Blog

  • Punjab News: पूर्व सरपंच के घर NCB की Raid

    Punjab News: पूर्व सरपंच के घर NCB की Raid

    तरन तारनः जिले तरन तारन के विभिन्न गांवों में अकाली दल से संबंधित नेताओं के घरों पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा छापेमारी की गई। इनमें गांव भूरे, गांव शेख, गांव मानो चहल के अलावा गांव डालके में दिन चढ़ते ही छापेमारी की गई। इस छापेमारी में क्या कुछ मिला या यह छापेमारी क्यों की गई, इस बारे में मीडिया से किसी भी अधिकारी या अकाली नेता ने बातचीत नहीं की। गांव डालके के पूर्व सरपंच गुरप्रीत सिंह गोल्डी के घर एनसीबी की दो गाड़ियां थीं, जिनका नंबर राजस्थान का था।

    मिली जानकारी के अनुसार जांच अधिकारियों द्वारा पूरे घर की तलाशी ली गई। पूर्व अकाली सरपंच गुरप्रीत सिंह गोल्डी पिछले लंबे समय से अकाली दल से संबंधित हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के किसी भी अधिकारी ने मीडिया से बातचीत नहीं की। इसके अलावा, अकाली दल के पूर्व सरपंच ने भी एनसीबी के इस छापे के बारे में कोई भी बातचीत करने से इनकार कर दिया।

  • America ने नई एडवाइजरी की जारी, अब रुकना हुआ मुश्किल!

    America ने नई एडवाइजरी की जारी, अब रुकना हुआ मुश्किल!

    नई दिल्लीः अमेरिका की सत्ता संभालने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार आक्रामक रवैये अपनाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी निर्वासन नीति की चर्चा पूरी दुनिया में है। हाल ही में कई अवैध भारतीय भी भारत भेजे गए थे। वहीं ट्रंप प्रशासन के तहत अमेरिकी होमलैंड सुरक्षा विभाग (DHS) ने नई सलाह जारी करते हुए कहा है कि जो विदेशी नागरिक अमेरिका में 30 दिन से अधिक रह रहे हैं, उनके लिए सरकारी पंजीकरण करवाना अनिवार्य है ताकि वे भविष्य के परिणामों से बच सकें।

    मतलब अमेरिका में 30 दिनों से अधिक रहने वाले विदेशी नागरिकों को सरकार के साथ रजिस्ट्रेशन कराना होगा और ऐसा न करने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना लग सकता है। इसके अलावा उसे जेल भी हो सकती है। होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने कड़ा संदेश देते हुए लिखा कि अभी खुद से देश से बाहर चले जाओ. ऐसा न करने वालों पर कार्रवाई हो सकती है। बता दें कि ट्रंप प्रशासन का H-1B या छात्र परमिट जैसे वीजा पर अमेरिका में रहने वाले लोगों को प्रभावित नहीं करेगा।

    लेकिन यह विदेशी नागरिकों को जो सही अथॅारिटी के बिना अमेरिका में रह रहे हैं उनके लिए जोखिम भरा होगा। ऐसे मामलों में जहां H-1 B वीजा पर कोई व्यक्ति नौकरी खो देता है, लेकिन 30 दिन के अंदर देश से बाहर नहीं निकलता है तो उसे कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, छात्रों और H-1 B वीजा धारकों को यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता होगी कि अमेरिका में रहने के लिए वो सभी मानकों को पूरा कर रहे हैं।

  • Punjab News: ई-रिक्शा और एक्टिवा की टक्कर में पलटा रेत से भरा टिप्पर, देखें वीडियो

