Blog

  • Punjab News: 3.105 किलो हेरोइन, 32 बोर की 2 पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 3.105 किलो हेरोइन, 32 बोर की 2 पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पुलिस द्वारा चलाए गए युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत एएनटीएफ बॉर्डर रेंज पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन और हथियारों सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एएनटीएफ बॉर्डर रेंज के एएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने तरनतारन के भीखी गांव क्षेत्रों में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जोबनजीत सिंह उर्फ जोबन के रूप में हुई है।

    आरोपी के कब्जे से 03 किलो 105 ग्राम हेरोइन, 2 कंट्री मेड 32 बोर पिस्तौल, 25 राउंड 32 बोर, 12 राउंड 12 बोर, 2 मैगज़ीन और एक इलेक्ट्रॉनिक कंडा बरामद किया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी यह हेरोइन की खेप पाकिस्तान से मंगवा कर सप्लाई करता था। आरोपी पिछले 6 महीने से नशा बेचने में सक्रिय था। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति पर पहले भी विभिन्न थानों में मामले दर्ज हैं और आरोपी भीखी गांव थाने में वांटेड है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। आरोपी से सख्ती से पूछताछ के दौरान बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • Haryana News: ट्रेनों में चोरी करने के मामले में Punjab के 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: ट्रेनों में चोरी करने के मामले में Punjab के 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    आरोपी क्लब में पार्टी के शौकीन, उठाते थे गर्लफ्रेंड के खर्चे

    पंचकूलाः चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आए दिन ट्रेन से सामान चोरी की काफी घटनाएं हो रही थी। उसी के मध्य नजर को रखते हुए चंडीगढ़ जीआरपी थाना पुलिस ने चोरी की वारदातों में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जीआरपी थाना से जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि काफी समय से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का सामान चोरी हो रहा था। इसी वारदातों को लेकर टीम ने सतर्कता से काम करते हुए पंजाब के लुधियाना के 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपी चोरी की वारदात इसलिए देते थे। क्योंकि वह सभी चारों युवक नशे के आदि है और नशे की आपूर्ति के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। यह चारों आरोपी चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में ऐसी के डिब्बो में घुस जाते थे और वहां पर अमीर लोगों को देखकर उनके बैग की पहले रेकी करते थे। जैसे ही मौका लगता था तो उनके बैग चुराकर फरार हो जाते थे। जिसके बाद वह लुधियाना वापिस आ जाते थे। बताया जा रहा है यह सबसे ज्यादा निशाना लैपटॉप बैग को निशाना बनाते थे। जिसके बाद लैपटॉप के अंदर से सामान निकाल कर दुकानदारों को बेच देते थे। उन पैसों से अपने नशे की आपूर्ति को पूरा करते थे। वहीं आरोपी चोरी महंगी घड़ियों को हाथों में बांधकर अपनी गर्लफ्रेंड के सामने रौब जमाते थे। जांच में सामने आया है कि चारों आरोपी क्लब में पार्टी करने के भी काफी शौकीन है। अपनी गर्लफ्रेंड के खर्च उठाने और नशे की आपूर्ति को पूरा करने के लिए यह वारदातों को अंजाम देते थे। जांच अधिकारी कश्मीर सिंह ने बताया कि सबसे पहले हमने 13 अप्रैल को लुधियाना रेलवे स्टेशन से दीपक को गिरफ्तार किया था। जिसमें दीपक ने दो दिन के रिमांड के दौरान हमको बताया कि उसके साथ 3 और साथी हैं। जो कि पंजाब के लुधियाना में रहते हैं। और उसके बाद पंजाब लुधियाना में रेड के दौरान आकाश, मनजीत और संजय को गिरफ्तार किया गया। जिसे सभी के पास से तलाशी के दौरान दो-दो लैपटॉप और महंगी घड़ियां बरामद हुई। पुलिस को इन चारों से करीब 8 लैपटॉप और काफी महंगी घड़ियां बरामद हुई हैं। जिनका आज पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया। जहा से चारों आरोपियों को 14 दिन के लिए अंबाला जेल भेज दिया गया।
  • Punjab News: आटे की थैली में छिपाकर 4 किलो चूरापोस्त ले जा रही महिला गिरफ्तार

