कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, छोटे से झगड़े के बाद पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

Written by

in

सीहोरः गंज क्षेत्र के कोली मोहल्ले में बीती रात बेटे द्वारा पिता की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक, कोली मोहल्ले में गंज निवासी सोनू शाक्य का अपने पिता सुभाष शाक्य से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ गया कि सोनू शाक्य ने अपने पिता पर हमला कर दिया और उनकी जमकर पिटाई की। इस हमले में सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें परिजन और आसपास के लोगों की मदद से तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे सोनू शाक्य को हिरासत में ले लिया। फिलहाल आरोपी से थाने में पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किस कारण से शुरू हुआ था। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आसपास के लोगों के बयान भी लिए जा रहे हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

दूसरी ओर मृतक की पत्नी कृष्णा बाई ने बताया कि उनका बेटा लंबे समय से परिवार को परेशान कर रहा था। वह करीब 10 साल से घर में छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करता था और हमेशा लड़ाई के लिए तैयार रहता था। उन्होंने कहा कि घर में अक्सर तनाव का माहौल बना रहता था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *