Blog

  • Punjab News: 250 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 250 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः पुलिस में युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर मोगा के संधूआं वाला रोड से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 250 ग्राम हेरोइन और मोटरसाइकल बरामद किया है। मामले में जानकारी देते हुए एसपीडी बाल कृषण सिंगला ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार संधूआं वाला रोड से सनी नामक व्यक्ति को 250 ग्राम हेरोइन और एक मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया है।

    आरोपी के खिलाफ थाना सिटी साउथ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सनी फिरोजपुर का रहने वाला है और मोगा में पिछले कुछ दिनों से किराए के मकान पर रह कर नशा तस्करी करता था। आज आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि इस मामले में और भी खुलासे हो सके।

  • Punjab News: हाथों में बंदूक लेकर पहुंचे विधायक ने आतंकी पन्नू को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: हाथों में बंदूक लेकर पहुंचे विधायक ने आतंकी पन्नू को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    लुधियानाः देश भर में आज डा. भीम राव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती मनाई जा रही है। वहीं इस दिवस पर कुछ समय पर आतंकी गुरपतवंत पन्नू बाबा साहेब को लेकर धमकी दी थी। जिसको लेकर आज हल्का आत्म नगर के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू की वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिसमें विधायक कुलवंत बंदूक लेकर प्रतिमा के पास दिखाई दिए। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कुलवंत सिद्धू ने कहा कि आज बाबा साहेब की जयंती पर वह उनको नमन करने पहुंचे है और उनके दिखाए रास्ते पर चलने के लिए सभी को प्रेरित कर रहे है।

    कुलवंत ने कहा कि कुछ शरारती लोग है जो माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है। इन्हीं लोगों में से एक आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू भी है। आज पन्नू को चेतावनी देते है कि पंजाबियों की छाती में बहुत जान है। अपने मन में किसी तरह का वहम ना पाले। कुलवंत ने कहा कि मैं बाबा अंबेडकर का बेटा हूं। मैं आज इसीलिए बंदूक लेकर यहां आया हूं कि जिन शरारती लोगों ने धमकी दी है कि बाबा साहिब की प्रतिमा का वह निरादर करेंगे। आज सभी बाबा साहिब के बच्चे उनकी प्रतिमा की रक्षा के लिए पहरा दे रहे है। जिन लोगों ने बाबा साहिब का निरादर करना है वह चलकर तो अपने पैरों पर आएंगे लेकिन यहां से स्ट्रेचर पर लेट कर जाएंगे।

  • Punjab News: अलमारी ठीक करने के बहाने लाखों के गहने और 20 हजार लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: अलमारी ठीक करने के बहाने लाखों के गहने और 20 हजार लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। लुटेरों द्वारा नए नए तरीकों से वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं दीपनगर के नजदीक प्रेम नगर इलाके में अलमारी ठीक करने आए कारीगर ने दंपति को नशीला पदार्थ देकर घर में घटना को अंजाम दिया। इस दौरान कारीगर घर से 10 लाख के गहने 20 हजार नगदी लेकर फरार हो गए। दोनों को जब होश आई तो देखा कि अलमारी में सामान बिखरा हुआ था। सूचना पर कैलाश चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू की अमन लेखी ने बताया कि वह बैंक में नौकरी करते हैं।

    वह परिवार के साथ छत पर रहते हैं जबकि उनका भाई नीचे वाले हिस्से में रहता है। इस दौरान पत्नी संध्या लेखी घर पर अकेली थी। गली में अलमारी ठीक करने वाला कारीगर निकल रहा था। उनके घर की 2 आलमारियां खराब थीं। पत्नी ने कारीगर से बात की। उस कारीगर ने कहा कि वह अलमारी ठीक कर देगा लेकिन संध्या ने उसे कहा कि अभी उनके पति घर नहीं है, लिहाजा वो रविवार को आ जाए। कल आने की बात कहकर वह कारीगर चला गया। अगले दिन रविवार दोपहर कारीगर अपने एक साथी के साथ आया। उन्होंने दोनों अलमारियां निकाल लीं। उस समय वह (अमन) घर पर नहीं थे, लेकिन उनकी पत्नी ने फोन करके उन्हें बुला लिया।

