Blog

  • Jalandhar News: ‘Jaat Movie’ से आपत्तिजनक सीन हटने के बाद विकल्प गोल्ड का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ‘Jaat Movie’ से आपत्तिजनक सीन हटने के बाद विकल्प गोल्ड का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बॉलीवुड अदाकार सन्नी देओल की ‘जाट’ फिल्म विवादों में घिर गई है। वहीं इस फिल्म को लेकर सदर पुलिस स्टेशन में बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह के साथ-साथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी और प्रोड्यूसर नवीन मालिनेनी का नाम शामिल है। वहीं खांबड़ा चर्च के पास सोफिया कॉलेज में ईसाई समुदाय के विकल्प गोल्ड द्वारा बॉलीवुड अदाकार सन्नी देओल की ‘जाट’ फिल्म को लेकर एक बार फिर से विरोध किया गया।

    इस दौरान उन्होंने कहा कि धार्मिक भावनाओं को ठेस ना पहुंचे इसके लिए ग्लोबल किशन एक्शन कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी हर एक मुद्दे को पंजाब सहित इंटरनेशनल मुद्दों को उठाती है और ईसाई भाईचारे को इंसाफ दिलाती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह अपने संत समाज और पास्टरों के साथ बैठकर मीटिंग करेंगे और उसके बाद आगे की रणनीति को लेकर बात की जाएगी। इस दौरान पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज करने का धन्यावाद किया। उन्होंने कहाकि आज विश्व भर में मनाए जाने वाले गुड फ्राइडे के दिन ईसाई भाईचारे को पुलिस द्वारा इंसाफ दिलाया गया और फिल्म के अभिनेताओं पर मामला दर्ज किया गया। वहीं जाट फिल्म में से आपत्तिजनक सीन को हटा दिया गया है। बता दें कि ADCP हेडक्वाटर सुखविंदर सिंह ने बताया कि इस फिल्म को लेकर धार्मिक भावनाओं को आहत होने पर एफआईआर दर्ज की गई है।

    यह एफआईआर जालंधर के फोलडीवाल गांव के निवासी व ईसाई समुदाय के विकल्प गोल्ड ने इस फिल्म को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें उनके द्वारा फिल्म में कुछ सीन दिखाए जाने को लेकर एतजार जताया था और कहा कि उसके कारण समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। जिसके बाद उनकी टीम ने जांच करने के बाद 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच की जा रही है। एडीसीपी ने कहा कि फिल्म में सीन को देखकर आगे की कार्रवाई की जाएंगी कि किस अभिनेता का फिल्म में दर्शायें के सीन के दौरान क्या दोष है। इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया है। यह मामला धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा 299 बीएनएस के तहत किया गया है।

     

  • Haryana News: 18 और 21 वर्षीय युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, देखें वीडियो

    Haryana News: 18 और 21 वर्षीय युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 6 के अस्पताल में 2 अलग-अलग हादसों में मौत होने की घटना को लेकर शव पहुंचे है। मिली जानकारी के अनुसार एक मामला पिंजौर से सामने आया है तो दूसरा मामला चंडीगढ़ के मौली जागरण से सामने आया है। जहां पिंजौर के मानकपुर देवीलाल गांव के पास 21 वर्षीय भारत भूषण नामक व्यक्ति ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुचे जांच अधिकारी अजय ने बताया कि 21 साल के युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। शव को कब्जे में लेकर सेक्टर 6 अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नही लग पाया है। जानकारी के अनुसार भारत भूषण परिवार के साथ रहता था और टेंट लगाने का काम करता था।

    दूसरी ओर चंडीगढ़ के मौली जागरण में 18 साल के अमित नामक युवक दोस्त के घर पर संदिग्ध हालत में लाश मिली। मृतक के चाचा अविनाश ने बताया कि रात को अमित पार्टी करने दोस्त के घर पर गया था। सुबह 8:00 बजे हमें फोन आया कि उसकी लाश दोस्त के घर पर पड़ी हुई है। चाचा ने कहा कि मौके पर पुलिस को बुलाकर शव को सेक्टर 6 अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया। मौली जागरण थाने से एसएचओ हरि ओम ने बताया कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • भाजपा ने देश में किया चौतरफ़ा विकास, तो कांग्रेस ने किया चौतरफ़ा विनाश: अरूण कौशल

    भाजपा ने देश में किया चौतरफ़ा विकास, तो कांग्रेस ने किया चौतरफ़ा विनाश: अरूण कौशल

