बरनालाः जिले के गांव रायसर में सेहत विभाग की टीम ने दबिश दी। जहां पिछले लंबे समय से गांव के व आस-पास के लोगों को मर्दाना ताकत बढ़ाने के नाम पर चल रहे नकली देसी दवाइयों के दवाखाने को विभाग द्वारा सील किया गया। इस दौरान विभाग ने दवाखाने के संचालक पर केस दर्ज कर लिया है, फिलहाल संचालक फरार चल रहा है। दरअसल, पिछले साल 12 दिसंबर को विभाग की ओर से दवाखाने के 3 सैंपल भरे गए थे, लेकिन जांच में सभी सैंपल फेल पाए गए।
सेंपल फेल होने के बाद अब विभाग द्वारा दवाखाने के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले की जानकारी देते हुए जिला मेडिकल अफसर डॉक्टर अमन कौशल ने बताया कि कुछ महीने पहले भरे गए सैंपल फेल होने की रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि जिले के गांव रायसर में एक रहमत दवाखाना नामक क्लीनिक था।
उन्हें सूचना मिली थी कि संचालक जसप्रीत सिंह अपने स्तर पर ही घर में दवाइयां तैयार करता है और सोशल मीडिया पर प्रचार करता था। उसके पास किसी भी तरह का लाइसेंस नहीं था। उन्होंने कहा कि पिछले साल दिसंबर में विभाग की तरफ से वहां पर सैंपल भरे गए थे और यह सभी सैंपल लैबोरेट्री से टेस्ट करवाए गए और सभी सैंपल फेल हो गए थे। इसके बाद उन्होंने कार्रवाई करते हुए जसप्रीत सिंह के दवाखाने को सील कर दिया।
जालंधर, ENS: नकोदर में बाइक पर धार्मिक स्थल पर माथा टेकने जा रहे दंपति को वडाला चौक के पास गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस घटना में दपंति की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय सुनील गुप्ता पत्नी रविना गुप्ता निवासी सोढल रोड स्थित प्रीत नगर के रूप में हुई है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि किस तरह कार तेज रफ्तार जा रही थी और उसने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला को कार सवार काफी दूर तक कुचलता हुआ साथ ले गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं हादसे रके दौरान बाइक चला रहे पति की भी इलाज दौरान मौत हो गई। घटना में बाइक के पड़खच्चे उड़ गए। घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं थाना लांबड़ा की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृतक दपंति ने घटना से पहले रात को बेटी का जन्मदिन मनाया था। जिसके बाद सुबह वह परिवार में सुख-समृद्धि की कामना के लिए माथा टेकने जा रहे थे।
खजुराहोः ट्रक चालक द्वारा बाइक सवार एक परिवार को रौंदने का मामला सामने आया है। हादसे में पिता और 2 बच्चों की मौके पर मौत हो गई। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
जानकारी मुताबिक, ओटापुरवा में एक परिवार रिश्तेदार के यहां गया था और वापस अपने गांव भैरा आने के लिए लौटने वाला था। इस दौरान शुक्रवार सुबह 8.30 बजे मिजाजी लाल बच्चों को बाइक पर बिठाकर घुमा रहा था। उसकी पत्नी रिश्तेदारों से मिल रही थी, जैसे ही वह गली से बाहर निकले इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया जिसके चलते मिजाजी लाल अहिरवार (25), उनके बेटे शिवम (2) और बेटी भावना (3) की मौत हो गई। परिवार के दो अन्य बच्चे बादल (6) और काजल (5) गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
इन बच्चों की गई जान।
ग्रामीणों मुताबिक, जब उन्होंने पुलिस को हादसे की जानकारी दी तो हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस पहुंची। जबकि गांव से 5 किलोमीटर दूर देवगांव पुलिस चौकी है। गुस्साए ग्रामीण सड़क पर बैठ गए। जाम के बाद बमीठा थाने से दो कॉन्स्टेबल मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजन एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
