Blog

  • Truck ने Scooty सवार को मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट लगने से व्यक्ति की मौत

    Truck ने Scooty सवार को मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट लगने से व्यक्ति की मौत

    रायपुरः दर्दनाक सड़क हादसे में 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान विनोद सिंह के रूप में हुई है। विनोद स्कूटी से गुढ़ियारी से हीरापुर चौक की तरफ जा रहा था तभी एक ट्रक ने उसे कुचल दिया है। घटना कबीर नगर थाना क्षेत्र की है। विनोद ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद नाराज लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। वहीं, ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया।

    थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल के मुताबिक, ​​​​​​​युवक की स्कूटी ट्रक के साइड वाले हिस्से से टकराई थी। जिससे वह दूर जा गिरा। हेलमेट नहीं होने से सिर पर गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।​​​​​​​ इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी जाएगी।

  • हैवानियत की हदें पार, 5 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, पुलिस Encounter में आरोपी ढेर

    हैवानियत की हदें पार, 5 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, पुलिस Encounter में आरोपी ढेर

    कर्नाटकः दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बिहार के मजदूर ने 5 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की हदें पार कर दी है। आरोपी ने पहले बच्ची के साथ रेप किया और उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर हो गया। मुठभेड़ में एक सब इंस्पेक्टर समेत 3 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घटना हुबली की है।
    जानकारी अनुसार आरोपी ने दिन में ही बच्ची को घर के पास से अगवा किया और एक सुनसान जगह बने शेड में ले गया। यहां रेप की कोशिश की। बच्ची की चीख सुनकर लोग इकट्ठा हो गए। घबराकर आरोपी ने गला घोंटकर बच्ची की हत्या कर दी और फरार हो गया।

    कुछ ही घंटों में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हुबली पुलिस कमिश्नर शशि कुमार ने कहा कि पुलिस आरोपी को कुछ डॉक्यूमेंट्स और आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के लिए उसके घर ले गई थी। उसने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर पत्थर से हमला किया। पुलिस ने हवाई फायर किए, तब भी वह भागने की कोशिश करता रहा। पुलिस ने उस पर दो राउंड फायर और किए, जिसमें वह घायल हो गया। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी की पहचान बिहार के रितेश (35) के रूप में हुई है।

    हुबली से कांग्रेस विधायक अब्बय्या प्रसाद ने बताया कि सीनियर लीडर सलीम अहमद ने CM से बात करने के बाद पीड़ित के परिवार को हर साल 10 लाख रुपए के मुआवजे की घोषणा की है।

  • गर्मियों की छुट्टियों का हुआ ऐलान, बच्चों की लगी मौज

    गर्मियों की छुट्टियों का हुआ ऐलान, बच्चों की लगी मौज

    नई दिल्लीः दिल्ली में पढ़ने वाले स्कूली बच्चों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल, दिल्ली शिक्षा विभाग ने गर्मियों की छुट्टियों को लेकर घोषणा कर दी है। दिल्ली शिक्षा निदेशालय यानी DOE ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए वार्षिक स्कूल कैलेंडर जारी करके छुट्टियों के कार्यक्रम का विवरण दिया है। इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया गया है। जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार, एकेडमिक सेशन 1 अप्रैल से शुरू हुआ और यह दिल्ली के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में नए स्कूल ईयर की आधिकारिक शुरुआत है।

    गर्मी की छुट्टियां और सर्दियों की छुट्टियां

    • गर्मी की छुट्टियां 11 मई से शुरू होंगी और 30 जून को खत्म होंगी। हालांकि, शिक्षकों को 28 जून से स्कूलों में रिपोर्ट करना होगा।
    • शरद ऋतु की छुट्टियां 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होंगी, जबकि सर्दियों की छुट्टियां 1 से 15 जनवरी तक होंगी।
    • सर्कुलर में कहा गया है कि छठी से 9वीं कक्षा के लिए “नियोजित प्रवेश” 1 अप्रैल से 30 जून तक आयोजित किए जाएंगे। हालांकि, “गैर-नियोजित प्रवेश” तीन फेजों में होंगे और इनके लिए रजिस्ट्रेशन भी तीन संगत चरणों में होगा। इसके अलावा, सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि 6ठी से 8वीं कक्षा के लिए शिक्षा के अधिकार यानी RTI अधिनियम के तहत एंट्रेंस स्कूल स्तर पर पूरे साल जारी रहेंगे।
  • अभिनेता सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी

    अभिनेता सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी

    मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लगातार धमकियां मिल रही है। वहीं सलमान खान एक बार फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने वर्ली पुलिस स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा हैकि मुंबई के वर्ली ट्रैफिक विभाग के व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भेजी गई है जिसमें एक्टर के घर में घुसकर जान से मारने की बात कही गई हैं। इतना ही नहीं, सलमान खान की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई है।

  • Haryana News: युवक पर लोहे की कस्सी से जानलेवा हमला, 20 मिनट सड़क पर तड़पता रहा युवक, देखें वीडियो

    Haryana News: युवक पर लोहे की कस्सी से जानलेवा हमला, 20 मिनट सड़क पर तड़पता रहा युवक, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर-19 में शराब के ठेके के पास सीईडी मोड के पास आपसी कहासुनी में एक युवक ने दूसरे युवक पर कूड़ा उठाने वाली लोहे की कस्सी से हमला कर दिया। दोनों युवक शाम 6 से साढ़े 6 बजे के बीच खुलेआम शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। काफी देर तक दोनों के बीच आपसी कहासुनी हुई जिसके बाद एक युवक ने 37 वर्षीय संदीप पर लोहे की कस्सी से युवक की गर्दन पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला करने के बाद युवक मौके से फरार हो गया। लोहे की कस्सी युवक के गले में ही फंस गई जिसके बाद युवक 20 मिनट तक सड़क पर ही तड़पता रहा। जिसके बाद पीसीआर मौके पर पहुंची और युवक को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को पीजीआई रेफर कर दिया। घायल युवक अभयपुर में मोबाइल की दुकान चलाता है। आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों शराब पी रहे थे और आपस में काफी देर से लड़ाई कर रहे थे। बहस ज्यादा होने के बाद एक युवक ने हमला कर दिया। हमला करने के बाद युवक मौके से फरार हो गया है। इसी जगह पर आए दिन लड़ाई झगड़ा होता रहता है। पुलिस की गश्त नहीं होती। शराब के ठेके के पास लोग खुलेआम शराब पीते रहते हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
  • Punjab News: युवक का ईंटों से हमला कर किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक का ईंटों से हमला कर किया कत्ल, देखें वीडियो

    मोहालीः सेक्टर 54 में व्यकित का कत्ल करने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ईंटों से हमला कर हत्या कर दी गई। पलसोरा के सामने जंगल में एक राहगीर द्वारा खून से सने शव के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी।

    मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष क करीब बताई जा रही है। उसके सिर पर ईंटों से मारकर हत्या की गई है। 50 मीटर की दूरी पर सीआरपीएफ का नाका भी है और साथ ही जंगल भी है। यहां का कच्चा रास्ता सरकारी स्कूल सेक्टर 54 की ओर जाता है और आसपास झुग्गियां भी बनी हुई हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Petrol Pump पर अंधाधुंध Firing में एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Petrol Pump पर अंधाधुंध Firing में एक की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में लगातार अपराध की वारदातें बढ़ती जा रही है। ताजा मामला मजीठा के पास गांव कलैर मांगा का है, जहां भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर देर रात अज्ञात व्यक्तियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान पंप के कर्मचारी गौतम की छाती पर गोली लगने से वह जख्मी हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई, जबकि दूसरे कर्मचारी अमित और अरपण गंभीर घायल हुए। पेट्रोल पंप के मालिक तजिंदर सिंह लाटी लंबरदार के अनुसार कुछ अज्ञात व्यक्ति तेल भरवाने के लिए पंप पर आए थे, जबकि पंप बंद था, जिससे कर्मचारियों ने तेल भरवाने से इनकार कर दिया।

