Blog

  • जालंधरः कांग्रेस के 2 विधायकों सहित 15 पर मामला दर्ज

    जालंधर, ENS: चंडीगढ़ में हरियाणा सीएम आवास के बाहर धरना प्रदर्शन करना कैंट के विधायक परगट सिंह और विधायक सुखविन्द्र कोटली महंगा पड़ गया। बताया जा रहा है कि दोनों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, धरना प्रदर्शन रोकने की कोशिश कर रही चंडीगढ़ पुलिस के कर्मचारियों की धक्का मुक्की में वर्दी फट गई। चंडीगढ़ पुलिस ने जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह, आदमपुर हल्के से विधायक सुखविन्द्र कोटली समेत 15 कांग्रेसी नेताओं पर केस दर्ज कर लिया है।

    दरअसल, विधायक परगट सिंह के नेतृत्व में पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने किसानों को दिल्ली में शांतिपूर्वक विरोध करने के अधिकार का प्रयोग करने से रोकने के लिए अनुचित रणनीति के कथित इस्तेमाल के लिए केंद्र और हरियाणा सरकार के विरोध में यहां सेक्टर 3 में हरियाणा के मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना दिया था।

    चंडीगढ़ पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में आईपीसी की धारा 1860 के अधीन 188, 186, 332 और 353 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि जालंधर कैंट के विधायक परगट सिंह, जालंधर के हल्का आदमपुर के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के साथ वरिंदर सिंह ढिल्लों, समित सिंह, खुशबाज जट्टां, लखविंदर सिंह, चुसपिंदर बीर चाहल, हरमण सेंखों, सिकंदर बोरा, सचिन नायन, उदयवीर ढिल्लों, सुरजीत सिंह, अगंद सिंह, संजीव शर्मा और करनैल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • गर्मियों से पहले Air Conditioner पर मिल रहा 47% डिस्काउंट 

     गर्मियों ने दस्तक दे दी है, ऐसे में कुछ ही हफ्तों में एयर कंडीशनर की जरूरत भी पड़ने लगेगी। अगर नया एयर कंडीशनर खरीदने का आप का मन बना रहे हैं तो आज हम आपको उस एयर कंडीशनर के बारे में बताने जा रहे हैं जिस पर फ्लिपकार्ट अच्छा डिस्काउंट दे रहा है। इस एयर कंडीशनर की खरीद पर ग्राहक अच्छी बचत कर सकते हैं।

    Voltas 1.5 Ton 5 Star Split Inverter AC पर आपको तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है, और आप  इसे अगर खरीदना चाहते हैं तो हजारों की बचत कर सकते हैं। बात करें कीमत की तो इस एयर कंडीशनर को ग्राहक सिर्फ 49,990 रुपए में खरीद सकते हैं, हालांकि इसकी असली कीमत 77,990 रुपए है जिस पर 47 फीसद का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके बाद ही ग्राहक इस पर भारी बचत कर सकते हैं। ये असल में इनवर्टर एयर कंडीशनर है। ये ना सिर्फ बिजली की बचत करता है बल्कि ये काफी समय तक इसमें किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं आती है।

    बात करें खासियतों की तो इस 1.5 टन के एयर कंडीशनर में ग्राहकों को 5 Star रेटिंग मिलती है। इसमें ऑटो रीस्टार्ट का फंक्शन मिलता है। इतना ही नहीं ये बिजली बचाने के साथ बेस्ट इन क्लास कूलिंग ऑफर करता है। अगर आप नया एयर कंडीशनर खरीदने के बारे में विचार बना रहे हैं तो फ्लिपकार्ट से यह ऑफर लेना आपके लिए फायदे की डील साबित हो सकता है।

    ऐसे एयर कंडीशनर कम ही होते है जिन पर 47% का डिस्काउंट दिया जाता है। अगर आपका बजट भी कम है तो आप इसे कम बजट में ही अच्छा एयर कंडीशनर खरीदने के बारे में विचार कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ मिल रहे इस एयर कंडीशनर को खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