    जब कारीगर अलमारी ठीक कर रहे थे, तो अचानक संध्या को चक्कर आने लगे और सिर दुखने लगा। वह अपने कमरे में जाकर लेट गई। तब तक अमन भी आ गए, लेकिन कुछ देर बाद उनके साथ भी ऐसा ही हुआ और वह भी कमरे में जाकर लेट गाए। करीब चार घंटे बाद शाम पांच बजे जब वह उठे तो देखा कि अलमारी को काटकर अंदर से सारा सोना डिब्बो में से निकाला हुआ था। उन्होंने इधर-उधर देखा लेकिन उन दोनों कारीगरों का कुछ पता नहीं चला। आशंका है कि उन कारीगरों ने पूर्व नियोजित साजिश रचते हुए कोई स्प्रे किया, जिससे वो दोनों बेहोशी की हालत में चले गए। इसका उन्हें भी पता नहीं चला। वो कारीगर घर से 10 लाख रुपये का सोना और 20 हजार कैश ले गए। वहीं पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • पुरानी गाड़ियों में नहीं डलेगा Petrol-Diesel, सरकार की नई Policy जल्द होगी लागू

    पुरानी गाड़ियों में नहीं डलेगा Petrol-Diesel, सरकार की नई Policy जल्द होगी लागू

    नई दिल्लीः प्रदूषण के कहर को कम करने के लिए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता जल्द ही नई पॉलिसी लागू करने वाली है, जिसके तहत पुराने वाहनों को पेट्रोल पंप पर तेल नहीं मिलेगा। सरकार का लक्ष्य है कि शहर में प्रदूषण कम हो और इसके लिए दिल्ली के 500 पेट्रोल पंपों पर ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह सिस्टम बताएगा कि कौन सा वाहन कितना पुराना है। लगभग सभी पेट्रोल पंपों पर यह सिस्टम लग चुका है और उम्मीद है कि अप्रैल के अंत तक यह नियम पूरी तरह से लागू हो जाएगा।

    सरकार चाहती है कि सड़कों पर पुराने वाहन कम हों, क्योंकि उनसे प्रदूषण ज्यादा होता है। ऐसे में सरकार ने यह फैसला किया है कि 15 साल से पुरानी पेट्रोल गाड़ियों और 10 साल से पुरानी डीजल गाड़ियों को पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं मिलेगा। ANPR कैमरे गाड़ी के नंबर प्लेट को स्कैन करेंगे और गाड़ी के रजिस्ट्रेशन की जानकारी निकालेंगे।

    आपको बता दें कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा इस प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। महीने के अंत तक पूरी तरह से यह पॉलिसी लागू हो जाएगी। सरकार इस काम को समय पर पूरा करने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।

  • Punjab News: कल बम ढूंढ रहे थे और अब वकील, CM Mann ने बाजवा पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: कल बम ढूंढ रहे थे और अब वकील, CM Mann ने बाजवा पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    मोहालीः साइबर सेल में प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद उन्हें आज दोपहर 2 बजे मोहाली के फेस-7 में स्थित साइबर क्राइम थाने में हाजिर होने के लिए समन जारी किया गया था। वहीं इस मामले को लेकर आज सीएम भगवंत मान ने बाजवा पर जमकर निशाना साधा। कार्यक्रम में बाजवा को लेकर सीएम मान ने कहा कि वह कल कह रहे थे 50 बम आए हैं, जिसमें 18 चल गए और 38 चलने बाकी है। सीएम मान ने कहा कि इस मामले को लेकर जब मैंने पूछा कि बताएं फिर कहां है। अब वह वकील कर रहा है।

    सीएम मान ने कहा कि ऐसे नेता लोगों को डराने में लगे है। पंजाब में बहुत एके 47 चल चुकी हैं, बम फट गए। पंजाब ने काफी बुरे दिन देखें है, अब पंजाब को बस लेने दें। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि वह उन लीडरों को कहना चाहते है कि राजनीतिक मुद्दों पर करें, डराने और दहशत फैलाने की वह राजनीति ना करें। बता दें कि समन जारी होने के बाद आज प्रताप सिंह बाजवा के वकील प्रदीप विर्क साइबर क्राइम थाने में पेश हुए। जहां उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा आज जरूरी काम के लिए कहीं बाहर गए हुए है। वह पेश नहीं हो सकते। जिसके बाद मंगलवार दोपहर 2 बजे का समय निश्चित किया गया है।

    पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर गत दिन पंजाब पुलिस ने केस दर्ज किया था। यह कार्रवाई टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान पंजाब में ग्रेनेड आने के बयान को लेकर की गई है। उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि पंजाब में 50 ग्रेनेड आए थे, जिनमें से 18 इस्तेमाल हो चुके हैं, जबकि 32 बाकी हैं। इस बयान के बाद उन्हें पंजाब सरकार ने घेर लिया है।

  • Punjab News: MP Harsimrat Kaur Badal ने बाबा साहेब Ambedkar जी की प्रतिमा को किया नमन, देखें वीडियो

    Punjab News: MP Harsimrat Kaur Badal ने बाबा साहेब Ambedkar जी की प्रतिमा को किया नमन, देखें वीडियो

    बठिंडाः सांसद हरसिमरत कौर बादल आज बठिंडा पहुंची। जहां उन्होंने डॉक्टर बीआर अंबेडकर जी के जन्मदिन पर लोगों को शुभकामनाएं दी और बठिंडा की कचहरी के पास बने डॉक्टर अंबेडकर जी की प्रतिमा पर फूलों की माला अर्पित की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने हमेशा दबे-कुचले लोगों को बराबर का हक दिया, जिसके चलते वह हमेशा याद रहेंगे और लोगों के दिलों में बसते रहेंगे।

    वहीं उन्होंने विपक्षी नेता प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ दर्ज की एफआईआर पर भी प्रतिक्रिया दी। हरसिमरत कौर बादल ने कहाकि विपक्षी ने हमेशा लोगों के हक में अपनी आवाज उठाई है। लेकिन जो बाजवा पर केस दर्ज हुआ है वह ठीक नहीं है। पंजाब सरकार विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है।

  • Punjab News: विवादों में घिरे बाजवा के बयान पर कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने किया जवाबी हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में घिरे बाजवा के बयान पर कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने किया जवाबी हमला, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की आज 134वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर पर तमाम राजनीतिक दल बाबा साहेब को श्रद्धासुमन फूल अर्पित कर याद कर रहे हैं। वहीं आज सीमावर्ती कस्बे दीना नगर में मनाई जा रही बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती को लेकर पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। जहां उन्होंने बाबा साहेब की जयंती पर लोगों को बधाई दी, वहीं प्रताप सिंह बाजवा पर शब्दावली हमला किया।

    प्रताप बाजवा द्वारा 50 ग्रेनेड बम होने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कैबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा पर 4 और मामले दर्ज होने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा ऐसे बयान देकर यह साबित कर रहा है कि वह सतरिया-बतरिया हो गया है। वहीं मजीठा में पेट्रोल पंप के हुए हमले पर बोलते हुए कहा कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के पंप पर हुए हमले के बयान पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब पंजाब के लोग मजीठिया को गंभीरता से नहीं लेते।

  • Jalandhar News: Pratap Bajwa पर दर्ज FIR को लेकर Vijay Sampla का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Pratap Bajwa पर दर्ज FIR को लेकर Vijay Sampla का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः फिल्लौर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सांपला पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर की निंदा की। सरकार को निशाने पर लेते कहा कि राजनीतिक रंजिश निकालने की बजाय सुधार लाने की आवश्यकता है। पंजाब सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए था।

    पहले ही यह खबरें अखबारों में छप चुकी हैं कि करीब 50 बम पंजाब में आए हैं, जिनमें से 18 पहले ही चल चुके हैं, बाकी को पंजाब सरकार को ढूंढना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब प्रताप बाजवा ऐसा बयान देते हैं, तो उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया जाता है, जबकि यह बयान पहले ही अखबारों की सुर्खियां बन चुके हैं। राजनीतिक रंजिश निकालने की बजाय सरकार अपनी गलतियों में सुधार करे। पहले भी कई सरकारें आई हैं, लेकिन किसी भी सरकार ने ऐसा नहीं किया।

  • Punjab News: 6 माह की बच्ची की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर चिमन अरोड़ा पर लगाए आरोप

    Punjab News: 6 माह की बच्ची की मौत को लेकर परिजनों का हंगामा, डॉक्टर चिमन अरोड़ा पर लगाए आरोप

