Blog

  • 6 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी

    6 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर अलर्ट जारी

    हरियाणा: प्रदेश के 6 जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे हरियाणावासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में बारिश की भी संभावना है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के अधिकतम तापमान में वीरवार को 1.7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया है। इधर प्रदेश का सबसे गर्म एरिया नारनौल रहा।

    वहीं पिछले 24 घंटे में हरियाणा के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी ही दर्ज की गई। हरियाणा में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद के तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की हुई। प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश नहीं हुई।

  • Punjab News: पानी-पानी हुआ Rajendra Hospital, स्वास्थ्य मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पानी-पानी हुआ Rajendra Hospital, स्वास्थ्य मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    पटियाला: सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल बत्ती गुल के चलते चर्चा में रहा है। वहीं अब सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल पानी-पानी हो गया और अपने इलाज के लिए आए मरीजों को पानी में से गुजरकर डॉक्टरों तक पहुंचना पड़ा। इस दौरान बुजुर्ग मरीजों को पकड़कर ले जाना पड़ा, ताकि वह कहीं गिर ही न जाएं।

    जानकारी के अनुसार उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सरकारी राजिन्द्रा अस्पताल में पंजाब, हरियाणा सहित दूर-दराज से लोग अपने इलाज के लिए आते हैं, लेकिन यह अस्पताल लोगों के इलाज की जगह मुसीबत ज्यादा बन रहा है। बीते दिनों ही बच्चा वार्ड में काफी समय तक बत्ती गुल रही और छोटे बच्चों को हाथ वाले पंखों सहित अखबारोंं से हवा देनी पड़ी। आज दो दिन बाद ही राजिन्द्रा अस्पताल की ओपीडी वाले रास्ते, लैब आदि में पानी ही पानी जमा हो गया। पानी देखकर ऐसा लग रहा था जैसे राजिन्द्रा अस्पातल में किसी ने मोटर ही चला दी हो, यह पानी किसी पाईप की लीकेज के चलते आया या फिर कोई टूटी खराब होने से भरा।

    जिस तरह यह पानी काफी क्षेत्र में फैला हुआ था, उसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे इस तरफ किसी ने ध्यान हीं नहीं दिया। जब ध्यान दिया गया तो उस समय पानी अस्पताल में भर चुका था। वहीं मरीजों को इस पानी में गुजरकर अपने-अपने चैकअप करवाने वाले डॉक्टरों तक पहुंचना पड़ा। बड़ी संख्या में लोग पानी में ही कमरों के आगे लाईनों में खड़े रहे। बुजुर्ग मरीजों को पकड़कर डॉक्टरों तक ले जाया गया ताकि वह फिसलें नहीं। लोगों ने कहा कि काफी समय से पानी यहां फैल रहा है और यह कहां से आ रहा है किसी का ध्यान नहीं है। काफी समय बाद जब अस्पताल में काफी पानी भर गया तो कहीं जाकर लीकेज को सही किया गया।

    इस मामले संबंधी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने अलग बयान देकर इसे छोटी बात बता दिया। उन्होंने कहा कि कोई टूटी खराब होने से पानी भरा था, ऐसी घटना तो अपने घरों में भी आम हो जाती है। इसलिए पलम्बर ने उसे ठीक कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब हर बात को ज्यादा तूल न दें। सवाल यह पैदा होता है कि एक टूटी से इतना पानी किस तरह जमा हो सकता है। वहीं अगर टूटी खराब थी तो फिर इतना ज्यादा पानी जमा होने के बाद ही ठीक किया गया।

  • पैदल जा रहे 2 युवकों को कार ने रौंदा, कई फीट तक उछले

    पैदल जा रहे 2 युवकों को कार ने रौंदा, कई फीट तक उछले

    छत्तीसगढ़ः बिलासपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने राह चलते 2 युवकों को रौंद दिया। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। जानकारी मुताबिक घायलों का नाम गोपी निषाद और रोहित निषाद है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार में आ रही है और आगे पैदल जा रहे 2 युवकों को रौंदते हुए निकल जाती है।

    दोनों युवक हवा में भी उछलते दिख रहे हैं। वहीं बगल में चल रही 2 महिलाएं और एक बच्ची ने मुश्किल से जान बचाई। एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। वहीं कार चालक के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। आरोपी फरार है। पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द गिरफ्तारी होगी।

