अमरावतीः 14 साल पुराने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर ईडी ने सख्त कार्रवाई की है। वर्तमान में आंध्र प्रदेश विधानसभा की विपक्षी पार्टी- युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के प्रमुख जगन मोहन रेड्डी के खिलाफ जांच के दौरान ईडी ने 800 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है।
जानकारी मुताबिक जगन के जिन शेयरों को अटैच किया गया है, उसका मूल्य करीब 27.5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा डालमिया सीमेंट्स (भारत) लिमिटेड (DCBL) की जमीन को भी अटैच किया है। इस जमीन की कीमत लगभग 377.2 करोड़ रुपये है। डालमिया ने अटैच की गई संपत्ति का कुल मूल्य 793.3 करोड़ रुपये है और ईडी ने 14 साल के बाद यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग का यह पूरा मामला लाभ हासिल करने के मकसद से की गई मदद का है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने इस मामले में साल 2011 में केस दर्ज किया था। ईडी ने सीबीआई की तरफ से दर्ज केस पर अब अस्थायी तौर पर संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई की है।
श्री कीरतपुर साहिब: नंगल-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर भरतगढ़ के पास एक टिप्पर और कार में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे सड़क सुरक्षा बल द्वारा नजदीकी अस्पताल भरतगढ़ में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारण सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। निकटवर्ती पुलिस चौकी भरतगढ़ के कर्मियों ने वाहनों को एक तरफ करके सड़क से जाम खुलावाया और यातायात को सुंचारू ढंग से शुरू करवाया गया।
लुधियानाः पंजाब सरकार की ओर से साहनेवाल दाना मंडी का हेमराज राजी को चेयरमैन नियुक्त किया गया है। जिससे पार्टी वर्करों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। नियुक्ति के मौके हेमराज राजी ने पंजाब कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां सहित सभी विधायक और स्थानीय लोगों का धन्यवाद किया।
वहीं दूसरी और हलका साहनेवाल के नए चेयरमैन हेमराज राजी ने कहाकि पंजाब में एकमात्र ऐसी पार्टी आम आदमी पार्टी है जिसने आम घरों के नौजवानों को लोगों की सेवा करने का मौका दिया है। इस मंडी में उनके दादा जी पहले पल्लेदारी करते थे और आज उन्हें मंडी का चेयरमैन बनाया गया है, जिसके लिए वे आम आदमी पार्टी की पूरी नेतृत्व टीम का धन्यवाद करते हैं। इस मौके पंजाब कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी उन लोगों को आगे ला रही है जो पंजाब के साथ-साथ लोगों के लिए काम कर रहे है। पार्टी का मकसद है कि पंजाब को बदलना है। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा।
दरभंगाः पिता द्वारा अपनी ही 13 साल की बेटी के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता अपनी बुआ के घर में रहती थी। आरोपी पिता उसे लेने वहां गया और घर चलने की बात कही जिसके बाद पीड़िता पिता के साथ घर के लिए पैदल ही निकली। 2 किमी के बाद रास्ते में सुनसान जगह देखकर आरोपी ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग ने इसका काफी विरोध किया, पर आरोपी पिता न उसकी एक न सुनी। दुष्कर्म के बाद पीड़िता अपने पिता के साथ ही घर पहुंची और तुरंत सारी बात अपनी मां को बताई। पहले तो मां सामाजिक बदनामी के डर से चुप रही, फिर हिम्मत जुटाकर बेटी को लेकर थाने पहुंची जिसके बाद आज आरोपी की गिरफ्तारी की गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी अपराधी चरित्र का है। दिल्ली में वह मजदूरी करता था। 2017 में भी उसने एक नाबालिग के साथ रेप किया था। मामले में उसने 6 साल तक जेल की सजा काटी और पिछले साल अक्टूबर में उसे जमानत मिली थी। जमानत मिलने के बाद वो दिल्ली नहीं गया और दरभंगा में ही वो भाड़े की गाड़ी चलाता था।