    Punjab News: आटे की थैली में छिपाकर 4 किलो चूरापोस्त ले जा रही महिला गिरफ्तार

    लुधियानाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम को लेकर पुलिस द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं जगराओं में छपार पुलिस ने एक महिला तस्कर को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। दरअसल, आरोपी महिला आटे की खाली थैली में 4 किलो चुरापोस्त छिपाकर ले जा रही थी। गिरफ्तार की गई महिला की पहचान मनजीत कौर निवासी गांव लताला के रूप में हुई है। मनजीत कौर को छपार के रछीन रोड पर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है।

    चौकी छपार के इंचार्ज एसआई गुरदीप सिंह के मुताबिक, महिला गांव लोहटबंद्दी की तरफ से आ रही थी। पुलिस नाका देखते ही वह थैली फेंककर भागने लगी। पुलिस ने पीछा कर उसे काबू किया और थैली की तलाशी ली गई। तालाशी के दौरान महिला के कब्जे से 4 किलो चुरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने थाना जोधा में मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस रिमांड के दौरान पता लगाएगी कि चुरापोस्त कहां से खरीदा गया था।

  • Jalandhar News: 32 ग्रेनेड मामले में टीनू का आया बयान, हाईकोर्ट ने बाजवा को लगाई लताड़, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 32 ग्रेनेड मामले में टीनू का आया बयान, हाईकोर्ट ने बाजवा को लगाई लताड़, देखें वीडियो

    बाजवा के बयानबाजी पर लगी रोक, सांसद बनने के बाद ना-शुक्र हुए चन्नी

    जालंधर, ENS: कांग्रेस सीनियर नेता प्रताप सिंह बाजवा द्वारा 32 ग्रेनेड बम चलाए जाने को लेकर बयान दिया था। इस मामले को लेकर बाजवा द्वारा कोर्ट में एफआईआर दर्ज करने की हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी, जिस पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। वहीं इस मामले को लेकर आप पार्टी के पूर्व विधायक पवन टीनू ने बाजवा पर जमकर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने बाजवा को जमकर लताड़ लगाई। इस दौरान हाईकोर्ट ने बाजवा को 22 अप्रैल तक बयानबाजी बंद करने के लिए कहा गया। वहीं बाजवा को पुलिस से थाने में जाकर सहयोग करने के लिए कहा गया। टीनू ने कहा कि आज यह साबित हो गया है कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। वहीं कांग्रेस द्वारा जो प्रदर्शन किया जा रहा था, इस मामले में उन सभी को हाईकोर्ट से फटकार लगी है। अब बाजवा को पुलिस से सहयोग करते हुए मामले के सोर्स के बारे में बताना होगा। टीनू ने कहा कि अब बाजवा को लोगों से इस विवादित बयान को लेकर माफी मांग लेनी चाहिए। वहीं कांग्रेस की लीडरशीप पर निशाना साधते हुए कहा कि अब पार्टी के नेताओं को बताना चाहिए कि क्या वह पंजाब की सुरक्षा के साथ खेल खेल रही है, वह भी इसका लोगों को जवाब दें। सांसद चन्नी के गुमशुदा के पोस्टर पर टीनू ने कहा कि वह तो मेहमान की तरह ही जालंधर में दौरा करने आते है। वह कभी धार्मिक समागम और धरने में आते है। ऐसे में जिन लोगों को सांसद के रूप में काम है वह लोग चरणजीत चन्नी का घर ढूंढ रहे है। आप पार्टी ने पहले ही लोकसभा सीट में कह दिया था कि बेगाना बेटा काम नहीं आएगा और अब यह साबित भी हो गया। ऐसे में अब लोग काम करवाने को लेकर काफी परेशान हो रहे है। लोगों के चुनावों के दौरान भी कहा था कि अगर उन्हें जीत दिलाते है तो काम करवाने के लिए 300 किलोमीटर जाने पड़ेंगा। चन्नी विधानसभा में 2 सीटों से चुनाव हार गए थे, लेकिन लोकसभा चुनाव में 4 लाख लोगों ने वोट डालकर चन्नी को लोकसभा में भेजा था। टीनू का आरोप है कि चन्नी ने लोगों का धन्यवाद नहीं किया और ना शुक्रे हो गए।  
  • अब Train में नहीं होगी Cash की समस्या, रेलवे लाया यात्रियों के लिए नई सुविधा

