धालुओं को गुरु साहिब द्वारा दिए गए गुरमुखी लिपि के सिद्धांतों और ‘सेवा-सिमरन’ के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में काफी उत्साह का माहौल था और श्रद्धालुओं में भारी जोश देखने को मिला।

     

     

  • Jalandhar News: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, वाहन सहित अन्य सामान जलकर राख, देखें LIVE

    Jalandhar News: कबाड़ के गोदाम में लगी भीषण आग, वाहन सहित अन्य सामान जलकर राख, देखें LIVE

    घर भी जलकर हुआ राख, व्यक्ति का रो-रो कर बुरा हाल

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में गांव कादियां काला सिंघा रोड पर स्थित कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना के दौरान बाइक सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण है कि आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही है। आग लगने से आसमान में धुंए का गुब्बार छा गया। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोग जान बचाकर घटना स्थल से दूर होने लगे और हादसे की सूचना दमकल को दी गई। मौके पर दमकल विभाग की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग चुकी है, लेकिन आग भीषण होने के कारण दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि कबाड़ के गोदाम में आज सुबह अचानक आग लग गई। जिसके बाद आग पर काबू पाने की लोगों द्वारा कोशिश की गई, लेकिन आग ने अचानक भीषण रूप धारण कर लिया। कबाड़ के पास रहते घर के व्यक्ति ने कहा कि घटना के दौरान इस घटना में सामान जलकर राख हो गया। यह जवाहर की फैक्टरी है और इस घटना में उसका घर भी आग की चपेट में आ गया और जलकर राख हो गया। घटना को लेकर व्यक्ति का रो-रो-कर बुरा हाल हो रहा है। जावेद अख्तर ने कहाकि उन्हें जब आग लगने की घटना की सूचना मिली। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे तो देखा आग लगने से कबाड़ सहित पास के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। आरोप है कि घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। लेकिन दमकल विभाग की टीम एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची। घटना के दौरान इलाके में रह रहे लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और स्थिति का जायजा ले रही है। इस दौरान लोगों को घटना स्थल से दूर रखा जा रहा है।  
  • Iran पर फिर बमबारी करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump, दिया Final Ultimatum!

    Iran पर फिर बमबारी करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump, दिया Final Ultimatum!

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने दोहरे तेवर में नजर आए हैं। एक ओऱ वो ईरान के साथ युद्ध खत्म होने पर व्हाइट हाउस में पार्टी करने की बात कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर खुली चेतावनी दे रहे हैं। यदि तय समय तक समझौता नहीं हुआ तो फिर से बमबारी शुरु हो सकती है। एयर फोर्स वन पर पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने साफ कहा कि वह ईरान के साथ चल रहे सीजफायर को आगे बढ़ाने के मूड में नहीं भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि – ‘शायद मैं इसे एक्साइडेट न करुं। यदि ऐसा हुआ तो ब्लॉकेड जारी रहेगा। हमें फिर से बम गिराने पड़ सकते हैं’।

    Read In English : https://encounternews.in/world/donald-trump-signals-possible-end-to-iran-ceasefire-if-no-agreement-reached-by-deadline/

    राष्ट्रपति ट्रंप ने संकेत दिया कि 21 अप्रैल को डेडलाइन बहुत जरुरी है। यदि इस तारीख तक अमेरिका और ईरान के बीच कोई अहम समझौता नहीं होगा हालांकि ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें उम्मीद है कि डील हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह होने वाला है परंतु ईरान का कहना है कि उनकी बातो पर भरोसे कम है।

    होर्मुज के आस-पास जारी रहेगा ब्लॉकेड

    अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने यह साफ कर दिया है कि चाहे सीजफायर बढ़े या फिर नहीं। अमेरिका का ईरान पर लगाया गया नौसैनिक ब्लॉकेड जारी रहेगा। यह ब्लॉकेड ईरान की अर्थव्यवस्था पर दबाव बनाने की बड़ी रणनीति का हिस्सा है क्योंकि इससे उसके तेल निर्यात पर सीधा असर पड़ता है। भले ही बातचीत जारी हो लेकिन दबाव की राजनीति भी साथ-साथ चलती रहेगी।

