Blog

  • Punjab News: Gyan Sagar Medical College एवं Hospital में ED की Raid

    Punjab News: Gyan Sagar Medical College एवं Hospital में ED की Raid

    बनूर: नेशनल हाईवे पर स्थित ज्ञान सागर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पर मंगलवार सुबह ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की टीम द्वारा छापा मारा गया है। जब अस्पताल प्रबंधन को ईडी की टीम के आने की भनक लगी, तो अधिकारी वहां से गायब हो गए। टीम ने अस्पताल के कार्यालय में प्रवेश कर सभी रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह टीम सुबह लगभग 9:30 बजे अस्पताल में हरियाणा नंबर की दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंची।

    टीम ने अस्पताल का रिकॉर्ड अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और इस छापे के बारे में प्रबंधकों को पता लगने पर वे अस्पताल से रफूचक्कर हो गए। इस टीम में 8 से 10 सदस्य शामिल हैं, जो कि खबर लिखे जाने तक रिकॉर्ड की जांच कर रहे थे। अस्पताल में मीडिया के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई है और हर व्यक्ति को पूछताछ के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। उल्लेखनीय है कि ज्ञान सागर अस्पताल पहले भी विवादों में घिर चुका है, जिसके बाद अस्पताल और इसके मेडिकल कॉलेज बंद कर दिए गए थे।

    उस समय इस अस्पताल में पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्रों को दूसरे कॉलेजों में शिफ्ट किया गया था। अब यह अस्पताल और मेडिकल कॉलेज फिर से चालू हो गया है। अब एक बार फिर इस अस्पताल में ईडी की टीम द्वारा की गई छापेमारी से अस्पताल फिर से विवादों में घिरता नजर आ रहा है। खबर लिखे जाने तक अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच जारी थी और टीम द्वारा जांच पूरी होने के बाद ही कुछ बताने की बात कही जा रही है।

  • Jalandhar News: Kiran Book Shop पर GST विभाग की Raid

    Jalandhar News: Kiran Book Shop पर GST विभाग की Raid

    जालंधर, ENS: माई हीरां गेट पर स्थित किरण बुक शॉप पर जीएसटी विभाग की टीम द्वारा रेड की गई। जीएसटी विभाग की रेड को लेकर किताबों की मार्किट में हड़कंप मच गया। वहीं विभाग द्वारा दुकान में दस्तावेज खंगाले जा रहे है। किसी भी कर्मी को बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। वहीं विभाग के अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है। मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी स्टेट टैक्स अधिकारी (एडीओ) शैलेंद्र सिंह की अगुवाई में दुकान में रेड की गई। बता दें कि इससे पहले भी कई बार किरण बुक शॉप संचालक चर्चाओं में आ चुका है।

    बता दें कि कुछ दिन पहले भी टैक्स चोरी के मामलों पर सख्ती बढ़ाते हुए जीएसटी विभाग ने माई हीरां गेट इलाके में जीएसटी अधिकारियों ने पंजाब बुक शॉप, एमजीएन स्कूल के पास मौजूद दुकानों और कपूरथला में कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल के पास नीलम पब्लिशर्स के ठिकानों पर छापेमारी की थी। जीएसटी स्टेट टैक्स अधिकारी शैलेंद्र सिंह और धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई थी।

    उस दौरान अधिकारी ने बताया था कि उन्हें लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ पब्लिशर्स स्कूलों के माध्यम से पेरेंट्स को महंगे किताबों के सेट बेच रहे हैं, जिनमें रजिस्टर, स्टेशनरी, टिफिन बॉक्स और बैग जैसे सामान शामिल हैं। इनकी कीमत 5,000 से 10,000 रुपये तक होती है, लेकिन पेरेंट्स को किसी भी तरह का बिल नहीं दिया जाता, जिससे टैक्स चोरी हो रही थी। अधिकारियों के अनुसार, यह सीधे तौर पर टैक्स चोरी का मामला है, जिससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है।

     

  • Haryana News: Police Constable पर वर्दी का रौब दिखाने और हाथापाई करने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Haryana News: Police Constable पर वर्दी का रौब दिखाने और हाथापाई करने के लगे आरोप, देखें वीडियो

