Blog

  • Punjab News: एक्शन में आए SSP Aditya, 3 SHO सहित चौंकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर

    Punjab News: एक्शन में आए SSP Aditya, 3 SHO सहित चौंकी इंचार्ज को किया लाइन हाजिर

    गुरदासपुरः पंजाब पुलिस लगातार अपने अधिकारियों की ढीली कार्रगुजारी को लेकर कार्रवाई कर रही है। वहीं आज एसएसपी आदित्य ने पुलिस कर्मियों के ढीले काम को लेकर कार्रवाई करते हुए 3 एसएचओ सहित एक थाना इंचार्ज पर कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी आदित्य ने बताया कि 2 माह की परफार्मेंस के आधार पर कार्रवाई की गई है।

    दऱअसल, 3 थानों के एसएचओ को एसएसपी गुरदासपुर आदित्य द्वारा लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा एक चौंकी इंचार्ज को भी लाइन हाजिर किया गया है एवं एक चौकी इंचार्ज को चेतावनी भी दी गई है। एसएसपी गुरदासपुर ने कहा कि नशे को रोकने के लिए पुलिस पूरी सख्ती से काम कर रही है। जानकारी अनुसार एस एच ओ थाना सिटी गुरदासपुर, एस एच ओ थाना बहरामपुर, एवं एस एच ओ थाना पुराना शाला एवं जोड़ा छतरां चौकी इंचार्ज को एस एस पी आदित्य ने तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है जबकि पुलिस चौकी बरियार इंचार्ज को चेतावनी दी गई है कि नशे के खिलाफ कार्रवाई करने में किसी तरह की ढील न बरती जाय अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

    जब इस संबंध में एसएसपी आदित्य से बात की गई तो उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि काम के प्रति और नशा रोकने में सरगर्मी ना दिखाने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाईयां की जाएंगी। बता दें कि इससे पहले इरादा कत्ल के एक मामले में एफ आई आर ना दर्ज करने के कारण कुछ दिन पहले एसएसपी ने थाना घुम्मन कलां प्रभारी को भी मुअत्तल कर दिया था

  • Jalandhar News: NITJ Institute की 8वीं मंजिल से कूदा Professor का बेटा, मौत

    Jalandhar News: NITJ Institute की 8वीं मंजिल से कूदा Professor का बेटा, मौत

    जालंधर, ENS: थाना मकसूदां के अधीन आते NITJ Insitute को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक छात्र ने 8वीं मंजिल से छलांग लगा कर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रोफेसर का बेटा है। मृतक की पहचान रजत पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। पिता एनआईटी जालंधर कैंपस में प्रोफेसर है। घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है। वहीं मृतक के पिता का कहना है कि रजत पटियाला की एक अकादमी में पड़ता था।

    कुछ दिन पहले अकादमी से उन्हें फोन आया कि रजत जिद कर रहा है। इसी कारण वह उसे अपने पास एनआईटीजे में ले आए। पुलिस के मुताबिक रजत की डिप्रेशन की मेडिसिन चल रही थी। रजत ने एनआईटीजे की 8वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Civil Hospital में स्टाफ की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी किए तैनात, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital में स्टाफ की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी किए तैनात, देखें वीडियो

    पठानकोटः सरकार द्वारा बनाई गई नई पॉलिसी के तहत अस्पताल के स्टाफ के साथ बदसलूकी करने वालों की अब खैर नहीं है, क्योंकि पठानकोट के सिविल अस्पताल में पुलिस चौकी स्थापित कर दी गई है और इस पुलिस चौकी पर 5 कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है। इसके साथ ही सरकारी अस्पताल को इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल की सुविधा भी प्रदान की गई है, ताकि आपातकालीन स्थिति के दौरान इन कर्मचारियों की सेवाएं ली जा सकें।

    सिविल अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा कारणों से पंजाब सरकार ने सिविल अस्पताल में पुलिस बल तैनात किया है ताकि अगर कोई व्यक्ति सिविल अस्पताल के कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करता है तो उसे उचित सजा दी जा सके। इसके साथ ही अस्पताल में एक महिला कांस्टेबल की भी तैनाती की गई है, ताकि कोई भी महिला स्टाफ के पास जाकर अभद्र व्यवहार न कर सके।

    उन्होंने बताया कि झगड़े के अधिकतर मामले रात के समय देखने को मिलते हैं जिसमें लोग स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करते हैं और इसके लिए सिविल अस्पताल में आपातकालीन डिस्पैच वाहन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है ताकि स्टाफ की सुरक्षा के साथ कोई समझौता न हो।