बटालाः पिछले दिन गुरदासपुर के बटाला शहर के मान नगर में नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक बटाला आज मृतक युवक के परिवार से मिलने पहुंचे। उनके साथ बटाला पुलिस के एसएसपी भी परिवार से मिले। विधायक शैरी कलसी और एसएसपी बटाला सोहिल कासिम मीर ने कहा कि वे दुख की इस घड़ी में परिवार से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इस मामले में यह बात सामने आई है कि यह युवक नशे का आदी था और परिजनों के बयानों के आधार पर एक महिला समेत 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि पुलिस और सरकार नशे को जड़ से खत्म करने और पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर रही है। वहीं लोगों के सहयोग के बिना इस जंग से विजय नहीं पाई जा सकती जिसके चलते पुलिस प्रशासन लगातार लोगों से भी सहयोग मांग रहा है।
उन्होंने कहा कि लोग उस तरह आगे नहीं आ रहे हैं जैसा उन्हें आना चाहिए। उन्होंने अपील की कि यह लड़ाई किसी एक परिवार की लड़ाई नहीं है, इसलिए सभी को आगे आना चाहिए। हमें सहयोग करना चाहिए ताकि पंजाब को नशा मुक्त और खुशहाल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता है, पुलिस उनका पूरा सहयोग करेगी। किसी भी मदद के लिए पुलिस हमेशा लोगों के साथ है।
चंडीगढ़ः शिमला से चंडीगढ़ घूमने आए युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-43/44 डिवाइडिंग रोड पर बस स्टॉप के पास साइकिल ट्रैक पर आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। सेक्टर-43 चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया है। वहीं पुलिस ने हत्या करने वाले 2 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान चंडीगढ़ के कहेड़ी के रहने वाले 16-17 साल के दो नाबालिगों के रूप में हुई है। दोनों किशोर ड्रग एडिक्ट हैं। मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय काकू चंडीगढ़ घूमने गया था। बताया जा रहा हैकि महज 180 रुपये और मोबाइल फोन के लिए 2 नाबालिग आरोपियों ने उसकी सांसे छीन ली। अहम बात है कि एक आरोपी की जींन्स में बने सांप के टैटू की वजह से पुलिस उसक तक पहुंची है।
इस दौरान अंधेरे में दोनों आरोपियों ने उसे घेर लिया और लूट के इरादे से दोनों ने उस पर हमला किया और चाकू से उस पर वार दिए। इस दौरान राहगीर ने उसके शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर- 43 में स्कूटर मार्केट में ऑटो से उतर कर जब काकू जा रहा था तो आरोपियों ने उसे रोका था। दोनों को लगा था कि बैग में अच्छा सामान और कैश मिलेगा। हालांकि, काकू के पास 180 रुपये और एक सस्ता मोबाइल फोन ही था। परिजनों को पुलिस ने युवक का शव सौंप दिया है।
लुधियानाः गुरजीत सिंह गिल के मार्कीट कमेटी का चेयरमैन नियुक्त होने के अवसर पर उनकी ताजपोशी समारोह में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया पहुंचे। उन्होंने इस दौरान गिल परिवार को बधाई दी और साथ ही मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल का भी धन्यावाद किया कि उन्होंने एक मेहनती और इमानदार व्यक्ति को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है।
इस दौरान उन्होंने राजा वडिंग पर भी निशाना साधा। राजा वडिंग द्वारा दिए गए बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि युवाओं को सिंथेटिक ड्रग्स की जगह रिवायती नशा जैसे अफीम, भुक्की व अन्य चीजें दी जा सकती है, के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये कहा कि समझदारी है कि युवाओं को एक नशे से हटाकर दूसरे नशे पर लगाया जाए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का यही एजेंडा है कि युवाओं को नशे से बाहर लाकर उन्हें रोजगार दिया जाए, ताकि वह अच्छी जिंदगी जी सकें। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार नशा तस्करों पर इसी तरह कड़ी कार्रवाई करते रहेंगे।
