Blog

  • Punjab News: 2 पक्षों में चली किरपाणें और तेजधार हथियार, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 पक्षों में चली किरपाणें और तेजधार हथियार, 2 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः समराला के गांव मुश्काबाद में झगड़े की घटना सामने आई है। जहां घर पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि झगड़े में सरेआम किरपाण और तेजधार हथियार चलाए गए।इस लड़ाई में 2 व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए समराला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस झगड़े की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें सरेआम किरपाणे चलती दिखाई दे रही है। इस गुंडागर्दी को लेकर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

    वहीं घटना में घायल मनदीप सिंह ने कहा कि मनप्रीत सिंह के घर पर पलविंदर सिंह उसके दादा और अनजान व्यक्तियों ने हमला किया है। घटना के दौरान वह झगड़े की वीडियो बना रहा था। इस दौरान पलविंदर सिंह और उसके दादा हरदेव सिंह की ओर से बाहर से बुलाए गए 7 से 8 अनजान व्यक्तियों ने उस पर किरपाणों से हमला कर दिया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

    दूसरी तरफ घायल पलविंदर सिंह ने कहा कि वह मुश्काबाद गांव का निवासी है और उसने 8 विस्वे जगह गांव में खरीदी थी। वह उस जमीन की चारदीवारी करवाने के आया था। जब वह चारदीवारी करवाने लगा तो गांव के मनप्रीत सिंह और उसके मित्र मनदीप सिंह ने चारदीवारी करवाने से रोका। जिसके बाद उन्होंन बाहर से अनजान व्यक्ति बुलाकर उस पर किरपाणो से हमला करके घायल कर दिया। पलविंदर सिंह ने कहा कि उसके पास वीडियो भी बनी है। जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि उस पर हमला किया जा रहा है।

    दूसरी ओर समराला के डीएसपी तरलोचन सिंह का कहना है कि किसी भी तरह की गुंडागर्दी समराला पुलिस बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। इस मामले में 4 दिन पहले पुलिस ने कार्रवाई की थी और मनप्रीत सिंह के बयान के आधार पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। दूसरी तरफ के बयानों की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

  • Shastri Bridge के पास लल्लू एंड सन्स टेंट हाउस में लगी भीषण, 3 कि.मी. तक दिखी लपटें, देखें वीडियो

    Shastri Bridge के पास लल्लू एंड सन्स टेंट हाउस में लगी भीषण, 3 कि.मी. तक दिखी लपटें, देखें वीडियो

    प्रयागराजः शास्त्री ब्रिज के पास लल्लू एंड सन्स टेंट हाउस में भीषण आग लग गई। इश घटना को लेकर लोगों में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार परेड ग्राउंड स्थित एक टेंट हाउस के गोदाम में शनिवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग फैलती गई। आग का भयावह रूप देख इलाके में हड़कंप मच गया। ऊंची-ऊंची आग की लपटें और आसमान में धुएं के गुबार दिखाई दिए। आग की ऊंची-ऊंची लपटें 3 किलोमीटर की दूरी से देखी गईं। घटना की सूचना फायर बिग्रेड की टीम को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुट गई।

    लेकिन टेंट हाउस में लकडी और ज्‍वलनशील चीजें रखी होने की वजह से आग बढ़ती जा रही है। बता दें कि लल्लूजी एंड संस कंपनी ने महाकुंभ के दौरान तंबुओं का शहर बसाने का जिम्‍मा संभाला था। लल्‍लूजी एंड संस कंपनी के बारे में बताया जाता है कि वर्षों से यह कंपनी संगम क्षेत्र में रेत पर तंबुओं का शहर बसाने का काम करती है। बताया जा रहा है कि महाकुंभ के बाद बड़ी संख्‍या में बांस-बल्लियां, टेंट के पर्दे और अन्‍य सामानों को इस गोदाम में रखा गया था। आग लगने की इस घटना में अभी तक किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

