Blog

  • Punjab News: Irrigation विभाग ने अवैध बिल्डिंगो पर चलाई डिचे, देखे वीडियो

    Punjab News: Irrigation विभाग ने अवैध बिल्डिंगो पर चलाई डिचे, देखे वीडियो

    मोहाली: जिले के कस्बा नवां गरांव में irrigation विभाग ने अवैध बिल्डिंगो पर बड़ी कार्रवाई करते हुए डिचे चलाई है। यह कार्रवाई पटियाला नदी के किनारे लोगों द्वारा बनाए गए अवैध फार्महाउसों और घरों पर हुई है। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स एवं मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण हटाया गया।

    इस मामले में जानकारी देते हुए ड्रेन अधिकारी ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पटियाला में राऊ नदी के किनारों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया है। नोटिफिकेशन के तहत कोई भी पानी के बहाव को नही रोक सकता। जिसके मद्देनजर नाजायज उसारियां को तोड़ा गया है। जिनमें अवैध फार्महाउस, घर और कमर्शियल अवैध निर्माण शामिल है।

    मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि माइनिंग विभाग के अधिकारी अपनी कार्रवाही कर रहे है। जिसके तहत पुलिस पार्टी मौजूद है और माहौल शांतिपूर्वक बना हुआ है।

  • Punjab News: चाकू की नोक पर युवती अगवा, बंधक बनाकर किया रेप, देखें वीडियो

    Punjab News: चाकू की नोक पर युवती अगवा, बंधक बनाकर किया रेप, देखें वीडियो

    परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, न्याय न मिलने पर दी आत्महत्या की चेतावनी

    बटालाः जिले से एक लड़की को अगवा करके उसको बंधक बनाकर 3 महीने जबरन दुष्कर्म करने और उसे गर्भवति करने का मामला सामने आया है। इस दौरान युवती व उसके परिजनों ने पुलिस पर उचित कार्रवाई न करने की गुहार लगाई। पीड़ित ने कहा कि अगर उन्हें न्याय न मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी। जानकारी मुताबिक, डेरा बाबा नानक थाने के अधीन पड़ते गांव पखोके टाहली साहिब की 22 वर्षीय युवती गुरप्रीत कौर अपनी मां, भाई व रिश्तेदारों के साथ थाने में इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची। इस मौके पर डेरा बाबा नानक थाने में पीड़िता के भाई मनप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी बहन जोकि मोलोवाली में एक शैलर में काम करती थी, को 19 जनवरी को गांव पखोके टाहली साहिब के एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू की नोक पर अगवा कर लिया तथा उसे बेहोश करके कहीं दूर ले गए। मां शिंदर कौर और भाई ने बताया कि जब उनकी बेटी लापता हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जबकि डेरा बाबा नानक पुलिस स्टेशन और कोटली सूरत मल्ली पुलिस स्टेशन को भी सूचित किया गया। उन्होंने कहा कि लड़की के लापता होने के बाद कार्रवाई करने के बजाय पुलिस यही कहती रही कि उनकी बेटी किसी के साथ भाग गई है। जब वह बैसाखी के दिन वापस लौटी तो उसने बताया कि उसे युवकों ने अगवा कर लिया था और उसे अपने पास रख लिया तथा वे लगातार उसके साथ बलात्कार करते रहे और वह एक महीने की गर्भवती है। पीड़ित लड़की ने बताया कि अपहरण के दौरान आरोपियों ने उससे जबरन लिव इन रिलेशनशिप संबंधी खाली कागजों पर हस्ताक्षर भी करवाए थे। कलानौर के एक पादरी ने भी उसे दूसरे धर्म में परिवर्तित करने पर जोर दिया। परिजनों ने बताया कि वे न्याय के लिए एसएसपी बटाला के समक्ष पेश हुए। उसके बाद वे डेरा बाबा नानक थाने और कोटली सूरत मल्ली थाने के चक्कर लगाते रहे और आज भी वे अपनी बेटी का बयान दर्ज करवाने के लिए डेरा बाबा नानक थाने में आए हैं। हालांकि, पूरा समय थाने में बैठने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। पीड़ित लड़की ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि उसकी जिंदगी बर्बाद करने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए, नहीं तो वह थाने के बाहर ही आत्महत्या कर लेगी। डेरा बाबा नानक थाने के एसएचओ सतपाल सिंह ने बातचीत के दौरान बताया कि लड़की ने पुलिस को 11 लोगों के खिलाफ बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कर जीओ के माध्यम से एसएसपी के संज्ञान में लाकर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की नियुक्ति पर नामधारी पंथ के प्रमुख ने दिए सुझाव, देखें वीडियो

    Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की नियुक्ति पर नामधारी पंथ के प्रमुख ने दिए सुझाव, देखें वीडियो

    अमृतसरः कुछ दिन पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार की नियुक्ति और सेवानिवृत्ति के संबंध में सभी संगठनों, विद्वानों और बुद्धिजीवियों से सुझाव मांगे थे। इसी के तहत आज नामधारी सिखों ने अपने वर्तमान गुरु ठाकुर दलीप सिंह के आदेशानुसार दरबार साहिब स्थित सूचना केंद्र में एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को लिखित रूप में अपने सुझाव सौंपे।

    नामधारी नेता सूबा अमरीक सिंह ने कहा कि उन्होंने जत्थेदारों की नियुक्ति के संबंध में ठाकुर दलीप सिंह के विचारों को लेकर एसजीपीसी अध्यक्ष को पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने जत्थेदार साहिब की सेवानिवृत्ति के संबंध में अपने सुझाव लिखे हैं। नामधारी सिख नेता सूबा अमरीक सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने विचार एक पत्र में लिख दिए हैं और केवल एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ही जानते हैं कि इन विचारों को स्वीकार करना है या नहीं। हालांकि एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने सभी सिख संप्रदायों और सिख बुद्धिजीवियों से सुझाव मांगे थे, जिसके चलते उन्होंने इसे अपना कर्तव्य समझा और आज नामधारी पंथ के प्रमुख ठाकुर दलीप सिंह के विचारों का पत्र लेकर यहां पहुंचे।

  • Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक मामले में सैदुल अमीन और सुखचरण सिंह की कोर्ट में पेशी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ग्रेनेड अटैक मामले में सैदुल अमीन और सुखचरण सिंह की कोर्ट में पेशी, देखें वीडियो

    दोनों आरोपियों का इतने दिनों का मिला रिमांड

    जालंधर: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड अटैक करने के मामले में मुख्य आरोपी सैदुल अमीन को आज कोर्ट में पेश किया गया। सादुल अमीन का आज 7 दिन का पुलिस रिमांड खत्म हो गया। जिसके चलते पुलिस ने उससे दोबारा पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड की मांग की है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी नार्थ आतिश भाटिया ने बताया कि आज कोर्ट से पुलिस को सैदुल अमीन का 8 दिनों का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपी से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कोर्ट से उन्होंने 10 दिन का सैदुल का डिमांड मांगा था। पिछली बार 7 दिनों के मिले रिमांड के दौरान सैदुल से कई महत्वपूर्ण जानकारियां पुलिस को मिली है।

    वहीं दूसरी ओर देहात के रायपुर में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में जम्मू-कश्मीर में सेना तैनात सुखचरण सिंह को गिरफ्तार करके 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। 5 दिन का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आज दोबारा सुखचरण सिंह को कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने फिर से 3 दिन का पुलिस रिमांड दिया है। बता दें कि सेना के जवान सुखचरण सिंह ने ही 19 वर्ष हार्दिक कंबोज को ऑनलाइन बम फेंकने की ट्रेनिंग दी थी। सोशल मीडिया के जरिए यह सेना का जवान आरोपियों को ट्रेनिंग दे रहा था।

    बता दें कि हमले के मुख्य आरोपी सईदुल अमीन उत्तर प्रदेश के अमरोहा का रहने वाला है। जांच में सामने आया था कि वह पेशे से वेल्डर है। पुलिस के अनुसार, आरोपी अमीन सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान समर्थित आतंकियों के संपर्क में आया था। उसे पैसों का लालच देकर यह हमला करने को कहा गया था। 19 साल का सैदुल ही बीजेपी नेता कालिया के घर पर ग्रेनेड फेंकने गया था।