    इस पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई, जिससे गौतम, जो यूपी का निवासी था, को छाती में गोली लगी और अस्पताल जाते समय उसकी मौत हो गई। इस दौरान डीएसपी मजीठा अमोलक सिंह और एसएचओ मजीठा प्रभजीत सिंह सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचकर सारी स्थिति का जायजा लेकर अगली कार्रवाई अमल में लाई। इस दौरान पंप पर लूटपाट या किसी अन्य नुकसान नहीं हुआ। एएसपी अमृतसर देहाती ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार 3 के करीब लुटेरे आए, जिन्होंने पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की और हाथापाई में गोली चल गई, जिसमें एक युवक की मौत हुई और एक घायल हुआ। फिलहाल पुलिस मामले को ट्रेस कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। दूसरी ओर पूर्व कैबिनेट मंत्री और अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार पर कई तरह के सवाल उठाए और कहा कि पहले भी मजीठा के पुलिस स्टेशन में ग्रेनेड हमले की वारदात सामने आ चुकी है और अब पेट्रोल पंप पर फायरिंग की वारदात सामने आई है। जो चिंता का विषय है, लेकिन पंजाब सरकार का इस पर कोई ध्यान नहीं है। हम मांग करते हैं कि जल्द से जल्द ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप के मालिक अकाली दल के साथ संबंध रखते हैं और हलका मजीठा के लोग मेरे खुद के पारिवारिक सदस्य हैं। मैं पंजाब सरकार से यह मांग करता हूं कि हलका मजीठा और पंजाब के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
  • PNB घोटाले में आरोपी हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी गिरफ्तार

    PNB घोटाले में आरोपी हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी गिरफ्तार

    नई दिल्ली: पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले में वांछित भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ शिकंजा कसते हुए बेल्जियम से गिरफ्तार कर लिया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो के सूत्रों ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। मिली जानकारी के अनुसार 65 वर्षीय चोकसी को शनिवार को गिरफ्तार किया गया और फिलहाल वह बेल्जियम की जेल में है। बताया जा रहा हैकि उसकी जमानत अर्जी पर सुनवाई की तैयारी की जा रही है। गिरफ्तारी के दौरान स्थानीय पुलिस ने मुंबई की अदालत द्वारा जारी दो ओपन-एंडेड अरेस्ट वारंट का हवाला दिया, जो क्रमशः 23 मई 2018 और 15 जून 2021 को जारी किए गए थे। चोकसी अपने भतीजे नीरव मोदी के साथ, पीएनबी से 13,850 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में CBI और प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा वांछित है।

    दोनों ने बैंक की मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस शाखा के अधिकारियों को कथित तौर पर रिश्वत देकर वचन पत्र (LoU) और विदेशी ऋण पत्र (FLC) का दुरुपयोग किया। यह भारत के बैंकिंग इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा ऋण घोटाला है। घोटाले के सार्वजनिक होने से कुछ सप्ताह पहले, जनवरी 2018 में, चोकसी और नीरव मोदी भारत से फरार हो गए थे। नीरव मोदी वर्तमान में लंदन की जेल में है और उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया जारी है, वहीं चोकसी ने पहले एंटीगुआ और बारबुडा की नागरिकता ले ली थी और वहीं रह रहा था। 2021 में वह रहस्यमय तरीके से एंटीगुआ से लापता हो गया था, लेकिन बाद में डोमिनिका में पकड़ा गया।

    बेल्जियम के विदेश मंत्रालय ने हाल ही में पुष्टि की थी कि चोकसी वहां मौजूद है और इस मामले को महत्व और ध्यान के साथ देखा जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, चोकसी ने बेल्जियम का निवास कार्ड प्राप्त कर लिया था और अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के साथ एंटवर्प में रह रहा था, जो खुद बेल्जियम की नागरिक हैं। वर्तमान में उम्मीद जताई जा रही है कि चोकसी अपने खराब स्वास्थ्य और अन्य कारणों का हवाला देकर बेल्जियम की अदालत से जमानत और रिहाई की मांग कर सकता है। इस बीच, भारत सरकार और जांच एजेंसियों के लिए यह गिरफ्तारी एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

    दिसंबर 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद को बताया था कि मेहुल चोकसी जैसे वांछितों से संबंधित 22,280 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त या नीलाम कर कर्ज की भरपाई की जा चुकी है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या बेल्जियम सरकार भारत के प्रत्यर्पण अनुरोध पर कार्रवाई करेगी और क्या चोकसी को जल्द ही भारत लाया जा सकेगा।

