Blog

  • Punjab News: शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोर, नकदी व अन्य सामान लेकर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोर, नकदी व अन्य सामान लेकर फरार, देखें CCTV

    फिरोजपुरः जिले में चोरी की घटनाओं से व्यापारी और दुकानदार काफी परेशान हैं। आए दिन उनकी दुकानों में चोरी और लूट की घटनाएं होती ही रहती हैं जिसकों लेकर वे कई बार पुलिस प्रशासन से गुहार भी लगा चुके हैं जिसकों लेकर पुलिस भी अपनी तौर पर चोरों को लगाम कसने के लिए प्रयास कर रही है।

    वहीं दूसरी और फिरोजपुर के गांव नवां बारी के में चोरों ने एक बार फिर एक दुकान को निशाना बनाया। चोर एलसीडी डिस्प्ले केस में रखी नकदी लेकर मौके फरार हो गए। इस दौरान पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। चोरों द्वारा निशाना बनाई गई दुकान के दोनों तरफ महज 50 और 20 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकियां स्थित है, फिर भी चोरों ने बेखोफ होकर वारदात को अंजाम दिया। आराम से भागने में सफल रहे।

    पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वह बीती रात दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह जब वह वापस आया तो देखा कि शटर टूटा हुआ था। दुकानदार ने सीसीटीवी चेक की तो देखा कि 3 चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे थे और बैग में रखी नकदी और एलईडी टीवी चुराकर ले गए। उन्होंने मामले में पुलिस को सूचित कर दिया है और पुलिस से चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: अगवा की 6 साल की बच्ची यूपी से बरामद, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: अगवा की 6 साल की बच्ची यूपी से बरामद, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः पुलिस को एक 6 साल की बच्ची को अगवा करने की शिकायत मिली थी। जिसपर कार्रवाई करते पुलिस ने मामले को 24 घंटे सुलझा लिया है। एक आरोपी को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से बच्ची को पुलिस ने सुरक्षित अपनी हिरासत में ले लिया है।

    डीसीपी सिटी रूपिंदर सिंह ने बताया कि थाना डाबा में पुलिस को बच्ची के अगवा करने की शिकायत मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच करते आरोपी को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से काबू किया। उन्होंने बताया कि प्रथमिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी परिवार की जान पहचान का ही है। वह बच्ची को बहला कर अपने साथ लेकर जा रहा था। मोबाइल की लोकेशन ट्रैक करके यूपी पुलिस की मदद से आरोपी को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

  • Dubai में भारतीय मूल के 3 युवकों पर तलवारों से हमला, 2 की मौत, एक गंभीर

    Dubai में भारतीय मूल के 3 युवकों पर तलवारों से हमला, 2 की मौत, एक गंभीर

    हैदराबादः विदेश जाकर अपने परिवार का भविष्य संवारने का सपना लेकर दुबई गए तेलंगाना के 3 भारतीय नागरिकों के साथ एक खौफनाक घटना होने का मामला सामने आया है जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने धार्मिक नारे लगाते हुए बेकरी में घुसकर तलवार से हमला कर दिया।

    इस हमले में तेलंगाना के निर्मल जिले के सौन गांव निवासी 35 वर्षीय अश्तापु प्रेमसागर की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ काम कर रहे निजामाबाद के श्रीनिवास भी जान गंवा बैठे। तीसरे युवक सागर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ितों के परिवारों में कोहराम मच गया। वहीं पूरी इलाके में भी शोक की लहर दौड़ गई।

    परिजनों का आरोप है कि हमला एक पाकिस्तानी नागरिक ने किया, जो धार्मिक नारे लगाते हुए तलवार के साथ बेकरी में घुसा और तीनों भारतीयों पर बेरहमी से वार कर दिया। प्रेमसागर के चाचा ए. पोशेट्टी ने बताया कि वह पिछले 5-6 साल से दुबई में काम कर रहे थे और परिवार की एकमात्र आर्थिक मदद थे। उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं, जिनका अब भविष्य अधर में लटक गया है। परिजनों ने सरकार से पार्थिव शरीर भारत लाने और आर्थिक सहायता देने की अपील की है।

