Punjab News: MP Channi के बाद विवादों में घिरे भाई, लोगों ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर से सासंद चरणजीत चन्नी दूध वाले मामले की वीडियो जारी करने के बाद से लगातार विवादों में हैं। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले बठिंडा में लोगों ने सासंद चन्नी के खिलाफ एसएसपी दफ्तर में वीडियो को लेकर शिकायत दी थी। वहीं अब एक नया विवाद सासंद चरणजीत चन्नी के भाई डॉक्टर मनोहर सिंह से जुड़ गया है। जिसका विरोध आज फिरोजपुर में किया गया, जहां उन पर लोगों को इंटक का प्रधान बताकर भ्रमित करने के आरोप लगाए गए।

बातचीत के दौरान इंटक के जिला प्रधानसुखदेव सिंह कटोरा ने बताया कि पिछले कुछ समय से देखा जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई डॉक्टर मनोहर सिंह किसी अन आधारित फेसबुक या अन्य सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से अपने आप को इंटक का प्रधान बताकर लोगों में भ्रम में डाल रहे हैं। इस मामले को लेकर पंजाब कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया है कि न तो मनोहर सिंह का पार्टी से कोई आधिकारिक संबंध है और न ही उन पर कोई जिम्मेदारी है। इसके साथ ही AICC या PPCC द्वारा भी कोई मान्यता नहीं दी गई है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के राजनीतिक मामलों का फायदा उठाकर संगठन के नाम पर गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने पंजाब कांग्रेस की नेतृत्व से मांग की है कि मनोहर सिंह को किसी भी गलत या फर्जी गतिविधि से रोका जाए और मजदूरों व आम लोगों पर गलत प्रभाव डालने से भी बचाया जाए, यह पार्टी की जिम्मेदारी होगी। फिलहाल इस मामले को लेकर राजनीतिक गर्माहट बढ़ती दिख रही है। अब देखना यह होगा कि आने वाले समय में पार्टी द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *