Blog

  • सरकार ठेकेदारों की पेमेंट न देकर उनके साथ खिलवाड़ कर रही: अशोक ठाकुर

    सरकार ठेकेदारों की पेमेंट न देकर उनके साथ खिलवाड़ कर रही: अशोक ठाकुर

    ठेकेदारों ने सभी विकास कार्य किए बंद, जब तक नहीं होगा भुगतान:ओपी धीमान 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना में लोक निर्माण विभाग व जल शक्ति विभाग के ठेकेदारों ने सभी विकास कार्य बंद कर दिए है। ऐसे में करोड़ों रुपए के चल रहे विकास ठप होकर रह गए है। यहीं नहीं ठेकेदारों ने ऐलान कर दिया है कि जब तक उनके लंबित बिलों का भुगतान नहीं होता विकास कार्यों के साथ-साथ सरकारी मशीनरी की भी रिपेयर नहीं की जाएगी। वहीं पंपिग के काम भी बंद कर दिए जाएंगे और आऊट सोर्स पर चल रहे कार्य भी नहीं किए जाएंगे। सरकार द्वारा पिछले करीब एक-डेढ़ वर्ष से ठेकेदारों के मुक्कमल हो चुके कार्यों के बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। ठेकेदारों को 31 मार्च को बिल क्लिेयर होने की आस थी, लेकिन प्रदेश में पहली बार इस दिन भी ठेकेदारों को मायूसी ही हाथ लगी। ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन ने बीते दिनों ही ऊना में जबर्दस्त रोष प्रदर्शन किया था और प्रदेश सरकार व विभागों को 15 अप्रैल तक बिल का भुगतान करने के लिए अल्टीमेटम दिया था, लेकिन अब तय तिथि तक भी उनके बिलों का भुगतान न होने से खफा ठेकेदारों ने सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। बुधवार को सर्किट हाऊस ऊना में ठेकेदारों ने एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक ठाकुर की अगुवाई में बैठकर की। जिसमें आगामी रणनीति तैयार की गई।

    ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अशोक ठाकुर व ओपी धीमान ने कहा कि ठेकेदारों को लंबे समय से बिलों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। ठेकेदारों ने बैंक से लोन लेकर विकास कार्य मुक्कमल किए है। किसी ठेकेदारों ने गहने गिरवी रखकर काम पूरे किए हैं, लेकिन अब सरकार ठेकेदारों की पेमेंट न देकर उनके साथ खिलवाड़ कर रही है। बैंक वाले बार-बार ठेकेदारों को फोन कर परेशान कर रहे है। उन्होंने कहा कि ठेकेदार सरकार व सरकारी विभागों के साथ विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करता है, लेकिन इस वर्ग के साथ लगातार धक्का किया जा रहा है। ठेकेदारों ने कहा कि ठेकेदार सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स अदा करते है। जीएसटी, इन्कमटैक्स, लेबर सेस आदि देते है। ठेकेदारों का कहना है कि लेबर सेस तो ठेकेदार देते है, लेकिन उनकी लेबर को उससे कोई लाभ नहीं होता। उस पैसे से नेता ही लोगों को मुफ्त की रेवड़ियां बांटते है। बैठक में सरकारी ठेकेदार राकेश लठ, संत कुमार, रम्मी कपिला, मनीष कपिला, राज कुमार, विकास शर्मा, वरुण मैहन, आकाश कुमार सहित भारी संख्या में ठेकेदार उपस्थित रहे।

    जल शक्ति विभाग में लगी गाड़ी के 9 माह से नहीं मिले पैसे

    जल शक्ति विभाग में लगी गाड़ी मालिक को पिछले नौ महीनों से एक भी पैसा नहीं मिला है। गाड़ी मालिक मुकेश कुमार का करीब 7 लाख रुपए फंसा हुआ है। मुकेश कुमार ने बताया कि उसे गाड़ी की किश्तें भरना भी मुश्किल हो गया है। वहीं पेट्रोल पंप वाले भी उसे तंग कर रहे है। अब तो परिवार चलाना भी मुश्किल हो गया है। सरकार जल्द उसके पैसों का भुगतान करें।

    सभी डिवीजनों में होगी ठेकेदारों के साथ बैठकें

    ठेेकेदार एसोसिएशन के प्रधान अशोक ठाकुर ने कहा कि सभी डिवीजनों के ठेकेदारों के बैठकें की जाएगी। इन बैठकों के बाद जिला स्तर पर बैठक की जाएंगी। जिसमें सरकार के खिलाफ संघर्ष को तेज करने का निर्णय लिया जाएगा।

