Blog

  • Jalandhar News: 12 साल की बच्ची को अगवा करने के मामले में महिला आयोग ने लिया नोटिस, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 12 साल की बच्ची को अगवा करने के मामले में महिला आयोग ने लिया नोटिस, देखें वीडियो

    कांग्रेसी नेता रजिंदर सिंधू ने परिवार की मदद के लिए सोशल मीडिया पर आवाज की थी बुलंद

    फिल्लौरः गन्ना गांव की 12 साल की बच्ची के अगवा होने के बाद, जब आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई, तो गांव के कांग्रेसी नेता रजिंदर सिंधू फिल्लौर ने परिवार की आवाज बुलंद करने के लिए सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया। जिसमें सरकार तथा पुलिस अधिकारियों से मदद की मांग की। वीडियो वायरल होने के बाद, पंजाब महिला आयोग ने मामले का नोटिस लिया है। महिला आयोग ने पत्र जारी कर मामले की जांच एक वरिष्ठ अधिकारी को सौंपने का आदेश दिया है। उन्होंने यह भी लिखा है कि मामले की जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द महिला आयोग को भेजी जाए। जानकारी के अनुसार, गन्ना गांव की एक 12 साल की लड़की को लगभग एक महीने पहले अगवा कर लिया गया था। मामले में परिवार की ओर से दोषी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया है। इसके बावजूद, किसी भी दोषी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। लड़की घर आ गई थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, लेकिन उसी लड़की को फिर से अगवा कर लिया गया। जानकारी के मुताबिक लड़की के अगवा होने के बाद एक पंचायत हुई जिसमें उक्त दोषी भी आए और पूरे गांव के लोग मौजूद थे। उस दौरान आरोपीयों ने लड़की दिखाई और कहा कि उनके पास लड़की है लेकिन वे उसे तभी वापस देंगे जब पहले दर्ज किया गया केस वापस लिया जाएगा। कांग्रेसी नेता रजिंदर सिंधू ने पंजाब सरकार और प्रशासन से परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द परिवार को इंसाफ नहीं मिलता तो वह संघर्ष करेंगे।  
  • Phagwara News: 2 ट्रकों की भीषण टक्कर में एक की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे

    Phagwara News: 2 ट्रकों की भीषण टक्कर में एक की मौत, वाहनों के उड़े परखच्चे

    कपूरथलाः फगवाड़ा शहर में आज सुबह 2 ट्रकों में भीषण टक्कर हो गई। भीषण हादसे में एक व्यक्ति की मौत होने की खबर मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 6:30 बजे एक ट्रक जालंधर से फगवाड़ा की ओर जा रहा था, जबकि दूसरा फगवाड़ा से जालंधर की तरफ आ रहा था। जब ये दोनों छहेड़ू पुल पर पहुँचे तो फगवाड़ा से जालंधर जा रहा ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर पार करते हुए सड़क के दूसरी तरफ चला गया और पत्थरों से भरे ट्रक से टकरा गया, जिससे यह भयानक हादसा हुआ।

    हादसा इतना भयानक था कि दोनों ट्रकों के परखच्चे उड़ गए और एक ट्रक ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सुबह इस संबंध में सूचना मिली थी, जिसके बाद वे तुरंत घटना स्थल पर पहुँचे। उन्होंने कहा कि दूसरा ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Jalandhar News: विवादों में घिरा Lawrence International School, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: विवादों में घिरा Lawrence International School, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चौगिटी बाईपास पर स्थित लारेंस इंटरनेशल पब्लिक स्कूल विवादों में घिर गया। दरअसल, स्कूल में लड़कियों द्वारा लड़कों को थप्पड़ मारे गए। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार लड़कियों को थप्पड़ मारने के आदेश एक टीचर द्वारा दिए गए थे।

    इस मामले को लेकर आज परिजनों द्वारा स्कूल में घटना को लेकर रोष पाया जा रहा है। वहीं मामला जब प्रिंसीपल के संज्ञान में आया तो प्रिंसीपल का कहना हैकि जल्द ही टीचर को शोकॉज नोटिस जारी किया जा रहा है।

     

  • Punjab News: तेज रफ्तार टिप्पर का कहर, 2 बच्चों सहित 3 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार टिप्पर का कहर, 2 बच्चों सहित 3 की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के हलका मुकेरिया में भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां ब्लॉक हाजीपुर के अड्डा बुढ़ाबड़ के नजदीक तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से 2 बच्चों सहित की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में 2 अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