    अमेरिका ईरान में चल रही कई कोशिशें

    इसके बीच खबर मिली है कि अमेरिका और ईरान की प्रतिनिधि जल्द ही पाकिस्तान में एक नई बातचीत के दौरे के लिए मिल भी सकते हैं हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है परंतु ये संकेत मिल रहे हैं कि दोनों पक्षों किसी समझौते तक पहुंचने की कोशिशि में है। ईरान सूत्रों की ओर से खबरें चल रही है कि सोमवार को ये बातचीत इस्लामाबाद में होगी और रविवार शाम तक दोनों देशों के नेता पाकिस्तान पहुंचेंगे। पिछले दौर की बातीचत बिना नतीजे के खत्म हुई थी। ऐसे में इस बार का राउंड औऱ भी अहम माना जा रहा है।

    डबल गेम खेल रहे हैं ट्रंप

    ट्रंप की रणनीति को समझना मुश्किल नहीं है। एक ओर वो बातचीत के जरिए समाधान निकलने की बात करते हैं। वहीं दूसरी ओर सैन्य दबाव बनाए रखते हैं फिलहाल हालात बढ़ते हुए नाजुक है। 21 अप्रैल की डेडलाइन करीब है और पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि क्या अमेरिका और ईरान के बीच कोई समझौता हो पाता है नहीं।    
  • दूसरे अफेयर के शक में Girlfriend की हत्या, वारदात के बाद खुद पुलिस को दी सूचना

    दूसरे अफेयर के शक में Girlfriend की हत्या, वारदात के बाद खुद पुलिस को दी सूचना

    दुर्गः जिले में बॉयफ्रेंड द्वारा गला घोंटकर गर्लफ्रेंड की हत्या करने का मामला सामने आया है।उसे शक था कि प्रेमिका का किसी दूसरे के साथ अफेयर चल रहा है। इस बात पर दोनों का विवाद हुआ और गुस्से में आकर कार्तिक ने उसे मार डाला। उसके बाद खुद ही पुलिस को फोन कर मर्डर की जानकारी दी। घटना पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।

    आरोपी युवक और मृतक गर्लफ्रेंड की फाइल फोटो।
    आरोपी युवक और मृतक गर्लफ्रेंड की फाइल फोटो।

    मृतक युवती की पहचान यूनेश्वरी वर्मा (26) निवासी खैरागढ़ जिले के चिचोला के रूप में हुई है। वह दुर्ग में पढ़ाई करती थी। आरोपी बॉयफ्रेंड कार्तिक राम साहू (27) बालोद जिले का रहने वाला है। पढ़ाई के दौरान दोनों की पहचान हुई। यूनेश्वरी वर्मा पढ़ाई के लिए पुलगांव में किराए के मकान में रह रही थी, जबकि कार्तिक भी सुभाष नगर में किराए के मकान में रहता था। दोनों दुर्ग-बालोद रोड स्थित कोलिहापुरी के बीएम कॉलेज में बी.एड की पढ़ाई कर रहे थे।
    इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। दोस्ती धीर-धीरे प्यार में बदल गई। हालांकि कार्तिक यूनेश्वरी पर शक करता था कि, उसका किसी दूसरे के साथ अफेयर चल रहा है। इसी बातकर लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। 17 अप्रैल को कार्तिक यूनेश्वरी को लेकर अपने रूम पहुंचा, जहां उसी बात पर उनका दोबारा विवाद हो गया। गुस्से में आकर कार्तिक ने यूनेश्वरी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    इसके बाद कार्तिक ने खुद ही पूरे मामले की जानकारी डॉयल-112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजवा दिया है। आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। पूछताछ में आरोपी अपना जुर्म स्वीकार लिया है। वहीं आरोपी को थाने भेज दिया गया।

     

  • Punjab News: MP Channi के बाद विवादों में घिरे भाई, लोगों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: MP Channi के बाद विवादों में घिरे भाई, लोगों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर से सासंद चरणजीत चन्नी दूध वाले मामले की वीडियो जारी करने के बाद से लगातार विवादों में हैं। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले बठिंडा में लोगों ने सासंद चन्नी के खिलाफ एसएसपी दफ्तर में वीडियो को लेकर शिकायत दी थी। वहीं अब एक नया विवाद सासंद चरणजीत चन्नी के भाई डॉक्टर मनोहर सिंह से जुड़ गया है। जिसका विरोध आज फिरोजपुर में किया गया, जहां उन पर लोगों को इंटक का प्रधान बताकर भ्रमित करने के आरोप लगाए गए।