  • Punjab News: ग्रंथी पर किया हमला, महिला सहित 4 पर मामला दर्ज

    Punjab News: ग्रंथी पर किया हमला, महिला सहित 4 पर मामला दर्ज

    कपूरथलाः सुल्तानपुर लोधी के नजदीकी गांव सैंचा में गुरु घर के ग्रंथी सिंह पर हमला कर उनके साथ मारपीट की खबर सामने आई है। ग्रंथी सिंह का आरोप है कि हमलावर नशा तस्करी का कारोबार करते हैं और जब उसने हमलावारों को गुरु घर के अंदर गाड़ी खड़ा करने से मना किया तो उनके द्वारा उस पर हमला किया गया। इस मामले को लेकर थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने एक महिला समेत 4 व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान ग्रंथी सिंह जीत सिंह पुत्र हरणेक सिंह निवासी सैंचा ने बताया कि वह पिछले 13 वर्षों से गुरुद्वारा श्री अंगीठा साहिब गांव सैंचा में ग्रंथी के तौर पर सेवा निभा रहा हैं। दोपहर लगभग 12 बजे गांव के ही नशे का कारोबार करते 4 से 5 व्यक्ति रोजाना गुरुद्वारा साहिब के अंदर गाड़ी खड़ी करके चले जाते थे। जब उसने गाड़ी खड़ी करने से मना किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने कहा कि जब 75 वर्षीय माता प्रीतम कौर, पत्नी हरणेक सिंहछुड़ाने के लिए बीच में आईं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में माता की बाजू की हड्डी टूट गई।

    ग्रंथी सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में ये लोग खुलेआम नशे का कारोबार करते हैं और गुंडागर्दी का नंगा नाच करते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि उक्त व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और हमें इंसाफ दिलाया जाए। सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत कुल चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

  • वंगाणा: तालाब में फेंके गए नवजात बच्चे का शव बरामद

    वंगाणा: तालाब में फेंके गए नवजात बच्चे का शव बरामद

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत अप्पर धुंधला स्थित श्मशान घाट के पास तालाब में एक नवजात बच्चे का शव तैरता हुआ मिला है। बताया जा रहा है कि नवजात के गले में पत्थर बांध कर फेंका गया था। ग्रामीणों ने तुरंत इस घटना की सूचना पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस को दी।

    पुलिस टीम थाना प्रभारी रोहित कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि शिशु (बेटा) का जन्म हाल ही में हुआ था और जन्म के तुरंत बाद उसे तालाब में फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया कि शिशु के माता -पिता कौन है।

    थाना प्रभारी बंगाणा रोहित कुमार ने बताया कि शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: 255 ग्राम हेरोइन, 2 पिस्टल सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 255 ग्राम हेरोइन, 2 पिस्टल सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम को लेकर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 255 ग्राम हेरोइन और 2 पिस्टल बरामद की गई। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह, बलजिंदर सिंह और एक नाबालिग लड़के के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसपीडी रजिंदर कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उनका बॉर्डर स्मगलिंग में महत्वपूर्ण रोल है।

    आरोपियों को माननीय अदालत से रिमांड प्राप्त करके और गहराई से पूछताछ की जाएगी और उनके फॉरवर्ड-बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। जिला गुरदासपुर पुलिस नशे के कारोबार से निपटने और नशे के खात्मे के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

    इस दौरान वरिष्ठ कप्तान पुलिस, गुरदासपुर ने आम जनता से अपील की है कि गैरकानूनी नशे के कारोबार में शामिल व्यक्तियों की सूचना पुलिस को दी जाए। गैरकानूनी नशे के कारोबार में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए जिला गुरदासपुर पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के आधार पर अब तक 9 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • Punjab News: आतंकी पन्नू पर भड़की आप विधायक अमनदीप कौर, देखें वीडियो

    Punjab News: आतंकी पन्नू पर भड़की आप विधायक अमनदीप कौर, देखें वीडियो

    मोगाः आंतकी गुरपतवंत पन्नू की ओर से लगातार बाबा साहेब को लेकर विवादित बयान दिए जा रहे है। वहीं अब जारी की गई नई वीडियो में पन्नू ने 29 अप्रैल तक SFJ लुधियाना, फिल्लौर, फगवाड़ा, जालंधर और बटाला को निशाना बनाने का कहा है। दूसरी ओर पन्नू ने लुधियाना के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू को चेतावनी देते हुए कहा कि वह बंदूक लेकर बाबा साहेब अंबेडकर की रक्षा करने तो पहुंच गया, लेकिन अब उसकी रक्षा कौन करेगा। इस मामले को लेकर विधायक अमनदीप कौर अरोड़ा विदेश में बैठे आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पर भड़क गई।

