जालंधर/वरुणः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस के द्वारा बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस दौरान पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी है। बताया जा रहा है कि पैरामिलिट्री फोर्स ने अमृतपाल का गांव पूरी तरह सील कर दिया है। अमृतसर स्थित अमृतपाल का गांव जल्लुपुर खेड़ा पैरामिलिट्री ने सील कर दिया है।
Blog
-

जालंधरः क्रिकेटर हरभजन सिंह के नाम पर लोगों से ठगी
जालंधर/वरुण/हर्ष: राज्यसभा सदस्य एवं क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। दरअसल, हरभजन सिंह के नाम पर ठगों सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ठगना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर हरभजन सिंह के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर भज्जी के नाम से अकाउंट बनाकर ऑडियो मैसेज छोड़े जा रहे हैं। क्रिकेटर हरभजन सिंह भज्जी ने फर्जी अकाउंट के बारे में पता चलते ही कड़ा संज्ञान लिया है।

हरभजन सिंह ने तुरंत अपने ट्विटर हैंडल पर मैसेज छोड़ा ‘ फेक अकाउंट से सतर्क रहें, यदि आपको कोई हरभजन 3 से मैसेज करता है और आपसे संपर्क करने की कोशिश करता है तो उसका जवाब न दें। वह आपसे पैसे मांगेगा और यह फर्जी अकाउंट है।’ हरभजन ने अपने ट्वीट के अंत में लिखा है कि यह उनका इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट नहीं है। इस फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट को लेकर भज्जी ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम सेल से भी की है।
-

जालंधरः पंजाब के इन इलाकों में इतने बजे तक बंद रहेंगी इंटरनेट सेवा
जालंधर/वरुणः अमृपाल सिंह के खिलाफ पुलिस के द्वारा बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी के तहत पंजाब के कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए पंजाब के गृह सचिव अनुराग वर्मा ने कहा है कि पंजाब में कल दोपहर 12 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।

इस दौरान पूरे पंजाब में यह सेवा बंद रहेगी। मोबाइल पर इंटरनेट नहीं चलेगा लेकिन वाई फ़ाई सेवा चलती रहेगी। सरकार की तरफ़ से यह फ़ैसला इसलिया लिया गया है ताकि अमृतपाल की तरफ़ से की जा रही है लोगों को एकत्र करने की अपील क़ामयाब न हो सके। ग़ौरतलब है कि अमृतपाल सिंह सोशल मीडिया पर लगातार लोगों को एकत्र होने के लिए अपील कर रहा था।
-

जालंधरः अमृतपाल सिंह के साथियों की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस सासंद रवनीत बिट्टू का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो
जालंधर, वरुणः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह के साथियों की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस सासंद रवनीत बिट्टू का बड़ा बयान सामने आया है। रवनीत बिट्टू ने अमृतपाल सिंह पर जमकर निशाना साधा है। वीडियो में बिट्टू ने कहा कि अमृतपाल ने बाणे को दबा लगा दिया है। कभी किसी गली में भाग रहा है तो कभी किसी गली में गाड़ी से स्कूटर पर बैठकर भाग रहा है। बिट्टू ने कहा कि अमृतपाल सिंह लोगों को गुमराह कर रहा है।
-

जालंधरः अमृतपाल सिंह के साथियों की गिरफ्तारी के बाद कई जगह इंटरनेट हुआ बंद
जालंधर, वरुण: वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अमृतपाल के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है। मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब के कई इलाकों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। बठिंडा, पटियाला, मोहाली, तरतारन, जालंधर तथा अमृतसर में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। वहीं अमृतपाल सिंह के साथियों की गिरफ्तारी के बाद थाना मेहतपुर बंद कर दिया गया है। बता दें कि अमृतपाल के पीछे पंजाब पुलिस की 100 गाड़ियां लगी हई है।
धर्मकोट के नजदीक महितपुर थाने के पास पुलिस ने अमृतपाल सिंह के 6 साथियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने उक्त व्यक्तियों से हथियार भी बरामद किए है। दरअसल, अमृतपाल सिंह के काफिले का पुलिस पीछा कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने 2 गाड़ियां बरामद की है। अमृतपाल सिंह के खिलाफ 3 मामले दर्ज है। जिसमें से 2 हेट स्पीच के संबंधित है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह मौके से फरार हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने जगह-जगह पर नाकेबंदी कर तालाशी अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार रामपुराफूल के ममदोट में अमृतपाल का प्रोग्राम था जहां अमृतपाल वहां पर नहीं पहुंचा।
बताया जा रहा है कि अमृतपाल ने सुबह 9.30 बजे पहुंचना था। बता दें इस मामले के बाद मोगा में भारी हलचल देखने को मिली। बड़ी गिनती में पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान अधिकारी, मुलाजिम मौके पर मौजूद थे। गाड़ी के जरिए छानबीन और चैकिंग की गई। अर्द्धसैनिक बल भी तैनात किया गया है। इस दौरान पंजाब पुलिस की बड़े एक्शन की तैयारी में थी। वहीं कुछ पुलिस कर्मी अभी भी काफिले का पीछे कर रहे है। इस दौरान अमृतपाल सिंह का खासमखास साथी “प्रधानमंत्री” भगवंत सिंह बाजेके पर पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। बाजेके के पीछे पुलिस लगी हुई है और वह खेतों की तरफ भाग रहा है। बाजेके ने खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की है।
-