  • Punjab News: खेत में लगी भीषण आग, 20 बीघा फसल जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: खेत में लगी भीषण आग, 20 बीघा फसल जलकर राख, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब में गेहूं की फसल पककर तैयार है और किसानों ने भी फसल की कटाई शुरू कर दी है। वहीं हर साल राज्य के खेतों में खड़ी गेहूं की कई एकड़ फसल आग की चपेट में आकर जलकर राख हो जाती है। ताजा मामला नाभा ब्लॉक के गांव रन्नो में सामने आया, जहां करीब 3 किसानों ने ठेके पर जमीन लेकर गेहूं की फसल उगाई थी।

    अब गेहूं पूरी तरह पककर तैयार हो चुका था और गांव में किसान अभी गेहूं काटने की तैयारी ही कर रहे थे कि अचानक गेहूं की फसल में आग लग गई और उनकी 20 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। किसानों ने बताया कि प्रवासी मजदूर लकड़ियां लेकर घूम रहे थे और उन्होंने ही बीड़ी पी और उसकी चिंगारी से इतना बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि पंजाब सरकार हमें हुए नुकसान के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करे, क्योंकि यह जमीन पूरी तरह से पट्टे पर ली गई थी।

    इस अवसर पर पीड़ित किसान गुरविंदर सिंह, पीड़ित किसान राम सिंह और पीड़ित किसान जगतार सिंह ने कहा कि हमने सारी जमीन पट्टे पर ली हुई है। वह गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई है। हमने बड़ी मेहनत से ठेके पर यह गेहूं उगाया था और हम बहुत खुश थे कि इस बार गेहूं अच्छी पैदा हुई है, लेकिन हमारी उम्मीदों पर तब पानी फिर गया, जब गेहूं में आग लग गई। उन्होंने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।

  • Jalandhar News: RPG, RDX, Hand Grenades, IED सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    Jalandhar News: RPG, RDX, Hand Grenades, IED सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पंजाब पुलिस ने 2 खुफिया अभियानों में बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) द्वारा विदेश से संचालित किए जा रहे आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने हुए भारी मात्रा ने हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की है। इस मामले में जालंधर सीआईए पुलिस ने 2 आतंकी मॉड्यूल के कुल 13 आतंकियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। पहले मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जतिंदर उर्फ ​​हनी, जगजीत उर्फ ​​जग्गा (कपूरथला), हरप्रीत और जगरूप (होशियारपुर) के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ एसएसओसी अमृतसर में यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

    मास्टमांइड सतनाम सिंह उर्फ सत्ता होशियारपुर निवासी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 आरपीजी (एक लांचर , 2 आईईडी (2.5 किलोग्राम प्रत्येक), डेटोनेटर के साथ 2 हैंड ग्रेनेड, रिमोट कंट्रोल के साथ 2 किलोग्राम आरडीएक्स, 5 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 6 मैगजीन, 44 जिंदा कारतूस, 1 वायरलेस सेट और 3 वाहन बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए फ्रांस बेसड के साथ आरोपी के लिंक सामने आए है।

    वहीं दूसरे मामले में एक नाबालिग सहित 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसको पाक स्थित हरविंदर रिंदा से जुड़ा जसविंदर मन्नू अगवान (गुरदासपुर, ग्रीस स्थित) संचालित कर रहा है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 आरपीजी लांचर, 2 पिस्तौल (बेरेटा और ग्लॉक), 10 कारतूस, 3 वाहन बरामद किए है। आरोपियों के खिलाफ बटाला में यूएपीए और विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

    डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह पंजाब में शांति और स्थिरता को निशाना बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका है।

  • Punjab News: Road पर मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab News: Road पर मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः शहर में सब्जी मंडी के पास बनी कॉलोनी के बाहर सड़क पर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि जैसे उसकी धारदार हथियारों से बुरी तरह काटकर हत्या की गई हो। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि दयाल सिंह पिछले दिन अपने रिश्तेदार को देखने के लिए अस्पताल गए थे और उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था, जिसका चेहरा बंधा हुआ था। उन्हें संदेह है कि उसकी हत्या लूटपाट के इरादे से की गई है, क्योंकि जिस मोटरसाइकिल पर वह घर से आया था, वह शव के पास नहीं मिली है।

    वहीं परिजनों के मुताबिक, पुलिस को सूचना दे दी गई थी, लेकिन कई घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक शव खुले आसमान के नीचे पड़ा रहा। परिजनों के अनुसार रात 10 बजे के बाद उनका उनसे फोन पर संपर्क नहीं हो सका। आशंका है कि उसकी हत्या रात में की गई है। डीएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

  • बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर Anurag Kashyap के खिलाफ शिकायत दर्ज

    बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर Anurag Kashyap के खिलाफ शिकायत दर्ज

    मुंबईः बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, हाल ही में ब्राह्मण समुदाय को टिप्पणी को लेकर विवाद गहराता हुआ दिखाई दे रहा है। मिली जानकारी के अनुसार अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण समुदाय पर आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में मुंबई पुलिस कमिश्नर के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत BNS 2023 की सेक्शन 196, 197, 298, 302, 356 (3), 356(4) एवं IT एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करवाने हेतु की गई है। शिकायत में विशेष तौर से माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा अश्विनी कुमार vs यूनियन ऑफ़ इंडिया [WP](c) no. 943 of 2021, के तहत दिए गए दिशा निर्देशों को दिखाया गया है।

    जिसमे माननीय सर्वोच्च न्यायलय के द्वारा बताया गया है की हेट स्पीच जैसे संवेदनशीव कृत्य के खिलाफ राज्य को सुओ मोटो कॉनिजान्स के तहत करवाही करनी चाहिए. जिस से की देश में शांति व्यवस्था को किसी भी तरह से खतरा ना हो सके। बता दें कि अनुराग कश्यप की विवादास्पद ब्राह्मण हेट स्पीच के खिलाफ मुंबई पुलिस कमिशर के समक्ष बॉम्बे हाई कोर्ट के एडवोकेट आशीष राय और पंकज मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के तहत कहा गया है की जिस प्रकार से अनुराग कश्यप द्वारा फ़िल्म प्रमोशन करने के उद्देश्य से किये गए इंस्टाग्राम सोशल मीडिया पोस्ट में ब्राह्मणों के ऊपर अपमान जनक शब्दो का प्रयोग किया गया है यह निश्चित ही हेट स्पीच के दायरे में आता है। इस प्रकार के हेट स्पीच से सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज को नीचा दिखा कर पब्लिसिटी के उद्देश्य से यह घिनौना कृत्य किया गया है।

    दरअसल अनुराग कश्यप की प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर फिल्म फुले की जातिवाद को बढ़ावा देने के आरोपों के चलते काफी आलोचना हो रही है। सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म में कांट छांट के आदेश दिए हैं। जिसके बाद मेकर्स ने जाति से जुड़े शब्दों और संदर्भों को हटा लिया है। हालांकि इन सबसे खफा अनुराग कश्यप ने एक पोस्ट लिखकर ब्राह्मण समुदाय पर तंज कसा था। जिससे लोग नाराज हो गए थे। वहीं एक यूजर की पोस्ट पर जवाब देते हुए अनुराग ने फिर ब्राह्मण समुदाय पर आपत्तिजनक कमेंट कर दिया। इसी के चलते अब वे कानूनी पचड़ों में फंसते नजर आ रहे हैं। हालांकि अनुराग ने मामला बढ़ता देख पोस्ट कर माफीनामा भी शेयर कर दिया है।

  • Jalandhar News: Mehar Chand Polytechnic College में 2024 में 70 प्रतिशत से अधिक Placement

    Jalandhar News: Mehar Chand Polytechnic College में 2024 में 70 प्रतिशत से अधिक Placement

    जालंधरः मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर में 2024 में 70 प्रतिशत से अधिक छात्रों का प्लेसमेंट हुआ। जिसमें 30 प्रतिशत छात्र विभिन्न कंपनियों में चयनित हुए। सबसे अधिक पैकेज 3 लाख 90 हजार वार्षिक था और औसत पैकेज लगभग 20 लाख 75 हजार के करीब था।

    प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि 35 प्रतिशत छात्र उच्च शिक्षा के लिए चुने गए, जो एक तरह का प्लेसमेंट है। डिप्लोमा कर रहे छात्रों को डिग्री में लेटरल एंट्री के माध्यम से दूसरे वर्ष में प्रवेश मिलता है। 10 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने अपना रोजगार शुरू किया और उद्यमी बनने का सपना पूरा किया। फार्मेसी विभाग में 20 छात्र विभिन्न फार्मा कंपनियों और अस्पतालों में चयनित हुए। 17 छात्रों ने उच्च शिक्षा को चुना और 2 छात्रों ने अपनी केमिस्ट की शाखा शुरू की। ऑटोमोबाइल विभाग के 14 छात्र भी विभिन्न ऑटो कंपनियों के लिए चयनित हुए और चार छात्रों ने उच्च शिक्षा का विकल्प चुना। इसी तरह सिविल के कुल 13, इलेक्ट्रिकल विभाग के 30, मैकेनिकल के 11, इलेक्ट्रॉनिक्स के 15 और कंप्यूटर के 27 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि यह देखा गया है कि डिप्लोमा में अधिक छात्र उच्च शिक्षा को प्राथमिकता देते हैं।

