Blog

  • Punjab News: Operation Caso तहत पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, कई घरों की चैकिंग की, देखें Video

    Punjab News: Operation Caso तहत पुलिस ने चलाया सर्च अभियान, कई घरों की चैकिंग की, देखें Video

    लुधियानाः ऑपरेशन कासो के तहत समराला के विभिन्न इलाकों में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम का नेतृत्व डीएसपी तरलोचन सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

    इसी के चलते पुलिस टीम द्वारा विभिन्न अभियान चलाकर नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। हाली ही में पुलिस की टीम ने आप्रेशन कासो के तहत लुधियाना के समराला में दबिश दी। इस दौरान पुलिस टीम ने मोहल्ले के कई घरों के चप्पे-चप्पे की छीनबीन की और कई संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की गई।

    डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि एसएसएस ज्योती यादव के दिशा निर्देशों अनुसार ये कासो आप्रेशन चलाया गया है। उन्होंने बताया कि नशे के हॉटस्पाट इलाके समराला के आईटीआई के पास मोहल्ले में आज छानबीन की गई है। इस दौरान जो लोग नशे के धंधे में संलिप्त थे उनके घरों की चेकिंग की गई है। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें कुछ संदिग्ध बरामद नहीं हुआ है जिसकी उन्हें खुशी है। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब राज्य पूरी तरह नशा मुक्त हो जाएगा।

  • गड्ढे में JCB मशीन गिरने से 2 की मौत, 2 घायल

    गड्ढे में JCB मशीन गिरने से 2 की मौत, 2 घायल

    शिमलाः ज्वाला माता मंदिर मार्ग पर गड्ढे में जेसीबी मशीन गिर गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हैं। मिली जानकारी के अनुसार जेसीबी मशीन चालक से अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। मृतकों की पहचान जेसीबी ऑपरेटर सुखदेव राणा उर्फ बंटी निवासी चौधपुर बेला, जिला रोपड़ (पंजाब) और हरिनाम नेगी के रूप में हुई है। हादसे में दो लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    बताया जा रहा है कि ज्वाला माता मंदिर के पास चालक जेसीबी से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वह सड़क से नीचे खाई में लुढ़क गई। हादसे के समय ऑपरेटर के साथ जेसीबी में चार लोग सवार थे। इसके बाद चार घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से आईजीएमसी भेजा गया लेकिन जेसीबी ऑपरेटर सुखदेव राणा उर्फ बंटी और हरिनाम नेगी ने दम तोड़ दिया, जबकि हादसे में चरणजीत सिंह व नीरज घायल है।

    पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद पाया कि दुर्घटना जेसीबी ऑपरेटर की लापरवाही से हुई, जिसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था। थाना ढली में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125, 125(ए) और 106 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है।

  • वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

    वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: वशिष्ट पब्लिक स्कूल ऊना में छात्रों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत कक्षा पहली से चौथी तक के विद्यार्थियों के लिए ‘हिंदी कविता गायन प्रतियोगिता ‘ तथा कक्षा पांँचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए ‘बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट ‘गतिविधि का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों ने बढ़ -चढ़कर भाग लिया। हिंदी कविता गायन प्रतियोगिता में छोटे-छोटे बच्चों ने उत्साह- पूर्वक भाग लिया और अपनी सुंदर वाणी तथा भाव -प्रवण प्रस्तुति से सबका मन मोह लिया। बच्चों ने देशभक्ति ,प्रकृति, माता-पिता एवं शिक्षकों पर आधारित कविताएंँ प्रस्तुत कीं ।स्ट्रॉबेरी ग्रुप कक्षा प्रथम से लवदीप  प्रथम , अभिधा रावल , अयांश ठाकुर द्वितीय तथा शिवांश ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा दूसरी से विधि  प्रथम,  तनिप साहू द्वितीय  तथा कीरत धीमान ,नित्या धीमान और सुहानी तृतीय स्थान पर रहे।

    एप्पल ग्रुप कक्षा तीसरी से आयुष वशिष्ट, दिवांशी वशिष्ट प्रथम, प्रीशा, सक्षम द्वितीय, रूही रेहल, हर्षित शर्मा  तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा चौथी से हारविका चौधरी प्रथम, शिवन्या धीमान, मालती धीमान द्वितीय, ईशान पटियाल, रचित शर्मा तृतीय स्थान पर रहे।’ बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट ‘गतिविधि में विद्यार्थियों ने पुराने और अनुपयोगी वस्तुओं से सुंदर और उपयोगी वस्तुएंँ बनाईं जैसे पेन स्टैंड, फूलदान, डेकोरेटिव आइटम्स आदि ।इस गतिविधि ने बच्चों में नवाचार ,पर्यावरण संरक्षण तथा पुनर्चक्रण की भावना को प्रोत्साहित किया। ग्रुप ऑरेंज से अवनीत धीमान, सानिया चौधरी प्रथम, कीरत कौर, अराध्या गौर द्वितीय, कन्वी,आध्या शर्मा, अवनी ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। मैंगो ग्रुप से हरसीरत ,अंशिका प्रथ, इशिका राणा, परिणीति द्वितीय, अराध्या भारद्वाज, श्रेया तृतीय स्थान पर रहे। ग्रुप मेलन से‌ इनायत राणा, साक्षी  प्रथम, तन्वी ठाकुर, गुरप्रीत द्वितीय,  धृति, अमोदिता तृतीय स्थान पर रहे।

