Blog

  • पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को धमकी देने वाला आरोपी बरेली यूपी से गिरफ्तार

    पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को धमकी देने वाला आरोपी बरेली यूपी से गिरफ्तार

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भाजपा के पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को धमकाने व फिरौती कांड में जिला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। उत्तर प्रदेश के जिला बरेली से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को जान से मारने और किडनैप करने की धमकी देकर फिरौती मांगी थी।

    इस संबंध एसपी ऊना राकेश सिंह ने प्रैस वार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को उत्तर प्रदेश के जिला बरेली से लेकर ऊना पहुंच गई है आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

    ज्ञात हो कि यह मामला तब सामने आया जब पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को अज्ञात नंबर से लगातार चार धमकी भरी कॉल्स आईं। इन कॉल्स में आरोपी ने उनसे रकम की मांग की और फिरौती न देने पर जान से मारने या अपहरण की धमकी दी। इससे जिला प्रशासन और सुरक्षा एजैंसियों में हड़कंप मच गया।

    एसपी के अनुसार पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे उत्तर प्रदेश के बरेली से लोकल पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। इस के लिए ऊना से एक विशेष पुलिस पार्टी आरोपी को लेने बरेली गई थी जो वीरवार को उसे लेकर ऊना लौटी है।पुलिस इस मामले में यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर का मोबाइल नंबर कैसे मिला और क्या इसके पीछे कोई साजिश है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि एक अपराधी को एक पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर का निजी फोन नंबर कैसे मिला।

    क्या इसमें कोई अंदरूनी जानकारी देने वाला शामिल था या फिर किसी तकनीकी माध्यम से यह जानकारी जुटाई गई? एसपी राकेश सिंह आज प्रैस वार्ता में इस पूरे प्रकरण से जुड़ी अहम जानकारियां पत्रकार वार्ता में सांझा की। वहीं पुलिस आरोपी गुफरान अली का रिमांड लेकर गहनता से पूछताछ के लिए माननीय अदालत में आरोपी को पेश किया जा रहा है।

  • Punjab News: रिश्तेदार के शोक पर गया परिवार, घर से 38 हजार की नगदी और गहने लेकर चोर फरार

    Punjab News: रिश्तेदार के शोक पर गया परिवार, घर से 38 हजार की नगदी और गहने लेकर चोर फरार

    लुधियाना: जिले में चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला गांव सरीह से सामने आया है। दरअसल, रिश्तेदार के घर शोक में जमींदार परिवार गया हुआ था। वहीं घर पर ताला लगा देख चोरों ने इसका फायदा उठाया और से सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। इस वारदात के बाद आसपास के घरों में दहशत का माहौल है।

    जानकारी देते हुए गांव सरीह के निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके एक रिश्तेदार का निधन हो गया था। वह घर के ताले लगाकर पत्नी और बेटे के साथ शोक सभा में शामिल होने चले गए थे। जमींदार ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे जब वापस आए तो घर के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। घर की अलमारियों की जांच करने पर पता चला कि अलमारियों से चांदी की कड़ा, एक चांदी की चैन, कानों के टॉप्स, एक घड़ी और 38 हजार की नकदी चोरी हो चुकी थी।

    चालाक चोर जाते समय सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही थाना देहलो की पुलिस मौके पर पहुंची और केस की जांच शुरू की। इस मामले में जांच अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने गुरमीत सिंह की शिकायत पर अनजान चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: इस इलाके से ग्रेनेड बरामद, जल्द SSP प्रेस वार्ता के जरिए करेंगे खुलासा

    Punjab News: इस इलाके से ग्रेनेड बरामद, जल्द SSP प्रेस वार्ता के जरिए करेंगे खुलासा

    अजनालाः पंजाब में लगातार पुलिस द्वारा शरारतीं अनंसरों द्वारा पंजाब का महौल खराब की साजिशों को नाकाम किया जा रहा है। वहीं देहात पुलिस ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से कुछ ही दूरी पर स्थित रामदास के निकट एक गांव से ग्रेनेड बरामद किया है। इसकी पुष्टि करते हुए पुलिस जिला अमृतसर देहत के एसएसपी मनिंदर सिंह ने कहा कि ग्रेनेड बरामदगी मामले को लेकर जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी।

     

