Punjab News: उपचुनाव को लेकर आप-कांग्रेस के बाद अकाली दल ने किया उम्मीदवार का ऐलान

Written by

in

लुधियानाः वेस्ट हलके में आप पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद हलके में जल्द उपचुनाव की तारीख का ऐलान होने जा रहा है। वहीं इस विस चुनाव को लेकर आप पार्टी और कांग्रेस ने उम्मीदवारों का ऐलान पहले ही कर दिया है। वहीं आज शिरोमणि अकाली दल ने भी उम्मीदवार के नाम पर मोहर लगा दी है। शिरोमणि अकाली दल ने परोपकार सिंह घुम्मण को उम्मदीवार घोषित किया है।

बता दें कि घुम्मन लंबे समय से अकाली दल में काम कर रहे है। इससे पहले वह लुधियाना जिला बार संघ के भी प्रधान रह चुके है। जानकारी देते हुए शिअद के सीनियर नेता महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल ने कहा कि एडवोकेट पीएस घुम्मन को अकाली दल ने उप-चुनाव में उम्मीदवार घोषित किया है। घुम्मन एक पढ़े लिखे उम्मीदवार है। हमेशा लोगों के हकों के लिए वह पहले भी कानूनी लड़ाइयां लड़ते रहे है।

अब लोगों के बीच जाकर सेवा करेंगे। महेशइंद्र ग्रेवाल ने कहा कि अकाली दल एक है। उप-चुनाव में जीत शिअद उम्मीदवार भारी बहुमत से विजय प्राप्त करेंगे। शहर में जल्द ही शिअद के बड़े नेता रैलियां और चुनाव प्रचार करेंगे। इससे पहले आप पार्टी ने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को मैदान में उतारने का ऐलान किया था। वहीं कांग्रेस ने एक बार फिर से पूर्व मंत्री भरत भूषण आशु पर भरोसा जताते हुए टिकट दी है। ऐसे में अब भाजपा द्वारा उम्मदीवार घोषित करना बाकी रह गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *