Blog

  • Punjab News: Head Constable Didar Singh को नम आंखों से दी विदाई, देखें वीडियो

    Punjab News: Head Constable Didar Singh को नम आंखों से दी विदाई, देखें वीडियो

    पठानकोटः आईटीबीपी (इंडो तिब्बत बॉर्डर पुलिस) की 21 बटालियन के हेड कांस्टेबल दीदार सिंह जो जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तैनात थे जिनका 16 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान हार्टअटैक से देहांत हो गया था, आज गांव उपरली जैनी में पूरे सैन्य सम्मान से उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सांबा से डीएसपी जिगमत रंगडोल के नेतृत्व में पहुंची आईटीबीपी की 47 बटालियन के जवानों ने शस्त्र उल्टे कर हवा में गोलियां चलाते हुए बिगुल की गौरवशाली धुन के साथ शहीद हेड कांस्टेबल दीदार सिंह को सलामी दी।

    इस अवसर पर डीएसपी जिगमत रंगडोल, एसआई तिलक सिंह संबियाल, शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंद्र सिंह विक्की, प्रैस सचिव बिट्टा काटल, शहीद लांसनायक डिप्टी सिंह सेना मेडल के भतीजे वरिंदर सिंह, एएसआई संदीप सिंह ललोत्रा ने शहीद की पार्थिव देह पर रीथ चढ़ा दिवगंत सैनिक को सैल्यूट करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

    इससे पहले तिरंगे में लिपटे हेड कांस्टेबल दीदार सिंह की पार्थिव देह जब गांव उपरली जैनी पहुंची तो पिछले दो दिनों से शोक में डूबे हर गांववासी की आंखें नम हो उठीं। तिरंगे में लिपटी बेटे की पार्थिव देह को देख मां कुलदीप कौर व पत्नी बलजीत कौर, छोटी बहन जसबीर कौर व भाई बलकार सिंह भावुक होकर रोते रहे। कांस्टेबल दीदार सिंह के बेटे हरमन ने जब पिता की चिता को मुखाग्नि भेंट की तो सारा श्मशानघाट भारत माता की जय, बोले सो निहाल के जयघोष से गूंज उठा।

  • विदेश में पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

    विदेश में पंजाबी युवक की सड़क हादसे में मौत, देखें वीडियो

    बरनाला : पंजाबी युवक की फिलीपींस की राजधानी मनीला में सड़क हादसे में मौत की खबर सामने आई है। मृतक की पहचान जीवनजोत सिंह(28) निवासी गांव महल कलां के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार  बेहतर भविष्य की तलाश में करीब दो साल पहले मनीला गया था। बताया जा रहा है कि मनीला में युवक की कार बस और बाइक से टकरा गई। इस हादसे में जीवनजोत की मौत हो गई।

    महल कला सोढे के सरपंच सरबजीत सिंह संभू ने बताया कि उसकी कार बस और मोटरसाइकिल से टक्करा गई।जीवनजोत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसके पिता का देहांत लगभग 12 साल पहले हो चुका था। इस दुखद घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। जीवनजोत की मां, जो अब अकेली रह गई हैं, की स्थिति बेहद दयनीय है। परिवार के पास मृतक का पार्थिव शरीर पंजाब लाने के लिए संसाधन नहीं हैं। सरपंच ने पंजाब और केंद्र सरकार से मदद की अपील की है ताकि जीवनजोत का पार्थिव शरीर उसकी मातृभूमि लाया जा सके।

     मृतक की माता ने बताया कि बुधवार को उनकी अपने बेटे से आखिरी बार बात हुई थी, जिसके बाद उसने कहा वह सो रहा है और सुबह बात करेगा। जिसके बाद उन्होंने कई बार फोन किया, लेकिन उनके बेटे ने फोन नहीं उठाया। उन्होंने बताया कि जब रिश्तेदार हमारे घर आने लगे तो उन्हें संदेह हुआ कि उनके बेटे को कुछ हो गया है और बाद में पता चला कि उसकी मौत हो गई है। मृतक के गांव वासी अजमेर सिंह ने कहा कि मृतक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उन्होंने कहा की मृतक के शव को पंजाब लाने के लिए परिवार असमर्थ है, जिसके लिए वह केंद्र और पंजाब सरकार से मदद की अपील करते हैं।

  • Punjab News: देर रात सड़कों पर निकले SSP,  नशा तस्करों को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: देर रात सड़कों पर निकले SSP, नशा तस्करों को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः शहर में लगाए जा रहे स्पेशल नाकों का जायजा लेने के लिए देर रात एसएसपी अदित्य टीम के साथ सड़कों पर उतरे। इस दौरान उन्होंने नाकों पर निरीक्षण किया और स्तिथि का जायजा लिया। एसएसपी अदित्य ने बताया कि शहर और सरहदी इलाकों में विशेष टीमें बनाकर पूरे जिले में सुरक्षा के प्रबंध बढ़ाए गए हैं।

