Blog

  • रोटरी क्लब बददी उठाएगी पलक के कृत्रिम अंग का खर्चा

    बददीसचिन बैंसल:दून हल्के की पहाड़ी पंचायत पट्टा नाली के कैंथा गांव निवासीे रतन लाल वर्मा की लड़की पलक के कृत्रिम बाजू लगाने का खर्च रोटरी क्लब बद्दी वहन करेगी । क्लब के अध्यक्ष कार्तिक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि महलोग निवासी दिवान चंद ने उक्त मरीज के बारे में रोटरी को अवगत करवाया कि पलक का हाथ घर पर काम करते हुए चारा काटने वाली मशीन में कट जाने के कारण डाक्टर्स ने आधाी बाजू को काट दिया है उसी गम में उनकी माता का भी देहान्त हो गया तथा पिता मेहनत मजदूरी करके घर का खर्च चलाते हैं और बेटी के इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ है ।

    इसलिए रोटरी क्लब बद्दी ने यह निर्णय लिया है कि उक्त बेटी को कृत्रिम अंग लगाने का पूरा खर्च हमारी संस्था द्वारा दिया जाएगा । इसके लिए बाकायदा पलक को जिरकपूर में डाक्टर वोहरा (आर्टिफिशियल लिम्बस एवं आर्थो) विशेषज्ञ से जांच करवा दी गई है तथा उन्होंने साईज इत्यादि लेकर लिम्ब बनवाने का आर्डर भी कर दिया है । इस अवसर पर अनुभव भसीन और अनिल मलिक  भी उपस्थित रहे ! 

  • कुटलैहड़ की पंचायत जसाना,करमाली, पिपलू में लिंक सड़को के लिए 52 लाख स्वीकृत

    20 लाख से चकाचक होगी आसरी गुफा की सड़क

    ऊना/सुशील पंडित :कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सड़कों एवं लिंक रोड के लिए मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत विधायक देवेंद्र भुट्टो ने 52 लाख की धनराशि स्वीकृत करवाई है। जिस में ग्राम पंचायत जसाना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल आसरी गुफा जो बाबा औगढ़ नाथ के नाम से प्रसिद्ध है। उक्त सड़क के लिए 20 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है जिसमें धार्मिक स्थल आसरी गुफा तक बढ़िया सड़क बनकर तैयार होगी। बही पीपलू पंचायत के तलपी गांव में गांव वासियों को सड़क सुविधा के लिए 20 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है। और ग्राम पंचायत करमाली से सर तक करीब एक किमी की सड़क की लंबाई के निर्माण के लिए 12 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई है।। कुल मिलाकर विधायक ने एक सप्ताह में तीन पंचायतों को सड़क सुविधा के लिए 52 लाख की धनराशि मुहैया करवाई है। 

    अगर बीते 14 माह के कार्यकाल में कुटलैहड़ विस क्षेत्र में सड़क सुविधाओं के लिए गांव वासियों एवं पंचायत की बात की जाए तो तीन दर्जन से अधिक गांव के लिए लिंक सड़कों के लिए करीब आठ करोड़ की धनराशि उपलब्ध हो चुकी है। और दो दर्जन से ज्यादा लिंक सड़को का निर्माण कार्य पूरा होकर जनता को समर्पित हो हुई है। और दो दर्जन से ज्यादा लिंक सड़को का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र भुट्टो राजनीति से हटकर जनता की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहते है। और कुटलैहड़ में गरीब परिवारों के लिए आर्थिक मदद तो कभी कुटलैहड़ विस क्षेत्र में विधवा बहनों के लिए आर्थिक नकद राशि और छात्रों की पढ़ाई का खर्च वहन करते आ रहे है।  और अपने विस क्षेत्र कुटलैहड़ की जनता की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहकर उनके सुख दुख में बराबर की हिस्सेदारी निभा रहे हैं। 

  • चिंतपूर्णी महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर बचत भवन ऊना में बैठक आयोजित

    ऊनासुशील पंडित :जिला के अंब उपमंडल में मार्च 2024 के प्रथम सप्ताह में प्रस्तावित चिंतपूर्णी महोत्सव के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में जिला मुख्यालय पर उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि ऊना जिला के लिए यह गर्व की बात है कि चिंतपूर्णी महोत्सव का पहली बार आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि चिंतपूर्णी महोत्सव को सफल बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करें। 

