Blog

  • Punjab News: Alchemist Hospital की महिला कर्मी का बेरहमी से कत्ल

    Punjab News: Alchemist Hospital की महिला कर्मी का बेरहमी से कत्ल

    मोहालीः जीरकपुर में महिला के कत्ल की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ढकोली क्षेत्र में स्थित गुलमोहर ट्रेंड्स सोसाइटी में महिला की हत्या को लेकर लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतक महिला की पहचान 51 वर्षीय दुर्गा बिष्ट पत्नी कैलाश बिष्ट के रूप में हुई है। बताया जा रहा हैकि फ्लैट में महिला पर करीब 6 बार तेजधार हथियार से हमला करके कत्ल किया गया।

    हालांकि हत्या के असल कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही ढकोली पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने माैके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतक दुर्गा अल्केमिस्ट अस्पताल में 14 साल से नौकरी करती थीं और उसके 3 बच्चे हैं। सबसे बड़े लड़के की पिछले वर्ष शादी हो चुकी है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार करीब 15 वर्ष से महिला अपने पति से अलग गुलमोहर ट्रेंड्स में रहती थी। मृतक महिला का पति लुधियाना में रहता है।

    बच्चों के कहने पर महिला के पति कैलाश बिष्ट को नवंबर 2024 में एक बार फिर से परिवार में लाया गया था। जानकारी के अनुसार महिला का पति शराब पीने का आदी था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला का शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल डेराबस्सी में रखवा दिया है। आज महिला पोस्टमार्टम होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: खेत में पराली के ढेर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: खेत में पराली के ढेर में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    बठिंडाः गांव गिल कला के पास नेशनल हाईवे-7 बठिंडा-चंडीगढ़ मार्ग पर स्थित एक खेत में रखी धान की पराली के ढेर में अचानक आग लग गई। आग की भयानक थी की वह तेजी से खेतों में फैलती गई। जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया।

    जैसे ही ग्रामीणों को आग लगने की सूचना मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और नजदीकी खेतों में खड़ी फसल को हल और जेसीबी की मदद से आग से अलग किया। जिससे फसल को नुकसान से बचाया जा सका। फिलहाल आग लगने का कारण खेत के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तारों में हुई स्पार्किंग को बताया जा रहा है। हालांकि, खेत में पराली को रखा गया था, इस बात की जांच प्रशासन द्वारा की जा रही है।

  • Punjab News: आरोपियों ने कार को लगाई आग, धमाके से दहले लोग, देखें CCTV

    Punjab News: आरोपियों ने कार को लगाई आग, धमाके से दहले लोग, देखें CCTV

    मोहालीः सेक्टर 78 में सुबह 3 बजे के करीब 3 युवकों ने कार पर पेट्रोल छीड़कर आग लगा दी। कार में आग लगते ही धमाका होता है और आवाज़ सुनकर जब वे घर के बाहर आते हैं। इस दौरान लोगों ने देखा कि हादसे में कार जलकर राख हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित मनदीप सिंह ने बताया कि वह फैब्रिकेशन का काम करता है।

    रोज़ की तरह उन्होंने कार घर के बाहर खड़ी की हुई थी और तड़के 3 बजे के करीब 3 युवकों द्वारा कार को आग लगा दी गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे हैं, आरोपी कार पर पेट्रोल छीड़कर उसके बाद आग लगाकर फरार हो जाते हैं। हादसे में कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी होती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 2024 में एक विदेशी नंबर से कॉल आई थी और 10 लाख की फिरौती मांगी गई थी, जिसे उसने ब्लॉक कर दिया था और पुलिस को लिखित सूचना दी थी।

    पीड़ित का कहना है कि लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब 3 महीने बाद घर के बाहर खड़ी उनकी कार को आग लगा दी गई। उन्हें पूरा शक है कि जिसने धमकी दी थी, उसने ही इस काम को अंजाम दिया है। जिसको लेकर एक बार फिर से पीड़ित ने पुलिस को घटना की शिकायत दे दी है।

  • Punjab News: टैंकर और कार में हुई भीषण टक्कर में महिला घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: टैंकर और कार में हुई भीषण टक्कर में महिला घायल, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के आईटीआई के सामने भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लुधियाना की ओर से आ रही कार खड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी को महिला चला रही थी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे समाज सेवी संस्था व मोगा नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह की मदद से सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

    जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी। वहीं मामले की जानकारी देते हुए समाज सेवा सोसायटी के सदस्यों ने बताया कि पानी के टैंकर के साथ कार की टक्कर हो गई। महिला पटियाला से फिरोजपुर ड्यूटी पर जा रही थी। इस दौरान महिला की कार की टैंकर से टक्कर हो गई। हादसे में महिला को कुछ चोटें आई है। घटना की सूचना पटियाला में रहने वाले परिवार को दे दी गई है।

     

  • Stock Market: सुनहरी शुरुआत के बाद 1500 अंक से ज्यादा उछला Sensex, Nifty भी 450 अंक चढ़ा

    Stock Market: सुनहरी शुरुआत के बाद 1500 अंक से ज्यादा उछला Sensex, Nifty भी 450 अंक चढ़ा

    बिजनेसः शेयर बाजार में मंगलवार को सुनहरी शुरुआत हुई। बाजार खुलते ही सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा चढ़कर 76,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 450 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 23,300 के स्तर पर है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी है। टाटा मोटर्स, HDFC बैंक, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एयरटेल और रिलायंस में 4% तक की तेजी है। निफ्टी के सभी 50 शेयरों में तेजी है।

    बाजार में तेजी की वजह
    1. अमेरिकी टैरिफ से 90 दिन की राहत: 9 अप्रैल को चीन को छोड़कर अन्य सभी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 90 दिनों के लिए टालने के अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले के बाद वहां का बाजार 12% चढ़कर बंद हुआ था। वहीं अगले दिन सुबह यानी, 10 अप्रैल को एशियाई बाजारों में 10% तक की तेजी आई।
    भारतीय बाजार 10 अप्रैल को महावीर जयंती के कारण बंद था। इसीलिए आज अमेरिकी और एशिया के अन्य बाजारों में गिरावट के बावजूद भारतीय बाजार ऊपर है।

    2. भारत-अमेरिका ट्रेड डील होने की उम्मीद: 90 दिनों की अस्थायी राहत से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) के बारे में चल रही चर्चाओं को गति मिलने की उम्मीद है। भारत के विपरीत चीन को टैरिफ में छूट नहीं दी गई है। इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स को शॉर्ट टर्म में कॉम्पिटिटिव एडवांटेज मिल सकता है।

  • Punjab News: सुबह पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: सुबह पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार बदमाशों और गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते आज सुबह तड़के 3 बजे समराला बाईपास के गांव बौंदली के बंद पड़े ईंटों के भट्ठे के पास लूट के मामले में 2 आरोपियों से घटना में इस्तेमाल किए गए रिवाल्वर की बरामदगी के समय पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। आरोपियों द्वारा बरामदगी करवाई गई रिवाल्वर पुलिस के एसएचओ से छीनने की कोशिश की गई, जिसमें आरोपी सतनाम सिंह के पैर में गोली लग गई। दोनों आरोपी काबू कर लिए गए।

    झड़प के दौरान समराला पुलिस के एसएचओ को चोटें आईं। घायल आरोपी को समराला सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जिला खन्ना के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पवनजीत सिंह ने बताया कि बीते कुछ दिन पहले समराला के गांव दियालपुरा के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात लुटेरों ने तीन प्रवासी मजदूरों पर गोलियां चलाईं, मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए और एक प्रवासी मजदूर को दो गोलियां लगीं, जिसे चंडीगढ़ के अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    इस संबंध में समराला पुलिस जिला खन्ना के एसएसपी द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया था, जिनकी ओर से गंभीरता से पूछताछ चल रही थी। इस संबंध में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी उम्र 19 से 20 साल है, और एक आरोपी सोहाना की छप्पड़ में रहने वाला था, जबकि दूसरा अमृतसर के पास का निवासी था। आज सुबह तड़के 3 बजे पुलिस द्वारा आरोपियों से की गई पूछताछ के दौरान समराला पुलिस के एसएचओ पवित्र सिंह जब आरोपियों से रिवाल्वर की बरामदगी कराने ले गए, तो छुपाए गए रिवाल्वर का स्थान समराला बाईपास के गांव बौंदली के पास बंद पड़े ईंटों के भट्ठे के पास पहुंचा।

    उसके बाद जब आरोपियों ने रिवाल्वर की बरामदगी करवाई, तो उन्होंने चालाकी से अपनी रिवाल्वर समराला पुलिस के एसएचओ से छीनने की कोशिश की, और इस दौरान गोली आरोपी सतनाम सिंह के पैर में लग गई। इस सूचना के बारे में जब पुलिस जिला खन्ना को पता चला, तो पुलिस जिला खन्ना के वरिष्ठ अधिकारियों सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। पुलिस ने यह भी बताया कि जब आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया, तब वे नशे में थे और निहंग के बाने में रहकर यह घटना को अंजाम दे रहे थे।

