Blog

  • Jalandhar के 3 लोगों की मौत, ई-रिक्शा, कार और ट्रैक्टर ट्राले में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    Jalandhar के 3 लोगों की मौत, ई-रिक्शा, कार और ट्रैक्टर ट्राले में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः फगवाड़ा-होशियारपुर मार्ग पर रावलपिंडी थाना अंतर्गत क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां ई-रिक्शा, कार और ट्राले के बीच हुई टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में बच्चे समेत एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। वहीं घटना में ई-रिक्शा और ट्रैक्टर ट्रैला सड़क पर पलट गया।

    जबकि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएचओ मेजर सिंह मामले की जांच में जुट गए। एसएचओ ने बताया कि मृतक सदस्य जालंधर के रहने वाले हैं। उन्होंने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मरने वालों में पति-पत्नी और ढेड साल का बच्चा शामिल है। वहीं घायल व्यक्ति को जालंधर रैफर कर दिया गया। मृतकों की पहचान पप्पू यादव, सुनिता और इयान के रूप में हुई है, वह ई-रिक्शा में सवार थे। वहीं डॉक्टर ने कहा कि 4 व्यक्ति उनके पास अस्पताल में उपचार के लिए आए थे, जिसमें 3 की मौत हो गई, जबकि घायल व्यक्ति को जालंधर रैफर कर दिया गया।

  • 4 मंजिला Building गिरी, 4 लोगों की मौत, कई लोग मलबे में फंसे, देखें वीडियो

    4 मंजिला Building गिरी, 4 लोगों की मौत, कई लोग मलबे में फंसे, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः शुक्रवार देर रात 4 मंजिला बिल्डिंग ढह जाने का मामला सामने आया है। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अभी भी 10 से ज्यादा लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। पुलिस के मुताबिक, हादसे में 22 से ज्यादा लोग मलबे में दब गए थे। अब तक 14 लोगों को रेस्क्यू कर जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया। मौके पर NDRF और दिल्ली पुलिस की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। जानकारी देते हुए डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने बताया कि दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो पता चला कि पूरी बिल्डिंग ढह गई है और लोग मलबे में फंसे हुए हैं। तभी तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया। दरअसल, शुक्रवार रात दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली थी। तेज बारिश और आंधी-तूफान के चलते कई इलाकों में नुकसान हुआ। माना जा रहा है कि इसी वजह से मुस्तफाबाद की इमारत भी ढह गई। NDRF की टीम अभी राहत कार्य चला रही है। टीम फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए कड़े प्रयास कर रही है।
  • Punjab News: Lawrence interview Case में 6 पुलिस मुलाजिमों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

    Punjab News: Lawrence interview Case में 6 पुलिस मुलाजिमों का होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

    चंडीगढ़ः मोहाली कोर्ट ने लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू करवाने के मामले में पंजाब पुलिस के 6 अधिकारियों पर पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति दे दी है। ऐसे में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जेल में इंटरव्यू करवाने के मामले में 6 पुलिस मुलाजिमों का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया जाएगा। मुलाजिमों का पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने को लेकर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत में याचिका दायर की गई थी। जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है। सूत्रों के अनुसार इसी सप्ताह मुलाजिमों का पॉलीग्राफ टेस्ट होगा। एजीडीपी एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स निलभ किशोर सरकारी वकील के साथ मोहाली अदालत में पेश हुए थे।

    अधिकारियों में एएसआई मुख्तियार सिंह और कांस्टेबल सिमरनजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, बलविंदर सिंह, सतनाम सिंह और अमृतपाल सिंह शामिल हैं। सभी 6 मुलाजिमों ने 16 अप्रैल, 2025 को मनप्रीत कौर (जेएमआईसी, एसएएस नगर) की अदालत में सुनवाई के दौरान स्वेच्छा से टेस्ट कराने पर सहमति जताई। पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की उनकी इच्छा के बारे में उनके बयान दर्ज कर लिए गए हैं। अदालत ने दलीलें सुनने के बाद जांच अधिकारी (आईओ) को नियमों के अनुसार पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की अनुमति को मंजूर कर लिया और अदालत ने आवेदन को स्वीकार कर लिया और जांच अधिकारी को कानूनी प्रावधानों के अनुसार टेस्ट कराने का निर्देश दे दिया है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई कर डीएसपी गुरशेर सिंह संधू सहित 6 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड किया था।