  • Jalandhar News : नशा सप्लाई करने जा रहे 3 तस्कर 1.5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News : नशा सप्लाई करने जा रहे 3 तस्कर 1.5 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कपूरथला: जिले के थाना ढिलवां पुलिस ने हाइटेक नाके पर नाकाबंदी के दौरान कार सवार तीन नशा तस्करों को पकड़ा है। जिनके कब्जे से 1.5 किलो हेरोइन बरामद हुई है। जोकि अमृतसर से लाई जा रही थी और जालंधर में सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने तीनों नशा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

    एसपी (आई) प्रभजोत सिंह विर्क ने बताया कि थाना ढिलवां एसएचओ मनजीत सिंह पुलिस टीम के साथ ढिलवां हाइटेक नाके पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। तभी अमृतसर की तरफ से एक आल्टो कार नंबर पीबी08एफए-8035 आती दिखाई दी। जिसे पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। कार में 3 लोग सवार थे। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम दीप सिंह उर्फ दीप पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी दशहरा ग्राउंड डिवीजन नं.5 जालंधर, बलजिंदर सिंह उर्फ रिंकू पुत्र हरबंस सिंह निवासी बस्ती दानिशमंदा डिवीजन नं.5 जालंधर व सुखविंदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गणेश नगर बस्ती डिवीजन नं.5 जालंधर बताया।

    जब पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली तो कार से 1.5 किलो हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने यह हेरोइन की खेप जालंधर में किसी ग्राहक को सप्लाई करनी थी। मगर इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपी बलजिंदर सिंह पर पहले भी दो मामले एनडीपीएस के दर्ज है। जिसमें वह जमानत पर बाहर आया हुआ है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर उनका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस रिमांड दौरान आरोपियों से और भी कई अहम खुलासे हो सकते है।

  • Punjab News: कार सवार हमलावारों ने किया आप पार्षद पर हमला

    Punjab News: कार सवार हमलावारों ने किया आप पार्षद पर हमला

    लुधियाना : खन्ना के ललहेड़ी रोड पर कार सवार बदमाशों ने तलवारों से हमला कर 4 लोगों को घायल कर दिया। मिली जानकारी अनुसार देर रात नशे में धुत्त बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। घायलों में आप पार्षद सुनील कुमार नीटा, सरकारी ठेकेदार संजीव दत्त, दुकानदार सुनील कुमार और दुकानदार एसोसिएशन अध्यक्ष गुरमीत सिंह क्लब शामिल हैं। उक्त पार्षद मंत्री तरुणप्रीत सोंध का करीबी बताया जा रहा है। घटना उस समय हुई जब कुछ युवक एक दुकान पर पहुंचे। दुकानदार सुनील कुमार ने बताया कि एक दिन पहले ये युवक 95 रुपए का सामान लेकर गए थे। उन्होंने 45 रुपए बकाया रखे थे।

    जब दुकानदार ने बकाया राशि मांगी तो युवकों ने उस पर हमला कर दिया। पार्षद नीटा ने बताया कि वे अपने साथी संजीव दत्त और गुरमीत सिंह के साथ आफिस में बैठे थे। जब उन्होंने दुकानदार की पिटाई देखी तो बचाव के लिए गए। इस पर हमलावरों ने उन पर भी तलवारों से हमला कर दिया। संजीव दत्त की हालत गंभीर है। उनके सिर में तलवार के कई वार किए गए हैं। पार्षद ने क्षेत्र में खुलेआम नशे की बिक्री का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। डी.एस.पी. हेमंत मल्होत्रा ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। एस.एच.ओ. गुरमीत सिंह अपनी टीम के साथ आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

  • Jalandhar News: विवादों में घिरी JAAT Movie, FIR दर्ज

    Jalandhar News: विवादों में घिरी JAAT Movie, FIR दर्ज

    जालंधर, ENS: थाना सदर में जाट मूवी में काम करने वाले बॉलीवुड अदाकार सन्नी देओल, रणदीप हुड्डा, वीनित कुमार, डायरेक्टर गोपी चंद, प्रोडूसर नवीन मालिनेनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह मामला धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की धारा 299 बीएनएस के तहत किया गया है। यह मामला जालंधर के रहने वाले गांव फोलड़ीवाल निवासी विकल्फ गोल्ड के बयानों पर दर्ज हुआ है। वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद फिल्म निर्माता द्वारा जाट फिल्म से शुक्रवार को चर्च का विवादित सीन हटा दिया गया है।

