Blog

  • Punjab News: Gun Point पर Jeweller Guddu Di Hatti में हुई लूट के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Gun Point पर Jeweller Guddu Di Hatti में हुई लूट के मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर का मनप्रीत सिंह भी वारदात में शामिल

    मोहालीः जिले में आए दिन लूट की वारदातें सामने आ रही है। वहीं दिन दहाड़े ज़ीरकपुर के शिवा इंकलेव में 2 दिन पहले गन प्वाइंट पर लुटेरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया था। जहां गुड्डू दी हट्टी पर दोपहर को 2 सरदार दुकान पर आए। इस दौरान लुटेरे गन प्वाइंट पर मालिक से 80 से 90 हजार रुपए की नगदी सहित गहने लेकर फरार हो गए थे। वहीं इस मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक पिस्तौल, 2 बाइक समेत लूट का सामान बरामद कर लिया गया है। जांच में सामने आया कि सातों आरोपियों में से एक आरोपी के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज है और ये सभी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह निवासी जालंधर, शमशेर सिंह निवास हरियाणा, गगनदीप सिंह निवासी मोहाली, करणवीर सिंह निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। यह चारों आरोपी 2 बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं अन्य 3 आरोपियों की पहचान गुरबणदीप सिंह निवासी बरनाला, जसमनदीप सिंह निवासी यूपी और ऋषभ निवासी हरियाणा के शामिल है। यह आरोपी उनके साथ इस घटना में लिप्त है। इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।  
  • Punjab News: आग लगने से बुरी तरह से झुलसा व्यक्ति, एक दिन पहले दादी की हुई मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: आग लगने से बुरी तरह से झुलसा व्यक्ति, एक दिन पहले दादी की हुई मौत, देखें वीडियो

    अबोहरः गांव भागसर में व्यक्ति आग लगने से बुरी तरह से झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति ने घरेलू कलह और मानसिक परेशानी के चलते खुद को आग लगा ली। बताया जा रहा है कि इस घटना में वह 80 प्रतिशत झुलस गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे बठिंडा ऐम्स अस्पता में रैफर कर दिया। व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय ज्ञान प्रकाश पुत्र पिरथी चंद के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार ज्ञान प्रकाश पिछले कई वर्षों से मानसिक रूप से परेशान रहता है और देहाडी मजदूरी करता है। उसकी मानसिक बीमारी की दवा भी चल रही है। परिजनों के अनुसार ज्ञान प्रकाश 2 बच्चों का पिता है और अक्सर दारु भी पीता है। ज्ञान प्रकाश की एक दिन पहले यानी दादी की मौत हो गई थी और आज सुबह परिवार संस्कार पर गया हुआ था। इस दौरान से घर पर ज्ञान अकेला था।

    बताया जा रहा हैकि कल रात किसी बात को लेकर हुए घरेलू कलह के चलते उसने इसी बात का फायदा उठाते हुए खुद को कमरे में बंद करके आग लगा ली। उसकी चीखें सुनकर पडोसी घर पर पहुंचें और किसी तरह उसे बाहर निकालकर आग बुझाई। जिसके बाद पड़ोसियों ने परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही घर पहुंचें परिजनों द्वारा 108 की मदद से उसे अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों के अनुसार वह 80 प्रतिशत जल चुका है और उसे बठिंडा के एम्स अस्पताल में रैफर किया गया।