    आप विधायक ने कहा कि पन्नू द्वारा आज फिर एक वीडियो जारी की गई। जिसमें 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती पर प्रतिमा की रक्षा कर रहे आप विधायक कुलवंत सिंह को लेकर विवादित बयान देते हुए धमकी की दी गई है। विधायक अमनदीप कौर ने कहा कि पन्नू द्वारा लगातार दी जा रही धमकी कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब वासी भी यह कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। आप पार्टी की सरकार शुरू से ही दलित वर्ग के साथ हैं। सरकार में 6 मंत्री भी दलित वर्ग से संबंधित है।

    इस दौरान सरकार में जो नए एजी लगाए गए हैं वह भी दलित वर्ग से ही संबंधित है। पंजाब सरकार कई विभागों में दलित परिवारों के बच्चों को आगे लेकर आ रही है। उन्होंने कहा कि पन्नू द्वार दिए गए ऐसे बयान आप सरकार के लिए कोई मायने नहीं रखते। आप पार्टी पन्नू की धमकियों से नहीं डरती। उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब में अब स्कूलों में बच्चों की शिक्षा के लिए जो लगातार काम कर रही है, यह काम पहले किसी भी सरकार ने नहीं किया। जो सुविधाएं पंजाब सरकार द्वारा जनता को दी जा रही है वह पहले किसी सरकार ने नहीं दी।

  • Punjab News: रिश्वत के मामले में पटवारी और फिल्ड कानूनगो गिरफ्तार

    Punjab News: रिश्वत के मामले में पटवारी और फिल्ड कानूनगो गिरफ्तार

    बरनालाः जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत 15 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी और फिल्ड कानूनगो को गिरफ्तार किया गया है। जबकि इस मामले में शामिल फिल्ड कानूनगो की बहन की गिरफ्तारी अभी बाकी है, जिसे गिरफ्तार करने के लिए विजीलेंस विभाग द्वारा छापेमारी जारी है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि विजीलेंस ब्यूरो के मुख्य डायरेक्टर सुरिंदरपाल सिंह परमार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों और Senior Superintendent राजपाल सिंह द्वारा रिश्वतखोरी को रोकने और खत्म करने के लिए दी गई हिदायतों के अनुसार विजीलेंस ब्यूरो यूनिट बरनाला द्वारा रिश्वत लेने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की गई।

    इसी कड़ी में विजीलेंस ब्यूरो को किरणजीत कौर धालीवाल पत्नी लेट मनजीत सिंह धालीवाल निवासी ठुल्लीवाला द्वारा एक शिकायत मिली। जिसमें कि वजीदके कला में तैनात पटवारी मंदिर सिंह पुत्र रूप सिंह निवासी पत्ती औलख पिंड ठीकरीवाल और फिल्ड कानूनगो संहेड़ा गुरचरण सिंह पुत्र नाहर सिंह निवासी पंड ठुल्लीवाला तथा महिंदर कौर विधवा अजमेर सिंह निवासी पंड नंगल ने आपस में मिलिभुगत करके शिकायतकर्ता के पास से उसका काम करने के बदले 10,000/- रुपये और फिर 5000/- रुपये कुल 15,000/- रुपये बतौर रिश्वत हासिल किए हैं।

    गहराई से जांत के बाद मंदिर सिंह पटवारी और गुरचरण सिंह फिल्ड कानूनगो को गिरफ्तार किया गया है। जबकि आरोपी महिंदर कौर विधवा अजमेर सिंह निवासी पंड नंगल की गिरफ्तारी बाकी है। अधिकारियों ने कहा कि महिंदर कौर को भी जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा। कर्मचारियों के खिलाफ थाना विजीलेंस ब्यूरो पटियाला रेंज पटियाला द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में RP Memorial Public High School की 9वीं की छात्रा हुई लापता, देखें CCTV

