Blog

  • Punjab News: शुक्रवार को स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    Punjab News: शुक्रवार को स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

    मोहालीः पंजाब में आज 14 अप्रैल डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के चलते सरकारी छुट्टी है। वहीं अब स्कूली बच्चों को एक ओर छुट्टी को लेकर मौज लगने जा रही है। दरअसल, इसी सप्ताह 18 अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी रहेगी। इस दौरान स्कूली, कॉलेज, सरकारी कार्यालय और बैंक आदि बंद रहेंगे। बता दें कि 18 अप्रैल गुड फ्राइडे के बाद 19 और 20 अप्रैल को शनिवार-रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में 3 दिन तक बच्चों की मौज लगने जा रही है।

  • Punjab News: बेटे ने ईंट से हमला कर पिता की बेहरमी से की हत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: बेटे ने ईंट से हमला कर पिता की बेहरमी से की हत्या, देखें वीडियो

    नाभाः गांव दुल्लदी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां नशे की हालत में बेटे ने बेरहमी से ईंट मारकर अपने ही पिता की हत्या कर डाली। यह घटना इतनी गंभीर है कि लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे बन गए। पारिवारिक मेंबरों ने बताया कि बेटा कुलदीप अकसर ही घर में लड़ाई झगड़ा करता था। बिते दिनी वह पिता के साथ किसी बात को लेकर बहस करने लगा।

    इस दौरान गाली-गलौच करते हुए उसने ईंट से पिता पर हमला कर दिया। जिससे उसके पिता साहिब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कुलदीप मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना का जायजा लेते कार्रवाई आंरभ कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। परिवार के बयानों पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा और बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड अटैक में लारेंस ग्रुप की पोस्ट से मचा हड़कंप

    Jalandhar News: भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड अटैक में लारेंस ग्रुप की पोस्ट से मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक मामले में भले ही पुलिस ने अटैक करने वाले मुख्य आरोपी सैदुल अमीन को गिरफ्तार करके 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जीशान, हैप्पी पासिया और शहजाद भट्टी ने घटना को मिलकर अंजाम दिया है। वहीं दूसरी ओर जहां आप सरकार और पुलिस द्वारा लारेंस बिश्नोई के साथ केस के तार जुड़ने को लेकर कहा जा रहा था।

    वहीं अब लारेंस बिश्नोई ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जीशान, हैप्पी पासिया और शहजाद भट्टी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, लारेंस बिश्नोई ग्रुप ने सोशल मीडिया पोस्ट जारी करते हुए दावा किया है कि जीशान अख्तर और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद से भट्टी से उनका कोई लेना देना नहीं है और ना ही हम इनको जानते हैं। बता दें कि जीशान और शहजाद भट्टी का नाम पंजाब के जालंधर में बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड फेंकने में आया है।

    पंजाब पुलिस ने कहा कि जीशान लारेंस बिश्नोई से जुड़ा है। लेकिन लारेंस ग्रुप ने कहा कि ये दोनों (जीशान और शहजाद भट्टी) देश के दुश्मन हैं, हमारा इनसे कोई लेनदेना नहीं, हम दोनों को मारेंगे। ये हमारे नाम से लोगों से पैसे वसूल रहे हैं। हमारा गैंग सतर्क रहे और कोई इनसे बात न करे। वहीं पोस्ट में कहा कि इनके साथ जो आशु राणा मिला है उससे भी हमारा कोई वास्ता नहीं है।

  • Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि चौक के पास 2 भाइयों पर नौजवानों ने किया हमला, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भगवान वाल्मीकि चौक के पास 2 भाइयों पर नौजवानों ने किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में पुलिस द्वारा भले ही नाकेबंदी करके शरारती अनंसरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लेकिन उसके बाद पुलिस नाके के पास सरेआम रेहड़ी चालक 2 भाईयों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। दरअसल, सबसे व्यस्त भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) के पास 2 भाइयों पर कुछ नौजवानों द्वारा हमला किया गया। घटना को अंजाम देकर हमलावार मौके से फरार हो गए।

    भगवान वाल्मीकि चौक के पास ही रहने वाले उमेश ने बताया कि वह अपनी रेहड़ी पर लगाने के लिए फ्रूट का सारा सामान मकसूदा मंडी से लेकर आते हैं। मंडी से जिस फ्रूट विक्रेता से इस बार फल आए, वह खराब निकल गए थे। इस बारे में फ्रूट विक्रेता को शिकायत की गई थी और मामले में इसे वापस कर सही फ्रूट देने को कहा गया था। क्योंकि गलत माल बेचने से ग्राहक खराब होता है।

    उमेश ने कहा कि जब फ्रूट खराब निकलने की बात बताई गई तो उक्त फ्रूट विक्रेता गुस्से से तिलमिला उठा और उनकी रेहड़ी पर आ धमका। जिसके बाद आरोपियों ने उमेश और उसके भाई के साथ जमकर मारपीट। साथ आरोपियों ने दोनों भाइयों के रहेड़ी पर पड़ा सारा फ्रूट बिखेर दिया। आरोप है कि हमलावारों ने दोनों भाइयों की रेहड़ी पर पड़े सारे फलों को भी बिखेर दिया। पीड़ित ने घटना की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस को दे दी है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस चौकी और पुलिस नाके पास नौजवानों द्वारा सरेआम घटना को अंजाम दिया गया।

  • Punjab News: Salesman पर लुटेरों ने किया हमला, लाखों का कैश लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Salesman पर लुटेरों ने किया हमला, लाखों का कैश लेकर फरार, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: पुलिस की सक्रियता के बावजूद लूटपाट की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गुरदासपुर कलानौर रोड से सामने आया है। जहां लुटेरों ने एक प्राइवेट कंपनी के कर्मचारी को निशान बनाया। लगभग 6 लुटेरें 3 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

    जानकारी देते हुए पीड़ित पंकज ने बताया कि एक प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन का काम करता है और छुट्टी होने के बाद कैश घर ले जा रहा था। इस दौरान 2 मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उसे रोक लिया और इस दौरान एक सफेद रंग की आई-20 कार में कुछ लोग आए जो हथियारों से लैस थे, जिन्होंने आते ही उस पर हमला कर दिया और कैश से भरा बैग छीन लिया। हमले वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बैग में 3 लाख 41 हजार रुपए थे।

    वहीं, रेडिएंट नाम की इस कंपनी के ब्रांच मैनेजर संदीप सिंह ने बताया कि हमले में कंपनी के कर्मचारी की जान बच गई है। लुटेरों द्वारा पंकज को गंभीर रूप से जख्मी किया गया है। लूट संबंधी थाना सदर पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियो में 25 वर्षीय नौजवान की मौत, परिवार ने हत्या का जताया शक, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियो में 25 वर्षीय नौजवान की मौत, परिवार ने हत्या का जताया शक, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बैसाखी पर्व की रात कादियां के गांव नील कलां में 25 साल के नौजवान की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। नौजवान की मौत को लेकर परिवार ने हत्या होने का शक जताया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक सुखविंदर सिंह के ताऊ सुखदेव सिंह और भाई हरविंदर सिंह ने बताया कि उनका बेटा कल शाम गुरुद्वारा मक्का साहिब में सेवा करने गया था। सारी रात वहां सेवा करने के बाद गांव का युवक सरबजोत सिंह मोनू उसे अपने घर ले गया। सुबह 12 बजे हमें उस युवक ने सूचना दी कि आपके बेटे की तबीयत ठीक नहीं है, उसे आकर ले जाइए। जब हम उसे देखने गए, तो हमारे बेटे की नाक से खून निकल रहा था और उसकी मौत हो चुकी थी।

    हमें शक है कि हमारे बेटे को कोई नशीला पदार्थ दिया गया है, जिसके कारण उसकी मौत हुई है, क्योंकि हमारा बेटा पहले नशे का आदी था। 6 महीने नशा केंद्र में रहने के बाद उसे एक महीना ही हुआ था जब वह वापस आया। उन्होंने बताया कि हम अपने बेटे को खोजते हुए उस युवक के घर भी गए, लेकिन उसने हमें हमारे बेटे के बारे में कुछ नहीं बताया। हमने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा 174 की कार्रवाई की गई है और परिवार ने इंसाफ की मांग की है।