    वहीं अब इस मामले की जांच में NIA जुट गई है और आतंकियों के नेटवर्क को उजागर करने की कोशिश कर रही है। एजेंसी यह भी जांच कर रही है कि पाकिस्तान स्थित ISI और खालिस्तानी आतंकियों के बीच इस तरह की साजिशें कैसे रची जा रही हैं और उनमें स्थानीय युवाओं को कैसे फंसाया जा रहा है।

  • Himachal News: पुलिस नाकेबंदी पर चिट्टे सहित एक काबू

    Himachal News: पुलिस नाकेबंदी पर चिट्टे सहित एक काबू

    ऊना /सुशील पंडित: पुलिस थाना वंगाणा के मुलाजिमों ने एक युवक को 2.62 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा है और आगामी जांच शुरू कर दी है

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना वंगाणा के मुलाजिमों ने वंगाणा में नाकाबंदी कर रखी थी और यातायात चैकिंग कर रहे थे, चैकिंग के दौरान एक युवक को जांच के लिए रोका तो शक के आधार पर तलाशी लेने पर 2.62 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

    आरोपित युवक की पहचान पंकज कुमार पुत्र प्रकाश चन्द  निवासी गांव करवाईं डाकघर बणी तहसील बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।वहीं पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना वंगाणा में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • जंगल में लगी भीषण आग, 40 हेक्टेयर इलाका जलकर राख, देखें Video

    जंगल में लगी भीषण आग, 40 हेक्टेयर इलाका जलकर राख, देखें Video

    सरिस्काः यहां के बफर जोन में आने वाले सिलीसेढ़ के पास जंगल में शनिवार रात को आग लगी रही। आग की लपटें दूर तक नजर आई। आग बुझाने के लिए कई रेंज के वनकर्मी जुटे रहे। ज्यादातर आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन हवा के साथ आग फैलने का डर है। आग करीब 40 हेक्टेयर जंगल तक पहुंच गई थी। इस साल सिलीसेढ़ क्षेत्र में वन क्षेत्र में आग लगने की ये दूसरी घटना है। सूचना मिलने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।

    अलवर बफर रेंजर शंकर सिंह ने बताया कि वनकर्मी रात भर आग बुझाने का प्रयास में लगे रहे। काफी हद तक आग को काबू भी किया गया। सुबह भी बराबर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अलवर वन मंडल में 3 मार्च को जिंदोली घाटी के पास पहाड़ी क्षेत्र में आग लगी थी जिसमें करीब 100 हेक्टेयर में वनस्पति जलकर खाक हो गई थी। उससे पहले टहला रेंज सहित कई जगह आग की घटना हो चुकी हैं। 4 अप्रैल को चुहड़ सिद्ध क्षेत्र में आग लगी थी। वही 1 अप्रैल को टहला रेंज के जहाज मंदिर के पास पहाड़ी पर आग लगी जिसपर काबू पाने में 5 दिन लग गए थे।

  • Punjab News: 3 अवैध पिस्तौल, 4 मैगजीन के साथ 4 गिरफ्तार, देखें Video

    Punjab News: 3 अवैध पिस्तौल, 4 मैगजीन के साथ 4 गिरफ्तार, देखें Video

    मोगा: स्थानीय पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुखपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, सम्पूर्ण सिंह और दलजीत सिंह के रूप मे हुई है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए SSP Ajay Gandhi ने बताया कि पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि चारो आरोपी मोगा रोड कोटइसेखां बस स्टैंड पर खड़े किसी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों से 3 अवैध देसी पिस्तौल .32 बोर, 4 मैगजीन और 7 जिंदा राउंड बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी, ताकि आरोपियों के लिंक पता लगाए जा सके कि आरोपीयो ने हथियार कहां से लिए थे।

     

  • तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने 2 लोगों को कुचला, देखें वीडियो

    तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने 2 लोगों को कुचला, देखें वीडियो

