Blog

  • आपके AC के लिए कौन सी Gas है सही, जानें Experts की राय

    आपके AC के लिए कौन सी Gas है सही, जानें Experts की राय

    टेकः गर्मी के तवर दिखने शुरू हो गए है। ऐसे में घरों या दफ्तरों की बात करें तो वहां AC चलना शुरू हो गए है। AC चलाने से पहले ज्यादातर लोग उसकी सर्विस या उसमें गैस डलवाते है, लेकिन क्या आपको पता है कि आपके AC के लिए कौन सी गैस सही है। आज हम आपको इसी मुद्दे पर अपडेट करेंगे। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आपके AC या फ्रिज में वह गैस न डाली जाए जिसके लिए उस AC/फ्रिज को बनाया गया है, तो आपका नुकसान हो सकता है।

    ​AC और फ्रिज में कई तरह की गैसे डलती हैं। इन्हें अलग-अलग नाम से जाना जाता है। इनमें मुख्य रूप से R-32, R-12, R-290, हायड्रोकार्बन आदि। यह अलग-अलग प्रकार की गैसे अलग-अलग तरह के एयर कंडीशनर में डाली जाती हैं। जैसे कि स्प्लिट AC में ज्यादातर R-32 नाम की गैस डाली जाती है। एक से डेढ़ टन के विंडो AC में हायड्रोकार्बन गैस का इस्तमाल होता है। इसी तरह इनवर्टर AC में ज्यादातर R-32 गैस का ही इस्तेमाल होता है। दुनियाभर में R-32 गैस को ईकोफ्रेंडली माना जाता है। इसका ओजोन लेयर पर कोई असर नहीं होता। इसी तरह हायड्रोकार्बन या R290 गैस को भी वातावरण के लिए सुरक्षित माना जाता है। वहीं R-12 गैस को भारत समेत 100 से ज्यादा देश बैन कर चुके हैं।

    AC में वही गैस डलवाना अच्छा रहता है जिसके लिए उसे बनाया गया है। AC टेक्नीशियन्स के अनुसार अगर आपके AC में गलत गैस डाली जाए तो कम ठंडक से लेकर AC के अन्य पार्ट्स खराब होने जैसी शिकायत आ सकती है। इसमें AC में आग लगने की संभावना भी बनी रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कुछ गैसें ज्वलनशील होती हैं। अगर ज्वलनशील गैसों का इस्तेमाल उन AC में किया जाए जो कि इस तरह की गैसों के लिए नहीं बने, तो एयर कंडीशनर में आग भी लग सकती है।

    अब बारी आती है यह जानने कि आपके AC में कौन सी गैस है? यह पता लगाने के कुछ तरीके हैं जिनका इस्तेमाल करके आप पता लगा सकते हैं। सबसे पहले तो अगर आपके पास आपके AC का मैन्युअल है, तो उसे पढ़ें। मैन्युअल में AC के बारे में हर तरह की जानकारी मौजूद होती है। अगर किसी वजह से आपके पास मैन्युअल नहीं है, तो अपने AC की अच्छे से जांच करें। उस पर लगा कोई लेबल आपको इस बात की जानकारी दे देगा कि आपके AC में कौन सी गैस डाली जानी चाहिए।

    कैन वाली गैस या सिलेंडर वाली गैस
    भारत में टेक्नीशिन अक्सर दो तरीकों से गैस AC में डालते हैं। कैन के जरिए या सिलेंडर के जरिए। इन दोनों के फर्क को समझते हैं। कैन में आने वाली गैस ब्रांडेड होती है और उसमें किसी तरह की मिलावट की गुंजाइश नहीं रह जाती। वहीं कुछ टेक्नीशियन थोक विक्रेता से गैस अपने निजी सिलेंडर में भरवा कर रखते हैं। जानकारों ने बताया कि दोनों ही चीजें एक सी हैं लेकिन सिलेंडर में भरी गैस में मिलावट की गुंजाइश रह जाती है इसलिए कैन वाली गैस का इस्तेमाल बेहतर रहता है।

