Blog

  • Punjab News: Gun Point पर Guddu Di Hatti से 80 हजार की नगदी और गहने लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Gun Point पर Guddu Di Hatti से 80 हजार की नगदी और गहने लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में आए दिन लूट की वारदातें सामने आ रही है। वहीं दिन दहाड़े ज़ीरकपुर के शिवा इंकलेव में गन प्वाइंट पर लूट की घटना सामने आई है। जहां गुड्डू दी हट्टी पर लुटेरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए कई सालों से सुनहरे का काम कर रहे पीड़ित सनी ने बताया कि दोपहर को 2 सरदार दुकान पर आए।

    इस दौरान एक ने उस पर पिस्तौल तान दी, जिससे वह डर गया। वहीं दूसरे ने गर्दन में पिस्टल लगाकर तिजौरी से नगदी निकालने को कहा। पीड़ित ने कहा कि उसने 80 से 90 हजार रुपए गहनों की सेल की थी। लुटेरे वह नगदी और कुछ चांदी का सामान लेकर मौके से फरार हो गए। लुटेरों ने दुकान पर लगे सीसीटीवी को तोड़ने की भी कोशिश की, लेकिन वे जल्दबाज़ी में सामान लेकर मौके से भाग गए।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन पुलिस पर भी सवालिया निशान उठते हैं कि पुलिस हर दिन बड़े-बड़े दावा करती है कि रात को नाकाबंदी कर पूरे शहर को सील कर दिया जाता है, लेकिन इस तरह लुटेरे दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देने लगे हैं।

  • Punjab News: 6 टीचरों पर गिरी गाज, किया Suspend, आदेश जारी

    Punjab News: 6 टीचरों पर गिरी गाज, किया Suspend, आदेश जारी

    लुधियाना: जिले के वेस्ट हलके में उपचुनाव से पहले प्रशासन द्वारा टीचरों के खिलाफ सख्त एक्शन देखने को मिला है। दरअसल, विभाग द्वारा 6 टीचरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड किए गए कर्मचारियों में उमा शर्मा, गुरविंदर कौर, जसप्रीत, सरबजीत कौर, हरदीप कौर व मनमिंदर कौर शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, चुनाव कमिशन अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने वेस्ट में उप चुनाव-2025 के मद्देनजर टीचरों की बीएलओ दफ्तर के नंबर-10456 में 12 अप्रैल को ड्यूटी लगाई गई थी।

    इसके चलते टीचरों को 15 अप्रैल को दफ्तर में पहुंच कर अपनी हाजिरी लगवाने के आदेश जारी किए गए थे। बताया जा रहा हैकि टीचरों ने अपनी हाजिरी दफ्तर में पेश नहीं की। जिसके बाद प्रशासन द्वारा इस मामले को लेकर टीचरों के स्कूल प्रमुख से बातचीत की गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि टीचरों को चुनाव ड्यूटी की हाजिरी के लिए आदेश दिए जा चुके हैं, लेकिन टीचरों द्वारा ने चुनाव ड्यूटी में हाजिरी पेश नहीं की। बताया जा रहा है कि इन टीचरों द्वारा आदेशों की परवाह ना करने के चलतेे अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने पत्र जारी कर टीचरों के ड्यूटी पर हाजिर ना होने के कारण कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है।

     

