Blog

  • पंजाबः लड़की की नशा बेचने की वीडियो वायरल पर पुलिस ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    पंजाबः लड़की की नशा बेचने की वीडियो वायरल पर पुलिस ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    कपूरथलाः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के बावजूद नशे के व्यापारी अभी भी सरेआम नशे का कारोबार कर रहे है। वहीं कपूरथला में एक लड़की द्वारा इलेक्ट्रॉनिक कंडे पर नशे की पुड़िया बनाने और नशा बेचने की वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद थाना सुभानपुर पुलिस ने लड़की की पहचान कर भाई तथा मां पर FIR दर्ज कर ली है। इस बात की पुष्टि भुलत्थ DSP भारत भूषण ने करते हुए बताया कि लड़की के भाई को काबू कर लिया गया है। जिसके पास से 10 ग्राम हेरोइन और एक एक्टिवा बरामद हुई है। आरोपी माँ बेटी की तलाश की जा रही है। 

     भुलत्थ DSP भारत भूषण के अनुसार थाना सुभानपुर के SI बलजीत सिंह बादशाहपुर के नजदीक नाकेबंदी की हुई थी। इसी दौरान मुखबिर ख़ास ने एक वायरल वीडियो भेजी, जिसमें एक लड़की इलेक्ट्रॉनिक कंडे पर नशे की पुड़िया बनाते हुए दिख रही थी। वायरल वीडियो के आधार पर लड़की की पहचान आशा रानी पुत्री माहिल सिंह वासी गांव बादशाहपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने जाँच के उपरांत लड़की आशा रानी और उसकी माँ राजकोर पत्नी माहिल सिंह तथा उसके भाई गुरजंट सिंह सहित थाना सुभानपुर में मामला दर्ज कर लिया है। 

    DSP भारत भूषण ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद छापेमारी करते हुए आरोपी गुरजंट सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके पास से 10 ग्राम हेरोइन और एक एक्टिवा ( PB-10 -AD -1727 ) बरामद हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी गुरजंट सिंह को माननीय अदालत में पेश कर डिमांड की मांग की जाएगी। क्योंकि पूछताछ के दौरान आरोपी से कई बड़े खुलासे होने के असार है।

  • पंजाबः पटवारियों से संबंधित अहम फैसले को लेकर CM मान का आया बड़ा बयान, देखें Live

    पंजाबः पटवारियों से संबंधित अहम फैसले को लेकर CM मान का आया बड़ा बयान, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पटवारियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि 741 पटवारी जो कि ट्रेनिंग में थे, उन्हें जल्द ही फील्ड में लाया जाएगा। वहीं 710 ऐसी पोस्टे हैं जिन्हें अभी तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए गए है। सीएम मान ने कहा कि उनकी कुछ कागजी कार्रवाई चल रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि गृह विभाग को निर्देश दे दिए गए है कि इनकी कागजी कार्रवाई एक सप्ताह में पूरी कर दी जाए। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि 586 नई पोस्टे निकाली जा रही है। वहीं 531 सेवानिवृत्त पटवारियों को दो-दो सर्किल का अतिरिक्त प्रभार दिया जाएगा।

    इनमें जो भी मैरिट लिस्ट में आएगे उन्हें सैलेक्ट किया जाएगा। सीएम मान ने कहा कि कुल 2037 पोस्टे है, जिनमें 1623 पोस्टे पहले से है। इसके बाद पंजाब का सर्कल कंप्लीट हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि पटवारियों की बायोमैट्रिक हाजिरी लाजमी होगी। सीएम मान ने कहा कि उन्हें काफी शिकायतें मिली थी कि वह खुद काम करने की बजाये आगे लोगों को काम पर रखा हुआ है। जिसके बाद उन्होंने बायोमैट्रिक मशीन दफ्तरों में लगाने का फैसला किया है। ताकि पटवारियों की आने और जाने के समय हाजरी बायोमैट्रिक मशीन के जरिए लगाए जाए। 

