Blog

  • Punjab News: फिल्मी स्टाइल में टोल प्लाजा पर बदमाशों ने की Firing, देखें CCTV

    Punjab News: फिल्मी स्टाइल में टोल प्लाजा पर बदमाशों ने की Firing, देखें CCTV

    Property Dealer की Car पर चढ़े हमलावर

    कपूरथला: ढिलवां टोल प्लाजा पर फिल्मी स्टाइल मे बदमाशों द्वारा सरेराह गुंडागर्दी करने का मामला सामने है। जानकरी अनुसार यह घटना देर रात की है। जब मोगा निवासी प्रॉपर्टी डीलर अमनदीप सिंह गिल अपने दोस्त वाहेगुरु सिंह और रिश्तेदार सुखविंदर सिंह के साथ अमृतसर एयरपोर्ट से लौट रहे थे।

    जैसे ही उनकी ऑडी गाड़ी टोल प्लाजा पर रुकी, तो आगे से दो गाड़ियों मे सवार हमलावरों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान हमलावरों ने फायरिंग भी की जिसमे गोली प्रॉपर्टी डीलर के कान से गुजर गई। घायल को इलाज के लिए फरीदकोट अस्पताल में लाया गया। इस घटना की CCTV भी सामने आई है।

    वीडियो मे देखा जा सकता है कि वरना और स्कॉर्पियो मे सवार बदमाशों ने ऑडी कार को घेर लिया। जिसके बाद गाड़ियों से उतरे दो दर्जन के करीब युवकों मे से 3 के पास पिस्तौल थे और बाकी बेसबॉल और डंडे से लैस थे। घायल ने जब गाड़ी भगाई, तो एक हमलावर कार पर चढ़ गया।

    अमनदीप ने सूझबूझ दिखाते हुए हमलावरों की गाड़ियों को टक्कर मार भाग कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Punjab News : Civil Hospital में गुंडागर्दी और तोड़फोड़ मामले मे 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : Civil Hospital में गुंडागर्दी और तोड़फोड़ मामले मे 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पुलिस ने सरकारी अस्पताल मे बीती रात गुंडागर्दी और इमरजेंसी वार्ड मे तोड़ फोड़ के मामले मे 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले मे जानकारी देते हुए एसएसपी आदित्य ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपियों पर FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल मे दो गुट आपस मे भिड़े थे। इस मामले मे अन्य आरोपियों की तलाश मे छापेमारी की जा रही है।

    सिविल अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर भूपेश ने बताया था कि रात 8:30 बजे के करीब जब इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर रोहित एक पक्ष का एमएलआर काट रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने आकर एमएलआर काट रहे विरोधी पार्टी के लोगों पर हमला कर दिया था। इस घटना की cctv फुटेज भी सामने आई थी। जिसमे आरोपियों द्वारा की गई मारपीट और तोड़ फोड़ कैमरे मे कैद हो गई। जिस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया है।

  • Haryana News: शादी वाले घर मे लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Haryana News: शादी वाले घर मे लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    हरियाणा: पंचकूला मोरनी भोज राजपुर के गांव चूहाडपुर में एक घर में भीषण आग लग गई । घर मे आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। जिस घर में आग लगी है वो नारात राम नामक व्यक्ति का है। जानकरी अनुसार दो दिन पहले ही घर के युवकों की शादी हुई थी। आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन इस हादसे मे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

    बताया जा रहा है कि घटना के समय घर पर नवविवाहित दंपती मौजूद थे। परिवार के अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे। घर में आग लगते ही दंपती ने भागकर अपनी जान बचाई। आग इतनी भयानक थी कि लपटे दूर से ही नजर आ रही थी। जिसके बाद पड़ोस के लोगो ने मिट्टी और पानी की मदद से आग बुझने का प्रयास किया, लेकिन आग की चपेट मे आकर पूरा घर जल कर रख हो गया।

  • Punjab News: FIR मे पेशी को लेकर Pratap Singh Bajwa का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: FIR मे पेशी को लेकर Pratap Singh Bajwa का आया बयान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: विपक्ष के सीनियर कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा का FIR दर्ज होने पर बयान सामने आया है। बाजवा ने वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें मुकदमे की कॉपी कोर्ट के माध्यम से मिली है। जो कल 6:30 बजे शाम को दर्ज की गई थी। कल वह इस मामले मे पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे।

    कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के ’50 बम’ वाले बयान पर इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया था। जिसके बाद 50 बमो से संबंधित जानकारी पुलिस को मुहैया न करवाने पर बाजवा पर मामला दर्ज किया गया था। प्रताप सिंह बाजवा ने मीडिया मे कहा था कि राज्य में 50 बम आ चुके हैं, जिनमें से 18 धमाके हो चुके हैं और 32 होने वाले हैं।

    जिसे लेकर सीएम भगवंत मान ने तीखा हमला बोलते कहा था कि प्रताप सिंह बाजवा को यह जानकारी कहां से मिली। न तो इंटेलिजेंस के पास ऐसी कोई सूचना है और न ही केंद्र सरकार की ओर से कोई जानकारी आई है। बाजवा को इसकी जानकरी पंजाब पुलिस को देनी होगी कि बम कहां हैं। अगर यह झूठ है तो वह ऐसे बयान देकर आतंक फैलाना चाहते हैं जिस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    जिसके बाद पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस टीम बाजवा के सेक्टर 8 स्थित घर पहुँच उनसे पूछताछ की, लेकिन उन्होंने जानकारी देने से मना कर दिया।पंजाब पुलिस ने प्रताप सिंह बाजवा पर 50 बम की संदिग्ध जानकारी छुपाने का आरोप है। पहले भी प्रताप सिंह बाजवा पर देश विरोधी संगठन के साथ रिश्ते रखने के आरोप लग चुके हैं।

  • Punjab News: Municipal Corporation का सुपरिटेंडेंट इंजीनियर गिरफ्तार

    Punjab News: Municipal Corporation का सुपरिटेंडेंट इंजीनियर गिरफ्तार

    चंडीगढ़: पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने नगर निगम लुधियाना में तैनात सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संजय कंवर को एक ठेकेदार से कमीशन मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

    विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि यह गिरफ्तारी लुधियाना के एक ठेकेदार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत की जांच के बाद की गई है। शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उसने नेहरू रोज गार्डन, सिविल लाइन्स, लुधियाना में पुनर्निर्माण परियोजना के लिए टेंडर की आवेदन दी थी और उक्त आरोपी एसई ने उसे यह टेंडर आवंटित करने के बदले में 10 प्रतिशत कमीशन के रूप में रिश्वत मांगी।

    रिश्वत मांगने की बातचीत शिकायतकर्ता ने रिकॉर्ड कर विजीलेंस ब्यूरो को सौंप दी थी। शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी एसई संजय कंवर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत विजीलेंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश कर इस मामले की जांच की जायेगी।

  • Punjab News:  होजरी मार्केट में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: होजरी मार्केट में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के गाँधी नगर मे स्थित होजरी मार्केट की एक दुकान को आग लगने की खबर है। मामले की जानकारी देते हुए वंश ट्रेडर्स के मालिक ने बताया कि मार्केट से व्यक्ति ने फोन कर उन्हे बताया कि दुकान से धुंआ निकल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दुकानदार ने तुरंत दुकान पर पहुँच कर जैसे ही शटर उठा कांउटर और कुर्सी बाहर निकाली, तो हवा लगने से आग का बवंडर बन गया। जिस कारण उसकी बाजु आग की चपेट मे आ गई।

    जिसके बाद दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। इस घटना मे कोई जानी नुकसान नही हुआ। लेकिन दुकान के अंदर पड़े कपडे जलकर राख हो गये। जाँच करने पर पता चला कि आग पहले वंश ट्रेडर्स के साथ वाली दुकान मे लगी थी। दोनों दुकानों की छत एक है और डाउन सीलिंग भी एक साथ होने के कारण आग फैल गई। दुकानदार के अनुसार उसका दुकान में लगभग 16 से 17 लाख का सामान पड़ा था।

  • डा. प्रवीण तोगड़िया 16 अप्रैल को बद्दी में आएंगे

    डा. प्रवीण तोगड़िया 16 अप्रैल को बद्दी में आएंगे

    महाराणा प्रताप नगर के बिरला सभागार में होंगे कार्यकर्ताओं से रुबरु

    अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष हिंदुत्व को लेकर करेंगे जागरूक

    बद्दी/सचिन बैंसल: अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डा प्रवीण तोगड़िया 16 अप्रैल को जिला सोलन के बददी प्रवास पर आ रहे हैं। प्रदेश महामंत्री रामजी सिंह और नगर अध्यक्ष हरिओम सिंह ठाकुर त्रिदेव ने बताया कि प्रवीण भाई तोगड़िया सुबह 10 बजे बददी के महाराणा प्रताप नगर के बिरला सभागार में बी.बी.एन और हिमाचल के कार्यकर्ताओं से रुबरु होंगे। यह कार्यक्रम 2 बजे तक चलेगा और तोगड़िया विभिन्न हिंदू संगठनों के साथ बैठक हिंदू समुदाय के उत्थान पर बात करेंगे और संगठन को मजबूत करने के साथ साथ सदस्यता अभियान को और ज्यादा धार देने बारे टिप्स देंगे। नगर अध्यक्ष बददी हरिओम सिंह ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिमेदारिया सौंप दी गई हैं।