  • Jalandhar News: चेयरमैन के दफ्तर में गरमाया मामला, ठेकेदार के बाउंसर पर लगे आढ़तियों को धमकाने के आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: चेयरमैन के दफ्तर में गरमाया मामला, ठेकेदार के बाउंसर पर लगे आढ़तियों को धमकाने के आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: मकसूदां सब्जी मंडी में पार्किंग ठेकेदार की मनमर्जी के कारण विवाद हो गया। ठेकेदार द्वारा दिए सरकारी फीस लेने के आश्वासन ने बाद फिर से अपनी 3 गुना ज्यादा फीस वसूलने के बाद फड़ी वालों ने बीते दिन काम ठप्प कर दिया था। फड़ियां बंद करके उन्होंने आढ़तियों को सूचना दी। जिसके बाद मंडी के अंदर ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया गया। वहीं समय देने के बावजूद मार्कीट कमेटी के अधिकारी न पहुंचे तो ठेकेदार के साथ-साथ मंडी बोर्ड के खिलाफ भी नारेबाजी दी गई। इस दौरान आढ़तियों ने चेतावनी दी कि अगर ठेका रद्द नहीं हुआ तो वह या तो माननीय हाईकोर्ट की शरण लेंगे या फिर हड़ताल पर चले जाएंगे।

    दरअसल मंगलवार को आढ़तियों ने डी.एम.ओ., सैकेटरी और चेयरमैन को मांग पत्र सौंपने का समय लिया हुआ था। आढ़तियों ने कहा कि मंगलवार सुबह ठेकेदार के कारिंदे दोबारा से फड़ी बालों से ज्यादा पैसे वसूलने लगे जिसके बाद उन्होंने फड़ियां बंद कर दी और आढ़ती भी इकट्ठा हो गए। आढ़तियों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार मिलीभगत से ही सरकारी फीस से ज्यादा पैसे वसूल रहा है। फड़ी वालों से वह तीन गुणा पैसे वसूल रहा है तो जिस वाहन की पर्चा 15 रुपए की है उससे 70 रुपए, 60 वाली पचर्चा 130 रुपए लिए जा रहे हैं। अन्य वाहनों की भी डबल फीस ली जा रही है।

    वहीं आज मार्किट कमेटी ऑफिस नई दाना मंडी स्थित चेयरमैन गुरपाल सिंह के ऑफिस में मांगो को लेकर आढ़ती पहुंचे। जहां उनका ठेकेदार के साथ एक बार फिर से विवाद हो गया। इस दौरान चेयरमैन के दफ्तर में भारी हंगामा देखने को मिला। इस दौरान आढ़ती शंटी ने मार्किट कमेटी चेयरमैन के ऑफिस मे एसीपी व मंडी अधिकारियो के सामने ही ठेकेदार के बाऊंसरो पर धमकी देने के आरोप लगाए। जिसके बाद भारी हंगामा होने पर पुलिस द्वारा बाउंसर को दफ्तर से बाहर किया गया और मामले को शांत करवाया गया। मामले की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें दफ्तर में भारी हंगामा देखने को मिला। इस दौरान पुलिस और आढ़ितये आमने-सामने हो गए। आढ़तियों ने एक बार फिर से ठेके को रद्द करने की मांग की।

