Blog

  • Jalandhar News: देश भर में ED दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    Jalandhar News: देश भर में ED दफ्तर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस फोर्स तैनात, देखें वीडियो

    सांसद चन्नी के गुमशुदा पोस्टर पर गुरजीत औजला का आया बड़ा बयान

    जालंधर, ENS: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। वहीं लैंड स्कैम केस में रॉबर्ट वाड्रा से ईडी पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई से नाराज कांग्रेस द्वारा ‘राजनीतिक बदले की कार्रवाई’ करार देते हुए आज देशभर में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी को लेकर जालंधर के पर्वतन निदेशालय (ED) दफ्तर के सामने कांग्रेस पार्टी की ओर से धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस नेताओं ने ”राहुल तेरी सोच ते, पैहरा देआंगे ठोक के” नारे लगाकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में अमृतसर से सांसद गुरजीत औजल और राजकुमार वेरका भी शामिल हुए। जहां मीडिया से बात करते हुए गुरजीत औजला ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी द्वारा चार्जशीट दायर की गई वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि बिहार, आसाम की चुनाव नजदीक आ गए है। ऐसे में केंद्र पार्टी से बिहार के सीएम नीतीश कुमार, चंद्रबाबू रायडू सहित भाजपा पार्टी के नेता नाराज चल रहे है। लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस के अलायंस को रोकने के लिए पार्टी द्वारा कांग्रेस को डराने के लिए यह किया जा रहा है। लेकिन इस मामले में कांग्रेस कभी नहीं डरेंगी। वहीं अंबानी और अडानी पर औजला ने जमकर निशाने साधे। दूसरी ओर प्रताप बाजवा द्वारा 32 ग्रेनेड मामले में आतंकी पन्नू के बयान को लेकर औजला ने कहा कि सरकार विदेश मंत्रालय से बात करके पन्नू को विदेश से लेकर पंजाब लेकर आए, ताकि उसे सबक सिखाया जा सके। उन्होंने कहा कि पन्नू के धार्मिक भाईचारे पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। वहीं सांसद चन्नी के भाजपा वर्कर द्वारा गुमशुदा के पोस्टर लगाने को लेकर कहा कि चन्नी लोगों के मसले हल कर रहा है। ऐसे पोस्टर लगाने से कोई असर नहीं पड़ने वाला है। जल्द पंजाब में होने वाले चुनावों में पार्टियों को इसका असर पता लग जाएगा। औजला ने कहा कि चन्नी ने किसानों सहित अन्य जालंधर और पंजाब के मसलों को पार्टिलामेंट में रख रहा है। चन्नी लोगों के दिलों में है, ऐसे में इन पोस्टरों से उन्हें कोई असर नहीं पड़ने वाला है। वहीं कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर पुलिस फोर्स ईडी दफ्तर के बाहर तैनात की गई है। दूसरी ओर, आज रॉबर्ट वाड्रा दूसरे दिन ईडी दफ्तर पहुंच गए हैं। इस दौरान उनकी पत्नी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी साथ दिखीं। लैंड डील केस में सवालों का जवाब देने के लिए वाड्रा जहां ईडी ऑफिस के अंदर चले गए, वहीं प्रियंका वहीं बाहर वेटिंग रूम में बैठ गईं। इससे पहले ईडी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ केस में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, सुमन दुबे और कई कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। ईडी के आरोपपत्र में दावा किया गया है कि कांग्रेस नेताओं ने इसकी मूल कंपनी एजेएल की 2,000 करोड़ रुपये की संपत्ति ‘हड़पने’ के लिए ‘आपराधिक साजिश’ रची थी और इसके लिए उन्होंने 99 प्रतिशत शेयर महज 50 लाख रुपये में अपनी उस निजी कंपनी ‘यंग इंडियन’ को ट्रांसफर कर दिए. इस कंपनी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के सबसे अधिक शेयर हैं।
  • Punjab News: बाजवा के 32 ग्रेनेड मामले में आतंकी पन्नू का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: बाजवा के 32 ग्रेनेड मामले में आतंकी पन्नू का आया बयान, देखें वीडियो

