Blog

  • Tent House के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    Tent House के गोदाम में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

    प्रयागराजः संगम नगरी इलाके में परेड ग्राउंड स्थित लल्लूजी टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग कुंभ क्षेत्र के निकट होने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि, अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    लल्लूजी टेंट हाउस बांस, बल्ली और टेंट की सप्लाई का काम करता है। घटना सुबह 7 बजे की है। 3 किलोमीटर दूर से आग की लपटें दिख रही हैं। फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। करीब 3 लाख बांस-बल्लियां, टेंट के पर्दे और अन्य सामान होने से आग तेजी से फैल रही है। पुलिस ने दो किमी एरिया को सील कर दिया। आसपास के क्षेत्र के लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

  • Punjab News: तेज तूफान और बारिश के कहर से पहली बार मोबाईल नेटवर्क और बिजली सप्लाई हुई ठप्प, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज तूफान और बारिश के कहर से पहली बार मोबाईल नेटवर्क और बिजली सप्लाई हुई ठप्प, देखें वीडियो

    संगरूर: पंजाब में मौसम को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब के संगरूर में तेज तूफान के साथ बारिश ने कहर मचा दिया। भारी बारिश और अंधेरी से काफी नुकसान हुआ है। अंधेरी से पैलेस का लोहे का शेड सड़क पर गिर आया, दूसरी ओर पेड़ों को भी काफी नुकसान हुआ। पंजाब के कई जिलों में हुई बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। दरअसल, मंडी और खेतों में किसानों की गेहूं की फसल पड़ी हुई है।

    मंडी में पड़ी फसल को तरपाल और प्लास्टिक से किसानों द्वारा ढका जा रहा हैं। बताया जा रहा हैकि कुछ जगह पर खेतों में खड़ी फसल तबाह हो गई तो कुछ हिस्सों में तो तूफान व ओलावृष्टि की भी सूचना है। किसानों का कहना है कि अचानक बदले मौसम के मिजाज ने उन पर कहर बरपाया है और बारिश की वजह से उनका काफी नुक्सान हुआ है। वहीं संगरूर में तूफान के कारण एक निजी कंपनी के मोबाइल टावर के भी ध्वस्त होने की खबर है। बताया जा रहा है कि जियो का एक मोबाइल टावर कुछ घरों के ऊपर गिरा है, जिस कारण कई घर भी ध्वस्त हो गए हैं।

    इस दौरान कई गाड़ियों का भी काफी नुक्सान हुआ है। पहली बार मोबाईल नेटवर्क और इलाके में बिजली सप्लाई ठप्प हो गई। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग खौफ के साए में घरों में दुबके पड़े हैं। कुछ इलाकों में तेज बारिश के कारण पानी भर गया है। मौसम विभाग ने 2 घंटे के भीतर कुछ इलाकों में तेज तूफान व बारिश की चेतावनी जारी की गई थी, जिसमें जिला बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, फिरोजपुर, जालंधर, तरनतारन, कपूरथला, संगरूर, लुधियाना, अमृतसर में तेज तूफान आने की संभावना जताई गई थी।

  • Punjab News: Prem Medical Hall पर ड्रग इंस्पेक्टर सहित पुलिस की Raid, 3 गिरफ्तार, दुकान सील, देखें वीडियो

    Punjab News: Prem Medical Hall पर ड्रग इंस्पेक्टर सहित पुलिस की Raid, 3 गिरफ्तार, दुकान सील, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के कोट इसे खां में पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ मिलकर मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। इस दौरान मेडिकल स्टोर से नशे के लिए प्रयोग होने वाली (Buprenorphine & Naloxone (2 mg/0.4 ) की 84 गोलियां बरामद की गई। वहीं 3 लोगों को गिरफ्तार करके मेडिकल स्टोर सील कर दिया गया। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही थी। जिसमें यह बताया जा रहा था कि कोट इसे खां का मेडिकल स्टोर नशे की दवाइयां बेच रहा है।

    इस वीडियो को देखते हुए पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और एसएसपी अजय गांधी के दिशा निर्देशों पर आज धर्मकोट के डीएसपी की अगुवाई में पुलिस टीमने ड्रग इंस्पेक्टर की टीम के साथ मिलकर मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। जहां से टीम को 84 टैबलेट (Buprenorphine & Naloxone नशे के लिए प्रयोग होने वाली बरामद की गई। पुलिस से मेडिकल स्टोर के मालिक ओर महिला सहित 2 अन्य लोगों को गिरफ्तार करके मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है।