    स्कूल  के निदेशक अनुज वशिष्ट ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित नहीं है बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसे मंच प्रदान करना है जहांँ वे अपनी प्रतिभा को खुलकर प्रस्तुत कर सकें। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक  कौशल ने कहा कि इन प्रतियोगिताओं से बच्चों की भाषा, प्रस्तुति कौशल और रचनात्मक सोच का विकास होता है। कविता वाचन से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसी गतिविधियां उन्हें पर्यावरण संरक्षण और नवाचार के लिए प्रेरित करती हैं।

  • Punjab News: नशा तस्करी में पार्षद गिरफ्तार, घर पर चला पीला पंजा

    Punjab News: नशा तस्करी में पार्षद गिरफ्तार, घर पर चला पीला पंजा

    मानसाः पंजाब सरकार द्वारा जहां नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है, वहीं अवैध कब्जों पर जिला प्रशासन द्वारा पीला पंजा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते वार्ड नंबर 16 के मौजूदा पार्षद के घर पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। इस दौरान प्रशासन ने पार्षद के घर पर पीला पंजा चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। बीते दिन पार्षद नशे के साथ गिरफ्तार किया गया था।

    बताया जा रहा है कि पार्षद के खिलाफ पहले भी दर्जनों मामले दर्ज हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसडीएम काला राम कांसल ने बताया कि जिन लोगों ने नगर कौंसिल की संपत्ति पर अवैध कब्जा किया था, उनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज वार्ड नंबर 16 के पार्षद अजय कुमार बोनी द्वारा किए अवैध कब्जे पर पीला पंजा चलाया गया है। यह कार्रवाई पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि यह व्यक्ति इस जगह पर नशा सप्लाई करता था और कल ही उसे नशे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था।

    उन्होंने बताया कि आने वाले समय में भी नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान मानसा के एसएसपी भगीरथ सिंह मीणा ने जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। वार्ड नंबर 16 के वर्तमान पार्षद अजय कुमार बोनी के खिलाफ पहले भी 16 मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट के मामले भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे युद्ध अभियान के तहत आज सरकारी संपत्ति पर किए गए अवैध कब्जों के चलते बुलडोजर कार्रवाई की गई है।

     

  • बंदरों के बीच हुई ‘Gangwar’ का वायरल हुआ वीडियो

    बंदरों के बीच हुई ‘Gangwar’ का वायरल हुआ वीडियो

    नई दिल्लीः बंदरों के बीच भयंकर गैंगवार की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों ओर से अपने-अपने दलों के बंदर मोर्चा संभाले हुए हैं। कभी एक दल अटैक के लिए आगे बढ़ता तो कभी दूसरा सामने वाले पर चढ़ाई कर देता है। लड़ाई के दौरान बंदर जोर-जोर से चिल्ला रहे हैं। दोनों ओर से बंदर मैदान में डटे हैं। इस दौरान एक दो राउंड झड़प कैमरे में रिकार्ड भी हुई है।

    39 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि बंदरों के दोनों दल एक दूसरे पर हमला करने के लिए आमने-सामने हैं। भयंकर लड़ाई छिड़ने वाली है। जिस जगह बंदरों के दलों में भिड़ंत हो रही है उसके बगल में पहाड़ भी है। वहीं सामने से कार भी गुजर रही है। हॉर्न का आवाज भी आ रहा है। इस वीडियो को किसी राहगीर ने अपने कैमरे में कैद करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बंदरों की लड़ाई में कई कारों के हार्न भी सुनाई दे रहे हैं। वहीं एक सफेद रंग की कार दिख भी रही है।

  • रेलवे की लापरवाही की वजह से महिलाओं को हुई परेशानी, उपायुक्त के माध्यम से रेल मंत्री को भेजा शिकायत पत्र

    रेलवे की लापरवाही की वजह से महिलाओं को हुई परेशानी, उपायुक्त के माध्यम से रेल मंत्री को भेजा शिकायत पत्र