  • Jalandhar News: खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में 2 अन्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में 2 अन्य आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के कहने पर खालिस्तान के नारे लिखकर और पोस्टर चिपकाकर आतंक फैलाने के मामले में पुलिस ने 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हिमाशु गिल उर्फ हिमाशु पुत्र रमेश कुमार निवासी मोहल्ला ऋषि नगर नक़ोदर और अब्दुल रजाक बट उर्फ याकू पुत्र अब्दुल सातार बट निवासी सरीर थाना सदर नक़ोदर के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से गिरफ्तार कार्तिक का I-Phone और गिरफ्तार तेजपाल सिंह का सैमसंग फोन बरामद किया गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना सिटी नक़ोदर के मुख्य अधिकारी को गुप्त सूचना मिली कि आतंकी गुरपतवंत पन्नू के कहने पर पंजाब में आपसी भाईचारे का माहौल खराब करने के लिए सार्वजनिक जगहों पर खालिस्तानी झंडे और पोस्टर लगाए जा रहे है। इस काम को अंजाम कनाडा में रह रहा बलकरण सिंह दे रहा है वह गांव खानपुर में अपने भाई जशनप्रीत की मदद से माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है। इस मामले में जश्नप्रीत के साथ कार्तिक, तेजपाल और बीर सुखपाल भी शामिल हैं। बलकरण सिंह विदेश से पैसे भेजकर इन सभी की मदद कर रहा है। इस संबंध में कार्रवाई करते हुए थाना नक़ोदर में 13.04.2025 को धारा 196, 148, 61(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों बीर सुखपाल तेजपाल सिंह उर्फ़ पाली पुत्र सरबजीत सिंह निवासी मोहल्ला रणजीत नगर नक़ोदर, कार्तिक पुत्र सुरिंदर पाल निवासी गुरु तेगबहादुर नगर नक़ोदर तथा बीर सुखपाल सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी खानपुर बड़ा थाना सदर नक़ोदर को 14.04.2025 को गिरफ्तार किया गया। जिन्हें अदालत में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि इस घटना में उनके साथ हिमाशु गिल उर्फ हिमाशु पुत्र रमेश कुमार निवासी मोहल्ला ऋषि नगर नक़ोदर तथा अब्दुल रजाक बट उर्फ याकू पुत्र अब्दुल सातार बट निवासी सरीर थाना सदर नक़ोदर शामिल थे। जिसके बाद उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए मुकदमे में शामिल हिमाशु गिल उर्फ हिमाशु और अब्दुल रजाक बट उर्फ याकू को नामजद करके गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तेजपाल सिंह और कार्तिक के मोबाइल फोन भी इस घटना में इस्तेमाल किए गए पाए गए हैं।
  • 16 IAS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    16 IAS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    लखनऊ: राज्य में आईएएस से लेकर आईपीएस स्तर के बड़े अधिकारियों के लगातार तबादलें किए जा रहे है। इसी क्रम में 16 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए। जारी सूची के अनुसार 6 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। इसमें अयोध्या चंदौली बदायूं इटावा कन्नौज और अमेठी जिला शामिल हैं। वहीं, वेटिंग में चल रहे राजकुमार प्रथम को ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है, जबकि चंदौली के डीएम निखिल टीकाराम फुण्डे को अयोध्या का डीएम बनाया गया है। अयोध्या के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह का तबादला कर दिया गया है। चंद्र विजय सिंह को विशेष सचिव अवयस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    इसी तरह चंदौली के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुण्डे को अयोध्या का जिलाधिकारी बना दिया गया है। ऐसे ही प्रयागराज नगर निगम के नगर आयुक्त रहे चंद्र मोहन गर्ग को चंदौली जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। जौनपुर जिले के मुख्य विकास अधिकारी सीलम साइ तेजा को प्रयागराज नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। इसी तरह गोरखपुर जिले की संयुक्त मजिस्ट्रेट मृणाली अविनाश जोशी को जौनपुर जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। अमेठी जिलाधिकारी निशा को राष्ट्रीय आयुष मिशन का मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है। सहारनपुर नगर निगम के नगर आयुक्त संजय चौहान को अमेठी का जिलाधिकारी बनाया गया है। आईएएस शिपू गिरी को सहारनपुर नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है।

    राष्ट्रीय आयुष मिशन के मिशन निदेशक महेंद्र वर्मा को उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) का सचिव नियुक्त किया गया है। इटावा के जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय को बदायूं जिले का डीएम बनाया गया है। कन्नौज के जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला को इटावा जिले का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। आईएएस आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को कन्नौज जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है। बदायूं की डीएम निधि श्रीवास्तव को विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी सौंप गई है। संदीप भागिया को अपर आयुक्त राज्य कर गौतमबुद्ध नगर बनाया गया है। कंडारकर कमल किशोर देवभूषण को मुजफ्फरनगर जिले का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। राजकुमार प्रथम को ऊर्जा विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