    फगवाड़ाः शहर में बच्चों के अस्पताल डॉक्टर चिमन अरोड़ा में भारी हंगामा हो गया। जहां इलाज के दौरान 6 महीने की बच्ची की मौत हो जाने के बाद मरीज के परिजनों ने डाक्टर पर आरोप लगाते हुए अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां सिटी पुलिस ने परिजनों को शांत करवाया तथा दोनों पक्षों से बात की। जानकारी के अनुसार बच्ची को दस्त लगे थे तथा उसे इलाज के लिए डा. चिमन अरोड़ा के पास ले जाया गया था।

    मृतक बच्ची के परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज के दौरान डॉक्टर ने ग्लूकोज में 2 इंजेक्शन डाल दिए और बच्ची तड़पने लगी और उसकी मौत हो गई। जिससे परिजन भड़क गए और अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहीं अस्पताल का शीशा टूटने को लेकर परिजनों ने आरोप लगाया कि डाक्टर द्वारा आक्सीजन गैस सिलेंडर फेंकने से शीशा टूटा है। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने मृतक के परिजनों ने डाक्टर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

    डा. चिमन अरोड़ा ने बताया कि 6 महीने की बच्ची को दस्त लगे थे तथा जब उनके पास इलाज के लिए लाया गया और वह सीरियस कंडीशन में थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने मरीज को जालंधर ले जाने के लिए बोला था लेकिन बच्ची के परिजनों ने कहा कि आप इमरजेंसी ट्रीटमेंट दे दो। परिजनों के कहने पर इमरजेंसी ट्रीटमेंट शुरू कर दिया, जिस दौरान बच्ची की मौत हो गई। एएसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर वह अस्पताल पहुंचे वहां पर मरीज के परिजन हंगामा कर रहे थे। जहां दोनों पक्षों से बात कर मामले को शांत करवाया गया। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Petrol Pump पर कर्मी की गोलियां मारकर हत्या करने की CCTV फुटेज आई सामने

    Punjab News: Petrol Pump पर कर्मी की गोलियां मारकर हत्या करने की CCTV फुटेज आई सामने

    अमृतसरः मजीठा हलके के एक पेट्रोल पंप पर हमलावारों द्वारा कर्मियों पर गोलियां चलाई गई। इस घटना में एक कर्मचारी की मौत हो गई और एक अन्य साथी घायल हो गया। दरअअसल, देर रात गांव कलीर मांगट में पेट्रोल पंप पर हमलावारों द्वारा काम कर रहे 3 कर्मचारियों पर गोलीबारी की गई। वहीं इस घटना में गौतम नामक युवक को गोली लगने से इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि 2 कर्मचारियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि हमलावारों द्वारा पहले कर्मियों के साथ हाथापाई की गई।

    सीसीटीवी फुटेज के अनुसार पंप पर बने कमरे में घुसकर हमलावारों ने कर्मियों से हाथापाई की। जिसके बाद हमलावारों ने गोलिायां चला दी। दरअसल, देर रात पेट्रोल पंप बंद होने के बाद पेट्रोल ना देने को लेकर कर्मचारियों और अज्ञात व्यक्तियों के बीच बहस हुई थी। पेट्रोल पंप के मालिक के अनुसार, अज्ञात हथियारबंद व्यक्तियों ने तीनों कर्मचारियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और हमला कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में आज अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने पंजाब की कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता प्रकट की। मजीठिया ने कहा कि मेरे करीबी लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।

    बिक्रम मजीठिया ने कहा कि पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। हमारे सूबे की सीमा पाकिस्तान जैसे देश से लगती है। समरा परिवार के पेट्रोल पंप पर गोलीबारी हुई थी, जो मेरे परिवार के नजदीक है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, दूसरे के मुंह में गोली लगी और उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। दोनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मजीठिया ने आगे कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत गंभीर है। पहले मजीठा थाने में धमाका हुआ और फिर किसी अन्य व्यक्ति के घर पर बम फेंका गया। पंजाब में फिरौती और टारगेट किलिंग जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। मेरे करीबी लोगों को लंबे समय से निशाना बनाया जा रहा है। मैं उच्च स्तरीय सुरक्षा की मांग करता हूं। हाल ही में पंजाब में 17 धमाके हुए हैं।