जालंधर, ENS: गढ़ा रोड़ पर स्थित Kingdom Consultant Travel Agent का दफ्तर आए दिन विवादों में घिर रहा है। जहां पिछले कुछ माह से लोगों द्वारा दफ्तर के संचालकों पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे है। हैरानी की बात यह है कि लगातार विवादों में घिरे ट्रैवल एजेंट के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर अधिकारियों द्वारा क्यों नहीं सख्त एक्शन लिया जा रहा है। जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा लोगों से ठगी मारने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के आदेश जारी किए जा चुके है।
दूसरी ओर Kingdom Consultant Travel Agent आए दिन सुर्खियों में रहता है। वहीं आज एक बार फिर से 3 अलग-अलग परिवार के लोगों द्वारा Kingdom Consultant Travel Agent के बाहर हंगामा किया जा रहा है। जहां उनका कहना है कि बच्चों के लिए कनाडा के लिए स्कूली वीजा लगवाने के लिए वह इस दफ्तर में आए थे, जहां किसी ने वीजा लगवाने के लिए Kingdom Consultant Travel Agent के दफ्तर में साढ़े 7 लाख रुपए दिए थे तो किसी ने साढ़े 4 लाख रुपए दिए थे। पीड़ित लोगों का कहना है कि अब एक साल से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन ना तो वीजा लगवाया गया और ना ही पैसे लौटाए जा रहे है। इसी को लेकर जब वह ट्रैवल एजेंट के दफ्तर पहुंचे तो वहां से सीनियर कर्मी दफ्तर से तुरंत निकल गए।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए संसारपुर से आए पीड़ित दलजीत सिंह ने कहा कि बच्चे का कनाडा का स्कूली वीजा लगवाने के लिए उसने एक साल पहले 4 लाख रुपए दफ्तर में दिए थे। इस मामले को लेकर अब पीड़ित ने कहा कि कई बार फोन करते रहे, लेकिन अब दफ्तर के कर्मियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। जिसके चलते अब वह दफ्तर पैसे वापिस मांगने के लिए आए तो अब उक्त दफ्तर को ताला लगा दिया गया। वहीं दफ्तर की सीनियर महिला कार में बैठकर फरार हो गई। आरोप है कि थाना 7 की पुलिस और 100 नंबर पर फोन किया तो थाने की पुलिस ने कहा कि वह खाना खा रहे है। ऐसे में वह शिकायत देने के लिए थाने में आ जाए। पीड़ित ने कहा कि एक अन्य पार्टी के साढ़े 7 लाख रुपए देने थे। जोकि हंगामा करने के बाद अब थाने में शिकायत देने के लिए चली गई है। दलजीत ने कहा कि उसने 3.38 लाख रुपए उसने चैक के जरिए थे। वहीं अन्य पैसे गूगल पे के जरिए दिए थे।
वहीं संसारपुर से आई महिला परवीन ने बताया कि पिछले साल 27 जनवरी को उन्होंने स्कूली वीजा बच्चों का लगवाया था। जिसके लिए महिला द्वारा चाहत मेडम को कुछ पैसे नगद दिए थे और कुछ पेमेंट ऑनलाइन की थी। इस दौरान कुल 4 लाख से अधिक पैसे दिए थे, लेकिन अब ना तो वीजा लगवाया गया और ना ही पैसे लौटाए जा रहे है। महिला ने कहा कि मालिक हर्ष दफ्तर से पहले की गायब हो गया और लोगों से डील करने वाली महिला भी कार में सवार होकर निकल गई। पीड़ितों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने कहा कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस का कहना है कि वह थाने में आकर शिकायत दर्ज करवा दें। जिसको लेकर अब सभी पीड़ित थाने में शिकायत दर्ज करवाने जा रहे है। वहीं इस मामले को लेकर अभी तक दफ्तर के संचालक से संपर्क नहीं हो पाया है। अगर वह अपना पक्ष रखना चाहे तो उसे भी प्रमुखता के आधार पर प्रकाशित किया जाएगा।
