Blog

  • Haryana News: तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    Haryana News: तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः रामगढ़ हाईवे पुल के पास तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। जहां सड़क पार करते समय तेज रफ्तार हुंडई वेन्यू कार चालक ने 60 वर्षीय महिला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में महिला कुछ दूर जाकर गिरी। महिला के सिर, पैर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक की मदद से महिला को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में पहुंची रामगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। मृत महिला की पहचान रेनू बाला निवासी कोटगांव के रूप में हुई है। रामगढ़ चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि वाहन की पहचान हो गई है। वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके हाइवे में लगे सीसीटीवी फुटेज से चालक की पहचान की जा रही है। रामगढ़ चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि सुबह लगभग 10 से 11 बजे की बीच हादसा हुआ है। बुजुर्ग होने की वजह से महिला सड़क को तेजी से पार नहीं कर पाई और लापरवाही करते हुए चालक ने टक्कर मारी। वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना की धारा में केस दर्ज किया गया है। वहीं आरोपी चालक को पकड़ने के लिए टीमें भी लगा दी गई है।

  • Haryana News: अस्पताल को चोरों ने बनाया निशाना, भारी मात्रा में दवाईयां लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    Haryana News: अस्पताल को चोरों ने बनाया निशाना, भारी मात्रा में दवाईयां लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 6 अस्पताल के रूम नंबर 105 से शीशा तोड़कर भारी मात्रा में दवाइयां चोरी करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए पीएमओ पंचकूला आर एस चौहान ने बताया कि देर रात शीशा तोड़कर चोर ने अल्प्रेक्स 5 mg की करीब 530 गोलियां ,क्लोनाज़ेपम 1 mg की 420 गोलिया ओर ट्रामाडोल 100 mg 1200 गोलियां चोरी करके ले गए। घटना की सूचना अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को दे दी गई है। प्रशासन का कहना है कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं ताकि चोरी करने वाले की पहचान की जा सके।

    अस्पताल से चोरी हुई दवाइयां स्ट्रेस और नशे के लिए भी इस्तेमाल की जाती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि नशे की आपूर्ति के लिए किसी नशेड़ी व्यक्ति के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। क्योंकि जिस जगह से यह दवाइयां चोरी हुई है वहां पर कई प्रकार की दवाइयां रखी जाती है। चोरी करने वाले ने खासकर इन दवाइयों को ही चोरी किया है। अब अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस की मदद से चोर की तलाश की जा रही है।

  • Punjab News: इस जिले में जल्द बनेंगा नया Bus Stand, कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस जिले में जल्द बनेंगा नया Bus Stand, कैबिनेट बैठक में मिली मंजूरी, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में लोगों को जल्द नया बस स्टैंड मिलने जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए शहरी विधानसभा सीट से आप पार्टी के विधायक जगरूप सिंह गिल ने बताया कि नए बस स्टैंड को बनाने को लेकर पंजाब की कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी मिल गई है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की तरफ से गलतफहमी फैलाई जा रही है कि बठिंडा में बना बस स्टैंड पूरी तरह से बंद हो जाएगा और नए बस स्टैंड से ही बसें चलेंगी। विधायक ने कहा कि पुराना बस स्टैंड भी इसी तरह चलता रहेगा, यहां से भी बसें आती-जाती रहेंगी, इसे बंद नहीं किया जाएगा।

    दरअसल, शहर की आबादी अब 4 लाख के करीब पहुंच चुकी है और बठिंडा शहर में ट्रैफिक को लेकर काफी समस्याएं आती थीं। विधायक ने कहा कि नए बस स्टैंड को लेकर पिछली सरकारों ने भी बहुत राजनीति की, चाहे वह अकाली दल की सरकार हो या कांग्रेस पार्टी की। दोनों सरकारों ने पंजाब में राज किया लेकिन बठिंडा का नया बस स्टैंड नहीं बना सकीं। आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में बनी और लोगों ने मुझे विधायक चुना। विधायक जगरूप ने कहा कि शहर में नए बस स्टैंड बनाने के मुद्दे को उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सामने रखा, जहां पंजाब कैबिनेट मीटिंग में इसे पास कर दिया।