    मिली जानकारी के अनुसार लल्‍लूजी एंड संस कंपनी के दफ्तर और प्रयागराज के परेड ग्राउंड के अलावा, झूंसी, रामबाग और नैनी में भी हैं। परेड ग्राउंड वाले गोदाम में आग लगी है। सुबह-सुबह इस आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ि‍यां मौके पर पहुंचीं। कई दमकल आग बुझाने के काम में जुटी हैं। बांस-बल्लियों और अन्‍य ज्‍वलनशील पदार्थों के चलते आग बुझाने के काम में दिक्‍कत आ रही है। फायर ब्रि‍गेड के कर्मचारी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्‍द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

  • Punjab News: क्रशरों के नाम पर फर्जी क्यू फॉर्म बनाकर हो रही थी वसूली, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: क्रशरों के नाम पर फर्जी क्यू फॉर्म बनाकर हो रही थी वसूली, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले में क्रशरों के नाम पर फर्जी वसूली करने के मामले में पुलिस ने 2 व्यक्तियो को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अलग-अलग क्रशरों के नाम पर फर्जी क्यू फॉर्म बनाकर बिल वसूल रहे थे। पुलिस इस गिरोह के एक व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, वहीं दूसरे को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट से आरोपी का 3 दिन का रिमांड लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने कंप्यूटर, लैपटॉप व अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं। दरअसल, पुलिस काफी समय से एक ऐसे गिरोह व उसके सरगना की तलाश कर रही थी जो खनन से निकली रेत व बजरी के नकली क्यू-फॉर्म बनाकर पंजाब ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में बेच रहे थे, जिसमें वह पंजाब सरकार ही नहीं बल्कि जम्मू-कश्मीर सरकार को भी लाखों रुपए का चूना लगा रहे थे।

    यह एक पूरा गिरोह था, जिसके 9 सदस्यों को पठानकोट पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। इस सारे काम के मास्टरमाइंड आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि इन दोनों ने एक ऐसी साइड बनाई जो पंजाब सरकार की माइनिंग साइड से मेल खाती थी और साथ ही एक स्कैनर भी बनाया था जिसे स्कैन करने पर सही साइड की पहचान हो जाती थी। कोई भी उन्हें चुनौती नहीं दे सकता था। और पठानकोट पुलिस इस मामले की लंबे समय से जांच कर रही थी। पुलिस ने अब इस गिरोह के दो मास्टरमाइंडों को गिरफ्तार कर लिया है, एक पंजाब से और दूसरा जम्मू-कश्मीर से। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और एक कंप्यूटर, एक लैपटॉप और अन्य फर्जी दस्तावेज बरामद कर लिए हैं।

    एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि कुछ महीने पहले पठानकोट पुलिस ने रेत और बजरी से भरे तीन ट्रकों को जब्त किया था और जब उनके बिल चेक किए गए तो उनके क्यू फॉर्म फर्जी पाए गए जो पंजाब सरकार की डिजिटल साइड से मेल खाते थे, जिसके चलते इस पूरे मामले की जांच के दौरान 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और पूछताछ के दौरान इसके दो मास्टरमाइंड का पता चला था, जिन्हें अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनसे काफी सामान भी बरामद किया गया है, जिन्हें अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है, जिससे और भी खुलासे हो सकते हैं।

  • खाई में बारातियों की कार गिरी, 5 की मौत, देखें वीडियो

    खाई में बारातियों की कार गिरी, 5 की मौत, देखें वीडियो

    चमोली: उत्तराखंड के चमोली में एक बड़े हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात चमोली जिले के बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर गाड़ी गांव के पास कोरेलधार में कार खाई में गिर गई। हादसे के कारणों को लेकर जांच चल रही है। पुलिस और बचाव टीमें दुर्घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन भारी बारिश के चलते राहत और बचाव कार्यों में दिक्कतें आने की भी सूचना आई हैं। हालांकि, पुलिस और प्रशासन की टीम ने सभी मृतकों के शवों को बरामद कर लिया है। बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर गाड़ी गांव के पास कोरेलधार में बारात की कार गिरने का मामला सामने आया। खाई में कार गिरने के बाद हड़कंप मच गया। शादी वाले घर में कोहराम मच गया। मरने वालों को लेकर सूचना आ रही है कि सभी निजमूला क्षेत्र से किसी शादी से लौटकर दशोली विकासखंड के हरमनी गांव जा रहे थे। वापसी के दौरान ही यह हादसा हो गया। हादसे का पता तब चला, जब बरात में शामिल एक वाहन की खोजबीन की गई। गाड़ी को खोजने निकले लोगों ने खाई में गाड़ी को गिरा पाया। इसके बाद प्रशासन और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार से पुलिस की टीम ने मृतकों के शवों को रेस्क्यू कर लिया है। इसके बाद उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन को चलाया।    
  • Punjab News: तारों में Sparking से खेतों में लगी गेहूं की फसल को आग, देखें वीडियो