    इसके साथ ही दिन-रात नाके लगाए जा रहे हैं। पिछले एक महीने में चल रही युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम में अब तक लगभग 100 नशा तस्करों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा जिन शरारती तत्वों के पास अवैध असलहा था, उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। साथ ही लोगों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन न करें, खासकर जो लोग बुलेट बाइक पर पटाखे मारते है, उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा।

  • Jalandhar News: पंजपीर बाजार में देर रात दुकान में लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पंजपीर बाजार में देर रात दुकान में लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधरः महानगर के सबसे तंग बाजार पंजपीर में देर रात आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग आरटीएस ट्रेडर्स की दुकान में लगी। देखते ही देखते आग इतनी भड़क गई कि आग की लपटें बाहर तक आने लगीं। मौके पर लोगों ने आग पर काबू पाना चाहा, लेकिन आग तेजी से फैलती गई। जिसके बाद तुरंत फायरब्रिगेड को सूचित किया।

    दुकान में प्लास्टिक का सामान पड़ा होने के कारण आग तेजी से फैल रही थी। गली तंग होने के चलते फायरब्रिगेड की गाड़ी को बाजार में आने में काफी दिक्कत का सामने करना पड़ा। दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी अनुसार दुकान में पड़ा सारा सामान जलकर राख हो गया। जिससे लाखों का नुक्सान हो गया।

  • Punjab News: Shiv Sena नेता ने साथियों संग दंपति को बीच सड़क पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: Shiv Sena नेता ने साथियों संग दंपति को बीच सड़क पीटा, देखें वीडियो

    लुधियानाः हैबोवाल इलाके की दुर्गा कॉलोनी में मारपीट का मामला सामने आया है। खुद को शिवसेना नेता बताने वाले एक व्यक्ति ने साथियों सहित एक परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। मारपीट में महिला की हालत गंभीर है और उसके पति के सिर में भी चोट आई है। घायलों को देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    महेंद्र दास ने बताया कि वह चंडीगढ़ में काम करता है। परिवार दुर्गा कॉलोनी में रहता है। देर शाम कुछ युवक घर में घुस आए और घर का सारा सामान ट्रक में फेंक दिया। जिस मकान में वह 2006 से रह रहा है, उसके मालिक की मौत हो चुकी है। मेरे परिवार ने मेरी मां का ख्याल रखा। मरने से पहले मेरी मां ने कहा था कि तुम घर में रहो और जब मेरा बेटा इंग्लैंड से आए तो उसके कहने पर घर खाली कर देना। लेकिन बचना नाम का व्यक्ति कुछ लोगों के साथ आता रहता है और कहता है कि यह मकान उसकी मौसी का है।

    महेंद्र दास ने कहा कि मकान पर केस कोर्ट में चल रहा है। हमलावर धक्के से उगाही करने आते हैं। उन्हें पैसे देने से मना कर दिया है। इसी बात को लेकर वह अपने साथ खुद को शिव सेना का नेता कहने वाले व्यक्ति को लेकर आए। जिन्होंने घर पर तोड़फोड़ की। देर शाम जब वह उससे बात करने गली में आया तो लोगों ने बीच सड़क मुझे और पत्नी को पीटा। थाना हैबोवाल में शिकायत दर्ज करवाने गया लेकिन पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। घायल कृष्णा ने कहा कि गुंडों ने जमकर पीटा है। 20 साल से हम मकान में रहते है। अदालत में केस चल रहा है लेकिन गुंडे हमेशा मकान दबाने की कोशिश में लगे है।

  • सड़क किनारे खड़े Truck से टकराया ट्रक, चालक का पैर टूटा

    सड़क किनारे खड़े Truck से टकराया ट्रक, चालक का पैर टूटा

    बेतियाः जगदीशपुर-गोपालगंज मुख्य मार्ग पर देर रात बड़ा हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल एक ट्रक चालक का पैर टूट गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। बैरापरसौनी के पास रात करीब 2 बजे जगदीशपुर से आ रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े दूसरे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

    उन्होंने देखा कि खड़े ट्रक का चालक केबिन में फंसा हुआ था। ग्रामीणों ने तुरंत चालक को बाहर निकाला। दुर्घटना में चालक का पैर टूट गया था। घायल चालक को तत्काल नौतन पीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने चालक की गंभीर स्थिति को देखते उसे बेहतर इलाज के लिए बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। नौतन थाना के थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Haryana News : आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 4 जवान घायल

    Haryana News : आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, SI समेत 4 जवान घायल

