Blog

  • Jalandhar News: CASO Operation तहत 9 नशा तस्कर गिरफ्तार, कई नशीले पदार्थ बरामद

    Jalandhar News: CASO Operation तहत 9 नशा तस्कर गिरफ्तार, कई नशीले पदार्थ बरामद

    जालंधरः नशा तस्करी व आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विर्क के दिशा-निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक (जांच) सरबजीत राय के नेतृत्व में जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा विभिन्न थानों में कासो ऑप्रेशन चलाया गया।

    जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान के तहत रात्रि 8 बजे तक विशेष घेराबंदी एवं तलाशी अभियान (कासो) चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविन्द्र सिंह विर्क के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में जिले के कई नशा प्रभावित क्षेत्रों को कवर किया गया। यह अभियान एनडीपीएस एक्ट, आबकारी एक्ट व अन्य गंभीर धाराओं के तहत मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाया गया।

    इस अभियान के दौरान कुल 8 एफआईआर दर्ज की गईं और 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 50,500 मिलीलीटर अवैध शराब, 335 नशीली गोलियां, सिल्वर पेपर, लाइटर, एक मोटरसाइकिल और एक भगोड़ा अपराधी को गिरफ्तार किया गया। यह CASO अभियान नशीली दवाओं की तस्करी को रोकने और नशीली दवाओं से मुक्त समाज की स्थापना की दिशा में एक और मजबूत कदम साबित हुआ है। जालंधर ग्रामीण पुलिस भविष्य में भी इस तरह के अभियान चलाती रहेगी।

  • मेरिट में छाई हिम कैप्स की छात्रा निर्मल कौर

    मेरिट में छाई हिम कैप्स की छात्रा निर्मल कौर

    प्रदेश में बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष के परीक्षा परिणाम में प्राप्त किया दूसरा स्थान

    ऊना/सुशील पंडित: अटल आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के अंतर्गत हिम कैप्स नर्सिंग कॉलेज बढेडा की सभी छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त करके बीएससी नर्सिंग तृतीय वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण की है।

     

    इस परीक्षा परिणाम में छात्रा निर्मल कौर ने अटल विश्वविद्यालय के अंतर्गत प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करके संस्थान का गौरव बढ़ाया है। परीक्षा परिणाम में छात्रा निर्मल कौर ने प्रथम व छात्र सान्या सोनी ने द्वितीय स्थान तथा वसुधा ने कक्षा में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

     

    इस खुशी के मौके पर संस्थान के अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, प्रिंसिपल ए कार्तिगाई सैल्वी व समस्त टीचिंग स्टाफ ने सभी छात्राओं को इस उत्कृष्ट सफलता पर उनको व उनके अभिभावकों को बधाई दी है तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

  • Punjab News: AIIMS Urology की 2 दिवसीय कार्यशाला में पहुंचे राज्यपाल Gulab Chand Kataria, देखें वीडियो

    Punjab News: AIIMS Urology की 2 दिवसीय कार्यशाला में पहुंचे राज्यपाल Gulab Chand Kataria, देखें वीडियो

    बठिंडाः एम्स बठिंडा में यूरोलॉजी की दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। एम्स में यूरोलॉजी में नेशनल सोसाइटी की दो दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि पंजाब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। गुलाब चंद कटारिया ने एम्स बठिंडा के यूरोलॉजी विभाग की प्रशंसा करते हुए पंजाब में सरकारी क्षेत्र में किडनी ट्रांसप्लांटेशन सेवाएं शुरू करने में उन्हें अग्रणी बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब के अलावा हरियाणा और राजस्थान से भी बड़ी संख्या में मरीज लाभ ले रहे हैं।

    इस मौके पर राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया ने सभी नागरिकों से नशा मुक्त पंजाब के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का आह्वान किया और युवाओं की सुरक्षा तथा पालन-पोषण की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने चिकित्सकीय समुदाय और समाज से अपील की कि वे युवा पीढ़ी को एक स्वस्थ, मजबूत भविष्य सुरक्षित करने के लिए ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों का संचार करें।