    नयागांवः चंडीगढ़ पुलिस के कांस्टेबल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में चंडीगढ़ पुलिस का एक कांस्टेबल नयागांव में एक घर में घुसकर अपनी वर्दी का रौब दिखा रहा है और वह एक नाबालिग बच्चे के साथ हाथापाई करने की कोशिश कर रहा है। जब परिवार के सदस्यों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उनके साथ भी हाथापाई करने लगा। साथ में जब एक महिला रिश्तेदार बीच बचाव करने आई तो उसके साथ भी इस कांस्टेबल ने धक्कामुक्की की। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इस वीडियो के बाद नयागांव निवासी ने पुलिस को इसकी शिकायत दी है और चंडीगढ़ पुलिस के इस कांस्टेबल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार गली में खेलने को लेकर बच्चों की आपस में बैहस हुई थी। उन्हीं बच्चों से एक बच्चे के पिता पुलिस कर्मी है। कांस्टेबल शिकायत लेकर उनके घर आया, लेकिन उसने शिकायत करने के बजाए वहां पर पहुंचकर हाथापाई करने की कोशिश की। जब परिवार ने ऐसा करने से उसे रोका तो परिवार के साथ ही मारपीट शुरू कर दी और गालियां देने लगा। साथ ही वह परिवार को धमकी भी देने लगा। महिला ने शिकायत में कहा कि आरोपित कांस्टेबल ने कहा कि वह चंडीगढ़ पुलिस का कर्मचारी है। उसका कोई कुछ भी नहीं कर सकता है। नयागांव थाना के एसएचओ गुरमेहर सिंह ने बताया कि इस मामले के संबंध में शिकायत आई है, मामले की जांच जारी है।
  • Punjab News: CP Swapan Sharma ने की वन-टू-वन मीटिंग, देखें वीडियो

    Punjab News: CP Swapan Sharma ने की वन-टू-वन मीटिंग, देखें वीडियो

    लुधियानाः सीपी स्वपन शर्मा की ओर से बड़े अधिकारियों की मौजूदगी में पब्लिक संपर्क मीटिंग की गई। इस दौरान शहर की एसोसिशएन, यूनियन, क्लब, संगठन और कई वैल्फेयर एसोसिएशन के लोग शामिल हुए। वन-टू-वन मीटिंग का मुख्य उद्देश्य शहर की कानून व्यवस्था पर केंद्रित था। सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।

    मीटिंग का मुख्य उद्देश्य था कि शहर में जो पुलिस की ओर से अभियान चलाए जा रहे है उसके बारे में लोगों को जागरूक करना और उनकी फीडबैक लेना था। उन्होंने कहाकि पुलिस की ओर से 112 नंबर जारी किया गया है। जिसमें आप कोई भी शिकायत दर्ज करवा सकते है। शहर में इस समय ट्रैफिक, पार्किंग की मुख्य समस्या चल रही है। उसको लेकर पूरी तैयारी की जा रही है।

    वहीं स्नैचिंग जैसी वारदातों पर नियंत्रण करने के लिए क्राइम वाले इलाकों की मैपिंग की जा रही है और युद्ध नशे के विरुद्ध के तहत ड्रग्स हॉट स्पोट इलाकों में पुलिस जा रही है। जल्द ही पूरी प्लानिंग के साथ फील्ड में पुलिस अधिकारियों को उतारा जाएगा। उन्होेंने लोगों से भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की।

  • Jalandhar News: आज से 79 मंडियों में अनाज की खरीद शुरू, प्रबंधों को लेकर DC का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: आज से 79 मंडियों में अनाज की खरीद शुरू, प्रबंधों को लेकर DC का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में मंडियों में अनाज की खरीद को लेकर प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए है। इस दौरान आज मंडियों में बोली लगाए जाने को लेकर करतापुर पहुंचे डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि हलका विधायक बलकार सिंह की अगुवाई में अनाज की बोली की शुरुआत की गई। पिछले 2 से 3 सप्ताह से अनाज की खरीद को लेकर मीटिंग चल रही थी। जिसमें सीएम भगवंत मान द्वारा सख्त निर्देश दिए गए कि किसानों, आढ़तियों और जमींनदारों को अनाज खरीद के दौरान कोई परेशानी ना आए।