    बातचीत के दौरान इंटक के जिला प्रधानसुखदेव सिंह कटोरा ने बताया कि पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई डॉक्टर मनोहर सिंह किसी अन आधारित फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अपने आप को इंटक का प्रधान बताकर लोगों में भ्रम में डाल रहे हैं। इस मामले को लेकर पंजाब कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया है कि न तो मनोहर सिंह का पार्टी से कोई आधिकारिक संबंध है और न ही उन पर कोई जिम्मेदारी है। इसके साथ ही AICC या PPCC द्वारा भी कोई मान्यता नहीं दी गई है।

    उन्होंने कहा कि इस तरह के राजनीतिक मामलों का फायदा उठाकर संगठन के नाम पर गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस की नेतृत्व से मांग की है कि मनोहर सिंह को किसी भी गलत या फर्जी गतिविधि से रोका जाए और मजदूरों व आम लोगों पर गलत प्रभाव डालने से भी बचाया जाए, यह पार्टी की जिम्मेदारी होगी। फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक गर्माहट बढ़ती दिख रही है। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में पार्टी द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

  • कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, छोटे से झगड़े के बाद पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

    कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, छोटे से झगड़े के बाद पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

    सीहोरः गंज क्षेत्र के कोली मोहल्ले में बीती रात बेटे द्वारा पिता की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, कोली मोहल्ले में गंज निवासी सोनू शाक्य का अपने पिता सुभाष शाक्य से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि सोनू शाक्य ने अपने पिता पर हमला कर दिया और उनकी जमकर पिटाई की। इस हमले में सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें परिजन और आसपास के लोगों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे सोनू शाक्य को हिरासत में ले लिया। फिलहाल आरोपी से थाने में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किस कारण से शुरू हुआ था। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास के लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

    दूसरी ओर मृतक की पत्नी कृष्णा बाई ने बताया कि उनका बेटा लंबे समय से परिवार को परेशान कर रहा था। वह करीब 10 साल से घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था और हमेशा लड़ाई के लिए तैयार रहता था। उन्होंने कहा कि घर में अक्सर तनाव का माहौल बना रहता था।

  • Beer Bar में हुआ हंगामा, जम कर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

    Beer Bar में हुआ हंगामा, जम कर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

    नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर जिले में मारपीट का एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, नागपुर के हुडकेश्वर इलाके में स्थित एस के बीयर बार में उस वक्त हंगामा मच गया जब शराब पीने आए कुछ युवकों और बार कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार, कुछ लोग बार बंद होने के बाद में बार के अंदर शराब पीने की जिद कर रहे थे।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    तभी एक ग्राहक ने शराब के नशे में बार के अंदर उल्टी कर दी। जिसके बाद बार के अंदर उल्टी के बाद एक कर्मचारी ने सवाल उठाया कि आखिर इस गंदगी को साफ कौन करेगा? इस बात पर ग्राहक ने कहा कि वे सफाई के लिए पैसे दे देंगे। लेकिन इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बार के अंदर जमकर तोड़फोड़ की गई। वीडियो में बीयर बार में हंगामा होते हुए दिखई दे रहा है। लोग एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट कर रहे हैं। घटना में लोगों के बीच जमकर लात घूंसे चले। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। नागपुर के हुडकेश्वर में बीयर बार के भीतर हुई इस झड़प में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद बार के कर्मचारियों ने नागपुर के हुडकेश्वर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।  
  • बैलेंस बिगड़ने से थ्रेसर मशीन में गिरा व्यक्ति, कई टुकड़ों में बंटा शरीर

    बैलेंस बिगड़ने से थ्रेसर मशीन में गिरा व्यक्ति, कई टुकड़ों में बंटा शरीर

    झुंझुनूंः थ्रेसर मशीन में फंसने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। सिर समेत आधा शरीर कई टुकड़ों में बंट गया। व्यक्ति के थ्रेसर में फंसते ही लोगों ने दौड़कर ट्रैक्टर को बंद किया। तब तक व्यक्ति का आधा शरीर मशीन के अंदर जा चुका था। बताया जा रहा है कि थ्रेसर में बुरी तरह फंसे शव को करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला गया। पोस्टमॉर्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है।

