Blog

  • 5 लाभदायक फल जो पूरी करेंगे आपकी पानी की कमी

    5 लाभदायक फल जो पूरी करेंगे आपकी पानी की कमी

    यहाँ पाँच ऐसे लाभदायक फल बताए गए हैं जो शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) को दूर करने में मदद करते हैं: 1. तरबूज (Watermelon): तरबूज में पानी की मात्रा लगभग 92% और यह फल न केवल पानी से भरपूर होता है, बल्कि इसमें विटामिन A, C और एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखने में मदद करते हैं। 2. खरबूजा (Muskmelon/Cantaloupe): तरबूज की तरह ही खरबूजा में भी पानी कीमात्रा भरपूर होती है, (लगभग 90%) खरबूजा पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है और गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाता है। 3. खीरा (Cucumber): खीरे में पानी की मात्रा लगभग 95% होती है। खीरा तकनीकी रूप से फल होता है और बहुत ही अच्छा हाइड्रेटिंग स्नैक है। यह त्वचा को भी हाइड्रेटेड और चमकदार रखता है। 4. संतरा (Orange): संतरे में पानी की मात्रा लगभग 87% के करीब होती है और संतरा विटामिन C का अच्छा स्रोत है और इलेक्ट्रोलाइट्स भी प्रदान करता है, जो शरीर में पानी के संतुलन को बनाए रखने में मदद करते हैं। 5. स्ट्रॉबेरी (Strawberry): स्ट्रॉबेरी में पानी की मात्रा  91% के करीब होती है। यह न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसमें फाइबर, विटामिन C और कई एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेटेड और हेल्दी रखते हैं।
  • Punjab News: Pratap Bajwa के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    Punjab News: Pratap Bajwa के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    मोहालीः पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा 50 ग्रेनेड होने के बयान ने तूल पकड़ लिया है। दरअसल, बाजवा ने बयान दिया था कि पंजाब में 50 में से 18 ग्रेनेड चल चुके है और 38 चलने बाकी है। इस मामले को लेकर स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने बाजवा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है। हालांकि उसे जनतक नहीं किया गया। पुलिस ने बाजवा के खिलाफ बीएनएस की धारा 197 (1) (डी) और 353 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने उन्हें आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए।

    इसके बाद बाजवा के वकीलों ने मोहाली पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। साथ ही कहा कि वह आज पेश नहीं हो सकते। ऐसे में उन्हें एक दिन का समय दिया जाए। वहीं, अधिकारियों ने इस पर सहमति जताई। वहीं, अब उन्हें कल दोपहर 2 बजे बुलाया गया है। इसके बाद बाजवा ने इस मामले में जिला अदालत का दरवाजा खटखटाया है। साथ ही एफआईआर की कॉपी मुहैया कराने की मांग की गई। अदालत ने पुलिस को मौखिक निर्देश दिए हैं कि एफआईआर की कॉपी ऑनलाइन की जाए। जबकि एफआईआर भी लिखित में बाजवा या उनके वकीलों को मुहैया करवाई जाए। ताकि वह अपने खिलाफ दर्ज मामले पर कार्रवाई कर सकें।

    हालांकि कोर्ट बंद था, लेकिन जल्द ही एफआईआर उन्हें मुहैया करवा दी जाएगी। दूसरी तरफ, कांग्रेस पार्टी के विधायक और सांसद बाजवा के समर्थन में उतर आए हैं। कई जिलों में विरोध प्रदर्शन हुए हैं। कांग्रेस ने सरकार की इस कार्रवाई को गलत बताया है। कांग्रेस ने कल सुबह 10 बजे चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। वहीं, पूर्व डिप्टी सीएम और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सरकार को घेरते हुए पूछा कि क्या लॉरेंस का जेल के अंदर से लाइव इंटरव्यू लिया गया था। क्या उस चैनल के एंकर से इस संबंध में सोर्स पूछा गया था?