    अब Train में नहीं होगी Cash की समस्या, रेलवे लाया यात्रियों के लिए नई सुविधा

    मुंबईः लोगों के सफर को आसान और बढ़िया बनाने के लिए रेलवे विभिन्न प्रयास करता रहता है जिसके चलते रेलवे प्रशासन द्वारा नई-नई सुविधाएं लाई जाती हैं। अब भारतीय रेल यात्रियों की सुविधा के लिए नई पहल करने जा रही है। कई बार देखा जाता था कि यात्रियों को रेल का सफर करने दौरान कैश न होने की दिक्कत का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब यात्रियों को ऐसी समस्या नहीं आएगी, क्योंकि अब उन्हें रेल के अंदर ही ATM मिलेगा, जिससे लोग कैश निकाल सकेंगे। रेलवे ने मंगलवार को मनमाड और मुंबई के बीच चलने वाली पंचवटी एक्सप्रेस में एटीएम का ट्रायल किया जोकि सफल रहा। अब दावा किया जा रहा है कि बहुत ही जल्द यह सुविधा देश के हर ट्रेन में मिलने वाली है।

    पंचवटी एक्सप्रेस में एटीएम की टेस्टिंग के बाद अधिकारियों ने बताया कि इगतपुरी और कसारा के बीच नो-नेटवर्क एरिया से गुजरने के दौरान एटीएम मशीन को सिग्नल नहीं मिला था, जिसकी वजह से ट्रांजैक्शन पूरा नहीं हो पाया। अधिकारियों ने बताया कि इगतपुरी और कसारा के बीच सफर के दौरान ट्रेन कई सुरंगों से होकर गुजरती है, जिसकी वजह से इस सेक्शन में हर जगह सिग्नल नहीं मिल पाता।

    भुसावल डीआरएम इति पांडे ने टीओआई के साथ बातचीत करते हुए बताया कि ट्रायल के रिजल्ट अच्छे रहे। यात्री अब चलती ट्रेन में भी एटीएम से कैश निकाल सकेंगे। हम पूरे सफर के दौरान एटीएम मशीन के प्रदर्शन की निगरानी करते रहेंगे। सुरक्षा के बारे में अधिकारियों ने बताया कि एटीएम कियोस्क को बंद किया जा सकता है। साथ ही CCTV कैमरे से इस पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।

  • China की फिर बढ़ी मुश्किलें, अब लगा 245% Tariff

    China की फिर बढ़ी मुश्किलें, अब लगा 245% Tariff

    वॉशिंगटनः अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर और आगे बढ़ गया है। अमेरिका ने अब चीन पर 100% और टैरिफ लगा दिया है। इसके साथ चीनी सामान पर कुल टैरिफ 245% हो गया है। चीन ने 11 अप्रैल को अमेरिकी सामान पर 125% टैरिफ लगाया था, जिसके जवाब में ट्रम्प ने नया टैरिफ लगाया है। इससे पहले चीन ने कहा था कि अब वह अमेरिका की तरफ से लगाए जाने वाले किसी भी अतिरिक्त टैरिफ का जवाब नहीं देगा।

    11 अप्रैल को चीन ने कहा कि अमेरिका की तरफ से लगाए गए असामान्य टैरिफ अंतरराष्ट्रीय और आर्थिक व्यापार नियमों का गंभीर रूप से उल्लंघन करते हैं। यह पूरी तरह से एकतरफा दबाव और धमकाने की नीति है। चीन ने ये भी कहा कि अमेरिका भले ही टैरिफ को और ज्यादा बढ़ा दे लेकिन अब इसका कोई मतलब नहीं होगा। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अमेरिका से बढ़ते टैरिफ विवाद के बीच पहली बार बयान दिया है। उन्होंने कहा कि चीन किसी से डरता नहीं है।