    JAAT Movie, FIR दर्ज
    JAAT Movie, FIR दर्ज

    बीते दिन ईसाई भाईचारे की तरफ से जाट मूवी में प्रभु यीशु मसीह की बेअदबी को लेकर पुलिस कमिश्नरेट दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया था और अधिकारियों को मामला दर्ज करवाने का मांग पत्र भी दिया था। पुलिस को भी शिकायत में ईसाई समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि जाट मूवी में प्रभु यीशु मसीह के सलीभी वाले दृश्य की नकल करके ईसाई भाईचारे की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है। “कुछ दिन पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और रणदीप हुड्डा की फिल्म जाट के खिलाफ पंजाब में ईसाई समुदाय द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद जालंधर में एफआईआर दर्ज की गई है।

    शिकायत ईसाई समुदाय के नेता विकलाव गोल्डी ने दी थी। आरोप है की फिल्म में अभिनेता रणदीप हुड्डा ने ईसा मसीह और ईसाई धर्म में इस्तेमाल की जाने वाली पवित्र चीजों का अनादर किया है। “जालंधर के सदर थाने में जाट फिल्म के बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल, रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार, निर्देशक गोपी चंद, निर्माता नवीन मालिनेनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसको लेकर पिछले कुछ दिनों से ईसाई समाज रोष व्यक्त कर रहा था।

  • आज का राशिफल, 18 अप्रैल 2025

    आज का राशिफल, 18 अप्रैल 2025

     आज वैशाख कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 5 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 3 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कई तरह की व्यक्तिगत गतिविधियों में दिन व्यतीत होगा। आज आपको स्वयं पर भरोसा रखना होगा। अपनी क्षमता से अधिक कार्य भार ना लें। आज के दिन निवेश करना भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा। प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदने संबंधी विचार चल रहा है, तो उस पर अमल करने का अनुकूल समय है। कुछ समय अपनी रुचि संबंधी कामों में भी बिताएंगे। अपनी योजनाओं को कार्य रूप देने से पहले उस पर अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कारोबारी गतिविधियों में ध्यान देने की जरूरत है। आज उत्तम स्थिति बनी हुई है लिए गए निर्णय के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। विद्यार्थियों को इंटरव्यू अथवा करियर में उचित सफलता मिलने के योग है। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यवाही चल रही है, तो आज बात बन सकती हैं। जीवन के प्रति आपका सकारात्मक रवैया आपके आत्म बल को और अधिक मजबूत रखेगा। आपके प्रयासों से रुके हुए कार्य सुचारु रूप से चलेंगे। अपने प्रत्येक कार्य को गंभीरता से पूरा करने का प्रयास करें।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। दूसरों की व्यक्तिगत गतिविधियों से खुद को दूर रखें। अपने व्यक्तिगत और पारिवारिक मामलों को अहमियत दें। आज बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने से उनका मनोबल बढ़ेगा। इसलिए उनके साथ कुछ समय बिताएंगे। आज सम्मानित व्यक्तियों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। घर की सुख- सुविधा से संबंधित मूल्यवान वस्तुओं की खरीददारी करेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में आस्था बनी रहेगी। नया वाहन लेने का मन बनाएंगे, परिवार वालों से भी सलाह लेंगे।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज खास कार्य पूरा होने से आपको प्रसन्नता मिलेगी। आज अपने बारे में सोचे और अपने लिए ही काम करें। पारिवारिक समस्या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से समाप्त होगी और आपसी रिश्ते बेहतर बनेंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष बेहतर बना रहेगा। परंतु खर्चो पर कटौती करना भी मुश्किल होगा। खुद को साबित करने के लिए और मेहनत की जरूरत है। आज अपने सभी निर्णय खुद ही लें, तो आपके लिए कारगर साबित होंगे। दूसरों पर निर्भर रहेंगे तो आपका समय नुकसान होगा।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आपको विशेष उपलब्धि मिलने वाली है। आपका गुस्सा व बहुत अधिक अनुशासित होना दूसरों के लिए समस्याएं उत्पन्न करेगा। कुछ समय अध्यात्मिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत करें। व्यवसाय में किसी के साथ डील या लेनदेन करते समय बहुत अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी प्रसन्न होने की वजह देंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है, जल्द ही सफलता मिलने वाली है।

    कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। अपनी जीवनशैली को और उन्नत बनाकर रखने का प्रयास करें। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में रुचि लेंगे। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता की वजह से देर तक रुकना पड़ेगा। आज रुका हुआ काम पूरा होने वाला है। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से काम संपन्न करने में मदद करेगी। सामाजिक गतिविधियों में आपका उचित योगदान बना रहेगा। लोग आपके कार्यों से प्रभावित होंगे।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज परिस्थितियां आपके पक्ष में सुखद परिवर्तन लाने वाली है। इस समय व्यावसायिक मामलों में अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए नया प्लान बनाएंगे।विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की नाकाम कोशिश कर सकते है। सरकारी सेवारत लोगों को बेहतरीन जिम्मेदारी मिलने वाली है। आज कुछ अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा और आपको नई-नई जानकारियां हासिल होगी। युवाओं को अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर की गई मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। लव मेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। व्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से कार्यों को पूरा करेंगे। मन मुताबिक परिणाम मिलने से मन में खुशी रहेगी। युवाओं को अपने करियर से संबंधित खुशखबरी मिल सकती हैं। आज व्यवसाय संबंधी किसी काम में पिता जी से सलाह मिलेगी जो आपके लिए कारगर साबित होगी। मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में आपको अच्छा लाभ होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को आज सफलता मिलने वाली है।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। किसी दोस्त से खुशखबरी मिलने वाली है। आज आपको ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो कि आपके भविष्य के लिए बहुत ही कारगर साबित होगा। आज आपका सकारात्मक दृष्टिकोण व संतुलित व्यवहार लोगों को बेहद पसंद आएगा। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। आज काम समय पर पूरा करना आपकी मेहनत पर निर्भर करेंगे। प्रशासनिक नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को आज बड़ी सफलता मिलने वाली है।

    मकर राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। किसी भी काम को करने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी अवश्य हासिल करें। आज आप व्यापार में प्रोडक्शन के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता पर भी ध्यान देंगे। आज कई चीजें आपके पक्ष में रहेंगी। किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उपलब्धि मिल सकती हैं। जिससे समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। आज मित्रों का सहयोग आपकी मुश्किल को हल कर सकता है। लवमेट से उपहार मिलेगा जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    कुंभ राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा अथवा करियर को लेकर चल रही समस्या का समाधान मिलेगा। किसी कोर्ट केस का फैसला आज आपके पक्ष में आएगा। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। एक दूसरे पर भरोसा बनाये रखें, रिश्ते में मजबूती आएगी। अचानक कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे, जिन पर कटौती करना संभव नहीं होगा। लेकिन आय रोज की अपेक्षा ज्यादा होगी। लवमेट आज कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। साथ ही एक दूसरे को उपहार भी देंगे।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से सभी कार्य योजना बद्ध तरीके से संपन्न होते जाएंगे और आप अपने अंदर अद्भुत ऊर्जा महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों को लेकर पूरी तरह गंभीर रहेंगे। घर में रिश्तेदारों के आने-जाने से दिन भर चहल पहल बनी रहेगी। आज उधार दिया हुए पैसा अचानक आपको वापस मिलेंगे। जिससे आप अपने जरुरत का सामान खरीदेंगे। छात्रों को आज बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे लोग शुभकामनाएं देंगे।

  • Punjab News: सरेआम घर के बाहर बैठी महिला की बालियां छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Punjab News: सरेआम घर के बाहर बैठी महिला की बालियां छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    लुधियाना: महानगर में लूटपाट और चोरी की घटनाओं की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बैखौफ स्नेचर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। ताजा मामला शिंगार रोड सिनेमा की बैक साइड पर बने रंजीत पार्क के पास से सामने आया है। जहां कुछ महिलाएं घर के बाहर कुर्सियों पर बैठी हुई थी। इस दौरान एक्टिवा सवार बैखौफ स्नेचर महिला के कान से बालियां छीनकर फरार हो गए।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में एक्टिवा लुटेरों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि पहले लुटेरे एक्टिवा को धीरे करते हैं और बड़े राम से कुर्सी पर बैठी महिला की बालियां फरार हो जाते हैं। इस घटना में कान से बालियां जपने के दौरान महिला घायल हो गई और उसका कान खून से लथपथ हो गया।