  • Electric वाहनों पर सरकार ने घटाया टैक्स, सस्ती होंगी EV Bike और Cars

    Electric वाहनों पर सरकार ने घटाया टैक्स, सस्ती होंगी EV Bike और Cars

    अहमदाबाद: इलेक्ट्रिक वाहनों पर सरकार द्वारा टैक्स में कटौती की गई है। ऐसे में ईवी बाइक और कारों के दामों में गिरावट देखने को मिल सकती है। दरअसल, गुजरात के वित्त मंत्री काणुभाई देसाई ने पूर्ण रूप से बैटरी चालित वाहनों पर वाहन कर में 5% की छूट की घोषणा की है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस घोषणा से इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की कीमतों में काफी कमी आएगी, जिससे लोग उन्हें आसानी से खरीद सकेंगे। वित्त मंत्री ने कहा, “यह एक जनहित और पर्यावरण-संवर्धन निर्णय लिया गया है, जिसके तहत पूरी तरह से बैटरी चालित इलेक्ट्रिक वाहनों पर मोटर वाहन कर में 5% तक की छूट दी जाएगी। वर्तमान में इन पर 6% की मोटर वाहन कर की दर लागू है, जिसे घटाकर 1% कर दिया जाएगा।”

    गुजरात ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रणव शाह ने कहा, “मोटर वाहन कर वाहन की कीमत पर लागू होता है, जिसमें GST शामिल नहीं होता। 5% की छूट के साथ, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कीमत लगभग 3 हजार रुपए से 4 रुपए सस्ती होगी, जबकि चार पहिया वाहनों की कीमत में लगभग 50 हजार रुपये की कमी आएगी। इससे बैटरी चालित वाहनों की मांग में वृद्धि होगी।” बताया जा रहा है कि यह निर्णय पर्यावरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर प्रोत्साहित करेगा, जिससे प्रदूषण में कमी और सस्ती परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

  • Punjab News: अमृतपाल सिंह के साथी पप्पलप्रीत सिंह को कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

    Punjab News: अमृतपाल सिंह के साथी पप्पलप्रीत सिंह को कोर्ट में किया पेश, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला में फरवरी 2023 में पुलिस स्टेशन पर हमला करने के मामले में पुलिस ने अमृतपाल सिंह सहित अन्य व्यक्तियों के खिलाफ 39 नंबर FIR दर्ज की थी, जिसके चलते अब तक अजनाला पुलिस ने 40 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आज पप्पलप्रीत सिंह की रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया। जहां पप्पलप्रीत सिंह को माननीय अदालत में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

    इस मौके पर वकील रितु राज ने बताया कि पप्पलप्रीत सिंह की आज रिमांड समाप्त होने के बाद उन्हें फिर से अदालत में पेश किया गया था, जिसके चलते आज पुलिस ने रिमांड लेने की कोशिश की, लेकिन माननीय अदालत द्वारा पप्पलप्रीत सिंह को 1 मई तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

    उन्होंने कहा कि पप्पलप्रीत सिंह के पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है, जिस कारण अब उन्हें 1 मई तक दूसरे रिमांड में भेजा गया है। इस मौके पर पुलिस अधिकारी DSP इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आज पप्पलप्रीत सिंह को रिमांड समाप्त होने के बाद अदालत में पेश किया गया था, जिसके चलते माननीय अदालत द्वारा 1 मई तक न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। अब उन्हें अमृतसर की सेंट्रल जेल में भेजा जाएगा।

  • Punjab News: हैपी पासिया गिरफ्तारी के बाद परिवारिक सदस्य घर से हुए फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: हैपी पासिया गिरफ्तारी के बाद परिवारिक सदस्य घर से हुए फरार, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में पिछले कई सालों से बड़ी आपराधिक गतिविधियों का मास्टरमाइंड आखिरकार पुलिस के हाथ लग गया है। अमेरिका में FBI ने हैपी पासिया को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा हैकि भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने हैपी पासिया को पकड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है। गैंगस्टर हैपी पासिया पंजाब में 14 आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के मामले का मास्टरमाइंड है और लंबे समय से अमेरिका में रह रहा था। गैंगस्टर हैपी पासिया को अमेरिका के इमिग्रेशन और कस्टम्स इंफोर्समेंट (ICE) ने हिरासत में लिया है।