    इन सभी को 3 अप्रैल 2022 को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का साक्षात्कार आयोजित करने का दोषी पाया गया था। लॉरेंस तब सीआईए पुलिस स्टेशन खरड़ में बंद था। ड्यूटी में कोताही और लापरवाही बरतने के आरोप में इन सभी को सस्पेंड किया गया था। करीब डेढ़ साल बाद लॉरेंस का यह इंटरव्यू एक टीवी चैनल पर चला था जो खूब वायरल हुआ। मोहाली के डीएसपी स्पेशल ऑपरेशन सेल गुरशेर सिंह संधू के अलावा जिन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया गया था, उनमें समरन वनीत पीपीएस डीएसपी, सब इंस्पेक्टर रीना सीआईए खरड़, सब इंस्पेक्टर एलआर जगतपाल जग्गू एजीटीएफ, सब इंस्पेक्टर एलआर शगनजीत सिंह, एएसआई मुख्तियार सिंह, एचसी ओम प्रकाश शामिल थे।

     

  • Punjab News: भारी पुलिस बल के साथ DSP Tarlochan Singh ने दी इस इलाके में दबिश, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी पुलिस बल के साथ DSP Tarlochan Singh ने दी इस इलाके में दबिश, देखें वीडियो

    फरीदकोटः नशे के कोहड़ को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। इसी के चलते पुलिस टीम द्वारा विभिन्न अभियान चलाकर नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। हाली ही में पुलिस की टीम ने आप्रेशन कासो के तहत नशा तस्करी के लिए मशहूर फरीदकोट के आंबेडकर नगर में दबिश दी। इस दौरान टीम का नेतृत्व डीएसपी फरीदकोट तरलोचन सिंह द्वारा किया गया। पुलिस टीम ने मोहल्ले के कई घरों के चप्पे-चप्पे की छीनबीन की और कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई।

    डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि युद्ध नशेयां विरुद्ध तहत हमे भरपूर सफलता हासिल हो रही है। उन्होंने कहा कि हमने कई नशा तस्करों को अब तक जेल में डाल दिया है और अब उनकी जो भी संदिग्ध चीजे और नशा है उनको कब्जे में लेने के लिए इस तरह के आप्रेशन चलाए जाते हैं ताकि इस नशे के कोहड़ को जड़ से खत्म किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि आज अंबेडकर नगर में ऑपरेशन कासो के तहत चेकिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस इलाके के लगभग सभी ड्रग डीलर या तो पकड़े जा चुके हैं या फिर उन्होंने ड्रग्स बेचना बंद कर दिया है। इस अवसर पर मोहल्ला निवासियों ने पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अब उनके मोहल्ले में 90 प्रतिशत नशे पर रोक लग गई है तथा मोहल्ले निवासियों को शांति मिली है।

  • पंजाब, चंडीगढ़ सहित कई जगहों पर लगे भूकंप के झटके, दफ्तरों से बाहर निकले लोग

    पंजाब, चंडीगढ़ सहित कई जगहों पर लगे भूकंप के झटके, दफ्तरों से बाहर निकले लोग

    चंडीगढ़ः पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान में दोपहर 12.21 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं चंडीगढ़ में भूकंप के झटके महसूस होने से लोग दफ्तरों से बाहर आ गए। इस दौरान कर्मियों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कुछ सैकेंड के लिए लगे भंकूप के झटकों से लोगों में भय का माहौल पाया गया।

    शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, इस्लामाबाद और उसके आस-पास के इलाकों में भूकंप के तेज़ झटके महसूस किए गए। भूकंप का असर पेशावर, मलकंद और एबटाबाद में भी महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। अभी तक किसी के हताहत होने या किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

  • BJP पूर्व सांसद व रियल एस्टेट के कारोबारी को गोल्डी बराड़ के नाम मिली जान से मारने की धमकी, ऑडियो वायरल

    BJP पूर्व सांसद व रियल एस्टेट के कारोबारी को गोल्डी बराड़ के नाम मिली जान से मारने की धमकी, ऑडियो वायरल

    गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में भाजपा पूर्व सांसद व प्रमुख रियल एस्टेट फर्म के संस्थापक और उनके बेटे को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से फिरौती की धमकी मिली है। कनाडा स्थित गैंगस्टर गोल्डी बरार के नाम से धमकी देते हुए व्यक्ति ने 5 करोड़ रुपए की मांग की हैं। पूर्व भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया रियल एस्टेट डेवलपर एसएस ग्रुप के संस्थापक भी हैं। उनके पास दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सबसे बड़े लैंड बैंक हैं। गैंगस्टर गोल्डी के नाम से कॉलर ने सुखबीर सिंह के बेटे अशोक जौनापुरिया को फोन किया और प्रोटेक्शन मनी के रूप में 5 करोड़ रुपये की मांग की। दरअसल, फोन करने वाले शख्स में खुद को गोल्डी बरार का छोटा भाई बताते हुए बिजनेसमैन को और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बता दें कि यह फोन अशोक जौनपुरिया को आया जो कि सुखबीर के बेटे हैं। बता दें कि अशोक जौनपुरिया ने इस पूरी घटना की कॉल रिकॉर्डिंग का वीडियो बना लिया है।

    दरअसल स्क्रीन पर जो फोन आया है उसमें देखने पर पता चलता है कि व्हाट्सऐप कॉल किया गया है और स्क्रीन पर GB लिखा आ रहा है, जिसका मतलब गोल्डी बरार से है। फोन करने वाले ने अशोक जौनपुरिया से कहा, गोल्डी बरार का छोटा भाई बोल रहा हूं। रिकॉर्डिंग भेजी है भाई साहब ने 5 करोड़ की। इस चक्कर में मत पड़ना की पुलिस के पास चला जाएगा या किसी और के पास चला जाएगा तो बच जाएगा। तेरी सारी फैमिली डिटेल्स और तेरी सारी जानकारी हमने निकाल रखा है। ऐसे ही मानेगा या चमत्कार देखकर नमस्कार करेगा। एक सप्ताह का टाइम है तुम्हारे पास, बता देना, वरना हमारे यहां से तुम्हारा टाइम शुरू हो जाएगा। हमारा टाइम मत खराब करना, वरना हम तुम्हें बता देंगे कि क्या होता है।

    बता दें कि गोल्डी बरार लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य है जो भारत के बाहर बैठा है और भारत में आए दिन गोल्डी बरार के नाम से लोगों को धमकियां दी जा रही हैं। इससे पू्र्व में एक स्थानीय होटल व्यवसायी को जबरन वसूली के लिए गोल्डी बरार-लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े शख्स द्वारा धमकी दी गई थी। दक्षिणी दिल्ली के एक होटल मालिक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उनके व्हाट्सऐप पर दो बार 18 और 20 दिसंबर को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से संदेश और कॉल आए, जिसमें फोन करने वाले ने पैसे की मांग की और उन्हें उस जमीन का कब्जा चोड़ने की धमकी दी, जिस पर उनका होटल बनाया गया है।

     

  • Punjab News: अनियंत्रित कार ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, मचा बवाल, देखें वीडियो

    Punjab News: अनियंत्रित कार ने 5 वाहनों को मारी टक्कर, मचा बवाल, देखें वीडियो

    बटालाः शहर में तेज रफ्तारी का कहर देखने को मिला है। मंदिर के एक पुजारी ने बटाला के मुख्य बाजार बस स्टैंड के पास अपनी कार से करीब 4 मोटरसाइकिलों और 1 एक्टिवा को जबरदस्त टक्कर मार दी। घटना के बाद जब पुजारी ने भागने की कोशिश की तो वहां मौजूद भीड़ ने उसे पकड़ लिया और उसकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। बाद में लोगों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुजारी और उसके वाहन को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते शीतला मंदिर के पुजारी ने बताया कि वह किसी काम से बस स्टैंड की ओर जा रहा था कि अचानक एक बाइक से उसकी टक्कर हो गई जिसके बाद वह घबरा गया और उसने भागने के लिए गाड़ी दौड़ा ली जिसके चलते 4 अन्य वाहनों से उसकी कार की टक्कर हो गई।

    स्थानीय निवासी गुरजीत सिंह ने बताया कि वह बस स्टैंड से सामान खरीदकर जा रहे थे कि पीछे से एक गाड़ी आई और एक्टिवा पर बैठे हमारे बच्चे को घसीटते हुए ले गई। उन्होंने आरोप लगाया कि पंडित की कार करीब 100 की स्पीड पर थी और उसने लापरवाही से गाड़ी चलाई है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चे को ज्यादा चोट तो नहीं लगी लेकिन वह पूरी तरह घबरा गया है। लोगों ने मांग की कि इस तरह के लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आगे से कोई इस तरह का काम न करे।