  • Punjab News: 5 IAS अधिकारियों सहित IFS और PCS के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: 5 IAS अधिकारियों सहित IFS और PCS के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    मोहाली: पंजाब सरकार द्वारा लगातार पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं आज 7 अधिकारियों के प्रशासन द्वारा तबादलें किए गए। जारी सूची में 5 IAS, एक IFS सहित एक PCS अधिकारियों के तबादले किए गए। देखें लिस्ट-

     

  • Punjab News: 1.17 किलो हेरोइन और हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: 1.17 किलो हेरोइन और हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

    लुधियानाः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.17 किलो हेरोइन, एक पिस्तौल और 3 रौंद बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने थाना डिवीजन 6 में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इंटा वाला चौक से आरोपी गुजरने वाला है।

    इसके बाद अलर्ट मोड पर गश्त कर रही थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को एटीआई रोड लुधियाना स्थित एक टेलर की दुकान से दबोचा लिया।आरोपी के पास से उपरोक्त सामान बरामद हुआ है। पता चला है कि आरोपी काफी समय से अपना कारोबार चला रहा था। पुलिस सूत्रों की माने तो यह गिराेह बड़ा हो सकता है। क्योंकि जिस हिसाब से यह रिकवरी हुई है, वह बहुत बड़ी है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पर पहले भी मामले दर्ज हैं।

  • आज का राशिफल, 15 अप्रैल 2025

    आज का राशिफल, 15 अप्रैल 2025

    आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 8 बजकर 26 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। आज रात 10 बजकर 38 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 14 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपकी परिस्थितियां पहले से अनुकूल रहेंगी। व्यापारिक क्षेत्र में आपको मेहनत से आज अधिक लाभ होगा। आज महत्वपूर्ण काम पूरा होने के योग हैं। आज आपको अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। इसका सकारात्मक असर आपके व्यक्तित्व पर पड़ेगा। आज किसी दोस्त या रिश्तेदार से चल रही गलतफहमी दूर होगी। स्टूडेंट को करियर संबंधित मेहनत के अच्छे नतीजे मिलेंगे। किसी अनजान की हेल्प करके आप अपने आप को कुछ बेहतर महसूस करेंगे।

    वृष राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपका छुपा टैलेंट लोगों को पता चलेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बीतने से मानसिक सुकून मिलेगा। व्यापार में आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का साथ मिलेगा। आज घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। लवमेट के साथ कहीं घूमने जाएंगे। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज बिजनेस में काम करने के तरीकों में बदलाव संबंधी नीतियों पर गंभीरता से विचार करेंगे। नई कार्य प्रणाली संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। नौकरी में आपके अच्छे काम की तारीफ होगी। प्रमोशन की खबर मिलने के योग हैं। आज आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आज आपके पारिवारिक जीवन में सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज किसी बड़ी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना पड़ सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज अधूरे कामों पर ज्यादा ध्यान देंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव करने की सोच रहे हैं तो वास्तु के नियमों का ध्यान रखेंगे। आज ऑफिस में अपना कार्य समय पर निपटा लेंगे। आज जीवनसाथी और परिवार वालों में आपसी तालमेल रहेगा। आज आप किसी जॉब के लिए इंटरव्यू देने जाएंगे जिसमें आपको सेलेक्ट कर लिया जाएगा। आज आपके ईमानदारी की हर जगह चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में भी लोगों का विश्वास आप पर बनेगा।

    सिंह राशि:आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज कार्यस्थल की व्यवस्था को और बेहतर बनाने की जरूरत है। इससे काम करने के तरीकों में सुधार होगा। हर काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। ऑफिस में कुछ लोग आपकी उन्नति से जलन की भावना रख सकते हैं। आज मन मुताबिक तरीके से सभी काम निपटाते जाएंगे। सामाजिक कामों में आपकी मौजूदगी से तारीफ मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। दांपत्य जीवन में खुशी का माहौल बनेगा।

    कन्या राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज किसी भी फोन कॉल को नजरअंदाज न करें, आपको विशेष सूचना मिल सकती हैं। करीबी इंसान की मदद करके आपको खुशी मिलेगी। घर की व्यवस्था को उचित बनाने में आपकी कोशिश कामयाब रहेगी। आज परिवार के साथ किसी उत्सव में जाने का मौका मिलेगा। आज ऑफिस में टीम वर्क से बेहतर नतीजे मिलेंगे। काफी दिनों बाद आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। आज उनके प्रति लगाव बढ़ेगा। आज रुके कार्यों में प्रगति होगी।