    जिनमें से एक व्यक्ति को जालंधर अस्पताल से रैफर करते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल हाजीपुर के डॉक्टर हरमिंदर सिंह ने बताया कि उनके पास देर रात सड़क हादसे का शिकार हुए 4 घायल हालत में मरीज लाए गए हैं, जिनमें 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि टिप्पर चालक ने शराब पी रखी थी और गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण संतुलन बिगड़ने पर सड़क किनारे जा रहे व्यक्तियों और बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 2 बच्चों सहित 3 की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार रात 10 बजे करीब हाजीपुर के बाल्मीकि मोहल्ला के रहने वाले व्यक्ति गोरा स्कूटी पर सवार होकर अपने भतीजा समीर उम्र 5 साल और भतीजी परी उम्र 3 साल के साथ गोलगप्पे खाकर लौट रहे थे, तभी वह रास्ते में अपने दोस्त आकाश के पास रुक गए। इस दौरान चारों सड़क किनारे खड़े होकर बाते कर रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार टिप्पर ने उन सभी को कुचल दिया।

    हादसे में आकाश, परी और समीर तीनों की मौत मौके पर ही मौत हो गई और बच्चों का चाचा गोरा गंभीर जख्मी हो गया, जिसे अमृतसर रेफर कर दिया गया है। मृतकों के शवों को दसूहा के सिविल हस्पताल में रखवा दिया गया है। ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। वहीं, हाजीपुर पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर अगली कार्यवाही शुरू कर दी है।

  • Share Market: तेजी के बाद लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex-Nifty फिसले

    Share Market: तेजी के बाद लाल निशान पर खुला बाजार, Sensex-Nifty फिसले

    बिजनेसः बीते दिन शेयर बाजार में बंपर तेजी रही। लेकिन बुधवार को बाजार गिरावट के साथ खुला। शुरुआती दौर में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर कारोबार करते दिखे।सेंसेक्स करीब 50 अंक गिरकर 76,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 10 अंक की तेजी है, ये 23,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में उतार चढ़ाव जारी है। कुछ पल बाद बाजार ग्रीन लेवल पर भी आया।

    फिलहाल बाजार में फ्लैट कारोबार हो रहा है। कोई बड़ा मूव देखने को नहीं मिल रहा। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में मामूली गिरावट है। इंफोसिस, मारुति और HCL टेक में 1% से ज्यादा की गिरावट है। HDFC बैंक, इंडसइंड बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक में मामूली तेजी है। निफ्टी के 50 में 36 शेयरों में गिरावट है। सेक्टरल इंडाइसेज में सबसे ज्यादा ऑटो और IT में है। वहीं, मीडिया मेटल और फार्मा इंडेक्स में तेजी है।

  • Punjab News: नाबालिग के मर्डर मामले में भाई निकला कातिल

    Punjab News: नाबालिग के मर्डर मामले में भाई निकला कातिल

    तरनतारनः जिले के गांव कलसिया कला में पिछले दिनों ही पुलिस के पास एक बच्चे के लापता होने का मामला आया था। जिसके बाद बच्चे की 4 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई थी। मृतक बच्चे का नाम गुरप्यार सिंह था। पुलिस ने परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर गंभीरता से आगे की जांच शुरू कर दी थी।परिवार के सदस्यों ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें बच्चे की हत्या का शक है। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि बच्चे की हत्या कर उसकी लाश को नहर में फेंक दिया गया था और हत्या करने वाला कोई और नहीं, मासूम का चाचा का बेटा था, जिसका नाम नवदीप सिंह उर्फ़ विक्की है।

    मामले से संबंधित जानकारी देते हुए सब डिविजन भिखीविंड के डीएसपी प्रीत इंदर सिंह ने बताया कि रहस्यमय परिस्थितियों में हत्या हुए 9 साल के बच्चे के मामले में भिखीविंड पुलिस ने मृतक के चाचा के बेटे को जांच के दौरान हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी ने कहा कि 9 साल के बच्चे गुरप्यार सिंह को मारने का कारण रंजिश थी क्योंकि नवदीप सिंह से साइकिल टकराने के कारण गुरप्यार सिंह बेहोश हो गया था, लेकिन कातिल को लगा कि उसकी मौत हो गई है।

