Blog

  • Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर पूर्व सरपंच ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

    Punjab News: जमीनी विवाद को लेकर पूर्व सरपंच ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत

    तरनतारनः खडूर साहिब के गांव रटौल में पंचायत चुनाव के दौरान फायरिंग का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रटौल में पंचायत चुनाव के दौरान पूर्व सरपंच ने फायरिंग कर दी। इस गोलीबारी के दौरान एक गांव की कमेटी का एक सदस्य घायल हो गया, जबकि उसके भतीजे की गोली लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा हैकि गांव रटौल के गुरुद्वारा भाई महा सिंह के प्रांगण में पंचायती जमीन की बोली के दौरान 2 गुट आमने-सामने हो गए।

    इस दाैरान आप पार्टी से संबंधित पूर्व सरपंच गुरदयाल सिंह ने गोलियों की बौछार कर दी। गोलियां लगने से जरनैल सिंह की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके चाचा जसवंत सिंह घायल हैं। गांव रटौल में पंचायत के नाम पर पांच किले जमीन है। जमीन की बोली के लिए गांव के गुरुद्वारा भाई महा सिंह के प्रांगण में पंचायत बुलाई गई। गांव के सरपंच सुखजिंदर सिंह की ओर से बोली का काम आरंभ करवाया गया।

    इसी गांव से संबंधित आप पार्टी के सदस्य व पूर्व सरपंच गुरदयाल सिंह ने रिवाल्वर से गोलियां चलानी शुरू कर दी। घटना में 5 गोलियां लगने से जरनैल सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि उनके चाचा जसवंत सिंह घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना सिटी प्रभारी अवतार सिंह संधू मौके पर पहुंचे और गुरदयाल सिंह और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

  • शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में आई गिरावट

    शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में आई गिरावट

    नई दिल्लीः शेयर मार्केट की लगातार 3 कारोबारी दिनों की तेजी के बाद आज बाजार खुलते ही ब्रेक लग गया। शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है। आज सेंसेक्स 155 अंकों के नुकसान के साथ 76,880 पर खुला। बाजार के मुख्य इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। आज विदेशी बाजार से मिले-जुले संकेत मिलते नजर आ रहे थे। जहां एशियाई बाजार के सभी इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी बाजार के लगभग सभी इंडेक्स में भारी बिकवाली दर्ज की गई है।

    निफ्टी में भी बिकवाली दर्ज की जा रही है। एनएसई निफ्टी 50 अंक लुढ़ककर 23,378 पर कारोबार कर रहा है। यह निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 90 अंकों की छूट है, जो भारतीय शेयर बाजार सूचकांकों के लिए नकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है। वहीं प्री-ओपन में मार्केट लाल निशान पर बना हुआ था। प्री-ओपन में सेंसेक्स 75 अंक गिरा हुआ था। वहीं एनएसई निफ्टी में मामूली गिरावट दिख रही है। ये 35 अंक नीचे चल रहा था।

  • Jalandhar News: सुबह-सुबह कार और बाइक में हुई भीषण टक्कर, दपंति की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सुबह-सुबह कार और बाइक में हुई भीषण टक्कर, दपंति की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वडाला चौक के पास आज सुबह कार और बाइक में भीषण टक्कर होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में दपंति की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय सुनील गुप्ता पत्नी रविना गुप्ता निवासी सोढल रोड स्थित प्रीत नगर के रूप में हुई है।

    घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है। दपंति बाबा मुराद शाह माथा टेकने जा रहे थे। इस दौरान वडाला चौक के पास तेज रफ्तार कार से बाइक की टक्कर हो गई और दोनों की घटना में मौके पर ही मौत हो गई। कहा जा रहा है कि मृतक सुनील का कबाड़ का कारोबार है।