    ऊना/ सुशील पंडित:  युवा भाजपा नेता अरुण कौशल ने कहा कि देश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से देश के हर कोने में विकास हुआ हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश के हर वर्ग को एक समान प्राथमिकता दी है। बात चाहे किसान निधि योजना की हो या चाहे पक्के मकान बनाने की हो या हर घर शौचालय , भाजपा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दस सालों में हमारी भाजपा सरकार में एक भी घोटाला नहीं हुआ है। ये हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। आगे उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर हमला करते हुए  2004-2014 के स्वर्गीय प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल को ‘खोया हुआ दशक’ करार दिया है।

    अरुण कौशल ने कहा, “पूरे 70 साल को एक तरफ रखकर, अगर हम केवल 2004-14 के पिछले कार्यकाल को देखें, तो वह एक ‘खोया हुआ दशक’ था। तब सरकार का नेतृत्व स्वर्गीय प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह कर रहे थे, लेकिन उन्होंने अपने शासन में होने वाले सभी भ्रष्टाचारों पर आंखें मूंद ली थीं। उन दिनों देश की अखबारे भ्रष्टाचार की खबरों से भरे रहते थे, जिसे देखकर हर भारतीय का सिर शर्म से झुक जाता था।”

    अरूण कौशल ने अरोप लगाया, “कांग्रेस के शासनकाल में 1.86 लाख करोड़ रुपये का कोयला घोटाला, 1.76 लाख करोड़ रुपये का 2जी स्पेक्ट्रम घोटाला,10 लाख करोड़ रुपये का मनरेगा घोटाला, 70,000 करोड़ रुपये का कॉमनवेल्थ घोटाला, इटली से हेलिकॉप्टर सौदे में 362 करोड़ रुपये की घूस, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के लिए 12 करोड़ की घूस की घटनाएं हुई हैं।”

  • Punjab News: नगर पंचायत के प्रधानगी चुने जाने को लेकर छिड़ा विवाद, आप ने कांग्रेस पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर पंचायत के प्रधानगी चुने जाने को लेकर छिड़ा विवाद, आप ने कांग्रेस पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः राजासांसी क्षेत्र में नगर पंचायत चुनावों को लेकर विवाद गरमा गया है। जहां कांग्रेस द्वारा अध्यक्ष चुने जाने को लेकर आप नेता द्वारा गंभीर आरोप लगाए जा रहे है। आप पार्टी के पंजाब संयुक्त सचिव गुरशरण सिंह छीना ने निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि पिछले समय में पंजाब सरकार द्वारा नगर पंचायत राजासांसी का चुनाव कराया गया था, जिसमें आम आदमी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर 13 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ाई लड़ा था। अंतिम परिणामों में आम आदमी पार्टी से संबंधित 9 उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी के 2 तथा कांग्रेस और अकाली दल के एक-एक सदस्य को जीत मिली थी।

    उन्होंने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश सरकार ने 17 अप्रैल 2025 को नगर पंचायत राजासांसी की अध्यक्षता चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। जिस दौरान नगर पंचायत के विजयी 13 पार्षद एसडीएम कार्यालय में उपस्थित थे। इसी दौरान एक पार्षद अरविंदर सिंह को विरोधी पक्ष द्वारा बहकाकर अपने साथ मिला लिया गया। और आम आदमी पार्टी के 8 सदस्य होने के बावजूद मौके पर चुनाव अधिकारी-कम-एसडीएम लोपोके द्वारा बहुमत होने के बावजूद आम आदमी पार्टी के पार्षदों की बात नहीं सुनी गई, जबकि 5 पार्षदों के साथ अरविंदर सिंह को अध्यक्ष चुना गया, जो कि संविधान का उल्लंघन है।

    गुरशरण छीना ने नगर पंचायत राजासांसी के लिए घोषित 12 उम्मीदवारों में से विजयी 8 पार्षदों और 4 हारे हुए उम्मीदवारों को प्रेस के सामने प्रस्तुत करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से नगर पंचायत राजासांसी का पुनः चुनाव कराने की मांग की है। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और सम्पूर्ण आम आदमी पार्टी उच्च कमान से अपील की है कि नगर पंचायत राजासांसी की अध्यक्षता में हुई इस दबंगई और आम आदमी पार्टी के पार्षदों के बहुमत होने के बावजूद विरोधी पार्टी के उम्मीदवार को अध्यक्ष बनाए जाने की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से भी मुलाकात करेंगे।