  • धनिए का जूस पीने के जाने ये जबरदस्त फायदे

    धनिए का जूस पीने के जाने ये जबरदस्त फायदे

    Health Tip: धनिए (Coriander) का जूस पीने के कई फायदे होते हैं, क्योंकि इसमें कई प्रकार के विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यहाँ दनिए का जूस पीने के कुछ प्रमुख फायदे दिए गए हैं:

    पाचन सुधारना: धनिया पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसका जूस पेट की समस्याओं जैसे गैस, ऐसिडिटी, और अपच को दूर करने में मदद करता है।

    वजन कम करने में मदद: धनिए में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर होते हैं, जो शरीर के मेटाबोलिज़्म को तेज करते हैं और वजन घटाने में मदद करते हैं।

    कब्ज की समस्या में राहत:निए जूस को कब्ज की समस्या में राहत देने के लिए उपयोगी माना जाता है। यह आंतों को साफ करता है और मल त्याग को आसान बनाता है।

    दिल की सेहत:निए में आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे तत्व होते हैं, जो दिल की सेहत को बेहतर बनाए रखते हैं। यह रक्तदाब (Blood Pressure) को संतुलित करता है।

    डिटॉक्सिफिकेशन:निए का जूस शरीर से विषाक्त तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह शरीर के अंदर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफाइंग एजेंट के रूप में काम करता है।

    त्वचा के लिए फायदेमंद:निए में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा की सूजन को कम करने में मदद करते हैं। यह मुंहासों और स्किन रैशेज को भी कम करने में मदद कर सकता है।

    ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करना:निए का जूस रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने में मदद करता है, इसलिए यह डायबिटीज़ के रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

    आंखों की सेहत:निए में विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों की सेहत को बेहतर बनाते हैं और धुंधली दृष्टि को ठीक करने में मदद कर सकते हैं।

    खून की कमी में मदद:निए जूस खून की कमी (एनीमिया) के इलाज में सहायक हो सकता है, क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा अच्छी होती है।

    ध्यान रखें कि धनिए का जूस ताजे दनिए से बनाना चाहिए और इसे ज्यादा मात्रा में नहीं पीना चाहिए, क्योंकि अत्यधिक सेवन से पेट में हल्की गड़बड़ भी हो सकता है।

  • Punjab News: Transformer से Sparking होने से 3 एकड़ नाड़ को लगी आग, देखें वीडियो

    Punjab News: Transformer से Sparking होने से 3 एकड़ नाड़ को लगी आग, देखें वीडियो

    मोगाः जिले गांव दून्ने में आज ट्रांसफार्मर से स्पार्किंग होने के चलते खेत में खड़ी गेहूं की नाड़ को आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने देखा कि खेत में लगे ट्रांसफार्मर से स्पार्किंग हो रही है। ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने आग लगने के बात लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को सूचना दी। वहीं मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड के कर्मियों ओर गांव वासियों की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया।

    बताया जा रहा हैकि इस घटना से 3 एकड़ नाड जल कर राख हो गई। लोगों का कहना है कि अगर कुछ ओर देरी हो जाती तो साथ खड़ी गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान हो सकता था। वहीं फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ने बताया कि आग ट्रांसफार्मर से स्पार्किंग होने के कारण लगी है। बिजली विभाग को आज कल इन दिनों में काफी ध्यान देने की जरूरत है।

  • Punjab News: महिला से बालियां छीनने के मामले में Guru Nanak Jewellers के मालिक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: महिला से बालियां छीनने के मामले में Guru Nanak Jewellers के मालिक सहित 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के शिंगार रोड सिनेमा की बैक साइड पर बने रंजीत पार्क के पास से घर के बाहर बैठी महिला की बालियां छीनकर 2 एक्टिवा सवार फरार हो गए थे। वहीं इस मामले में पुलिस ने 48 घंटों में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान 28 वर्षीय रजत पुत्र चंद्र पाल निवासी बिहारी कॉलोनी, हैबोवाल कलां, लुधियाना और 29 वर्षीय रिषभ पुत्र जीत कुमार निवासी जोशी नगर, हैबोवाल कलां, लुधियाना के रूप में हुई है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 अप्रैल को महिला घर के बाहर बैठी हुई थी, इस दौरान काले रंग की एक्टिवा पर सवार 2 स्नेचर द्वारा महिला की बालियां छीनकर फरार हो गए। वहीं थाना 3 की पुलिस ने 48 घंटों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि रजत पर पहले से 5 मामले दर्ज है, वहीं रिषभ के खिलाफ 6 मामले दर्ज है। इस दौरान एक अन्य आरोपी सुनार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 70 वर्षीय जसपाल सिंह पुत्र जसवंत सिंह निवासी सिविल लाइन, लुधियाना के रूप में हुई है।