    बताया जा रहा है कि मृतक दोनों ने बीती रात अपनी बेटी का जन्मदिन मनाया था। आज सुबह वे परिवार में सुख-समृद्धि की कामना के लिए माथा टेकने जा रहे थे। काफी दूर तक घसीटे जाने के कारण रवीना के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की मदद से खून से लथपथ हालत में सुनील को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। लांबड़ा थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोनू ने कहा कि सुनील और रवीना के दो छोटे बच्चे हैं। अब परिवार में उन्हें संभालने वाला कोई नहीं है। प्रशासन से मांग है कि एक्सीडेंट करने वाले कार ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

  • Jalandhar News: ग्रेनेड हमले के मामले में जम्मू-कश्मीर से सेना का जवान गिरफ्तार

    Jalandhar News: ग्रेनेड हमले के मामले में जम्मू-कश्मीर से सेना का जवान गिरफ्तार

    ऑनलाइन ट्रेनिंग देने के लगे आरोप

    जालंधर, ENS: पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात एक सेना के जवान को एक आरोपी को प्रशिक्षण देने के आरोप में गिरफ्तार किया है, जिसने 15-16 मार्च की रात को जालंधर में यूट्यूबर रोजर संधू के घर पर ग्रेनेड फेंका था।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान सिपाही सुख चरण सिंह के रूप में हुई है।

    आरोपी सुख चरण उर्फ निक्का उर्फ दीपू उर्फ फौजी उम्र 30 वर्ष है और मुक्तसर साहिब जिले से संबंधित है तथा वर्तमान में राजौरी में 163 इन्फैंट्री ब्रिगेड में तैनात है।एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने जवान के खिलाफ सबूतों से सेना के अधिकारियों को अवगत कराया और उन्होंने हमें उसकी हिरासत दे दी है।उसे जालंधर की एक अदालत में पेश किया गया और पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।प्रारंभिक जांच के अनुसार,जवान इंस्टाग्राम पर उस युवक का दोस्त बन गया, जिसने ग्रेनेड फेंका।

    उस पर आरोप है कि उसने डमी ग्रेनेड के साथ ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया और फिर दिखाया कि असली ग्रेनेड का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। अधिकारी ने कहा, “चूंकि वह एक प्रशिक्षित सेना का जवान है, इसलिए वह इस तरह के हथियारों और गोला-बारूद का इस्तेमाल करने में माहिर था। हिरासत में पूछताछ के दौरान उसकी संलिप्तता के बारे में और जानकारी मिल सकेगी।पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी ने रोजर संधू पर हमले की जिम्मेदारी ली थी।

  • आज का राशिफल, 17 अप्रैल 2025

    आज का राशिफल, 17 अप्रैल 2025

    आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और गुरुवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 50 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 21 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।

    मेष राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज व्यावसायिक कार्य योजना में बदलाव करना जरूरी है। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन आपकी ग्रोथ के लिए मददगार रहेगा। आज आपकी इनकम अच्छी रहेगी। नौकरी कर रहे लोगों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज पारिवारिक सुख-शांति का माहौल रहेगा। लोगों के मन में आपके प्रति सम्मान का भाव रहेगा यह देखकर आपको ख़ुशी होगी। नवविवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाएंगे।

    वृष राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज ऑफिस में अत्यधिक कार्यभार बना रहेगा, इसलिए आलस करने से बचना चाहिए। आज अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक सुदृढ़ करें, क्योंकि यह आपके लिए बहुत अधिक लाभदायक साबित होने वाले हैं। आज आपको किसी प्रकार की नई जानकारी भी हासिल होगी। बच्चे पढ़ाई पर फोकस करेंगे। आज किसी की सलाह मिलने से आपका हौसला बढ़ेगा और आप काम को बढ़िया तरीके से करेंगे। छात्रों को आज सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज परिवार का संपत्ति संबंधित मामला सुलझ सकता है, जिसमें आपको घर के सदस्यों की मदद भी मिलेगी। आज घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज खर्चो की अधिकता की वजह से मन कुछ उलझन में रहेगा। परंतु जल्दी ही परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएंगी, इसलिए धैर्य बनाकर रखें। आज दोस्त की किसी समस्या को सुलझाने में आपका सहयोग जरूरी है। भाई व बहनों का सहयोग आज आपको मिलेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका जो उद्देश्य है, उससे जुड़े विचारों पर ध्यान देने की कोशिश करें। अगर बिजनेस बढ़ाने के लिए योजनाएं बना रहे हैं तो उन पर काम करने के लिए अनुकूल समय है। किसी प्रभावशाली इंसान की सलाह और मदद से आपको नई उपलब्धि मिल सकती है। आज सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के पास काम ज्यादा रहेगा। अधिकारियों का दबाव भी रहेगा। आज नया वाहन खरीदने का सपना पूरा होगा। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।

