Blog

  • Jalandhar News: सांसद Channi के गुमशुदा पोस्टर पर गरमाई राजनीति, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सांसद Channi के गुमशुदा पोस्टर पर गरमाई राजनीति, देखें वीडियो

    कांग्रेस जिला प्रधान और भाजपा के पूर्व मंत्री का आया बड़ा बयान

    जालंधर (ens): पूर्व सीएम और सासंद चरणजीत सिंह गुमशुदगी के पोस्टर को लेकर राजनीति गरमा गई है। दरअसल, आज भाजपा वर्कर एनपीएस ढिल्लों द्वारा शहर और देहात में सासंद चरणजीत सिंह चन्नी के गुमशुदा के पोस्टर लगाए गए। इस दौरान ढिल्लों ने आरोप लगाया कि सांसद चन्नी का जालंधर में कोई घर नहीं है। वही उनके दफ्तर में भी पीए मौजूद रहता है।

    जिस कारण लोगों को काम करवाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले को लेकर जहां भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया का बयान सामने आया है वहीं कांग्रेस के जिला प्रधान रणदीप सिंह संधू ने भाजपा वर्कर और पार्टी पर जमकर निशाने साधे है। सांसद चरणजीत सिंह चन्नी के भाजपा वर्कर एनपीएस ढिल्लों द्वारा गुमशुदा के पोस्टर लगाए जाने को लेकर पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

    उन्होंने कहा कि यह सच है सांसद चन्नी ज्यादातर जालंधर में नहीं रहते। गुमशुदा के पोस्ट का मामला पार्टी के संज्ञान में नहीं है। क्योंकि पोस्टर पर प्रिंटिंग नंबर होना अनिवार्य है, अगर पोस्टर पर वह नहीं है, तो प्रिंटिंग संचालक पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। वहीं भाजपा वर्कर द्वारा ग्रेनेड अटैक के दौरान उनके घर पर ना आने के सवाल पर कालिया ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम में व्यस्त थे।

    इसलिए उन्होंने फोन पर उनके साथ बातचीत की थी और घटना का जायजा लिया था। ढिल्लों द्वारा पोस्टर लगाए जाने को लेकर भाजपा पार्टी द्वारा संज्ञान लिए जाने के मामले पर कालिया ने कहा कि हो सकता है उन्होंने वोटर होने के करण पोस्टर लगाए हो, लेकिन पोस्टर लगाने का मामला उनके ध्यान में नहीं है और उन्हें नहीं पता कि वह पोस्ट ढिल्लों ने ही लगाए हैं।

    दूसरी ओर कांग्रेस के जिला प्रधान रणदीप सिंह संधू ने ढिल्लों द्वारा संसद चरणजीत सिंह चन्नी के गुमशुदा के पोस्टर लगाए जाने को लेकर कहा कि यह शरारती अनसरों द्वारा लगाए गए हैं। दरअसल भाजपा नेताओं का कहना है कि उनके कर्मी द्वारा कोई गुमशुदा के पोस्टर नहीं लगाए गए। अगर किसी पार्टी के द्वारा यह पोस्टर लगाए गए हैं, तो पोस्टर की प्रिंटिंग के नीचे कार्यकर्ता का नाम जरूर दिया जाता है कि वह किसके द्वारा लगाए जा रहे हैं।

    लोगों के रुके हुए कामों को लेकर संधू ने कहा कि सांसद द्वारा सभी के काम करवाए जा रहे हैं। सांसद चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब में सबसे ज्यादा समय जालंधर के लोगों को ही देते हैं। ढिल्लो द्वारा संसद के गुमशुदा के पोस्टर लगाए जाने को लेकर संधू ने कहा कि कुछ गिने चुने 5 से 7 लोग हैं। जो कह रहे हैं कि उनके काम नहीं हो रहे, जबकि सभी लोगों के कामों को संसद द्वारा करवाया जा रहा है।

    ऐसे पोस्टर लगाकर वे अपनी राजनीति को चमकाना चाहते हैं। संसद के पोस्टर लगाए जाने को लेकर कांग्रेस ने इसे निंदनीय घटना बताया और कहा कि संसद की इमेज को खराब करने की शरारती अनसरों द्वारा कोशिश की जा रही है। धार्मिक स्थलों पर संसद चन्नी के न पहुंचने के मामले को लेकर संधू ने कहा कि वह पार्टी के बड़े लीडर है और वह गुजरात दौरे सहित अन्य पार्टी के समागम में शामिल होते हैं।