फिरोजपुरः जीरा के गांव नीला वाला में एक परिवार पर तब दुखों का पहाड़ टूट गया, जब कुछ घंटों में ही परिवार के साथ 2 हादसे हो गए, जिसमें उन्होंने जवान बेटे और चाची को खो दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टामार्ट करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी मुताबिक, कस्बा जीरा के गांव नीलावाला का युवक मनजिंदर सिंह अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर जीरा में काम के लिए आ रहा था। इस दौरान मनजिंदर को एक ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। घटना के बाद लोगों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया और उनके परिजनों को सूचित किया। मौके पर जब परिजन पहुंचे तब तक युवक की जान जा चुकी थी। डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जब परिजन उसे वापस घर लेकर जा रहे थे तो थोड़ी ही दूरी पर उनकी एंबुलेंस के साथ भी सड़क दुर्घटना हो गई।
दरअसल उनकी एंबुलेंस को एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एंबुलेंस पलट गई और एंबुलेंस में सवार मृतक मनजिंदर सिंह के परिवार के सदस्य घायल हो गए। इस दौरान मनजिंदर की चाची गंभीर घायल हो गई जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया तथा मृतक मनजिंदर की चाची को अस्पताल ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल लोगों को फरीदकोट गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इस दुर्घटना में एंबुलेंस चालक को भी गंभीर चोटें आईं, जिसका इलाज चल रहा है।
जालंधर, ENS: भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ आज भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रेनेड हमले को लेकर जहां कालिया का हालचाल जाना, वहीं उन्होंने प्रशासन की कार्रगुजारी पर सवाल खड़े किए। इस दौरान उन्होंने घटना को लेकर कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि पंजाब में कुछ लोग माहौल को खराब करने की कोशिश की जा रही है, ऐसे में हम उनके इरादों को कामयाब नहीं होने दिया जाएंगा। पंजाब में आपसी भाईचारे को टूटने नहीं दिया जाएगा। इस घटना में जो लोग शामिल है, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
हाल ही में देश के गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रिय मंत्री राजनाथ, जेपी नड्डा ने कालिया से साथ फोन पर बात की और उन्हें घटना का जायजा लेने के लिए भेजा। उन्होंने कहा कि सरेआम हमलावारों द्वारा ग्रेनेड से कालिया के घर पर हमला किया जाता है। चुघ ने कहा कि पंजाब की बहादुर पुलिस द्वारा हमले में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जांच की जा रही है। चुघ ने कहा कि पंजाब में आतंकवाद का मैच खेला जा रहा है। वहीं उन्होंने बीते दिन रायपुर में रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में फौजी सुखकरण सिंह को गिरफ्तार किया गया। जिसने सोशल मीडिया के जरिए हार्दिक कंबोज को ग्रेनेड की ट्रेनिंग दी गई थी।
वहीं कालिया के घर पर ग्रेनेड को लेकर कहा कि वह हैरान है कि घटना को अंजाम देने से पहले घर रेकी की गई और उसके बारे में पंजाब की सुरक्षा एंजेसियों को पहले कोई जानकारी नहीं थी। वहीं एएनआई के कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक को लेकर पहुंची, इस मामले को लेकर तरुण चुघ ने कहा कि जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी कर दिया जाएगा। इस दौरान लगातार ग्रेनेड अटैक पंजाब में होने को लेकर चुघ ने जमकर प्रशासन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोगों के मन में डर का माहौल पैदा किया जा रहा है। जिसमें दिखाया जा रहा है कि भाजपा के सीनियर नेता सेफ नहीं है तो ऐसे में आम लोग कहां पर सेफ रह पाएंगे। जिसको लेकर कारोबारियों से फिरौतियां मांगी जा रही है। पंजाब में हो रहे हमलों को लेकर केंद्र के बारे में चुघ ने कहा कि केंद्र पंजाब सरकार के साथ पूरा सहयोग कर रही है।