    Jalandhar News: संदिग्ध परिस्थितियों में RP Memorial Public High School की 9वीं की छात्रा हुई लापता, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: थाना 8 के अधीन आते इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में 9वीं की छात्रा लापता हो गई। मामले की जानकारी देते हुए गुज्जा पीर के अधीन आते गोबिंद नगर निवासी विनोद सिंह ने कहा कि उनकी बेटी दिव्या सिंह आरपी मेमोरियल पब्लिक हाई स्कूल में 9वीं की कक्षा में पढ़ती है। और वह 9 अप्रैल को स्कूल के लिए घर से निकली थी, लेकिन दोपहर को वह घर नहीं लौटी। इस दौरान जब परिवार ने स्कूल में पूछताछ की तो पता चला कि बेटी स्कूल आई ही नहीं थी। जिसके बाद परिवार ने घटना की शिकायत थाना 8 की पुलिस को दर्ज करवाई।

    परिवार का आरोप है कि आज इतने दिन बीत गए है, लेकिन पुलिस द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। बेटी को लापता हुए काफी दिन हो गए हैं, लेकिन उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल रहा है। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि वह स्कूल के ड्रैस पहने सड़क पर ई-रिक्शा का इंतजार कर रही है। इस दौरान उसे गली की जान-पहचान वाला व्यक्ति मिलता है।

    जिसके बाद उससे बात करने के बाद बेटी कुछ दूर आगे चली जाती है और ई-रिक्शा में सवार होकर स्कूल के लिए निकल जाती है, लेकिन बेटी स्कूल नहीं पहुंची। इस मामले को लेकर परिवार द्वारा उच्च अधिकारियों से बेटी को ढूंढने के लिए गुहार लगाई गई है।

     

  • Punjab News: अंतरिम कमेटी की बैठक के बाद SGPC अध्यक्ष धामी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: अंतरिम कमेटी की बैठक के बाद SGPC अध्यक्ष धामी का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मुख्य कार्यालय तेजा सिंह समुंदरी हॉल में एसजीपीसी की अंतरिम कमेटी की बैठक हुई। बैठक के बाद एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी प्रेस से रू-ब-रू हुए। उन्होंने सबसे पहले खालसा साजना दिवस की बधाई दी और कहा कि अमृतसर साहिब, केसगढ़ साहिब और दमदमा साहिब में आयोजित अमृत संचार के दौरान 13258 श्रद्धालुओं ने अमृत संचार लिया है।

    उन्होंने कहा कि आज की प्रेस कांफ्रेंस का अहम मुद्दा भाई बलवंत सिंह राजोवाना और भाई जगतार सिंह हवारा की रिहाई है। इस संबंध में भारत के सर्वोच्च न्यायालय और भारत के प्रधानमंत्री कार्यालय को भी दोबारा लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर 2010 को मौत की सजा की पुष्टि की गई और इसके खिलाफ अपील दायर की गई और फिर 31 मार्च 2012 को फांसी की तारीख तय की गई और बाद में अपील दायर होने के बाद मौत की सजा पर स्थायी रूप से रोक लगा दी गई। कुछ वर्ष पहले, गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जेल में बंद सिखों को राहत देने की बात कही थी, लेकिन दुर्भाग्य से इस पर कोई विचार नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार अपने फैसले से पीछे नहीं हटेगी।

    एसजीपीसी अध्यक्ष धामी ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से भाई बलवंत सिंह राजोवाना से मुलाकात की और उनसे इस मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने को कहा। भाजपा नेता नीत सिंह बिट्टू ने मंत्री पद की शपथ लेते समय कहा था कि वह बंदी सिखों को रिहा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भाई बलवंत सिंह राजोवाना ने अब कहा है कि उनके जीवन और मौत में कोई अंतर नहीं है और इस संबंध में वे प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भी लिखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि 20 अप्रैल तक सिख साहिबानों की सेवानिवृत्ति और रखरखाव के लिए उन्होंने संगत और धार्मिक संस्थाओं की राय मांगी थी। हालांकि, कई संगठनों ने अभी तक जवाब नहीं दिया है, इसलिए यह तिथि बढ़ाई भी जा सकती है। महंगाई को देखते हुए एसजीपीसी कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

    वहीं कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस और सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज के बीच हुई बहस के वायरल वीडियो पर एसजीपीसी अध्यक्ष धामी ने कहा कि आम आदमी पार्टी को सिख मुद्दों पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है, क्योंकि गुरुद्वारा एक्ट 1925 के तहत सिख मुद्दों पर सिर्फ एसडीपीसी कार्यालय में ही चर्चा होती है। उन्होंने आगे कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी का 350वां प्रकाश पर्व एसजीपीसी द्वारा बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा और वह अकाली दल के अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की अनुपस्थिति पर बोलेंगे। उस समय उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था जिसके कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।