    आरोपी की केयर ऑफ गुरु नानक ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। आरोपियों के कब्जे से 2.75 ग्राम की बाली और एक्टिवा बरामद की गई है। आरोपियों ने एक्टिवा पर फर्जी नंबर लगाया हुआ था, जिसके चलते फर्जी नंबर प्लेट लगाने के मामले में बढ़ौतरी करते हए एफआईआर दर्ज की गई है। बता दें कि महिला बलबीर कौर गली में अपने पड़ोस की महिलाओं के साथ कुर्सियां लगा कर बैठी हुई थी। इस दौरान सभी आपस में बातचीत कर रहे थे। वहीं एक्टिवा पर दौरान स्नेचर आए, जहां उन्होंने उसके पास आकर एक्टिवा धीरे कर ली। जिसके बाद अचानक कुर्सी के नजदीक आकर पीछे बैठे एक युवक ने कान में हाथ डाल कर बाली खींचकर फरार हो गए। बाली खींचने के कारण कान से खून बहने लगा और कान पर गहरा जख्म हो गया।

  • Punjab News: पुलिस कर्मी सहित 2 गिरफ्तार, 46.91 लाख की ड्रग मनी बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस कर्मी सहित 2 गिरफ्तार, 46.91 लाख की ड्रग मनी बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक पुलिस कांस्टेबल समेत दो व्यक्तियों को गिरफ्तार गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरमीत सिंह और नवजोत सिंह के रूप में हुई है, जिसमें नवजोत सिंह पुलिस कांस्टेबल हैं जो लुधियाना में तैनात हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 46.91 लाख रुपये की हवाला राशि बरामद की है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी नशे की तस्करी के लिए हवाला के माध्यम से भारी मात्रा में धन भारत में लाने में शामिल थे। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यूएसए आधारित तस्कर जोबन कलेर और गैंगस्टर गोपी चुगावां के द्वारा यह ड्रग कार्टेल संचालित किया जा रहा था।

    दोनों व्यक्ति अमृतसर देहाती क्षेत्र से संबंधित हैं और इनके द्वारा 46.91 लाख रुपये दुबई के माध्यम से भेजे जा रहे थे। इनके साथ लुधियाना में तैनात एक पुलिस कांस्टेबल भी शामिल था। अमृतसर थाना छेहर्ता की पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए पुलिस कांस्टेबल समेत 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि छेहर्टा थाने की पुलिस ने हरियाणा के भिवानी निवासी अनिल सैनी जो हालिया गुड़गांव में रह रहा था, से भारी मात्रा में हेरोइन पकड़ी गई थी। उसी मामले में आगे लिंक खंगालते हुए दोनों हवाला से जुड़े से आरोपी गिरफ्तार किए गए है।

    इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ थाना छेहर्ता में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इस नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक स्थापित करने के लिए जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस पूरे तंत्र की जड़ तक पहुंचने के लिए वित्तीय लेन-देन की कड़ी से कड़ी जोड़ रहे हैं। हवाला धन की बरामदगी के साथ-साथ अन्य लिंक भी उजागर किए जा रहे हैं ताकि नशा तस्करी को समर्थन देने वाले पूरे इकोसिस्टम को खत्म किया जा सके।

  • Punjab News: CP Swapan Sharma ने इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल को दी हरी झंडी, देखें वीडियो