  • Punjab News: AAP MLA के ठिकानों पर ED की Raid, देखें वीडियो

    Punjab News: AAP MLA के ठिकानों पर ED की Raid, देखें वीडियो

    मोहालीः आम आदमी पार्टी के विधायक के ठिकानों पर ईडी की टीम ने रेड की। मिली जानकारी के अनुसार मनी लॉन्डरिंग के मामले को लेकर आप विधायक कुलवंत सिंह के सेक्टर 94 स्थित घर पर ईडी द्वारा छापेमारी की जारी है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम उनके आवास और उनसे जुड़े विभिन्न ठिकानों की तलाशी ले रही है।

    ईडी की दिल्ली यूनिट की टीमें स्थानीय पुलिस के साथ सुबह मोहाली में जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड (जेएलपीएल) इलाके में सिंह के आलीशान घर पर पहुंचीं। जेएलपीएल कुलवंत सिंह की रियल एस्टेट कंपनी है। ईडी सूत्रों के मुताबिक, कुलवंत सिंह फिलहाल घर पर नहीं हैं, लेकिन केंद्रीय एजेंसी की टीम उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है। ईडी के सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी पर्ल एग्रोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) में हुए घोटाले से जुड़ी है।

    आरोप है पीएसीएल के निदेशकों ने कथित तौर पर निवेशकों के पैसे को कई स्थानों पर स्थित फर्जी कंपनियों में स्थानांतरित करके गबन किया था। फिर इन पैसों को नकद में निकालकर पीएसीएल के प्रमुख सहयोगियों को सौंप दिया गया और फिर हवाला के जरिए भारत से बाहर की कंपनियों को संपत्ति खरीदने के लिए स्थानांतरित कर दिया गया। इसी मामले की पड़ताल ईडी कर रही है।

  • Punjab News: Rajindra Hospital में बिजली गुल, बिट्टू ने प्रशासन पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    Punjab News: Rajindra Hospital में बिजली गुल, बिट्टू ने प्रशासन पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले के राजिंदरा अस्पताल को लेकर अक्सर विवादित मामले सामने आ रहे है। हाल ही में बिजली गुल होने की घटना सामने आई थी। जिसके बाद अब फिर से वार्ड में बिजली गुल होने की घटना सामने आ गई है। बच्चों के वार्ड में बिजली का कट लगा था। वहीं इस मामले को लेकर एमएस ने कहा कि कुछ मिनटों के लिए बिजली का कट लगा था।

    वहीं इस घटना को लेकर केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने प्रशासन पर निशाना साधा है। बिट्टू ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि पटियाला के राजिंदरा अस्पताल के वार्ड में बिजली गुल होना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि हाल ही में ऑपरेशन थियेटर में बिजली गुल होने की घटना सामने आई थी। वहीं इस मामले की वीडियो सामने आई है, जिसमें वार्ड में मरीजों को परिजनों द्वारा पंखी से हवा दी जा रही है। हालांकि इस मामले को लेकर प्रशासन के अधिकारियों का कोई बयान सामने नहीं आया है।

  • Jalandhar News: Galaxy Mirror के मालिक पर चाकुओं से हमले की कोशिश, देखें LIVE

    Jalandhar News: Galaxy Mirror के मालिक पर चाकुओं से हमले की कोशिश, देखें LIVE

    जालंधरः महानगर में पड़ते दोआबा चौक के पास गलैक्सी मीरर दुकान के मालिक पर चाकुओ से हमला करने का मामला सामने आया है। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता के चलते मालिक का बाल-बाल बचाव हो गया। जानाकरी अनुसार दुकान के बाहर कुछ भिखारी बैठते थे। दुकानदार ने बताया कि एक दिन पहले सोमवार को भिखारी ने आटो में बैठाकर उनका बच्चा उठाने की कोशिश की थी, लेकिन मौके पर पता चलते ही पीछा करके उक्त भिखारी को पकड़ लिया गया।

    बच्चा चोरी करने का सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास है। जब इसकी शिकायत पुलिस को दी तो आज भिखारी का बेटा चाकू लेकर उन पर हमला करने पहुंच गया और धमकिया देने लगा। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसका बचाव हो गया। जब उक्त युवक को पकड़ने की कोशिश की तो वह मौके से फरार हो गया।
    दुकान मालिक ने बताया कि उनकी दुकान के बाहर यह भिखारी बैठते थे। उन पर तरस खाकर हमेशा दूध व अन्य खाने पीने का सामान देते थे, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह भिखारी ही हमारे बच्चे को उठाकर ले जाएगा। दुकान मालिक ने बताया कि इस संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी है।