    अब बठिंडा का नया बस स्टैंड मलेरकोटला रोड पर थर्मल प्लांट के पास बनाया जाएगा। बठिंडा में जो बस स्टैंड है वह 1972 का है और उस समय बठिंडा की आबादी सिर्फ 26 हजार थी, लेकिन अब बढ़कर आबादी 4 लाख से ज्यादा हो गई है। ट्रैफिक में काफी ज्यादा समस्याएं आती हैं। 1997 से लेकर विभिन्न सरकारों की तरफ से योजना बनाई गई थी कि बठिंडा का बस स्टैंड शहर के बाहर बनाया जाए, लेकिन वह सफल नहीं हो पाईं। अब आम आदमी पार्टी नया बस स्टैंड बनाने जा रही है।

  • Punjab News: दिन दहाड़े व्यापारी को गोली मारकर 9 लाख की नगदी लेकर लुटेरे फरार

    Punjab News: दिन दहाड़े व्यापारी को गोली मारकर 9 लाख की नगदी लेकर लुटेरे फरार

    तरनतारनः जिला के विधानसभा हलका खडूर साहिब में गोलियां चलने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव मुग्लानी में 2 अनजान मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा व्यापारी की टांग में गोली मारकर 9 लाख रुपये लूट लिए। हादसे में घायल भगवंत सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए व्यापारी भगवंत सिंह के साथ काम करने वाले करिंदे अमृतपाल सिंह और वजीर सिंह ने बताया कि वे व्यापार का कारोबार करते हैं। आज वे व्यापार के सारे पैसे इकट्ठा करके गाड़ी पर घर आ रहे थे, तभी उन्हें 2 अनजान मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने आकर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में एक गोली भगवंत सिंह की टांग में लग गई। गोली लगने से जैसे ही भगवंत सिंह जमीन पर गिरे तो उससे पैसों से भरा बैग छीनकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

    उन्होंने बताया कि उस थैले में लगभग 9 लाख रुपये थे और ये व्यक्ति पहले से ही उनका पीछा कर रहे थे। मौके पर पहुंची थाना वैरोजवाल की पुलिस का कहना है कि उनके द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: पप्पलप्रीत को कोर्ट में पेशी, मिला इतने दिनों का पुलिस रिमांड, देखें वीडियो

    Punjab News: पप्पलप्रीत को कोर्ट में पेशी, मिला इतने दिनों का पुलिस रिमांड, देखें वीडियो

    अमृतसरः डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के साथी पप्पलप्रीत सिंह को फिर से अजनाला की अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने पुलिस को पप्पलप्रीत का 3 दिनों का रिमांड दिया है। हालांकि पुलिस ने अदालत से पप्पलप्रीत सिंह का 7 दिनों का रिमांड मांगा था। बताया जा रहा हैकि अमृतपाल की आनंदपुर खालसा फौज के बारे में पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ करेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए अजनाला के डीएसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि पप्पलप्रीत को पेश करके 7 दिनों का पुलिस रिमांड मांगा गया था, जहां अदालत ने तीन दिनों का पुलिस रिमांड दिया है।

    उन्होंने कहा कि आनंदपुर खालसा फौज के बारे में पप्पलप्रीत से पूछताछ की जाएगी। उन्होंने बताया कि 39 नंबर की एफआईआर में अब तक कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। वहीं एडवोकेट रितूराज सिंह ने बताया कि अदालत में पुलिस ने आज फिर से रिमांड मांगा था, जिस पर अदालत ने तीन दिनों का पुलिस रिमांड दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अब तक इस मामले में पप्पलप्रीत से कुछ भी बरामद नहीं कर पाई और जानबूझकर पुलिस द्वारा तरह-तरह की बातों के जरिए रिमांड लिया जा रहा है।

  • Punjab News: जेल में बंद पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा फैसला

    Punjab News: जेल में बंद पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा फैसला

    पटियालाः सुप्रीम कोर्ट में आज जेल में बंद पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत को लेकर सुनवाई है। जहां कोर्ट ने आय से संबंधित संपत्ति मामले में पूर्व मंत्री को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने धर्मसोत को पीएमएलए मामले में जमानत दे दी है। बता दें कि साधू सिंह धर्मसोत पिछले 14 महीनों से नाभा जेल में बंद हैं।

    बता दें कि पंजाब विजिलेंस ने गत वर्ष 6 फरवरी 2023 को धर्मसोत के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया था। मोहाली की कोर्ट ने धर्मसोत की रेगुलर बेल की मांग 5 मार्च को खारिज कर दी थी। विजिलेंस जांच के दौरान सामने आया था कि एक मार्च 2016 से 31 मार्च 2022 तक की अवधि में धर्मसोत और उनके परिवार की आय 2.37 करोड़ रुपये थी, जबकि खर्च 8.76 करोड़ रुपये था।