    तुला राशि:आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज अपनी योजनाओं को व्यवस्थित करेंगे। दूसरों की बजाय अपनी खूबियों पर भरोसा रखेंगे, आपको फायदा मिलेगा। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। परिवार के साथ मनोरंजन और घूमने में कुछ समय बीतेगा। आज आपको अपनी इच्छा शक्ति के साथ अपनी भावनाओं में भी सुधार लाने की जरूरत है। इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।


    वृश्चिक राशि:
    आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आज बिजनेस के काम करने के तरीके का जिक्र दूसरे से न करें। नौकरी या बिजनेस में महत्वपूर्ण फैसला आज न लें। स्टूडेंट्स को किसी प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। आज परिवार के लोग साथ में समय बिताएंगे। लवमेट के साथ मुलाकात का मौका मिलेगा। आज आप नया कारोबार शुरू करने का मन बना सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    धनु राशि:आज आप महत्वपूर्ण कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज बातचीत करते समय ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करें जिससे बाद में पछताना पड़े। आज बीती हुई पुरानी बातों को खुद पर हावी न होने दे। ध्यान और मेडिटेशन से आप मानसिक तौर पर स्वस्थ रहेंगे। आज किसी रिश्तेदार को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। सोचे हुए कार्यों में उनका इस्तेमाल करेंगे। राजनीति से जुड़े लोग आज सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आज आपके पास कुछ नई जिम्मेदारियां आएगी।

    मकर राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज मीडिया, मार्केटिंग के बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए सफलता का समय है। नौकरी कर रहे लोग अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे। आज स्वभाव में लचीलापन लाएं। आपकी जिद्द से पारिवारिक समस्या बढ़ेगी। छात्र अपनी तैयारी जम कर करें, जल्द अच्छे अंक हासिल होंगे। आपके वेतन में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आज आप दूसरों को अपनी बातों से आकर्षित कर लेंगे। रुका हुआ काम आज अपनों की मदद से पूरा हो जाएगा।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आपके काम समय मुताबिक पूरे होते जाएंगे। पूरे आत्मविश्वास से कोशिश करते रहें। वाहन खरीदने की योजना है तो दिन शुभ है। व्यस्तता के बावजूद रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ समय बीतेगा। आज किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने आत्मविश्वास और आत्म सम्मान को कम न होने दें। असमंजस में विश्वसनीय लोगों से सलाह-मशवरा करें। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आपको उपहार देंगे।

    मीन राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज फैशन डिजाइनर्स का दिन बेहतर रहेगा। आज ऑनलाइन बड़ा ऑर्डर मिलेगा। आज कहीं रुका हुआ पैसा वापस मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। गलतियों से सीख लेकर अपने काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को परीक्षा में अच्छे नतीजे मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा।

  • Punjab News: Street Dog को लेकर हुई लड़ाई में चले ईंट पत्थर, देखें CCTV

    Punjab News: Street Dog को लेकर हुई लड़ाई में चले ईंट पत्थर, देखें CCTV

    कपूरथला: मोहल्ला सीनपुरा में देर रात हंगामा हो गया जब कुत्ते को लेकर दो परिवार आमने-सामने हो गए। जिसके बाद मोहल्ले मे दोनों गुटों के लोगो द्वारा ईट पत्थरबाजी की गई। इस घटना मे दोनों पक्षों के लोग ज़ख्मी हुए है। जिन्हें परिवार के सदस्यों ने सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया है।

    जानकारी अनुसार एक पक्ष का आरोप है कि पड़ोसी ने एक आवारा कुत्ते को गली में रखा हुआ है, जो अक्सर आने-जाने वाले राहगीरों को तंग करता है। कई बार उन्होंने उक्त परिवार को ऐसा करने से रोका है। देर रात जब वह अपने परिवार के साथ घर वापस आए, तो कुत्ते ने बच्चे को ज़ख्मी कर दिया।

    जब उन्होंने इस संबंध में विरोध जताया, तो परिवार के कुछ लोगों ने हमला कर उन्हें ज़ख्मी कर दिया। दूसरे पक्ष ने सभी आरोपो को नकारते हुए कहा कि वह कुत्ता उनका पालतू है ,ऐसी कोई घटना नहीं हुई। रंजिश में उनके परिवार पर हमला किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।