Blog

  • कच्चे मकान में लगी भीषण आग, भाई बहन जिंदा जले

    कच्चे मकान में लगी भीषण आग, भाई बहन जिंदा जले

    उदयपुरः एक कच्चे मकान में आग लगने से 2 नाबालिगों के जिंदा जलने का मामला सामने आया है। इस दौरान बच्चों के मां बाप भी झुलस गए। बेबस परिजन 4 में से केवल 2 ही बच्चों को आग से बाहर निकाल सके। हादसा इतना दर्दनाक था कि मासूम भाई-बहन कुछ मिनटों में ही पूरी तरह झुलस गए और उनकी बॉडी कोयले जैसी हो गई थी।

    जानकारी मुताबिक, छतरी के रहने वाले प्रभुलाल गमेती (48) के घर के बाहर ही चाय की दुकान है। अचानक ही उनके कच्चे मकान में सोमवार रात को तेजी से आग लग गई। कुछ मिनटों में उनके चारों बच्चे आग में घिर गए। प्रभुलाल पत्नी पुष्पा (42) के साथ घर के अंदर भागे, लेकिन 2 ही बच्चों को बाहर निकाल सके। 2 बच्चे उनकी आंखों के सामने ही आग में जल गए।

    मां-बाप की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने भी बच्चों को निकालने की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। हादसे में जीनल गमेती (14) और सिद्धार्थ गमेती (8) की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी बॉडी कोयले की तरह हो गई थी। बच्चों को पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। वहीं, मां-बाप ने बेटे सुमित (10) और बेटी सकीना (9) को मुश्किल से बचा लिया। प्रभुलाल की भाभी गीता बाई ने बताया कि छत पर छोपड़ी और तिरपाल लगा था। पास में बिजली का पोल है जिसका तार छत पर टूटकर गिर गई होगी जिसके बाद घर में आग लग गई।

    थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रभुलाल की बेटी सरकारी स्कूल में 8वीं में और बेटा तीसरी कक्षा में पढ़ता था। घर में आग शॉर्ट सर्किट से लगी या पेट्रोल से लगी है, फिलहाल इसी जांच की जा रही है। दोनों नाबालिगों के शव खेरवाड़ा हॉस्पिटल में रखवाए गए हैं। जहां उनका पोस्टमार्टम होगा। वहीं, मृतक के माता-पिता का इलाज जारी है।

  • Punjab News: 30 रुपए ना देने पर मां को पीटने के मामले में महिला आयोग ने लिया एक्शन

    Punjab News: 30 रुपए ना देने पर मां को पीटने के मामले में महिला आयोग ने लिया एक्शन

    बठिंडाः शहर के एक इलाके से नशे के लिए सबसे पवित्र माँ- बेटे के रिश्ते को तार-तार करने की घटना सामने आई है। NFL टाउनशिप गुरुद्वारा साहिब के समीप रहने वाले एक व्यक्ति ने नशे की पूर्ति न होने पर अपनी बुजुर्ग माँ पर लाठियां बरसा दी। इस घटना मे बुजुर्ग महिला की दोनों टांगे टूट गई। वहीं इस मामले में पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने सो-मोटो नोटिस लेते हुए पुलिस के उच्च अधिकारियों को मामले की जांच कराने के आदेश दिए हैं। जांच दो दिनों के भीतर पूरी करके आयोग को भेजने का निर्देश दिया गया है।

    बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नवजवान वेलफेयर सोसाइटी बठिंडा के स्वयंसेवक एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। संस्था ने तुरंत बुजुर्ग महिला, राजिंदर कौर को सिविल अस्पताल ले जाया। बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके पुत्र ने सिगरेट के लिए 30 रुपए मांगे थे, लेकिन उसने पैसे देने से मना कर दिया। इसके बाद जब महिला ने अपने भाई को बुलाने की कोशिश की तो पुत्र ने इसका विरोध किया और उसे फिर से पीटना शुरू कर दिया।

    महिला ने बताया कि उसका बेटा डिप्रेशन में है और उसकी ननद के साथ हाईकोर्ट में तलाक का मामला चल रहा है। इस वजह से वह डिप्रेशन में चला गया है। अपने पैसों से उसने अपनी ननद को पढ़ाया और नर्स बनाया। अब न तो वह उसकी सेवा करती है और न ही बेटे की सेवा करती है। इसलिए उसने हाईकोर्ट में तलाक का केस दायर किया हुआ है। वह डिप्रेशन में रहने लगा और इससे पहले भी बेटा उसे कई बार पीट चुका था। अब फिर से उसकी बेरहमी से पिटाई की गई।