    वहीं गांव के निवासी हरपाल सिंह और दर्शन सिंह ने सरकार से अपील की कि उनके गांव में नशा बहुत ज्यादा फैल रहा है, इस पर रोक लगाई जाए। पंजाब सरकार द्वारा नशों को खत्म करने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, उन्हें और सख्त किया जाए ताकि गांवों से नशों को खत्म किया जा सके। आज जो इस परिवार पर कहर टूटा है, एक 25 साल के युवक की मौत हो गई है, ताकि किसी और युवक की मौत न हो। जब इस बारे में थाना कादियां के एसएचओ निर्मल सिंह से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि हमने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया था और मृतक के ताऊ सुखदेव सिंह के बयानों के आधार पर 194 बीएमएसएस के तहत कार्रवाई कर रहे हैं। बाकी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Haryana News: Aadhaar और PAN card पर फोटो बदलकर पास करवाया 28 लाख का लोन, देखें वीडियो

    Haryana News: Aadhaar और PAN card पर फोटो बदलकर पास करवाया 28 लाख का लोन, देखें वीडियो

    पंचकूलाः फर्जी पैन और आधार कार्ड के नाम पर अलग-अलग बैंकों से 28 लाख का लोन पास करवाने वाले आरोपी को आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने रविवार को मोहाली से गिरफ्तार किया। आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश करके 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। आर्थिक अपराध शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी मोहाली में प्लाट खरीदने और बेचने का काम करता है। आरोपी खिलाफ सेक्टर-26 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सुनील कुमार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ चंडी मंदिर थाना में केस दर्ज किया है। इसके बाद टीम लगातार आरोपी को ट्रेस करने में जुटी थी।

    इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी सुनील ने पीड़ित सुनील कुमार के नाम पर 2019 से 2022 के बीच में यह लोन पास करवाया था। आरोपी सुनील कुमार ने उसकी पत्नी को फोन करके बैंक में नामिनी बनाने के बहाने आधार और पेन कार्ड व्हाट्सएप में मांगा था। 2019 के बाद वह कार्ड को एडिट करके फोटो बदला और फिर उसी पते पर बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और पीएनबी बैंक से अलग-अलग रकम में लोन लिया।

    जब बैंक कर्मी पीड़ित के घर पहुंचे तो लोन की जानकारी लेने के लिए एचडीएफसी बैंक चला गया तो आधार और पेन कार्ड में लगे फोटो की पहचान करने पर आरोपी के बारे में पता चला। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने लोन पास करवाने वाले आरोपी सुनील को फोन किया तो वह 2022 में ही बैंक का सारा लोन चुकाने के लिए तैयार हो गया था। इसके बाद लोन नहीं चुकाया और अलग-अलग बैंक से लोन पास करवा लिया था।
    इंस्पेक्टर कमल जीत सिंह ने बताया कि जांच में यह पता चला कि आरोपी ने एचडीएफसी बैंक के अलावा अन्य बैंकों से लोन लिया है। बैंक से स्टेटमेंट चेक करने पता चला कि आरोपी ने 28 लाख लोन में सिर्फ 9 लाख ही जमा किए हैं। अभी भी 19 लाख अभी बचे हुए हैं। इसके अलावा यह भी पता चला है कि आरोपी अन्य और 4 लोगों को निशाना बनाया है। आरोपी के लखनऊ में दो मकान है और इसके अलावा आरोपी की संपत्ति की जांच की जा रही है।

  • Jalandhar News: बाबा साहेब की जयंती पर वित्त मंत्री ने प्रताप बाजवा पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बाबा साहेब की जयंती पर वित्त मंत्री ने प्रताप बाजवा पर जमकर साधे निशाने, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जी का आज 134वां जन्मदिन विदेश और देश भर में मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर आज वित्त मंत्री हरपाल चीमा सहित प्रदेश की विभिन्न पार्टियों के नेता डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक पर पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित करते हुए संविधान के अनुसार चलने की लोगों से अपील की। इस मौके पर पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जन्मदिन पर सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के सविधान के अनुसार आप पार्टी ने पंजाब में शिक्षा में पढ़ों जुड़ों के नारे पर काम करना शुरू किया। पंजाब में 118 स्कूल ऑफ एमिनेंस खोले जा रहे है।

    बाबा साहेब ने कहा था कि पंजाब में बच्चों को शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे में उनके आदेशों पर ही आप पार्टी द्वारा शिक्षा पर जोर देते हुए स्कूल ऑफ एमिनेंस अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो भी बाबा साहेब की प्रतिमा नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे है, उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एलओपी नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा दिए गए 50 बम को लेकर दिए उनके बयान निशाने साधे। उन्होंने कहा कि बाजवा इस तरह के बयान देकर फौकी शोहरत हासिल करना चाहते हैं।