    कॉलेज में फिनिशिंग स्कूल चलाया जाता है ताकि छात्रों को प्लेसमेंट से संबंधित जागरूक किया जा सके और उन्हें कंपनियों में नौकरी के लिए तैयार किया जा सके। पिछले साल 2024 में कॉलेज के कुल 114 छात्रों को प्लेसमेंट मिला। उन्हें कॉलेज के मुख्य सदस्यों, प्लेसमेंट अधिकारी राजेश कुमार और विभागों के टी.पी.ओ. सदस्यों को इस उपलब्धि की बधाई दी गई। प्रिंसिपल ने बताया कि भारत की राष्ट्रीय नीति के तहत छात्रों को इस कॉलेज में उद्यमी बनकर देश के विकास में योगदान देने और नई नौकरियां सृजित करने के लिए भी तैयार किया जाता है।

  • Punjab News: आंधी और बारिश से फसलों के नुक्सान पर Speaker कुलतार संधवां ने दिए आदेश, देखें वीडियो

    Punjab News: आंधी और बारिश से फसलों के नुक्सान पर Speaker कुलतार संधवां ने दिए आदेश, देखें वीडियो

    कोटकपूराः गत दिन चली तेज आंधी और बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी। वहीं बारिश किसानों के लिए मुसीबत बनकर लौटी। जिससे किसानों की हजारों एकड़ फसलों को भी काफी नुक्सान पहुंचा है। गांव देवी वाला कोटकपूरा में तेज आंधी से तारों में स्पार्किंग के चलते गेहूं की फसल को आग लग गई। जिसकों लेकर पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां सोशल मीडिया पर लाइव हुए और नुक्सान को लेकर दुख जताया।

    उन्होंने कहा कि फसलों के नुक्सान को लेकर प्रशासन को मुआवजे के लिए आदेश दे दिए है। इस संबंधी प्रशासन से रिपोर्ट मंगवाई गई है। जल्द ही स्पेशल गिरदावरी करके किसानों के नुक्सान को भरा जाएगा। सरकार से भी किसानों की मदद के लिए अपील की जाएगी। किसानों को सतर्क रहने के आदेश दिए। कहा कि अगर उनके खेतों के ऊपर से तारें निकल रही है तो वह नीचे पक्की हुई फसल को पहले काट लें। अगर खेतों में तारें ढीली है तो इस संबंधी उन्हें जानकारी दी जाए, जल्द ही बिजली विभाग से संपर्क कर तारों को रिपेयर करवाया जाएगा।

  • Jalandhar News: भारी पुलिस फोर्स के साथ DCP Naresh Dogra ने बस स्टैंड को किया सील, देखें वीडियो

    Jalandhar News: भारी पुलिस फोर्स के साथ DCP Naresh Dogra ने बस स्टैंड को किया सील, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस स्टैंड पर भारी पुलिस फोर्स के साथ डीसीपी नरेश डोगरा ने दबिश दी। जहां उन्होंने यात्रियों के बैग की तालाशी ली, वहीं आने-जाने वाली बसों सहित बस स्टैंड की तालाशी ली। वहीं डीसीपी ने पुलिस अधिकारियों को सड़क हादसों को लेकर हिदायतें देते हुए कहा कि अगर कोई सड़क दुर्घटना का मामला उनके ध्यान में आता है तो वह तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाए। इस दौरान वह थानों की हदबंदी में ना उलझते रहे।

    मामले की जानकारी देते हुए नरेश डोगरा ने बताया कि जम्मू, पठानकोट, गुरदासपुर सहित बॉर्डर से आने वाली बसों की चैकिंग की जा रही है। इस दौरान बस स्टैंड को सील करते हुए जांच की जा रही है। वहीं ऑटो चालकों के दस्तावेजों की जांच की गई। दरअसल, ऑटो चालक भी गलत दिशा में वाहन ले आते है, जिसके ट्रैफिक की समस्या बन जाती है।

    उन्होंने कहा कि शकी व्यक्तियों को रोककर उसकी गहनता से जांच की जा रही है। ऐसे में शहर वासियों की किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसी के चलते बस स्टैंड के पांचों गेट पर पुलिस कर्मी तैनात किए गए है और आने जाने वाले यात्रियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं उनके बैग की तालाशी ली जा रही है।