    आप विधायक को दी धमकी, बाबा साहेब लेकर फिर दिया विवादित बयान

    लुधियानाः पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा 32 ग्रेनेड को लेकर दिए गए मामले को लेकर आतंकी गुरपतवंत पन्नू का बयान सामने आया है। पन्नू ने वीडियो जारी करते हुए प्रताप सिंह बाजवा मामले में ग्रेनेड पंजाब में आने की बात का समर्थन किया है। पन्नू ने प्रताप बाजवा के इस दावे का समर्थन करते हुए कि अब तक केवल 18 ग्रेनेड का इस्तेमाल किया गया है। पन्नू ने कहा कि 14 अप्रैल से डा. अंबेडकर की प्रतिमाओं को तोड़ने की जंग उसने शुरू की है। पन्नू ने कहा कि जालंधर का अंबेडकर नगर खालिस्तानियों के निशाने पर है। जहां भी डा. अंबेडकर की पूजा की गई है वहां की दीवारों पर नारे खालिस्तान के नारे लिखे गए है। पन्नू ने कहा कि पंजाब में जहां दीवारों पर छापे लगाने वाले उसके लोग घुम रहे है वहीं धमाका करने वाले लोग भी उन्हीं के साथ-साथ चल रहे है। पन्नू ने कहा कि प्रताप बाजवा की बात बिल्कुल सच है कि 18 हेंड ग्रेनेड चले है बाकी चलने बाकी है। लुधियाना में डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर नारे लिखे जाएंगे। अब देखने बस यही है कि पहले नारे लिखे जाते है या धमाके होते है। आतंकी ने कहा कि जब पंजाब आजाद होगा तो हर वर्ग और जाति के लोगों को वहां रहने का अधिकार होगा। जिन्होंने सिखों के साथ अत्याचार किए है या उनका साथ दिया है उनकी जगह पंजाब में नहीं बल्कि गंगा पार होगी। पन्नू ने वीडियो में कहा कि दलित समाज जिस अंबेडकर को पूजता है उन्होंने भगत रवि दास जी को छोड़कर 16 अक्तूबर 1956 को बौध धर्म में शामिल हो गए थे। भगत रवि दास जी और दलित समाज को उन्होंने छोड़ दिया था। पन्नू ने कहा कि वह विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू को भी चेतावनी दे रहा है कि वह बंदूक लेकर बाबा साहेब की रक्षा करने तो पहुंच गया है लेकिन अब उसकी रक्षा कौन करेगा। आतंकी ने कहा कि 29 अप्रैल तक SFJ लुधियाना, फिल्लौर, फगवाड़ा, जालंधर और बटाला को निशाना बनाएगा।
  • 2 Bolero में भीषण टक्कर, गुस्साए लोगों ने वाहन को आग लगाकर किया रोड जाम, देखें Video

    2 Bolero में भीषण टक्कर, गुस्साए लोगों ने वाहन को आग लगाकर किया रोड जाम, देखें Video

    धनबादः हाईवे पर मंगलवार की देर रात 2 बोलेरो के बीच भीषण टक्कर हो गई जिसके बाद जमकर बवाल मचा। एक बोलरो में अवैध कोयला लदा था, जबकि दूसरी में पैसेंजर थे। इस घटना में 2 लोग जख्मी हो गए। इधर, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कोयला लदी बोलेरो को आग के हवाले कर दिया। लोगों ने राजगंज सिजुआ पथ को भी जाम कर दिया।

    इस दौरान लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन लोग नहीं माने। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध कोयला लदे वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं। दिन हो या रात, इनकी रफ्तार कम नहीं होती जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। विरोध करने पर कोयला तस्कर और पुलिस धमकी देती है। ग्रामीणों के उग्र रूप को देखते हुए ईस्ट बसुरिया, राजगंज, रामकनाली और कतरास थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

    ग्रामीणों ने सड़क से अवैध कोयला लदे वाहनों को पूरी तरह बंद करने की लिखित मांग रखी। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद प्रशासन ने लिखित आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। फिर जेसीबी से बोलेरो को हटाया और सड़क पर बिखरे कोयले को किनारे कर यातायात सामान्य कराया गया।

    इधर, सूचना पर दमकल की गाड़ी पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने बोलेरो की आग बुझाने नहीं दी। वहीं, सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब एक घंटे बाद ग्रामीणों ने दमकल को आग बुझाने की इजाजत दी।

  • Jalandhar News: लोगों ने दूध गिराकर किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लोगों ने दूध गिराकर किया रोष प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेरका को पिछले लंबे समय से दूध की सप्लाई करने वाले लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उनकी मांग है कि पिछले 65 दिनों से दूध के पैसे अधिकारियों द्वारा नहीं दिए जा रहे। जिसको लेकर वह घर का गुजारा करने को मजबूर हो गए है। ऐसे में आज लोगों द्वारा डिप्टी रजिस्ट्ररार पीसीएस-1 गुरविंदरजीत सिंह के दफ्तर के बाहर दूध गिराकर प्रदर्शन किया गया। आरोप है कि डीआर द्वारा कोर्ट में केस दायर किया गया।

