Blog

  • Jalandhar railway station और होटलों में भारी Police force के साथ DCP नरेश डोगरा की दबिश, देखें वीडियो

    Jalandhar railway station और होटलों में भारी Police force के साथ DCP नरेश डोगरा की दबिश, देखें वीडियो

    जालंधरः रेलवे स्टेशन पर आज डीसीपी नरेश डोगरा के साथ भारी मात्रा में पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान रेलवे के यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहीं नरेश डोगरा ने यात्रियों के साथ-साथ ट्रेनों की चैकिंग की गई। मामले की जानकारी देते डीसीपी नरेश डोगरा ने कहा कि आज 150 मुलाजिमों की अगुवाई में 4 से 5 जगहों पर नाकेबंदी की गई। इस दौरान दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों की तालाशी ली गई।

    उन्होंने कहाकि यह रूटीन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान जम्मू, यूपी, सहित अन्य राज्यों से ट्रेनों के जरिए आने वाले यात्रियों की चैकिंग की जा रही है। वहीं शकी व्यक्तियों को रोककर उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं रेलवे से पास होटलों की भी चैकिंग की जा रही है। जहां होटलों में रूके यात्रियों का डाटा खंगाला जा रहा है। जिसमें जहां यात्रियों के आने के बारे में पूछताछ की जा रही है, वहीं उनके होटल में कितने दिन के स्टे के बारे में पूछा जा रहा है और इतने दिनों तक रूकने का कारण पूछा जा रहा है।

    इस दौरान अगर जांच के दौरान होटल संचालक बिना दस्तावेज को यात्रियों को रूकने की परमिशन देते पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस दौरान एसपी-1 और एसपी-2 की अगुवाई में रेलवे के बाहर भी चैकिंग की जा रही है। वहीं रेलवे के साइकिल स्टैंड की पार्किंग में अधिक समय से खड़े वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान शहरवासियों को इस चैकिंग अभियान के दौरान उनका सहयोग करने डीसीपी द्वारा अपील की गई, ताकि शरारती अनंसरों द्वारा माहौल खराब करने की कोशिशों को नाकाम किया जा सके।

  • Busy Life में ये जापानी तरीका आपके तनाव को करेंगा कम, जानें

    Busy Life में ये जापानी तरीका आपके तनाव को करेंगा कम, जानें

    हेल्थः भागदौड़ भरी इस जिंदगी में जब दिमाग को बिल्कुल भी आराम नहीं मिल पाता है, तब मेंटल हेल्थ से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपने समय रहते अपने स्ट्रेस को मैनेज करना नहीं सीखा, तो आप एंग्जायटी और डिप्रेशन जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं?, लेकिन एक जापानी तरीका जो आपके ब्रेन को डिटॉक्स करने में कारगर साबित हो सकता हैं।

    फॉरेस्ट बादिंग यानी प्रकृति के बीच में जाकर आप अपने दिमाग को शांत कर सकते हैं। किसी भी पार्क में महज वॉक करने से आप अपने तनाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं। सुबह-सुबह नेचर के बीच कुछ पल बिताएं और आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

    काइजेनः इस शब्द का मतलब है अपने लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे सुधार करना जिससे आप अपने तनाव को कम कर पाएं। 15 मिनट जल्दी उठना, एक गिलास ज्यादा पानी पीना, वॉक करना, इस तरह के छोटे-छोटे बदलाव आपकी मेंटल हेल्थ पर पॉजिटिव असर डाल सकते हैं। स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए आप योग की मदद भी ले सकते हैं।

    जेन मेडिटेशनः मेंटल पीस के लिए आप जेन मेडिटेशन तकनीक की मदद भी ले सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपनी आंखों को हल्का सा बंद कर लीजिए। अब आपको सिर्फ और सिर्फ अपनी सांसों पर फोकस करने की कोशिश करनी है। 10-15 मिनट किसी भी शांत जगह पर बैठकर ब्रीदिंग पर फोकस करें और जब आप अपनी आंखें खोलेंगे तो आपको बहुत ज्यादा रिलैक्स्ड महसूस होगा।

  • Haryana News: पैसा डबल करने का झांसा देकर की 150 करोड़ की धोखाधड़ी, दंपति गिरफ्तार