  • WhatsApp ने लॉन्च किए कई नए Features, आप भी कर सकते हैं इस्तेमाल

    WhatsApp ने लॉन्च किए कई नए Features, आप भी कर सकते हैं इस्तेमाल

    Tech: ​WhatsApp ने हाल ही में अपने उपयोगकर्ताओं के अनुभव को और भी बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं। इन फीचर्स के माध्यम से आपकी चैटिंग, कॉलिंग और मीडिया शेयरिंग सुविधाओं में महत्वपूर्ण सुधार होगा। आइए जानते हैं इन नए फीचर्स के बारे में:​

    1. ग्रुप कॉलिंग में सुधार:

    पार्टिसिपेंट्स का चयन: अब आप ग्रुप कॉल में शामिल करने के लिए विशिष्ट प्रतिभागियों का चयन कर सकते हैं, जिससे अनावश्यक व्यवधान से बचा जा सकता है। ​ कॉल इफेक्ट्स: WhatsApp पर अब आप कॉल्स के दौरान विभिन्न इफेक्ट्स का उपयोग कर सकते हैं, जिससे कॉलिंग अनुभव और भी मनोरंजक होगा। ​आज तक कॉलिंग टैब: डेस्कटॉप संस्करण में नया कॉलिंग टैब जोड़ा गया है, जिससे कॉल्स को प्रबंधित करना और कॉल लिंक बनाना आसान हो गया है। ​आज तक

    2. चैट और मीडिया शेयरिंग में नए फीचर्स:

    कस्टम चैट थीम्स: WhatsApp अब 20 से अधिक रंगों और 30 से अधिक थीम्स प्रदान करता है, साथ ही आप अपनी गैलरी से फोटो अपलोड करके चैट्स को कस्टमाइज कर सकते हैं। ​ फोटो और वीडियो फिल्टर्स: मीडिया शेयरिंग के लिए नए फिल्टर्स जोड़े गए हैं, जिससे आप अपनी तस्वीरों और वीडियो को और भी आकर्षक बना सकते हैं। ​

    3. iOS उपयोगकर्ताओं के लिए विशेष फीचर्स:

    AR इफेक्ट्स: iOS उपयोगकर्ता अब WhatsApp कैमरा में विभिन्न AR इफेक्ट्स का उपयोग करके अपनी तस्वीरों और वीडियो को और भी आकर्षक बना सकते हैं। ​Navabharat डॉक्यूमेंट स्कैनिंग: डॉक्यूमेंट स्कैनिंग फीचर के माध्यम से आप सीधे WhatsApp से दस्तावेजों को स्कैन और साझा कर सकते हैं, जिससे दस्तावेज़ प्रबंधन और साझा करना सरल हो गया है। ​Dainik Bhaskar Hindi

    4. सुरक्षा और गोपनीयता में सुधार:

    डिवाइस वेरिफिकेशन: यह फीचर आपके अकाउंट की सुरक्षा को बढ़ाता है, जिससे अनधिकृत डिवाइस से एक्सेस को रोका जा सकता है। ​आज तक ऑटोमेटिक सिक्योरिटी कोड्स: अब आपकी चैट्स की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन की पुष्टि करना और भी आसान हो गया है, जिससे गोपनीयता सुनिश्चित होती है। ​आज तक इन नए फीचर्स के माध्यम से WhatsApp ने उपयोगकर्ताओं के अनुभव को और भी समृद्ध और सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इनका उपयोग करने के लिए सुनिश्चित करें कि आपने WhatsApp का नवीनतम संस्करण अपडेट किया है।
  • Himachal News: अग्निशमन सेवा सप्ताह पर जागरूकता रैली