    सिंह राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। परिवार में अपना उचित समय देना वातावरण को मधुर बनाकर रखेगा। आज दिन भर दौड़-धूप और मेहनत की अधिकता रहेगी, परंतु कार्य की सफलता आपकी थकान को दूर भी कर देगी। किसी मित्र की मदद करने से आपका मन शांत रहेगा। इस राशि के युवाओं को अपने करियर संबंधी प्रयासों में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा। सेहत के मामले में सावधान रहें।

    कन्या राशि:आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज इस बात का भी ध्यान रखें, कि भावनाओं में आकर महत्वपूर्ण निर्णय ना ले। माता-पिता अपने बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार बनाकर रखें, क्योंकि ज्यादा अंकुश लगाना उनके आत्मबल में कमी कर सकता है। आज किसी भी तरह की आवाजाही करने से समय और पैसा खर्च हो सकता है। आज आप अपनी योग्यता व प्रतिभा द्वारा किसी विपरीत परिस्थिति का सामना करने में सक्षम रहेंगे। स्वयं का विकास करने के लिए समय अनुसार अपने स्वभाव में थोड़ा बदलाव लाना भी जरूरी है।

    तुला राशि:आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। आज आलस या दूसरों की वजह से अपने महत्वपूर्ण काम को नजरअंदाज न करें। आर्थिक मामलों में बजट आदि का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आज समझदारी और सावधानी से काम लेने का समय है। आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप ना करके अपने कार्यों में ही व्यस्त और मस्त रहेंगे। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकती हैं।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा। आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगे और बात भी मानेंगे। आज का दिन बहुत ही सुकून भरा रहेगा। परिवार के साथ मनोरंजन और ऑनलाइन शॉपिंग जैसी गतिविधियों में बीतेगा। आपकी व्यवहार कुशलता आपको अपने आर्थिक और व्यावसायिक मामलों में भी सफलता प्रदान करेगी। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। बिजनेस में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। दिन भर भाग-दौड़ की स्थिति रहेगी। कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित मामले में आज परिणाम आपके पक्ष में आने की संभावना है। इस राशि के लोग अपने भविष्य को लेकर गंभीर रहेंगे, आपको जल्दी ही शुभ समाचार भी मिलने वाला है। आज का दिन महिलाओं के लिए विशेष तौर पर अनुकूल रहेगा। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आप प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बने हुए हैं।

    मकर राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी व्यक्ति विशेष के बारे में सोच कर रोमांचित रहेंगे। आज आपको कुछ नए अनुभव मिल सकते हैं। आज पारिवारिक अथवा व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय के स्थान पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। परंतु फिर भी फोन द्वारा अधिकतर काम सुचारू रूप से संपन्न हो जाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपना टारगेट पूरा करने से राहत मिलेगी और अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आज सीनियर्स और बॉस के द्वारा कुछ बताया जा रहा है तो उसे गंभीरता से लें और अपनी कमियों को जानकर उसे सुधारने का प्रयास करें।

    कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आस-पास के लोगों के लिए आपका व्यवहार अच्छा रहेगा, आपके अंदर नई ऊर्जा का संचार होगा। रोजमर्रा की दिनचर्या से सुकून पाने के लिए आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा, जिससे तन और मन दोनों प्रफुल्लित रहेंगे। किसी नए कार्य की शुरुआत करने में प्रभावशाली व्यक्ति का उचित सहयोग मिलेगा। आज आपका सपना भी साकार होगा। माता जी आपसे कुछ फरमाइश कर सकती है जिसको पूरा करने पर वह खुश होंगी।

    मीन राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज कुछ ना कुछ चुनौतियां भी रह सकती हैं। विपरीत परिस्थिति आने पर घबराएं नहीं और समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे तो सब ठीक हो जाएगा। साथ ही वाणी व गुस्से पर भी नियंत्रण रखेंगे। इससे मित्र अथवा पड़ोसी के साथ तालमेल बना रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जल्द ही सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

  • अमरीश राणा पर धमकी देने के आरोप पर मामला दर्ज

    अमरीश राणा पर धमकी देने के आरोप पर मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट में स्टोन क्रेशर मालिक ने धमकाने व पैसे न देने पर अंजाम भुगतने के आरोप लगाते हुए अमरीश राणा,अमित मनकोटिया व दो अन्य लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कुंवर संदीप सिंह मालिक प्रो ठाकुर स्टोन क्रैशर गुगलैहड़ ने अमरीश राणा, अमित मनकोटिया और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में बताया गया कि दिनांक 15 अप्रैल  को रात लगभग 10 बजे आरोपित अमरीश राणा और अमित मनकोटिया अपने दो अन्य साथियों के साथ एक  गाड़ी में सवार होकर क्रशर साइट पर पहुंचे। वहां उन्होंने जेसीबी और टिप्पर चालकों को गालियां दीं, धमकाया और गाड़ियों के टायर्स की हवा निकाल दी। साथ ही जेसीबी  और टिप्पर  के इंजनों में कोई पदार्थ डाल दिया जिससे वाहन स्टार्ट होना बंद हो गए। इससे पहले भी 12 अप्रैल को भी अमरीश राणा अपने साथियों के साथ क्रशर साइट पर आकर कर्मचारियों को धमका कर चला गया था। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि अमरीश राणा पहले भी साईं स्टोन क्रशर बढ़ेडा राजपूता के मालिक रोहित कुमार मेहता से पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे चुका है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने।शिकायतकर्ता की शिकायत पर कारवाई करते हुए अलग अलग धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है ।एसपी ऊना राकेश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि  पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • Jalandhar News: Grenade Attack मामले मे जांच के लिए पहुंची NIA की Team

    Jalandhar News: Grenade Attack मामले मे जांच के लिए पहुंची NIA की Team

    जालंधर (ENS) : पूर्व मंत्री सीनियर बीजेपी नेता मनोरंजन कालिया के घर हुए ग्रेनेड अटैक को लेकर आज एनआईए की एक टीम जालंधर पहुंची है।वही एनआईए की टीम द्वारा पुलिस अधिकारियों के साथ संपर्क साधा गया है और एक-दो दिन में टीम इस मामले की गहनता से जांच करनी शुरू करेगी।

    सूत्रों ने बताया कि है एनआईए की टीम जालंधर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से इस मामले को लेकर जानकारी जुटाना में जुटी हुई है।वही एनआईए की टीम इस केस को टेकओवर जल्द करेगी और पूरे मामले की इन्वेस्टिगेशन करने में जुड़ जाएगी।

    पंजाब के पूर्व मंत्री भाजपा सीनियर नेता मनोरंजन कालिया के घर 7 से 8 तारीख की दरमियानी रात घर पर ग्रेनेड अटैक किया गया था। आरोपी इस घटना को अंजाम देकर वहां से फरार हो गए थे। हालांकि जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ था लेकिन घर का दरवाजा उनकी गाड़ी और घर के इंटीरियर का काफी नुकसान हो गया था।

