Blog

  • Punjab News: Gun Point पर सरे बाजार दुकानदार से हुई लूट, देखे CCTV

    Punjab News: Gun Point पर सरे बाजार दुकानदार से हुई लूट, देखे CCTV

    फिरोजपुर : छावनी के बाजार में दिनदहाड़े किरयाना की दुकान पर हथियार दिखाकर तीन लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि दुकानदार और उसके कर्मचारी ने लुटेरों का मुकाबला किया, लेकिन लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इस घटना से मार्किट के दुकानदारों में भय व्याप्त है। लूट की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो मे देखा जा सकता है कि नकबपोश लुटेरे बेख़ौफ़ दुकान मे दाखिल होकर दुकानदार को डरा रहे है।

    जानकारी के अनुसार बाजार में स्थित किरयाना की दुकान पर मालिक और उसका नौकर बैठे थे, करीब 4 बजे तीन लुटेरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और पिस्तौल दिखाकर लूट की कोशिश की। इस दौरान दुकानदार और कर्मचारी ने लुटेरों से हाथापाई शुरू कर दी। जिसके बाद पिस्तौल की नोक पर लुटेरे गल्ले में पड़ी 15 हजार की नकदी लूटकर मोटरसाइकिल पर फरार हो गए।

    दुकानदार का कहना है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है। दिनदहाड़े ही लुटेरे दुकानों पर हथियार दिखाकर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। मौके पर पहुंच पुलिस सीसीटीवी फुटेज लेकर लुटेरों की पहचान करने में जुट गई है।

  • Punjab News: बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: बुजुर्ग महिला से लूट की वारदात करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    कपूरथला: थाना कोतवाली की पुलिस ने तीन घंटों के भीतर बुजुर्ग महिला के साथ लूटपाट करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जसप्रीत सिंह काहलों ने बताया कि दोनों आरोपी युवक और युवती मिलकर शहर में कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे थे। जो खासतौर पर बुजुर्गों को निशाना बना उनका पर्स व मोबाइल छीन मोटरसाइकिल पर फरार हो जाते थे।

    दोनों आरोपी आर्या समाज के पास एक बुजुर्ग महिला का पर्स छीन मौके से फरार हो गए थे। जिस पर करवाई करते हुए पुलिस ने तीन घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 5 नशीली गोलियां और अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस को जाँच के दौरान पता चला कि दोनों नशा करने के आदि है। जिसकी पूर्ति के लिए वह लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे।

  • ऊना में खड़ी गेहूं की फसल हुई राख लाखों का नुकसान

    ऊना में खड़ी गेहूं की फसल हुई राख लाखों का नुकसान

    एक दर्जन से अधिक पीड़ित ,फायर ब्रिगेड  टीमों ने बुझाई आग 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के निकटवर्ती गांव  टक्क, फतेहपुर व  भदौडी सुबोबाना व समताना  टक्का में शनिवार को अचानक खड़ी गेहूं में आग भड़क गई। फसलों में लगी आग चारों ओर फैल गई। जिसमें पीड़ितों की कमाई की फसल जल कर राख हो गई। आग की सूचना फायर ब्रिगेड ऊना को दी गई। त्वरित कार्यवाही करते हुए फायर ब्रिगेड टीमों ने मौका पर पहुंचकर 4 स्थानों पर लगी  आग को  बुझाया ओर साथ लगते गेहूं के खेतों व रिहायशी मकानों को सुरक्षित बचा लिया। टक्का में खेतों में खड़ी गेहूं में आग लगने से दर्जनों कनाल भूमि में फसल राख हो गई है।

    पीड़ितों में  हरजिंद्र सिंह, अमरजीत, रणजीत, बलविंदर, हजारा, गुरदयाल, सुरेंद्रपाल, वैष्णो देवी आदि है जबकि प्रीतम की करीब पांच क्विटल तूड़ी भी जल गई है  वहीं गांव फतेहपुर में मोहिंदर सिंह व जैसी राम की भी गेहूं की खड़ी फसलें भी कनालों क्षेत्र  में धू धू जल गई है। सुबोआना में दर्शन सिंह की गेहूं की खड़ी फसल भी जल गई। बक्शीश सिंह के सफेद के पेड़ जल कर राख हो गए। वही टक्का में जंगल में आग लगने से हजारों का नुकसान हुआ है। अग्निशमन विभाग के लीडिंग फायरमैन जयपाल शर्मा ने बताया कि फायर ब्रिगेड  टीमों ने 4 स्थानों में लगी गेहूं की फसलों में आग को  बुझा लिया गया ।

  • ऊना के एस डी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में मॉक ड्रिल

    ऊना के एस डी सीनियर सैकेंडरी स्कूल में मॉक ड्रिल

    फायर ब्रिगेड ने दिए टिप्स ऊना/सुशील पंडित: अग्निशमन सेवा सप्ताह में जागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिला अग्निशमन विभाग ऊना की ओर  से  एस डी सीनियर सैकेंडरी स्कूल ऊना में लीडिंग फायरमैन अशोक कुमार व राम पाल पर आधारित टीम ने आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल की गई ।आग के हादसे घटित न हो इसके प्रति  स्टूडेंट्स को  जागरूक करने के लिए जिला में जागरूकता मुहिम चलाई गई है । इसी जागरूकता अभियान में फायर ब्रिगेड गाड़ियों समेत दलबल ने स्कूलों व उद्योग संस्थानों में  जाकर  मॉक ड्रिल की ओर लोगों को  आग के बारे में अलर्ट किया व इश्तहारों को बांटा। ये अभियान 20 अप्रैल तक जारी रहेगा। होमगार्ड्स वाहिनी ऊना के कमांडेंट मेजर विकास सकलानी ने बताया कि आग के प्रति जागरूकता अभियान लगातार जारी है।  अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अपनी जान को जोखिम में डालकर अनमोल जीवन को बचाते है। व आग से होने वाले नुकसान को कम से कम करने के लिए आग से जूझते  हैं। इसके अतिरिक्त रेस्क्यू करके भी जान बचाई जाती है। कहा  जिला में विशेष मुहिम  में  20 अप्रैल तक सार्वजनिक स्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, फैक्ट्रियों व अन्य स्थानों पर जाकर आग के बारे जागरूक किया जा रहा है । व ईश्तेहार  बांटेंगे। ताकि आग की घटना घटने से पहले ही आम लोग आग के बारे में जागरूक हों।
  • दियाड़ा में दो कारों के बीच टक्कर, घायलों को अस्पताल में किया भर्ती

    दियाड़ा में दो कारों के बीच टक्कर, घायलों को अस्पताल में किया भर्ती

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना – धर्मशाला नेशनल हाईवे पर स्तिथ गांव दियाड़ा में बीती देर रात करीब 12 बजे दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कारों में सवार सभी लोग घायल हो गए।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार एचपी नंबर की गाड़ी ऊना की ओर से आ रही थी जबकि दिल्ली नंबर गाड़ी ऊना की ओर जा रही थी। बलविंदर सिंह ने बताया कि दुर्घटना उनके मकान के ठीक सामने हुई। कहा कि रात को पूरा परिवार सो रहा था, तभी एक जोरदार धमाका हुआ। बाहर आकर देखा तो दोनों गाड़ियां बुरी तरह टकराई हुई थीं। इसके बाद तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

    इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से घायलों को निजी गाड़ियों में डालकर ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। एक गाड़ी में सवार लोग सुंदरनगर के रहने बाले बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। फिलहाल घायलों की स्थिति के बारे में अस्पताल से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिल पाई है। दुर्घटना के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक भी बाधित रहा।

  • उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ललड़ी में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ललड़ी में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण

    समाज में समानता, न्याय और समर्पण के प्रतीक हैं बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर – अग्निहोत्री ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के ललड़ी गांव में संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहब को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें समानता, न्याय और समर्पण का प्रतीक बताया। इस मौके पर भारी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक संगठन, जन प्रतिनिधि तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों के अधिकारों की आवाज थे, जिन्होंने सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध संघर्ष करते हुए एक न्यायसंगत और समावेशी भारत की नींव रखी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण केवल एक मूर्ति की स्थापना नहीं, बल्कि उनके विचारों को समाज के हर कोने तक पहुंचाने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने ने कहा कि बाबा साहब का जीवन इस बात का प्रमाण है कि शिक्षा, संघर्ष और दृढ़ निश्चय से कोई भी व्यक्ति समाज में परिवर्तन ला सकता है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सामाजिक समरसता, समान अवसर और न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रोफेसर सिम्मी अग्निहोत्री की पुण्य याद में कमेटी को 51 हज़ार रूपये की राशि भी प्रदान की।इस दौरान लोगों ने उप मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया और कहा कि ललड़ी गांव के लिए यह दिन ऐतिहासिक बन गया है। डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा युवाओं को प्रेरित करेगी और सामाजिक चेतना को जागृत करने का कार्य करेगी। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत राणा, विनोद विट्टू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।इ
  • Himachal News: पुलिस ने काटे 279 वाहनों के चालान

