Blog

  • Punjab News: Civil Hospital में फर्जी Negative Dope Test Report जारी के मामले में 2 कर्मी गिरफ्तार

    Punjab News: Civil Hospital में फर्जी Negative Dope Test Report जारी के मामले में 2 कर्मी गिरफ्तार

    कपूरथलाः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहते विजिलेंस की टीम ने सिविल अस्पताल भुल्लथ में घोटाले का पर्दाफाश किया है, जहां कर्मचारी फर्जी निगेटिव डोप टेस्ट रिपोर्ट जारी करने के लिए रिश्वत ले रहे थे। विजिलेंस की टीम ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ ​​सोनू वार्ड अटेंडेंट और भोलू उर्फ ​​इस्माइल के रूप में हुई है। तीसरा आरोपी मान सिंह, संविदा प्रयोगशाला तकनीशियन है, जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    मामले की जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि जांच में पता चला है कि उक्त आरोपियों ने शिकायतकर्ता से उसे नेगेटिव डोप टेस्ट रिपोर्ट जारी करने के लिए 10,000 रुपए की मांग की थी। आगे की जांच से पता चला है कि आरोपी नियमित रूप से टेस्ट के नतीजों में हेरफेर करने के लिए रिश्वत ले रहे थे, जिसका इस्तेमाल बाद में हथियार लाइसेंस आवेदनों और नवीनीकरण के लिए किया जाता था।

    शिकायतकर्ता ने रिश्वत की मांग और सकारात्मक और गलत दोनों तरह की नकारात्मक रिपोर्ट के सबूत पेश किए। उन्होंने आगे बताया कि जालंधर रेंज के विजीलैंस ब्यूरो थाने में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम की धारा 7 और 7ए और बीएनएस की धारा 61(2) के तहत एफआईआर नंबर 19 दिनांक 17/04/2025 दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि डॉ. मोहितपाल और फरार लैब टेक्नीशियन मान सिंह की भूमिका की जांच की जा रही है। विजीलैंस ब्यूरो अन्य स्टाफ सदस्यों की संलिप्तता और घोटाले की पूरी सीमा की भी जांच कर रहा है।

     

  • शिक्षा भारती बीएड कॉलेज, समूर के विद्यार्थियों ने ‘डांस के सुपरस्टार सीजन 5’ के ऑडिशन में बिखेरा प्रतिभा का जलवा

    शिक्षा भारती बीएड कॉलेज, समूर के विद्यार्थियों ने ‘डांस के सुपरस्टार सीजन 5’ के ऑडिशन में बिखेरा प्रतिभा का जलवा

    ऊना/सुशील पंडित: विद्यार्थी समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित डांस प्रतियोगिता ‘डांस के सुपरस्टार सीजन-5’ के तीरे ऑडिशन का कार्यक्रम कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान शिक्षा भारती बीएड कॉलेज समूर  में किया गया। इस आयोजन ने न केवल क्षेत्र के प्रतिभाशाली बच्चों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मंच प्रदान किया, बल्कि अभिभावकों और स्थानीय जनसमूह के लिए भी एक अत्यंत मनोहारी सांस्कृतिक अनुभव प्रस्तुत किया।

    शिक्षा भारती बीएड कॉलेज, समूर के होनहार छात्र-छात्राओं ने ‘डांस के सुपरस्टार सीजन 5’ के ऑडिशन में भाग लेकर अपनी नृत्य कला का शानदार प्रदर्शन किया। इस मंच पर विद्यार्थियों ने अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और रचनात्मकता का परिचय देते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया।इस विशेष अवसर पर मुख्यातिथि हंसराज और प्राचार्य के रूप में सरिता ठाकुर मंच की शोभा बढ़ा रहे थे। इनके साथ रविकांत, बक्शो देवी, वीरेन्द्र कुमार, दीक्षा शर्मा, दामिनी और नवीन ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

    कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसे सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। इसके बाद जैसे ही मंच पर प्रतिभागी बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां देना प्रारंभ कीं, दर्शकों की तालियों और उत्साह से वातावरण गूंज उठा। बच्चों ने नृत्य की विभिन्न शैलियों – बॉलीवुड, फ्रीस्टाइल, हिप-हॉप और लोकनृत्य में अपनी प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया।

    आज के ऑडिशन में कुल 28 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से 6 प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें अगले राउंड का टिकट प्रदान किया गया। चयनित प्रतिभागियों में प्रियंका देवी वैष्णवी, पल्लवी, अभिषेक, अंजली और  प्रियंका शामिल हैं।कार्यक्रम में निर्णायक मंडल ने बच्चों की प्रतिभा की खुले दिल से सराहना की और उन सभी को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

    इस आयोजन में बड़ी संख्या में शिक्षकों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया और हर प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया। चयनित प्रतिभागी अब आगामी 1 जून को ऊना में आयोजित होने वाले क्वाटर  फाइनल  में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, ऑडिशन में प्रस्तुत किए गए विभिन्न शैलियों के नृत्यों ने न केवल निर्णायकों को प्रभावित किया, बल्कि उपस्थित दर्शकों से भी भरपूर सराहना प्राप्त की। कॉलेज के विद्यार्थियों ने भारतीय शास्त्रीय, फोक और फ्यूजन डांस के माध्यम से सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश भी प्रस्तुत किए।

    कॉलेज की प्राचार्या  हंसराज ने इस अवसर पर छात्रों को बधाई देते हुए कहा, “हमारे छात्रों की यह उपलब्धि गर्व की बात है। ऐसे मंच न केवल उनकी प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं।” कॉलेज प्रशासन ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं और आगे भी ऐसे मंचों पर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया है।

  • Moto Pad 60 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें विशेषताएँ

    Moto Pad 60 Pro टैबलेट लॉन्च, जानें विशेषताएँ

    Tech: मोटोरोला ने हाल ही में भारत में Moto Pad 60 Pro टैबलेट लॉन्च किया है, जो अपने प्रीमियम फीचर्स और आकर्षक डिज़ाइन के साथ उपयोगकर्ताओं को प्रभावित करने के लिए तैयार है।​

    मुख्य विशेषताएँ:

    डिस्प्ले: 10.6 इंच की 2K TDDI LCD स्क्रीन, जो तेज़ और स्पष्ट विज़ुअल अनुभव प्रदान करती है।​ प्रोसेसर: 6nm Qualcomm Snapdragon 680 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए उपयुक्त है।​ रैम और स्टोरेज: 4GB LPDDR4X रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज, जिसे माइक्रोSD कार्ड के माध्यम से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।​ कैमरा: 8MP रियर और 8MP फ्रंट कैमरा, जो वीडियो कॉलिंग और फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त हैं।​ बैटरी: 7,700mAh की बैटरी, जो 20W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है, और 12 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का समय प्रदान करती है।​ ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 12, जो उपयोगकर्ताओं को नवीनतम फीचर्स और सुरक्षा प्रदान करता है।​ कनेक्टिविटी: Wi-Fi और 4G LTE विकल्प, जिससे उपयोगकर्ता इंटरनेट से जुड़े रह सकते हैं।​ साउंड: Dolby Atmos के साथ क्वाड स्पीकर्स, जो उच्च गुणवत्ता वाली ध्वनि प्रदान करते हैं।​ डिज़ाइन: मेटल बॉडी और ड्यूल-टोन फिनिश, जो टैबलेट को प्रीमियम लुक देता है।​

    कीमत और उपलब्धता:

    • Wi-Fi वेरिएंट: ₹15,999​
    • Wi-Fi + LTE वेरिएंट: ₹17,999​
    • यह टैबलेट Flipkart पर उपलब्ध है और 22 अगस्त से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।​
    यदि आप एक बजट-फ्रेंडली टैबलेट की तलाश में हैं, तो Moto Tab G62 भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह टैबलेट ₹15,999 की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है और इसमें 10.6 इंच की 2K डिस्प्ले, Snapdragon 680 प्रोसेसर, 4GB रैम, 64GB स्टोरेज, और 7,700mAh की बैटरी जैसी सुविधाएँ हैं। ​
  • Punjab News: दूध की आड़ में हो रही थी नशे की सप्लाई, आधा किलो हेरोइन और हथियार सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: दूध की आड़ में हो रही थी नशे की सप्लाई, आधा किलो हेरोइन और हथियार सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब की एंट्री नारकोटिक्स फोर्स ने आधा किलो हेरोइन सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए है। आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय राम और 24 वर्षीय लखन निवासी फिरोजपुर के रूप में हुई है। एएनटीएफ के अधिकारी आरडी शर्मा ने बताया कि आरोपी मोहाली में मैक्स अस्पताल के पीछे कालोनी में रहते थे और दूध के कारोबार की आड़ में हेरोइन का काम करते थे।

    पिछले 2 साल से बॉर्डर एरिया से हेरोइन लाकर ट्राइसिटी में सप्लाई करते थे। आरोपियों के पास से ब्रेटा कंपनी की पिस्तौल और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि फिरोजपुर में भी उन पर केस दर्ज है। पूछताछ में आरोपी ने दो लोगों के नाम बताए है। पुलिस ने बताया कि आरोपी काफी शातिर थे।

    उन्हें कोई पकड़ न पाए, इसके लिए वे निजी वाहन से नशे की सप्लाई नहीं करते थे, बल्कि सार्वजनिक वाहन या सरकारी बसों से ही सफर करते थे। दोनों आरोपियों को टीम ने चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर मदनपुर से पकड़ा है। दोनों उस समय नशे की सप्लाई करने जा रहे थे। वहीं, आरोपियों का कहना है कि वे पिस्तौल का प्रयोग धमकाने के लिए करते थे। पुलिस यह भी पड़ताल करने में जुटी हुई है कि कहीं आरोपी अन्य आपराधिक वारदातों में शामिल तो नहीं रहे हैं। इसके लिए सभी जगह इस बारे में अलर्ट शेयर किया गया है।

  • 2 बहनों की शादी में जमकर हुई हाथापाई, लौटाई बारात

    2 बहनों की शादी में जमकर हुई हाथापाई, लौटाई बारात

    हाथरसः उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के समदपुर गांव में 2 बहनों ने अपनी शादी तोड़ दी। दरअसल, दोनों बहनों ने दहेज की मांग पर बारात लौटा दी। बारात मुरसान थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव से आई थी। मिली जानकारी के अनुसार 2 सगी बहनों की सगे भाइयों से शादी हो रही थी। धूमधाम से बारात का स्वागत किया किया गया। वरमाल की रस्म के बाद बारी 7 फेरों की रस्म की बारी आई। जैसे ही दोनों बहनें दुल्हन के लिबास में मंडप पर पहुंचीं, दूल्हे पक्ष ने एक डिमांड रख दी। दूल्हे के पिता ने दहेज में कार की मांग कर दी। इस पर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई।

    विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे के भाई ने दुल्हन के भाई को धक्का मार दिया, जिससे उसका सिर फट गया। इसके बाद दोनों परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। यहां तक कि दुल्हनों को भी नहीं बख्शा गया। बारातियों ने दुल्हनों को भी जमकर पीटा। दहेज की मांग और हिंसा से आक्रोशित होकर दोनों बहनों ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया और बारात को लौटा दिया। जिसके बाद मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। अंततः दोनों दूल्हों को बिना शादी के ही वापस लौटना पड़ा।

  • क्या आप भी परेशान है बढ़ते Dandruff से, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

    क्या आप भी परेशान है बढ़ते Dandruff से, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

    Lifestyle: डैंड्रफ एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है, जो स्कैल्प की सूखापन, फंगल संक्रमण या गंदगी के कारण होती है। इसे हटाने के लिए आप नीचे दिए गए घरेलू नुस्खे (बिलकुल नेचुरल और साइड इफेक्ट फ्री) अपना सकते हैं:

    डैंड्रफ हटाने के लिए घरेलू नुस्खे:

    1. नींबू और नारियल तेल का मिश्रण एक चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच नारियल तेल को मिलाकर हल्का गुनगुना कर लें। इसे स्कैल्प पर लगाकर 20–30 मिनट तक छोड़ दें, फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें। नींबू स्कैल्प की सफाई करता है और नारियल तेल नमी बनाए रखता है। 2. एलोवेरा जेल का प्रयोग ताजा एलोवेरा जेल स्कैल्प पर सीधे लगाएं और 30 मिनट तक छोड़ दें। यह खुजली और जलन को शांत करता है और फंगल संक्रमण से भी राहत दिलाता है। 3. दही (Curd) से हेयर मास्क दही को स्कैल्प पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें। दही में नैचुरल एंटी-फंगल गुण होते हैं जो डेंड्रफ को दूर करने में मदद करते हैं। 4. मेथी (फेनुग्रीक) का पेस्ट रातभर दो चम्मच मेथी भिगो दें, सुबह उसे पीसकर पेस्ट बना लें। इसे सिर की त्वचा पर लगाकर 30 मिनट बाद धो लें। मेथी बालों को मजबूत भी बनाती है। 5. बेकिंग सोडा से स्कैल्प की सफाई थोड़ा बेकिंग सोडा गीले बालों पर लगाएं और 2-3 मिनट के लिए हल्के हाथों से स्कैल्प पर रगड़ें, फिर साफ पानी से धो लें। यह डेड स्किन हटाता है और स्कैल्प का pH बैलेंस करता है। 6. टी ट्री ऑयल (Tea Tree Oil) 2-3 बूंद टी ट्री ऑयल को नारियल या जैतून के तेल में मिलाकर सिर पर लगाएं। यह बहुत ही असरदार एंटी-फंगल ऑयल है जो डेंड्रफ को जड़ से खत्म करने में मदद करता है।

    अतिरिक्त सुझाव:

    • हफ्ते में कम से कम दो बार बाल धोएं
    • कैमिकल वाले शैंपू की जगह हर्बल या माइल्ड शैंपू इस्तेमाल करें
    • पानी खूब पिएं और हेल्दी डाइट लें
    • तनाव कम करें, क्योंकि यह भी डेंड्रफ का कारण हो सकता है
  • आंधी का कहर, घरों की उड़ी छत्तें, गिरे पेड़, अंधेरे में डूबे ये इलाके

    आंधी का कहर, घरों की उड़ी छत्तें, गिरे पेड़, अंधेरे में डूबे ये इलाके

    शिमलाः हिमाचल प्रदेश में 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चले तूफान से भारी नुकसान होने की घटनाएं सामने आई है। दरअसल, देर रात चली आंधी से कई घरों की छत्ते उड़ गई, वहीं कई जगह पेड़ जड़ से उखड़ गए। तेज तूफान से आधे हिमाचल में ब्लैक आउट हो गया है। शिमला शहर सहित कांगड़ा, बड़सर, सुजानपुर, ऊना और चंबा के सैकड़ों गांव व घर बीती रात से सुबह 10 बजे तक अंधेरे में डूबे रहे। कई ग्रामीण इलाकों में दोपहर 12 बजे भी बिजली बहाल नहीं हो पाई।

    शिमला के ठियोग, मंडी के सराज, आनी, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन में कई घरों की छत उड़ गई। प्रदेश में जगह जगह तूफान के बाद पेड़ जड़ से ही उखड़ गए। इससे कई सड़कें भी यातायात के लिए बंद हो गई। प्रदेश में तूफान से काफी नुकसान हुआ है। मैदानी इलाकों में गेहूं फसल भी तबाह हुई है। शिमला, कुल्लू, चंबा जिला में सेब की फसल को भी क्षति पहुंची है। इन जिलों में सेब के पौधे जड़ से ही उखड़ गए। कांगड़ा में कई जगह शादी के लिए लगाए गए टेंट भी उड़ गए। इससे रात एक बजे तक लोगों में भय का माहौल रहा। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस अगले 4 दिन तक एक्टिव रहेगा। खासकर अगले कल और परसों प्रदेश में भारी बारिश के साथ-साथ तूफान का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है।

