Blog

  • भाजपा का लक्ष्य संविधान को खत्म करना: सीमा शर्मा

    भाजपा का लक्ष्य संविधान को खत्म करना: सीमा शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: केंद्र सरकार की शह पर भाजपा शासित राज्यों में किसानों, दलितों, ओबीसी वर्ग , महिला खिलाडियों और आदिवासी लोगों पर अत्याचार कर संविधान की शक्तियों को कई बार चुनौतियां दी गई। भाजपा का लक्ष्य है कि संविधान को खत्म करना है यह बात ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि सत्ता का नशा भाजपा नेताओं पर इस कदर है कि आम जनमानस की बेरोजगारी,शिक्षा,मंहगाई ,स्वास्थ्य और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कोई ठोस क़दम उठाने की बजाय लोगों को धर्मों और समुदायों में बांट कर विभिन्न जगहों पर दंगों को करवाने का षड़यंत्र रच रही हैं। उन्होंने कहा कि इस समय देश में  बेरोज़गारी, मंहगाई , बिगड़ती कानून व्यवस्था और बच्चों को मंहगी शिक्षा दिलाने जैसे संवेदनशील मुद्दों पर केंद्र सरकार गंभीर नहीं है। जिस कारण लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का गैर भाजपा शासित राज्यों के प्रति तानाशाही रवैया है, जिस कारण ही कांग्रेस शासित राज्यों को आर्थिक तंगियों से गुजरना पड़ रहा है। अगर संविधान नहीं होता तो गैर भाजपा शासित राज्यों में कभी भी सरकारें गिरा सकते थे। आज संविधान की ताकत ही है कि हर व्यक्ति अपनी बात को खुलकर रख सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के लोकसभा चार और राज्य सभा के दो यानि कुल 6 सांसद होने के बाबजूद भी केन्द्र सरकार से अपने प्रदेश के हक की लड़ाई लड़ने में सक्षम नहीं है। उनको मात्र अपने बिजली के बिलों की ही चिंता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सुक्खू सरकार दमदार तरीके से जनहित के काम कर रही है। लेकिन भाजपा नेताओं को सत्ता जाने से हो रही छटपटाहट खत्म होने का नाम नहीं ले रही। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता उठते बैठते प्रदेश की मौजूदा सुक्खू सरकार को अस्थिर करने के लिए नए नए प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता अपने षड्यंत्रों में कभी कामयाब नहीं होंगें। क्योंकि प्रदेश की जनता ने पूरे पांच साल के लिए कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की सत्ता सौंपी है।

  • खड्ड पंचायत में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई गई

    खड्ड पंचायत में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाई गई

    ऊना/सुशील पंडित: बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर जी की जंयती ग्राम पंचायत खड्ड में जिला स्तरीय बड़ी धुमधाम से मनाई गई। जिसका आयोजन श्री गुरु रविदास मिशन हिमाचल प्रदेश व सहयोग कर्ता बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर ने किया। जिसमें गुरु म्यूजिकल ग्रुप ने प्रस्तुति दी, गायक विदर, दानू  हीर मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत खड्ड प्रधान वीरेंद्र हीर ने संदेश दिया कि अपने बच्चों को शिक्षा जरूर दें । इस मौके पर पंचायत सदस्य उप प्रधान रविंदर खसरू,मलकीत सिहं, कमला देवी,गुरपाल, मास्टर स्वर्ण लाल, मास्टर चमन लाल, छोटूराम समाज सेवक छोटूराम, समाज सेवक भगवती देवी,सुरजीत हीर, सुदेश, दविंदर हीर,शाम लाल, वीरेंद्र मौजूद रहे जनता ने भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज करवाई। ग्राम पंचायत खड्ड प्रधान वीरेंद्र हीर ने यह भी कहा बाबा साहेब डाक्टर भीमराव अम्बेडकर पार्क खड्ड ,सरकार व प्रशासन द्वारा रोका गया उसको चलाया जाए, अगर सुचारू रूप से ना चलाया गया जन आंदोलन किया।
  • Punjab News: जेल में भारी मात्रा में पुलिस की दबिश, मचा हड़कंप