    बता दें कि कुछ माह पहले भी इसी मेडिकल स्टोर पर रेड की गई थी। जिसमें भारी मात्रा में नशीली गोलियां बरामद की गई थी। जिसके आधार पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। इस केस पर पहले भी कोर्ट की ओर से करवाई करने के आदेश जारी किए थे। हालांकि इस केस में साजन छाबड़ा को बेल मिल गई थी और सचिन छाबडा को मान योग अदालत ने भगौडा़ करार कर दिया था। यहीं नही इस मामले में थाना कोट इसे खां को इसके खिलाफ FIR भी दर्ज करने को कहा गया था।

  • विदेश में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

    विदेश में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः कनाडा में एक भातीय छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। छात्रा की पहचान हरसिमरत रंधावा के रूप में की गई है। हरसिमरत हैमिल्टन के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में चुटी है। पुलिस के अनुसार हरसिमरत पर किसी कार सवार ने फायरिंग की थी। घटना उस समय हुई जब हरसिमरत एक बस स्टॉप पर बस का इंतजार कर रही थी। टोरंटो स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को एक पोस्ट में कहा कि हम हैमिल्टन, ओंटारियो में भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की दुखद मौत से बेहद दुखी हैं।

    स्थानीय पुलिस के अनुसार हरसिमरत की हत्या दो कार सवारों के बीच हुई गोलीबारी में हुई है। स्थानीय पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच जुटी है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हम हरसिमरत के परिवार के साथ संपर्क में हैं। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। हैमिल्टन पुलिस ने एक बयान में कहा कि स्थानीय समयानुसार शाम करीब 7.30 बजे उसे हैमिल्टन में अपर जेम्स और साउथ बेंड रोड के पास गोलीबारी की सूचना मिली। जब पुलिस वहां पहुंची तो उसने रंधावा को सीने में गोली लगने के घाव के साथ पाया। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।

  • आज का राशिफल, 19 अप्रैल 2025

    आज का राशिफल, 19 अप्रैल 2025

    आज वैशाख कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 3 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कई तरह की व्यक्तिगत गतिविधियों में दिन व्यतीत होगा। आज आपको स्वयं पर भरोसा रखना होगा। अपनी क्षमता से अधिक कार्य भार ना लें। आज के दिन निवेश करना भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा। प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदने संबंधी विचार चल रहा है, तो उस पर अमल करने का अनुकूल समय है। कुछ समय अपनी रुचि संबंधी कामों में भी बिताएंगे। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कारोबारी गतिविधियों में ध्यान देने की जरूरत है। आज उत्तम स्थिति बनी हुई है लिए गए निर्णय के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा करियर में उचित सफलता मिलने के योग है। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यवाही चल रही है, तो आज बात बन सकती हैं। जीवन के प्रति आपका सकारात्मक रवैया आपके आत्म बल को और अधिक मजबूत रखेगा। आपके प्रयासों से रुके हुए कार्य सुचारु रूप से चलेंगे। अपने प्रत्येक कार्य को गंभीरता से पूरा करने का प्रयास करें।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। दूसरों की व्यक्तिगत गतिविधियों से खुद को दूर रखें। अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक मामलों को अहमियत दें। आज बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने से उनका मनोबल बढ़ेगा। इसलिए उनके साथ कुछ समय बिताएंगे। आज सम्मानित व्यक्तियों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर की सुख- सुविधा से संबंधित मूल्यवान वस्तुओं की खरीददारी करेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में आस्था बनी रहेगी। नया वाहन लेने का मन बनाएंगे, परिवार वालों से भी सलाह लेंगे।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज खास कार्य पूरा होने से आपको प्रसन्नता मिलेगी। आज अपने बारे में सोचे और अपने लिए ही काम करें। पारिवारिक समस्या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से समाप्त होगी और आपसी रिश्ते बेहतर बनेंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष बेहतर बना रहेगा। परंतु खर्चो पर कटौती करना भी मुश्किल होगा। खुद को साबित करने के लिए और मेहनत की जरूरत है। आज अपने सभी निर्णय खुद ही लें, तो आपके लिए कारगर साबित होंगे। दूसरों पर निर्भर रहेंगे तो आपका समय नुकसान होगा।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपको विशेष उपलब्धि मिलने वाली है। आपका गुस्सा व बहुत अधिक अनुशासित होना दूसरों के लिए समस्याएं उत्पन्न करेगा। कुछ समय अध्यात्मिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करें। व्यवसाय में किसी के साथ डील या लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी प्रसन्न होने की वजह देंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है, जल्द ही सफलता मिलने वाली है।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। अपनी जीवनशैली को और उन्नत बनाकर रखने का प्रयास करें। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता की वजह से देर तक रुकना पड़ेगा। आज रुका हुआ काम पूरा होने वाला है। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से काम संपन्न करने में मदद करेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपका उचित योगदान बना रहेगा। लोग आपके कार्यों से प्रभावित होंगे।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज परिस्थितियां आपके पक्ष में सुखद परिवर्तन लाने वाली है। इस समय व्यावसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए नया प्लान बनाएंगे।विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की नाकाम कोशिश कर सकते है। सरकारी सेवारत लोगों को बेहतरीन जिम्मेदारी मिलने वाली है। आज कुछ अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा और आपको नई-नई जानकारियां हासिल होगी। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर की गई मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। लव मेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। व्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा करेंगे। मन मुताबिक परिणाम मिलने से मन में खुशी रहेगी। युवाओं को अपने करियर से संबंधित खुशखबरी मिल सकती हैं। आज व्यवसाय संबंधी किसी काम में पिता जी से सलाह मिलेगी जो आपके लिए कारगर साबित होगी। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को आज सफलता मिलने वाली है।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। किसी दोस्त से खुशखबरी मिलने वाली है। आज आपको ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो कि आपके भविष्य के लिए बहुत ही कारगर साबित होगा। आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण व संतुलित व्यवहार लोगों को बेहद पसंद आएगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। आज काम समय पर पूरा करना आपकी मेहनत पर निर्भर करेंगे। प्रशासनिक नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज बड़ी सफलता मिलने वाली है।