    सुपौलः एक तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने बाइक सवार 2 लोगों को कुचल दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वाले की पहचान वेलाटेढ़ा सिसौनी गांव निवासी मो. अली (50) के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवक की पहचान मो. सुभान (25) के रूप में हुई है, जिसे गंभीर हालत में सुपौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मुताबिक, दोनों बाइक सवार अपनी बहन के ससुराल नेमनमा से पंचायत में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। तभी सुपौल की ओर जा रही तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मो. अली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मो. सुभान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी और आक्रोश फैल गया। गुस्साए ग्रामीणों ने NH-327A को कुछ देर के लिए बाधित कर दिया। फिर भीड़ ने सफारी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। गनीमत रही कि घटना के वक्त गाड़ी में सवार लोग भागने में सफल रहे और कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने आग बुझाने के लिए फौरन अग्निशमन विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड टीम ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे किशनपुर थाना अध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर हिरासत में लिया जाएगा।
  • Punjab News : फायरिंग मामले में शिव सेना नेता सहित 2 पर FIR दर्ज, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : फायरिंग मामले में शिव सेना नेता सहित 2 पर FIR दर्ज, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : सोशल मीडिया पर अकसर ही तरह-तरह की वीडियो वायरल हो रही है। ऐसी ही एक फायरिंग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसमेें युवक ने हवाई फायरिंग की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने इस मामले में शिवसेना नेता रोहित अबरोल और उनके समर्थक रुताश भोला के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर छह-सात महीने पहले रुताश भोला निवासी धारीवाल का एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह गोलियां चलाते हुए दिख रहा था।

    इस मामले मेें एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने कार्रवाही करते हुए रोहित अबरोल को गिरफ्तार कर लिया है और रुताश भोला अभी फरार है। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा और चेकिंग में कोई लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है। एसएसपी आदित्य लगातार कानून व्यवस्था को मजबूत करने में जुटे हैं। इससे पहले उन्होंने कई सुस्त पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की है।

    शिवसेना हिंदुस्तान के नेता रोहित अबरोल का भी हथियारों के साथ एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

  • Punjab News: Gangster Puneet Bains के घर बदमाशों ने चलाई गोलियां, देखें CCTV

    Punjab News: Gangster Puneet Bains के घर बदमाशों ने चलाई गोलियां, देखें CCTV

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में बीती रात गैंगस्टर पुनीत बैंस के घर रात अढ़ाई बजे 2 बाइकों पर सवार 5 बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों ने घर के बाहर पहले किसी को वीडियो काल की जिसके बाद वह लोग वापस लौट गए। करीब 7 मिनट बाद बदमाश वापस आए और ताबड़तोड़ 2 गोलियां दागी। फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर सुबह जब पुलिस चौकी जनक पुरी के अधिकारी पहुंचे तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली। सरेआम पुलिस चौकी से चंद कदमों पर बदमाशों ने फायरिंग की जो अपने आप में पुलिस की कार्यशैली और नाइट पेट्रोलिंग को भी सवालों में खड़ा करता है। फायरिंग की घटना के बाद इलाके में सहम का माहौल है। पुनीत बैंस की मां कमलेश रानी ने बताया कि वह कल देर रात सो रहे थे। तभी अचानक करीब अढ़ाई बजे घर के बाहर कुछ बाइकों की आवाज आई, लेकिन मैंने दरवाजा नहीं खोला। तभी अचानक 5 से 7 मिनट बाद गोलियां चली जिसके बाद परिवार पूरा डर गया। कमलेश ने कहा कि उसका बेटा पुनीत घर पर नहीं रहता। घर पर वह सिर्फ अपनी बेटी के साथ रहती है। घटना के तुरंत बाद ही पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस प्रशासन परिवार का साथ दे रहा है। परिजनों ने बताया कि 2020 में चीमा चौक नजदीक पुनीत को कुछ लोगों ने पीटा था। उसी केस में कल उनकी गवाही है। बदमाश उन्हें डराने की कोशिश कर रहे है। कमलेश ने कहा कि मेरे बेटे पर भी कई मामले दर्ज हैं, लेकिन अब वह काफी सुधर रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाइक सवार आरोपियों की पहचान में पुलिस टीम जुटी हुई है। हमले के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस को 2 गोलियां चलने के निशान मिले है। इस मामले में परिवार के बयान दर्ज किए गए है। जल्द आरोपियों को दबोच लिया जाएगा। पुनीत बैंस पिछले 2 महीने से जेल से जमानत पर आया है।