  • Jalandhar News: नेशनल हेराल्ड केस को लेकर बोले सांसद चन्नी, पहले गोरे और अब काले अंग्रेज बना रहे दबाव, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नेशनल हेराल्ड केस को लेकर बोले सांसद चन्नी, पहले गोरे और अब काले अंग्रेज बना रहे दबाव, देखें वीडियो

    गुमशुदा के पोस्टर को लेकर चन्नी ने कही ये बात

    जालंधर, ENS: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। वहीं लैंड स्कैम केस में रॉबर्ट वाड्रा से ईडी पूछताछ कर रही है। इस मामले को लेकर सांसद चरणजीत सिंह ने कहा कि यह विवाद एक अखबार का है। नेशनल हेराल्ड को 1938 में कांग्रेस पार्टी की ओर पंडित जवाहर लाल नेहरू में शुरू किया था। उस दौरान अंग्रेजों के खिलाफ खबरें अखबार में लगाई जाती थी। वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए चन्नी ने कहा कि आज जब अखबार में उनके खिलाफ खबरें लगाई जा रही है तो अब भाजपा की आंखों में यह अखबार रड़क रहा है। इस अखबार को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। चन्नी ने कहा कि पहले गोरे अंग्रेज थे और अब काले अंग्रेज दबाने की कोशिश कर रहे है, बस इतना फर्क है। इस अखबार के ट्रस्टी सोनिया गांधी और राहुल गांधी है। चन्नी ने कहा कि 12 साल पुराने चल रहे केस में आज तक सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ एक भी गलत बात नहीं मिली है, जिसमें यह साबित किया जा सके कि वह दोषी है। ईडी द्वारा चार्जशीट किए जाने को लेकर आज कांग्रेस एकजुट है। दूसरी ओर ईडी द्वारा लगाए गए आरोप में कहा गया है कि कांग्रेस नेताओं ने साजिश के तहत एसोसिएटेड जर्नल्स लि. (एजेएल) की 2 हजार करोड़ रुपए की संपत्तियों पर कब्जे के लिए उसका अधिग्रहण निजी स्वामित्व वाली कंपनी ‘यंग इंडियन’ के जरिए केवल 50 लाख रुपए में कर लिया। इस मामले में चन्नी ने कहा कि यह सोनिया गांधी और राहुल की प्रॉपर्टी नहीं है, बल्कि यह अखबार चलाने वाली ट्रस्ट की प्रॉपर्टी है। उन्होंने कहा कि इसका पैसा राहुल गांधी परिवार को नहीं आ रहा है। प्रताप बाजवा द्वारा ग्रेनेड अटैक मामले में चन्नी ने कहा कि हाईकोर्ट ने बाजवा को बड़ी राहत दे दी है। हालांकि इस मामले की सुनवाई 22 अप्रैल को होनी है। ऐसे में उन्हें उच्च न्यायालय पर पूरा भरोसा है कि मामले में निष्पक जांच होगी। वहीं भाजपा वर्कर द्वारा गुमशुदा के पोस्टर लगाए जाने पर चन्नी ने कहा कि वह मुझे मशहूर करते रहते है और मेरे नाम पर खुद का नाम बना रहे है। आज तक उस वर्कर को कोई नहीं जानता था। वहीं भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक को लेकर कहा कि वह आज उनके घर जाएंगे और इस मामले को लेकर घटना का जायजा लेंगे।
  • Punjab News: नई गाड़ी से श्री दरबार साहिब जा रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें CCTV

    Punjab News: नई गाड़ी से श्री दरबार साहिब जा रहे परिवार के साथ हुआ हादसा, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें CCTV