ਪੰਜਾਬ : ਧੰਨ-ਧੰਨ ਬਾਬਾ ਭਾਗੀ ਸ਼ਾਹ ਮਸਤਾਨਾ ਅਤੇ ਸਾਈਂ ਸ਼ਾਮ ਸ਼ਾਹ ਜੀ ਦਾ ਊਰਸ ਬੜੀ ਸ਼ਰਧਾ ਪੂਰਵਰਕ ਮਨਾਇਆ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਤਲਵਾੜਾ/ ਸੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਧੰਨ-ਧੰਨ ਬਾਬਾ ਭਾਗੀ ਸ਼ਾਹ ਮਸਤਾਨਾ ਜੀ ਦਾ 9ਵਾਂ ਊਰਸ 15 ਮਾਰਚ ਅਤੇ ਸੇਵਕ ਸ਼ਾਈ ਸ਼ਾਮ ਸ਼ਾਹ ਜੀ ਦਾ 6ਵਾਂ ਊਰਸ 17 ਮਾਰਚ ਨੂੰ ਸ਼ਾਹ ਨਹਿਰ ਬੈਰਾਜ 52 ਗੇਟ ਤਲਵਾੜਾ ਵਿਖੇ ਸਮੂਹ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅਤੇ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਬੜੀ ਹੀ ਸ਼ਰਦਾ-ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਬਾਹਰੋ ਆਈਆਂ ਅਲੱਗ ਅਲੱਗ ਸੰਗੀਤ ਪਾਰਟੀਆਂ ਅਤੇ ਕਵਾਲਾਂ ਵੱਲੋਂ ਬਾਬਾ ਜੀ ਦਾ ਗੁਨਗਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਮੂਹ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਏ ਹੋਏ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸਰੋਪੇ ਪਾਕੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਬਾਬਾ ਜੀ ਦਾ ਅਟੁੱਟ ਲੰਗਰ ਵੀ ਵਰਤਾਇਆ ਗਿਆ।
-

जालंधरः पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन, जगह-जगह की नाकेबंदी, अमृतपाल सिंह मौके से फरार, देखें वीडियो
जालंधर, वरुण/हर्षः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अमृतपाल के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है। अमृतपाल के पीछे पंजाब पुलिस की 100 गाड़ियां लगी हई है। सूत्रों के अनुसार धर्मकोट के नजदीक महितपुर थाने के पास पुलिस ने अमृतपाल सिंह के 6 साथियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने उक्त व्यक्तियों से हथियार भी बरामद किए है। दरअसल, अमृतपाल सिंह के काफिले का पुलिस पीछा कर रही थी। बताया जा रहा है कि पुलिस के पीछे करने के दौरान अमृतपाल सिंह अपनी मर्सडीज गाड़ी से निकलकर किसी दूसरी गाड़ी में फरार हो गया है।
इस दौरान पुलिस ने 2 गाड़ियां बरामद की है। अमृतपाल सिंह के खिलाफ 3 मामले दर्ज है। जिसमें से 2 हेट स्पीच के संबंधित है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह मौके से फरार हो गया है। जिसके बाद पुलिस ने जगह-जगह पर नाकेबंदी कर तालाशी अभियान शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार रामपुराफूल के ममदोट में अमृतपाल का प्रोग्राम था जहां अमृतपाल वहां पर नहीं पहुंचा। बताया जा रहा है कि अमृतपाल ने सुबह 9.30 बजे पहुंचना था, लेकिन वह नहीं पहुंचा तो स्टेज से कार्यक्रम रद्द करने का एलान कर दिया गया।
बता दें इस मामले के बाद मोगा में भारी हलचल देखने को मिली। बड़ी गिनती में पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान अधिकारी, मुलाजिम मौके पर मौजूद थे। गाड़ी के जरिए छानबीन और चैकिंग की गई। अर्द्धसैनिक बल भी तैनात किया गया है। इस दौरान पंजाब पुलिस की बड़े एक्शन की तैयारी में थी। वहीं कुछ पुलिस कर्मी अभी भी काफिले का पीछे कर रहे है। इस दौरान अमृतपाल सिंह का खासमखास साथी “प्रधानमंत्री” भगवंत सिंह बाजेके पर पुलिस ने शिकंजा कस लिया है। बाजेके के पीछे पुलिस लगी हुई है और वह खेतों की तरफ भाग रहा है। बाजेके ने खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की है।
-