    Haryana News: पैसा डबल करने का झांसा देकर की 150 करोड़ की धोखाधड़ी, दंपति गिरफ्तार

    पानीपतः 150 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाली कंपनी के डायरैक्टर रिंकू डांडा व उसकी पत्नी सोनिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दम्पति ने अपने अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर वर्ष 2019 में जीएफएक्स एकैडमी प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी बनाकर 10 महीने में पैसे डबल करने का झांसा देकर करीब 4 साल तक निवेशकों को स्कीम का लाभ देने के बाद वर्ष 2024 में कंपनी बंद कर दी थी। निवेशकों को उनका पैसा वापस नहीं मिला तो आरोपियों के खिलाफ पानीपत व अन्य जिलों में शिकायत देकर मामले दर्ज करवाए गए थे।

    गत 31 मार्च को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एनएचबीसी निवासी सुरेश ने शिकायत दी कि पानीपत निवासी निर्दोष कुमार के साथ उसकी जान-पहचान थी। निर्दोष कुमार ने उसको अपनी कंपनी जी.एफ.एक्स. एकैडमी प्राइवेट लिमिटेड के प्लान के बारे में बताया। मई, 2023 में निर्दोष अपने साथ रिंकू ढांडा, सोनिया ढांडा व अंजलि को साथ लेकर उनके घर आया और 40 सप्ताह में पैसे डबल करने की बात कहकर कंपनी में निवेश करने के लिए कहा। विश्वास में लेकर 3 जून 2023 को उसकी 10 लाख रुपए की जीएफएक्स की आई.डी. बनाकर उक्त राशि ले ली। आईडी बनने के बाद उसके खाते में थोड़े-थोड़े कर 3,43,035 रुपए वापस आए। सितम्बर 2023 में निर्दोष कुमार ने उसकी 20 लाख की एक आई.डी. और बनाकर पैसे ले लिए। अक्तूबर, 2023 में कंपनी लोगों का पैसा लेकर भाग गई।

    पुलिस अधीक्षक ने बताया कि स्पैशल डिटैक्टिव यूनिट पुलिस टीम ने आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देकर गत मंगलवार को आरोपी रिंकू ढांडा को पंजाब के रूपनगर में मोरिंडा से गिरफ्तार किया। आरोपी रिंकू ढांडा को न्यायालय में पेश कर 4 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसने माना कि पत्नी सोनिया के साथ पानीपत निवासी दोस्त निर्दोष से मिलकर नैटवर्क मार्कीटिंग में लोगों से पैसे हड़पने की साजिश रची। करीब 20 हजार लोगों ने करोड़ों रुपए निवेश किए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फॉच्यूर्नर, वरना गाड़ी व 2 लाख रुपए नकदी भी बरामद की है।

  • शादी की खुशियां गम में बदली, 150 रिश्तेदारों की तबीयत बिगड़ी, धर्मशाला व स्कूल में चल रहा इलाज

    शादी की खुशियां गम में बदली, 150 रिश्तेदारों की तबीयत बिगड़ी, धर्मशाला व स्कूल में चल रहा इलाज

    दलौदाः जिले के गांव फतेहगढ़ में एक परिवार खुशी-खुशी अपने बच्चे की शादी कर रहे थे कि देखते ही देखते कब ये खुशियां गम में बदल गई, किसी को पता ही नहीं चला। दरअसल, शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग से 150 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सूचना मिलते ही धुंधड़का, अमलावद और निंबोद स्वास्थ्य केंद्रों से टीम मौके पर पहुंची। स्थिति संभालने मंदसौर जिला अस्पताल से भी डॉक्टरों की टीम को आना पड़ा। धर्मशाला और स्कूल में ही बीमारों का उपचार शुरू किया गया।