    Punjab News: तारों में Sparking से खेतों में लगी गेहूं की फसल को आग, देखें वीडियो

    मुक्तसर साहिबः श्री मुक्तसर साहिब के नजदीकी गांव चिबड़ा वाली में बीती देर शाम को खेत में से गुजर रही बिजली की तारों में स्पार्किंग के चलते खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। पीड़ित किसान ने बताया कि देर शाम जब बिजली आई तो एकदम से इन तारों से स्पार्किंग हुई और स्पार्किंग से कुछ चिंगारियां नीचे गेहूं के खेत में जा गिरी। जिसके बाद 5 एकड़ गेहूं की पक्की फसल जलकर खाक हो गई।

    गांव वासियों के सहयोग से समय रहते आग पर काबू पाया लिया गया, नहीं तो करीबन 200 से 300 में खड़ी हुई गेहूं की फसल आग की चपेट आ जाती। पीड़ित किसान ने कहाकि तारे जो उनके खेत से होकर गुजरती है जो अक्सर ढीली होने की वजह से हवा में हिलती रहती है, जिसके चलते स्पार्किंग हो रही है। जिसके चलते उनका हर साल काफी नुकसान होता है। कई बार बिजली विभाग को शिकायत दर्ज करवा चुके हैं लेकिन अभी तक इन तारों को उनके खेत से दूर नहीं किया गया।

  • Jalandhar News: पुलिस और नगर निगम ने घर पर चलाया बुलडोजर, देखें Live

    Jalandhar News: पुलिस और नगर निगम ने घर पर चलाया बुलडोजर, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में पुलिस द्वारा तस्करों और अवैध इमारतों के खिलाफ लगातार एक्शन लिया जा रहा है। वहीं बस्ती शेख के मॉडल हाउस में सती माता मंदिर के पास नगर निगम और पुलिस की टीम द्वारा इमारत पर बुलडोजर चलाया गया। मिली जानकारी के अनुसार रेखा नामक महिला का घर है, जिस पर नगर निगम और पुलिस प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलाकर इमारत को धवस्त किया जा रहा है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए एटीपी सुखदेव वशिष्ठ ने बताया कि जिस घर पर कार्रवाई की गई है, वह संदीप नामक व्यक्ति का घर है। जिसकी घर में नशे की सप्लाई को लेकर पुलिस कमिश्नर को शिकायत मिली थी। उस पर कार्रवाई करते हुए मकान मालिक को अवैध उसारी के चलते 2 नोटिस जारी किए गए थे। जिसके बाद वह अवैध उसारी को लेकर नगर निगम प्रशासन को कोई जवाब नहीं दे पाया था। एटीपी ने कहा कि दोनों नोटिस में एक 10 दिन का और एक 15 दिन का समय दिया गया था। इसी के चलते आज कार्रवाई की गई है।

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि नगर निगम टीम द्वारा अवैध इमारत को लेकर शिकायत मिली थी। जिसके चलते वह नगर निगम टीम के साथ मिलकर इमारत को गिराने के लिए आए है। दरअसल, इस मामले को लेकर नगर निगम द्वारा पहले नोटिस भी जारी किया जा चुका था, जिसके चलते आज कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया रेखा पर 9 मामले दर्ज है।