    Punjab News: जेल में भारी मात्रा में पुलिस की दबिश, मचा हड़कंप

    श्री मुक्तसर साहिबः जिले में थाना कबरवाला से 3 आरोपियों के भागने के मामले में पुलिस हरकत में आ गई है। हालांकि इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाना कबरवाला के इंचार्ज दविंदर कुमार और नाइट ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल नरिंदर सिंह को निलंबित कर दिया। वहीं आज भारी मात्रा में जिला पुलिस की ओर से जिला जेल में सर्च अभियान चलाया गया और जेल के सभी बैरकों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान जेल में कैदियों में हड़कंप मच गया। जिला पुलिस द्वारा इस निरीक्षण को नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान का हिस्सा बताया है।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी डॉ. अखिल चौधरी ने बताया कि यह तलाशी अभियान पूरी योजना के साथ चलाया गया ताकि जेल के अंदर नशा तस्करी, गैंगस्टरवाद, अवैध सामान, मोबाइल या अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं की तलाशी ली जा सके। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं के नेटवर्क को तोड़ने के लिए जेलों की आंतरिक स्थितियों की सख्त निगरानी आवश्यक है, क्योंकि ये स्थान अक्सर मादक पदार्थों की तस्करी के गुप्त केंद्र बन जाते हैं। उन्होंने बताया कि जिला जेल में सतनाम सिंह डीएसपी रमनप्रीत सिंह डीएसपी (डी), इंस्पेक्टर मलकीत सिंह, इंस्पेक्टर जसकरनदीप सिंह, एसआई जगसीर सिंह थाना प्रभारी बरीवाला द्वारा तलाशी ली गई।

    इसी प्रकार जेल स्टाफ तथा कई थानों के करीब 150 पुलिसकर्मी भी इस अभियान में शामिल थे। इस मौके पर सुपरिटेंडेंट जेल नवदीप सिंह बैनीवाल, एसआई गुरदित सिंह, एसआई वरिंदर सिंह भी मौजूद थे। एसएसपी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जेल के सभी बैरकों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। कैदियों और बंदियों की व्यक्तिगत तलाशी और सामान की जांच की गई। बैरकों के चारों ओर आवागमन के सभी मार्गों, दीवारों के कोनों की गहन जांच की गई। कुछ संदिग्ध स्थानों पर व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।

    तलाशी के लिए मेटल डिटेक्टर (खोजी कुत्ते) और अन्य तकनीकी उपकरणों का भी इस्तेमाल किया गया। एसएसपी ने कहा कि जेल में बंद गैंगस्टरों या नशा तस्करों को जेल के अंदर से अवैध गतिविधियां करने से रोकने के लिए सख्त जांच और निगरानी जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस तरह की आकस्मिक जांच की जाएगी। मादक पदार्थ तस्करों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

  • कुटलैहड़ में भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर भव्य कार्यक्रम

    कुटलैहड़ में भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर भव्य कार्यक्रम

    भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने की मुख्यातिथि शिरकत, संविधान पर दी जानकारी

    ऊना/ सुशील पंडित: देश के भारत रत्न डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा मंडल द्वारा खुरवाई और चताडा में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की।

    इस अवसर पर उन्होंने डॉ. अंबेडकर को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। दविंदर भुट्टो ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा बनाए गए भारतीय संविधान में केंद्र की पूर्ववर्ती यूपीए सरकार ने कई बार संशोधन कर उसके मूल स्वरूप से छेड़छाड़ की। उन्होंने कहा कि यह न केवल डॉ. अंबेडकर के विचारों के साथ अन्याय है, बल्कि संविधान की आत्मा के साथ खिलवाड़ भी है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने जिस संविधान को देश की विविधता और समरसता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया था, उसे कांग्रेस नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने बार-बार संशोधित कर अपनी राजनीति के अनुसार ढालने की कोशिश की।

    दविंदर भुट्टो ने अपने संबोधन में डॉ. अंबेडकर के सामाजिक न्याय, समानता, शिक्षा और लोकतंत्र के सिद्धांतों को याद करते हुए कहा कि आज के भारत को यदि वास्तव में मजबूत बनाना है, तो अंबेडकरवादी सोच को न केवल आत्मसात करना होगा, बल्कि उसे सामाजिक व्यवहार में भी उतारना होगा उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, आत्मबल और शिक्षा के प्रति अडिग विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के अधिकारों के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी प्रेरणा का स्रोत है। भुट्टो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार डॉ. अंबेडकर के विचारों को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है।

    उन्होंने बाबा साहेब से जुड़े स्मारकों, संग्रहालयों और पंचतीर्थों की स्थापना का जिक्र करते हुए कहा कि यह सरकार उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय ग्रामीणों ने भी डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके जीवन पर आधारित विचारों को सुनकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को बाबा साहेब के विचारों को समझने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में कई दिग्गज भाजपा नेताओं ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़,राज कुमार वर्मा,जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा,भाजपा नेता बलराम बबलू, भाजपा नेत्री सुषमा ठाकुर,संतोष सैनी के अलावा अन्य स्थानीय भाजपा नेता, पंचायत प्रतिनिधि एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