  • Punjab News: फॉर्च्यूनर गाड़ी पलटने से 2 की मौत, 2 अन्य घायल

    Punjab News: फॉर्च्यूनर गाड़ी पलटने से 2 की मौत, 2 अन्य घायल

    मृतक की 3 महीने पहले हुई थी शादी, दूसरे ने जाना था विदेश

    मानसाः जिले के गांव चकेरियां में फॉर्च्यूनर गाड़ी भयानक हादसे का शिकार हो गई। दरअसल, रास्ते में गाड़ी पलटने से 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य युवक घायल हो गए। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों की पहचान गगन सिंह और अमन सिंह के रूप में हुई है। मृतकों में गगन सिंह नामक युवक की शादी मात्र 3 महीने पहले हुई थी और वह शादी करने के लिए अमेरिका से पंजाब आया था, जबकि दूसरा युवक अमन सिंह उसकी मासी का बेटा है, जिसने विदेश जाने के लिए आवेदन किया हुआ था। मृतक युवक अपने गांव लौट रहे थे, लेकिन कार के सामने कुत्ता आने के कारण कार बेकाबू हो गई और इस हादसे में गाड़ी पलटने से यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है। पुलिस द्वारा घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
  • Punjab News: 150 की Lottery से निकला एक करोड़ रुपए का ईनाम, देखें वीडियो

    Punjab News: 150 की Lottery से निकला एक करोड़ रुपए का ईनाम, देखें वीडियो

    जलालाबादः फाजिल्का के जलालाबाद में लगातार लोगों की किस्मत चमक रही है। जहां करण-अर्जुन लॉटरी एजेंसी वाले के पास लगातार लोगों के ईनाम निकल रहे हैं। बीते 2 दिनों के बीच 4 ईनाम निकल चुके हैं, जिसमें पहला 45 हजार, फिर 90 हजार, उसके बाद 18 लाख निकल चुके है। वहीं आज व्यक्ति का सिक्कम स्टेट डियर लॉटरी से एक करोड़ का ईनाम निकला।

    मामले की जानकारी देते हुए दुकानदार ने बताया कि 150 रुपये की लॉटरी एक व्यक्ति द्वारा खरीदी गई थी। जिसे अब एक करोड़ का फर्स्ट प्राइज निकला है। ईनाम निकलने के बाद दुकान पर बधाइयां देने वालों का तांता लग गया। दुकानदार की ओर से लड्डू बांटे गए और भंगड़े डाले गए।

  • राज्यस्तरीय हरोली उत्सव 2025 का आगाज़ 27 अप्रैल से, युद्धस्तर पर चल रही तैयारियां

    राज्यस्तरीय हरोली उत्सव 2025 का आगाज़ 27 अप्रैल से, युद्धस्तर पर चल रही तैयारियां

    राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री समापन समारोह के मुख्य अतिथि ऊना/ सुशील पंडित: हरोली की धरती एक बार फिर से कला-संस्कृति के उत्सवी रंगों में सजने को तैयार है। उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेष अग्निहोत्री की प्रतिबद्धता और सतत प्रयासों के बूते सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 को पूरे पुनः पूरे वैभव के साथ आयोजित करने को लेकर युद्धस्तर पर चल रही तैयारियां की जा रही हैं। बता दें, उत्सव का आयोजन 27 से 29 अप्रैल तक हरोली के कांगड़ मैदान में होगा। तीन दिवसीय उत्सव का उद्घाटन 27 अप्रैल को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल करेंगे, उत्सव का आगाज भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। जबकि समापन 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में होगा। 28 अप्रैल को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया बतौर मुख्य अतिथि समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि उत्सव की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं और इसे भव्यता देने के लिए प्रशासन, विभिन्न विभागों और स्थानीय संस्थाओं के सहयोग से एक विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान अन्य आयोजनों के अलावा खेल प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनी, व्यावसायिक स्टॉल, स्वास्थ्य कैंप, कृषि एवं पशुपालन विभाग की प्रदर्शनियां के भी आयोजन होंगे। महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। तीनों दिन भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। लोकगीतों, नाट्य विधाओं, नृत्य और गायन की विविध रंगों से सजी ये सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्सव की शोभा बढ़ाएंगे। इस उत्सव को जनसहभागिता का उत्सव बनाने की पूरी तैयारी है। आने वाले दिनों में प्रशासन कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा और सांस्कृतिक संध्याओं के कलाकारों की सूची भी जारी करेगा। उपायुक्त ने जनता से इस उत्सव में बढ़चढ़ कर शामिल होने और कार्यक्रमों का आनंद लेने का आह्वान किया है। वहीं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि लोक संस्कृति और लोक उल्लास के इस उत्सव को जनभागीदारी और जनसहभागिता का उत्सव बनाने के साथ इसके भव्य आयोजन के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। यह उत्सव हमारे लिए महज एक आयोजन से बढ़कर भावनाओं का ऐसा सरोवर है, जिसमें हमारी संस्कृति, परंपराएं, लोक-चेतना और सामूहिक उल्लास मिलकर बहते हैं। यहां कलाओं को प्रश्रय, कलाकारों के लिए मंच तथा उनकी कला साधना को सम्मान मिलेगा।
  • Punjab News: 258 ग्राम हेरोइन, नशीली गोलियां और पिस्टल बरामद, महिला सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 258 ग्राम हेरोइन, नशीली गोलियां और पिस्टल बरामद, महिला सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नशीले पदार्थ सहित हथियार भी बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने कोट इसे खां में नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली कि सुखविंदर सिंह और सतनाम सिंह नशे के कारोबार में लिप्त है और वह अब दोलेवाल से इस ओर नशे की खेप लेकर आ रहे है।