  • Toll Plaza पर महिला की दबंगई, कैबिन में घुसकर कर्मी को जड़े थप्पड़, CCTV फुटेज वायरल

    Toll Plaza पर महिला की दबंगई, कैबिन में घुसकर कर्मी को जड़े थप्पड़, CCTV फुटेज वायरल

    हापुड़ः यूपी के हापुड़ से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, छिजारसी टोल प्लाजा पर उस समय हंगामा हो गया जब गाजियाबाद की ओर से कार में आई एक महिला ने दबंगी दिखाई। महिला ने टोल बूथ में घुसकर टोल कर्मी के साथ जमकर मारपीट कर की। घटना वहां लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। वहीं घटना की वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायल वीडियो में जिसमें टोल कर्मी महिला व अन्य से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

    वायरल वीडियो में महिला ने टोल बूथ में घुसकर एक कर्मचारी को 1 के बाद 1 करीब 4 सेकंड में 7 झापड़ जड़ दिए। जानकारी के अनुसार, यह घटना 13 अप्रैल 2025 को सुबह करीब 8 बजकर 22 मिनच पर हुई थी। इंटरनेट यूजर्स भी टोल प्लाजा पर हुई इस घटना पर एक्शन की मांग करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में टोल प्लाजा के अंदर का नजारा देखने को मिलता है, जहां टोल कर्मी अपने कंप्यूटर पर काम कर रहा होता है। इस दौरान उसकी विंडो पर भी 1-2 लोग दिखाई देते हैं।

    तभी गेट से एक महिला दनदनाते हुए अंदर घुसती है और टोलकर्मी का गला पकड़कर उसे हिला देती है। बाद में वो, उसे एक के बाद एक कई झापड़ मारती है। पिटाई के दौरान, टोलकर्मी भी महिला से बचने की कोशिश करता नजर आता है। लेकिन महिला उस पर लगातार अटैक करती रहती है। क्लिप के अंत में कमरे में एक और टोलकर्मी दाखिल होता है और दोनों उस महिला से हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आते हैं। इसी के साथ करीब 46 सेकंड की यह क्लिप खत्म हो जाती है। लेकिन महिला की इस हरकत ने इंटरनेट यूजर्स को हिला दिया है।

  • Punjab News: फिल्म केसरी चैप्टर -2 को लेकर Golden Temple पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार और अनन्या पांडे, देखें वीडियो

    Punjab News: फिल्म केसरी चैप्टर -2 को लेकर Golden Temple पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार और अनन्या पांडे, देखें वीडियो

    अमृतसरः बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, आर माधवन और अभिनेत्री अनन्या पांडे की नई फिल्म केसरी चैप्टर -2 जल्द रिलीज होने जा रही है। वहीं 1919 में हुए जलियांवाला बाग कांड पर आधारित नई फिल्म केसरी चैप्टर -2 को लेकर आज दोनों श्री हरमदिंर साहिब पहुंचे। सभी की निगाहें करण सिंह त्यागी निर्देशित इस फिल्म पर टिकी हैं, जो 18 अप्रैल को रिलीज होगी। इस दौरान अक्षय कुमार ने दरबार साहिब में गुरबाणी कीर्तन सुनकर सर्वहित की अरदास की।

     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    गोल्डन टेंपल नतमस्तक होने पहुंची टीम में शामिल अक्षय कुमार पठानी कुर्ता सलवार में थे, जबकि आर माधवन ने सफेद संग का कुर्ता पजामा पहना था। वहीं एक्ट्रेस अनन्या पांडे बेहद सुंदर सूट पहना था और दुपट्टे से सिर ढका था। धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म केसरी अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की आगामी कोर्टरूम ड्रामा के साथ विस्तार कर रही है। केसरी चैप्टर 2 शीर्षक वाली यह फिल्म सी शंकरन नायर की बायोपिक है। कास्ट टीम शाम को जालियांवाला बाग में भी शहीदों को प्रणाम करने जाएगी।

    दरअसल, केसरी और केसरी चैप्टर 2 के बीच मुख्य अंतर उनके विषय में है। केसरी (2019) सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित एक युद्ध फिल्म है, जो 21 सिख सैनिकों और बड़ी संख्या में अफगान आदिवासियों के बीच की लड़ाई है। केसरी चैप्टर 2 जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की कानूनी लड़ाई पर आधारित एक कोर्टरूम ड्रामा है। यह वकील सी. शंकरन नायर और न्याय के लिए उनकी लड़ाई पर केंद्रित है। अक्षय कुमार अभिनीत केसरी (2019) एक ब्लॉकबस्टर थी। इसने दुनिया भर में ₹207 करोड़ से अधिक की कमाई की थी। इस फिल्म ने 2019 के दौरान घरेलू नेट पर सबसे तेज ₹100 करोड़ कमाने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।