    Punjab News: ई-रिक्शा और एक्टिवा की टक्कर में पलटा रेत से भरा टिप्पर, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के राहों रोड पर ई-रिक्शा और एक्टिवा की टक्कर के दौरान टिप्पर पलट गया। हादसे में जान-माल के नुकसान से बचाव हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि गलत साइड से आ रहा ई-रिक्शा और एक्टिवा की टक्कर के दौरान दोनों को बचाने को लेकर रेत से भरा टिप्पर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले जांच में जुट गई। वहीं पुलिस ने कहा कि टिप्पर चालकों सहित लोगों को भी धीमी रफ्तार से वाहन चलाने चाहिए। वहीं टिप्पर और बड़े वाहनों को धीरे चलाने की अपील की गई।

    दूसरी ओर लोगों ने टिप्पर चालक को कसूरवार ठहराया। हादसे में टिप्पर का टायर फट गया। दरअसल, घटना के दौरान टिप्पर चालक के साथ कोई कंडक्टर गाड़ी में मौजूद नहीं था। ड्राइवर का कहना हैकि कोई हैल्पर काम करने को राजी नहीं है। लोगों ने कहा कि सुबह का 5वां हादसा है। ऐसे में बड़े वाहनों को धीरे से सड़क से गुजरना चाहिए। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

  • Punjab News: Refinery Road पुल के पास Auto पलटा, 9 लोग घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Refinery Road पुल के पास Auto पलटा, 9 लोग घायल, देखें वीडियो

    बठिंडाः डबवाली हाइवे रिफाइनरी रोड पर सड़क हादसे में 9 लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार एक ऑटो रिक्शा जो डबवाली से बठिंडा जा रहा था। जैसे ही रिफाइनरी रोड पर बने पुल पर पहुंचा तो संतुलन बिगड़ने से वह हादसे का शिकार हो गया और पलट गया। ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। ऑटो में चालक समेत 9 लोग सवार थे। मौके पर एसएसफ टीम को सूचित किया। जिन्होंने मौके पर पहुंच हादसे का जायजा लिया। इसके बाद घायलों को फर्स्ट एड देकर लोगों की मदद से बठिंडा के सिविल अस्पताल में दाखिला करवाया। घायलों की पहचान राकेश कुमार निवासी राजपुरा, शनी निवासी बठिंडा और रानी कौर पत्नी निवासी बठिंडा के रूप में हुई है।
  • सरेआम युवती की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    सरेआम युवती की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः जीटीबी एनक्लेव इलाके में सरेआम युवती की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। वहीं इस घटना को लेकर गुरु तेग बहादुर एन्क्लेव के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दरअसल, देर रात को हमालवारों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। 20 वर्षीय युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक लड़की को गोली मार दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को मृत पाया। सूत्रों का कहना है कि युवती को दो गोली लगी हैं। शुरुआती जांच में पुलिस आशंका जता रही है कि युवती के किसी जानकारी ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर हर एंगल से जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालने में जुट गई है। शाहदरा की एडिशनल डीसीपी नेहा यादव ने मंगलवार को इस बारे में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, “करीब आधे घंटे पहले हमें सूचना मिली कि एक लड़की को गोली लगी है। यह जीटीबी एंक्लेव का इलाका है। लाश को देखकर लगता है कि लड़की की उम्र 20 साल होगी। शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव पर दो गोली लगने के निशान मिले हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद पूरी जानकारी मिल पाएगी।”
  • Jalandhar News: ट्रैक्टर-बाइक और एक्टिवा की टक्कर में महिला सहित 2 की मौत

    Jalandhar News: ट्रैक्टर-बाइक और एक्टिवा की टक्कर में महिला सहित 2 की मौत

    जालंधर, ENS: सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में लगातार हादसे होने की घटना सामने आ रही है। वहीं नकोदर-फगवाड़ा मुख्य मार्ग गांव शंकर बस स्टैंड के पास टैक्टर और बाइक की टक्कर होने की घटना सामने आई है। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में स्कूटी सवार महिला और ट्रैक्टर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक सवार पति-पत्नी और बेटा गंभीर रूप में जख्मी हो गए। ट्रैक्टर पर सवार तीन अन्य युवक भी गंभीर रूप से जख्मी हैं।