    इस गिरफ्तारी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी की ओर से एक बड़ी सफलता माना जा रहा है, जो लंबे समय से पासिया की तलाश कर रही थी। उस पर 5 लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। हैपी पासिया की गिरफ्तारी के बाद अमृतसर के अजनाला स्थित हैपी पासिया के घर के बाहर भी ताला लगा देखा गया और हैपी पासिया के घर के अंदर उसके परिवार के सदस्य भी गायब हैं। यह उल्लेखनीय है कि पिछले 6 महीनों में पंजाब में हुए 14 ग्रेनेड हमलों के लिए उसे जिम्मेदार बताया जाता है।

    हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी पासिया की गिरफ्तारी की अमेरिका की एजेंसी FBI ने अपनी एक पोस्ट के जरिए पुष्टि भी की है। पोस्ट में लिखा है, आज पंजाब, भारत में आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार एक कथित आतंकवादी हरप्रीत सिंह को FBI और ERO ने सैक्रामेंटो से गिरफ्तार कर लिया। 2 अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी समूहों से जुड़ा हुआ, वह गैर-कानूनी तौर पर अमेरिका में दाखिल हुआ और गिरफ्तारी से बचने के लिए बर्नर फोन का इस्तेमाल किया।

  • Jalandhar News: मेन चौक के पास सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच, एक-दूसरे के फाड़े कपड़े, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मेन चौक के पास सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच, एक-दूसरे के फाड़े कपड़े, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में मेन चौक चुनमुन मॉल के पास 2 कारों की मामूली टक्कर को लेकर विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियों की स्विफ्ट गाड़ी के साथ मामूली टक्कर हो गई। इस दौरान स्कॉर्पियों में सवार 3 लोगों की स्विफ्ट सवार दपंति के साथ बहसबाजी हो गई। जिसके बाद दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई हो गई। इस दौरान दोनों के कपड़े फट गए। वहीं स्विफ्ट कार चालक ने युवकों को बुला लिया। इस दौरान काले रंग की थार नंबर पीबी 08 बीजेड 5000 में सवार युवकों ने स्कॉर्पियों सवार तीनों युवकों पर बेलटों से हमला कर दिया। इस दौरान स्कॉर्पियों सवार जान बचाने के लिए वहां पर मौजूद शोरूम में घुस गए। वहीं शोरूम मालिक ने उन्हें बाहर निकाल दिया। जिसके बाद हमलावारों ने फिर से उन पर हमला कर दिया। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना 6 के अधिकारी भूषण मौके पर पहुंचे। लेकिन पुलिस के आने से पहले हमालवार मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा हैकि हमलावार जालंधर हाईट्स के रहने वाले है। पुलिस अधिकारी भूषण द्वारा थार चालको को काबू करने के लिए शहर में वायरलेस कर दी गई है, लेकिन हमलावार मौके से फरार हो गए।
  • Punjab News: फ्लाईओवर से नीचे गिरी Endeavour Car, 2 लोग गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: फ्लाईओवर से नीचे गिरी Endeavour Car, 2 लोग गंभीर घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः तेज गति के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ताजा मामला अमृतसर के मजीठा बाईपास से सामने आया है, जहां स्टीयरिंग व्हील लॉक होने के कारण एंडेवर कार फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। इस दौरान कार में सवार 2 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार एक एंडेवर कार अमृतसर मजीठा बाईपास पर फ्लाईओवर से नीचे उतर रही थी, तभी अचानक कार का स्टीयरिंग व्हील लॉक हो गया और कार रेलिंग से टकराकर फ्लाईओवर से सीधे नीचे गिर गई। इस दौरान कार को भारी नुकसान पहुंचा और कार में सवार 2 लोग घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार अचानक फ्लाईओवर के किनारे बनी दीवार को तोड़ते हुए नीचे गिर गई। कार में सवार दो लोगों को कार से तुरंत बाहर निकाला गया और मौके पर एंबुलेंस बुलाकर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया कि उन्हें फ्लाईओवर से कार के गिरने की सूचना मिली थी और वे मौके पर पहुंच गए हैं तथा कार सवार 2 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो फिलहाल खतरे से बाहर हैं। मामले की जांच चल रही है।