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत पड़ते दौलतपुर चौक के साथ लगते गाँव डंगोह की रहने वाली तमन्ना राणा ने बताया कि वह 44 महिलाओं के साथ तीर्थ यात्रा पर गई थीं। जिस में बुजुर्ग महिलाए भी शामिल थीं। 16 अप्रैल की दोपहर को हरिद्वार से अंबाला छावनी तक उन्होंने गाड़ी संख्या 12053 में यात्रा शुरू करी। इस रेलगाड़ी को उसी शाम 05:43 पर अंबाला छावनी पहुँचना था और आगे सब को अंबाला छावनी से ही शाम 06:05 पर दौलतपुर चौक तक चलने वाली गाड़ी संख्या 12057 जन शताब्दी एक्सप्रेस में यात्रा करनी थी लेकिन रेलवे की लापरवाही से ट्रेन निर्धारित समय पर अंबाला स्टेशन नहीं पहुँची जिस कारण अगली ट्रेन वहाँ से रवाना हो गई। इस कारण महिलाओं को काफ़ी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ा और वह किसी तरह तेज़ तूफ़ान के बीच रात 02:00 बजे अपने घर पहुँची। तमन्ना ने आगे बताया कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है लेकिन सब को इसका हर्जाना भरना पड़ा है। उन्होंने बताया कि प्रति व्यक्ति 200 रूपए के हिसाब से 9500/- टिकट बुक के बर्बाद हुए। उन्होंने रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया है कि वह इस मामले में जाँच करें। रेलवे अपनी गलती स्वीकार करें क्योंकि इस में हमारी कोई गलती नहीं हैं।
  • Punjab News: आग लगने से सैंकड़ों एकड़ गेहूं और नाड़ जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab News: आग लगने से सैंकड़ों एकड़ गेहूं और नाड़ जलकर राख, देखें वीडियो

    गुरुहरसहाएः फिरोजपुर के आस-पास के गांवों में लगी भयानक आग से लालचियां, छप्पा अड़िकी, झावला और कोहर सिंह वाला में सैंकड़ों एकड़ नाड़ और सैंकड़ों एकड़ गेहूं जलने की सूचना मिली है। दरअसल, दोपहर में तेज हवाओं के कारण आग फैल गई। गांव के किसानों ने अपने-अपने ट्रैक्टर और अन्य साधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने के कारण आग गांव कोहर सिंह वाला के रेलवे स्टेशन के पास फैल गई।

    इससे गांव कोहर सिंह वाला के किसान अंगरेज सिंह के 8 एकड़ गेहूं जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा किसान नरिंदर सिंह के खेतों में 25 एकड़ गेहूं जल गया। गांव दिलाराम में एक किसान के 18 एकड़ और बस्ती लाभ सिंह वाली में भी विभिन्न किसानों के 20 एकड़ गेहूं आग से जल गए। इस आग से कई अन्य किसानों की भी गेहूं की फसल जल गई। फायर ब्रिगेड काफी देर से पहुंची, जिससे यह गेहूं जल चुका था।

    इसी तरह ज़ीरा के नज़दीकी गाँवों में आग लगने से सैंकड़ों एकड़ गेहूं और नाड़ जल गई। जानकारी के अनुसार मलोके गाँव के पास हड्डा रोड़ी के नज़दीक लगी आग इस कदर बढ़ गई कि गाँव गामे वाली, बस्ती मलो के, हाजी वाली, बस्ती मलसियां आदि सैंकड़ों एकड़ क्षेत्र में फैल गई, जिससे किसानों की गेहूं आग की भेंट चढ़ गई।

    इस मौके पर धरमकोट, फिरोजपुर और ज़ीरा की 6 फायर ब्रिगेड गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौजूद थीं, पर आग इतनी भयानक थी कि आग बुझाने के बावजूद भी वह बस्ती बूटे वाली और अन्य इलाकों को अपनी चपेट में ले रही थी। इस आग से जहां किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, वहीं इस लगी आग में किसानों के ट्रैक्टर और कम्बाइन के जलने की भी खबर है। इस मौके पर इलाके के कई किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ जमीन का आग लगने से बचाव करने में जुट गए।

  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री सौंद, तालाबों का किया निरीक्षण, देखें Video

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचे ग्रामीण विकास मंत्री सौंद, तालाबों का किया निरीक्षण, देखें Video