    जानकारी मुताबिक, 18 अप्रैल की शाम फतेहगढ़ निवासी मुकेश धाकड़ के बेटे की शादी में रसमलाई खाने से सैकड़ों लोग बीमार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 500 से ज्यादा लोगों को उल्टी-दस्त, पेट दर्द, घबराहट और बुखार की समस्या हो गई। स्वास्थ्य अधिकारी सतीश गौड़ ने बताया कि 150 से ज्यादा लोगों को फूड पॉइजनिंग हुई है। इनमें से 6-7 महिलाओं को मंदसौर जिला अस्पताल रेफर किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि शादी में इस्तेमाल हुआ दूध दलौदा की श्रीराम दूध डेयरी से लाया गया था। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। जांच की जा रही है।

  • Punjab News: थाने में 25 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: थाने में 25 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    रोपड़ः सिटी थाना में एक 25 वर्षीय नेपाली युवक की ओर से आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार युवक ने कंबल के हिस्से को काटकर फंदा लगाया है। लेकिन परिवार ने पुलिस पर मारने के गंभीर आरोप लगाए है। मृतक की मां ने आरोप लगाते कहा कि उनके बेटे को नाजायज तौर उठाया गया और झूठा केस दर्ज किया किया। बेटे की मौत पीटने ने हुई है।

    युवक की पहचान प्रिंस के रूप में हुई है। पारिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रिंस को पहले पीटा गया और उसके बाद उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाया गया। फिर उसको मृत घोषित किया गया। रिश्तेदारों ने बताया कि वह एक दिन पहले प्रिंस को खाना देने गए थे, प्रिंस से उठा तक नहीं जा रहा था, ऐसे में वह आत्महत्या कैसे कर सकता है। कस्टडी में उसने पुलिस की ओर से तंग परेशान करने के आरोप लगाए है।

    दूसरी तरफ जिला पुलिस प्रमुख गुलनीत सिंह खुराना ने कहां कि वह एक नशा ड्रग पेडलर था। उसे पर पहले भी कई केस दर्ज है। इसी वजह से उसे 16 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उसे अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लाया गया था। जहां उनसे आत्महत्या की है। अब यह मामला मामला न्यायिक जांच का है। इसलिए वह इस मामले में बहुत कुछ नहीं कह सकते। मामले में गुस्साए परिवार जनों ने पुलिस की गाड़ी से भी तोड़फोड़ की।

  • Punjab News: कुलयुगी पोते ने मारपीट कर दादा-दादी को घर से बाहर निकाला, देखें वीडियो

    Punjab News: कुलयुगी पोते ने मारपीट कर दादा-दादी को घर से बाहर निकाला, देखें वीडियो

    लुधियानाः प्यार के साथ पाल-पोस कर बड़े किए पोते कब अपनी ही जान के दुश्मन बन जाएंगे ये कभी किसी ने नहीं सोचा होगा। ऐसा ही एक वाक्य लुधियाना के शिवपुरी इलाके में देखने को मिला। जहां कलयुगी पोतों ने अपने ही दादा-दादी से मारपीट कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। बेबस दादा-दादी को मजबूरी मेें पूरी रात घर से बाहर रहकर निकालनी पड़ी।

    सिविल अस्पताल में मेडीकल करवाने पहुंचे 84 साल के दरिया सिंह ने बताया कि उनके पोतें अक्सर ही मारपीट करते है। उनका जायदाद को लेकर झगड़ा चल रहा है। पिछली दिनी वह बीमार थे तो डाक्टरों ने उन्हें सीढ़ियां चढ़ने से मान किया था। इसलिए वह अक्सर नीचे वाले कमरे मेें बैठने लगे। लेकिन पोतें ने उन्हें वहां से धक्का मारकर बाहर निकाल दिया और अपने 6 दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट दी। जिससे वह और उसकी पत्नी शांति रानी जख्मी हो गए। वह बड़ी मुश्किल से अपना गुजारा चला रहे है, जब पोतों से खर्चा मांगते है तो वह झगड़ा करने लग जाता है और गंदी गालियां देता है। दादी शांति रानी ने बताया कि पहले भी कई बार वह मारपीट कर चुका है। इस संबंधी कई बार पुलिस को शिकायत दे चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही। कल देर रात फिर मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। जिसके उन्हें कई गंभीर चोटें लगी है। जिसके बाद वह सिविल में मेडीकल करवाने पहुंचे है। पोतों पर कार्रवाई को लेकर प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।