    गुरदासपुरः नेशनल हाईवे पर सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है जिसमें ट्रैक्टर ने कार को टक्कर मार दी जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शिकायत दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी मुताबिक, एक परिवार ने नई कार खरीदी थी जिसके माथा टिकवाने के लिए परिवार गाड़ी लेकर श्री दरबार साहिब दर्शनों के लिए जा रहे थे। इस दौरान जब वह गुरदासपुर के नौशहरा माझा सिंह गांव के पास पहुंचे तो इस दौरान लेन चेंज करते समय पीछे से आ रहे टिप्पर चालक ने नई कार को टक्कर मार दी जिससे गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गणीमत यह रही कि इस दौरान कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ।

    घटना की सारी वाडियो सीसीटीवी में कैद है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि हाईवे पर खड़ी दो कारों को क्रॉस कर रही नई कार को पीछे से आ रहा टिप्पर चालक अपनी चपेट में ले लेता है। शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: राज्यपाल के दौरे से पहले BCM स्कूल के बाहर अभिभावकों का धरना, लगाए गंभीर आरोप, देखें Video

    Punjab News: राज्यपाल के दौरे से पहले BCM स्कूल के बाहर अभिभावकों का धरना, लगाए गंभीर आरोप, देखें Video

    लुधियानाः जिले में आज गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत शास्त्री नगर स्थित बीसीएम स्कूल में एक समारोह दौरान शिरकत करेंगे। उनके आने से पहले स्कूल के बाहर अभिभावकों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। धरनाकारियों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। अभिभावकों ने हाथों में तख्तियां पकड़कर अपना रोष जाहिर किया।

    अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन द्वारा लगातार फीसों में बढ़ोतरी की जा रही है जिस कारण स्कूल में बच्चों को पढ़ाना मुश्किल होता जा रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और शिक्षा मंत्री को इन प्राइवेट स्कूलों पर भी ध्यान देना चाहिए। प्राइवेट स्कूल प्रबंधक सरकार की किसी गाइडलाइन को नहीं मानते। परिजनों ने कहा कि सरकार को स्कूल की बैलेंस शीट चैक करनी चाहिए।

    एक महिला अभिवावक ने कहा कि स्कूल में प्रति तिमाही फीस बढ़ाई गई है। उसके 1 बच्चे की एक साल की फीस 24 हजार रुपए बनती है जिसके 2 बच्चे है, उसकी 50 हजार के करीब बनेगी। इस तरह से लोग कैसे अपने बच्चे पढ़ा सकते है। धरना प्रदर्शन होने की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अभिभावकों ने पुलिस की भी एक न सुनी। अभिभावकों की मांग है कि फीसों में हुई बढ़ोतरी को काम किया जाए।

  • Jalandhar News: गायक Hans Raj Hans के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे Babbu Maan, देखें वीडियो

    Jalandhar News: गायक Hans Raj Hans के घर शोक व्यक्त करने पहुंचे Babbu Maan, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर का 2 अप्रैल को टैगोर अस्पताल में निधन हो गया था। रेशम कौर का अंतिम संस्कार 3 अप्रैल को पैतृक गांव सफीपुर में किया गया। वहीं 11 अप्रैल को मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब में रखा गया था। जहां रेशम कौर को श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य के सीएम भगवंत सिंह मान, पंजाबी कलाकार बिन्नू ढिल्लों, जी खान, केएस मक्खन, कौर बी, सतिंदर सत्ती, अमर नूरी, हैप्पी संघा, गुरप्रीत सिंह घुग्गी सहित अन्य कलाकार और राजनीतिक नेता पहुंचे।

    वहीं आज हंस राज हंस के घर में रेशम कौर के निधन पर दुख सांझा करने के लिए पंजाबी गायक बब्बू मान पहुंचे। इस दुख की घड़ी में बब्बू मान ने कैमरे के आगे बोलने से मना कर दिया। गायक का कहना है कि वह आज हंस राज हंस के घर शोक व्यक्त करने के लिए आए है। ऑफ कैमरे में बब्बू मान ने रेशम कौर के निधन पर परिवार के साथ दुख सांझा करते हुए रेशम कौर की दिवगंत आत्मा को चरणों में स्थान देने के लिए वाहेगुरु के आगे अरदास की। वहीं परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रधान करने की अपील की।