  • लापरवाही से कभी भी आग न लगाएं, मॉक ड्रिल में फायर ब्रिगेड ने दिए टिप्स

    लापरवाही से कभी भी आग न लगाएं, मॉक ड्रिल में फायर ब्रिगेड ने दिए टिप्स

    ऊना/सुशील पंडित: अग्निशमन सेवा सप्ताह में जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिला अग्निशमन विभाग ऊना की ओर से इंडियन ऑयल कार्पोरेशन पेखुबेला, सीनियर  सैकेंडरी स्कूल अम्ब, अंदौरा, टाहलीवाल बाजार, उपतहसील दुलेहड़, बंगाणा के स्कूल बुधान व कोडरा में आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिले की गई। आग के हादसे घटित न हो इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला में जागरूकता मुहिम चलाई गई है। इसी जागरूकता अभियान में फायर ब्रिगेड गाड़ियों समेत दलबल ने स्कूलों व उद्योग संस्थानों में जाकर मॉक ड्रिल की ओर लोगों को  आग के बारे में अलर्ट किया व इश्तहारों को बांटा। ये अभियान 20 अप्रैल तक जारी रहेगा। होमगार्ड्स वाहिनी ऊना के कमांडेंट मेजर विकास सकलानी ने बताया कि आग के प्रति जागरूकता अभियान लगातार जारी है। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अपनी जान को जोखिम में डालकर अनमोल जीवन को बचाते है। व आग से होने वाले नुकसान को कम से कम करने के लिए आग से जूझते हैं। इसके अतिरिक्त रेस्क्यू करके भी जान बचाई जाती है। अग्निशमन केंद्र अधिकारी अशोक राणा ने कहा जिला में विशेष मुहिम में 20 अप्रैल तक सार्वजनिक स्थानों, शैक्षणिक संस्थानों, फैक्ट्रियों व अन्य स्थानों पर जाकर आग के बारे जागरूक किया जा रहा है ताकि आग की घटना घटने से पहले ही आम लोग आग के बारे में जागरूक हों।
  • Punjab News: सरपंच को पुलिस की चेतावनी, उसकी पुश्तें भी करेंगी याद, देखें वीडियो

    Punjab News: सरपंच को पुलिस की चेतावनी, उसकी पुश्तें भी करेंगी याद, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब पुलिस की ओर से लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं गांव जंगला से पुलिस की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिसमें पुलिस द्वारा सरेआम नशे को लेकर सरपंच को चेतावनी दी गई। पुलिस ने गांव की बीच खड़े करके सरपंच को चेतावनी देतेे हुए कहा कि अगर उसने गांव में नशा बेचा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएंगी। वायरल वीडियो में पुलिस अधिकारी कह रहे है कि उसने गांव में नशा बेचकर लोगों की जिंदगियां खराब कर दी है। वहीं पुलिस ने कहा कि गांव के लोगों द्वारा चुने हुए सरपंच के खिलाफ पहले भी कई मामले थाने में दर्ज है। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर उन्हें नशे बेचने की शिकायत मिली तो उसके खिलाफ वह सख्त कार्रवाई की जाएंगी कि उसकी पुश्ते भी याद रखेंगी। बताया जा रह हैकि सरपंच पर नशा बेचने के आरोप लगे थे। जिसको लेकर गांव के लोगों की तरफ से बीते दिन एसएसपी को शिकायत दी गई थी।
  • Punjab News: व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, किराएदारों पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, किराएदारों पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के उमेश नगर में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय इंद्रपाल मल्होत्रा उर्फ बिट्टू निवासी उमेश नगर के रूप में हुई है। दरअसल, मृतक का शव पंखे के साथ चुन्नरी लटका मिला। परिजनों ने इंद्रपाल की मौत को लेकर किराएदारों पर गंभीर आरोप लगाए है। वहीं घटना की सूचना थाना डाबा की पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासी सुरिंदर सिंह ने बताया कि कि इंद्रपाल का किराएदार के साथ विवाद चल रहा था।

    इस मामले को लेकर पहले एक बार पंचायत हुई थी और उस समय बिट्टू के किराएदार को बुलाकर कहा गया था कि इंद्रपाल गरीब व्यक्ति है और वह उसका कमरा खाली कर दें। आरोप है कि किराएदार ने किसी की नहीं सुनी। इस मामले को लेकर अक्सर किराएदार बि्टटू को परेशान करता था। आरोप है कि किराएदार ने ही इंद्रपाल को मरने के लिए मजबूर किया है। ऐसे में परिवार को शक है कि इंद्रपाल को मार कर लटकाया गया है।

    इंद्रपाल के बच्चों को घटना का उस समय पता चला जब वह घर आए। बताया जा रहा है कि किराएदारों से दुखी होकर की इंद्रपाल का परिवार घर से अलग रहता था। उधर, थाना टिब्बा की पुलिस के मुताबिक शव की जांच करवाई जा रही है। वहीं लोगों के भी बयान दर्ज किए जा रहे है। पुलिस का कहना है कि इस केस में जैसे तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: वित्त निगम में मैनेजर के पद पर तैनात आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: वित्त निगम में मैनेजर के पद पर तैनात आरोपी गिरफ्तार