  • Jalandhar News: हेरोइन सहित महिला तस्कर गिरफ्तार, पहले से 8 मामले दर्ज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हेरोइन सहित महिला तस्कर गिरफ्तार, पहले से 8 मामले दर्ज, देखें वीडियो

    तेजधार हथियार सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। गोराया थाने की पुलिस ने महिला के कब्जे से 6.30 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए थाना गोराया के एसएचओ सिकंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने नाकेबंदी के दौरान एक महिला को शक के आधार पर रोका। जब महिला की तालाशी ली गई तो उसके कब्जे से 6.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। हैरानी की बात यह है कि जिस महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, उस महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से ही 8 मुकदमे दर्ज है। पुलिस द्वारा महिला को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि पूछताछ यह पता लगाया जा सके कि महिला नशा कहां से लेकर आती है और आगे कहां सप्लाई करती है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने लूटपाट मामले में 2 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल, तेजधार हथियार और 5 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी तेजधार हथियार को दिखा लोगों को डरा धमकाकर लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपी बीता और रविंद्र सिंह वासी गोराया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • कुटलैहड़ के लखरूंह में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा कैंप का आयोजन

    कुटलैहड़ के लखरूंह में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा कैंप का आयोजन

    गांव के 52 लोगों के  स्वास्थ्य की हुई फ्री जांच,बांटी दवाईयां

    ऊना/सुशील पंडित: हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर की पहल पर उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत जसाना के वार्ड लखरूंह में महिला मंडल जसाना की अध्यक्ष सीमा ठाकुर एवं सदस्यों के आग्रह पर सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

    इस शिविर में क्षेत्र के 52 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और सभी को नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर के सफल आयोजन में महिला मंडल जसाना की अहम भूमिका रही। महिला मंडल की अध्यक्ष सीमा ठाकुर ने सांसद अनुराग ठाकुर का विशेष रूप से आभार प्रकट करते हुए कहा कि “हमारे आग्रह पर इतने कम समय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करवाना वास्तव में सराहनीय कदम है। इससे ग्रामीणों, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को घर द्वार पर इलाज की सुविधा मिली है। इस शिविर में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वास्थ्य सेवा की गुणवत्ता को सराहा।

    स्थानीय बीडीसी सदस्य राजेंद्र रिंकू ने कहा अनुराग ठाकुर देश के पहले ऐसे सांसद हैं जो बीते सात वर्षों से लगातार हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से आम जनता को फ्री में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवा रहे हैं। यह सेवा न केवल दूरदराज के गांवों तक पहुंच रही है, बल्कि लोगों के जीवन में बदलाव भी ला रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा जैसे अहम मुद्दे पर सांसद अनुराग ठाकुर की संजीदगी यह दर्शाती है कि वे केवल नेता नहीं, बल्कि एक जनसेवक की भूमिका निभा रहे हैं। गांव लखरूंह जैसे गांवों में जहां अस्पताल की सुविधा नहीं है, वहां इस तरह के स्वास्थ्य कैंप किसी वरदान से कम नहीं हैं।

    इस मौके पर मौजूद स्वास्थ्य टीम ने सामान्य बीमारियों के साथ ही ब्लड प्रेशर, शुगर, और बुखार जैसी समस्याओं की जांच की। दवाइयों के साथ-साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। लखरूंह गांव के लोगों ने भी इस प्रयास की खूब सराहना की और भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की मांग की। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत यह कैंप ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ कराने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हो रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

  • पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को मिली जान से मारने की धमकी

    पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को मिली जान से मारने की धमकी

    अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने जांच में जुटी,आरोपी के निकाल रहे फोन कॉल डिटेल  ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री कुटलैहड़ से चार बार लगातार भाजपा विधायक रहे वीरेंद्र कंवर को जान से मारने और अगवा करने की धमकी  जिला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना बंगाणा में यह एफआईआर दर्ज की गई है और पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच तेज़ कर दी है।ऊना जिला  पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी की कॉल डिटेल्स निकाली जा रही है। ताकि जल्द से जल्द उसकी पहचान की जा सके और उसे गिरफ्तार किया जा सके। एसपी ने बताया कि पुलिस की एक विशेष टीम को इस जांच के लिए गठित किया गया है जो तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को मिली इस धमकी की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने स्वयं फोन कर वीरेंद्र कंवर से उनका हालचाल जाना और उन्हें हर संभव सुरक्षा देने का आश्वासन दिया। इन नेताओं ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की घटनाएं निंदनीय हैं और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार धमकी देने वाले व्यक्ति ने फोन पर वीरेंद्र कंवर को अगवा करने और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही, उसने पैसे के लेन-देन की बात करते हुए उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह धमकी किसी निजी रंजिश, राजनीतिक द्वेष या अन्य कारणों से दी गई है। पुलिस इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। फोन कॉल की प्रकृति को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि यह मामला साइबर क्राइम से भी जुड़ा हो सकता है। आरोपी ने जिस मोबाइल नंबर से कॉल किया, वह किसी फर्जी नाम या चोरी किए गए दस्तावेज़ों से पंजीकृत हो सकता है। पुलिस की साइबर सेल भी इस दिशा में काम कर रही है ताकि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले की तह तक पहुंचा जा सके। इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। वीरेंद्र कंवर कुटलैहड़ क्षेत्र से चार बार विधायक रह चुके हैं और क्षेत्र में उनका व्यापक जनसमर्थन है। लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि यदि एक वरिष्ठ नेता को इस तरह की धमकी मिल सकती है, तो आम जनता कितनी सुरक्षित है। ऐसे मामलों में प्रशासन और सरकार की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री द्वारा सीधे संपर्क कर मामले की जानकारी लेना एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। इससे यह संकेत मिलता है कि सरकार इस मामले को हल्के में नहीं ले रही और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्पर है। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को मिली जान से मारने की धमकी ने प्रदेश में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है, लेकिन जब तक आरोपी गिरफ्त में नहीं आता, तब तक चिंता बनी रहेगी। यह मामला न केवल कानून व्यवस्था की परीक्षा है, बल्कि यह भी दिखाता है कि डिजिटल युग में साइबर अपराध और फर्जी पहचान के जरिए किस तरह से खतरे उत्पन्न हो सकते हैं। जनता, प्रशासन और राजनीतिक नेतृत्व को मिलकर ऐसे मामलों से निपटना होगा।
  • Haryana News: नौकरी और जमानत दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी मारता क्लर्क गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: नौकरी और जमानत दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी मारता क्लर्क गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पचंकूला में पुलिस ने नौकरी और जमानत दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सेक्टर-17 हरियाणा ट्रेजरी विभाग में क्लर्क पद पर तैनात है। उसने 15 और 23 लाख रुपए की लोगों से ठगी मारी है। आरोपी की पहचान चैन सिंह के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि विभाग ने चैन के खिलाफ 2020 में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी विभाग ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपी ने माहोली निवासी जगदीश से नौकरी दिलाने और रिश्तेदार को जेल से जमानत दिलवाने के लिए लिए 15 और 23 लाख रुपए की ठगी मारी थी, जिसे आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने पिंजौर से गिरफ्तार कर लिया गया।

    आरोपी को कोर्ट में पेश करके अदालत ने 3 दिन के पुलिस रिमांड हासिल किया है। आरोपी चैन सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी मामले में सोनी पथ, कैथल, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में कुल 6 मुकदमा दर्ज है। धोखाधड़ी का आरोपी 6 साल से ट्रेजरी विभाग में क्लर्क नौकरी कर रहा है। मामले की जानकारी देते हुए आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी चैन सिंह नौकरी और कोर्ट से जमानत दिलवाने के नाम से ठगी की है। आरोपी ने गांव मोहाली निवासी जगदीश सिंह के रिश्तेदार को जमानत पर जेल से बाहर निकालने के नाम पर 15 लाख रुपये भी ले लिए थे। पैसे लेने के बाद पीड़ित के रिश्तेदार को बाहर नहीं निकलवाया।

    इसके बाद पीड़ित के शिकायत पर पिंजौर थाना पर केस दर्ज किया गया था। आरोपी के खिलाफ जांच करने पर अलग-अलग कई मामले में खुलासा हुआ है। आरोपी 2020 से लोगों को झांसा में लेकर ठगी करता रहा है। यह भी जानकारी मिली है कि हाईकोर्ट के जज से पहचान बताकर लोगों को अपनी बातों में लेकर रुपये की डिमांड करता था। ज्वाइंट डायरेक्टर मुकेश कुमार गांधी ने कहा कि ट्रेजरी क्लर्क के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आरोपी के खिलाफ विभाग से कोई भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। जिसके वजह से अबतक वह नौकरी कर रहा है। उधर पुलिस विभाग का आरोप है कि ज्वाइंट डायरेक्टर मुकेश कुमार गांधी को 23 मार्च को जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