  • आप नेता के घर CBI की Raid, संजय सिंह ने BJP पर साधा निशाना

    आप नेता के घर CBI की Raid, संजय सिंह ने BJP पर साधा निशाना

    नई दिल्लीः आप पार्टी के सीनियर नेता के घर पर सीबीआई ने रेड की। बताया जा रहा हैकि सीबीआई ने दुर्गेश पाठक के खिलाफ विदेशी मुद्रा विनियमन (एफसीआरए) उल्लंघन का मामला दर्ज किया है और उसी के संबंध में आप पार्टी के नेता के आवास पर तलाशी ली जा रही है। हाल ही में पार्टी ने दुर्गेश पाठक को गुजरात का सह-प्रभारी नियुक्त किया था। छापेमारी के बाद आप ने आरोप लगाया कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गुजरात में अपने नेताओं को निशाना बनाने के लिए जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी ने इसे राजनीति से प्रेरित कदम बताया।

    सांसद संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि भाजपा और मोदी सरकार का गंदा खेल फिर से शुरू हो गया है। पहले भी AAP को रोकने का हर प्रयास किया गया। हमारे सबसे बड़े नेता को जेल में डाला, पंजाब और दिल्ली में छापे पड़े। आज फिर वैसी ही एक नापाक कोशिश की गई है। पार्टी के PAC सदस्य और गुजरात के सह प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर पीएम मोदी ने CBI को भेज दिया है, इसलिए क्योंकि अरविंद केजरीवाल ने उन्हें गुजरात भेज दिया संगठन को मजबूर करने। गुजरात में AAP को 14 फ़ीसदी वोट मिले थे। संजय सिंह ने कहा कि गुजरात में भाजपा की हालत पतली है। गुजरात के लोगों को AAP से उम्मीद है. लेकिन इन्होंने डराने के लिए सीबीआई भेज दी।मोदी जी को गुजरात में हार की संभावना दिख रही है।

    इन्होंने पहले भी बहुत कोशिश कर ली, आगे भी जितनी कोशिश करनी है कर लें, हम डरने वाले नहीं हैं। आम आदमी पार्टी हर तरह से दुर्गेश पाठक और उनके परिवार के साथ खड़ी है। संजय सिंह ने कहा कि मुझे पूरी जानकारी नहीं है कि किस मामले में यह रेड हुई है, लेकिन जो मामला बताया जा रहा है, यह राग तो बीजेपी लंबे समय से अलाप रही है। पाठक को गुजरात का सह प्रभारी बनाए जाने के बाद ही क्यों छापे हुए। संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा का तो नूरकुस्ती का खेल चल रहा है। दिल्ली में जीती थी भाजपा, नाच रहे थे कांग्रेसी। आपने सुना है क्या कि राहुल सोनिया के घर सीबीआई और ई़डी की रेड हुई हो। रॉबर्ट वाड्रा से पांच छह घंटे पूछताछ होती है और छोड़ दिया जाता है। हमारे नेताओं को तो 20-20 घंटे बैठा कर रखा जाता था।

    पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने एक्स पर पोस्ट किया, गुजरात में केवल आप ही भाजपा को चुनौती दे सकती है और यह छापेमारी उनकी हताशा को दर्शाती है। इतने वर्षों में भाजपा को यह समझ में नहीं आया कि हम उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। पिछले साल राजेंद्र नगर के पूर्व विधायक पाठक का नाम दिल्ली आबकारी नीति मामले में सीबीआई की चार्जशीट में शामिल किया गया था। बता दें कि दुर्गेश पाठक आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता हैं और दिल्ली से विधायक भी रह चुके हैं। पार्टी ने उन्हें गुजरात का सहप्रभारी बनाया है। वह आम आदमी पार्टी के PAC सदस्य भी है। PAC ही पार्टी की राजनीतिक फैसले लेती है।

  • Jalandhar News: तेज रफ्तार महिंद्रा कैंपर गाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चालक फरार, देखें CCTV

    Jalandhar News: तेज रफ्तार महिंद्रा कैंपर गाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, चालक फरार, देखें CCTV