    Punjab News: CP Swapan Sharma ने इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल को दी हरी झंडी, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी के चलते पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने लुधियाना पुलिस लाइन में इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल को हरी झंडी दी। इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने कहा कि मूल रूप से हमने ट्रैफिक और पीसीआर को नंबर 1 और नंबर 2 ड्यूटी के रूप में एकीकृत किया है, जिसे हम डी-सेंट्रलाइज करेंगे, क्योंकि जो अधिकारी मौके पर खड़ा होता है, उसे पता होता है कि किस बिंदु पर और किस समय जाम है, कहां भीड़भाड़ हो सकती है, कहां एक विशेष समय सीमा में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध होना चाहिए, इसलिए शहर में जहां पहले 4 जोन हुआ करते थे, अब हमने 8 जोन बना दिए हैं।

    उन्होंने कहा कि हमने सीआईए स्टाफ के लिए गार्ड उपलब्ध कराए हैं। उन्हें छोटे हथियार और वॉकी-टॉकी भी दिए गए हैं। एक सप्ताह में इन वाहनों में जीपीएस भी लगा दिया जाएगा। वे बैठकर निगरानी करेंगे और भीड़भाड़ वाले स्थानों का नियमित दौरा करेंगे। यदि पुलिस बल की कमी हो तो पुलिस स्टेशन को फोन करके अधिक पुलिस बल की मांग करें। वहीं सीपी ने जनता से कहा कि आपके सहयोग की भी आवश्यकता होगी। हमें इस बारे में प्रतिक्रिया दें कि क्या ट्रैफिक जाम या भीड़भाड़ में कोई अंतर आया है। उन्होंने कहा कि वे सक्रिय रहेंगे क्योंकि जब छोटे स्तर पर जिम्मेदारी दी जाएगी तो वे ज्यादातर अपनी जिम्मेदारी समझेंगे।

  • Punjab News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के टांडा बाइपास में आज दोपहर बाद ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बख़शीश सिंह पुत्र गुलज़ारी लाल निवासी गांव स्तियाणा, होशियारपुर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना थाना मॉडल टाउन की पुलिस को दे दी गई है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और PCR कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।

    मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ट्रक टांडा की तरफ आ रहा था और जैसे ही मोटरसाइकिल सवार चौक के पास पहुंचा तो वह ट्रक की चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मौके पर पहुँचे पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस ने ट्रक और ड्राइवर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल होशियापुर में भेज दिया गया है।

  • Jalandhar News: RPG, Hand Grenade विस्फोटक सामग्री सहित 13 आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर DGP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: RPG, Hand Grenade विस्फोटक सामग्री सहित 13 आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर DGP का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब पुलिस ने 2 खुफिया अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल के खिलाफ जालंधर सीआईए पुलिस ने 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। वहीं इस मामले को लेकर डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि एक मॉड्यूल को मास्टमांइड सतनाम सिंह उर्फ सत्ता चला रहा है, वहीं दूसरा मॉड्यूल जसविंदर उर्फ ​​मन्नू अगवान का है जो ग्रीस में चलाया जा रहा है। यह पाकिस्तानी आंतकी हरविंदर रिंदा से जुड़ा हुआ है। आरोपियों के कब्जे भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। डीजीपी ने बताया कि सतनाम सिंह 2010 में पुलिस के नोटिस में आया था। उस दौरान भारी मात्रा में आरडीएक्स और आईइडी पुलिस ने रिकवर की थी। इस ऑपरेशन में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार करके पंजाब के माहौल को खराब करने की साजिश को पुलिस ने नाकाम किया है।

    इस दौरान पहले मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जतिंदर उर्फ ​​हनी, जगजीत उर्फ ​​जग्गा (कपूरथला), हरप्रीत और जगरूप (होशियारपुर) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ एसएसओसी अमृतसर में यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मास्टमांइड सतनाम सिंह उर्फ सत्ता होशियारपुर निवासी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 आरपीजी (एक लांचर , 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हैंड ग्रेनेड, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए फ्रांस बेसड के साथ आरोपी के लिंक सामने आए है।

    वहीं दूसरे मामले में एक नाबालिग सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसको पाक स्थित हरविंदर रिंदा से जुड़ा जसविंदर मन्नू अगवान (गुरदासपुर, ग्रीस स्थित) संचालित कर रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 आरपीजी लांचर, 2 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 10 कारतूस, 3 वाहन बरामद किए है। आरोपियों के खिलाफ बटाला में यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।