  • Jalandhar News: Singer Hans Raj Hans से मुलाकात के बाद मीडिया के सामने आए Gurdas Maan, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Singer Hans Raj Hans से मुलाकात के बाद मीडिया के सामने आए Gurdas Maan, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सूफी गायक हंस राज हंस की पत्नी रेशम कौर का 2 अप्रैल को टैगोर अस्पताल में निधन हो गया था। रेशम कौर का अंतिम संस्कार 3 अप्रैल को पैतृक गांव सफीपुर में किया गया। वहीं 11 अप्रैल को मॉडल टाउन गुरुद्वारा साहिब में किया गया। गायक के घर शोक व्यक्त करने जहां पंजाबी गायक पहुंच रहे हैं वहीं आज पंजाब के प्रसिद्ध गायक गुरदास मान हंस राज हंस के परिवार से शोक व्यक्त करने के लिए उनके घर पहुंचे।

    जहां मीडिया से बात करते हुए गुरदास मान ने कहा कि परमात्मा हंस राज हंस के परिवार पर मेहर भरा हाथ रखें और उन पर कृपा बनी रहे। उन्होंने कहा कि जाने वाली आत्मा ने एक ना एक दिन जाना था और यह सब पहले से ही लिखा लिखाया है। भाणा मीठा करके इस दुख को मानने का बल हंस राज हंस के परिवार को परमात्मा दें। इस परिवार को हमेशा चढ़दी कलां में परमात्मा रखें, यही दुआ है।

    पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि हम दोनों ने शुरुआत ही मिलकर की हुई है। वहीं रेशम कौर के साथ पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि वह उनसे लाल कोठी में मिला था, उनकी वह पुरानी यादें आज भी उनके मन में बसी हुई है। बता दें कि रेशम कौर की अंतिम अरदास पर मॉडल टाउन गुरुद्वारा में श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य के सीएम भगवंत सिंह मान, पंजाबी कलाकार बिन्नू ढिल्लों, जी खान, केएस मक्खन, कौर बी, सतिंदर सत्ती, अमर नूरी, हैप्पी संघा, गुरप्रीत सिंह घुग्गी सहित अन्य कलाकार और राजनीतिक नेता पहुंचे थे।

  • Punjab News: Jalandhar के बाद अब इस मंडी में अवैध वसूली को लेकर आढ़तियों का विरोध, देखें वीडियो

    Punjab News: Jalandhar के बाद अब इस मंडी में अवैध वसूली को लेकर आढ़तियों का विरोध, देखें वीडियो

    लुधियानाः जालंधर की मकसूदां सब्जी मंडी में पार्किंग ठेकेदार की अवैध वूसली को लेकर मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि आज लुधियाना में मंडी में अवैध वसूली को लेकर मामला गरमा गया। जहां आढ़तियों सहित मजदूरों द्वारा इसका विरोध किया गया। लोगों ने पुराने ठेकेदार को ठेका ना मिलने को लेकर ठेकदार द्वाा धक्केशाही करने के आरोप लगाए है। वहीं पुराने ठेकेदार ने नए ठेकदार पर सरकारी पर्ची से अधिक वसूली करने के आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए मंडी बोर्ड के चेयरमैन नियुक्त होने के लेकर प्रधान ने कहा कि अब अवैध वसूली पर जल्द रोक लगाया जाएगा। प्रधान ने आरोप लगाए है कि पुराने ठेकेदार द्वारा नए ठेकेदार को ठेका दिए जाने को लेकर विरोध किया जा रहा है।