    घायलों का नकोदर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक महिला की पहचान अमरजीत कौर पत्नी सुरेंद्र दास निवासी गांव सरीह और ट्रैक्टर सवार मृतक युवक की पहचान वंश संघेडा पुत्र लेट जसकरण निवासी गांव तुगड़ा थाना मेहतपुर के रूप में हुई। वहीं हादसे में घायलों की पहचान बाइक सवार गुरदीप कुमार, उनकी पत्नी राजरानी, बेटा मनीष कुमार और ट्रैक्टर सवार तीनों युवक चालक हरमन सिंह, निवासी गांव सोहल जागीर शाहकोट, राजवीर सिंह निवासी अकबरपुर, शाहकोट, कशिश चौहान निवासी सैदपुर चिड्डी शाहकोट गंभीर रूप से घायल हैं।

    घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक तेज रफ्तार में था। उस पर बैठे लोग वीडियो बना रहे थे। ट्रैक्टर ओवर स्पीड होने के कारण नियंत्रण से बाहर हो गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सदर पुलिस ने बाइक सवार युवक के बयानों पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। पुलिस को दिए बयानों में गुरदीप कुमार निवासी मोहल्ला रविदासपुरा ने बताया कि वह गोराया के पास अपने जठेरों के माथा टेककर शाम 6:00 बजे के वापस आ रहे थे।

    तभी शंकर बस स्टैंड के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी और सामने से आ रही एक एक्टिवा को भी चपेट में ले लिया। हादसे में एक्टिवा सवार महिला और ट्रैक्टर पर सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी और उनका बेटा और ट्रैक्टर पर सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप में जख्मी हो गए। हादसा जबरदस्त था। ट्रैक्टर भी बुरी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मृतक युवक और महिला का पोस्टमार्टम करवा सब परिजनों के हवाले कर दिया।

  • Balance बिगड़ने से नहर में गिरा दोस्त, बचाने आया साथी भी तेज बहाव में बहा, डूबने से मौत

    Balance बिगड़ने से नहर में गिरा दोस्त, बचाने आया साथी भी तेज बहाव में बहा, डूबने से मौत

    दुर्गः दो दोस्तों की नहर में गिरने के बाद डूबने से मौत हो गई। घटना सोमवार की है। तीन दोस्त बिलाई माता मंदिर के दर्शन करने धमतरी गए थे। वहां से दर्शन कर लौट रहे थे तभी सेलूद क्षेत्र से गुजरने वाली तांदुला नहर में पानी का बहाव देख एन्जॉय करने रुके।प्रहलाद यादव (40) नहर में पैर डालकर बैठा था, अचानक बैलेंस बिगड़ने पर वह पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं दूसरा दोस्त नंद किशोर धुरवे (38) उसे बहता देख बचाने के लिए कूदा तो वह भी बह गया। इसी समय तीसरा दोस्त कार में फोन से किसी से बात कर रहा था। जिसने मदद के लिए आवाज लगाई।

    घटना की सूचना मिलते ही गांव वाले, पुलिस और SDRF की टीम पहुंची लेकिन तब तक दोनों डूब चुके थे। 24 घंटे बाद प्रहलाद का शव मिला। वहीं 36 घंटे रेस्क्यू के बाद मंगलवार सुबह दूसरे युवक का शव भी बरामद कर लिया गया है। दोनों 15 फीट गहराई में चले गए थे।

    SDRF प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शाम को नहर का पानी कम हुआ तो टीम ने प्रहलाद यादव का शव खोज निकाला। 24 घंटे पानी में रहने से उसका शव ऊपर आ गया था। मंगलवार सुबह से ही दूसरे शव की तलाश की जा रही थी। टीम ने शव को बाहर निकालकर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • Punjab News: दर्ज FIR को लेकर High Court पहुंचे Bajwa, इस दिन होगी सुनवाई