    वित्त मंत्री ने कहा कि अगर उनके पास ऐसी कोई जानकारी थी तो उन्हें पुलिस के साथ इसे सांझा करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि वह खुद भी 3 साल तक इस पद पर तैनात रह चुके है। ऐसे में इस पोस्ट पर रहकर, सविधान की कसम खाकर गलत काम किया है। अगर कोई व्यक्ति पंजाब की अखंडता को तोड़ने का काम करेंगा तो उसके खिलाफ सरकार द्वारा सख्त एक्शन लिया जाएगा। चीमा ने कहा कि बाजवा के बयान पर किसी भी कांग्रेस पार्टी के नेता ने कोई बयान नहीं दिया है। ऐसे में पार्टी को चाहिए जो स्टेट को तोड़ने की कोशिश कर रहे है उन्हें पार्टी से निकालना चाहिए।

    अगर उनके पास कोई जानकारी थी तो उन्हें चाहिए था कि ऐसी सूचना को पब्लिक में बताने की बजाए पुलिस और एजेंसियों को बताना चाहिए था। इस मामले को लेकर प्रताप बाजवा के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है और उन्हें जांच में शामिल होना चाहिए। वहीं भाजपा नेता मलिक, मनोरंजन कालिया, सुशील रिंक सहित कांग्रेस से विधायक परगट सिंह, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी सहित अन्य नेताओं ने बाबा साहेब की जयंती पर लोगों को बधाई दी।

  • Punjab News: Pratap Bajwa को समन जारी, वकील का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Pratap Bajwa को समन जारी, वकील का आया बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः साइबर सेल में प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद उन्हें आज दोपहर 2 बजे मोहाली के फेस-7 में स्थित साइबर क्राइम थाने में हाजिर होने के लिए समन जारी किया गया था, लेकिन इससे पहले उनके वकील प्रदीप विर्क साइबर क्राइम थाने में पेश हुए। जहां उन्होंने कहा कि प्रताप सिंह बाजवा आज जरूरी काम के लिए कहीं बाहर गए हुए है। वह पेश नहीं हो सकते। जिसके बाद मंगलवार दोपहर 2 बजे का समय निश्चित किया गया है।

    पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा पर गत दिन पंजाब पुलिस ने केस दर्ज किया था। यह कार्रवाई टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान पंजाब में ग्रेनेड आने के बयान को लेकर की गई है। उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि पंजाब में 50 ग्रेनेड आए थे, जिनमें से 18 इस्तेमाल हो चुके हैं, जबकि 32 बाकी हैं। इस बयान के बाद उन्हें पंजाब सरकार ने घेर लिया है।

  • चलती कार पर बम फेंककर बाइक सवार फरार, 3 घायल, देखें CCTV

    चलती कार पर बम फेंककर बाइक सवार फरार, 3 घायल, देखें CCTV

    प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में रीवां रोड पर चलती कार पर बम से हमला करने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां नारीबारी इलाके में देर रात बाइक सवार 2 बदमाशों ने सरेआम कार को निशाना बनाकर बम फेंके और भाग निकले। बम के धमाके से घटना स्थल पर अफरातफरी मच गई। हमले के कार सवार 3 लोग जख्मी हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

    सीसीटीवी फुटेज में बदमाश कार पर बम फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें साफ दिख रहा है कि बम फेंके जाने के बाद कार सवार लोग घबराकर बाहर की तरफ भागते हैं और वहां अफरा-तफरी मच जाती है। बमबाजी की घटना में कार सवार तीन लोग घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अस्पातल से छुट्टी मिल गई है। चाक घाट के रहने वाले शुभम, वेद और विक्की तीनों प्रयागराज में एक शादी समारोह में जाने के लिए निकले थे।

    नारी बारी के पास उन्होंने किसी काम के लिए अपनी कार रोकी तभी पहले से पीछा कर रहे बदमाशों ने उनकी कार पर बम फेंक दिया। बम फटने से कार का शीशा टूट गया और कार मे बैठे तीनों लोग घायल हो गए। बम फेंकने के बाद आरोपी तेजी से भाग निकले। पीड़ित के भाई की तहरीर पर शंकरगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।