    दरअसल, नया ठेका राजू को दिया गया। मंडी में पार्किंग और प्रधानगी के विवाद को लेकर कहा गया कि मंडी इसी को लेकर बदनाम हो गई। वहीं मजूदर कृष्णा ने कहा कि ठेकेदार सरकारी पर्ची से अधिक वसूली करते है। 100 रुपए की सरकारी पर्ची होने के बावजूद वह 300 रुपए रोजाना अदा कर रहा है। इसी के लेकर लोग कर्जा ले लेकर काम छोड़कर भाग गए। वहीं अरविंद ने कहा कि उन्हें 6 बाय 8 का अड्डा मिलता है, जिसकी फीस 100 रुपए है। लेकिन धक्के से उनसे 300 से लेकर 500 रुपए लिए जाते है। लोगों की मांग है कि ठेकेदारी खत्म होनी चाहिए। वहीं आढ़ती अनिल शर्मा नोनी ने कहा कि 2012 की मंडी के दौरान से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विशाल, नीरज जोशी, इंद्र सहित कुछ अन्य पर व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आज उनका ठेकापानी बंद हो गया है, जिसको लेकर वह लोगों को परेशान कर रहे है।

    दूसरी ओर आढ़ती डीके फूड के मालिक ने कहा कि उसके पास पीड़ित आया है। जिसकी 200 की सरकारी पर्ची पर 800 रुपए वसूले गए। व्यक्ति ने कहा कि पीड़ित ने विरोध किया तो उसे कहा कि अगर वह बोलेगा तो कल उससे 1500 रुपए वसूले जाएगे और उसके बाद उसे मंडी से बाहर फेंक दिया जाएगा। उन्होने कहा कि अगर ठेके के नाम पर अवैध वसूली होगी तो वह उसका डटकर विरोध करेंगे। वहीं विशाल खौंसला ने कहा कि आढ़ती होने के नाते वह ठेकेदार भी रहा है। उसने छोटे भाई नीरज के साथ मिलकर ठेकेदारी की थी। इस दौरान उसने माना कि पर्ची से अधिक पैसे की वसूली हो रही है। उनका कहना है ओवर चार्जिंग जब तक नहीं होगी तो वह 4 से 4.50 लाख रुपए का ठेके कहां से भरेंगे। वहीं मंडी बोर्ड के नए चेयरमैन बने गुरजीत सिंह ने कहा कि उन्होंने आज ही पदभार संभाला है। अवैध वसूली को लेकर चेयरमैन ने कहा कि उन्हें भी अभी इस मामले को लेकर जानकारी मिली है। वही मंडी में अवैध वसूली नहीं होने देंगे, जल्द इस पर रोक लगाई जाएगी।

  • Punjab News: Civil Hospital में वारदात को अंजाम देता चोर काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में वारदात को अंजाम देता चोर काबू, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में भले ही सरकार द्वारा नशे को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। लेकिन नशे के 6वें दरिया के कारण युवा पीढ़ी गलत दिशा में चलती नजर आ रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नशे की सप्लाई ना होने के कारण पंजाब भर में चोरियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसा ही जिले के सिविल अस्पताल में देखने को मिला है। जहां नशे की आपूर्ति ना होने के कारण युवाओं द्वारा चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है।

    हालांकि ऐसी ही घटना 2 दिन पहले खानपुर में देखने को मिली थी। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। वहीं आज सिविल अस्पताल में लोगों ने चोर को काबू को किया है। दरअसल, चोर जब सिविल अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र में दवाई लेने आया तो लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

    इस संबंध में पीड़ित अंकु मेहरा से बात की गई तो उसने बताया कि पिछले एक साल से उसकी दुकान पर लगातार चोरी हो रही थी, जिसके बाद उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगवाए और कुछ दिन पहले भी उसकी दुकान पर चोरी हुई थी। जिसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत भी दी थी, लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं हुआ। पीड़ित ने बताया कि आज जब वही चोर दवाई लेने सिविल अस्पताल गया तो हमारे परिचितों ने इसे देख लिया और इसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।