    तरनतारनः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान अनुसूचित जाति भूमि विकास एवं वित्त निगम में मैनेजर के पद पर तैनात चिमन लाल को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि गांव गिधड़ी बघीहारी के एक शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत की जांच के बाद यह गिरफ्तारी की गई है।

    उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उसकी विकलांग बहन ने 2009 में उक्त कार्पोरेशन से 10 लाख रुपये का ऋण लिया था। इसके बाद सरकार ने एक योजना के तहत ऐसे ऋणों को माफ करने की घोषणा की थी, लेकिन उक्त मैनेजर ने सरकार द्वारा माफ किए गए ऋण की प्रक्रिया और निपटान के लिए उससे 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।

    प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त आरोपी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये वसूले। इस संबंध में उक्त आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो के अमृतसर रेंज पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है।

  • Punjab News: 650 ग्राम हेरोइन और 2 कारें बरामद, 8 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 650 ग्राम हेरोइन और 2 कारें बरामद, 8 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीआईए स्टाफ ने 8 तस्करों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर बधनी कलां पुलिस ने 8 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 2 कारें और 650 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले में जानकारी देते हुए डीएसपी सुख अमृतपाल सिंह रंधावा ने कहा कि बधनी कलां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बधनी कलां नहर के पुल के पास एक स्विफ्ट कार नंबर HR-13-KY-1785 खड़ी है। जिसमें गुरमीत सिंह, हरजीत सिंह, अर्शदीप सिंह और संदीप सिंह सवार है।

    वह नशा तस्करी का काम करते है और वहां पर वह किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी मौके पहुंची और स्विफ्ट कार नंबर HR-13-KY-1785 की तलाशी ली गई। कार की तालाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। आरोपियों से पूछताछ के एक और एक कार नंबर PB-13-BC-4120 में सवार दिलबाग सिंह, गुरमीत सिंह गिरफ्तार किया गया। वह भी आरोपियों के साथ नशा तस्करी के कारोबार में लिप्त है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी जिला फिरोजपुर के रहने वाले है। जांच में किसी भी आरोपी पर कोई मामला दर्ज नहीं पाया गया। सभी आरोपों पर थाना बधनी कला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

    वहीं एक अन्य मामले में सीआईए स्टाफ को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव नत्थुवाला जदीद से 2 नशा तस्करों को 150 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी ने बताया कि सीआईए स्टाफ को गश्त के दौरान खास मुखबिर ने सूचना दी थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव नत्थुवाला जदीद से सज्जन और साहिल मसीह नाम के 2 नशा तस्करों को 150 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपी पर थाना अजीतवाल में एनडीपीएस के अधीन मामला दर्ज किया गया। आज आरोपियों को आदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि मामले में और भी खुलासे हो सके।

  • Punjab News: 200 मोबाइल फोन पुलिस ने किए बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: 200 मोबाइल फोन पुलिस ने किए बरामद, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में एक तरफ जहां पुलिस शरारती तत्वों पर नकेल कस रही है, वहीं दूसरी तरफ पठानकोट में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन खुलने के बाद पुलिस को और मजबूती मिली है, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आज पुलिस ने लोगों के 200 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए है, जिसके बाद बरामद हुए फोन उनके मालिकों को लौटा दिए गए।

    इन मोबाइल फोनों की वापसी से लोगों में खुशी का माहौल है। इस संबंध में मोबाइल फोन मिलने के बाद लोगों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे अपने मोबाइल फोन वापस मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन पुलिस ने न केवल इन मोबाइलों को ट्रैक करके बरामद किया बल्कि उनकी उम्मीदों को भी एक बार फिर से जगा दिया है। इस दौरान लोगों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

    दूसरी ओर एसएसपी ने बताया कि उनके पास कई शिकायतें आई थी। जिसमें लोगों ने बताया था कि उनके मोबाइल गुम हो गए हैं जिसके चलते उनकी टीम ने इन मोबाइलों की लोकेशन ट्रैक कर इन मोबाइलों को बरामद कर मोबाइल मालिकों को वापस लौटा दिया ताकि लोग बिना किसी डर के पुलिस से संपर्क कर सकें और लोग समाज में शरारती तत्वों की जानकारी बिना किसी डर के पुलिस को दे सकें।