    मामले की जानकारी देते हुए महिलाओं ने बताया कि वे रोजाना की तरह घर के बाहर इकट्ठी होकर बातें करने के लिए बैठ जाती है। लेकिन आज जो घटना हुई है उससे सभी महिलाओं में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। पीड़िता द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने महिला के बयानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    वहीं पीड़ित बलबीर कौर ने कहा कि अब हालात यह बन गए है कि महिलाएं अपने घरों के बाहर भी सुरक्षित नहीं है। इलाके में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही है। नशे के लिए जो स्नेचर इस तरह की वारदातें करते है उन्हें पुलिस जल्द गिरफ्तार करे।

  • Gas Pipeline में भीषण आग लगने से 2 गाड़ियां जलकर राख, देखें वीडियो

    Gas Pipeline में भीषण आग लगने से 2 गाड़ियां जलकर राख, देखें वीडियो

    सड़क को बंद कर रूट को किया Divert गुरुग्राम: शहर के आरडी सिटी के पास गैस पाइपलाइन में भीषण आग लग गई। आग की लपटों से आसमान में धुंए का काला गुब्बार छा गया। सूचना पर दमकल विभाग की करीब आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना में 2 गाड़ियां जलकर खाक हो गई। आग की घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया था। आग की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने सबसे पहले मौके से स्थानीय लोगों को हटाया और सुरक्षित जगह पहुंचाया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि टीम को आग पर काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन जांच के बाद ही आग के कारणों का पता चल पाएगा। शुरुआती जांच में ये सामने आया कि है कि गैस पाइपलाइन में लीकेज हुआ था, जिस वजह से आग ने विकराल रूप धारण किय। इसके बाद सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची। आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि आरडी सिटी से वजीराबाद जाने वाली सड़क को भी बंद कर रूट को डायवर्ट किया गया।
  • Himachal News: महिला ट्रेनर ने ITI के प्रधानाचार्य पर लगाये उत्पीड़न के आरोप

    Himachal News: महिला ट्रेनर ने ITI के प्रधानाचार्य पर लगाये उत्पीड़न के आरोप

    22 अप्रैल को होगी सुनवाई

    मुझे  बदनाम करने की साजिश – प्रधानाचार्य

    नालागढ़: नालागढ़ मॉडल आईटीआई की एक महिला ट्रेनर ने आईटीआी के प्रधानाचार्य पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने विभाग की योजना उत्पीड़न कमेटी को इसकी शिकायत की है।

    शिकायत पत्र में महिला ने बताया कि वह नालागढ़ माडल आईटीआई में ट्रेनर है। पिछले कुछ समय से संस्था के प्रधानाचार्य उके साथ यौन उत्पीड़न कर रहे है। उन्हें बिना काम से आफिस में बुलाया जाता है। मैने प्रधानाचार्य का आफर को स्वीकार नहीं किया तो मुझे दिन से उत्पीड़िन किया जाने लगा। उसका कंट्रेक्टर कैंसल करने व उसे नौकरी से निकालने की धमकियां भी मिलने लगी। महिला ने बताया कि इसकी शिकायत तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक से भी की गई। विभाग की महिला उत्पीड़न कमेटी की ओर से 22 अप्रैल को इसकी सुनवाई रखी गई है।

    उधर, संस्थान के प्राधनाचार्य  ने बताया कि यह केवल उन्हें बदनाम करने की साजिश है। फरवरी में संस्थान के चार कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए लिखा गया था। इन कर्मचारियों के प्रमाण पत्र को लेकर भी संश्य है। ऊपर से यह कर्मचारी के लेकचर भी शार्ट है। जब इन कर्मचारियों को यह पता चला कि उनके खिलाफ कार्रवाई होनी है तो उन्होंने रिकार्ड में पहले टेंपरिंग की जिसकी सीसीटीवी फुटेज उनके पास है। उसके बाद यह रिकार्ड फाड़ दिया गया। और सुबूत मिटाने का प्रयास किया गया।

    अपने ऊपर कार्रवाई की तलवार लटके देख कर उनकी कई जगह पर उत्पीड़न की शिकायत भेज दी गई है। लेकिन उन्होंने किसी के साथ कोई उत्पीड़न नहीं किया है। अब  इस मामले में ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया गया है। और उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे है। इससे पहले भी उनकी दबाब बनाया गया तथा उन्हें पुलिस की मद्द भी लेनी पड़ी। अब इसकी सुनवाई 22 अप्रैल को है। जिसमें सच्चाई सामने आ जाएगी।