Blog
-

Punjab News: उपचुनाव को लेकर आप-कांग्रेस के बाद अकाली दल ने किया उम्मीदवार का ऐलान
लुधियानाः वेस्ट हलके में आप पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद हलके में जल्द उपचुनाव की तारीख का ऐलान होने जा रहा है। वहीं इस विस चुनाव को लेकर आप पार्टी और कांग्रेस ने उम्मीदवारों का ऐलान पहले ही कर दिया है। वहीं आज शिरोमणि अकाली दल ने भी उम्मीदवार के नाम पर मोहर लगा दी है। शिरोमणि अकाली दल ने परोपकार सिंह घुम्मण को उम्मदीवार घोषित किया है।

बता दें कि घुम्मन लंबे समय से अकाली दल में काम कर रहे है। इससे पहले वह लुधियाना जिला बार संघ के भी प्रधान रह चुके है। जानकारी देते हुए शिअद के सीनियर नेता महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल ने कहा कि एडवोकेट पीएस घुम्मन को अकाली दल ने उप-चुनाव में उम्मीदवार घोषित किया है। घुम्मन एक पढ़े लिखे उम्मीदवार है। हमेशा लोगों के हकों के लिए वह पहले भी कानूनी लड़ाइयां लड़ते रहे है।
अब लोगों के बीच जाकर सेवा करेंगे। महेशइंद्र ग्रेवाल ने कहा कि अकाली दल एक है। उप-चुनाव में जीत शिअद उम्मीदवार भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेंगे। शहर में जल्द ही शिअद के बड़े नेता रैलियां और चुनाव प्रचार करेंगे। इससे पहले आप पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारने का ऐलान किया था। वहीं कांग्रेस ने एक बार फिर से पूर्व मंत्री भरत भूषण आशु पर भरोसा जताते हुए टिकट दी है। ऐसे में अब भाजपा द्वारा उम्मदीवार घोषित करना बाकी रह गया है।
-

बारातियों से भरी बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, कई घायल, देखें दिल दहलाने वाली CCTV
राजसमंद: देलवाड़ा क्षेत्र के मजेरा चौराहा स्थित फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार एक कार को बचाने की कोशिश में मार्बल लदे ट्रक की बारातियों की बस से टक्कर हो गई। घटना के दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बस खंडेल के पास, भीलवाड़ा जिले के राजाखेड़ा जा रही थी। घटना के दौरान बस में सवार 43 बाराती घायल हो गए, जिनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। घायलों को देलवाड़ा अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को उदयपुर रेफर किया गया। सभी घायलों को पांच एंबुलेंस की सहायता से अनंता चिकित्सालय ले जाया गया। हादसे के दौरान ट्रक चालक केबिन में फंस गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। नेगड़िया टोल प्लाजा से बुलवाई गई क्रेन की सहायता से दोनों वाहनों को अलग किया गया। वहीं हादसे के सीसीटीवी में नजर आया कि 5 लोग बस का शीशा तोड़ते हुए सड़क पर आ गिरे थे। टक्कर के बाद फोरलेन के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने के दौरान करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। शाम सात बजे क्रेन की मदद से मार्ग को दोबारा सुचारु किया गया। सूचना पर नाथद्वारा डीएसपी दिनेश सुखवाल, देलवाड़ा तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। जानकारी के अनुसार, नायक समाज की यह बारात उदयपुर से राजाखेड़ा जा रही थी। दूल्हा कार में सवार था, जबकि अन्य बाराती बस से यात्रा कर रहे थे।बारातियों से भरी बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, कई घायल, देखें दिल दहलाने वाली #CCTV news :https://t.co/6vbHiGkd1A pic.twitter.com/4HAZBDiEOL
— Encounter India (@Encounter_India) April 17, 2025 -