  • दुनिया के 6 सबसे सुंदर पंछी, जिन्हें देख हो जाओगे हैरान

    दुनिया के 6 सबसे सुंदर पंछी, जिन्हें देख हो जाओगे हैरान

    World: नीचे आपको दुनिया के 6 सबसे सुंदर पक्षियों की जानकारी पैराग्राफ के रूप में दी जा रही है, जिन्हें देखकर आप वाकई हैरान रह जाएंगे:

    1. रेसप्लेंडेंट क्वेट्ज़ल (Resplendent Quetzal)
    यह पक्षी सेंट्रल अमेरिका के घने वनों में पाया जाता है, खासकर ग्वाटेमाला और कोस्टा रिका में। इसकी सबसे खास बात है इसका चमकीला हरा रंग और लाल छाती, साथ ही इसकी लंबी और रेशमी पूंछ जो हवा में लहराते हुए बेहद सुंदर लगती है। माया सभ्यता में इसे पवित्र पक्षी माना जाता था। इसकी खूबसूरती किसी परी कथा के जीव जैसी लगती है।

    2. हायसिन्थ मैकॉ (Hyacinth Macaw)
    दुनिया का सबसे बड़ा तोता, हायसिन्थ मैकॉ, ब्राज़ील और बोलीविया के जंगलों में पाया जाता है। इसका गहरा नीला रंग और पीली आँखों वाला चेहरा इसे बेहद आकर्षक बनाता है। यह पक्षी बहुत समझदार और सामाजिक होता है, और इंसानों से जल्दी जुड़ जाता है। इसकी मौजूदगी किसी रॉयल तोहफे जैसी लगती है।

    3. फ्लेम बाउरबर्ड (Flame Bowerbird)
    न्यू गिनी के वर्षावनों में पाया जाने वाला यह पक्षी अपने चटक लाल और सुनहरे रंग की वजह से “जलता हुआ शोला” जैसा दिखता है। इसका नाम ‘फ्लेम’ इसलिए रखा गया है क्योंकि इसके रंग बिल्कुल आग की लपटों जैसे होते हैं। नर पक्षी अपने प्रेमी को रिझाने के लिए रंग-बिरंगे फूलों और चीजों से एक छोटी सी “प्रेम गैलरी” बनाता है।

    4. मैैंडरिन डक (Mandarin Duck)
    चीन और जापान के जलाशयों में पाया जाने वाला यह बत्तख का प्रकार बेहद सुंदर होता है। इसके पंखों में नारंगी, नीला, बैंगनी और सफेद रंग होते हैं, जो इसे चलते-फिरते इंद्रधनुष की तरह बना देते हैं। इसे प्रेम और वफादारी का प्रतीक भी माना जाता है, क्योंकि ये जीवनभर एक ही जोड़े में रहते हैं।

     

    5. विल्सन्स बर्ड ऑफ पैराडाइज (Wilson’s Bird-of-Paradise)
    इंडोनेशिया के पापुआ द्वीप में पाया जाने वाला यह पक्षी इतना रंग-बिरंगा होता है कि यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि यह असली है। इसके सिर पर चमकीला नीला ताज, पीठ पर पीला रंग और पूंछ पर हरे-नीले घुमावदार पंख होते हैं। नर पक्षी ज़मीन को साफ करके उस पर नाचता है ताकि मादा को आकर्षित कर सके।

    6. भारतीय मोर (Indian Peacock)
    भारत का राष्ट्रीय पक्षी मोर, अपनी राजसी सुंदरता के लिए दुनियाभर में मशहूर है। जब यह अपने पंख फैलाता है तो नीला और हरा रंग मिलकर एक ऐसा दृश्य बनाते हैं जो किसी को भी मंत्रमुग्ध कर दे। इसके नृत्य की अदाएं और पंखों का फैला हुआ आकार इसे असाधारण बना देते हैं। यह न सिर्फ सुंदर है, बल्कि भारतीय संस्कृति में भी इसकी गहरी जगह है।

    इन सभी पक्षियों को देखने के लिए दुनिया भर के लोग जंगल सफारी और बर्ड वॉचिंग टूर करते हैं!