  • Punjab News: ढाबा, Restaurant और Hotel संचालकों के लिए नए आदेश जारी

    Punjab News: ढाबा, Restaurant और Hotel संचालकों के लिए नए आदेश जारी

    लुधियानाः जिले में ढाबे, रेस्टोरेंट और होटल मालिकों को लेकर नए आदेश जारी किए गए। दरअसल, वेस्ट हलके में होने जा रहे उपचुनाव से पहले डिप्टी पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों में ढाबे, रेस्टोरेंट और होटल बंद करने के समय बढ़ौतरी कर दी गई है। ऐसे में अब देर रात 12 बजे की जगह 2 बजे तक ढाबे, रेस्टोरेंट और होटल खुले रहेंगे। होटल एवं रिसॉर्ट एसोसिएशन लुधियाना के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा का आभार व्यक्त किया।

    उन्होंने कहा कि यह हमारी पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से मांग थी। उन्होंने कहा कि लगभग 10 दिन पहले ही यह मुद्दा सांसद अरोड़ा के संज्ञान में लाया गया था और वे इसके समय पर समाधान के लिए उनके आभारी हैं। वहीं सासंद संजीव अरोड़ा ने बताया कि पहले ढाबे और रेस्टोरेंट खुलने का समय रात 12 बजे तक था जिसकी वजह से आ रही समस्या का मुद्दा होटल एंड रेस्टोरेंट एसो. द्वारा उठाया गया जिसके मद्देनजर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आदेश जारी करके ढाबे और रेस्टोरेंट खुलने का समय रात 12 बजे से बढ़ाकर 2 बजे तक दिया है।

    संजीव अरोड़ा ने कहा कि इस फैसले से उन लोगों को सुविधा मिलेगी जो देर रात घूमने के लिए घर के बाहर निकलते हैं और उन्हें फूड ज्वाइंट बंद मिलते हैं। जहां तक ढाबे और रेस्टोरेंट वालों का सवाल है, उन्हें देर रात तक खुलने की वजह से पुलिस द्वारा परेशान करने की शिकायत करने का मौका नहीं मिलेगा। अरोड़ा ने साफ कर दिया कि 2 बजे तक खोलने के दौरान ग्राहकों खासकर महिलाओं की सेफ्टी व सिक्योरिटी की ड्यूटी ढाबे और रेस्टोरेंट मालिकों की होगी, जबकि लॉ एंड ऑर्डर का जिम्मा पुलिस का है।

  • मच्छर समाज में खौफ, जो-जो लड़ता गया, उसका हिसाब होता गया…, देखें वीडियो

    मच्छर समाज में खौफ, जो-जो लड़ता गया, उसका हिसाब होता गया…, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक लड़की मच्छरों को मारने के बाद उनका रिकॉर्ड रखती है। वीडियो को एक कंटेंट क्रिएटर ने साझा किया, जिसमें उसकी बहन की यह अनोखी हॉबी दिखाई गई है। युवती की ओर से जो-जो मच्छर उसे काटने आता था वह उसे मार देती थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की ने एक नोटबुक में मारे गए मच्छरों की संख्या, तारीख और समय के साथ उनका पूरा विवरण लिखा है। इस अनोखे शौक को देखकर इंटरनेट पर लोग हैरान हैं। इस वीडियो को अब तक 5 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। लोगों ने कमेंट्स में लड़की की तारीफ की है और कुछ ने तो यह भी कहा कि वे भी अब मच्छरों का रिकॉर्ड रखना शुरू करेंगे। वीडियो का लोगों ने लिया खूब मजा वायरल हो रहे इस वीडियो को देख चुके एक यूजर ने लिखा कि अरे दीदी ये कैसी हॉबी है। दूसरे ने लिखा, ये लड़की उनके ‘मृत्यु प्रमाण पत्र’ रखती है। तीसरे यूजर ने लिखा, दीदी से पूरा का पूरा मच्छर समाज डरा हुआ है। चौथे यूजर ने लिखा, मच्छरों का अनोखा हिसाब-किताब।
  • अब इस इलाके में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, लोगों में रोष