दबंगों ने बारातियों से किया विवाद, घोड़ी से उतारकर दूल्हे को पीटा, देखें वीडियो
आगरा: रामी गढ़ी में मामूली बात को लेकर बारातियों के साथ दबंगों का विवाद हो गया। दरअसल, बुधवार देर रात बारात में तेज डीजे बजाने को लेकर बाराती और देहात के दबंगों में मारपीट हो गई। इस हाथापाई में 4 लोग घायल हो गए। वहीं घटना को लेकर लोगों में भगदड़ मच गई। दबंगों ने घोड़ी से दूल्हे को उतारकर पीटना शुरू कर दिया। वहीं दुल्हन की मां का आरोप है कि दूसरे समाज के लोगों ने बारात पर हमला किया। इस दौरान उन्होंने दूल्हे को घोड़ी से उतारकर पीटा। घटना की सूचना एत्मादपुर थाना क्षेत्र की पुलिस को दे दी गई है।
वहीं पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए दूल्हे की मां अनीता ने बताया कि छलेसर के कृष्णा मैरिज होम में बेटी की बुधवार रात शादी थी। जिसको लेकर बारात मथुरा के वृंदावन से आई थी। रात करीब साढे़ 9 बजे बारात आई थी, तभी तेज आवाज में डीजे बजाने पर गांव के कुछ लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया और कहा कि डीजे की आवाज कम कर लें। बारातियों ने इसे अनसुना कर दिया। इसी को लेकर दोनों ही पक्षों में विवाद हो गया। अनीता का आरोप है कि दूल्हा घोड़ी पर बैठा था, तभी गांव के क्षत्रिय समाज के करीब 15-20 लोग डंडे, तलवार और फरसा लेकर आए और उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान दबंगों ने बारात नहीं चढ़ने दी और कहा कि दूल्हा घोड़ी पर नहीं बैठेगा। दबंगों ने दूल्हे का कॉलर पकड़ा और उसे घोड़ी से नीचे गिरा दिया और उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि दबंगों ने दूल्हे के गले से सोने की चेन भी छीन ली। बारातियों ने दूल्हे को बचाने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई। हमले में कई बारातियों को चोट लगी है। आरोप है कि बाराती बिना खाना खाए ही लौट गए। दूल्हा भी पैदल ही मैरिज लॉन पहुंचा। जब 112 पर सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में घायलों का मेडिकल कराया। जिसके बाद पुलिस ने बयानों दर्ज करके मुकदमा दर्ज किया। एसीपी एत्मादपुर पीयूष कांत राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डीजे की तेज आवाज को लेकर विवाद हुआ था। जो मारपीट में घायल हुए हैं, उनका मेडिकल कराया है। एक पक्ष के बयानों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अभी तक दूसरे पक्ष ने कोई बयान नहीं दिए है, ऐसे में उन्हें भी थाने बुलाया गया है।दबंगों ने बारातियों से किया विवाद, घोड़ी से उतारकर दूल्हे को पीटा#RCBvsCSK #JAAT2 #Q4Results pic.twitter.com/41eVdQOY2V
— Encounter India (@Encounter_India) April 17, 2025 -

Punjab News: Reel बनाने के चक्कर में बीच सड़क ठुमके लगाती दिखीं 2 युवतियां, थमा ट्रैफिक, देखें Video
लुधियानाः रील बनाकर मशहूर होने का क्रेज युवाओं में दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। लोग कई बार रील के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं कतराते और कई बार की रुल्स भी तोड़ देते हैं। वहीं दूसरी ओर सड़कों पर रील बनाने की बाते भी कई बार सामने आ चुकी हैं। लड़के-लड़कियों पर रील बनाने का ऐसा भूत सवार है, कि न तो वो किसी बात से डरते हैं और न ही किसी से शर्माते हैं। कहीं भी और कभी भी रील बनाने के लिए कुछ भी करने लगते हैं फिर चाहे वो भीड़-भाड़ वाला बस स्टेंड हो या भीड़ से भरा बाज़ार या हाईवे। कहीं ऐसे लोग डांस करने लगते हैं। ऐसा ही मामला लुधियाना हाईवे ग्यासपुरा चौक से सामने आया है जहां, 2 युवतियां बीच सड़क डांस करती नजर आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्यासपुरा चौक में बीते दिन दोपहर के समय 2 युवतियां हाईवे पर रील बनाने के लिए नाच रही थी। युवतियों का नाच देखकर ट्रैफिक भी थम गया जिसके बाद राहगीरों ने दोनों युवतियों की वीडियोग्राफी करनी शुरू कर दी। इससे ट्रैफिक जाम तो लगा ही साथ ही उन्होंने अपनी जान को भी जोखिम में डाला, क्योंकि ऐसे बीच सड़क में डांस करने से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था।
एसीपी ट्रैफिक गुरप्रीत सिंह ने कहा कि बीच सड़क रील बनाना ट्रैफिक नियमों के विपरीत है। वीडियो को वेरिफाई करवाकर पता किया जाएगा कि बीच सड़क अपनी और लोगों की जान को जोखिम में डालने वाली युवतियां कौन है। इस मामले की जांच करवाई जाएगी और बनती कार्रवाई की जाएगी।
-