    बैठक में चिंतपूर्णी महोत्सव-2024 को सफल बनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि महोत्सव को चिरस्मरणीय बनाने के लिए भव्य स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। उन्होंने आमजन से आग्रह किया कि वे स्मारिका में अपने लेख प्रकाशित करवाने के लिए सहायक आयुक्त व भाषा अधिकारी के कार्यालय में भेज सकते हैं।

    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम बंगाना मनोज कुमार, एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, एसडीएम गगरेट शशी पाल शर्मा, एसडीएम अंब विवेक महाजन, जिला राजस्व अधिकारी अजय कुमार सिंह, एसी टू डीसी वरिंदर सिंह, विभिन्न तहसीलों व उप तहसीलों से तहसीलदार व उप तहसीलदार, विभिन्न विकास खंडों के खंड विकास अधिकारियों सहित जिला के अन्य सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
  • देवर भाभी ने उठाया खौफनाक कदम, रोती रही मासूम

    राजस्थान: बाड़मेर से खुदकुशी का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला अपनी 6 साल की बेटी के सामने देवर के साथ पानी की टंकी में कूद गई। काफी देर तक मासूम रोती रही और फिर घर पहुंचकर उसने बताया कि मां और चाचा टांकी में गिर गए। परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दोनों की डूबने से मौत हो चुकी थी। तुरंत ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।

     

    पुलिस ने शवों को बाहर निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। जिले के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र के महलू गांव में बीती रात 25 वर्षीय पूजा पत्नी राजू सिंह और उसका देवर दलपत सिंह पुत्र जोगसिंह ने पानी की टांकी में कूदकर खुदकुशी कर ली।

    पुलिस ने बताया कि महलू गांव में पानी की टंकी में डूबने से 25 वर्षीय पूजा और 25 साल के दलपतसिंह की मौत हो गई। रिश्ते में दोनों देवर -भाभी लगते थे। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः रिश्वत लेते ASI गिरफ्तार

    संगरूरः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान संगरूर जिले के थाना लोंगोवाल मे तैनात सहायक सब इंस्पैक्टर(ए.एस.आई.) चतर सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी को बिंदर सिंह निवासी गांव झाडों, जिला संगरूर द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त ए.एस.आई. उसके रिश्तेदार रणजीत सिंह निवासी गांव झाडों, सुनाम, जिला संगरूर को थाना लोंगोवाल में पुलिस केस में नामज़द किए जाने के बाद उससे 10,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त सब-इंस्पेक्टर रणजीत सिंह के घर से एक गाडी (अर्टिगा कार) भी ले गया है जो उसकी पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ए.एस.आई. रणजीत सिंह को रिश्वत देने के लिए धमकिया दे रहा है नहीं तो वह उसकी पत्नी को भी केस में नामजद कर देगा।

    प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की शुरुआती जांच के बाद पटियाला रेंज की विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया, जिसमें ए.एस.आई. चतर सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में बिंदर सिंह से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था। इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोकू कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

  • फगवाड़ा बाईपास से युवक का संदिग्ध अवस्था में श’व बरामद, देखें वीडियो

    फगवाड़ा, राजेश कुमारः फगवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां बाईपास पर संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव बरामद हुआ हुआ है। जिसे थाना सदर कि पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया है। 

    जानकारी देते हुए एसएचओ बलविंदर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सुशांत पलटा पुत्र संजय वासी राजा गार्डन कॉलोनी के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया की मृत्क के परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः धरने पर बैठे 1800 डीपो होल्डर, दी चेतावनी 

    अमृतसरः डीसी दफ्तर के आगे आज शहर और गांवों के 1800 डीपो होल्डर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार की घर-घर राशन स्कीम को फेल बताया और बायोमेंट्रिक मशीनों की मांग करते हुए सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल की भी चेतावनी दी। धरने को संबोधित करते हुए डीपो होल्डर यूनियन के प्रधान संजीव कुमार लाडी ने बताया की पंजाब सरकार की ओर से धोखे से उनसे जनवरी महीने में बायोमेट्रिक मशीनें ले ली गई हैं।

    उसके बाद लगातार लारा लगाया जा रहा है कि उन्हें आज कल में मशीन दी जायेंगी लेकिन वही मशीन मार्कफेड की स्मार्ट दुकानों पर दी जा रही हैं। लाडी ने बताया कि आजकल लोग स्मार्ट हैं और ऑनलाइन चेक करके आते हैं कहते है कि डीपू के पास गेहूं का स्टॉक पड़ा है उसे दिया जाए जबकि वो बिना मशीन के दे नही पाते और लोग दुर्व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा की धरने के बाद डीसी को मांग पत्र दिया जाएगा जिसमें मांग की गई है कि एक हफ्ते के अंदर बायोमेट्रिक मशीनें उन्हें दी जाएं अन्यथा वो भूख हड़ताल करेंगे।