    Himachal News: पुलिस ने काटे 279 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर 279 वाहनों के चालान काटे ,जिनमें से 162 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 129400 /- रूपये वसूल किए।

    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 17  व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में 1800/- रुपये वसूल किए।

    इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के अन्तर्गत जिला पुलिस द्वारा एक वाहन का चालान करके जुर्माने के रुप में 5000/ रुपये वसूल किए गए।

  • डॉ पीयूष नंदा पर महिला ने लगाया दुर्व्यवहार करने का आरोप, मामला दर्ज

    डॉ पीयूष नंदा पर महिला ने लगाया दुर्व्यवहार करने का आरोप, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना की रहने वाली महिला ने नंदा अस्पताल के डॉ पीयूष नंदा पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

    पुलिस को दी शिकायत में प्रिया पत्नी रमन कुमार निवासी (वार्ड नंबर 5 रामपुर ) ऊना ने आरोप लगाया कि वह  नंदा अस्पताल में बतौर लैब तकनीशियन काम करती थी और रसौलियों से ग्रसित थी तो अस्पताल के फार्मासिस्ट ने डॉ पीयूष नंदा के निर्देशानुसार बिना इसकी सहमति के इसको ट्रामा डोल का इंजेक्शन लगा दिया जिस से इसकी तबीयत खराब हो गई। बीती 11 अप्रैल 25 को ज़व यह अपने पति के साथ अस्पताल गई तो डॉ पीयूष नंदा ने इसके साथ दुर्व्यवहार किया और इसको नौकरी से निकाल दिया तथा इसको वेतन भी नहीं दिया। जिस पर पुलिस डॉक्टर पीयूष नंदा (नंदा अस्पताल ऊना) के विरुद्ध धारा 79,352 BNS के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: 2 किलो हेरोइन, 2 लाख की ड्रग मनी और हथियार बरामद, 3 गिरफ्तार

    Punjab News: 2 किलो हेरोइन, 2 लाख की ड्रग मनी और हथियार बरामद, 3 गिरफ्तार

    अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार पुलिस द्वारा तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है। वहीं आज अमृतसर सीमा रेंज के डीआईजी के निर्देशों पर देहात पुलिस ने एक ऑटो रिक्शा सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ऑटो रिक्शा, 7 ग्लॉक पिस्टल 9 मिमी, 7 मैगज़ीन, 7 राउंड, 2 किलो हेरोइन, 2 लाख रुपये ड्रग मनी बरामद की है।

    मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल सेल के इंचार्ज की अगुवाई में पुलिस पार्टी की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान जतिंदर सिंह गांव काउंटके, रणजीत सिंह उर्फ जीत गांव ढंडीविंड और करण पुत्र संदीप सिंह निवासी सरपंच वाला चौक के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस थाना लोपोके में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • नुकसान का आंकलन करें सरकार, किसानों को दिया जाए उचित मुआवजा:विनय शर्मा

    नुकसान का आंकलन करें सरकार, किसानों को दिया जाए उचित मुआवजा:विनय शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: हाल ही में आए तूफान से किसानों को भारी क्षति पहुंची है। तूफान के चलते किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फिर गया है। प्रदेश सरकार किसानों को हुए नुकसान का आंकलन करवाएं और पीडि़त किसानों को उचित मुआवजा दें।

    यह बात जिला ऊना भाजपा प्रवक्ता विनय शर्मा ने शनिवार को जारी प्रेस बयान में कहीं। विनय शर्मा ने कहा कि अभी तक सरकार इस पर कोई उचित कदम नहीं उठा पाई है। प्रदेश के किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। ऊपरी हिमाचल में जहां सेब को नुकसान पहुंचा है तो निचले हिमाचल में पकने को तैयार खड़ी गेंहू की फसल को काफी नुकसान हुआ है। सरकार को इस दिशा में उचित कदम उठाने चाहिए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

    विनय शर्मा ने कहा कि किसान अपने खून पसीने से फसल को उगाता है। पहले बेसहारा पशु तो बाद में कुदरत की मार किसानों पर पड़ती है। उन्होंने कहा कि जिला ऊना में भारी संख्या में बेसहारा गौवंश सडक़ों पर घूम रहे है। इन गौवंश को आश्रय दिलाने के लिए कांगे्रस सरकार कोई कदम नहीं उठा रही है। अभी हाल ही में मैहतपुर क्षेत्र में करंट लगने से दो गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई है। सरकार जल्द किसानों को हुए नुकसान का आंकलन करवाएं और किसानों को उचित सहायता राशि मुहैया करवाएं, ताकि किसान वर्ग को कुछ राहत मिल सके।