Punjab News: इस इलाके में पुलिस की दबिश, Drone से की घरों की चेकिंग, देखें वीडियो
मोगाः पंजाब सरकार द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम “ड्रग्स पर वार” मुहिम के तहत एसएसपी मोगा अजय गांधी के दिशा निर्देश व डीएसपी सिटी रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में आज मोगा की साधावाली बस्ती में नशा तस्करों के घरों की ड्रोन से चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने कई संदिग्ध वाहनों को कब्जे में लिया। इस जांच अभियान में डीएसपी सिटी रविंद्र सिंह के साथ पीसीआर इंचार्ज खेम चंद परासर और एसएचओ सिटी साउथ वरुण मट्टू के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था।
डीएसपी रविन्द्र सिंह ने बताया कि यह बस्ती नशा बेचने के मामलों के लिए बदनाम है और यहां कई कुख्यात तस्कर रहते हैं। आज ड्रोन की मदद से उनके घरों की जांच की गई। अक्सर देखा जाता है कि लोग तस्करों के घर के बाहर बैठे रहते हैं जबकि वे स्वयं अंदर रहते हैं जिसके चलते उन संदिग्धों पर ड्रोन से नजर रखी गई जो नशा के मामलों में संलिप्त हो सकते हैं। इस दौरान कई संदिग्ध वाहन पाए गए जिन्हें जांच के लिए पुलिस थाने ले जाया जाएगा तथा कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। तस्करों के घरों पर भी छापेमारी की गई। कुछ घरों पर नोटिस भी चिपकाए गए हैं, जहां के निवासी फरार हैं। पुलिस तस्करों के घरों पर नजर रख रही है और यदि कोई संदिग्ध वाहन बस्ती में आता है तो उससे पूछताछ की जाती है। कई मोटरसाइकिल भी बरामद किए गए हैं और उनकी जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी रविन्द्र सिंह ने नशा तस्करों को चेतावनी दी है कि वह नशा बेचने का काम छोड़ दे नहीं तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा तथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यदि उनके आस-पास कोई भी व्यक्ति नशा बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस के साथ साझा करें ताकि पंजाब को नशा मुक्त बनाया जा सके।
-

नए शिखर पर पहुंचे सोने के दाम, 95 हजार रुपए के स्तर को भी तोड़ा
बिजनेसः सोने की कीमत में तूफानी तेजी का रुख बना हुआ है। सोने की कीमत ने कमोडिटी मार्केट में मजबूती का नया इतिहास रच दिया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 628 रुपए बढ़कर 95,207 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 94,579 रुपए थी। वहीं चांदी की कीमत में आज गिरावट है। एक किलो चांदी की कीमत 936 रुपए गिरकर 95,639 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव 96,575 रुपए प्रति किलो था। वहीं 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,350 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,460 रुपए है। मुंबई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,310 रुपए है। चेन्नई में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 89,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 97,310 रुपए है। कोलकाता में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 89,200 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 97,310 रुपए है।
इस साल अब तक 19,045 रुपए महंगा हो चुका है सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,045 रुपए बढ़कर 95,207 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,622 रुपए बढ़कर 95,639 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। वहीं माहिर बता रहे हैं कि इस साल के आखिर तक 1.10 लाख रुपए तक सोने की कीमते जा सकती हैं।
-