    मकर राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। आज आप व्यापार में प्रोडक्शन के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता पर भी ध्यान देंगे। आज कई चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उपलब्धि मिल सकती हैं। जिससे समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। आज मित्रों का सहयोग आपकी मुश्किल को हल कर सकता है। लवमेट से उपहार मिलेगा जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    कुंभ राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा अथवा करियर को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। किसी कोर्ट केस का फैसला आज आपके पक्ष में आएगा। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। एक दूसरे पर भरोसा बनाये रखें, रिश्ते में मजबूती आएगी। अचानक कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे, जिन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। लेकिन आय रोज की अपेक्षा ज्यादा होगी। लवमेट आज कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। साथ ही एक दूसरे को उपहार भी देंगे।


    मीन राशि:
    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से सभी कार्य योजना बद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे और आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे। घर में रिश्तेदारों के आने-जाने से दिन भर चहल पहल बनी रहेगी। आज उधार दिया हुए पैसा अचानक आपको वापस मिलेंगे। जिससे आप अपने जरुरत का सामान खरीदेंगे। छात्रों को आज बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे लोग शुभकामनाएं देंगे।

  • Punjab News: शराब ठेकेदार के करिंदे 344 पेटियों सहित गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: शराब ठेकेदार के करिंदे 344 पेटियों सहित गिरफ्तार, देखे वीडियो

    ठेकेदार पर लटकी कार्रवाई की तलवार…

    बटाला: स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त ऑपरेशन चला कर दो व्यक्तियों को शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सतिंदर सिंह और अजय के रूप मे हुई है।

    इस मामले मे थाना इंचार्ज गुरदेव सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बटाला के निकट एक गांव में उक्त आरोपियों ने मार्च में सस्ती हुई शराबखरीद कर घर में ही गोदाम बनाया है। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और आबकारी विभाग ने छापेमारी कर 344 पेटियाँ (4000 से ऊपर बोतल) विभिन्न ब्रांड की अंग्रेज़ी शराब ज़ब्त की है।

    पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि दोनों शराब ठेकेदार के मुलाजिम थे और तथा पुलिस थाना सिविल लाइन बटाला के शराब ग़ैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा कर महंगे दाम मे बेचने की फिराक मे थे। पुलिस इस मामले मे शराब ठेकेदार की भूमिका की भी जांच कर रही है।

  • Punjab News:  Mahindra के Showroom से निकली Thar मे लगी आग, देखे वीडियो

    Punjab News: Mahindra के Showroom से निकली Thar मे लगी आग, देखे वीडियो

    लुधियाना: जीटी रोड डंडारी कला खुर्द में स्थित लिबर्टी महिंद्रा शोरूम की पार्किंग मे दो गाड़ियों मे आग लगने की खबर है। जानकरी अनुसार थार चालक नई गाड़ी की डिलीवरी लेकर शोरुम से बाहर लाया था। चालक ने गाड़ी ट्रांसफार्मर के पास पार्क की थी। जिसके बाद देखते ही देखते अचानक कार मे भयंकर आग लग गई।