  • भारत-पाक मैच में बारिश ने डाला खलल, फैंस मायूस

    भारत-पाक मैच में बारिश ने डाला खलल, फैंस मायूस

    नई दिल्ली : भारी बारिश की वजह से मैदान को ढक दिया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम मैच के लिए होटल से स्टेडियम पहुंच चुकी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पल्लेकल में बारिश शुरू हो गई है। इस वजह से पिच और उसके आसपास का हिस्सा ढक दिया गया है। इससे पहले बारिश नहीं हो रही थी तो कवर्स हटा दिए गए थे। अगर बारिश लगातार चलती रही तो मैच में देरी हो सकती है।

    हल्की बूंदा बांदी की वजह से मैदान पर कवर्स आ गए है। बारिश की वजह से पहले भी कई टूर्नामेंट्स में मैच प्रभावित हो चुके है। ऐसी स्थिति में कई बार नतीजे डकवर्थ लुईस नियम की सहायता से निकाले गए है।

  • पंजाबः फैक्ट्री से 5 करोड़ रुपए की उषा कंपनी की नकली मशीनों का हुआ भंडाफोड़

    पंजाबः फैक्ट्री से 5 करोड़ रुपए की उषा कंपनी की नकली मशीनों का हुआ भंडाफोड़

    लुधियानाः ढंडारी कलां में उषा कंपनी के नाम की नकली सिलाई मशीनें बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। यहां स्पीड नेटवर्क चंडीगढ़ के डायरेक्टर ने कॉपी राइट एक्ट मुताबिक थाना साहनेवाल की पुलिस को साथ लेकर दबिश दी। करीब 5 करोड़ का माल उन्हें बरामद हुआ, जो जाली मार्का लगाकर बांग्लादेश भेजा जाना था।वहीं दूसरी तरफ कार्रवाई न होने से खफा कंपनी अधिकारी साहनेवाल थाने में ही धरने पर बैठ गए। एसएचओ पर गंभीर आरोप लगाए गए। रमेश दत्त ने बताया कि वे स्पीड नेटवर्क चंडीगढ़ के डायरेक्टर हैं। उषा कंपनी ने उन्हें कॉपी राइट के तहत कार्रवाई का अधिकार दिया हुआ है। उन्हें सूचना मिली थी कि रेस्ट ग्लोबल नाम से ढंडारी में एक फैक्ट्री चल रही है।

    इस फैक्ट्री में उषा कंपनी का मार्का लगाकर नकली मशीनें तैयार कर कई राज्यों और नजदीकी देशों में भेजी जा रही हैं। थाना साहनेवाल की पुलिस को लिखित शिकायत देकर एसएचओ की मौजूदगी में छापामारी करवाई तो बड़ी संख्या में नकली मशीनें बरामद हुईं। फैक्ट्री में करीब 5 करोड़ का माल बना हुआ है। रमेश दत्त मुताबिक दबिश दौरान एसएचओ ने कहा कि अभी उनके पास लेबर नहीं है, इस कारण वह मशीनें थाने नहीं ले जा सकते।

    उन्होंने फैक्ट्री के मैनेजर को थाने बुला लिया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब पुलिस ने नकली मशीनें नहीं उठवाई तो उन्होंने अपनी खुद की लेबर भेजने के लिए भी कहा, लेकिन पुलिस ने नकली मशीनें जब्त नहीं की। रेड के 24 घंटे बीत जाने के बाद एसएचओ ने उनसे कहा कि वह किसी तरह की कार्रवाई नहीं करेंगे। डायरेक्टर दत्त ने एसएचओ पर जाली नकली मशीनें बनाकर निर्यात करने वालों के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए।

  • पंजाबः पिकअप पर पलटा कंटेनर, हादसे में 2 की मौत

    पंजाबः पिकअप पर पलटा कंटेनर, हादसे में 2 की मौत

    बरनालाः महलकलां में लुधियाना रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां ट्रॉली से टकराकर एक कंटेनर के नीचे महिंद्रा पिकअप आ गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में में पिकअप सवार 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी महलकलां कंवरपाल सिंह, थाना प्रभारी महलकलां कमलजीत सिंह ने बताया कि लुधियाना-बरनाला मार्ग पर महलकलां के पास बरनाला साइड से आ रहे कंटेनर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गई।