गोरक्षक को पीटने के मामले में पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, 2 सस्पेंड, SPO बर्खास्त और चौथे को ड्यूटी से हटाया
पानीपतः हरियाणा के पानीपत जिले में गोरक्षक के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी की गई। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें पुलिस कर्मियों द्वारा गौरक्षक को चोटी से पकड़कर पीटा गया। वहीं घटना की वीडियो वायरल होने पर 10 घंटे के भीतर SP लोकेंद्र सिंह ने एक्शन लेते हुए 4 कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की गई। इस मामले में 2 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा एक SPO को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया और चौथे को ड्यूटी से हटा दिया गया है। इसी के साथ ही हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत लगे ड्राइवर पर भी कार्रवाई करने के लिए विभाग को पत्र लिख दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार SP ने मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए ERV 560 के इंचार्ज EHC सुशील और सनौली नाका इंचार्ज EASI शिवकुमार को सस्पेंड किया गया है। वहीं, SPO सकंद को बर्खास्त किया गया है। इसके अलावा HKRN के तहत लगे ड्राइवर कुलदीप पर कार्रवाई की सिफारिश की है। फिलहाल कुलदीप को ड्यूटी से हटा दिया गया है। दरअसल, SP को दी शिकायत में करन ने बताया कि वह सनौली रोड का रहने वाला है। 16 अप्रैल को अवैध पशु तस्करी की गुप्त सूचना पर वह टीम के साथ सनौली थाने पहुंचे। जहां उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सनौली थाना पुलिस यमुना नाका पर खड़ी हो गई। इसके बाद डायल 112 को सूचित किया।
पानीपत की ओर से एक बोलेरो गाड़ी आई। जिसको पुलिस की मदद से रूकवाया। उसमें 6 पशु थे। जिनमें चारे-पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पुलिस द्वारा पशुओं की रसीद मांगने पर गाड़ी में सवार लोग कोई कागज पेश न कर पाए। ये कार्रवाई नाके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों की तरफ से की गई। करन का आरोप है कि कुछ देर बाद डायल 112 वापस आई और उसे रिश्वत देने का प्रयास करती है। उसने रिश्वत लेने से मना कर दिया। कुछ देर बाद एक बड़ा ट्रक पानीपत की ओर से आया। जिसके अंदर भी करीब 25-30 भैंसें ठूंस-ठूंस कर भरी गई थीं। ट्रक को यमुना नाके पर पुलिस की मदद से रोका गया। दोनों गाड़ियां यमुना पुल पर पुलिस नाके पर रोकी गई थीं। इसी दौरान गाड़ियां बहुत तेज गति से उत्तर प्रदेश की तरफ चली गईं।
जब उसने इस बारे में डायल 112 पुलिसकर्मियों से पूछा गया कि आप यह गाड़ी थाने में ले गए थे, तो यह यूपी की ओर कैसे चली गई। इसी बात पर पुलिसकर्मी तैश में आ गए और उसके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। इसके बाद उससे मारपीट की और ट्रक जाने दिया। पुलिसकर्मी ने उसकी चोटी पकड़ कर उखाड़ने का प्रयास किया। उसने कहा कि इससे उसकी धार्मिक भावनाएं आहत की गईं। करण का कहना है कि सनौली रोड पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों के व्यवहार से एहसास होता है कि यह पुलिस कर्मचारी अवैध पशु तस्करों के साथ मिले हुए हैं, जो कि रात के समय पशु तस्करों से पैसों की वसूली करते हैं।
-