    जिसके बाद अब इंस्पेक्टर द्वारा लेटर पर हस्ताक्षर नहीं किए जा रहे है और उनकी पेमेंट की अदायगी पर रोक लगी हुई है। दरअसल, 1980 से चल रही वेरका की सोसायटी द्वारा 3 से 4 गांवों के लोगों से वेरका दूध की सप्लाई लेती है। लेकिन अब कोर्ट में स्टे लगने से गांव के लोगों की पेमेंट नहीं हो रही। जिससे परेशान होकर आज लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए जसवीर कौर ने कहा कि उनकी सुनवाई नहीं हो रही। घर का गुजारा दूध बेचने से किया जाता है। दूध के पैसे नहीं मिल रहे, जब भी अधिकारियों से बात की जाती है तो वह कहते है प्लांट की ओर से पैसे नहीं आए। बच्चे को चोट लगने से वह स्टैंड के जरिए चलता है। ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो रहा है।

    सरदूल सिंह ने कहा कि 1980 से वेरका की सोसायटी चल रही है। जहां 3 से 4 गांवों का रोजगार सोसायटी के साथ चल रहा है। सोसायटी का चुनाव अगस्त माह में खत्म हो गया था। ऐसे में किसी कारणों से चुनाव ने हुए। काफी चक्कर काटने के बाद पिछली 21 तारीख को चुनाव हुए है। कल ऑफिशियल लेटर जारी हुए है, जिसमें कमेटी को लेकर कोर्ट में डीआर द्वारा केस दायर करके स्टे ले लिया गया। ऐसे में 56 दूध उत्पादकों के पैसे देने वाले पड़े है, जिसकी 20 लाख से अधिक पेमेंट देनी बाकी है। जिसको लेकर उन्होंने कहा कि कमेटी का अलग मसला है, लेकिन जो लोगों के पैसे पेंडिंग है, उन्हें वह दिए जाने चाहिए।

    गुरबख्श सिंह ने कहा कि 65 दिन हो गए है उनके दूध के पैसे दिए नहीं जा रहे। ऐसे में स्कूल में बच्चों की एडमिशन करवाने के लिए मजबूर हो रहे है। जिसको लेकर आज मजबूर होकर वेरका प्लांट के बाहर आकर दूध गिराकर प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 50 से 60 लोगों के 20 से 25 लाख की देनदारी है, लेकिन पैसे दिए नहीं जा रहे। इंस्पेक्टर से बात करने के लिए गए तो उन्होंने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। लोगों का कहना है कि प्लांट की ओर से पैसे दे दिए गए है, लेकिन डीआर द्वारा पेमेंट को लेकर रोक लगा दी गई है। जिसके चलते लोगों को उनके दूध के पैसे मुहैया नहीं करवाए जा रहे।

  • Dubai से आ रही Flight की Emergency landing, मची अफरा-तफरी

    Dubai से आ रही Flight की Emergency landing, मची अफरा-तफरी

    लखनऊः फ्लाइट में उस समय अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जब एक एरोप्लने की इमरजैंसी लैंडिंग करवाई गई। जिसके बाद यात्रियों की सांस में सांस आई। जानकारी अनुसार दुबई से आ रही फ्लाइट की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। फ्लाइट में 157 यात्रियों सवार थे जो काठमांडू जा रहे थे, इमरजेंसी लैंडिग का कारण ईंधन कम होना बताया जा रहा है।

    जिसके बाद पायलट ने लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी से अनुमति मिलने के बाद फ्लाइट (एफजेड 1133) को बुधवार सुबह 9:40 बजे लैंड कराया गया। इसके बाद फ्लाइट में ईंधन भरा गया। करीब साढ़े 10 बजे विमान काठमांडू के लिए रवाना हुआ।

  • ज्वाइंट डेवलपमेंट कमिश्नर की पत्नी को बदमाशों ने बनाया बंधक, महिला ने दिखाई दिलेरी, देखें वीडियो

    ज्वाइंट डेवलपमेंट कमिश्नर की पत्नी को बदमाशों ने बनाया बंधक, महिला ने दिखाई दिलेरी, देखें वीडियो