  • Punjab News: Pratap Bajwa को लेकर कांग्रेस प्रधान Raja Warring का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Pratap Bajwa को लेकर कांग्रेस प्रधान Raja Warring का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में कांग्रेस द्वारा संविधान बचाओ रैली आयोजित की जा रही है। इस दौरान कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि पंजाब भर में जगह-जगह ग्रेनेड हमले हो रहे हैं, लेकिन इंटेलिजेंस केवल विपक्षी दल के बयानों पर नजर रख रही है। उन्होेंनेक हा कि आज के दिन प्रताप सिंह बाजवा को समन जारी करना है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। दरअसल, कांग्रेस की ओऱ से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती पर देश में 135 स्थानों पर संविधान बचाओ रैलियां आयोजित की जा रही हैं। जिसको लेकर छेहराटा में भी कांग्रेस द्वारा संविधान बचाओ रैली आयोजित की जा रही है।

    जिसमें खास तौर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पंजाब अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खैरा तथा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी पहुंचे। इस दौरान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और पवन खैरा ने बताया कि आज कांग्रेस द्वारा विभिन्न स्थानों पर डॉक्टर बी. आर. अंबेडकर जी के जन्म दिवस को ध्यान में रखते हुए संविधान बचाओ रैलियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में हमें सबसे ज्यादा जरूरी संविधान को बचाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी शहीदों के नाम पर पार्टी खड़ी करके अब शहीदों को श्रद्धांजलि भी नहीं दे पाती।

    उन्होंने कहा कि जिस तरीके के हालात पंजाब में चल रहे हैं, आए दिन गोलियां चलने की वारदातें सामने आ रही हैं, ग्रेनेड हमले हो रहे हैं। लेकिन पंजाब सरकार को इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। केवल पंजाब सरकार ने अपनी इंटेलिजेंस विपक्षियों की ओर लगा रखी है। उन्होंने कहा कि बहुत समय पहले ही यह जानकारी सामने आई थी कि किसी हिंदू नेता के घर हमला हो सकता है, लेकिन सरकार ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और जालंधर में भाजपा नेता निरंजन काली के घर हमला हुआ। उन्होंने कहा कि मंदिरों में हमले हो रहे हैं लेकिन पंजाब सरकार का इस ओर कोई भी ध्यान नहीं है। और आज के समय में सबसे ज्यादा जरूरत संविधान को बचाने की है। इसी पर चलते हुए कांग्रेस पार्टी द्वारा संविधान बचाओ रैली की गई।

  • Jalandhar News: लारेंस बिश्नोई की पोस्ट को लेकर SSP Harvinder Virk का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लारेंस बिश्नोई की पोस्ट को लेकर SSP Harvinder Virk का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक मामले को लेकर लारेंस बिश्नोई ग्रुप ने जीशान, हैप्पी पासिया और शहजाद भट्टी को लेकर पोस्ट शेयर की है। लारेंस ग्रुप ने कहा कि ये दोनों (जीशान और शहजाद भट्टी) देश के दुश्मन हैं, हमारा इनसे कोई लेनदेना नहीं, हम दोनों को मारेंगे। ये हमारे नाम से लोगों से पैसे वसूल रहे हैं। हमारा गैंग सतर्क रहे और कोई इनसे बात न करे। वहीं पोस्ट में कहा कि इनके साथ जो आशु राणा मिला है उससे भी हमारा कोई वास्ता नहीं है।

    वहीं इस मामले को लेकर एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि लारेंस इस मामले में शामिल है या इस मामले की जांच की जा रही है। वहीं जीशान, हैप्पी पासिया और शहजाद भट्टी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। एसएसपी ने कहा कि रोजर संधू सहित अन्य ग्रेनेड अटैक मामले में विदेश में बैठे आतंकियों के खिलाफ इंटरनेशल इनवेस्टिंगशन टीम के साथ मिलकर केस दर्ज किए है। वहीं इस मामले में लगातार जांच की जा रही है। इस पोस्ट को लेकर एसएसपी ने कहा कि यह जांच का विषय है, लेकिन जो भी पंजाब के माहौल को खराब करने की कोशिश करेंगा, उसके खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त एक्शन लिया जाएगा।

    बता दें कि आज ही लारेंस बिश्नोई ग्रुप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जीशान, हैप्पी पासिया और शहजाद भट्टी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, लारेंस बिश्नोई ग्रुप ने सोशल मीडिया पोस्ट जारी करते हुए दावा किया है कि जीशान अख्तर और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद से भट्टी से उनका कोई लेना देना नहीं है और ना ही हम इनको जानते हैं। हालांकि जीशान अख्तर और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद से भट्टी ने ही भाजपा नेता के घर पर ग्रेनेड अटैक करवाया था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सैदुल अमीन को गिरफ्तार करके 7 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