    इसी को ध्यान में रखते हुए डीएम सहित अन्य अधिकारियों को तैनात करके अनाज की खरीद को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए। डीसी ने कहा कि इस बार 5.25 लाख एमटी अनाज की खरीद होने का अनुमान है। 79 मंडियों सहित 16 सेंटरों में अनाज की खरीद की जाएगी। अगले 15 दिनों में भारी मात्रा में अनाज की खरीद की जाएगी। गर्मी ज्यादा होने के कारण अनाज के दाने की सिकुड़न से किसानों को काफी नुकसान हुआ था, लेकिन इस बार किसानों के चेहरे पर रौनक दिखाई दे रही है। डीसी ने कहा किसानों से अनाज की खरीद को लेकर 24 घंटों में अदायगी करने की हिदायतें जारी की गई है। किसानों को अनाज की राखी के लिए इस बार मंडियों में रहना नहीं पड़ेगा। ऐसे में अगर मंडियो में किसानों से अनाज की खरीद को लेकर अगर को लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    मौसम विभाग द्वारा बरसात होने के अनुमान को लेकर डीसी ने कहा कि इसके लिए पहले से पुख्ता प्रबंध किए गए है ताकि किसानों के अनाज के भीगने से कोई नुकसान ना हो। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक बलकार सिंह ने कहा कि आज रस्मी तौर पर अनाज की खरीद की शुरुआत हो गई है। किसानों से अनाज की खरीद को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए है। हर साल की तरह इस साल भी किसानों को समय अनुसार अनाज की खरीद की अदायगी की जाएगी। इस बार मौसम सुहावना होने के कारण किसानों की फसल काफी अच्छी रही है। ऐसे में अनाज की खरीद को लेकर किसानों को मंडियों में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

  • Amarnath Yatra के लिए Registration शुरू, जानें कब शुरू होगी यात्रा

    Amarnath Yatra के लिए Registration शुरू, जानें कब शुरू होगी यात्रा

    श्रीनगरः अमरनाथ यात्रा-2025 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गई हैं। श्रद्धालु ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन फीस 220 रुपए रखी गई है। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 600 से ज्यादा बैंकों में किया जा सकता है। इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त (रक्षाबंधन) तक (39 दिन) चलेगी। यात्रा दो रूट-पहलगाम (अनंतनाग) और बालटाल (गांदरबल) रूटों से होगी। लगभग 6 लाख श्रद्धालु यात्रा पर आ सकते हैं।

    श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड (SASB) की 48वीं बैठक में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने यात्रा की तारीखों की घोषणा की थी। बैठक में श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बेहतर करने के कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई। श्राइन बोर्ड ने e-KYC, RFID कार्ड, ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन और दूसरी व्यवस्थाओं को भी बेहतर करने का निर्णय लिया है, ताकि यात्रा अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित हो सके। बोर्ड का कहना है कि इस बार पिछली बार से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा पर आ सकते हैं, इसको ध्यान में रखते जम्मू, श्रीनगर, बालटाल, पहलगाम, नुनवान और पंथा चौक पर रुकने और रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था बेहतर की जा रही है।

    अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करना चाहते तो सरकार की ओर से आपको ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी जाती है। इसके लिए आपको बैंक से यात्रा के फॉर्म लेने होंगे। जो कि पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक, यस बैंक और एसबीआई बैंक की शाखाओं पर आसानी से प्राप्त किए जा सकते हैं। वहीं पर आप अपना मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं और यात्रा का परमिट ले सकते हैं। मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको SASB की वेबसाइट पर अधिकृत डॉक्टर्स और अस्पताल की लिस्ट मिल जाएगी। आपको बता दें किसी भी प्राइवेट डॉक्टर का सर्टिफिकेट मान्य नहीं होगा।

  • Phagwara News: भाजपा महिला सरपंच की सास का हुआ कत्ल

    Phagwara News: भाजपा महिला सरपंच की सास का हुआ कत्ल

    फगवाड़ाः कपूरथला जिले के फगवाड़ा में भाजपा सरपंच की सास का कत्ल करने की घटना सामने आई है। हरदासपुर गांव में भाजपा महिला सरपंच की सास को लूटकर लुटेरे ने कत्ल कर दिया। मृतिका की पहचान 65 वर्षीय रामप्यारी के रूप में हुई है। गांव हरदासपुर की मौजूदा सरपंच बलविंदर कौर के पति बिंदर कुमार ने बताया कि उनके 3 भाई हैं, जिनमें से एक पुर्तगाल और दूसरा आस्ट्रेलिया में रहता है और उनका एक बेटा भी पुर्तगाल में रहता था।