पीड़िता अभी 8वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। पिता के जेल जाने के बाद पढ़ाई-लिखाई में परेशानी आ गई, इसलिए वो अपनी बुआ के घर रहने लगी। बुआ ही पीड़िता को पढ़ा-लिखा रही है। पिछले तीन साल से वो बुआ के पास ही रह रही थी। रेप के बाद बच्ची को मेडिकल जांच के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। वहीं, आरोपी को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जालंधर, ENS: बॉलीवुड अदाकार सन्नी देओल की ‘जाट’ फिल्म विवादों में घिर गई है। वहीं इस फिल्म को लेकर सदर पुलिस स्टेशन में बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिसमें सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह के साथ-साथ डायरेक्टर गोपीचंद मालिनेनी और प्रोड्यूसर नवीन मालिनेनी का नाम शामिल है। वहीं इस फिल्म को लेकर धार्मिक भावनाओं को आहत करने को लेकर एफआईआर दर्ज किए जाने पर ADCP हेडक्वाटर सुखविंदर सिंह का बयान सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए ADCP ने बताया कि जालंधर के फोलडीवाल गांव के निवासी व ईसाई समुदाय के विकल्प गोल्ड ने इस फिल्म को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी।
जिसमें उनके द्वारा फिल्म में कुछ सीन दिखाए जाने को लेकर एतराज जताया था और कहा कि उसके कारण समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। जिसके बाद उनकी टीम ने जांच करने के बाद 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। एडीसीपी ने कहा कि फिल्म में सीन को देखकर आगे की कार्रवाई की जाएंगी कि किस अभिनेता का फिल्म में दर्शायें सीन के दौरान क्या दोष है। इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया गया है। यह मामला धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा 299 बीएनएस के तहत किया गया है। बता दें कि बीते दिन ईसाई भाईचारे की तरफ से जाट मूवी में प्रभु यीशु मसीह की बेअदबी को लेकर पुलिस कमिश्नरेट दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया था और अधिकारियों को मामला दर्ज करवाने का मांग पत्र भी दिया था।
पुलिस को दी शिकायत में ईसाई समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि जाट मूवी में प्रभु यीशु मसीह जी के सलीभी वाले दृश्य की नकल करके ईसाई भाईचारे की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है। उन्होंने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की थी और दो दिन का अल्टीमेटम दिया था। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर इकट्ठा होकर सख्त कार्रवाई की मांग की थी। सनी देओल की जाट फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमा घरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने एक सप्ताह में 100 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया है। 61.50 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है, जो कि निराशाजनक है।
कोरबाः जिले से 2 भाइयों को किडनैप कर उनके साथ बुरी तरह से मारपीट करने का मामला सामने आया है। उनका जुर्म सिर्फ इतना था कि उन्होंने आइसक्रीम बेचने के बाद अपनी सैलरी मालिक से मांगी थी। जिसके बाद आरोपियों ने दोनों भाइयों के करंट लगाया और उनकी जमकर मारपीट की। फिर चोरी का इल्जाम लगाकर टॉर्चर का वीडियो भी बनाया। परिवार को वीडियो भेजकर 30 हजार रुपए की डिमांड की। परिवार के पैसे चुकाने के बाद आरोपियों ने दोनों को छोड़ दिया।
चचेरे भाई मुकेश और विनोद ने बताया कि हमारे गांव का एक व्यक्ति छत्तीसगढ़ में आइसक्रीम की लॉरी का काम करता है। उसके जरिए हमने आरोपी छोटू गुर्जर निवासी भैरूखेड़ा शंभूगढ़ भीलवाड़ा और मुकेश शर्मा निवासी चित्तौड़गढ़ से संपर्क किया। हमने छोटू और मुकेश से काम मांगा तो उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के कोरबा में आइसक्रीम बेचने का काम करना है। छोटू गुर्जर फरवरी (2025) में गांव आया और बताया कि वहां 10 हजार सैलरी मिलेगी, रहना-खाना मिलेगा। हम दोनों भाई बेरोजगार थे इसलिए हामी भर दी। 12 फरवरी को हम छत्तीसगढ़ के कोरबा चले गए। दो महीने नौकरी करने के बाद उन्होंने मजदूरी मांगी तो उन पर चोरी का आरोप लगाकर उन्हें बुरी तरह टॉर्चर किया।