  • पशुओं के बाड़े से लौट रहे दंपति को कार ने मारी जबरदस्त टक्कर, देखें CCTV

    पशुओं के बाड़े से लौट रहे दंपति को कार ने मारी जबरदस्त टक्कर, देखें CCTV

    भरतपुरः दंपति को एक तेज रफ्तार कार द्वारा पीछे से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना में महिला की मौत हो गई। वहीं उसके पति की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे भरतपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। एसएचओ गिर्राज सिंह ने बताया कि घटना सुबह 5 बजकर 30 मिनट की है। चतर फौजी और उसकी पत्नी वीरवती पशुओं के बाड़े से दूध निकालकर घर लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही वह उच्चैन बयान बाइपास पर पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को जबरदस्त टक्कर मार दी। घटना के बाद ड्राइवर कार को लेकर फरार हो गया। इस दौरान दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीण दोनों पति-पत्नी को लेकर उच्चैन सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर नहीं मिलने के कारण गुस्साए ग्रामीणों ने सीएचसी पर ताला लगा दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से समझाइश कर सीएचसी का ताला खुलवाया। इसके बाद पुलिस ने वीरवती के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। वहीं चतर फौजी की हालत को देखते हुए उसे भरतपुर रेफर किया गया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर कार की तलाश करने में जुट गई है।
  • JALANDHAR PAP FLYOVER के पास लगी आग, मौके पर पाया काबू, देखें वीडियो

    JALANDHAR PAP FLYOVER के पास लगी आग, मौके पर पाया काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः महानगर के एंट्री प्वाइंट JALANDHAR PAP FLYOVER के पास देर रात भयानक आग लग गई। आग मिलिट्री एरिया के पास लगी। जिसकी लपटें काफी तेजी से फैल रही थी। मौके पर किसी राहगीर ने आग देखी तो तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

    अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग कई चीजों को अपनी चपेट में ले सकती थी, जिससे बड़ा नुक्सान भी हो सकता था। आग से फैला धुआं फ्लाईओवर पर निकल रहे दोपहिया वाहन चालकों की आंखों में पड़ रहा था। जिससे वाहन अनियंत्रित हो सकता था और हादसे का कारण बन सकता था।

  • Punjab News : बारिश और तूफान का Alert जारी, इतने किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

    Punjab News : बारिश और तूफान का Alert जारी, इतने किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं

    चंडीगढ़ : मौसम विभाग ने पंजाब में बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार आज  रविवार को संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना जिलों में बिजली गिरने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

    इसके साथ ही दो दिन की बारिश के बाद कई जिलों में तापमान में मामूली गिरावट आई है। जिससे लोगों को हल्की राहत मिली है और तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। लेकिन, आज भी बारिश की संभावना है।

    पंजाब में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम में औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के आसपास बना हुआ है। लेकिन अब आने वाले दिनों में इसमें धीरे-धीरे फिर से बढ़ोतरी होगी। वहीं, इस दौरान लू चलने के भी आसार हैं।

  • इस इलाके में फटा बादल, Landslide से मलबे में दबी कई गाड़ियां और घर, देखें वीडियो

    इस इलाके में फटा बादल, Landslide से मलबे में दबी कई गाड़ियां और घर, देखें वीडियो

    जम्मूः पिछले कई दिनों से जम्मू-कश्मीर में बारिश हो रही है। रामबन जिले के सेरी बागना इलाके में रविवार सुबह बारिश के बाद बादल फटने से 3 लोगों की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। पहाड़ का मलबा गांव की तरफ आ गया, जिसके चपेट में कई लोग और घर आ गए। लैंडस्लाइड के कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिसमें पहाड़ से मलबा गिरते देखा जा सकता है। कुछ इलाकों में पहाड़ का मलबा सड़कों और रिहायशी इलाकों तक पहुंच गया है। वीडियो में तीन-चार टैंकर और कुछ अन्य गाड़ियां मलबे में पूरी तरह दबी हुई दिख रही हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। दूसरी तरफ रामबन जिले के बनिहाल इलाके में कई जगह लैंडस्लाइड घटनाएं हुई हैं। इसकी वजह से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है। सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। किश्तवाड़-पद्दर मार्ग भी बंद है। यहां वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।