    अगर इनकी तलाशी ली जाए तो इनसे नशीला पदार्थ बरामद हो सकता है। पुलिस ने नाकेबंदी पर आरोपियों को रोककर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 258 ग्राम हेरोइन, 195 नशीली गोलियां और एक पिस्टल 9mm बरामद हुआ। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उनके साथ इस नशे के कारोबार में एक महिला मलकीत कौर भी शामिल है। जिसके बाद उनकी टीम ने मलकीत कौर को भी गिरफ्तार करके तीनों पर मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: बाइक और छोटे हाथी की टक्कर में मां-बेटे की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक और छोटे हाथी की टक्कर में मां-बेटे की मौत, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के थाना आरएफके के नजदीक गांव बग्गेवाला में बाइक और छोटे हाथी में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह और बलजीत कौर के रूप में हुई है। बलजीत कौरान गांव निहाला लवेड़ा की आशा वर्कर थी। बलजीत कौर, पति डॉक्टर मंगजीत सिंह और बेटे लवप्रीत सिंह आरएफके से वापस अपने घर जा रहे थे। तभी अचानक गांव बग्गेवाला के शमशान घाट के पास सामने से आ रहे छोटे हाथी (ऑटो) ने टक्कर मार दी।

    इस घटना में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बलजीत कौर की अस्पताल जाते समय रास्ते में मौत हो गई। मां-बेटे की मौत से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना पुलिस को दे गई है। वहीं मौके पर पहुंचे थाना आरएफके के थानेदार कुलबीर सिंह मामले की जांच में जुट गए। जांच अधिकारी ने बताया कि ऑटो चालक गलत साइड से आ रहा था। इस दौरान वह सामने से आ रहे बाइक से टकरा गया और हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Haryana News: दोपहिया वाहन Agency में लगी आग, कई Activa जलकर हुई राख, देखें वीडियो

    Haryana News: दोपहिया वाहन Agency में लगी आग, कई Activa जलकर हुई राख, देखें वीडियो

    पंचकूलाः इंडस्ट्री एरिया के प्लॉट नंबर 154 फेस 2 में उस समय भगदड़ मच गई, जब आज सुबह दोपहिया वाहन के शोरूम में आग लग गई। इस घटना में कई वाहन जलकर राख हो गए। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची दकमल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मामले की जानकारी देते हुए शोरूम के सर्विस मैनेजर विशाल ने बताया कि उसे सुबह 7:00 बजे फोन आया था कि शोरूम में आग लगी है।

    विशाल ने कहा कि वह जैसे ही शोरूम में पहुंचा तो उसने मौके पर सेक्टर 19 की चौकी में फोन किया और उसके बाद दमकल विभाग की टीम को घटना की सूचना दी। पीड़ित ने कहा कि आग इतनी भीषण थी कि शोरूम के अंदर जाने की जगह ना पुलिस को मिली और ना ही दमकल विभाग के कर्मचारियों को मिल पाई। जिसके बाद दमकल विभाग के कर्मी मनिंदर सिंह ने शटर को तोड़कर और काफी मशक्कत के बाद किसी तरह शोरूम में दाखिल होकर उन्होंने आग पर काबू पाया।

    विशाल ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि इस घटना में उनके करीब 18 से 20 नए दोपहिया वाहन जलकर राख हो गए। जिनमें एक गिग्सर बाइक भी शामिल है, जिसकी कीमत ढाई लाख है। उसके साथ बर्गमेन एक्टिवा 5 जलकर खाक हो गई। जिसमें एक की कीमत एक लाख 15 हजार की है। उसके साथ 6 इलेक्ट्रिक बाइक जलकर खाक हो गई। जिसमें एक की कीमत एक लाख 20 हजार है। सर्विस मैनेजर विशाल ने बताया कि इस घटना से उनका 25 से 30 लाख का नुकसान हो गया। हैरानी की बात यह रही कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।