  • Jalandhar News: गायक हंस राज हंस के घर पहुंचे मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गायक हंस राज हंस के घर पहुंचे मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर का 2 अप्रैल को टैगोर अस्पताल में निधन हो गया। रेशम कौर का अंतिम संस्कार 3 अप्रैल को सुबह 11 बजे पैतृक गांव सफीपुर में किया गया। वहीं 11 अप्रैल को मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब में रखा गया था। जहां रेशम कौर को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य के सीएम भगवंत सिंह मान, पंजाबी कलाकार बिन्नू ढिल्लों, जी खान, केएस मक्खन, कौर बी, सतिंदर सत्ती, अमर नूरी, हैप्पी संघा, गुरप्रीत सिंह घुग्गी सहित अन्य कलाकार और राजनीतिक नेता पहुंचे। वहीं आज पंजाबी दिवगंत गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह हंस राज हंस के घर में रेशम कौर के निधन पर दुख सांझा करने पहुंचे।

    इस दौरान मीडिया से बात करते हुए बलकौर सिंह ने बताया कि उन्हें जब सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर के निधन का पता चला तो वह उसी दिन से दुख सांझा करने के लिए हंस राज हंस के घर आना चाहते थे, लेकिन घरेलू कारणों के कारण वह आ नहीं पाए। ऐसे में आज वह समय निकालकर हंस राज हंस के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि हंस राज हंस का मेरे बेटे सिद्धू के साथ काफी प्यार था। बलकौर सिंह ने रेशम को लेकर कहा कि वह वाहेगुरु के आगे अरदास करते है कि वाहेगुरु दिवगंत आत्मा को चरणों में स्थान दें और परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रधान करें।

  • Jalandhar News: विवादों में घिरी Jaat Film, ईसाई भाईचारे में भारी रोष, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: विवादों में घिरी Jaat Film, ईसाई भाईचारे में भारी रोष, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बॉलिवुड अभिनेता सन्नी देओल की फिल्म जाट में रणदीप हुड्डा द्वारा चर्च में खड़े दर्शाए गए फिल्म के सीन को लेकर ईसाई भाईचारे में भारी रोष पाया जा रहा है। इस मामले को लेकर आज ईसाई भाईचारे ने पहले सिनेमा घरों का घेराव करने का ऐलान किया था, लेकिन पुलिस द्वारा इसे रोक दिया गया। जिसके बाद ईसाई भाईचारे ने ज्वाइंट कमिश्नर को फिल्मी पर सिनेमा घरों में रोक लगाने को लेकर मांग पत्र दिया है। ईसाई भाईचारे ने कहा कि 10 अप्रैल को जाट फिल्म सिनेमा घरों में रिलीज हुई है, जिसमें मुख्य कलाकार के रूप में सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह हैं।

    इसके निर्देशक गोपीचंद मालिनीनी और निर्माता नवीन मालिनीनी हैं। यह फिल्म मैत्री मूवी मेकर्स और टीजी विश्व प्रसाद के तहत पीपल मीडिया फैक्ट्री के बैनर तले रिलीज हुई है। इस फिल्म के रणदीप हुड्डा के एक दृश्य में चर्च के अंदर प्रार्थना करते हुए संगत को दिखाया गया है और पवित्र पुलपट के ऊपर जीसस क्राइस्ट की केस वाली तस्वीर के नीचे रणदीप हुड्डा खड़े हैं। इस दृश्य में चर्च के अंदर गुंडागर्दी और धमकाने के दृश्य दिखाए गए हैं, जो आपत्तिजनक हैं। उन्होंने कहा कि इससे पूरे ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। चर्च की दर्शनीय बिल्डिंग के अंदर हमारे अतिपवित्र स्थान पलपेट की बेअदबी की गई है।

    फिल्म में दिखाए गए दृश्यों से प्रतीत होता है कि भारत में मसीही धर्म के खिलाफ एक सोची-समझी साजिश के तहत गुंडागर्दी और दबाव की कोशिश की गई है। ऐसे में ईसाई भाईचारे ने रणदीप हुड्डा सहित फिल्म की स्टार कास्ट, निर्देशक, निर्माता, और बैनर के खिलाफ बेअदबी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर इस फिल्म पर पूर्ण रूप से रोक लगाने की अपील की है। इसको लेकर ईसाई भाईचारे ने 2 दिन का अल्टीमेटम दिया है। भाईचारे ने कहा कि अगर 2 दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की जाती तो भाईचारे के साथ मिलकर संघर्ष को ओर तीखा किया जाएगा।