    अब इस इलाके में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, लोगों में रोष

    हिसारः डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने की घटनाओं में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। हाल ही में पंजाब में आतंकी पन्नू द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के लिए घटनाओं को अंजाम दिया गया था। वहीं अब हिसार के गांव नंगथला में बाबा साहेब की प्रतिमा को शरारती अनंसरों द्वारा नुकसान पहुंचाया गयाा। मिली जानकारी के अनुसार कुछ अज्ञात लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती वाले दिन ही उनकी प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। यह प्रतिमा प्राइमरी स्कूल में ठसका रोड पर स्थापित थी। घटना में प्रतिमा का चेहरा और चश्मा खंडित कर दिया गया।

    घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और लोगों में घटना को लेकर भारी रोष पाया गया। वहीं मामले की सूचना मिलते ही अग्रोहा थाना प्रभारी रिसाल सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी किशोरी लाल भी मौके पर आ गए। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

    स्थानीय सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही प्रशासन से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की है। यह घटना डॉ. अंबेडकर जयंती के अवसर पर हुई है। समाज में जब एकता और सद्भाव की आवश्यकता सबसे अधिक महसूस की जा रही है, ऐसे में यह घटना चिंताजनक है।

    दरअसल, उकलाना हलके के गांव नंगथला में ग्रामीणों ने 2 साल पहले आपसी सहयोग से प्रतिमा लगाई थी। गांव के युवा ही प्रतिमा की संभाल करते हैं। आज अवकाश के बाद जब स्कूल खुला तो देखा की डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को खंडित किया गया है। इसके बाद समाज के लोगों में रोष फैल गया और देखते ही देखते पूरे गांव के लोग एकत्रित हो गए।

     

  • भूमि घोटाले में समन जारी होने पर ED दफ्तर पहुंचे, Robert Vadra का आया बयान

    भूमि घोटाले में समन जारी होने पर ED दफ्तर पहुंचे, Robert Vadra का आया बयान

    गुरुग्रामः इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ईडी) ने मंगलवार को प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को हरियाणा के शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉंडरिंग जांच के संबंध में दूसरा समन जारी किया। इस मामले में वाड्रा को आज पेश होने के लिए कहा गया है। समन मिलने के बाद रॉबर्ट वाड्रा ईडी कार्यालय पहुंचे। इस मामले को लेकर वाड्रा ने कहा कि जब भी मैं लोगों की आवाज बुलंद करूंगा, ये लोग मुझे दबाएंगे और एजेंसियों का दुरुपयोग करेंगे। मैं हमेशा सभी सवालों के जवाब देता हूं और देता रहूंगा।

    दरअसल, वाड्रा की कंपनी स्काईलाइट हॉस्पिटेलिटी ने 2008 में गुड़गांव के शिकोहपुर गांव में लगभग तीन एकड़ जमीन 7.5 करोड़ रुपये में खरीदी थी। कुछ समय बाद, हरियाणा के टाउन प्लानिंग विभाग ने इस जमीन के 2.71 एकड़ पर एक व्यावसायिक कॉलोनी बनाने के लिए एक इरादा पत्र जारी किया। 2008 में, स्काईलाइट और डीएलएफ ने तीन एकड़ जमीन 58 करोड़ रुपये में बेचने के लिए एक समझौता किया था।

    जमीन की बिक्री का डीड डीएलएफ के हक में रजिस्टर किया गया था। 56 वर्षीय वाड्रा को इस मामले में पहली बार 8 अप्रैल को समन भेजा गया था लेकिन उन्होंने गवाही नहीं दी। सूत्रों ने बताया कि ईडी के सामने पेश होने के बाद, एजेंसी मनी लॉंडरिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेगी। इससे पहले, केंद्रीय जांच एजेंसी ने वाड्रा से एक और मनी लॉंडरिंग मामले में पूछताछ की थी।