भाइयों ने एसपी की दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने हमें कोरबा के एक गोदाम में बंद कर दिया। वहां चोरी का आरोप लगाकर गाली-गलौज की। फिर कपड़े उतरवाकर मारपीट की। पैरों की उंगलियों के नाखून प्लास से खींचे। हम चीखे-चिल्लाए तो बिजली का करंट लगाया। इस घटना का वीडियो भी बनाया गया।
फिर 15 अप्रैल की सुबह 10 बजे छोटू गुर्जर को घरवालों ने ऑनलाइन 23 हजार 950 रुपए ट्रांसफर किए। इस घटना के बाद हम भीलवाड़ा आ गए। आरोपी छोटू गुर्जर भी हमारे पीछे हमारे गांव कानिया आ गया। फिर 17 अप्रैल को रुद्रपुर चौराहे पर आरोपी छोटू ने हमें रोका और मारपीट की। पूरी घटना पर चुप रहने के लिए दबाव बनाया।
अभिषेक और विनोद के रिश्तेदार शंकर लाल मेघवंशी ने बताया कि वीरवार को गुलाबपुरा थाने पर एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने हमें ही धमकाया कि समझौता कर लो। अभिषेक की मां ने कहा कि कोई मां बेटे की ऐसी हालत देख सकती है क्या। आरोपियों ने बेटे को बुरी तरह पीटा। हमें न्याय चाहिए।
प्रयागराजः पुलिस द्वारा जिला कोर्ट के वकील को थाने में बंद कर पीटने का मामला सामने आया है। जब उसकी तबियत बिगड़ गई तो उन्हें सीएचसी ले जाया गया। सूचना पर पहुंचे साथी वकीलों ने दोपहर में यमुनापार के औद्योगिक क्षेत्र थाने में जमकर हंगामा किया।
जानकारी मुताबिक, नैनी एडीए कालोनी निवासी आदर्श मिश्र पुत्र श्याम मिश्र प्रयागराज अदालत में वकालत करते हैं। रात में करीब 11 बजे वह अपनी कार से जा रहे थे। रात में ट्रकों की लाइन लगी थी। इसी बीच एक ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दिया। इसके बाद आदर्श और ट्रक चालक में मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र थाने की पुलिस पहुंची और सभी को थाने ले गई।
वकीलों का आरोप है कि ट्रक ड्राइवर रजनीश उपाध्याय से तहरीर लेकर आदर्श के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। उन्हें थाने में बैठाकर पीटा गया। बुधवार को पूरी रात थाने में बंद रखा गया। मामले की सूचना जब जिला कोर्ट के साथी वकीलों को मिली तो वह दोपहर में थाने पहुंच गए। यहां पर उन लोगों ने आदर्श को पीटने को लेकर जमकर हंगामा किया। थाने पहुंचे वकीलों में रत्नेश शुक्ला, रोहित पांडेय, राहुल पांडेय, आशीष कनौजिया, आलोक मिश्र, हर्ष शुक्ला आदि ने जमकर विरोध जताया। धीरे-धीरे बहुत सारे वकील थाने पर पहुंच गए और नारेबाजी शुरू कर दी।
वकीलों ने थाने के बाहर लगाया धरना।
उनका कहना था कि दरोगा पर एफआइआर करने के बाद मुकदमा दर्ज करने के साथ सस्पेंड किया जाए, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने दरोगा पर कोई कार्रवाई नहीं की जिससे वकील धरने पर बैठ गए और रात में भी धरने पर बैठे रहे। सुबह तक उनका धरना चल रहा है। वकीलों ने एक वीडियो भी पुलिस अधिकारियों को सौंपा है जिसमें आदर्श के कंधे, पीठ, पेट, हाथ पर डंडे से पिटाई के निशान हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त कौंधियारा विवेक यादव ने बताया कि कुछ लोगों ने ट्रक चालक के साथ मारपीट करने के अलावा ट्रक का शीशा तोड़ दिया था। दोनों पक्षों को थाने लाया गया था। ट्रक चालक रजनीश उपाध्याय की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में आदर्श मिश्रा की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उनकी हालत पूरी तरह के ठीक है। उन्होंने दरोगा संजीव कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया था, जिसकी जांच की जा रही है। दोषी होने पर दरोगा पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