त्रिनेत्र गणेश मंदिर से लौट रहे बच्चे पर Tiger का हमला, मिनटों में गले से पकड़कर जंगल में हुआ गायब
सवाई माधोपुरः अपने चाचा, दादी और गांव के अन्य लोगों के साथ त्रिनेत्र गणेश मंदिर से दर्शनों के बाद घर लौट रहे 7 साल के बच्चे पर बाघ द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अचानक जंगल से एक टाइगर आया और बच्चे को मुंह में दबोचकर ले गया। टाइगर जंगल में काफी देर तक बच्चे की गर्दन पर पंजा रखकर बैठा रहा।टाइगर के हमले की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने पैदल पहुंचकर घटना की जानकारी गणेश धाम चौकी पर दी। सूचना मिलने के बाद वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं।
जानकारी देते कार्तिक के चाचा दीपक ने बताया कि वह, कार्तिक, कार्तिक की दादी और गांव के दो अन्य लोग सुबह त्रिनेत्र गणेश के दर्शन करने आए थे। मंदिर में दर्शन कर लौटते समय चढ़ाई पर अचानक टाइगर आया और भीड़ के बीच से कार्तिक को सिर से पकड़कर जंगल में ले गया। साथ में मौजूद लोगों ने कार्तिक को बचाने के लिए शोर मचाया, लेकिन प्रयास असफल रहे।

मंदिर खाली करवाती पुलिस। वनकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद टाइगर को भगाया और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक बच्चे की पहचान कार्तिक सुमन (7) पुत्र द्वारका माली निवासी गोहटा थाना देई खेड़ा (बूंदी) के रूप में हुई है। मुख्य वन संरक्षक ने त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले पैदल रास्ते में बाघ का मूवमेंट होने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार, जिस इलाके में बच्चे पर टाइगर ने हमला किया है, वहां पिछले दो दिनों से टाइगर टी-120 का मूवमेंट था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बच्चे पर हमला टाइगर टी-120 ने किया होगा। रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर ट्रस्ट की ओर से मृतक के परिवार को डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है। रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश मंदिर ट्रस्ट के प्रधान सेवक जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी पहुंचे और परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की।
-

Jalandhar News: रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड मामले में गिरफ्तार फौजी को लेकर SSP Virk ने किया खुलासा, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: देहात में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड अटैक मामले में अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लेकिन अभी भी केस इस में आरोपियों की गिरफ्तारियां लगातार पुलिस द्वारा की जा रही है। अब पुलिस ने इस मामले में जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात सेना के जवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 30 वर्षीय सुखचरण उर्फ निक्का उर्फ दीपू उर्फ फौजी निवासी मुक्तसर साहिब के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि सुखचरण सिंह सेना में तैनात है। वर्तमान में वह राजौरी में 163 इन्फैंट्री ब्रिगेड में तैनात है।
रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड अटैक में गिरफ्तार हार्दिक कंबोज से पूछताछ के बाद सुखचरण का नाम सामने आया था। जिसमें पता लगा था कि सुखचरण सिंह ने इंस्टाग्राम के जरिए ट्रेनिंग दी थी। जिसके बाद उनकी टीम ने सुखचरण सिंह को केस में नामजद किया था। जिसके बाद कोर्ट में आरोपी के खिलाफ दस्तावेज पेश किए थे। जहां कोर्ट ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किए थे। आरोपी को 14 अप्रैल को बटालियन से बातचीत करके गिरफ्तार किया है। जिसके बाद अब आरोपी को कोर्ट में पेश करके 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी जवान इंस्टाग्राम पर आरोपियों के संपर्क में आया था और उसकी आरोपियों से चैट पर बात होनी शुरू हो गई। जिसके बाद वह आरोपियों का हार्दिक कंबोज का दोस्त बन गया और उन्हें वीडियो के जरिए उसने ग्रेनेड फेंकने की ट्रेनिंग दी।
इस दौरान आरोपी ने पहले डमी ग्रेनेड के साथ ऑनलाइन ट्रेनिंग दी और दिखाया कि असली ग्रेनेड का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। अधिकारी ने कहा, “चूंकि वह एक ट्रेंड सेना का जवान है, इसलिए वह इस तरह के हथियारों और गोला-बारूद का इस्तेमाल करने में माहिर था। एसएसपी ने बताया कि इस केस में 18 लोगों को नामजद किया जा चुका है, जिसमें 9 आरोपियों की गिरफ्तारियां हो चुकी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने रोजर संधू पर हमले की जिम्मेदारी ली थी। आरोपियों ने 15-16 मार्च की रात को यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंका था।