  • Haryana News: हिंसा मामले में 19 आरोपियों को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    Haryana News: हिंसा मामले में 19 आरोपियों को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    पंचकूलाः डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में कोर्ट ने 25 अगस्त 2017 को दोषी ठहराया गया था। इसके बाद उनके समर्थकों ने पंचकूला समेत हरियाणा के विभिन्न जिलों और पंजाब में अनेक स्थानों पर हिंसा का ऐसा तांडव किया था। इस घटना में 40 लोगों की जान चली गई। अब इसी मामले में पंचकूला की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार की अदालत ने 19 आरोपी बरी कर दिया। जिसमें सुखचैन सिंह, जगतार सिंह, राजविंदर सिंह, यदविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह, बूटा सिंह, जगरूप सिंह, निर्मल सिंह, गगनदीप सिंह, बलजिंदर सिंह, यदविंदर सिंह (दूसरे), राजिंदर कुमार, हरवीर सिंह, बिर्बल सिंह, विशाल कुमार, सुरेंद्र कुमार धीमान, केहर सिंह, चमकौर सिंह और नरेश कुमार शामिल है।

    कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोप साबित करने में नाकाम रहा। किसी भी गवाह ने आरोपियों की पहचान नहीं की। मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष ने 27 गवाह पेश किए। इनमें से कोई भी गवाह आरोपियों की पहचान नहीं कर सका। शिकायतकर्ता डीएसपी अनिल कुमार ने भी कोर्ट में आरोपियों को पहचानने से इनकार किया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट डॉ. सरिता मलिक और तत्कालीन डीआईजी संगीता कालिया ने भी आरोपियों की पहचान नहीं की। पुलिस ने आरोपियों के कबूलनामों और घटनास्थल की निशानदेही के आधार पर केस को मजबूत करने की कोशिश की, लेकिन कोर्ट ने कहा कि पुलिस ने कोई नया तथ्य उजागर नहीं किया। पहले ही 26 अगस्त 2017 को घटनास्थल का नक्शा तैयार किया जा चुका था। इसलिए बाद में की गई निशानदेही साक्ष्य के रूप में मान्य नहीं है। कोर्ट ने यह भी कहा कि धारा 188 और 353 के तहत मुकदमा दर्ज करने के लिए विशेष शिकायत जरूरी होती है, जो इस मामले में नहीं की गई।

    इसलिए एफआईआर दर्ज करना कानूनन गलत था। पुलिस ने जिन डंडों और पत्थरों को बरामद किया, वे आमतौर पर बाजार में उपलब्ध होते हैं। बरामदगी के समय कोई स्वतंत्र गवाह भी मौजूद नहीं था। कोर्ट ने कहा कि जब आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी और कोई प्रत्यक्ष या परिस्थितिजन्य साक्ष्य नहीं है, तो केवल बरामदगी के आधार पर दोष सिद्ध नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित करने में पूरी तरह विफल रहा। इसलिए सभी 19 आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया जाता है। इस मामले में फैसला 16 अप्रैल 2025 को सुनाया गया।इससे मामले से जुड़े केस में 9 अप्रैल को हुई सुनवाई में 29 आरोपी बरी हुए थे।

  • Jalandhar में ग्रेनेड अटैक मामले में फौजी के परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar में ग्रेनेड अटैक मामले में फौजी के परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: रायपुर में रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड अटैक मामले में पुलिस ने फौजी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्रेनेड हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात सेना के जवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय सुखचरण उर्फ निक्का उर्फ ​​दीपू उर्फ ​​फौजी निवासी मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है। आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए गिरफ्तार हार्दिक कंबोज को ग्रेनेड चलाने की ट्रेनिंग दी थी। इस मामले में पुलिस ने 18 लोगों को नामजद किया है। जिसमें से अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं घटना को लेकर फौजी सुखचरण का परिवार मीडिया के सामने आया है। गांव के नंबरदार कुलविंदर सिंह ने बताया कि सुखविंदर उनका भतीजा है।

    उन्होंने कहा कभी सुखविंदर की घटना को लेकर शिकायत नहीं मिली। आज सुबह मीडिया के जरिए इस घटना के बारे में पता चला। उसकी कभी फौज से भी कोई शिकायत नहीं आई है। वह 2016-17 से फौज में नौकरी कर रहा है। अब उसकी ड्यूटी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में थी। वह 2 माह पहले ही छुट्टी पर घर आया था। इस मामले को लेकर अभी तक परिवार की सेना के अधिकारियों से भी कोई बात नहीं हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि सुखचरण सिंह सेना में तैनात है। वर्तमान में वह राजौरी में 163 इन्फैंट्री ब्रिगेड में तैनात है। रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड अटैक में गिरफ्तार हार्दिक कंबोज से पूछताछ के बाद सुखचरण का नाम सामने आया था। जिसमें पता लगा था कि सुखचरण सिंह ने इंस्टाग्राम के जरिए ट्रेनिंग दी थी।