  • Punjab News: 1980 से रह रहे लोगों के घरों पर हो सकती है कार्रवाई, पूर्व डिप्टी सीएम ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: 1980 से रह रहे लोगों के घरों पर हो सकती है कार्रवाई, पूर्व डिप्टी सीएम ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के जालंधर में लतीफपुरा में चले पीला पंजे को आज तक लोग नहीं भूल पाए हैं। वहीं बताया जा रहा है कि जालंधर के लतीफपुरे की तर्ज पर अब झबाल रोड बाबा जीवन सिंह कॉलोनी में पीला पंजा जल्द चलने जा रहा है, जिसमें कई घरों को नुकसान पहुंचेगा। मीडिया से बातचीत करते हुए इलाके के निवासियों ने कहा कि 1980 से इस जगह पर रह रहे हैं और उनके घरों में बिजली के कनेक्शन, पानी के कनेक्शन मौजूद है। इसी के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उनके घरों की छतें भी बन चुकी हैं।

    लेकिन अब पंजाब सरकार द्वारा इन्हें ढहाने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने प्रशासन और पंजाब के मुख्यमंत्री से अपील की है कि इन घरों को न ढहाया जाए ताकि वे बेहतर तरीके से अपने घरों में रह सकें। दूसरी तरफ, पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी के पारिवारिक सदस्य और काउंसलर विकास सोनी मौके पर पहुंचकर लोगों का जायजा लिया और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    वहीं ओपी सोनी के अनुसार, लंबे समय से ये लोग यहां रह रहे हैं और खून-पसीने की कमाई से अपने घर बनाए हैं, और पंजाब सरकार इन्हें ढहाकर इनके सिर से छतें खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि यह हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि कोई व्यक्ति यहां आकर एक भी मकान ढहाने की कोशिश करेगा तो उसे मुंह की खानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि आज इस जगह पर प्रदर्शन करने का सबसे बड़ा कारण यही है कि ये लोग अपने घरों से बेघर न हो सकें।

  • Punjab News: ट्रैक्टर ट्रॉली और बस की टक्कर के बाद हुई हाथापाई, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैक्टर ट्रॉली और बस की टक्कर के बाद हुई हाथापाई, एक की मौत, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के समराला ट्रैक्टर ट्रॉली और बस की टक्कर हो गई। इस घटना को लेकर दोनों में हाथापाई हो गई। टक्कर के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक और बस चालक, कंडक्टर के बीच टक्कर को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि झगड़े में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मनजीत सिंह 45 वर्षीय निवासी हरियो कलां के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के रिश्तेदार, गांव वाले और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। एकत्रित हुए मृतक के रिश्तेदारों और आसपास के लोगों ने आरोप लगाया कि बस चालक और कंडक्टर ने डंडों से ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलते ही समराला पुलिस मौके पर पहुंच गई और करीब ढाई घंटे बाद मृतक की लाश को मौके से हटाया गया।

    मृतक के रिश्तेदार हरबंस सिंह और दमंजीत सिंह ने बताया कि मृतक मनजीत सिंह ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर गांव बंबां जा रहा था और मृतक ड्राइवर का काम करता था। उन्होंने आगे बताया कि जब मृतक ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर गांव बंबां जा रहा था, तो ट्रैक्टर ट्रॉली खटरां मादपुर रोड पर पहुंची तभी दोराहा साइड से आ रही प्राइवेट कंपनी की बस की ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली अभी भी अपनी सही साइड पर खड़ी है। उन्होंने आगे बताया कि जब टक्कर हुई तो ट्रैक्टर आगे चला गया और ट्रॉली बस में फंस गई।

    इसके बाद बस कंडक्टर और बस चालक ने बस से डंडे निकालकर मनजीत सिंह को मौत के घाट उतार दिया। रिश्तेदारों ने कहा कि यह कोई सड़क दुर्घटना का मामला नहीं है बल्कि यह हत्या का मामला है। मृतक मनजीत सिंह घर में अकेला था। मृतक का पुत्र विदेश में है और बेटी शादीशुदा है। मृतक के रिश्तेदारों ने रोष जताया कि जब ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की मौत हो गई तो उसे कोई मौके से अस्पताल नहीं ले गया। करीब ढाई घंटे बाद मृतक की लाश को मौके से समराला अस्पताल पहुंचाया गया। इस संबंध में समराला पुलिस के एएसएचओ पवित्र सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही समराला पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतक की लाश को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जो भी जांच में सामने आएगा, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: Operation कासो के तहत Police ने दी लोगों के घरों में दबिश, देखें वीडियो