  • पेड़ से टकराने के बाद Car को लगी आग, जिंदा जला Driver, देखें वीडियो

    पेड़ से टकराने के बाद Car को लगी आग, जिंदा जला Driver, देखें वीडियो

    छत्तीसगढ़ः पेंड्रा कटघोरा मुख्य मार्ग पर कारीमाठी मोड़ के पास दर्दनाक हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद जलकर राख हो गई। दुखद बात ये है कि हादसे में कार चालक जिंदा जल गया। कार को आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। टक्कर के बाद चालक कार में बुरी तरह से फंस गया था, जिससे वह समय रहते बाहर नहीं निकल पाया। मामला पसान थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी एसके विश्कर्मा के मुताबिक कार पूरी तरह जल जाने से वाहन की नंबर प्लेट भी नष्ट हो गई। चालक की पहचान के लिए पुलिस कई स्तर पर प्रयास कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। कार कोरबा से पेंड्रा रोड की तरफ जा रही थी। हादसे में चालक की मौत हो गई है।
  • Jalandhar News: BJP पर भड़के परगट सिंह, 12 सालों में देश पर चढ़ा 205 लाख करोड़ रुपए का कर्जा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: BJP पर भड़के परगट सिंह, 12 सालों में देश पर चढ़ा 205 लाख करोड़ रुपए का कर्जा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। वहीं लैंड स्कैम केस में रॉबर्ट वाड्रा से ईडी पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई से नाराज कांग्रेस द्वारा ‘राजनीतिक बदले की कार्रवाई’ करार देते हुए आज देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी को लेकर जालंधर के पर्वतन निदेशालय (ED) दफ्तर के सामने कांग्रेस पार्टी की ओर से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस नेताओं ने ”राहुल तेरी सोच ते, पैहरा देआंगे ठोक के” नारे लगाकर प्रदर्शन किया। वहीं कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर पुलिस फोर्स ईडी दफ्तर के बाहर तैनात की गई है।

    वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए परगट सिंह ने कहा कि जब-जब देश में भाजपा की सरकार हिलती है तो वह ऐसे काम करती है। आरोप है कि कभी बलास्ट करवाएंगे जाएंगे और कभी देश को बांटेगी। आज जब बिहार और आसाम में चुनाव होने जा रहे है और उसमे राहुल गांधी का कद बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। बिहार में भाजपा चुनाव हारने जा रही है। वहीं बलास्ट को लेकर परगट ने कहा कि लोट्स ऑपरेशन में जालंधर के नेता ने शिकायत दी थी, लेकिन अभी तक उस ऑपरेशन का कुछ नहीं पता। वहीं प्रताप बाजवा के साथ भी लोट्स ऑपरेशन ही चलाया गया था। परगट ने कहा कि आज ईडी, सीबीआई के जरिए डराने की राजनीति की जा रही है। आज देश पर कर्जा 205 लाख करोड़ रुपए हो गया है। जबकि आज से 12 साल पहले 55 लाख करोड़ रुपए भारत पर कर्जा था। कितनी पीएसयूज बेच दी गई है। राहुल गांधी को पार्टियामेंट में प्रेजिडेंट के भाषण देने के बाद बोलने नहीं दिया गया।

    उन्होंने कहा कि हमें अमेरिका से डरने की जरूरत नहीं है, जब भारत अपने पांव पर खड़ा हो गए, यानी आर्टिफियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देना शुरू कर दिया तो हमें अमेरिका के आगे घुटने टेकने की जरूरत नहीं पड़ेंगी। नेशनल हेराल्ड मामले सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट को लेकर ईडी दफ्तर के सामने कांग्रेस रोष जताने के लिए आई है। आज एक बार फिर से आप पार्टी को भाजपा की बी टीम बताया गया। भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के ग्रेनेड अटैक मामले को लेकर कहा कि जब जब देश में ऐसी घटनाएं होती है तो भाजपा द्वारा मुद्दों को भड़काने के लिए घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। इस दौरान सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के गुमशुदा के मामले में कहा कि वह कहीं नहीं गए। सांसद चन्नी लोगों के बीच ही है।

  • Punjab News: इस इलाके के लोगों को कूड़ा डंप से मिलेगी निजात, मेयर ने दिए निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके के लोगों को कूड़ा डंप से मिलेगी निजात, मेयर ने दिए निर्देश, देखें वीडियो

    लुधियानाः नगर निगम के मेयर व पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल ने टिब्बा रोड स्थित कूड़ा डंप का निरीक्षण किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त सहित नगर निगम के कई अन्य अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे। नगर निगम मेयर ने कहा कि यह कूड़ा डंप लुधियाना के लिए अभिशाप बन गया है और हमारी सरकार इसे खत्म करने के लिए कई बड़े प्रयास कर रही है।

    पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल ने कहा कि इस बार कचरे के प्रसंस्करण और निपटान के लिए एक नई कंपनी को टेंडर दिया गया है। जल्द ही इस इलाके से कूड़े का ढेर हटा दिया जाएगा और इस जगह पर नए पार्क बनाए जाएंगे।