    जिसके बाद उनकी टीम ने सुखचरण सिंह को केस में नामजद किया था। जिसके बाद कोर्ट में आरोपी के खिलाफ दस्तावेज पेश किए थे। जहां कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किए थे। आरोपी को 14 अप्रैल को बटालियन से बातचीत करके गिरफ्तार किया है। जिसके बाद अब आरोपी को कोर्ट में पेश करके 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी जवान इंस्टाग्राम पर आरोपियों के संपर्क में आया था और उसकी आरोपियों से चैट पर बात होनी शुरू हो गई। जिसके बाद वह आरोपियों का हार्दिक कंबोज का दोस्त बन गया और उन्हें वीडियो के जरिए उसने ग्रेनेड फेंकने की ट्रेनिंग दी।

    इस दौरान आरोपी ने पहले डमी ग्रेनेड के साथ ऑनलाइन ट्रेनिंग दी और दिखाया कि असली ग्रेनेड का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। अधिकारी ने कहा, “चूंकि वह एक ट्रेंड सेना का जवान है, इसलिए वह इस तरह के हथियारों और गोला-बारूद का इस्तेमाल करने में माहिर था। एसएसपी ने बताया कि इस केस में 18 लोगों को नामजद किया जा चुका है, जिसमें 9 आरोपियों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने रोजर संधू पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। आरोपियों ने 15-16 मार्च की रात को यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंका था।

  • Punjab News: ICICI Company के मैनेजर के Kidnapping की सुलझी गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: ICICI Company के मैनेजर के Kidnapping की सुलझी गुत्थी, हुआ चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में पुलिस ने किडनैपिंग मामले की गुत्थी को 24 घंटों में सुलझा लिया है। दरअसल, 13 अप्रैल को अरविंद उपाध्याय ने पुलिस को शिकायत दी कि शुभम उपाध्याय ICICI हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में सेल्स मैनेजर की नौकर करता है और वह लुधियाना में पत्नी और ससुराल परिवार से मिलने के लिए आया था। ससुराल परिवार से मिलने के बाद वह लगभग रात 8:00 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गया था, लेकिन वह अपने घर दिल्ली वापस नहीं पहुंचा।

    डीसीपी सिटी रूपिंदर सिंह ने बताया कि थाना मोती नगर पुलिस ने FIR नंबर 71 दिनांक 16.04.2025, धारा 127(6) BNS (346 IPC) के तहत थाना मोती नगर जिला लुधियाना में मामला दर्ज कर अगली जांच शुरू की। शुभम की पत्नी ने कहा कि उन्हें फिरौती की कॉल आ रही थी। इस दौरान पति ने फोन करके कहा कि 10 लाख रुपए भेजा जाए नहीं तो वह उसे मार देंगे। जिसके बाद शुभम का भाई भी दिल्ली से आ गया और उससे बात की। भाई ने बताया कि उसे भी शुभम का फोन आया और फिरौती की मांग का बता रहा है। एसीपी ने जांच के बाद शुभम को हरियाणा के पिपली से काबू किया गया। जांच में सामने आया है कि किडनैपिंग की साजिश को लेकर शुभम मैसेज के जरिए 10 लाख की मांग कर रहा था।

    इस बात का शुभम के भाई को भी नहीं पता था। पूछताछ के दौरान पता चला कि शुभम ने खुद ही किडनैपिंग की कहानी रची हुई थी। शुभम ने काफी लोगों से इंश्योरेंस के नाम पर पैसे ले रखे थे और वह लोगों के पैसे नहीं लौटा रहा था। जिसके चलते उस पर काफी उधार हो गया था। इस दौरान शुभम पर काफी लोन भी था। ऐसे में परिवार के साथ मिलकर उसने किडनैपिंग की साजिश रची। जिसके बाद पुलिस ने मामले में धाराओं को बढ़ाते हुए 127(6) BNS (346 IPC), 308(2), 62 BNS (384, 511 IPC) के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।