    बिंदर कुमार ने बताया कि मां रामप्यारी पुर्तगाल में अपने भाई के घर रह रही थीं। सुबह उसे उसके भाई रिंकू का फोन आया कि माता रामप्यारी उसका फोन नहीं उठा रही। जब उसने बेटे को हवेली में भेजा तो मां की नाक से खून बह रहा था। पहले तो उसने सोचा कि उसकी माँ की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई है। लेकिन बाद में जब जांच की गई तो पता चला कि मां द्वारा पहनी गई सोने की अंगूठियां और सोने की चेन गायब थी। जब वह अपने कमरे में गए तो पाया कि उनके कमरे के ताले टूटे हुए थे और 30 से 35 तोले सोने के जेवरात और करीब 5,000 यूरो और नगदी गायब थी।

    उन्होंने बताया कि कमरे में मेज पर दो चाय के कप और नाश्ते का एक डिब्बा रखा हुआ था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पुलिस को परिजनों द्वारा दी गई। वहीं सूचना मिलने के बाद एसपी रूपिंदर कौर भट्टी, डीएसपी भारत भूषण और पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए फगवाड़ा सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।

  • Punjab News: किसान की निकली 1.5 Crore की Lottery, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान की निकली 1.5 Crore की Lottery, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब राज्य लॉटरी के मासिक लॉटरी में पटियाला के गांव हिरदापुर (बख्शीवाला) के किसान सुखदेव सिंह की 1.5 करोड़ की लॉटरी निकली है। जिससे पूरे परिवार के साथ-साथ गांव में खुशी की लहर है। किसान सुखदेव सिंह ने बताया कि वह पिछले 20 सालों से लॉटरी डाल रहे है।

    आज तक उसकी लाटरी नहीं निकली थी, लेकिन इस बार उसकी किस्मत चमकी और लाटरी निकली है। किसान सुखदेव ने बताया कि उसके परिवार में उसकी पत्नी और तीन बेटियां है। तीनों बेटियां की शादी हो चुकी है। वह पिछले 30 सालों से पशु पालन विभाग में ठेकेदारी प्रणाली के तहत नौकरी करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि लॉटरी से मिले पैसे में से वह गुरुद्वारा साहिब के लिए दसवंध निकालेंगे और जरूरतमंद लोगों की मदद करेंगे।

  • Punjab News: 3 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: 3 किलो हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    अमृतसर: पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 किलो हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान तरसेम सिंह उर्फ ​​सेमा निवासी रतन कलां, अमृतसर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना घरिंडा में एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

  • Punjab News: फिरौती ना मिलने पर Ganesh Dairy पर बाइक सवारों ने की फायरिंग

    Punjab News: फिरौती ना मिलने पर Ganesh Dairy पर बाइक सवारों ने की फायरिंग

    तरन तारनः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं देर रात गोइंदवाल साहिब और तरन तारन बाईपास पर स्थित गणेश डेयरी पर 3 अनजान मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा हैकि यह घटना डेयरी के मालिक शिव कुमार द्वारा फिरौती ना देने के कारण हुई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए शिव कुमार ने बताया कि उन्हें पिछले कई महीनों से अनजान नंबरों से फिरौती के लिए कॉल आ रही थीं। गैंगस्टर जैसल द्वारा हर रोज़ 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही थी।

    उन्होंने कहा कि हालांकि उन्होंने कई बार पुलिस को लिखित शिकायत दी है, लेकिन अब तक न तो किसी को गिरफ्तार किया गया है और न ही उन्हें कोई सुरक्षा प्रदान की गई है। शिव कुमार ने बताया कि जब उन्होंने फिरौती की रकम नहीं दी, तो देर रात 3 नकाबपोश हथियारबंद अनजान व्यक्ति डेयरी पर आए और बेधड़क गोलियां चलानी शुरू कर दीं। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई।

    घटना की पूरी कार्रवाई सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाना सिटी तरन तारन के एसएचओ अवतार सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर शक़ी व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और जल्दी ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा। डेयरी मालिक शिव कुमार ने जिला प्रशासन से अपील की है कि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। एसएचओ अवतार सिंह ने भरोसा दिया कि कानून अपने हाथ में लेने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।