    मेयर दलजीत सिंह भोला ग्रेवाल ने कहा कि इस डंप से इलाका वासी काफी परेशान हैं तथा पूरे शहर में मच्छर और मक्खियों के चलते बिमारियां फैल रही हैं। इसी के साथ कई बार डंप में आग लग जाने से बड़े हादसे भी हो जाते हैं। इसी के चलते नई कंपनी को टिब्बा रोड स्थित इस कूड़ा डंप को हटाने के लिए 128 करोड़ रुपए का टेंडर दिया गया है। टेंडर के चलते कोशिश रहेगी कि करीब एक ही साल में इस कूड़ा डंप को खत्म किया जा सके।

    इसके खत्म होने के बाद प्रशासन इस इलाकें में फूटबाल ग्राउंड, पार्क और अन्य चीजें बनाई जाएंगी जिससे यहां रहने वाले लोगों को भी लगे कि वे माडल टाउन जैसे एरिया में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में फैल रही बीमारियों के चलते यहां डिस्पेंसरी भी खोली जाएंगी ताकि लोग बीमारियों से बचे और अच्छा जीवन व्यतीत करें।

  • Punjab News: ग्रेनेड मामले में प्रताप बाजवा को लेकर कोर्ट का आया बड़ा फैसला

    Punjab News: ग्रेनेड मामले में प्रताप बाजवा को लेकर कोर्ट का आया बड़ा फैसला

    मोहालीः पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा को लेकर आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जहां कोर्ट ने ग्रेनेड मामले के दिए गए बयान को लेकर प्रताप बाजवा को राहत दी है। दरअसल, कोर्ट में आज हुई सुनवाई में बाजवा के बम वाले बयान पर कोर्ट ने 22 अप्रैल तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी गई है। वहीं इस मामले में सरकार को नोटिस जारी किया गया है।

    बाजवा ने कोर्ट में मोहाली के साइबर थाने में दर्ज हुए मामले को रद्द करने की मांग की थी। बाजवा ने कहा था कि ये मामला राजनीति से प्रेरित है। प्रताप सिंह बाजवा ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था, “पंजाब में 50 ग्रेनेड आए थे, जिनमें से 18 इस्तेमाल हो चुके हैं, जबकि 32 बाकी हैं।” 13 अप्रैल को उनके खिलाफ मोहाली के साइबर थाने में मामला दर्ज किया गया। कल उनसे थाने में 6 घंटे पूछताछ की गई थी।

  • Jalandhar News: नाबालिग के किडनैपिंग मामले में SSP Virk का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नाबालिग के किडनैपिंग मामले में SSP Virk का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के गन्ना गांव की 12 साल की बच्ची के अगवा होने के मामले में दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई ना होने पर गांव के कांग्रेसी नेता रजिंदर सिंधू ने परिवार की आवाज बुलंद करने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया। जिसमें व्यक्ति ने सरकार तथा पुलिस अधिकारियों से मदद की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद, पंजाब राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन राज लाली गिल ने मामले का नोटिस लिया है। महिला आयोग ने एक पत्र जारी कर मामले की जांच एक वरिष्ठ अधिकारी को सौंपी जाने का आदेश दिया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि इस मामले की जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द महिला आयोग को भेजी जाए।

    दूसरी ओर इस मामले को लेकर अब एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने कहा कि नाबालिग लड़की को लेकर मामला उनके ध्यान में आया है। जिसमें नाबालिग लड़की किसी लड़के के साथ भाग गई थी। जिसके बाद मार्च माह में माइनर एफआईआर दर्ज की गई थी, लेकिन वह कुछ समय के बाद वापिस आ गई थी। एसएसपी ने कहा कि अब परिजनों ने नाबालिग लड़की के अगवा करने के आरोप लगाए है। लेकिन जांच में सामने आया है कि लड़का फिर से नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया है। इस मामले को लेकर माइनर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं लड़के की तालाश में अलग-अलग टीमें बनाकर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही लड़के को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    जानकारी के अनुसार, गन्ना गांव की एक 12 साल की लड़की को लगभग एक महीने पहले अगवा किया गया था। इस मामले में परिवार की ओर से दोषी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया गया है। इसके बावजूद, किसी भी दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस मामले में कुछ समय के बाद लड़की घर वापस आ गई थी। इसके बाद उसी लड़की को फिर से अगवा कर लिया गया।