  • Jalandhar News: विवादों में घिरे पार्षद जागीर सिंह, लोगों ने थाने में दी शिकायत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: विवादों में घिरे पार्षद जागीर सिंह, लोगों ने थाने में दी शिकायत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: हरदयाल नगर में इलाका निवासियों ने पार्षद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, वार्ड नंबर 4 के हरदयाल नगर में इलाका पार्षद जागीर सिह पर लोगों ने गाली-गलौच के आरोप लगाए गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए इलाका निवासी दविंदर कुमार पुत्र अविनाश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले लोगों ने शराब का ठेका बंद करवाया था जिसमें उसके पूरे परिवार ने अहम योगदान दिया था। आरोप है कि इलाका पार्षद जागीर सिह इस शराब के ठेके को चालू करवाने का प्रयास कर रहे थे, जिसके चलते हुए पार्षद ने उसे फोन करके अपने घर था लेकिन मना करने पर पार्षद अपने जानकारों को साथ लेकर उनके घर आ गए।

    जिसके बाद गाली-गलौच करके घर तुड़वाने व पानी के कनैक्शन कटवाने की धमकियां दी। दविंदर ने इसकी सूचना भाजपा नेता प्रशांत गंभीर को दी और वह भी मौके पर पहुंच गए। इस मामले की शिकायत थाना डिवीजन नंबर 8 में दर्ज करवाई गई है। इस मामले को पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष राजेश बाधा को दे गी गई। जिसके बाद राजेश बाघा ने पुलिस कमिश्नर से बात की। भाजपा का एक वफद दविंदर कुमार से मिलने उसके घर पहुंचा जिन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि भारतीय जनता पार्टी उसके साथ खड़ी है।

    दूसरी ओर घटना को लेकर जागीर सिंह का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि उनके पक्ष के जसवंत सिंह की शिकायत पर ठेका बंद करवाया गया था लेकिन दविंदर सिंह इलाके में झूठी अफवाह फैला रहे थे कि पार्षद ने अपने लैटर पैड पर ठेका खोलने पर कोई आपत्ति न होने का लिख कर दिया है। जब उनके पास यह बात पहुंची तो वह इलाके के गण्यमान्य 5 लोगों को साथ लेकर दविंदर के घर गए थे जहां उससे अफवाह का प्रूफ मांगा था। उन्होंने कहा कि उल्ट दविंदर सिंह ने उन्हें धमकियां दी जिसकी शिकायत उन्होंने सीपी को दे दी है। उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से कोई गाली-गलौच या धमकी नहीं दी गई है।

    वहीं पंजाब भाजपा युवा मोर्चा के मीडिया सचिव प्रशांत गंभीर ने कहा कि जैसे ही दविंदर कुमार के घर पर आकर जागीर सिंह द्वारा गुंडागर्दी की गई एवं गाली-गलौच की गई एवं मकान तोड़ने की बात की गई उसके तुरंत बाद उन्होंने सारा मामला पुलिस कमिश्नर के ध्यान में लाया गया। थाना डिवीजन नंबर 8 में शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी चुकी है। है। भाजपा नेता ने कहा कि इलाका पार्षद सत्ता के नशे में क्षेत्र में गुंडागर्दी हो रही है जो बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इस मामले को लेकर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव से बात करेंगे।

  • थाने से 200 मीटर दूर मिली मां-बेटी की खून से लथपथ लाशें, पुलिस जांच में जुटी

    थाने से 200 मीटर दूर मिली मां-बेटी की खून से लथपथ लाशें, पुलिस जांच में जुटी

    छत्तीसगढ़ः थाने से 200 मीटर की दूरी पर डबल मर्डर का मामला सामने आया है। वारदात रायगढ़ जिले की है। पुसौर गांव में मां-बेटी की लाश उनके घर के बरामदे में पड़ी मिली। जो खून से लथपथ थी। मर्डर की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने तुरंत थाने में सूचना दी।

    सूचना के बाद जांच के लिए पुलिस टीम पहुंच गई है। SP दिव्यांग पटेल समेत डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान गायत्री मंदिर के पास रहने वाली उर्मिला सिदार और पुष्पा सिदार के रूप में हुई है। फिलहाल घर को सील कर दिया गया है। हत्या को लेकर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतिका अपने दो बेटियों के साथ घर में रहती थी, लेकिन उसकी एक बेटी किसी कारण से कल रात में घर में नहीं थी।