    Punjab News: दर्ज FIR को लेकर High Court पहुंचे Bajwa, इस दिन होगी सुनवाई

    मोहालीः कांग्रेस के सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा 50 बम पंजाब में आने को लेकर दिए गए बयान से मामला लगातार गरमाया हुआ है। वहीं 2 दिन पहले 18 बम चलाए जाने और 32 के बाकी चलने के बयान को लेकर एफआईआर मोहाली थाने में दर्ज हुई थी। जिसको लेकर बीते दिन प्रताप बाजवा थाने में पेश नहीं हुए, लेकिन आज उन्होंने थाने में पेश होना था।

    थाने में पेशी से पहले प्रताप बाजवा ने हाईकोर्ट का रूख कर लिया है। बाजवा ने हाईकोर्ट में एफआईआर रद्द किए जाने को लेकर याचिका दायर की है। जिसकी सुनवाई कल हाईकोर्ट में होनी है। बता दें कि आज कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रताप बाजवा के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में प्रदर्शन किया जाना है। बीते दिन सीएम भगवंत मान ने इस बयान को लेकर प्रताप बाजवा पर जमकर निशाने साधे थे और अपील की थी कि विपक्ष पार्टी के नेता ऐसे मामलों पर राजनीति ना करें। पंजाब ने पहले ही काफी गंभीर हालातों के सामने किए हुए है।

  • भीषण टक्कर में 3 की मौत, 5 फीट दूर गड्ढे में गिरी Car और Bike

    भीषण टक्कर में 3 की मौत, 5 फीट दूर गड्ढे में गिरी Car और Bike

    कोटाः बाइक और कार की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों गाड़ियां सड़क से 5 फीट दूर जाकर गड्‌ढे में गिर गईं। दुर्घटना मंगलवार सुबह सुल्तानपुर इलाके के इटावा-धनावा रोड पर हुआ। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। डीएसपी राजेश ढाका ने बताया कि सड़क हादसे में घायल बच्चे को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है।

    हादसा मंगलवार सुबह 7.30 से 8 बजे के बीच हुआ है। कार इटावा (कोटा) से सुल्तानपुर की तरफ आ रही थी। कार में 4 लोग सवार थे। बाइक सवार सुल्तानपुर से इटावा की तरफ जा रहे थे। बाइक पर पति-पत्नी के साथ 2 बच्चे (लड़की व लड़का) सवार थे। मोरपा चौराहे से इटावा रोड पर नोताडा के पास स्थित नाले के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी।

  • Punjab News: प्रवासियों को इलाके से बाहर रखने के आदेश जारी, होगी सख्त कार्रवाई

    Punjab News: प्रवासियों को इलाके से बाहर रखने के आदेश जारी, होगी सख्त कार्रवाई

    मोहालीः बनूड़ के पास स्थित गांव बूटा सिंह वाला में प्रवासी मजदूरों को गांव की आबादी से बाहर रखने के आदेश गांव की पंचायत द्वारा पारित किए गए हैं। हालांकि इससे पहले भी मोहाली के अधीन पड़ने वाले 2 गांवों में इस तरह के आदेश पंचायत द्वारा जारी किए गए थे। गांव बूटा सिंह वाला में 30 अप्रैल तक प्रवासी मजदूरों को यह समय दिया गया है कि वे गांव छोड़कर कहीं और चले जाएं। सरपंच जरनैल सिंह ने कहा कि ये लोग किराए के लालच में प्रवासी मजदूरों को गांव में रख रहे हैं। इसके साथ ही घटनाओं का खतरा 24 घंटे बना रहता है।

    गांव में बहू बेटियों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और गांव में रह रहे प्रवासी मजदूरों की वेरिफिकेशन भी नहीं होती। इसलिए ये अपराध करके फरार हो जाते हैं, जिनका कोई पता-ठिकाना नहीं होता। सर्व सम्मति से पारित हुए गांव की पंचायत द्वारा यह आदेश दिया गया है कि रात 10 बजे के बाद गांव की सड़कों पर प्रवासी नहीं घूमेंगे। अगर कोई घूमता हुआ दिखाई दिया, तो पंचायत द्वारा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।