    मेरठ: मेडिकल थाना क्षेत्र की पॉश कॉलोनी तक्षशिला में बदमाश कोरियर की डिलीवरी देने के बहाने घर में घुस गए। ज्वाइंट डेवलेपमेंट कमिश्नर बलराम कुमार की पत्नी को तमंचे के निशाने पर ले लिया। बलराम कुमार की पत्नी पुष्पा देवी ने घर में घुसे बदमाशों का डटकर मुकाबला किया और डकैती की साजिश को नाकाम कर दिया। कॉलेज के दिनों में सीखे जूडो-कराटे के दम पर उन्होंने बदमाशों से जमकर लोहा लिया। पुष्पा देवी अपने बेटे निशित के साथ घर पर थीं, तभी दो बदमाश पार्सल डिलीवरी का बहाना बनाकर गेट पर पहुंचे। जब पुष्पा देवी ने गेट खोला, तो दोनों बदमाशों ने धक्का देकर अंदर घुसते ही हमला बोल दिया। एक बदमाश ने तमंचे की बट से पुष्पा देवी पर वार किया, जबकि दूसरे ने उनके हाथ प्लास्टिक के पाइप से बांधने की कोशिश की और चेहरे पर गमछा डाल दिया।

    पुष्पा देवी ने बताया कि वह भगवान श्रीकृष्ण की भक्त हैं और उन्हें ही इस संकट के समय साहस देने का श्रेय देती हैं। उन्होंने जैसे ही खतरे को महसूस किया, कॉलेज के समय सीखे जूडो-कराटे का इस्तेमाल करते हुए बदमाशों से भिड़ गईं। बदमाशों से हाथापाई के दौरान उन्होंने एक को लगभग पस्त कर दिया था, लेकिन दूसरे बदमाश ने तमंचा निकालकर डराने की कोशिश की। बदमाशों के शोरगुल से पुष्पा देवी का बेटा निशित बाहर आ गया और स्थिति को भांपते हुए फौरन कमरे का दरवाजा बंद करके पुलिस को कॉल कर दी। इधर बदमाशों ने पुष्पा देवी को बाथरूम में बंद कर दिया, लेकिन उनकी सूझबूझ ने एक और मोड़ लिया। बाथरूम का दूसरा दरवाजा खोलकर वह निकल गईं और खुद को सुरक्षित कर लिया। इसके बाद उन्होंने बाथरूम का गेट बाहर से बंद कर दिया।

    पुष्पा देवी की दिलेरी के चलते बदमाश अपना मकसद पूरा नहीं कर सके। वे उनके गले की चेन तक नहीं तोड़ पाए और खुद को घिरता देख भाग निकले। घर से कुछ दूर गली में उनके दो साथी बाइक लेकर इंतजार कर रहे थे। चारों बदमाश एक ही बाइक पर बैठकर जागृति विहार एक्सटेंशन की ओर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में मदद मिल रही है। पुलिस को आशंका है कि बदमाशों ने घटना से पहले पूरी रेकी की थी। उन्हें जानकारी थी कि घर में सिर्फ मां-बेटा रहते हैं और मकान अधिकतर समय खाली रहता है। बदमाशों को यह भी अंदाजा था कि घर में जेवर और नकदी हो सकती है। इसलिए शक है कि किसी जानकार ने ही अंदरूनी जानकारी साझा की होगी।

     

  • जमीनी विवाद को लेकर Marriage Hall में हुई Firing, मची अफरा-तफरी

    जमीनी विवाद को लेकर Marriage Hall में हुई Firing, मची अफरा-तफरी

    बक्सरः मैरेज हॉल में जमीन विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग में सोंधीला गांव निवासी अभय कुमार सिन्हा (40) को गोली लग गई जिससे वह घायल हो गए। इस दौरान उन्हें निजी हॉस्पिटल गोलंबर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके पैर में लगी गोली निकाली। फिलहाल, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    जानकारी मुताबिक, ज्योति मैरेज हॉल में अभय कुमार सिन्हा एक तिलक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान 2 पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते फायरिंग में तब्दील हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच करीब 20 से 22 राउंड गोलियां चलीं, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

    फायरिंग के दौरान वहां मौजूद अभय सिन्हा की जांघ में गोली लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने ऑपरेशन कर गोली निकाली। डॉक्टर राजीव कुमार झा ने बताया कि घायल को रात करीब 1 बजे अस्पताल लाया गया था और अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।

    थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि घटनास्थल पर केवल 4 से 5 राउंड फायरिंग की हुई है। हालांकि, स्थानीय लोग इसे 2 कुख्यात गिरोहों की पुरानी रंजिश का नतीजा मान रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ धीरज कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायल के बयान के लिए एक टीम को अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बयान के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि गोली किसने और क्यों चलाई। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।

  • Haryana News: Cold drinks लेने आए बदमाशों ने होटल मालिक पर चलाई गोलियां, मौत

    Haryana News: Cold drinks लेने आए बदमाशों ने होटल मालिक पर चलाई गोलियां, मौत

    हरियाणाः देर रात होटल मालिक की गोलियां मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पटौदी कुलाना रोड पर स्थित झोपड़ी होटल में 3 बदमाश कोल्ड ड्रिंक लेने के बहाने घुसे। उस समय होटल में ज्यादा भीड़ नहीं थी। बदमाशों ने मौका देखते ही फायरिंग कर दी, जिसमें होटल मालिक की मौके पर ही मौत हो गई।