    जानकारी मुताबिक, विकास उर्फ कालू निवासी नूलिया गोठड़ा गांव का रहने वाला था। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह खेती-बाड़ी और मजदूरी करता था और पास के गांव बास में शुक्रवार सुबह गेहूं की फसल निकलवाने गया था। फसल निकालते समय बैलेंस बिगड़ने से गेहूं के साथ थ्रेसर मशीन के अंदर चला गया। मौके पर खड़े लोगों ने दौड़कर मशीन को बंद कर दिया। तब तक युवक की आधी बॉडी अंदर फंस चुकी थी और शव के टुकड़े-टुकड़े हो चुके थे।हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बगड़ थाना पुलिस को सूचना दी। थ्रेशर में शव के टुकड़े बुरी तरह फंसे थे। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव के टुकड़ों को निकाला। पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Hotel के बाहर सो रहे युवकों पर जानलेवा हमला, जमकर पीटा, 10 पर FIR, देखें वीडियो

    Hotel के बाहर सो रहे युवकों पर जानलेवा हमला, जमकर पीटा, 10 पर FIR, देखें वीडियो

    अजमेरः राजस्थान के ब्यावर में एक होटल के बाहर चारपाई पर सो रहे 3 युवकों पर मुंह बांधकर आए 10 से ज्यादा हमलावरों ने लाठियों से हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे स्थित खेजड़ला चौराहे पर देर रात करीब 2 बजे ढाबे के बाहर चारपाी पर 3 युवक सो रहे थे। इस दौरान 4 अज्ञात बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। उन्होंने युवकों को बेरहमी से पीटा और 50 हजार रुपए कैश के साथ सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। साकेतनगर थाना इलाके में ब्यावर-पाली हाईवे पर खेजडला चौराहा के पास एक होटल के बाहर हुई यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    मामला 14 अप्रैल का है, लेकिन वीडियो अब सामने आया है। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि केसरपुरा निवासी लीला देवी (40) पत्नी किशन ने मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया- उसका बेटा सुरेंद्र काठात (22) ब्यावर से रात को गांव की तरफ आ रहा था। रास्ते में हाईवे पर खेजडला चौराहा के पास एक होटल में रुका था। वहां 2 अन्य युवकों के साथ चारपाई पर लेटा था। इसी दौरान जैतपुरा निवासी सुनील, नरेंद्र और केसरपुरा निवासी संजय 10 अन्य लोगों के साथ आए और अचानक लाठियों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान जेब से 50 हजार रुपए निकाल लिए और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। एएसआई ने बताया- हमले में सुरेंद्र काठात गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के बाद छुट्टी दे दी है। ये पूरा घटनाक्रम होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कुछ हमलावर चारपाई पर लेटे युवकों को लाठियों से बेरहमी से पीट रहे हैं। युवक हमलावरों से बचने के लिए इधर-उधर भागते हैं। इस दौरान एक युवक नीचे गिर जाता है तो उसे लातों से पीटते हैं। एएसआई ने बताया कि पीड़ित युवक की मां की रिपोर्ट पर सुनील, नरेंद्र, संजय सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।  
  • चलते Harvester में आग लगने से मशीन जलकर खाक, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

    चलते Harvester में आग लगने से मशीन जलकर खाक, चालक ने कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

    जालौनः कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूरा मल्लू में गेहूं की कटाई के दौरान एक चलती हार्वेस्टर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे खेत में मौजूद किसानों और मजदूरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना किसान रोहित सेंगर के खेत की है, जहां गेहूं की कटाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक हार्वेस्टर से धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में मशीन आग की लपटों में घिर गई। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए हार्वेस्टर चालक सौरभ परिहार ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत मशीन से कूदकर अपनी जान बचाई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    हादसे में करीब 10 बीघा खेत की फसल नष्ट हो गई। हालांकि ग्रामीणों और दमकल टीम की तत्परता से आसपास के खेतों में खड़ी फसल को बचा लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी हार्वेस्टर जलकर खाक हो गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पर काबू पाना मुश्किल हो चुका था और भारी नुकसान हो गया। इस घटना ने क्षेत्र के किसानों में भय और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। पीड़ित ने बताया कि हार्वेस्टर की टंकी में भरा पूरा गेहूं भी आग में जल गया। ओलावृष्टि के बाद जो करीब 8-10 क्विंटल गेहूं बचा था, वह भी पूरी तरह नष्ट हो गया। घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।गौरतलब है कि इन दिनों किसान पहले ही ओलावृष्टि, तेज आंधी-बारिश और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से जूझ रहे हैं। ऐसे में हार्वेस्टर में आग लगने की इस घटना ने उनकी परेशानियों को और बढ़ा दिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सूचना मिलने पर प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लगातार संकट झेल रहे किसानों को राहत कब मिलेगी, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।