    थार मे लगी आग ने पास खड़ी XUV कार को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना से आस-पास के लोगों मे भगदड़ मच गई और दोनों गाड़ियां बुरी तरह झुलस गई। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।

    दमकल अधिकारी आतिश राय ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चला पाया है। 1 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। इस हादसे मे कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। आग लगने के बाद बिजली की सप्लाई को बंद करना पड़ा।

  • Kejriwal की बेटी की सगाई में CM Mann ने पत्नी संग डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

    Kejriwal की बेटी की सगाई में CM Mann ने पत्नी संग डाला भांगड़ा, देखें वीडियो

    वहीं मस्ती करते दिखे अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली : पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता भगवंत मान हमेशा चर्चा में रहते हैं। कभी अपने बयानों से तो कभी अपने तेवरों से, लेकिन इस बार उनका जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें आप भगवंत मान का अलग ही रूप देखकर दंग रह जाएंगे। दरसअल, मौका था आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल की सगाई का, जिसमें भगवंत मान स्टेट तोड़ भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो देखकर लग रहा है कि भले ही महफिल केजरीवाल की तरफ से सजाई गई हो, लेकिन पत्नी के साथ भांगड़ा कर भगवंत मान ने पूरी वाहवाही लूट ली। भगवंत मान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में भगवंत मान ऐसा भांगड़ा करते दिख रहे हैं, जिसे देखकर पेशेवर भी पानी मांगेगे। भगवंत मान वायरल वीडियो में अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर दिख रहे हैं। बैकग्रांउड में कोई पंजाबी गाना बज रहा है और भगवंत मान और उनकी पत्नी गाने पर बिल्कुल हीरो-हिरोइन टाइप परफार्मेंस दे रहे हैं। वायरल वीडियो में भगवंत मान का एक-एक मूव खूब तालियां बटोर रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पंजाब के मुख्यमंत्री किस तरह राजनीति छोड़ इस फैमिली फंक्शन में पूरी तरह खोए हुए हैं और पत्नी के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस कर रहे हैं।
  • Punjab News: 69 पुलिस कर्मियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Punjab News: 69 पुलिस कर्मियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    लुधियाना: प्रशासन द्वारा पुलिस अधिकारियों के लगातार बदले किया जा रहे हैं। वही जारी सूची के मुताबिक पुलिस प्रशासन में आज फिर से फेरबदल हुआ है। जिसमें पुलिस कमिश्नर के आदेशों पर इंस्पेक्टर से लेकर निचले रैंक तक के 69 पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया। देखें लिस्ट

  • Punjab News: हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्तौलें सहित हैपी पासिया के 2 साथी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्तौलें सहित हैपी पासिया के 2 साथी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः देहात इलाकों में बढ़ती अपराध घटनाओं को रोकने के लिए अमृतसर और देहात पुलिस लगातार गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में देहात पुलिस ने बदमाश हैपी पासिया के 2 साथियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी मनिंदर पाल सिंह ने बताया कि पुलिस की गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। 11 अप्रैल को पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया।

    आरोपियों की पहचान पलविंदर सिंह और बलजिंदर सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से हैंड ग्रेनेड और 2 पिस्तौल बरामद हुई है।ये दोनों आरोपी हैपी पासिया के ही सदस्य हैं। पूछताछ के दौरान बलजिंदर सिंह के घर से एक हैंड ग्रेनेड और हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि ये लोग किसी सार्वजनिक स्थान पर ग्रेनेड से विस्फोट करना चाहते थे। एसएसपी ने बताया कि विदेश में एफबीआई ने हरप्रीत सिंह उर्फ़ हैपी पासिया को गिरफ्तार कर लिया है।

    पंजाब के विभिन्न थानों में हैपी पासिया के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं और हैपी पासिया को भारत लाने के लिए पंजाब पुलिस केंद्र की एजेंसियों के साथ भी संपर्क स्थापित करेगी। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि असम की जेल में बंद अमृतपाल सिंह का एनएसए अभी खत्म नहीं हुआ है और उन्हें अभी पंजाब नहीं लाया गया है। उन्होंने कहा कि ना ही कोई पुलिस टीम अमृतपाल सिंह को लेने के लिए असम गई है।