    Punjab News: Operation कासो के तहत Police ने दी लोगों के घरों में दबिश, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब में नशे के प्रवाह को रोकने के लिए राज्य सरकार ने नशे के खिलाफ युद्ध नामक अभियान शुरू किया है। जिसके तहत पंजाब पुलिस नशा तस्करों को पकड़ने के लिए विभिन्न अभियान चला रही है। अभियान को भारी समर्थन मिल रहा है क्योंकि लोग भी पुलिस के इस सराहनीय कार्य को देखकर पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।

    इसी के मद्देनजर एक बार फिर पठानकोट पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर ऑपरेशन कासो के तहत तलाशी अभियान चलाया तथा संदिग्ध तत्वों के घरों की तलाशी भी ली। इस संबंध में जानकारी देते पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज ऑपरेशन कासो के तहत जिले भर में तलाशी अभियान चला रहे हैं। जो इलाके संदिग्ध लग रहे है वहां जाकर घरों में छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: 2 साल पहले डोंकी लगाकर गए युवक की मौत, इलाके में पसरा मातम, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 साल पहले डोंकी लगाकर गए युवक की मौत, इलाके में पसरा मातम, देखें वीडियो

    40 लाख रुपये लगाकर बेटे को भेजा था विदेश

    कपूरथलाः पंजाब की युवा पीढ़ी के सिर पर विदेश जाने का क्रेज है। जिसके चलते युवा पीढ़ी का अगर एक नंबर में वीजा नहीं आ रहा तो वह डोंकी लगाकर जाने को तैयार है। भारी मात्रा में लोग ढोंकी लगाकर अमेरिका जा रहे है। ताजा मामला सुल्तानपुर लोधी के गांव भैणी हुसै खां से सामने आया है। जहां 2 साल पहले डोंकी के रास्ते अपने भविष्य को सुनहरा बनाने और अच्छी रोज़ी-रोटी की तलाश में अमेरिका गए युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद सिंह के रूप में हुई है। विनोद सिंह को कैंसर नामक बीमारी ने अमेरिका पहुंचते ही अपनी गिरफ्त में ले लिया। जिसके कारण वह वहां लंबे समय तक बीमार रहा और अब उसकी मौत हो गई। विनोद के मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो गांव में मातम पसर गया। मृतक युवक के माता-पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी आंखों में कई सपने संजोकर अपने बेटे विनोद सिंह को 40 लाख रुपये का कर्ज लेकर विदेश भेजा था। पर उन्हें नहीं पता था कि उन पर इतना बड़ा दुखों का पहाड़ टूट पड़ेगा। विनोद के पिता का कहना है कि जब उन्होंने विनोद को अमेरिका भेजा था तो वह 7 महीने बाद वहां पहुंचा था क्योंकि 7 महीने वह डोंकी के रास्ते जंगलों के बीच से गुज़रता रहा और लंबा सफर तय करने के बाद अमेरिका पहुंचा। अमेरिका पहुंचने के एक महीने बाद ही उसे कैंसर जैसी बीमारी हो गई, जिसके बारे में उन्हें विनोद के साथ रहने वाले दोस्तों से पता चला। लंबे समय तक विनोद का इलाज उसके दोस्तों की मदद से किया जा रहा था, लेकिन अंत में इस बीमारी से लड़ते-लड़ते विनोद की मौत हो गई। रोती हुई विनोद की मां की आंखें आज भी अपने बेटे के इंतजार में हैं। पीड़ित परिवार ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है और कहा है कि वे बहुत बड़े खर्चे में फंस चुके हैं और यह कर्ज चुकाने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार उनके इस दुख भरे वक्त में जरूर मदद करे।