पठानकोटः पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय मार्ग पर माधोपुर के पास भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। बताया जा रहा हैकि दिल्ली से आ रही गाड़ी सवार चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। घटना में कार पलटी से कार में सवार 6 लोगों में से 2 की मौत हो गई। वहीं 4 लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम द्वारा सुजानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मृतकों की पहचान सुषील कुमार और नरेश कुमार निवासी दिल्ली के रूप में हुई है, जबकि सतीश कुमार, विकास चंद, केवल और अरुण निवासी दिल्ली अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विकास चंद नामक निवासी दिल्ली ने बताया कि वे कार में सवार होकर दिल्ली से श्रीनगर जा रहे थे। इस दौरान माधोपुर के पास अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस संबंध में जब अस्पताल में इलाज के लिए आए घायल पीड़ितों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे दिल्ली से श्रीनगर किसी काम से जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि जब यह हादसा हुआ उस वक्त वे कार की पिछली सीट पर सो रहे थे। वहीं दूसरी ओर एसएसएफ की टीम के साथ मौजूद कांस्टेबल लखबीर सिंह ने घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पठानकोट के सिविल अस्पताल के डॉक्टर अमनजीत सिंह ने बताया कि जब घायल व्यक्ति अस्पताल पहुंचे तो दो की मौत हो चुकी थी, जिनकी मृत देहों को मुर्दाघर में रखा गया है और आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
हेल्थः गर्मियों में सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल तरबूज जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी कमाल माना जाता है। अगर आप रोजाना इस फल का सेवन करते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं। क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन बी6, विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, थायमिन और फास्फोरस जैसे गुण पाए जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों को इस फल का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं तो आप इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करें।
नुकसान 1. डाइजेशनः गर्मियों में डाइजेशन की समस्या काफी देखने को मिलती है। पाचन के लिए तरबूज काफी अच्छा होता है, लेकिन जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं उनके लिए इसका सेवन हानिकारक हो सकता है। क्योंकि तरबूज में लाइकोपीन होता है।
2. ब्लड शुगरः तरबूज में नेचुरल शुगर और हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। ऐसे में अगर डायबिटीज पेशेंट हैं तो इसका सेवन अधिक मात्रा में आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
3. एलर्जीः कई लोगों को तरबूज खाने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। ऐसे में अगर आप तरबूज खाते हैं तो स्किन पर पित्ती, सूजन और सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
4. लिवरः अधिक मात्रा में तरबूज का सेवन करने से लिवर में सूजन की समस्या हो सकती है। तरबूज में लाइकोपीन की उच्च मात्रा होती है, जो लिवर की परेशानी को बढ़ा सकती है।
होशियारपुरः गढ़शंकर के नूरपुर जट्टां गांव के गुरुद्वारा साहिब में बेअदबी का मामला सामने आया है। जहां गुरु ग्रंथ साहिब के कुछ अंगो को फाड़ दिया गया। इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है।
वहीं मौके पर पहुंची पुलिस की टीम द्वारा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुलेवाल राठा व प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने बताया कि शरारती अनंसरों द्वारा माहौल खराब करने की नीयत से घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह गांव के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में पता चला कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के 15 पन्ने स्वरूप से अलग हो गए। पिछले 2 दिनों से सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हुए थे।