    इस आतंकी हमले को ट्रेस करते हुए पुलिस द्वारा पहले जालंधर के दो आरोपियों को पकड़ा गया था। सूत्रों के मुताबिक उसके बाद मुख्य आरोपी सैदूल अमीन दिल्ली पुलिस और सेंटर टीम की एजेंसी के ज्वाइंट ऑपरेशन के चलते पकड़ा गया था। बाद पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दावा किया गया है की मुख्य आरोपी को दिल्ली से पड़कर जालंधर लाया गया है और पुलिस इस आतंकी की हमले के मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं  देश की केंद्रीय एजेंसी एनआईए ने भी अपनी एंट्री जालंधर में कर जांच में जुट गई है।

    अभी तक सूत्रों के मुताबिक पता चल पाया है कि एनआईए की टीम ने पहले जालंधर में आकर पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ बातचीत की है और उसके बाद थाना तीन में जाकर इस घटना को लेकर थाना तीन के प्रभारी से बातचीत की है। हालांकि एनआईए की टीम इस केस को लेकर एक-दो दिन में जांच करनी शुरू करेगी।

    बता दे की मुख्य आरोपी सैदूल अमीन की गिरफ्तारी बातों से जालंधर लाया गया और उसकी निशानदेही पर एक रॉकेट लांचर विस्फोटक सामग्री जालंधर के गांव शेखों के पास से पुलिस ने बरामद की थी। वही इस घटना की जिम्मेदारी पहले जीशान अख्तर और पाकिस्तान डॉन आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी ने ली थी।

    इस घटना में लॉरेंस बिश्नोई और उसकी गैंग का भी नाम पंजाब के मंत्रियों द्वारा लिया गया था लेकिन कुछ दिनों बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा एक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल कर अपने आप को इस घटना से और इन दोनों आरोपी जीशान और शहजाद भट्टी से अलग बताया था तो वही इन दोनों को मारने की भी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।

    शुरू से लेकर अब तक की जांच में पंजाब पुलिस द्वारा क्या कुछ किया गया इसके बारे में एनआईए की टीम अब पता कर रही है और जल्दी टेकओवर कर निया की टीम अब इस मामले की जनता से जांच कर कड़ी से कड़ी मिलाकर इस केस में जो भी आरोपी हैं उनको सामने लाने की तैयारी में जुट गई है।

  • Punjab News: नशे की पूर्ति के लिए बेटे ने बुजुर्ग मां की तोड़ी टांगे, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे की पूर्ति के लिए बेटे ने बुजुर्ग मां की तोड़ी टांगे, देखें वीडियो

    बठिंडा: शहर के एक इलाके से नशे के लिए सबसे पवित्र माँ- बेटे के रिश्ते को तार-तार करने की घटना सामने आई है। NFL टाउनशिप गुरुद्वारा साहिब के समीप रहने वाले एक व्यक्ति ने नशे की पूर्ति न होने पर अपनी बुजुर्ग माँ पर लाठियां बरसा दी। इस घटना मे बुजुर्ग महिला की दोनों टांगे टूट गई।

    घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था के वालंटियर एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और बजुर्ग महिला राजिंदर कौर को सिविल अस्पताल मे भर्ती करवाया। जहा महिला का इलाज चल रहा है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बताया कि बेटे ने उससे सिगरेट लेने के लिए 30 रूपये मांगे थे। जब उसने पैसे देने से मना किया , तो उसके बेटे ने कमरे मे लेजाकर उसे लाठियों से पीटना शुरू कर दिया। बेटे का हाई कोर्ट मे तलाक का कैसे चल रहा है। जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में चला गया। बुजुर्ग महिला ने अपने पैसों से बहू को पढ़ा लिखा कर नर्स बनाया जिसके बावजूद वह लड़ाई झगड़ा करती थी।

  • चिंतपूर्णी में आयोजित पोषण पखवाड़े में शामिल हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल

    चिंतपूर्णी में आयोजित पोषण पखवाड़े में शामिल हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल

    राज्य सरकार कुपोषण के उन्मूलन को लेकर प्रतिबद्ध – कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल

    ऊना/सुशील पंडित: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल आज चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान चिंतपूर्णी में आयोजित हुए पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और बच्चों से संवाद किया और आंगनवाडी केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

    डॉ. शांडिल ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं के समग्र पोषण पर विशेष ध्यान दे रही है।  पोषण पखवाड़ा जैसे कार्यक्रम न केवल जनजागरूकता फैलाते हैं, बल्कि समाज के कमजोर वर्गों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर को भी सुदृढ़ करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों की सुविधाओं में सुधार लाने और पोषण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कुपोषण को समाप्त करने हेतु दृढ़ संकल्पित है और इसके लिए विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपने बजट में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की है। अब आंगवाड़ी वर्करों को 10,500 रूपये, मिनी आंगनवाड़ी वर्करों को 7300 और सहायिकाओं को 5800 रूपये मानदेय दिया जाएगा।

    जिला कार्यक्रम अधिकारी (आइसीडीएस) नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस वर्ष पोषण पखवाड़े में चार प्रमुख विषयों पर केंद्रित है। जीवन के पहले 1000 दिनों पर ध्यान, पोषण ट्रैकर के लाभार्थी, नागरिक मॉड्यूल का प्रचार-प्रसार, बेस्ड मैनेजमेंट ऑफ एक्यूट मालन्यूट्रिशन (सीएमएएम) के माध्यम से कुपोषण का प्रबंधन और बच्चों में मोटापे से निपटने के लिए स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना। उन्होंने कहा कि इस पोषण पखवाड़े का मकसद पोषण के महत्व को रेखांकित करना और समाज में संतुलित व स्वस्थ आहार की आदतों को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी ऊना जतिंद्र कुमार, सीडीपीओ अंब, आंगनवाडी कार्यकर्ताएं सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • बल्क ड्रग पार्क परियोजना राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट, इसके कार्यान्वयन में किया जा रहा सभी नियमों एवं मानकों का कठोरता से पालन – डीसी जतिन लाल

    बल्क ड्रग पार्क परियोजना राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट, इसके कार्यान्वयन में किया जा रहा सभी नियमों एवं मानकों का कठोरता से पालन – डीसी जतिन लाल

    ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने कहा है कि ऊना में बन रही 2 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली बल्क ड्रग पार्क परियोजना राष्ट्रीय महत्व का प्रोजेक्ट है और जिला प्रशासन इसके निर्माण में सभी नियमों एवं मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कर रहा है। बुधवार को ऊना में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि हमारा पूरा ध्यान इस बात पर है कि विकास और पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी के बीच संतुलन बना रहे। परियोजना के हर पहलू में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी), प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड तथा केंद्र और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि यह परियोजना मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की दूरदर्शी सोच और विकासशील दृष्टिकोण के अनुरूप आकार ले रही है। उन्होंने कहा कि देश में केवल तीन बल्क ड्रग पार्क परियोजनाएं स्थापित की जा रही हैं, जिनमें से एक ऊना में बन रही है। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। इस परियोजना से 8 से 10 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वे परियोजना को लेकर फैलाए जा रहे भ्रामक प्रचारों पर विश्वास न करें। प्रशासन हर पहलू का गंभीरता से अध्ययन कर रहा है। भू-जल पुनर्भरण, प्रदूषण नियंत्रण, वनीकरण और वन्य जीव संरक्षण के लिए समुचित योजनाएं तैयार की गई हैं और एक प्रोएक्टिव दृष्टिकोण के साथ इस दिशा में कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान, डीएफओ सुनील राणा, विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता बलराज सांगर तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण धीमान उपस्थित रहे और अपने विभागों से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। पर्यावरणीय स्वीकृति के मामले एडवांस स्टेज पर संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान ने बताया कि परियोजना के भीतरी निर्माण को लेकर पर्यावरणीय स्वीकृति के मामले एडवांस स्टेज में हैं। स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। तब तक बाहरी संरचनाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाया जा रहा है। सड़क, बिजली और पानी से जुड़े अधिकतर कार्य तीव्र गति से प्रगति पर हैं। पंजुआणा से बल्क ड्रग पार्क के प्रशासनिक खंड तक सड़क निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। जलापूर्ति से जुड़े लगभग 80 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुके हैं। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रख भूजल संरक्षण के प्रोएक्टिव कदम जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेश धीमान ने बताया कि केंद्रीय जल बोर्ड के अनुसार परियोजना क्षेत्र में भूजल स्तर ‘सेफ’ श्रेणी में है और वर्तमान जल दोहन 56 प्रतिशत है। फिर भी भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तालाबों की रीचार्जिंग तथा नए जल-संग्रहण ढांचों के निर्माण को लेकर अभी से का किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भविष्य के लिए 170 करोड़ रुपये की जलापूर्ति योजना की डीपीआर तैयार की गई है, जिसके तहत भाखड़ा डैम से पानी लाया जाएगा। परियोजना के लिए प्रारंभ में 15 एमएलडी पानी की आवश्यकता रहेगी और भविष्य में यह 50 एमएलडी तक बढ़ सकती है, जिसकी व्यवस्था इस योजना में की गई है। उन्होंने बताया कि 15 एमएलडी की जलापूर्ति योजना के लिए 43.85 करोड़ रुपये का प्रावधान है, जिसमें से अब तक 36.05 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इस योजना के अंतर्गत 15 ट्यूबवेल प्रस्तावित हैं, जिनमें से 12 की स्थापना हो चुकी है। परियोजना में जल शक्ति विभाग के तीन मुख्य घटक शामिल हैं, जिन पर कुल 68.49 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। ग्रीन बेल्ट को प्राथमिकता, एक पेड़ के बदले लगाए जाएंगे 10 पेड़ डीएफओ सुशील राणा ने बताया कि बल्क ड्रग पार्क कुल 568 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है, जिस पर वर्तमान में 52,858 छोटे पेड़ विद्यमान हैं। इसमें औसतन 93 पेड़ प्रति हेक्टेयर के हिसाब से वृक्ष हैं। उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र ओपन वेजिटेशन जोन की श्रेणी में आता है, जिसमें अधिकतर पेड़ शीशम, खैर और कीकर प्रजातियों के हैं, जिनकी संख्या लगभग 48,000 है। उन्होंने कहा कि परियोजना का 33 प्रतिशत क्षेत्र ग्रीन बेल्ट के रूप में संरक्षित किया गया है। इसमें दो प्रमुख स्ट्रीम्स के दोनों ओर 50-50 मीटर तथा छोटी स्ट्रीम्स के दोनों ओर 15-15 मीटर चौड़ी हरित पट्टी विकसित की जाएगी। साथ ही, पूरे औद्योगिक परिसर की परिधि में 15 मीटर चौड़ी ग्रीन बेल्ट भी स्थापित की जाएगी। डीएफओ ने स्पष्ट किया कि एक भी पेड़ की कटाई होने पर उसके स्थान पर समान प्रजाति के 10 नए पेड़ लगाए जाएंगे, जिससे पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने के साथ हरित क्षेत्र में वृद्धि सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि पंजुआना में पहले लगभग 6 हजार पेड़ों के कटान की योजना थी, लेकिन पर्यावरणीय सह अस्तित्व को प्राथमिकता देते हुए अब केवल 817 छोटे वृक्ष ही काटे जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण धीमान ने बताया कि परियोजना में तरल, ठोस, बायोमेडिकल और ई-वेस्ट प्रबंधन के लिए आवश्यक ट्रीटमेंट प्लांट तथा आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बिजली आपूर्ति की पूरी तैयारी विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता बलराज सांगर ने बताया कि परियोजना के लिए नए ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए जा रहे हैं और विद्युत आपूर्ति के सभी निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर हैं।