  • Punjab News: बच्चों की लड़ाई में पुलिस कर्मी ने की हाथापाई, CCTV वायरल

    Punjab News: बच्चों की लड़ाई में पुलिस कर्मी ने की हाथापाई, CCTV वायरल

    मोहालीः नया गाँव में घर में घुसकर पुलिस वर्दी में कर्मी की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि बच्चों की लड़ाई को लेकर विवाद हुआ है। जिसके चलते पुलिस कर्मी घर में आता है और परिवार वालों के साथ बात करते हुए हाथापाई करने लग गया। इस घटना को लेकर बताया जा रहा हैकि पीड़ित परिवार ने चंडीगढ़ एसएसपी को शिकायत दे दी है।

    पीड़ित परिवार का आरोप के छोटे बच्चों की लड़ाई में चंडीगढ़ पुलिस के कॉन्स्टेबल इंदरप्रीत ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की है। परिवार का कहना है कि पुलिस कर्मी के बच्चे के साथ उनके बच्चे की कहासुनी हुई थी। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसी बात को लेकर पुलिस कर्मी घर में आया और धमकी देने के बाद उनके साथ हाथापाई करने लग गया। वहीं पुलिस का कहना हैकि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार, SSP ने किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार, SSP ने किए बड़े खुलासे, देखें वीडियो

    DAV College के स्टूडेंट्स ने साथियों के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम

    जालंधर, ENS: देहात में बाबा साहेब की प्रतिमा पर खालिस्तानी नारे लिखने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरप्रीत सिंह विर्क ने बताया कि कुछ समय पहले फिल्लौर में बाबा साहेब की प्रतिमा पर आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के कहने आरोपियों ने खालिस्तानी नारे लिखे थे। वहीं इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय तेजपाल सिंह उर्फ़ पाली पुत्र सरबजीत सिंह निवासी मोहल्ला रंजीत नगर नकोदर, 19 वर्षीय कार्तिक पुत्र सुरिंदर पाल निवासी गुरु तेग बहादुर नगर नकोदर और 19 वर्षीय वीर सुखपाल सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी खानपुर धड्डा थाना सदर नकोदर के रूप में हुई है। वहीं अमेरिका में रह रहे गुरपतवंत सिंह पन्नू निवासी अमेरिका, कनाडा में रह रहे बलकर्ण सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी खानपुर धड्डा थाना सदर नकोदर और यूके में रह रहे जसकर्णप्रीत सिंह उर्फ़ बावा पुत्र अवतार सिंह निवासी खानपुर धड्डा थाना सदर नकोदर की गिरफ्तारी बाकी है। आरोपी स्टूडेंट है और डीएवी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे है। हालांकि 19 वर्षीय तेजपाल 12वीं पास है। पन्नू ने पैसों का लालच देकर घटना को अंजाम देने के लिए कहा था। एसएसपी ने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान पता चला कि बीर सुखपाल, बलकरण सिंह का चचेरा भाई है, जो कनाडा में रह रहे है और बलकरण सिंह ने अपने भाई जसकनप्रीत के माध्यम से तेजपाल और कार्तिक को इस काम के लिए प्रेरित किया है। इस संबंध में बलकरण सिंह ने बीर सुखपाल सिंह के खाते में पैसे भेजे और इन्होंने एक साथ मिलकर स्टेट पब्लिक स्कूल, नेशनल कॉलेज नकोदर और जालंधर बाईपास के पास ट्रक जूनियर के पास खालिस्तानी समर्थन में लिखने का काम किया और खालिस्तानी जनमत संग्रह के संबंध में पोस्टर लगाकर उनकी वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डालने के लिए बलकरण सिंह के माध्यम से गुरपतवंत पन्नू को भेजी, जिसने बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सांप्रदायिक नफरत फैलाने का काम किया। जांच में सामने आया है कि बलकरण सिंह के खाते में 25 हजार की एक ट्रांसजेक्शन की गई। इस दौरान लोगों में आपसी भाईचारे में विवाद पैदा हों। कार्तिक डीएवी कॉलेज बीए पार्ट-1 का स्टूडेंट है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
  • Jalandhar News: भाजपा नेता विजय सांपला की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    Jalandhar News: भाजपा नेता विजय सांपला की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में आज प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेता विजय सांपला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी सांपला का बीपी डाउन हो गया था और प्लस रेट बढ़ गई थी, जिसके चलते उन्हें फिल्लौर के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद सांपला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दरअसल, आज बाबा साहेब की जयंती पर भी भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सांपला पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर की निंदा की। सरकार को निशाने पर लेते कहा कि राजनीतिक रंजिश निकालने की बजाय सुधार लाने की आवश्यकता है। पंजाब सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए था।