    यूनियन के उप प्रधान ने कहा कि एक डीपो होल्डर तकरीबन 15दिन में सारी सुविधाएं होने के बावजूद गेहूं बांट पता है ऐसे में घर घर जाकर कैसे आपूर्ति हो पाएगी। मनीष कुमार ने बताया की घर घर राशन स्कीम में सिर्फ जो गावों में कुछ लोग हैं वही साथ हैं जबकि बाकी सभी को गेहूँ समय से मिल रही थी ऐसे में उनके लिए वही सिस्टम ठीक था। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले कुछ लोगों के राशन कार्ड भी कटे थे और फिर अब उन्हें फिर से शुरू कर दिया जो कि सिर्फ एक चुनावी स्टंट किया गया। उन्होंने कहा कि वो आगे जनता को साथ लेकर प्रदर्शन करेंगे और अपने हक के लिए लड़ेंगे।

  • पंजाबः अवैध माइनिंग के खिलाफ विभाग का एक्शन, 10 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    2 टिप्पर किए काबू, 3 लोग फरार

    पठानकोट/अनमोलः प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद खनन पर रोक लगा दी गई है, लेकिन फिर भी कुछ लोग अपने निजी फायदे के लिए अवैध खनन करते नजर आ रहे हैं। ऐसा ही कुछ बीती रात देखने को मिला, जहां कीड़ियां इलाके में क्रशर मालिक द्वारा अवैध खनन का काम जोरों से किया जा रहा था। इस मामले को लेकर पुलिस और खनन विभाग की छापेमारी के दौरान मौके से एक पोकलैंड मशीन और 2 टिप्पर बरामद किए गए। पुलिस और विभाग की टीम ने क्रशर मालिक सहित 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी पठानकोट ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कीड़िया इलाके में क्रशर मालिक द्वारा अवैध खनन की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि गुप्त सूचना पर देर रात हमारी टीम और खनन विभाग की टीम ने यहां संयुक्त छापेमारी की और मौके पर पोकलाइन मशीन से खनन करते हुए पाया गया। जिसके परिणामस्वरूप हमारी टीम ने पोकलैंड मशीन और 2 टिपर बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि इस मामले में क्रशर मालिक समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें से 3 लोग फरार हो गये हैं, सभी पर खनन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः Garden Valley International School की वैन के नीचे आने से 8 वर्षीय बच्चे की मौ+त

    फेतहगढ़ साहिबः जिले में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, स्कूल वैन की चपेट में आने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। घटना Garden Valley International School की है। मृतक की पहचान बलड़ी खुर्द निवासी जसकीरत सिंह के रूप में हुई है, जो गार्डन वैली इंटरनेशनल स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ता था। वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज करने की मांग को लेकर स्कूल के सामने नारेबाजी की।

    वहीं बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मौके पर मृतक बच्चे के दादा नछत्तर सिंह और चाचा गुरविंदर सिंह ने कहा कि वैन के ड्राइवर और कंडक्टर ने जसकीरत सिंह को वैन से नीचे उतार दिया और वैन ले गए, जिसके कारण जसकीरत सिंह उक्त स्कूल वैन के टायर के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    जहां जसकीरत सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बच्चे के परिजनों और गांव वासियों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के कारण उनके बच्चे की जान चली गई। इस मौके पर थाना बडाली आला सिंह के सहायक थानेदार बलविंदर सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। गार्डन वैली स्कूल के प्रबंध निदेशक हरदेव सिंह नामधारी ने कहा कि उनकी सहानुभूति बच्चे के परिवार के साथ है और उनके वाहन के सभी दस्तावेज पूरे हैं।

  • पंजाबः नेताओं के घरों का किया घेराव, देखें वीडियो

    श्री आनंदपुर साहिबः पंजाब के किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच को लेकर अड़े संगठनों ने पंजाब में भाजपा नेताओं के घरों का घेराब व टोल प्लाजा को टोल फ्री कराने के किए अहवान किया है।  किसान संगठनों द्वारा राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा की कोठी का घेराब कर जम कर की नारेबाजी।

    इस मौके पर सुरक्षा के पूरे इंताजाम किए गए और भारी संख्या में पुलिस के जवान भी तैनात किए गए है।