    18 और 19 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला और लाहौल स्पीति जिला में कुछेक स्थानों पर भारी बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तूफान चलने की भी चेतावनी दी गई है। अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। ओलावृष्टि और तूफान से सेब बागवानों सहित आम, प्लम, खुमानी, आड़ू, फूलगोभी, मटर और गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। 21 अप्रैल से तापमान में बढ़ौतरी शुरू होगी।

     

  • Haryana News: पूर्व CM हुड्‌डा समेत कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया राउंडअप

    Haryana News: पूर्व CM हुड्‌डा समेत कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किया राउंडअप

    चंडीगढ़: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा और कई कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ये सभी आज कांग्रेस नेताओं ईडी की कार्रवाई को लेकर चंडीगढ़ में प्रदर्शन कर रहे थे। हिरासत में लेने के बाद पुलिस इन्हें वैन से सेक्टर-3 के थाने ले गई। हालांकि, थाने में कुछ देर बैठाने के बाद इन्हें छोड़ दिया गया। इनके साथ कांग्रेस की कई महिला नेता और कार्यकर्ता भी थे।

    जानकारी के अनुसार, वीरवार को हरियाणा कांग्रेस के शीर्ष नेता चंडीगढ़ में प्रदर्शन के लिए जमा हुए थे। यहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर ईडी की कार्रवाई को लेकर रोष जताया। वहीं, केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसी दौरान कांग्रेस नेताओं ने हरियाणा कांग्रेस कार्यालय से ईडी कार्यालय की तरफ कूच कर दिया। इसमें हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कांग्रेस के तमाम सांसद, विधायक और नेता पैदल मार्च कर आगे बढ़ रहे थे।

    चंडीगढ़ पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए रास्ते में बेरिकेडिंग की। हालांकि, नेता इससे रुके नहीं और लगातार आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी धक्कामुक्की भी हुई। जब मामला बढ़ता दिखा तो पुलिस ने सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी नेताओं को जबरदस्ती वैन में बैठाया और थाने ले गई। रास्ते भर नेता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। थाने पहुंचने के बाद भी उन्होंने भाजपा और ईडी के खिलाफ नारे लगाए।

    बता दें कि गुरुग्राम में नेशनल हेराल्ड और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के इंडस्ट्रियलिस्ट पति रॉबर्ट वाड्रा के जमीन घोटाले मामले को लेकर ईडी उनसे पूछताछ कर रही है। इसी के विरोध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता सड़कों पर उतरे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यालय से लेकर चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय तक प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी। कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड की संपत्ति को अनुचित तरीके से जब्त करने और पार्टी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने को केंद्र सरकार की राजनीतिक बदले की कार्रवाई करार दिया है। इसके विरोध में दोपहर 12 बजे सभी नेता जमा हुए थे।

    हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने एक पत्र जारी कर लिखा था कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी मोदी सरकार के हाल ही में लिए गए क्रूर कदम की कड़ी निंदा करती है। इसके तहत अलोकतांत्रिक तरीके से, मनमाने और अन्यायपूर्ण तरीके से नेशनल हेराल्ड की संपत्ति जब्त की गई और पार्टी नेतृत्व के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई।

    हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान की ओर से ईडी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन के लिए पार्टी के सभी पांचों सांसदों को भी आमंत्रित किया गया। हालांकि, इस प्रोटेस्ट में पार्टी की लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा और राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला नहीं पहुंचे। इससे पहले 8 महीने पहले भी जब कांग्रेस ने चंडीगढ़ में उद्योगपति गौतम अडानी के भाजपा सरकार से संबंधों और अडानी के खिलाफ जारी की गई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर भी हरियाणा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था। उसमें भी ये दोनों पार्टी सांसद नहीं पहुंचे थे।