     

  • Punjab News: 60 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में CIA स्टाफ का पुलिस कर्मी गिरफ्तार

    Punjab News: 60 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में CIA स्टाफ का पुलिस कर्मी गिरफ्तार

    अमृतसर: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान आज सीआईए-2 स्टाफ, अमृतसर में तैनात सिपाही आदर्शदीप सिंह को 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी अमृतसर के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पर दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई है।

    उन्होंने आगे बताया कि शिकायत के अनुसार आरोपी सिपाही ने अपने पड़ोसी किशन कुमार के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज न करने के बदले 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका पड़ोसी किशन कुमार पहले नशा तस्करी में शामिल था, लेकिन पुलिस की सख्त निगरानी और कार्रवाई के कारण वह सुधर गया और अब वह एक निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में काम कर रहा है। सीआईए-2, अमृतसर के पुलिस कर्मचारियों ने किशन कुमार के घर पर छापा मारा था, लेकिन वहां से उन्हें कुछ भी गैर-कानूनी नहीं मिला।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी इस संबंध में पहले ही 50 हजार रुपये ले चुका है और बाकी राशि की मांग कर रहा है। प्रवक्ता ने आगे बताया कि जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए। इसके बाद उक्त आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में मामला दर्ज किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस केस की आगे की जांच जारी है।

     

  • Punjab News: कूलर फैक्टरी में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

    Punjab News: कूलर फैक्टरी में लगी भीषण आग, लोगों में मचा हड़कंप

    मानसाः जिले में कूलर फैक्टरी में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार मानसा के गांव अहमदपुर में स्थित कूलर फैक्टरी में आग लगी है। घटना के दौरान कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद घटना की सूचना कर्मियों द्वारा दमकल विभाग को दी गई।

    वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं गांव वासियों की मदद से फैक्टरी में से कूलर बाहर निकालने का काम किया जा रहा है।

  • Punjab News: 2 पड़ोसियों में हुई झड़प में चले तेजधार हथियार और ईंट-पत्थर, 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पड़ोसियों में हुई झड़प में चले तेजधार हथियार और ईंट-पत्थर, 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले में 2 पड़ोसियों के बीच झड़प होने की घटना सामने आई है। जहां दोनों पड़ोसियों द्वारा घरों पर ईंट-पत्थर और तेज़ हथियारों से हमला कर दिया। वारदात गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी-2 के सरबजीत सिंह ने बताया कि हमें थर्मल एरिया के अधीन आते इलाके से शिकायत प्राप्त हुई है। जहां 2 पड़ोसियों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

    इस दौरान दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस घटना को लेकर एक पड़ोसी की ओर से हमें शिकायत दी गई है, जिसके चलते पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ बाई नेम मामला दर्ज किया है, जिनमें से 5 को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य एक आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। असल झड़प की वजह क्या थी, इसकी जांच अभी गहराई से चल रही है।

  • Punjab News: केंद्रीय जेल से 75 फोन बरामद, Special Railway DGP Shashi Prabha का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्रीय जेल से 75 फोन बरामद, Special Railway DGP Shashi Prabha का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः केंद्रिय जेल लगातार सुर्खियों में रही है। आए दिन जेल में आपत्तिजनक सामान और फोन मिलने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा जेलों में बंद आरोपियों पर भी नकेल कसी जा रही है। इसी के चलते एक महीने से लगातार जेलों में जांच चल रही है। आज डीजीपी रेलवे पंजाब शशी प्रभा दुवेदी अमृतसर केंद्रीय जेल में जांच करने पहुंची। उन्होंने केंद्रीय जेल में जांच के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि उनके द्वारा विशेष जांच की गई है।

    जो लोग जेलों में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, उन पर नकेल कसी जा रही है। एक महीने के भीतर लगभग 75 मोबाइल फोन जेल से बरामद किए गए हैं। जो लोग जेल के बाहर से थ्रोक करके नशा के पैकेट या मोबाइल फोन अंदर फेंकते हैं, उन पर भी नकेल कसी गई। उन्होंने बताया कि पिछले एक महीने से ऐसी कोई भी वारदात अभी तक सामने नहीं आई है। पहले जेल में बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन बरामद होते थे, लेकिन इस बार पुलिस को सफलता मिली है और आज की जांच के बारे में शाम को स्पष्ट हो जाएगा कि जेल से क्या बरामद हुआ है।