  • Jalandhar News: नाबालिग की Kidnapping मामले में परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नाबालिग की Kidnapping मामले में परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के गन्ना गांव की 12 साल की बच्ची के अगवा होने के मामले में दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई ना होने पर गांव के कांग्रेसी नेता रजिंदर सिंधू ने परिवार की आवाज बुलंद करने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया था। जिसमें व्यक्ति ने सरकार तथा पुलिस अधिकारियों से मदद की मांग की है। वहीं इस मामले में अब कांग्रेस नेता के दफ्तर में नाबालिग के माता-पिता पहुंचे। जहां उन्होंने बेटी के किडनैप होने को प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। परिवार ने कहा कि पिछले 10 दिन से पहले पुलिस थाने में चक्कर काट रहे है। उसकी पत्नी बीमार रहती है। ऐसे में अगर उसकी पत्नी को परेशानी के कारण कुछ हो गया तो उसका कौन जिम्मेदार होगा। पिता ने कहा कि आरोपियों ने बेटी को दिखाकर फिर से कब्जे में ले लिया। परिवार ने दोषियों को गिरफ्तार करके उन पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है और बेटी को सही सलामत उन्हें लौटाने की अपील की है।

    बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने मामले का नोटिस लिया है। महिला आयोग ने एक पत्र जारी कर मामले की जांच एक वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी जाने का आदेश दिया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि इस मामले की जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द महिला आयोग को भेजी जाए। दूसरी ओर इस मामले को लेकर अब एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि नाबालिग लड़की को लेकर मामला उनके ध्यान में आया है। जिसमें नाबालिग लड़की किसी लड़के के साथ भाग गई थी। जिसके बाद मार्च माह में माइनर एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन वह कुछ समय के बाद वापिस आ गई थी। एसएसपी ने कहा कि अब परिजनों ने नाबालिग लड़की के अगवा करने के आरोप लगाए है। लेकिन जांच में सामने आया है कि लड़का फिर से नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया है। इस मामले को लेकर माइनर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं लड़के की तालाश में अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही लड़के को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    जानकारी के अनुसार, गन्ना गांव की एक 12 साल की लड़की को लगभग एक महीने पहले अगवा किया गया था। इस मामले में परिवार की ओर से दोषी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। इसके बावजूद, किसी भी दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में कुछ समय के बाद लड़की घर वापस आ गई थी। इसके बाद उसी लड़की को फिर से अगवा कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक लड़की के अगवा होने के बाद एक पंचायत हुई जिसमें उक्त दोषी भी आए और पूरे गांव के लोग मौजूद थे। उस दौरान आरोपीयों ने लड़की दिखाई और कहा कि उनके पास लड़की है लेकिन वे उसे तभी वापस देंगे जब पहले दर्ज किया गया केस वापस लिया जाएगा। कांग्रेसी नेता रजिंदर सिंधू ने पंजाब सरकार और प्रशासन से परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द परिवार को इंसाफ नहीं मिलता तो वह संघर्ष करेंगे।

  • DC Office को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कर्मियों में मचा हड़कंप, खाली करवाया दफ्तर

    DC Office को बम से उड़ाने की मिली धमकी, कर्मियों में मचा हड़कंप, खाली करवाया दफ्तर

    मंडीः हिमाचल में डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार डीसी दफ्तर की इमारत को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद इमारत को तुरंत खाली करवा लिया गया। इस दौरान कर्मियों में हड़कंप मच गया। बम निरोधक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। इस दौरान, जांच एजेंसियाँ मामले की जांच कर रही हैं।

    इमारत में स्थित सभी दफ्तरों के कर्मचारियों और दूसरों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है। धमकी भरे मेल मिलने के बाद, कर्मचारियों और बाजार में हड़कंप मच गया। जांच एजेंसियाँ चौकस हो गई हैं और पूरी इमारत की तलाशी ली जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह ईमेल बुधवार सुबह प्राप्त हुआ, जिससे अधिकारियों में चिंता पैदा हो गई। अधिकारी इस धमकी को बहुत गंभीरता से ले रहे हैं।

    धमकी भरे ईमेलों के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर अपराध विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है। दूसरी ओर, पुलिस सुपरिटेंडेंट मंडी साक्षी वर्मा द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि बुधवार को डीसी मंडी के ई-मेल आईडी पर एक धमकी भरा मेल मिला। सावधानी के तौर पर, इमारत को खाली करवा लिया गया है और SOP के अनुसार तोड़-फोड़ विरोधी जांचों समेत सभी कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों से सहयोग की अपील की जाती है।