     

  • Himachal News: आग लगने पर अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करें

    Himachal News: आग लगने पर अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करें

    मॉक ड्रिल में स्कूलों उद्योगों में करवाया जा रहा अभ्यास 

    ऊना/सुशील पंडित:  जिला अग्निशमन विभाग ऊना की ओर  से गुरुवार को सीनियर  सैकेंडरी स्कूल संतोषगढ़, बंगाणा  बस अड्डा बाजार  में आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिले की गई । इसी जागरूकता अभियान में फायर ब्रिगेड गाड़ियों समेत दलबल  ने स्कूलों व उद्योग संस्थानों में  जाकर  मॉक ड्रिल की ओर लोगों को  आग के बारे में अलर्ट किया व इश्तहारों को बांटा । स्कूलों व उद्योगों में अग्निशमन यंत्रों व सुरक्षा उपकरणों को चलाने का अभ्यास करवाया जा रहा है।

    अभियान 20 अप्रैल तक जारी रहेगा । होमगार्ड्स वाहिनी ऊना के कमांडेंट मेजर विकास सकलानी ने बताया कि आग के प्रति जागरूकता अभियान लगातार जारी है ।  अग्निशमन विभाग के कर्मचारी अपनी जान को जोखिम में डालकर अनमोल जीवन को बचाते है । व आग से होने वाले नुकसान को कम से कम करने के लिए आग से जूझते  हैं । इसके अतिरिक्त रेस्क्यू करके भी जान बचाई जाती है।

    अग्निशमन केंद्र अधिकारी अशोक राणा ने कहा  जिला में  विशेष मुहिम  में  20 अप्रैल तक सार्वजनिक स्थानों , शैक्षणिक संस्थानों , फैक्ट्रियों व अन्य स्थानों पर जाकर आग के बारे जागरूक किया जा रहा है ताकि आग की घटना घटने से पहले ही आम लोग आग के बारे में जागरूक हों ।

  • Jalandhar News: ग्रेनेड मामले में क्या गृह मंत्री अमित शाह ने NIA को दिए जांच के आदेश ! मनोरंजन कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: ग्रेनेड मामले में क्या गृह मंत्री अमित शाह ने NIA को दिए जांच के आदेश ! मनोरंजन कालिया का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक मामले में अभी तक पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले को लेकर अब NIA ने जांच शुरू कर दी है। इसी को लेकर बीते दिन NIA की टीम कालिया के घर पहुंची, जहां उन्होेंने घटना को लेकर परिजनों से बातचीत की। हालांकि उस दौरान कालिया खुद घर पर मौजूद नहीं थे। कहा जा रहा है कि जल्द NIA नई FIR दर्ज करने जा रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए कालिया ने बताया कि ग्रेनेड अटैक के दौरान उन्हें देश के गृह मंत्री अमित शाह का फोन आया था। उस दौरान गृह मंत्री ने उन्हें घटना को लेकर NIA को जांच करने की बात कही गई थी। कालिया ने कहा कि उसी के संदर्भ में NIA की टीम बीते दिन जांच करने के लिए घर पर आई थी। वहीं उनका कहना है कि NIA टीम द्वारा नई एफआईआर दर्ज की जा रही है। हालांकि पुलिस द्वारा जांच के आगे NIA टीम द्वारा इनवेस्टिगेशन की जाएगी। इस मामले में पुलिस और NIA टीम मिलकर मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई है।

    वहीं प्रताप सिंह बाजवा द्वारा 32 ग्रेनेड को लेकर दिए गए बयान को लेकर कालिया ने कहा कि विपक्ष का काम होता है कि सत्ता में सरकार की कमियों को उजागर करें। वहीं उन्होंने कहा कि अखबार की खबर के आधार पर बाजवा ने बयान दिया है। ऐसे में विपक्ष नेता के बयान पर मामला दर्ज करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि हाईकोर्ट ने भी गिरफ्तारी को लेकर प्रताप बाजवा को स्टे ऑर्डर देने के आदेश जारी किए है।