  • Punjab News: SPD Sandeep Vadera की नियुक्ति पर बहबलकलां इंसाफ मोर्चे के नेता ने उठाए सवाल

    Punjab News: SPD Sandeep Vadera की नियुक्ति पर बहबलकलां इंसाफ मोर्चे के नेता ने उठाए सवाल

    फरीदकोटः SPD संदीप सिंह वडेरा की नियुक्त पर बहबलकलां इंसाफ मोर्चे के नेता सुखराज सिंह नियामीवाला ने कई सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि बहबलकलां गोलीकांड में कथित तौर पर शामिल अफसरों को तरक्की देकर फरीदकोट में तैनात किया जा रहा। सरकार सीधे तौर पर बेअदबी से जुड़े मामलों में दोषियों का पक्ष ले रही है।

    सुखराज सिंह नियामीवाला ने फरीदकोट में विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बेअदबी और गोलीकांड मामलों में अदालतों में सरकार की पैरवी पर सवाल उठाए। साथ ही हाल ही में आए माननीय सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए।

  • Punjab News: थानों में खड़े वाहनों की SP Harwant Kaur ने मालिकों को सौंपी चाबियां, देखें वीडियो

    Punjab News: थानों में खड़े वाहनों की SP Harwant Kaur ने मालिकों को सौंपी चाबियां, देखें वीडियो

    मंडी गोबिंदगढ़ः पंजाब के डीजीपी के आदेशानुसार पुलिस थानों में कई सालों से खड़ी एक्सिडेंट्ल गाड़ियों का जल्द निपटारा किया जा रहा है। इसके तहत फतेहगढ़ साहिब जिला पुलिस ने विभिन्न थानों में खड़े 200 दोपहिया वाहनों का निपटारा किया गया। इस संबंध में फतेहगढ़ साहिब की एसपी (एच) हरवंत कौर मंडी गोबिंदगढ़ थाने पहुंचीं और दोपहिया वाहनों की चाबियां मालिकों को सौंपी।

    एसपी हरवंत कौर ने बताया कि पंजाब के डीजीपी के आदेशानुसार विभिन्न मामलों में थाने में खड़े वाहनों का निपटारा करके उनके वारिसों को सौंपा जा रहा है। आने वाले दिनों में भी यह मुहिम जारी रहेगी। जिसमें वाहनों की कागजों की जांच पड़ताल के बाद माहिकों को सौंपे जाएंगे। इस मौके एक वाहन मालिक ने बताया कि उसके बाइक का एक्सिडेंट हो गया था। आज उन्हें एक साल बाद उनका बाइक वापस मिला है। जो खुशी की बात है। उसने बताया कि किस्तों पर नया बाइक खरीदा था। एक्सिटेंड होने के बाद वह लगातार थाने में खड़ा था। फिर भी उसने बाइक की किस्तें भरी।

  • 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

    10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी

    देहरादूनः उत्तराखंड बोर्ड की ओर 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 11 बजे 10वीं और 12वीं का परिणाम जारी किए गए। विद्यार्थी ubse.uk.gov.in और uaresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड 10वीं का परीक्षा परिणाम 90.77 फीसदी और 12वीं का 83.23 फीसदी रहा। 10वीं में 88 फीसदी लड़के और 93 फीसदी लड़कियां पास हुईं। वहीं 12वीं में 80 फीसदी लड़के और 86.20 फीसदी लड़कियां पास हुईं। उत्तराखंड 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से 11 मार्च तक हुई थीं। हाईस्कूल में 113690 व इंटर में 109713 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

    पिछले साल यानी 2024 में 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 89 फीसदी रहा था। पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट की छात्रा प्रियांशी ने 100 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया था। उन्हें 500 में से 500 अंक मिले थे। 12वीं परीक्षा में 82.63 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। पीयूष खोलिया, विवेकानन्द रानीधारा, अल्मोडा के छात्र एवं कंचन जोशी, एचजीएस एसवीएम आईसी कुसुमखेरा हल्द्वानी नैनीताल की छात्रा ने इण्टरमीडिएट परीक्षा में संयुक्त रूप से 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था। दोनों को 488/500 अंक प्राप्त हुए थे।