    3 साल पहले हुई थी मृतक की शादी

    जालंधर, ENS: 66 फुटी रोड पर स्थित गणपति स्वीट्स के पास तेज रफ्तार गाड़ी का कहर देखने को मिला। जहां महिंद्रा कैंपर ने एक्टिवा सवार को टक्कर मार दी और घटना को अंजाम देकर चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना 7 के जांच अधिकारी रमेश और सतपाल मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जीजा मुकेश ने कहा कि व्यक्ति के सिर पर गहरी चोटे आई थी। सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने कहा कि उनके पास ब्रेन का डॉक्टर नहीं है, ऐसे वह किसी अन्य अस्पताल में मरीज को उपचार के लिए ले जाए। परिवार ने कहा कि जैसे ही उसे दूसरे अस्पताल में ले जाने लगे तो उसने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय चेतन पासी निवासी फिल्लौर के रूप में हुई है। वह पत्नी के साथ एजीआई फ्लैट में रह रहा था, जहां उसकी पत्नी नौकरी करती है। परिवार का कहना हैकि घटना को लेकर उन्होंने खुद गहनता से जांच की जहां आस पास के लोगों से पता चला कि पनीर और दूध से लदी खुरला किंगरा से आई ब्राउन रंग की महिंद्रा कैंपर गाड़ी ने एक्टिवा सवार 32 वर्षीय चेतन पासी को अपनी चपेट में लिया था। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरे परिवार द्वारा खंगाले गए। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे में गाड़ी कैद हो गई। परिवार ने कहा कि व्यक्ति की शादी को 3 साल ही हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद गंदे नाले की ओर से चालक फरार हो गया। जिसके बाद चालक का कुछ पता नहीं चला। घटना को लेकर थाने शिकायत दे दी। मृतक की पत्नी निधि एडवोकेट है और एजीआई फ्लैट में नौकरी करने के कारण रह रहे थे। इस दौरान वह सुबह एक्टिवा पर खाटूश्याम में माथा टेकने के लिए गया था। परिवार का आरोप है कि उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। ऐसे में परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।
  • Punjab News: प्लॉट में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, इलाके में फैली दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: प्लॉट में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, इलाके में फैली दहशत, देखें वीडियो

    बटालाः पंजाब में नशे की लत लगातार कई घरों को तबाह कर चुकी है, जिससे आने वाली पीढ़ी खतरे में है। आए दिन किसी न किसी माता-पिता का इकलौता बेटा नशे की भेंट चढ़ जाता है। ताजा मामला बटाला के मान नगर से सामने आया है जहां, 25 वर्षीय रोहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का असली कारण पता चल पाएगा। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    मृतक रोहित के पिता चरणजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके बेटे को आज शाम 6 बजे काम के लिए दिल्ली जाना था जिसके चलते हमने उसे पैसे भी दे दिए थे। तभी रोहित को किसी का फोन आया और वह घर से निकल गया। थोड़ी देर बाद फोन आया कि उसके बेटे का शव मान नगर स्थित खाली प्लॉट में पड़ा है जिसके बाद हमारे पैरों तले जमीन खिसक गई और हम आनन-फानन में वहां पहुंचे। प्लॉट में हमारे बेटा मृत पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि रोहित ही हमारा एकमात्र सहारा था। उन्होंने कहा कि हमारा बेटा नशे का आदि था, हम उसे हमेशा कहते थे कि तुम ये सब छोड़कर परमात्मा की सेवा में लग जाओं, लेकिन उसने हमारी एक नहीं सुनी।

    मान नगर के वासी कुलविंदर कौर और रविंदर सिंह ने कहा कि कोई भी सरकार नशे पर रोक नहीं लगा पाई है। उन्होंने कहा कि हमारे इलाके में खुलेआम नशीले पदार्थ बिकते हैं। यहां से थोड़ी ही दूरी पर सीआई स्टाफ कार्यालय है। पुलिस में बार-बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जाती। इसके विपरीत, पुलिस ड्रग तस्कर को पहले ही बुलाकर चेतावनी दे देती है।

    उधर, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि मान नगर के खाली प्लॉट में युवक का शव देखा गया है। जिसके चलते मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि उसकी मौत नशे से हुई या हीट स्ट्रोक से। बाकी कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: मलेशिया घूमने गया फंसा युवक, सांसद संत सींचेवाल ने करवाई वापसी, देखें वीडियो

    Punjab News: मलेशिया घूमने गया फंसा युवक, सांसद संत सींचेवाल ने करवाई वापसी, देखें वीडियो

    लुधियानाः मलेशिया में फंसे युवक को राज्यसभा सांसद व संत बलबीर सिंह सींचेवाल की कोशिशों से घर वापसी हुई है। दरअसल, निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी पहुंचे मलेशिया से वापिस लौटे जगदीप ने बताया कि वह वर्ष 2019 में वहां पर घूमने गया था। लेकिन विदेश घूमना उसके लिए उस समय बड़ी मुसीबत बन गया, जब वहां पहुंचने के एक सप्ताह बाद उसके पिता और भाई का हादसा हो गया। उसने बताया कि इस हादसे में उसके पिता की मृत्यु हो गई थी और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया था।

    जगदीप ने बताया कि इन हालात में उसे कुछ समझ नहीं आया और उसने घर के हालात को देखते हुए यहीं रहने का फैसला किया। इसके बाद उसने वहां की एक कंपनी में काम करना शुरू कर दिया और वीजा बढ़ाने के लिए वहां के एजेंट को 2000 डॉलर दिए थे, लेकिन उसे पुलिस ने रेड करके गिरफ्तार कर लिया। गैरकानूनी तरीके से रहने के कारण वहां 6 महीने की उसे सजा सुनाई गई। पीड़ित ने बताया कि ये हालात उसके लिए इतने कठिन थे कि उसे लगा कि उसका सब कुछ खत्म हो गया है।

    उसने किसी न किसी तरह अपने परिवार से संपर्क किया और घटना संबंधी सारी जानकारी दी। उसके साथ पहुंचे उसके भाई ने बताया कि इस बारे में जानकारी मिलते ही वे प्रदीप सिंह खालसा सहित राजसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सींचेवाल से संपर्क किया। जिसके बाद संत सीचेवाल की त्वरित कार्रवाई के कारण जगदीप की सही सलामत घर वापसी करवाई। वहीं राजसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सींचेवाल ने एक विधवा और बुजुर्ग मां को उसके पुत्र से मिलाने के लिए विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास का धन्यवाद किया।

  • Punjab News: अवैध चल रहे नशा छुड़ाओं केंद्र पर विभाग की कार्रवाई, किया सील, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध चल रहे नशा छुड़ाओं केंद्र पर विभाग की कार्रवाई, किया सील, देखें वीडियो

    फरीदकोटः पंजाब भर में जहां एक ओर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ अभियान चलाकर नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त एक्शन लेकर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर वे नशे की दलदल में फंसे युवा पुलिस की कार्रवाई से डकर अब नशा छोड़ने लग गए है। जिसके चलते उन्हें सरकारी नशा छुड़ाने वाले केंद्रों में दाखिल कराया जा रहा है। लेकिन दूसरी ओर क्षेत्र में कई ऐसे नशा छुड़ाने वाले केंद्र चल रहे हैं जिनके ना तो स्वास्थ्य विभाग से कोई अनुमति ली गई है और ना ही नशा छुड़ाने के मापदंडों को प्राथमिकता दी गई है।

    इसी कारण पुलिस ने पहले ही बिना अनुमति के चल रहे 2 ऐसे नशा छुड़ाने वाले केंद्रों को सील कर दिया था। जिसके बाद आज एक बार फिर से फरीदकोट के गांव चक कल्याण में गैरकानूनी तरीके से चल रहे नशा छुड़ाने वाले केंद्र की सूचना मिलने पर पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर उक्त केंद्र पर छापा मारा। जांच के दौरान पाया गया कि इस नशा छुड़ाने वाले केंद्र को चलाने के लिए किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी और गैरकानूनी तरीके से बिना किसी मानक और मापदंडों का पालन किए नशा छुड़ाने आए मरीजों का इलाज किया जा रहा था।

    खास बात यह है कि यह नशा छुड़ाने वाला केंद्र बंद पड़े स्कूल के अंदर ही चलाया जा रहा था। इस नशा छुड़ाने वाले केंद्र के अंदर लगभग 21 मरीजों का इलाज चल रहा था जिन्हें पुलिस ने रेस्क्यू कर स्वास्थ्य विभाग की मदद से सरकारी नशा छुड़ाने वाले केंद्रों में भेजा। फिलहाल पुलिस द्वारा इस नशा छुड़ाने वाले केंद्र को बंद कर दिया गया है और अगली कार्रवाई जारी है।

  • Punjab News: हेरोइन और 20 हजार की ड्रग मनी सहित प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन और 20 हजार की ड्रग मनी सहित प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रेमी-प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस ने एनएफएल कॉलोनी चौक के पास से प्रेमी-प्रेमिका को ड्रग्स सहित गिरफ्तार किया है। डीएसपी खुशप्रीत सिंह के अनुसार, सीआईए स्टाफ टू की टीम ने आरोपियों से 100 ग्राम हेरोइन और 20 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की है।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय भगवंत सिंह निवासी पगोता, श्री तरनतारन साहिब और 20 वर्षीय गुरवीर कौर निवासी गुरु नानक नगर, बठिंडा के रूप में हुई हैं। दोनों की मुलाकात एक शादी समारोह में हुई थी। भगवंत सिंह पर पहले से ही जालंधर में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस ने कहा कि दोनों का डोप परीक्षण किया जाएगा ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे स्वयं ड्रग्स का सेवन कर रहे थे या दूसरों को ड्रग्स की आपूर्ति कर रहे थे। उनकी संपत्तियों की भी जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने जो संपत्तियां बनाई हैं, क्या वे ड्रग्स बेचकर बनाई गई हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और उन्हें अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड की मांग करेगी।