  • महाविद्यालय ऊना के बी. बी. ए. विभाग ने विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण कराया

    महाविद्यालय ऊना के बी. बी. ए. विभाग ने विद्यार्थियों को औद्योगिक भ्रमण कराया

    ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के बी. बी. ए. विभाग द्वारा  विद्यार्थियों का एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण कराया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मीता शर्मा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर अपनी शुभकामनाएँ देते हुए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यार्थियों ने फिलौर के औद्योगिक क्षेत्र में मिसेज़ वेक्टर फ़ूड सप्लाईज  की उत्पादन प्रक्रिया को जाना और उक्त प्लांट में कार्यरत श्रमिकों से उनकी समाजिक और आर्थिक स्थिति के बारे में आँकड़े एकत्रित किए। प्लांट प्रबंधक शिवांशी ने विद्यार्थियों को अपने उद्योग के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उनकी जिज्ञासा को भी शांत किया। प्लांट भ्रमण के दौरान उत्पादन प्रक्रिया के बारे में दि़क्षा, दि़क्षा राणा और विकास कुमार ने विस्तार से विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को औद्योगिक क्षेत्र में उत्पादन सम्बंधी प्रक्रिया के बारे में अवगत करना था तथा कार्यरत मज़दूरों के सामाजिक और आर्थिक स्थिति का पता लगाकर आँकड़े इकट्ठा करना था।इस औद्योगिक भ्रमण के दौरान विभाग के समन्वयक डॉ. शाम सिंह बैंस, श्रीमती अंजलि, श्री विजय कुमार , श्रीमती किरण, रिचा मौजूद रहे।
  • Punjab News: ठेकेदारों को डिप्टी कमिश्नर की चेतावनी, …नहीं तो होंगे ब्लैकलिस्ट

    Punjab News: ठेकेदारों को डिप्टी कमिश्नर की चेतावनी, …नहीं तो होंगे ब्लैकलिस्ट

    मोगाः जिला में गेहूं की खरीद सीजन के दौरान अनाज की खरीद और मंडियों में किसानों को कोई समस्या न हो, इसके लिए प्रशासन ने अभी से सख्त रुख अपना लिया है। सुचारू खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने आज स्थानीय मीटिंग हॉल में ढोआ ढुलाई ठेकेदार, ट्रक यूनियनों, सिविल एवं पुलिस अधिकारियों, आढ़तियों और अन्य पक्षों के साथ बैठक की। इस बैठक में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर चारूमिता और एसपी (स्थानीय) संदीप सिंह मंड विशेष रूप से उपस्थित थे।

    ट्रक यूनियनों द्वारा अपने किसी निजी कारण से चुकाई का काम शुरू न करने को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया ने ढोआ ढुलाई ठेकेदार को दो टूक कहा कि वे या तो तुरंत चुकाई शुरू कर दें अन्यथा ब्लैकलिस्ट होने के लिए तैयार रहें। उन्होंने स्पष्ट किया कि खरीद प्रक्रिया में विघ्न डालने वाले प्रत्येक पक्ष के साथ कड़ाई से निपटा जाएगा। पंजाब सरकार और जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेंगे कि किसान को अपनी फसल मंडी में लाने, बेचने, चुकाई और समय पर भुगतान में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    उन्होंने अडानी शैलरों में रोजाना 10 हजार मीट्रिक टन से अधिक गेहूं भेजने का निर्देश देते हुए शैलर प्रबंधकों को कहा कि वे यह सुनिश्चित करें कि ट्रक चालकों को ढुलाई के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। इस कार्य को सुनिश्चित करने के लिए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को एक निगरानी समिति गठित करने को कहा गया। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि साइलो में रोजाना सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक लुलाई का काम चलता रहना चाहिए। मंडियों में बोरदाना पहुंचने और भाव लगने के बारे में पूछे जाने पर पता चला कि मोगा मंडी में पहले दिन भाव नहीं लगे और निहाल सिंह वाला मंडी में बोरदाना नहीं पहुंचा। इसे भी गंभीरता से लेते हुए डिप्टी कमिश्नर ने तुरंत संबंधित खरीद इंस्पेक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा।