    टक्कर में कंटेनर पलट गया और कंटेनर के नीचे महिंद्रा पिकअप आ गई। हादसे के बाद कंटेनर को जेसीबी से उठाया गया और नीचे से गाड़ी को निकाला गया। उन्होंने कहा कि पिकअप सवार लोगों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। गंभीर घायल 2 लोगों की मौत, जबकि घायल शख्स अस्पताल में बेहोश है।

  • इंसानियत शर्मसार! 6 वर्षीय बच्ची से स्कूल बस में यौन शोषण

    इंसानियत शर्मसार! 6 वर्षीय बच्ची से स्कूल बस में यौन शोषण

    नई दिल्लीः दिल्ली में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दिल्ली के बेगमपुर इलाके में 6 साल की बच्ची से स्कूल बस में यौन शोषण की सूचना प्राप्त हुई है। मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। 6 साल की यह बच्ची बेगमपुर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। बच्ची की मां ने बताया कि 23 अगस्त को जब स्कूल की बस ने उसकी बेटी को सोसाइटी के गेट पर छोड़ा तो उसका बैग पेशाब से भीगा हुआ था। पूछने पर बच्ची ने बताया कि स्कूल में पढ़ने वाले एक सीनियर छात्र ने उससे बस में छेड़छाड़ की है।

    बच्ची की मां ने बताया कि वह अगले ही दिन अपने पति के साथ बच्ची के स्कूल गई। स्कूल की प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल को घटना से वाकिफ कराया गया। बच्ची की मां का आरोप है कि 25 अगस्त को स्कूल के चेयरमैन ने उन्हें बुलाकर शिकायत वापस लेने को कहा। चेयरमैन पर यह भी आरोप है कि उसने बच्ची की पहचान भी उजागर कर दी है। इस संबंध में स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। आयोग ने पुलिस से एफआईआर की कॉपी सहित मामले में अन्य जानकारियां मांगी हैं। यह भी पूछा गया है कि क्या स्कूल के चेयरमैन, स्कूल प्रबंधक, प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल और स्कूल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है या नहीं। आयोग ने 5 सितंबर तक दिल्ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

  • झटकाः सोना-चांदी के भाव में आया बड़ा उछाल 

    झटकाः सोना-चांदी के भाव में आया बड़ा उछाल 

    नई दिल्लीः इस हफ्ते 5 कारोबारी दिनों में सोना-चांदी के भाव में बड़ा उछाल आया है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना बिना जीएसटी 59489 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 74838 रुपये पर पहुंच गया है। एक हफ्ते में सोना जहां, 769 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है वहीं, चांदी 1143 रुपये प्रति किलो उछली है। आने वाले दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है।

    कमजोर अमेरिकी आर्थिक संकेतकों के बीच आगामी सितंबर की बैठक में यूएस फेड द्वारा दर को रोकने की चर्चा के कारण, पिछले सप्ताह के उत्तरार्ध में सोने की कीमतों में तेज वृद्धि देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर 2023 महीने के लिए सोने का वायदा भाव 59,410 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर समाप्त हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने की कीमत 1,939 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई। 

    इसी तरह, सितंबर एक्सपायरी के लिए एमसीएक्स पर चांदी की कीमतें ₹73,514 प्रति किलोग्राम के स्तर पर समाप्त हुईं, जबकि अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 24.16 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर समाप्त हुई। कमोडिटी बाजार के विशेषज्ञों के अनुसार, यूएस जीईडी रेट पॉज की चर्चा के कारण सोने और चांदी की कीमतें बढ़ी हैं, जो मुख्य रूप से कमजोर अमेरिकी आर्थिक संकेतकों की श्रृंखला के कारण हुई है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में तेजी रहने और एमसीएक्स पर 60,500 रुपये के स्तर और अंतरराष्ट्रीय हाजिर बाजार में 1,980 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक जाने की उम्मीद है।