ऐसे में लगातार ड्रग तस्करों को काबू करने के लिए केंद्र की ओर से पंजाब सरकार को हर मदद मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में दिन दहाड़े अमृतसर में बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति पर हथौड़े से हमला किया जाता है। उसके बाद प्रतिमा पर खालिस्तानी नारे लिखे जाते है। वहीं आए दिन थानों पर ग्रेनेड हमले हो रहे है। हालात यह हो गए है कि अब तक 16 ग्रेनेड हमले हो चुके है। वहीं बीते दिन अजनाला में थाने के बाहर भी हमला किया गया। उन्होंने कहा कि अब तो ग्रेनेड अटैक हमले में शामिल मुख्य आरोपी हैपी पासिया को विदेश में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन उसके बाद पंजाब के लोगों में डर का माहौल पैदा करने के लिए इन घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
2 महिलाओं सहित 4 के खिलाफ मामला दर्ज, छापेमारी जारी
गिद्दड़बाहाः पंजाब सरकार द्वारा युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत लगातार पुलिस द्वारा तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है और नशे से बनाई संपत्ति को लेकर कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस मुहिम के तहत बेखौफ तस्करों द्वारा पुलिस टीम पर हमला करने की घटना सामने आई है। जहां पुलिस विभाग की स्पेशल स्टाफ टीम के एएसआई राज बहादुर को रास्ते पर रोक कर नशा तस्करों ने लाठियों से बेरहमी से पीटा। बीच बचाव में आए कॉन्स्टेबल जसप्रीत सिंह पर हमला कर दिया। इस मामले को लेकर थाना गिद्दड़बाहा में 2 महिलाओं सहित 4 लोगों पर हमला करने, सरकारी ड्यूटी में विघ्न डालने सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों की ऐसी हरकतें नशे के खिलाफ लड़ाई को कमजोर नहीं कर सकतीं और नशे के खिलाफ पुलिस की जंग जारी रहेगी। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम नशे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए भारू चौक झुग्गियों में जा रही थी। इस दौरान सूरज प्रताप सिंह उर्फ सूरज, करमजीत कौर उर्फ गग्गू पत्नी जसविंदर सिंह, अर्शदीप सिंह तथा कमलप्रीत कौर पत्नी लवप्रीत सिंह निवासी भारू चौक झुग्गियों ने उनका रास्ता रोक लिया। सूरज प्रताप सिंह और करमजीत कौर ने उन्हें चुनौती देते हुए कहा कि आज हम उन्हें जाने नहीं देंगे और इन बड़े नशा विरोधियों को हम आज ही मार गिराएंगे।
इस बीच, सूरज प्रताप सिंह ने एएसआई राज बहादुर सिंह के सिर पर लाठी से वार किया, जबकि करमजीत कौर ने लाठी से उसकी पीठ पर वार किया और अर्शदीप सिंह ने उक्त लाठी से राज बहादुर सिंह के दाहिने हाथ पर वार किया, जिससे वह जमीन पर गिर गया। जब कॉन्स्टेबल जसप्रीत सिंह बीच बचाव में आया तो कमलप्रीत कौर ने उसके दाहिने हाथ पर लाठी से वार कर दिया। इसके बाद उक्तान ने जमीन पर गिरे राज बहादुर सिंह प्रहार किए, जिससे उनके बाएं हाथ की अंगुलियों में चोट आई। पुलिस कर्मचारियों की चीख पुकार सुनकर और लोगों को इकट्ठा होते देख हमलावर अपने हथियारों सहित घटनास्थल से भाग गए। इसके बाद कॉन्स्टेबल जसप्रीत सिंह ने उसे सिविल अस्पताल गिद्दड़बाहा में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।