  • Jalandhar News: बिजली सप्लाई ठीक करते कर्मचारी की करंट लगने से मौत

    Jalandhar News: बिजली सप्लाई ठीक करते कर्मचारी की करंट लगने से मौत

    जालंधर, ENS: बिजली की सप्लाई ठीक करने के दौरान कर्मियों के साथ लगातार हादसे हो रहे है। हालांकि इन हादसों को लेकर कर्मियों द्वारा सेफ्टी को लेकर कई बार विरोध भी किया जा चुका है, लेकिन उसके बावजूद लगातार सप्लाई ठीक करते समय हो रहे हादसों में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। वहीं ताजा मामला भोगपुर से सामने आया है, जहां शनिवार को 11 केवी लाइन पर आया फॉल्ट को डबल पोल पर रिपेयर करते समय बिजली कर्मी को करंट लग गया। हादसे में घायल व्यक्ति करंट लगने से 35 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया और उसकी रीड की हड्डी टूट गई। जिसे उपचार के लिए जौहल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    घटना में घायल व्यक्ति की बीते दिन ईलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 26 वर्षीय रमनदीप सैनी निवासी गुरु नानक नगर के रूप में हुई है। रमनदीप सैनी सीएचबी कर्मचारी था। भोगपुर के एक्सईएन जसवंत सिंह ने कहा कि ठेका कंपनी के कर्मचारियों को कंपनी ने टीएनपी किटें प्रोवाइड करवाई हुई हैं। उसके बावजूद कर्मचारी सेफ्टी किट का इस्तेमाल नहीं कर रहे। जिस कर्मचारी की मौत हुई है, उसके परिवार को मुआवजा दिलवाया जाएगा। वहीं, सीएचबी कर्मचारियों को फील्ड में काम करने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। पक्के लाइनमैन पूरी सेफ्टी के साथ काम करते हैं।’

    वहीं इस घटना को लेकर सीएचबी जोन के प्रधान इंद्रबीर सिंह ने बताया कि रमनदीप 3 साल से कंपनी में काम कर रहा था। जहां हादसा हुआ, वहां डबल पोल और डबल फीडर है। हादसा भोगपुर मंडी के पीछे से गुजर रही 11 केवी लाइन पर हुआ। वहीं यूनियन ने मृतक रमनदीप सैनी के परिवार को 32 लाख रुपए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। उन्होंने बताया कि 20 लाख रुपए एक्सग्रेशिया, 10 लाख रुपए इंश्योरेंस और 2 लाख रुपए लेबर वेलफेयर की तरफ से दिलवाए जाएंगे।

    पावरकॉम एंड ट्रांसको ठेका मुलाजिम यूनियन के सर्किल प्रधान इंद्रप्रीत सिंह और भोगपुर डिवीजन के प्रधान त्रिलोचन कुमार ने बताया ठेकेदार सिस्टम बंद नहीं किया जा रहा और न ही पंजाब सरकार मुलाजिमों को पक्का कर रही है। कंपनियां मोटा मुनाफा कमा रही हैं और कर्मचारियों को काफी कम सैलरी दे रही हैं। पिछले साल सेफ्टी का सामान पूरा न होने के कारण 3 सीएचबी कर्मचारियों की मौत हो गई थी और कई जख्मी हो गए। कंपनियों ने 11 केवी के ग्लव्स भी नहीं दिए, जबकि बिलों पर साइन करवा लिए हैं। इसकी जांच होनी चाहिए।

  • बारात में दूल्हे की कार हुई बेकाबू, 10 लोगों को रौंदा

    बारात में दूल्हे की कार हुई बेकाबू, 10 लोगों को रौंदा

    अलवरः बहतूकला थाना क्षेत्र के जाडला गांव में बारात के दौरान 10 लोग जख्मी हुए। हादसा देर शाम एक दूल्हे की कार के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि दूल्हे की बारात लड़की के घर जा रही थी, तभी कार का ड्राइवर डीजे पर नाचने लग गया और दूसरे युवक ने शराब के नशे में कार को स्टार्ट कर दिया। कार बेकाबू होते रौंदती चली गई।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बारात हिसार से आई थी। दूल्हे की कार डीजे के पीछे चल रही थी। ड्राइवर गाड़ी की चाबी अंदर ही छोड़कर डीजे पर नाचने चला गया। एक शराब के नशे में धुत बाराती ने गाड़ी स्टार्ट कर दी। नशे की हालत में उसने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और कार तेजी से भीड़ में घुस गई। गाड़ी ने एक के बाद एक कर छोटे बच्चों, महिलाओं, पुरुषों और यहां तक कि मवेशियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घायलों को तत्काल कठूमर और लक्ष्मणगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत वालों को अलवर जिला अस्पताल रेफर किया गया।