     

  • Punjab News: नशा बेचने का विरोध करना पड़ा महंगा, 5 बहनों के भाई का कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा बेचने का विरोध करना पड़ा महंगा, 5 बहनों के भाई का कत्ल, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब नशा तस्करों के खिलाफ भले ही सरकार द्वारा सख्त एक्शन लिया जा रहा है। इस दौरान तस्करों के घरों को जहां प्रशासन द्वारा धवस्त किया जा रहा है, वहीं उनकी इमारतें भी सील की जा रही है। लेकिन उसके बावजूद नशे बेचने का विरोध करने पर बेखौफ तस्करों द्वारा सरेआम गुंडागर्दी की जा रही है। ताजा मामला मौड़ मंडी के वार्ड-10 से सामने आया है। जहां तस्करों द्वारा तेजधार हथियार से युवक का कत्ल कर दिया गया।

    मृतक की पहचान दीप सिंह निवासी मौड़ मंडी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। दर्शन सिंह ने बताया कि मानसा के रहने वाले कुछ युवक मौड़ मंडी के युवकों के साथ मिलकर उनकी बस्ती में नशा बेचते थे। दीप सिंह उनका विरोध करता था। दर्शन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अप्रैल की रात करीब उसका भतीजा दीप सिंह नजदीकी दुकान से समान लेने गया तो वहां सुभाष कुमार, प्रीत, साहिल, अकाशदीप एवं उनके 6 से7 साथियों ने उसके भतीजे पर तेजधार हथियारों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।

    जब उसने शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए। घायल दीप को सिविल अस्पताल बठिंडा ले जाया गया गया, वहां से उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। फरीदकोट के डॉक्टरों ने दीप को वापस बठिंडा के लिए रेफर किया तो उसकी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक दीप सिंह के चाचा दर्शन सिंह के बयान पर सुभाष कुमार निवासी मौड़ मंडी, प्रीत, साहिल, अकाशदीप सिंह और 6 अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि दीप सिंह 5 बहनों का इकलौता भाई था। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने घटना को लेकर कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इसके बारे में फिलहाल अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

     

  • Jalandhar News: गुमशुदा पोस्टर को लेकर सांसद Channi ने किया भाजपा कार्यकर्ता पर पलटवार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गुमशुदा पोस्टर को लेकर सांसद Channi ने किया भाजपा कार्यकर्ता पर पलटवार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता एनपीएस ढिल्लों द्वारा गुमशुदा के पोस्टर विधानसभा की 9 सीटों पर लगाए गए थे। जिसे लेकर चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जिस भाजपा कार्यकर्ता ने पोस्टर लगाए हैं उसने अपनी पब्लिसिटी और मेरा नाम इस्तेमाल कर अपना नाम बनाने के लिए यह सबकुछ किया है।

    उन्होंने कहा कि विपक्ष का तो काम ही है किसी न किसी मुद्दे को लेकर उनके बारे में ऐसी अफवाहें फैलाना। चन्नी ने कहा कि जालंधर और पंजाब से वह ऐसे पहले नेता हैं जो हर मुद्दे को लेकर लोकसभा में आवाज उठा रहे हैं। वह पंजाब के विकास और पंजाब के मुद्दे को लेकर लोकसभा में बात रख रहे हैं। चन्नी ने बताया कि उन्होंने 66 फिट रोड पर जालंधर हाइट्स में किराए पर फ्लैट पिछले कई महीनो से ले रखा है और वह इसी फ्लैट में रहते हैं।

    डीसी कांप्लेक्स में उनका दफ्तर है, जहां वह लोगों की समस्याएं और लोगों से मुलाकात करते हैं। लोग उनसे मिलने उनके फ्लैट में भी आते हैं, यहां तक कि वह लोगों की समस्या सुनकर उनका हल करते है। भाजपा वर्कर द्वारा उनका नाम इस्तेमाल कर पोस्टर लगाए गए हैं वह सिर्फ अपना नाम उनके नाम से चमकना चाहता है और उन्हें इस बाबत कोई परेशानी नहीं है।