    सोने की कीमत में तेजी लाने वाले कारणों पर, एक्मे इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स की कार्यकारी निदेशक और मुख्य रणनीतिकार सुगंधा सचदेवा ने कहा, “सप्ताह के दौरान सोने की कीमतों में तेज उछाल देखा गया और चार सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। इस तेजी को कमी की एक श्रृंखला के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है।” अमेरिका से आर्थिक संकेतक, निवेशकों के बीच आशावाद जगा रहे हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व आगामी सितंबर की बैठक में अपने मौजूदा ब्याज दर रुख को बनाए रखेगा। सोने की कीमत में करीब 1.3% की वृद्धि हुई है, जो ताकत की एक नई भावना का संकेत है।

  • पंजाबः अब चोरों का होने लगा स्वागत, देखें वीडियो

    पंजाबः अब चोरों का होने लगा स्वागत, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं अब चोरों को काबू करने के लिए लोगों ने खुद ही मुस्तैदी दिखानी शुरू कर दी है। इसी के तहत लोगों ने चोरों को काबू कर उनके लिए अनोखा तरीका भी अपनाना शुरू कर दिया है। दरअसल, लोगों ने अब चोरों-लुटेरों को पकड़ने के बाद उन्हें मारना-पीटना भी बंद कर दिया है। चोरों को पकड़ कर उनके गले में हार डालकर इनका स्वागत किया जा रहा है।

    लोगों का इसके पीछे तर्क है कि यदि वह चोर-लुटेरों को मारते-पीटते हैं तो पुलिस कहती है कि क्यों मारा। अब उनके पास और कोई चारा नहीं है। चोर के गले में हार डालकर स्वागत करने का नया मामला अब पटियाला जिला में सामने आया है। पटियाला के गांव रवास ब्राह्मणा में दो चोरों ने एक बाइक और लोहे का सामान चोरी कर लिया। लोगों ने एक चोर को पकड़ लिया, जबकि उसका एक साथी भाग गया। इसके बाद लोगों ने चोर को न मारा न पीटा, बल्कि मौके पर हार मंगवाए और उसके गले में डालकर तालियां बजाकर स्वागत किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव शेर माजरा के गुरप्रीत सिंह जाहलां नामक युवक के साथ 16 से 17 लोगों की एक गैंग है।

    इस गैंग का काम चोरियां करना और लोगों को लूटना है। इलाके में यह लोग घरों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों को चोरी करके ले जाते हैं। इसी गैंग ने रवास में दरगाह के पीछे घर से इन्वर्टर, 15 हजार कैश, बाइक और लोहे का सामान चुराया है। लोगों ने चोरी के आरोपी से जो स्प्लेंडर बाइक पकड़ी उसकी नंबर प्लेट नहीं थी। चोर ने बताया कि बाइक चोरी करने के बाद वे सबसे पहले उसकी नंबर प्लेट उखाड़ फेंकते थे। यह काम इसलिए करते थे ताकि किसी की पकड़ में न आ सकें। चोरी के बाद वह मोटरसाइकिल को सीधा आगे बेचने की बजाय उसके स्पेयर पार्ट खोल कर कबाड़ में बेचते हैं।

  • पाकिस्तान पहुंचे पंजाब के मासूम बच्चे को लेकर परिवार का हुआ बुरा हाल, लगाई सरकार से गुहार, देखें वीडियो

    पाकिस्तान पहुंचे पंजाब के मासूम बच्चे को लेकर परिवार का हुआ बुरा हाल, लगाई सरकार से गुहार, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : बाढ़ के पानी में सरहदी इलाके के लोगों का मानो तो सब कुछ बह गया। कुछ दिन पहले नशा तस्करी व हत्यारों की स्मगलिंग के आरोप में 6 भारतीयों को पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार किए थे। जिनमें 3 युवक फिरोजपुर के गाँव किलचे और विशालजीत गाँव अलिके का रहने वाला है। पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा नशा तस्करी और हथियारों की स्मगलिंग करने के आरोप में 6 भारतीयों को जीरो लाइन पर गिरफ्तार किया था। पाक मीडिया मुताबिक उक्त तस्करों को 29 जुलाई से 3 अगस्त के मध्य पाक रेंजर्स ने हिरासत में लिया था।

    इन युवकों की पहचान गुरमेल सिंह, शिंदर सिंह, जोगिंद्र सिंह तीनों निवासी गांव किलचे, फिरोजपुर, विशालजीत सिंह गाँव अलिके फिरोजपुर, रतनपाल सिंह निवासी , हरविंदर सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। वर्णीनीय है कि जुलाई 29 को फिरोजपुर के कस्बा गुरूहरसहाय के साथ लगती गजनी वाला बीओपी के पास बाढ़ के पानी के तेज बहाव में लुधियाना के सिधवान बेट निवासी रतन पाल सिंह और हरविंदर सिंह पाकिस्तान में चले गए थे।  सीमा सुरक्षा बल और पाक रेंजर्स द्वारा कई बार फ्लैग मीटिंग भी की गई लेकिन पाकिस्तान द्वारा उक्त युवकों को वापिस देने से इंकार कर दिया।

    पंजाब के रहने वाले ये 6 युवक बाढ़ के तेज पानी के बहाव में बह कर पाकिस्तान की सीमा में पहुँचे गए है और परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है कुछ दिन पहले जब ये खबर सामने आई थी। पांचों युवकों के परिवार सामने आए थे अब नाबालिग विशालजीत वासी अलिके का परिवार सामने आया है। जिसने अपने बेटे विशालजीत को बेक़सूर बताया है विशालजीत की विधवा माँ और छोटी 2 बहनों ने बताया की हमारी पिता की पहली ही मौत हो चुकी है और हमारा तीनों का एक ही सहारा विशाल जीत था जो बाढ़ की तबाही के डर से अपने घर से जरुरी सामान निकालने के लिए आया था।

    तब हम सभी फरीदकोट जिला के कोटकपुरा में धान की बिजाई करने के लिए गए हुए थे। हमें किसी का फोन आया कि अपने घर का जरूरी सामान निकाल लो, तो मैंने अपने बेटे को घर का ज़रूरी सामान निकालने के लिए सरहदी गाँव अलिके में भेजा था । मगर हमें क्या पता था की हमारे साथ ऐसा अन्याय होगा अब पीड़ित परिवारों की निगाहें पंजाब और केंद्र सरकार की ओर है कि सरकारें उनके बच्चों को भारत की सीमा में वापिस लाने के लिए पाकिस्तान की सरकार से राफ्ता बनाए और उनके बेटे घर वापिस आ सके ।

  • छात्र ने हॉस्टल के कमरे में की आत्महत्या

    छात्र ने हॉस्टल के कमरे में की आत्महत्या

    नई दिल्ली :  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान  के एक छात्र ने शुक्रवार को अपने हॉस्टल के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान 21 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक कुछ विषय पूरे नहीं होने के कारण वह एक्सटेंशन पर था और छह महीने के एक्सटेंशन पर हॉस्टल में रह रहा था। अनिल कुमार मैथमेटिक्स और कंप्यूटिंग  में बी.टेक कर रहा था। शुक्रवार शाम करीब 6 बजे पुलिस को आईआईटी-दिल्ली के विंध्यांचल हॉस्टल में एक छात्र के आत्महत्या करने की सूचना मिली।

    जिसके बाद पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया।पुलिस मौके पर पहुंची तो छात्र के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। अग्निशमन विभाग ने दरवाजा तोड़ा। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि दरवाजा तोड़ने के समय डीन ऑफ स्टूडेंट्स, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, अपराध टीम और फोरेंसिक टीम मौजूद थी।अधिकारी ने कहा कि नियमों के अनुसार, छात्र को जून में ही हॉस्टल खाली करके जाना था, लेकिन वह कुछ विषयों में पास नहीं हो सका, जिसके कारण उसे छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है