    इसके बाद उसने अपनी इस दरिंदगी को छुपाने के लिए गुरप्यार सिंह को बेहोशी की हालत में नजदीक बहती कसूर नहर में फेंक दिया। खुद पुलिस के साथ मिलकर बच्चे को खोजने के बहाने लाश बरामद करवाई। डीएसपी ने कहा कि भिखीविंड पुलिस नवदीप सिंह नाबालिग है और उसे हत्या मामले में नामजद कर इसका रिमांड हासिल करेगी और विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच की जाएगी कि इस हत्या की साजिश में और किसी का हाथ तो नहीं है।

  • कनाडा में मीडिया और रियल एस्टेट के दिग्गज जस बराड़ का हुआ निधन

    कनाडा में मीडिया और रियल एस्टेट के दिग्गज जस बराड़ का हुआ निधन

    चंडीगढ़ः कनाडा में रहकर मीडिया और रियल एस्टेट में अच्छा नाम कमाने वाले जस बराड़ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आज जस बराड़ दुनिया को अलविदा कह गए। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब ढाई बजे कैलगरी में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। वह पिछले कुछ दिनों से व्यवसाय के सिलसिले में कैलगरी में थे। जहां अचानक दिल का दौरा पड़ने से वे अलविदा कह गए। उनका गांव लांगेआना था, जो मोगा के पास प्राचीन शहर बाघापुराना के पास था।

  • Punjab News: चोरी के गहने पिघलाकर सुनारों को बेचता आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरी के गहने पिघलाकर सुनारों को बेचता आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में चोरी के गहनों की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। दरअसल, पिछले कुछ समय से शहर के अंदर महिलाओं की बालियां लूटे जाने के मामले बढ़ रहे थे। पैदल जा रही महिलाओं से आए दिन लूटपाट होने की घटनाएं सामने आ रही थी। इसी मामले में अमृतसर थाना सी डिवीजन पुलिस ने महिलाओं की बालियां लूटने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी कानून एवं व्यवस्था आलम विजय सिंह ने बताया कि थाना सी डिवीजन अमृतसर की पुलिस पार्टी ने एक स्नैचर को पकड़ने में सफलता हासिल की है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस को एक पीड़ित महिला ने शिकायत दी थी कि जब वह पैदल अपने किसी काम पर जा रही थी तो उसके साथ बालियों की लूट हुई थी। इसके बाद पुलिस ने पूरी जांच के बाद कवलजीत सिंह उर्फ निक्कू नामक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि यह आरोपी महिलाओं की सोने की बालियाँ लूटकर उन्हें पिघलाकर फिर सुनारों को बेच देता था और आरोपी पहले से ही सुनार का काम करता था, इसलिए कई सुनार उसे जानते थे, जिसका आरोपी फायदा उठाता था।

    फिलहाल आरोपी कवलजीत सिंह उर्फ निक्कू को गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात के समय इस्तेमाल की गई एक्टिवा भी बरामद की गई है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपी कवलजीत सिंह उर्फ निक्कू पर पहले भी विभिन्न थानों में अलग-अलग धाराओं के तहत 9 मामले दर्ज हैं और फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

  • सुबह-सुबह 5.9 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

    सुबह-सुबह 5.9 की तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

    काबुल: अफगानिस्तान के हिंदू कुश इलाके की धरती बुधवार सुबह भूकंप के झटकों से कांप उठी। क्षेत्र के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.9 मापी गई। भारतीय समयानुसार भूकंप सुबह 4:43 बजे आया। इसका केंद्र बगलान के 164 किमी पूर्व में जमीन के नीचे 75 किलोमीटर की गहराई में था। शुरुआती जानकारी में किसी के हताहत होने या बड़े पैमाने पर नुकसान की कोई जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, विशेषज्ञ देश में मौजूदा मानवीय चुनौतियों के कारण इसके पड़ने वाले असर को लेकर चिंतित हैं। इसके साथ ही फिलीपींस में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अफगानिस्तान दक्षिण एशिया में सबसे अधिक आपदा झेलने वाले देशों में से एक है।

    मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय ने बार-बार चेतावनी दी है कि अफगानिस्तान बाढ़, भूस्खलन और भूकंप जैसे प्राकृतिक खतरों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील बना हुआ है। अफगानिस्तान में ये लगातार भूकंप कमजोर समुदायों को नुकसान पहुंचाते हैं, जो पहले से ही दशकों के संघर्ष और विकास की कमी से जूझ रहे हैं। अफगानिस्तान भूकंप के लिए अत्यधिक संवेदनशील है, क्योंकि यह कई सक्रिय फॉल्ट लाइनों पर स्थित है, जहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटें मिलती हैं। रेड क्रॉस के अनुसार, हिंदू कुश पर्वत शृंखला विशेष रूप से सक्रिय है और लगभग हर साल भूकंप का अनुभव करती है। हेरात प्रांत से होकर एक महत्वपूर्ण फॉल्ट लाइन भी गुजरती है, जिससे भविष्य में भूकंप का खतरा और बढ़ जाता है।

    दक्षिणी फिलीपींस में भी बुधवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि, नुकसान या हताहतों की कोई जानकारी नहीं है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि मिंडानाओ द्वीप के तट पर आए भूकंप की गहराई 30 किलोमीटर थी। फिलीपीन इंस्टीट्यूट ऑफ वोल्कैनोलॉजी (ज्वालामुखी) एंड सीस्मोलॉजी ने भूकंप का केंद्र मैतुम शहर से लगभग 43 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में बताया, जो एक पहाड़ी और कम आबादी वाली क्षेत्र में स्थित है। हाल ही में पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

  • आज का राशिफल, 16 अप्रैल 2025

    आज का राशिफल, 16 अप्रैल 2025

    आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तृतीया और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर 1 बजकर 18 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज पूरे दिन और पूरी रात सर्वार्थ सिद्धि योग रहने वाला है। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 55 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। नए व्यापार को शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षकों की सहायता लेंगे, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब एंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज पास की किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्ते के बारे में विचार करेंगे। परिवार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। कार्यों को पूरा करने में आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो सफल होंगे। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। आज काम में मन लगेगा।


    मिथुन राशि:
    आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण घर पर तो समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे, परंतु अपने बहुत से महत्वपूर्ण काम निपटाने में सफल होंगे। आज किसी भी प्रकार का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। आज बिजनेस में महत्वपूर्ण फैसला लेने से पहले किसी अनुभवी की सलाह लें। इस वक्त बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा समय बीतेगा। काम को लेकर की गई महत्वपूर्ण यात्रा फायदेमंद होगी। आज आपको ऐसी बात पता चलेगी, जिसे जानकर आप सरप्राइस महसूस करेंगे।

    कर्क राशि:आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज घर के बड़ों की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जायेगा। किसी रिश्तेदार से आपको अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। सामाजिक कार्यों में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनाएंगे। आज आपको किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आज घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन होगा, जिससे खुशी का माहौल बना रहेगा।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ आपके दोस्ताना रिश्ते मजबूत होंगे। मेहनत के अनुरूप आपको उचित परिणाम हासिल होंगे। भावनाओं में आकर निर्णय लेने से बचे, ऐसा करने से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। आज ऑफिस के कार्य समय से पूरा करने में सफल होंगे। नया प्रोजेक्ट शुरू करने का प्लान बनाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा।

    कन्या राशि:आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए। आज आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ों की राय लेना बेहतर साबित होगा। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आज कार्यस्थल पर दूसरे लोगों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है, आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे। आज नया काम सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। आज भाइयों के साथ रिश्ते में मधुरता आएगी। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से आज आपको राहत मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य की योजना बनाएंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपका व्यापार रोज की अपेक्षा अच्छा चलेगा। जीवनसाथी के साथ कुछ खुशी के पल बिताएंगे। दोस्तों के साथ आज आप पार्टी करने का प्लान बनाएंगे।

    मकर राशि:आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा, आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये नया खेल तलाश करेंगे। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्लान बनाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप पारिवारिक रिश्ते को महत्व देंगे। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। माता-पिता से दूर कहीं रहते हैं, तो पैतृक निवास की यात्रा हो सकती है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान को सफलता मिलने से आपकी खुशी में इजाफा होगा।

    मीन राशि:आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज कारोबार में चुनौतियां रहेंगी। बाहरी लोगों का दखल हो सकता है। बेहतर होगा सब कम अपनी देखरेख में ही करवाएं। आज आप कुछ समय धार्मिक स्थान पर बिताएंगे। आपके काम सुचारु रूप से संपन्न होते जाएंगे। घर पर कोई मांगलिक आयोजन कराने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे घर में खुशहाली आयेगी। आज अचानक धन लाभ होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।