    बीते दिन बाबा साहिब अंबेडकर जी की जयंती पर कांग्रेस के कार्यक्रम में अमृतसर में शामिल हुए थे। वही मनोरंजन कालिया के घर पर न जाने के सवाल पर कहा कि जब वह पार्टी के कार्यक्रमों से फ्री होंगे, तो सबसे पहले वह उन्हीं के घर घटना का जायजा लेने के लिए जाएंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए संधू ने कहा कि उनका पंजाब में कोई वजूद नहीं है। 5 से 7 शरारती आंसर है जो अपनी राजनीति को चमकाना चाहते हैं। गुमशुदा के पोस्टर लगाने पर जल्द सांसद चरणजीत चन्नी के आने पर पार्टी द्वारा एक्शन लिया जाएगा।

  • Punjab Roadways की Workshop में लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    Punjab Roadways की Workshop में लगी भयानक आग, देखें वीडियो

    मोगा: पंजाब रोडवेज डिपो में बनी वर्कशॉप में आग लगने की खबर है। जानकारी अनुसार आग पुराने टायरों में लगी थी। आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया है। जानकारी अनुसार टायर बिजली की तारों के पास रखे गए थे और शॉर्ट सर्किट के चलते टायरों में आग लग गई। जिसके बाद फायर ब्रिगेड के अधिकारियो ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वर्कशॉप में आग बुझाने के यंत्र भी खाली थे, जिसे पंजाब रोडवेज की लापरवाही मन जा रहा है।

    फायर ब्रिगेड के अधिकारी जगतार सिंह ने बताया कि दो बजे सूचना वह मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग भयानक रूप धारण कर चुकी थी। लगभग डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। वर्कशॉप के पास ही एक पेट्रोल पंप है और वर्कशॉप में कई बसें भी खड़ी रहती हैं। यदि समय पर आग पर काबू न पाया जाता, तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी।

    पंजाब रोडवेज यूनियन के जनरल सेक्रेटरी गुरजंत सिंह ने बताया कि वर्कशॉप में आग लगने की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा आग पर काबू पाया जा चुका था। टायरों की नीलामी होनी थी, जो किसी कारणवश नहीं हो सकी। जल्द ही टायरों को हटवा दिया जाएगा।

  • Jalandhar News: पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद Charanjit Singh Channi के गुमशुदा के लगे पोस्टर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद Charanjit Singh Channi के गुमशुदा के लगे पोस्टर, देखें वीडियो

    चेतावनीः आने वाले दिनों में लगाए जाएंगे होर्डिंग बोर्ड

    जालंधर, ENS: पूर्व सीएम और सासंद चरणजीत सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा वर्कर एनपीएस ढिल्लों ने शहर और देहात में सासंद चरणजीत सिंह चन्नी के गुमशुदा के पोस्टर लगाए गए। मामले की जानकारी देते हुए भाजपा नेता ने कहाकि सासंद चरणजीत चन्नी को लोगों ने भारी मतों से जीत दिलाई थी ताकि वह लोकसभा में जाकर लोगों के मुद्दों को उठाए। भाजपा वर्कर ने अब लोग अपनी समस्याओं को लेकर सासंद को ढूंढ रहे है। उनका कहना है कि ना तो सासंद चन्नी को जालंधर में कहीं घर है और दफ्तर का पता है। ऐसे में लोकसभा में लोगों के मुद्दों को कौन उठाएंगा और लोगों को आ रही समस्याओं को कौन हल करवाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक किया गया। ऐसे में उनका सासंद चन्नी का फर्ज बनता था कि वह उनके घर जाकर घटना का जायजा लें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसलिए आज शहर और देहात एरिया में सासंद चन्नी के पोस्टर लगाकर पूछना पड़ा कि हमारे सासंद कहीं गुम तो नहीं हो गए। ऐसे में प्रशासन से अपील की है कि उन्हें ढूंढकर जालंधर भेजा जाए। उन्होंने कहा कि शुक्रवार और शनिवार को सासंद के जालंधर आने का यह मतलब नहीं है कि वह पार्टी टाइम जॉब कर रहे है। उन्हें लोगों ने लोकसभा में भेजा है, लेकिन वह कार्यक्रम में ही जालंधर आते है। देहात के लोगों को ग्रांट देकर काम करवाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जालंधर के शहर के चारों विधानसभा सीटों पर और देहात में गुमशुदा के पोस्टर लगाए गए है। उन्होंने कहा कि अगर वह जालंधर में जल्द नहीं आए तो आने वाले दिनों में वह जालंधर में बड़े-बड़े होर्डिंग बोर्ड भी लगाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी 9 विधानसभा सीटों पर सासंद के गुमशुदा के पोस्टर लगाए गए है। लोगों के कई छोटे-छोटे मुद्दे है उसे कौन उठाएगा। भाजपा वर्कर ने कहाकि सासंद का एक दफ्तर है और वहां पर उनका पीए बैठता है। ऐसे में भाजपा वर्कर ने कहा कि क्या सासंद के पीए के पास लोगों की समस्याएं हल करवाने की पॉवर है, जो सासंद ने उसे दफ्तर पर बिठाया हुआ है। इसलिए ढिल्लों ने सासंद से जल्द से जल्द जालंधर में आकर लोगों की समस्याएं हल करवाने की अपील की है।
  • नेशनल हेराल्ड मामले में ED ने सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ लिया एक्शन