जालंधरः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह के 6 साथी हथियारों सहित गिरफ्तार
जालंधर, वरुण/हर्ष: वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अमृपाल सिंह के 6 साथियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस ने उक्त व्यक्तियों से हथियार भी बरामद किए है। दरअसल, अमृतपाल सिंह के काफिले का पुलिस पीछा कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने 2 गाड़ियां बरामद की है। अमृतपाल सिंह के खिलाफ 3 मामले दर्ज है। जिसमें से 2 हेट स्पीच के संबंधित है। सूत्रों के अनुसार धर्मकोट के नजदीक महितपुर थाने के पास पुलिस ने गिरफ्तारी की है।
-

बाइक सवार लुटेरों ने हथियार के बल पर BJP पार्षद से लूटी कार, किया हमला
खरखौदाः सोनीपत के खरखौदा में बाइक सवार तीन बदमाशों ने रोहतक मार्ग पर नंदीशाला के पास भाजपा के वरिष्ठ नेता गुलशन ठेकेदार को रोककर कार लूट ली। लूट के बाद बदमाश रोहतक की तरफ फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने गुलशन को पिस्तौल के बट से मारकर घायल कर दिया है। ठेकेदार को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने उनके बयान पर तीन बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। खरखौदा की पक्का बाग कॉलोनी निवासी गुलशन ठेकेदार खरखौदा नगर पालिका के मनोनीत पार्षद हैं। वे भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रह चुके हैं। गुलशन ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार दोपहर में रोहतक मार्ग पर स्थित अपने परिचित के ईंट भट्ठे पर गए हुए थे।

वहां से वह ब्रेजा कार में सवार होकर सिसाना की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उनको आवाज देकर कहा कि उनकी कार की डिग्गी खुली हुई है। जिस पर उन्होंने कार को एक तरफ रोक दिया और उतरकर डिग्गी की जांच करने लगे। इतने में युवकों ने उन पर पिस्तौल तान दी और गाड़ी में बैठने के लिए कहा। उन्होंने विरोध किया तो उन पर पिस्तौल के बट से वार किए, जिससे उनके दोनों हाथ और आंख के ऊपर चोट आई। इसके बाद दो बदमाश उनकी गाड़ी लेकर रोहतक की तरफ भाग गए, जबकि तीसरा बाइक पर चला गया। मौके पर एकत्रित लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। ठेकेदार को खरखौदा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई, रोहतक रेफर कर दिया गया।
वारदात की सूचना मिलने के बाद खरखौदा पुलिस ने रोहतक मार्ग पर लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला। मामले की जांच के लिए सीआईए की टीम भी लगा दी गई है। पुलिस ने आसपास के जिलों की पुलिस को वारदात की सूचना दी है।खरखौदा के एसीपी जीत सिंह बेनीवाल ले बताया कि गुलशन के बयान पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास कर रही है। आसपास लगते जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। -

पूर्व PM के काफिले की गाड़ियों की भीषण टक्कर, रास्ते में गाड़ी पलटने से कई घायल
लाहौरः पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के काफिले की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। जानकारी के मुताबिक इमरान खान के काफिले में चल रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं, तभी यह हादसा हो गया। तस्वीरें देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह टक्कर काफी तेज थी। वीडियो देख कर साफ पता चल रहा है कि काफिले की दो गाड़ियां आपस में टकराईं जिनमें से एक गाड़ी पूरी तरह से पलट गई।

बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब पूर्व पीएम इमरान खान तोशखाना मामले में पेश होने के लिए लाहौर से इस्लामाबाद जा रहे थे। हालांकि पूर्व पीएम इमरान खान हादसे वाली दोनों ही गाड़ियों में से किसी में नहीं थे। बता दें कि इस एक्सीडेंट में तीन लोगों के घायल होने की खबर है। इमरान खान पूरी तरह सुरक्षित हैं और इस्लामाबाद की ओर जा रहे हैं। तोशखाना मामले में उनकी सुनवाई होनी है।