    Himachal News: अग्निशमन सेवा सप्ताह पर जागरूकता रैली

    कई स्थानों पर मॉक ड्रिल का आयोजन 

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना के अग्निशमन केंद्र में आज अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया । कार्यक्रम में सर्वप्रथम  14 अप्रैल वर्ष 1944 को बांबे में 66  दमकल कर्मियों की शहादत को लेकर  दिवंगत  कर्मियों को श्रद्धांजली देने के लिए स्टेशन में 2 मिनट का मौन रखा गया ओर शहीदों को श्रद्धांजलि आपूर्ति की ।अग्निशमन सुरक्षा सेवा सप्ताह के शुभारम्भ अवसर पर कर्मियों की सराहनीय सेवाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया । अग्निशमन के साजो सामान की प्रदर्शनी भी लगाई भी लगाई गई । आग के हादसे घटित न हो इसके प्रति लोगों को  जागरूक करने के लिए ऊना में जागरूकता मुहिम चलाई गई । जिसमें बाइक व दो  फायर ब्रिगेड गाड़ियों समेत दलबल  ने शहर  के देवभूमि अस्पताल,स्मार्ट  बाजार व बस अड्डा ऊना में जाकर लोगों को अलर्ट किया ओर इश्तहारों को बांटा।

    यह अभियान 20 अप्रैल तक जारी रहेगा । अपने संबोधन में जिला फायर ऑफिसर  अशोक राणा ने कहा कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अपनी जान को जोखिम में डालकर अनमोल जीवन को बचाते है । व आग से होने वाले नुकसान को कम से कम करने के लिए आग से जूझते  हैं । इसके अतिरिक्त रेस्क्यू करके भी जान बचाई जाती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में फायर विभाग का अपना एक अलग रुतबा है। उन्होंने कहा कि जिला में 14 से 20 अप्रैल तक सार्वजनिक स्थानों , शैक्षणिक संस्थानों , फैक्ट्रियों व अन्य स्थानों पर जाकर आग के बारे जागरूक करेंगे । ताकि आग की घटना घटने से पहले ही आम लोग आग के बारे में जागरूक हों। इस मौके पर अग्निशमन उपाधिकारी सुरेश कुमार , जयपाल , काया  राम अशोक कुमार समेत स्टेशन के तमाम जवान उपस्थित रहे ।

  • रॉड से पीट-पीटकर प्रवासी श्रमिक की हत्या, पत्नी गंभीर घायल, तीन गिरफ्तार

    रॉड से पीट-पीटकर प्रवासी श्रमिक की हत्या, पत्नी गंभीर घायल, तीन गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव घालुवाल में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले प्रवासी मजदूर आपस में झगड़ पड़े जिसमें एक प्रवासी श्रमिक की लोहे की राड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। जबकि प्रवासी श्रमिक की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

    मृतक की पहचान बिहार के मुंगेर निवासी प्रमोद कुमार(50) के रूप में की गई है। इसी घटना में प्रमोद कुमार की पत्नी कबूतरी भी गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसे क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया है।

    सूत्रों के अनुसार प्रमोद कुमार की झोपड़ी के पास ही अन्य झोपड़ी में रहने वाले प्रवासी श्रमिक सूचित और उसके बेटे अंशुल के बीच बहसबाजी हो रही थी, जबकि प्रमोद कुमार को भी उन्होंने गाली गलौज करना शुरू कर दिया, प्रमोद के विरोध करने पर आपस में भिड़ रहे पिता पुत्र प्रमोद कुमार पर हमलावर हो गए। इस दौरान सूचित और अंशुल की पत्नी भी मारपीट में शामिल हो गई। इस घटना के दौरान प्रमोद के सिर पर लकड़ी और लोहे की रोड से हमले किए जाने की बात सामने आई है, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले को लेकर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्लम एरिया में रहने वाले बिहार के ही निवासी सूचित और उनके बेटे अंशुल के बीच रविवार दे रात बहसबाजी हो गई। इसी बीच किसी बात को लेकर सूचित के बेटे ने प्रमोद कुमार को भी गाली गलौज करना शुरू कर दिया, जिस पर प्रमोद ने विरोध बताया और अपनी लड़ाई को आपस में ही रखने की हिदायत दी। इसी से आग बबूला हुए पिता पुत्र ने प्रमोद कुमार पर हमला कर दिया।

    देखते ही देखते दोनों आरोपियों के पारिवारिक सदस्य भी इस लड़ाई में कूद पड़े। प्रमोद की पत्नी कबूतरी ने भी अपने पति को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उसके साथ भी जमकर मारपीट की गई। इस घटना के दौरान आरोपियों ने प्रमोद पर लोहे की रॉड और लाठियों से हमला कर दिया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया।  पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने हत्या के इस मामले में सूचित महतो उर्फ फौजी, अंकुश ओर अनीश निवासी गाँव बावू वगीचा त0 व जिला खगडिया बिहार विहार के विरुद्ध धारा 103, 115 (2), 3(5) वीएनएस के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।