    नेशनल हेराल्ड मामले में ED ने सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ लिया एक्शन

    गुरुग्राम: नई दिल्ली से बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मंगलवार को औपचारिक रूप से आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। यह कार्रवाई एजेंसी द्वारा लंबे समय से चल रही जांच के तहत की गई है। इससे पहले अप्रैल के पहले सप्ताह में ईडी ने एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की करीब 661 करोड़ रुपये की संपत्तियों को अपने कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके लिए दिल्ली, मुंबई और लखनऊ में संबंधित रजिस्ट्री कार्यालयों को नोटिस जारी किए गए हैं, जिससे एजेंसी इन अचल संपत्तियों का भौतिक अधिग्रहण कर सके।

    बता दें कि नेशनल हेराल्ड अखबार की प्रकाशक कंपनी एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी ने अधिग्रहित किया था। इस यंग इंडियन कंपनी में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की 38-38% हिस्सेदारी है। आरोप है कि इस सौदे के जरिए AJL की संपत्तियों का गलत तरीके से अधिग्रहण किया गया, जिसकी वर्तमान कीमत सैकड़ों करोड़ में आंकी गई है। ईडी ने अपनी जांच के दौरान सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों से कई बार पूछताछ की है। जांच एजेंसी को संदेह है कि इस सौदे में वित्तीय अनियमितता और मनी लॉन्ड्रिंग के नियमों का उल्लंघन हुआ है। कांग्रेस पार्टी इस पूरे मामले को राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई करार देती रही है। पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है ताकि विपक्ष की आवाज को दबाया जा सके।

  • Punjab News: पानी पीने को लेकर ठेकेदार के साथ हुई हाथापाई, टूटी हाथ की हड्डी, देखें वीडियो

    Punjab News: पानी पीने को लेकर ठेकेदार के साथ हुई हाथापाई, टूटी हाथ की हड्डी, देखें वीडियो

    लुधियानाः चंडीगढ़ रोड स्थित मुंडिया कलां इलाके में एक प्लाट में शटरिंग का काम करने आए ठेकेदार पर जानलेवा हमला होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पीने के पानी को लेकर साथ लगते प्लाट मालिक के साथ विवाद हो गया। इस दौरान प्लाट मालिक द्वारा ठेकेदार पर हमला किया गया। घटना में ठेकेदार की आंख पर गहरी चोट आई है और उसके दाएं हाथ की हड्डी टूट गई। परिवारिक सदस्यों द्वारा घायल ठेकेदार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में घायल गोकुल प्रशाद यादव ने बताया कि वह शटरिंग का काम करता है।

    मंगलवार दोपहर वह राम नगर मुंडिया में प्लाट में काम करने आया हुआ था। जहां प्यास लगने पर वह पड़ोस के प्लाट में लगे समर्सिबल पंप पर पानी पीने के लिए चला गया। जहां प्लाट में मौजूद मालिक ने उसपर हमला कर दिया। हादसे में घायल होने से हाथ की हड्डी टूट गई और आंख पर गहरी चोटे आई है। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।

  • Punjab News: 3 दुकानों में लगी भीषण आग, Cylinder फटने से हुआ धमाका, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 दुकानों में लगी भीषण आग, Cylinder फटने से हुआ धमाका, देखें वीडियो

    जीरकपुरः ढकोली के पीर मुछल्ला में 3 दुकानों में भीषण आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार देर रात आग लगने से तीनों दुकानें जलकर राख हो गई।बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन इस घटना में एक टेलर की और एक ढाबे की और एक सब्जी की दुकान जलकर खाक हो गई। फायर अफसर मनिंदर कुमार ने बताया कि देर रात उन्हें इलाके में 3 दुकानों में आग लगने की सूचना मिली थी।

    घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मौके पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पंचकूला के सेक्टर 20 और दूसरी गाड़ी पंचकूला के सेक्टर 5 से ढकोली के पीर मुछाला में आग पर काबू पाने के लिए पहुंची। बल्कि एक गाड़ी जीरकपुर फायर ऑफिस से भी पहुंची। कर्मी ने बताया कि 3 गाड़ियों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन घटना में तीनों दुकानें जलकर खाक हो गई थी। टेलर मालिक राकेश ने बताया कि उसकी 3 सिलाई मशीन और एक टेबल और कपड़ों से भरी एक पेटी, एक सोफा सहित करीब 1 लाख तक का नुकसान हो गया। पीड़ित ने कहा कि पेटी में ग्राहकों के नए सूट बनने के लिए आ रखे थे वह भी जलकर खाक हो गए हैं।

    ढाबे के मालिक अमित ने बताया कि उसका एक कैश काउंटर और एक टेबल और 12 स्टूल जिसके अंदर 12 कुर्सियां और एक सिलेंडर फटा है। इस दौरान भारी मात्रा में क्रोकरी का भी सामान जलकर खाक हो गया है। जिसमें गले पर पड़े कुछ कैश भी जल गया। जिसमें एक लाख से ऊपर का नुकसान हुआ है। वहीं सब्जी की दुकान के मालिक नरेंद्र ने बताया कि उसकी दुकान में पड़े दो सोफे दो स्टॉल 5 कुर्सियां दो काउंटर और दो पंखे और काफी फल फ्रूट जलकर खाक हो गया जिसमें उसका 50 हजार से ऊपर का नुकसान बताया जा रहा है।

    हैरत की बात यह रही की आग पंजाब के अधीन आते ढकोली में लगी थी। लेकिन आग बुझाने के लिए पंचकूला की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां 2 मौके पर पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया गय। वहीं घटना में दुकान अंदर पड़े सिलेंडर से हुए धमाके की वजह से देर रात लोग अपने फ्लैट से निकल कर बाहर आ गए। क्योंकि जिस जगह यह दुकाने हैं उन दुकानों के चारों तरफ काफी सोसाइटी और फ्लैट बने हुए हैं।

  • Punjab News: स्कूलों का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक और किसान हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूलों का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक और किसान हुए आमने-सामने, देखें वीडियो

    बटालाः जिले के गांवों में स्कूलों में विकास कार्यों का उद्घाटन करने पहुंचे विधायक शैरी कलसी और किसान आमने-सामने हो गए। दरअसल, विधायक के काफिले को किसानों ने घेर लिया। इस दौरान किसानों के सवालों का जवाब देते हुए विधायक शैरी कलसी गाड़ी पर खड़े नजर आए। किसानों ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की, तो उनके समर्थकों ने भी आम आदमी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।

    इस दौरान विधायक कलसी भी एक्शन मोड में आए और गाड़ी पर खड़े होकर किसानों को उनके सवालों के जवाब दिए। जब किसानों ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ नारेबाजी की, तो उनके समर्थन में भी आम आदमी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं किसानों का कहना था कि उन्हें धक्के मारे गए।

    इस पर एमएलए शैरी कलसी का कहना था कि जिस तरीके से किसान सड़क रोक रहे हैं, वह गलत तरीका है। किसानों द्वारा इस तरह से धक्का किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर किसानों को अपनी कोई मांग या बात रखनी है, तो उन्हें मिलकर बात करनी चाहिए, बल्कि इस तरह नहीं। वहीं उन्होंने कहा कि किसानों द्वारा घेराबंदी करने से स्कूल के बच्चों को भी कठिनाई झेलनी पड़ी।

  • Punjab News: रेलवे ट्रैक से 2 व्यक्तियों के शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे ट्रैक से 2 व्यक्तियों के शव बरामद, देखें वीडियो

    पटियालाः नाभा ब्लॉक के गांव ककराला के नजदीक रेलवे ट्रैक पर दो अलग-अलग जगहों से मिली दो लाशों ने इलाके में सनसनी फैला दी है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। दोनों व्यक्तियों की पहचान नहीं हो सकी और न ही उनके जेबों से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज मिला। रेलवे पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया।

    पुलिस के मुताबिक, एक मृतक की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है जिसका चेहरा इतना खराब हो चुका था कि पहचान नहीं हो सकी। दूसरे व्यक्ति की उम्र 50 से 55 साल के करीब बताई जा रही है, जिसका कुछ हिस्सा देखने योग्य था। एक लाश का पैर भी कटा हुआ मिला। रेलवे पुलिस के जांच अधिकारी गुरवंत सिंह ने बताया कि दोनों लाशें कुछ मीटर की दूरी पर अलग-अलग जगहों से मिली हैं।

    मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके कि यह व्यक्ति ट्रेन हादसे का शिकार हुए या किसी और कारण से रेलवे ट्रैक पर मृत पड़े मिले। फिलहाल रेलवे पुलिस जांच में जुटी हुई है और आसपास के गांवों, पुलिस चौकियों और अन्य जगहों पर जानकारी भेजी गई है ताकि मृतकों की पहचान हो सके। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि अगर कोई इंसान गायब है तो नाभा रेलवे पुलिस से संपर्क किया जाए।

  • आग के प्रति अलर्ट करने के लिए ऊना में चला स्पेशल अभियान

    आग के प्रति अलर्ट करने के लिए ऊना में चला स्पेशल अभियान

    ऊना,अंब, बंगाणा व टाहलीवाल में  मॉक ड्रिल 
    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना जिला में अग्निशमन सेवा सप्ताह में जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इसी मुहिम में केंद्रों में अग्निशमन के साजो सामान की प्रदर्शनी भी लगाई भी लगाई गई है । आग के हादसे घटित न हो इसके प्रति लोगों को  जागरूक करने के लिए जिला में जागरूकता मुहिम चलाई गई है । इसी जागरूकता अभियान में फायर ब्रिगेड गाड़ियों समेत दलबल  ने मंगलवार को ऊना शहर  के शिवम आर्थो अस्पताल, रुद्राक्ष फैक्ट्री बंगाणा,  अम्बे पेट्रोल पंप बंगाणा ,  हिमपा उद्योग टाहलीवाल ,  मिड केयर उद्योग ,  रेलवे स्टेशन  अंब आदि  में जाकर लोगों को  आग के बारे में अलर्ट किया ओर इश्तहारों को बांटा । ये अभियान 20 अप्रैल तक जारी रहेगा ।
     अग्निशमन केंद्र ऊना के ऑफिसर  अशोक राणा ने कहा कि अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अपनी जान को जोखिम में डालकर अनमोल जीवन को बचाते है । व आग से होने वाले नुकसान को कम से कम करने के लिए आग से जूझते  हैं । इसके अतिरिक्त रेस्क्यू करके भी जान बचाई जाती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में फायर विभाग का अपना एक अलग रुतबा है। उन्होंने कहा कि जिला में  विशेष मुहिम  में  20 अप्रैल तक सार्वजनिक स्थानों , शैक्षणिक संस्थानों , फैक्ट्रियों व अन्य स्थानों पर जाकर आग के बारे जागरूक किया जा रहा है, ताकि आग की घटना घटने से पहले ही आम लोग आग के बारे में जागरूक हों ।
  • Punjab News: आप प्रधान Aman Arora ने Pratap Bajwa और BJP पर कसे तंज

    Punjab News: आप प्रधान Aman Arora ने Pratap Bajwa और BJP पर कसे तंज

    मोहालीः पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल के कांग्रेसी नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा दिए गए बम वाले बयान पर जहां कांग्रेसी एकजुट हो रहे हैं, वहीं अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी भगवंत मान के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने भी पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सही ठहराते हुए बाजवा द्वारा की गई बयानबाजी को पंजाब में अमन-शांति को भंग करने वाला बयान बताया।

    मंगलवार को मोहाली में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलवीर सिंह की अगवाई में भरपूर एकत्रीकरण किया, जिसमें विभिन्न नेताओं ने बोलते हुए बाजवा के बयान को पंजाब की अमन-शांति को भंग करने वाला बताया और भगवंत मान को सही ठहराते हुए बाजवा के खिलाफ की गई एफआर को सही कहा। पंजाब के आप प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि बाजवा और भाजपा पंजाब के माहौल को खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाजवा को एक नागरिक होते हुए यह जरूर बताना चाहिए कि बम कहां और कैसे आ रहे हैं।

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलवीर सिंह ने बोलते हुए कहा कि प्रताप सिंह बाजवा एक अहम पद पर विराजमान हैं और उन्हें अपने पद की गरिमा रखते हुए यह जरूर बताना चाहिए क्योंकि यह एक राष्ट्रीय खतरा है। इस कारण उन्हें पंजाब का ख्याल रखते हुए अपने स्रोत का नाम जरूर बताना चाहिए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह गरेवाल, मोहाली जिला प्लानिंग बोर्ड की चेयरमैन नवजोत कौर, वनीत वर्मा और अन्य नेता मौजूद थे।