    हरियाणा : फरीदाबाद में आरोपी के परिवार के सदस्यों और गांव के स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम आरोपी को गिरफ्तार करने गई थी। इसी दौरान हमला किया गया। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। अधिकारियों ने बताया कि घायल पुलिसकर्मियों का गुरुग्राम और फरीदाबाद के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। 

    जहां उनका इलाज जारी है।  यह घटना तब हुई जब पुलिस टीम वाहन चोरी के एक मामले में आरोपी सलीम उर्फ ​​सल्ली को गिरफ्तार करने के लिए नूंह जिले के जमालगढ़ गांव पहुंची थी। एएसआई समसुद्दीन की शिकायत के अनुसार आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद टीम एक निजी कार में लेकर आ रही थी। इसी बीच रास्ते में एक पिकअफ जीप ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।

     वहीं, जब टीम दोपहर करीब 2 बजे आदराव चौक, जमालगढ़ पहुंची, तो सड़क के किनारे खड़े करीब 20 व्यक्तियों और एक महिला ने उनके वाहन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। फिलहाल मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत 20 व्यक्तियों सहित एक महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। 

  • आज का राशिफल, 20 अप्रैल 2025

    आज का राशिफल, 20 अप्रैल 2025

    आज वैशाख कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज शाम 7 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 13 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 49 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज भानु सप्तमी मनाई जाएगी।

    मेष राशि:  आज कुछ नया करने का दिन है। आप किसी काम के बारे में नए सिरे से सोच सकते हैं। आज आपका सपना साकार होने वाला है।व्यापार में रोज की अपेक्षा अच्छा लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।उसे हासिल करने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत की जरूरत है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। अधिकतर काम व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

    वृष राशि:  आज अपनी बोलचाल का लहजा नर्म रखें। गलत शब्दों के प्रयोग से रिश्ते खराब हो सकते हैं। किसी प्रकार की दुविधा की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उचित रहेगी। आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम या मीटिंग की वजह से आपको आउट ऑफ स्टेशन या फिर विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपको काम में ज्यादा तरक्की मिलेगी। लवमेट साथ में मूवी देखने जाएंगे। दोस्त से मुलाकात होने के भी संकेत बन रहे हैं, उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

    मिथुन राशि: आज अपने व्यावसायिक संपर्कों को और मजबूत करें। आपको अच्छे ऑर्डर और नए अनुबंध मिल सकते हैं। आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना घर के वातावरण को खुशनुमा रखेगा। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा।  आपकी मेहनत से काम समय पर पूरे हो जाएंगे और साथ ही कर्मचारियों का भी काम पर पूरा समर्पण रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को बदलाव संबंधी मौके मिल सकते हैं।

    कर्क राशि:आज अपरिचित लोगों से मेल मुलाकात करते समय अपनी सीक्रेट बातें शेयर ना करें। ईगो और अति आत्मविश्वास की भावना आपकी कमजोरी भी है, इस पर काबू रखें।आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते किसी काम में समस्या आ सकती है। आज का दिन परिवारजनों के साथ बहुत ही सुकून भरा बीतेगा। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने में मदद करेगी। आज सामाजिक गतिविधियों में आपका उचित योगदान बना रहेगा।

    सिंह राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा।दोस्तों के साथ घूमने संबंधी प्रोग्राम बनाएंगे। आज किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर में कुछ समस्या हो सकती हैं। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास ना करके सारे निर्णय स्वयं ही ले। समस्या आने पर घर के सदस्य से मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक साबित होगा।जो छात्र बारहवीं के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपका उलझा हुआ काम बन सकता है, इसलिए पूरा ध्यान उस पर केंद्रित रखें। आज का दिन अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बहुत ही अनुकूल है।

    कन्या राशि: आप आपके कार्य जरूर सफल रहेंगे। कन्या के लिए आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। अनुभवी लोगों का सानिध्य करने का मौका मिलेगा जिससे दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आप कुछ नया करने की सोचेंगे। नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। फाइनेंस संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। दांपत्य रिश्ते में मधुरता आयेगी। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं।

    तुला राशि: आज ध्यान रखें कि किसी भी निर्णय को लेने में बहुत अधिक समय लगाने से कई उचित मौके हाथ से निकल भी सकते हैं।आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होंगे। दूसरों की सलाह पर अमल करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार भी अवश्य कर लें। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

    वृश्चिक राशि: आज आपका दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। आपको मन मुताबिक फल मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। किसी के साथ साझेदारी के लिए दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी काम के लिए आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। लोहे का व्यापार कर रहे लोगों का व्यापार अच्छा चलेगा। आज आपको अचानक धन लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    धनु राशि: आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज कार्यस्थल में आपकी निगरानी बहुत जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही से महत्वपूर्ण ऑर्डर हाथ से निकल भी सकते हैं। बेहतर होगा अपनी नीतियों में कुछ बदलाव लाएं। सहयोगियों तथा कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। अनुभवी लोगों के साथ संपर्क में रहने से आपके लिए फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पाएंगे।