    फतेहगढ़ साहिबः राज्य में आगामी बारिश सीजन से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। बारिश के चलते किसी तरह के बांध न टूटे इसके लिए सरकार ने तलाबों की सफाई के लिए बजट पास कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए पंजाब के ग्रामीण विकास व पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अगले कुछ हफ्तों में लगभग 15000 तालाबों की सफाई करने के लिए तैयार है, जिसके संबंध में पंजाब सरकार ने हाल ही में गांवों के विकास के लिए 4573 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने सरहिंद ब्लॉक के गांव चनारथल कलां, खरे और डेरा मीर मीरां, बस्सी पठाना ब्लॉक के गांव रैली और खेड़ा ब्लॉक के गांव इसरहेल और चुन्नी कलां में छप्पड़ों की सफाई प्रोजेक्टों का निरीक्षण भी किया।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता गांवों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना है, जिसके तहत गांव के तालाबों और खेल के मैदानों की मुरम्मत और रख-रखाव पर विशेष जोर दिया जा रहा है। थापर/सीचेवाल मॉडल के माध्यम से गांवों में सीवेज उपचार सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों को भी क्षेत्र का दौरा करने और प्राथमिकता के आधार पर तालाबों की सफाई की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

    तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि राज्य के अधिकतर गांवों में छप्पड़ों की सफाई और गंदे पानी की निकासी का काम शुरू हो चुका है। जल्द ही सभी गांवों को कवर कर लिया जाएगा। 1062 तालाबों से अपशिष्ट जल पहले ही निकाला जा चुका है और लगभग 400 तालाबों से गाद हटा दी गई है। आवश्यकतानुसार तालाबों से पुनः गाद निकालने का कार्य किया जा रहा है।

  • जिला ऊना में निर्माणाधीन परियोजनाओं का सचिव अभिषेक जैन ने किया निरीक्षण

    जिला ऊना में निर्माणाधीन परियोजनाओं का सचिव अभिषेक जैन ने किया निरीक्षण

    रेलवे अंडरपास और पंडोगा-त्यूड़ी पुल से क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई रफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव अभिषेक जैन ने शनिवार को ऊना जिले के मलाहत में निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास तथा स्वां नदी पर बन रहे पंडोगा-त्यूड़ी पुल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उच्च मार्ग और लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान अभिषेक जैन ने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि सभी विकास परियोजनाएं तय समय-सीमा के भीतर पूरी की जा सकें। उन्होंने कहा कि इन दोनो परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्रीय विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

    अभिषेक जैने ने बताया कि ऊना विधानसभा क्षेत्र के मलाहत में लगभग 11 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे रेलवे अंडरपास का 45 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रेलवे अंडरपास कार्य को 13 अगस्त, 2025 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। इस अंडरपास के बन जाने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात सुगम होगा तथा पीरनिगाह जैसे धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं सहित आमजन को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग के चलते लोगों को लंबे समय तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है, जिससे आपातकालीन सेवाओं को भी बाधा पहुंचती है। अंडरपास बनने से यह समस्या समाप्त हो जाएगी।

    इसके अतिरिक्त सचिव ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंडोगा गांव में 50.60 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पंडोगा-त्यूड़ी पुल के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 560 मीटर लंबा यह पुल का निर्माण कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण किया जाएगा। इस पुल के निर्माण से हरोली और कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। साथ ही पंडोगा, खड्ड, पंजावर एवं पंडोगा इंडस्ट्रियल एरिया के लिए आवागमन और मालवहन की सुविधा में सुधार होगा। साथ ही बसाल, त्यूड़ी तथा महाराज सुग्रीवानंद आश्रम बसाल आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी विशेष सुविधा प्राप्त होगी। सचिव अभिषेक जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्यवासियों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी और समयबद्ध विकास कार्यों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग हर्ष पुरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग हरोली बलदेव सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग बंगाणा अरविंद लखनपाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग भरवाईं हरगोबिन्द कौशल, एसडीओ  अरविन्द चौधरी, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय एनएच हरि राम  तथा एसडीओ एनएच राजेश कुमार उपस्थित रहे।

  • Punjab News: सैनिक स्कूल में करंट लगने से 2 की माैत

    Punjab News: सैनिक स्कूल में करंट लगने से 2 की माैत

    कपूरथलाः सैनिक स्कूल कपूरथला में शहद करंट लगने से 2 लोगों की माैके पर ही माैत हो गई। मृतकों की पहचान दिनेश कुमार और सचिन दोनों निवासी जालंधर के ताैर पर हुई है। दोनों यूपी के मूल निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार यूपी के मूल निवासी दिनेश अपने मामा ननसो और सचिन के साथ सैनिक स्कूल में शहद निकालने आया था।

    इसी दाैरान दिनेश और सचिन लोहे की सीढ़ी ला रहे थे कि सीढ़ी हाइपरटेंशन तारों से टकरा गई और दोनों की झुलसने से माैत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है और घटना की सूचना परिजनों को दे दी है।