    गोलियों की आवाज सुनकर स्टाफ और अन्य लोग आए, लेकिन तीनों बदमाश बाइक पर फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में सामने आया है कि रंजिश में होटल मालिक की हत्या की गई। फिलहाल जांच की जा रही है।

    मृतक की पहचान दीपेंद्र उर्फ मोनू जाटोली के रूप में हुई है। घटना के दौरान होटल में लगे CCTV कैमरे बंद थे। पुलिस को शक है कि पहले ही किसी ने जानबूझकर कैमरे बंद किए, ताकि घटना कैमरे में कैद न हो। सूत्रों के मुताबिक कई साल पहले मोनू के गांव में एक युवक की हत्या हुई थी। हत्याकांड में मोनू के भाई का नाम सामने आया था। पुलिस को शक है कि इसी मर्डर की रंजिश में मोनू पर गोलियां चलाई गई हैं।

  • 10वीं के छात्र की दोस्तों ने की हत्या, एक तरफा प्यार के चलते दिया वारदात को अंजाम

    10वीं के छात्र की दोस्तों ने की हत्या, एक तरफा प्यार के चलते दिया वारदात को अंजाम

    बेतियाः जिले से एक बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, 10वीं के छात्र इम्तियाज की उसके ही दोस्तों ने हत्या कर दी। वारदात की वजह एक लड़की से तीनों दोस्तों द्वारा प्यार करना था। आरोपियों ने पहले इम्तियाज को किडनैप किया, फिर बाद में उसकी हत्या कर दी गई। मंगलवार को रेलवे लाइन किनारे उसका शव मिला था और बुधवार को बेतिया पुलिस ने अपहरण और हत्या मामले का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    पुलिस ने बताया कि ‘छात्र का अपहरण नहीं हुआ था, बल्कि उसके दोस्तों ने प्रेम प्रसंग में हत्या की है। एक ही लड़की से छात्र और उसके दोस्त एक तरफा प्यार करते थे। दोनों दोस्तों ने इम्तियाज को रास्ते से हटाने के लिए साजिश रचि।

    एसपी डा. शौर्य सुमन ने बताया कि तीनों दोस्त एक ही लड़की से एकतरफा प्यार करते थे। इम्तियाज को रास्ते से हटाने के लिए हत्या की योजना बनाई। इसके बाद इम्तियाज को फोन कर बुलाया, फिर चाकू गोदकर मार डाला और शव को रेलवे किनारे फेंक दिया। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद जांच को भटकाने के लिए परिजनों को 10 लाख रुपए की फिरौती का मैसेज भेजा था। SP ने आगे बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया।

    परिजन को फिरौती का मैसेज मिलने के बाद शिकारपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस दौरान थाने में मौजूद पुलिस ने कहा था कि चिंता करने की जरूरत नहीं है। लड़का मिल जाएगा, लेकिन गायब होने के 72 घंटे बाद 15 अप्रैल को बगहा के रामनगर में तौलाहा रेलवे लाइन के पास इम्तियाज का शव मिला था।

  • Punjab News: ट्रैक्टर से निकली चिंगार, कुछ मिनटों में 4 बीघा गेहूं जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैक्टर से निकली चिंगार, कुछ मिनटों में 4 बीघा गेहूं जलकर राख, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः गांव कासू बेगू में गेहूं में लगी आग से करीब 4 बीघा गेहूं जलकर राख हो गई। यह हादसा ट्रैक्टर से निकली चिंगारी के कारण हुआ। पीड़ितों ने सरकार से न्याय की मांग की है। ठेके पर जमीन लेकर किसान खेती कर रहा था। जानकारी अनुसार जैसे ही ट्रैक्टर से चिंगारी निकली कुछ ही मिनटों में गेहूं की फसल जलकर जलकर राख हो गई।

    इस घटना में ट्रैक्टर भी बुरी तरह झुलस गया, हालांकि किसी भी तरह का कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार जब किसान गेहूं काटने की तैयारी कर रहे थे, तब उनका ट्रैक्टर वहीं खड़ा था। ट्रैक्टर से अचानक आग की चिंगारी निकली, जिससे कुछ ही मिनटो में फसल तबाह हो गई। जहां आग लगी, वह दो गांवों की सीमा है, जिसमें दोनों ओर से करीब 5 बीघा गेहूं का नुकसान हुआ है।