    मकर राशि:  आज आपकी समस्या हल होने वाली है। सकारात्मक नजरिया रखने से भी परिस्थितियां अपने आप ही सामान्य हो जाएंगी। आपकी संतान का ध्यान भी अपनी पढ़ाई की तरफ लगा रहेगा। तथा किसी विषय को लेकर चल रही समस्या भी दूर होगी। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरूरत है। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा।

    कुंभ राशि: आज व्यावसायिक मामलों में बहुत ही धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय में उचित उपलब्धियां बन रही हैं। हालांकि अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। किसी की मदद से बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ होगी। हर कोई आपसे अच्छा व्यवहार करेगा। आज समाज से जुड़े कार्यों को करने के लिए दिन उत्तम है। किसी काम के लिए आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है।

    मीन राशि: आज परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। साझेदारी संबंधी बिजनेस में साझेदार के साथ चल रही गतिविधियों को शांति से सुलझाएं। गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। किसी नजदीकी संबंधी द्वारा शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा वातावरण रहेगा। आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं।आज कार्यस्थल पर बिजनेस में बहुत व्यस्तता और मेहनत रहेगी। बिजनेस में बड़ी डील होने की संभावना है। पब्लिक डीलिंग में भी फायदेमंद स्थितियां रहेंगी।

  • Jalandhar News: इन थानों के SHO के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Jalandhar News: इन थानों के SHO के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर की अगुवाई में कई थानों के SHO के तबादला किए गए। जिसमें से थाना नंबर 4, थाना नंबर 8, थाना नंबर 7 थाना रामा मंडी, बस्ती बावा खेल, नई बारादरी के SHO शामिल है। देखें लिस्ट

  • Punjab Mandi Board के सचिव रामवीर ने संगरूर जिले की अनाज मंडियों का किया औचक दौरा

    Punjab Mandi Board के सचिव रामवीर ने संगरूर जिले की अनाज मंडियों का किया औचक दौरा

    72 घंटे के भीतर उठान न होने पर खरीद एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश

    चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव रामवीर ने आज संगरूर जिले की अनाज मंडियों का अचानक दौरा किया। धूरी और संगरूर अनाज मंडियों के दौरे के दौरान उन्होंने किसानों द्वारा अनाज मंडियों में लाए गए गेहूं में नमी की मात्रा का भी निरीक्षण किया।

    उन्होंने कहा कि गत दिवस आए तेज तूफान व बारिश के कारण मंडियों के इर्द गिर्द लगी गेहूं की ढेरियों में पानी भर गया था, लेकिन मंडियों में मौजूद मंडी बोर्ड के कर्मचारी व आढ़ती तुरंत एक्शन लेते हुए पंखे लगाकर गेहूं को सुखाने की प्रक्रिया को अंजाम दे रहे हैं। जिन मंडियों में बारिश का पानी इक्कठा हो गया था, उसे दो घंटे के भीतर निकाल दिया गया।

    सचिव ने मंडी बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 24 घंटे मंडियों में रहें तथा मंडियों में आने वाले किसानों के लिए हर सुविधा सुनिश्चित करें। खरीद की जाने वाली फसल का यदि 72 घंटे के भीतर उठान नहीं हुआ , तो संबंधित खरीद एजेंसियों को नोटिस जारी किया जाएगा।

    पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव रामवीर ने किसानों से बातचीत की और उनसे संयम बरतने की अपील करते कहा कि पंजाब सरकार हर समय किसानों के साथ खड़ी है। इस अवसर पर मुख्य मंत्री फील्ड अधिकारी करमजीत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने गेहूं का पूरा सीजन सुचारू रूप से पूरा करने के आदेश दिए हैं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों द्वारा अनाज मंडियों में लाई गई सूखी फसल की सरकारी बोली 24 घंटे के अंदर-अंदर की जाए, सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदे गए गेहूं का भुगतान 48 घंटे के अंदर किया जाए तथा खरीदी गई फसल का उठान 72 घंटे के अंदर किया जाए।

    इस अवसर पर मार्केट कमेटी संगरूर के चेयरमैन अवतार सिंह एलवाल ने पंजाब सरकार की ओर से भरोसा दिलाया कि सरकार अनाज मंडियों में आए गेहूं का एक-एक दाना खरीदने के लिए वचनबद्ध है। इस दौरान एसडीएम धूरी विकास हीरा, एक्सियन मंडी बोर्ड पुनीत शर्मा, जिला मंडी अधिकारी कुलजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी व आढ़ती भी मौजूद थे।