    जानकारी के मुताबिक लड़की के अगवा होने के बाद एक पंचायत हुई जिसमें उक्त दोषी भी आए और पूरे गांव के लोग मौजूद थे। उस दौरान आरोपीयों ने लड़की दिखाई और कहा कि उनके पास लड़की है लेकिन वे उसे तभी वापस देंगे जब पहले दर्ज किया गया केस वापस लिया जाएगा। कांग्रेसी नेता रजिंदर सिंधू ने पंजाब सरकार और प्रशासन से परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द परिवार को इंसाफ नहीं मिलता तो वह संघर्ष करेंगे।

  • जल्द ही बिना ड्राइवर के सड़कों पर दौड़ेंगे Fully Automated Cars, टेस्ला ने की Test Drive, देखें वीडियो

    जल्द ही बिना ड्राइवर के सड़कों पर दौड़ेंगे Fully Automated Cars, टेस्ला ने की Test Drive, देखें वीडियो

    टेकः दिन प्रतिदिन एआई और भी एडवांस होता जा रहा है। रोज एआई के कई ऐसे फीचर देखने को मिल रहे है जिससे लोग हैरान हो जाते हैं। एआई आज रोजमर्रा की कई जरूरतों के लिए लोगों के काम आ रहा है। ऐसे ही भविष्य में यह ड्राइविंग में भी अपना अहम रोल अदा करेंगे। दुनिया के मशहूर बिजनेसमैंन एलन मस्‍क की कंपनी टेस्‍ला ने इस पर काम शुरू कर दिया है जिसमें वे ड्राइवरलैस कार बेच रही है और उन्‍हें अपग्रेड कर रही है।

    अभी तक कॉन्‍सेप्‍ट यही है कि ड्राइवरलैस कार में ड्राइवर होता है, जो कार को कमांड देता है। भविष्‍य में ड्राइवर की जरूरत पूरी तरह से खत्‍म हो सकती है और सड़कों पर दौड़ने वाली कारें सेल्‍फ ड्राइविंग करेंगी। उसमें अहम रोल होगा कार में लगे कैमरा, एआई चिपसेट और सॉफ्टवेयर का। इसकी झलक भी सामने आई है जिसमें अमेरिका में सड़क पर ट्रैफ‍िक के बीच दौड़ती फुल सेल्‍फ ड्राइविंग कार एक वीडियो में देखी जा सकती है।

    सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर मारियो नाफिल ने वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए मारियो ने एक पोस्‍ट में लिखा कि टेस्ला की फुल सेल्फ-ड्राइविंग कोई फीचर नहीं है, यह एक टेक्‍नॉलजी मिरैकल यानी चमत्कार है। एलन ने वह कर दिखाया है जिसे एक्‍सपर्ट ने असंभव बताया था। उन्‍होंने लिखा कि अब यह ड्राइवर की मदद नहीं करता बल्कि उसकी जगह लेता है। मारियो ने लिखा कि कोई भी दूसरी कंपनी टेस्‍ला के करीब नहीं है। कारों के आविष्‍कार के बाद यह ट्रांसपोर्टेशन में सबसे बड़ी छलांग है।

    टेस्‍ला कार की सेल्‍फ ड्राइविंग कार में लगे कैमरा, एआई प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर से मुमकिन हो पाती है। ऐसा लगता है कि कंपनी ने उसकी ड्राइवरलैस कारों को काफी एडवांस बना लिया है। वीडियो में जो कार दिखाई दी है, उसका मॉडल नंबर नहीं बताया गया है। माना जा रहा है कि कंपनी ने कार में चले चिपसेट में एआई का अच्‍छा इंटीग्रेशन किया है, जिससे कार सभी चुनौतियों को पार कर सेफ ड्राइव करती हुई आगे बढ़ती जाती है। ये फुली आटोमेटिड कार के लॉन्‍च होने की तो अभी कोई स्‍पष्‍ट जानकारी नहीं है। हालांकि अपने ट्वीट में एलन मस्‍क ने कार के जल्‍द लॉन्‍च होने की उम्‍मीद जताई है।