    पूरे सीजन के दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डिप्टी कमिश्नर ने मोगा पुलिस को रात में गश्त बढ़ाने और हर मंडी में 1 पक्का कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मंडी में कोई अनुचित स्थिति उत्पन्न होती है तो पुलिस कर्मचारी तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचित करें और स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होंगे। बता दें कि गेहूं की सरकारी खरीद की तिथि 1 अप्रैल से शुरू हो गई है। जिसके लिए जिला मोगा में भी खरीद प्रबंध पूरे जोरों पर हैं। जिला मोगा में इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में प्रति हेक्टेयर 56 क्विंटल से अधिक गेहूं की पैदावार होने की संभावना है। पिछले वर्ष यह पैदावार प्रति हेक्टेयर 56 क्विंटल दर्ज की गई थी।

    डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले की कुल 109 मंडियों में लगभग 7,35,000 मीट्रिक टन गेहूं आने की संभावना है। जिसके लिए समस्त खरीद एजेंसियों के बीच इन मंडियों का आवंटन कर दिया गया है। समस्त खरीद एजेंसियों के पास आवश्यक मात्रा में बोरदाना/गठ्ठे उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि रबी सीजन 2025-26 के दौरान खरीद का समय 31 मई, 2025 तक निर्धारित किया गया है। विभाग द्वारा 2425 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य निर्धारित किया गया है।

    उन्होंने कहा कि गेहूं की सरकारी खरीद के लिए जिला मोगा में 109 सरकारी खरीद केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनमें खरीद प्रबंध पूर्ण किए जा चुके हैं। यदि जरूरत पड़ी तो अन्य अर्ज़ी मंडियां भी निर्धारित कर ली जाएंगी। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों का एक-एक दाना खरीदने के लिए दृढ़ संकल्पित है। डिप्टी कमिश्नर द्वारा किसानों से सूखी गेहूं मंडियों में लाने की अपील करते हुए कहा कि गेहूं में 12 प्रतिशत से अधिक नमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने किसानों से गेहूं के नाड़ को आग न लगाने की भी अपील की।

  • Punjab News: नई फिल्म ‘Shaunki Sardar’ को लेकर Golden Temple पहुंचे Actor Guggu Gill , देखें वीडियो

    Punjab News: नई फिल्म ‘Shaunki Sardar’ को लेकर Golden Temple पहुंचे Actor Guggu Gill , देखें वीडियो

    अमृतसर: पंजाबी फिल्म अभिनेता और कई सुपरहिट फिल्मों के सफल कलाकार गुग्गु गिल आज गुरु नगरी सच्चखंड श्री हरिमंदर साहिब में नतमस्तक होने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने गुरु घर में माथा टेककर सभी के भले की अरदास की तथा वाहेगुरु का धन्यवाद किया। मीडिया से बातचीत करते गुग्गु गिल ने कहा कि उनकी लंबे समय से इच्छा थी कि वे गुरु घर में माथा टेकने के लिए आए और आज उन्हें यह अवसर मिला।

    दरअसल, 16 मई को उनकी फिल्म ‘शौंकी सरदार’ रिलीज होने वाली है, जिसमें वे अभिनेता बब्बू मान और गुरु रंधावा के साथ नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी कई सुपरहिट फिल्में हो चुकी हैं, जैसे ‘सिकंदर’, ‘बदला’, ‘जट्टी दा जट्ट’ और ‘जमीन’ जो उनकी पसंदीदा फिल्में हैं, जिनमें उन्होंने बेहतरीन भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में कोई फिल्म करने की इच्छा हुई तो वे चाहते हैं कि वह फिल्म सिख इतिहास से जुड़ी हो, खासकर हरी सिंह नलवे पर, जिसका किरदार वे बड़ी खुशी से निभाएंगे।

    उन्होंने कहा कि पंजाब में युवाओं को नशे से बचना चाहिए क्योंकि आज कल की युवा पीढ़ी भारी मात्रा में नशे से ग्रस्त हो रही है। इसलिए माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों को सही दिशा में लेकर आएं और उन्हें खेल-कूद में लगाएं ताकि वे अच्छे समाज में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि अकेली सरकारें और समाजसेवी संस्थाएं कुछ नहीं कर सकतीं, जब तक लोग खुद जागरूक नहीं होंगे। यदि लोग जागरूक होंगे तभी हम नशे से छुटकारा पा सकते हैं।