    पहले ही यह खबरें अखबारों में छप चुकी हैं कि करीब 50 बम पंजाब में आए हैं, जिनमें से 18 पहले ही चल चुके हैं, बाकी को पंजाब सरकार को ढूंढना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब प्रताप बाजवा ऐसा बयान देते हैं, तो उनके खिलाफ मामला दर्ज कर दिया जाता है, जबकि यह बयान पहले ही अखबारों की सुर्खियां बन चुके हैं। राजनीतिक रंजिश निकालने की बजाय सरकार अपनी गलतियों में सुधार करे। पहले भी कई सरकारें आई हैं, लेकिन किसी भी सरकार ने ऐसा नहीं किया।

  • वीरेंद्र कंवर हमारे सम्माननीय, जान से मारने की धमकी कि हो उच्च स्तरीय जांच: दविंदर भुट्टो

    वीरेंद्र कंवर हमारे सम्माननीय, जान से मारने की धमकी कि हो उच्च स्तरीय जांच: दविंदर भुट्टो

    सुक्खू सरकार में कानून व्यवस्था की बिगड़ती हालत, हर दिन हो रही फिरौती ,हत्याएं,लूटपाट की घटनाएं

    ऊना/सुशील पंडित: कुटलैहड़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को मिली फिरौती की धमकियों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। दविंदर भुट्टो ने कहा कि पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर भाजपा के वरिष्ठ नेता और हमारे सम्माननीय है और ऐसी घटनाएं न केवल एक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अब अपराधी तत्व इतने बेखौफ हो गए हैं कि वे देश के लोकतांत्रिक ढांचे के मजबूत स्तंभों को भी निशाना बना रहे हैं।

    दविंदर भुट्टो ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि इस मामले की जांच उच्च स्तर पर होनी चाहिए, ताकि यह सामने आ सके कि इसके पीछे कौन ताकतें काम कर रही हैं और उनका उद्देश्य क्या है।  पूर्व विधायक भुट्टो ने सुक्खू सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि हर दिन लूटपाट, मर्डर, डकैती और गोलीकांड जैसी घटनाएं आम होती जा रही हैं। भुट्टो ने सवाल उठाया कि क्या यही है सुक्खू सरकार का ‘व्यवस्था परिवर्तन’? उन्होंने यह भी कहा कि जनता अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है और प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।

    भुट्टो ने कहा कि पिछले अढ़ाई वर्षों में हिमाचल प्रदेश में अपराध के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि देखी गई है। चाहे वो सड़क पर आम जनता से छीनाझपटी हो या फिर संगठित गिरोहों की गतिविधियाँ हर पहलू पर सरकार की निष्क्रियता उजागर हो रही है। बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। भुट्टो ने कहा कि जिस राज्य को पहले देवभूमि और शांतिप्रिय और सुरक्षित माना जाता था, वहां अब लोग अपने घरों और दुकानों में भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। यह स्पष्ट संकेत है कि पुलिस प्रशासन या तो राजनीतिक दबाव में है, या फिर उनकी क्षमता और संसाधनों की भारी कमी है। भुट्टो ने कहा कि सुक्खू सरकार ने जब सत्ता संभाली थी, तब उन्होंने ‘व्यवस्था परिवर्तन’ का वादा किया था। लोगों को उम्मीद थी कि यह परिवर्तन शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे और पारदर्शिता के क्षेत्र में दिखाई देगा। लेकिन जिस तरह से प्रदेश में कानून व्यवस्था का पतन हुआ है, वह इस नारे को खोखला साबित कर रहा है।

    भुट्टो का कहना है कि परिवर्तन के नाम पर प्रदेश को अराजकता की ओर धकेला जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही इस पर ठोस कदम नहीं उठाए, तो जनता को सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। भुट्टो ने कहा कि कुछ लोग इस मुद्दे को राजनीतिक चश्मे से भी देख सकते हैं और कह सकते हैं कि भाजपा नेता सरकार को बदनाम करने के लिए ऐसे आरोप लगा रहे हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर को जान से मारने की धमकी मिल रही है, तो आम आदमी कितनी असुरक्षित स्थिति में होगा? यह सिर्फ एक राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर एक चेतावनी है। दविंदर भुट्टो द्वारा उठाए गए सवाल हिमाचल प्रदेश की वर्तमान प्रशासनिक और सामाजिक स्थिति की गंभीरता को उजागर करते हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल कुटलैहड़ के राजेन्द्र मलांगड़,राज कुमार वर्मा, जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा,भाजपा नेता बलराम बबलू मौजूद रहे।