  • जालंधरः काशी के लिए रवाना हुई बेगमपुरा एक्सप्रेस, डेरा मुखी बाबा निरंजनदास जी की बिगड़ी सेहत, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: हर साल की तरह इस बार भी काशी के लिए हजारों श्रद्धालु रवाना हुए। काशी के लिए आज रेलवे स्टेशन से बेगमपुरा एक्सप्रेस रवाना हुई। इस दौरान रेलवे स्टेशन पर भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं दूसरी ओर डेरा बाबा निरंजनदास जी की रेलवे स्टेशन पर तबीयत बिगड़ गई। जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हालांकि इसे लेकर कहा गया है कि संत निरंजन दास की सेहत अब ठीक है। बता दें कि हजारों की संख्या में श्रद्धालु आज बेगमपुरा ट्रेन में बैठ कर बनारस के लिए रवाना हुए हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार डेरा सचखंड बलां के महाराज श्री निरंजन दास जी की तबीयत ट्रेन में के अंदर खराब हुई है। इस पुलिस प्रशासन द्वारा महाराज को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया है। डॉक्टरों के अनुसार महाराज को सिर्फ सफोकेशन हुई थी। आप के सांसद सुशील कुमार रिंकू ने महाराज की तबियत खराब होने की पुष्टि की। सांसद रिकूं ने कहा- मामूली सी तबियत खराब होने चलते उन्हें चेकअप करवाने ले जाया गया। अब उनकी सेहत ठीक है। हालांकि इस बार वह यात्रा में शामिल नहीं हुए हैं।

  • जालंधरः माईं हीरा गेट में निहंगो ने ऑटो चालक पर किया हमला, देखें Live

    जालंधर, ENS: माईं हीरा गेट में निंहगों का ऑटो चालक के साथ विवाद हो गया। इस दौरान ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि ऑटो ओवरटेक करने को लेकर चालक का निहंग सिंहों के साथ विवाद हो गया था। ऑटो चालक वरिंदर जसवाल ने आरोप लगाए है कि वह गाड़ी ओवरटेक करके जा रहा था कि इस दौरान निंहग सिंह उनके साथ विवाद करने लगे। इस दौरान निहंग सिंह ने उस पर कड़ों से हमला कर दिया। जिसके उसके सिर पर गंभीर चोटे आई है। घायल वरिंदर जसवाल ने बताया कि इस घटना के दौरान उसके सिर पर 11 टांके लगे है।

    वहीं वरिंदर ने आरोप लगाए है कि 4 से 5 निहंगोंं ने कड़ों और बरछों से हमला कर दिया। इस दौरान घायल वरिंदर गाड़ी में सवारियों को लेकर जा रहा था। पीड़ित ने इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित ने कहा कि आज दोपहर 3.30 बजे माईं हीरा गेट चौंक पर निंहग सिंह ने उस पर हमला कर दिया। जिसके बाद राहगीर उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लेकर आए। पीड़ित ने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरे की जांच करके उसे इंसाफ दिलाया जाए। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उन्होंने उसे जान से ही मार देना था, लेकिन वहीं पर इस घटना के दौरान पब्लिक तमाशा देखती रही। वहीं महिला का भी रो-रोकर बुरा हाल हुआ पड़ा है।

  • पंजाबः नहीं होगा अकाली-भाजपा का गठबंधन, नेता का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन की चर्चा के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता महेशिंदर सिंह ग्रेवाल ने भाजपा के साथ गठबंधन की संभावना से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन जरूरी बताया था। ग्रेवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा अलग-अलग समय पर लिए गए फैसले पंजाब के पक्ष में नहीं रहे, जिसके कारण उनके भाजपा के साथ जाने का कोई सवाल ही नहीं है।

    इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में एक भाजपा नेता द्वारा एक आईपीएस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार करने पर भी कड़ा संज्ञान लिया और इस संबंध में भाजपा से स्पष्टीकरण मांगा और उक्त नेता के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। ग्रेवाल ने कहा कि सिखों ने हमेशा भारत की आजादी और इसकी रक्षा के लिए बलिदान दिया है। पश्चिम बंगाल की  यह घटना निंदनीय है।

    वहीं, 21 फरवरी को दिल्ली को कूच की घोषणा को लेकर केंद्र के साथ किसानों की सफल चर्चा के बाद ग्रेवाल ने कहा कि केंद्र ने उनकी मांग के मुताबिक 23 फसलों पर एमएसपी देना चाहिए। उन्होंने किसानों को रोकने के लिए हरियाणा की सीमाएं सील करने की भी निंदा की। जिससे कारोबार को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। इस बीच उन्होंने चुनाव से पहले एमएसपी की गारंटी देने वाली आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा।

  • जालंधरः DAV College के पास रंगे हाथों 2 चोरों को किया काबू, देखें Live

    जालंधर, ENS: डीएवी कॉलेज के पास छात्रों से मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। दरअसल, फ्लाईओवर के नीचे स्कूल की छात्रा से बाइक सवार मोबाइल छीनकर भागने लगे। लेकिन मौके पर ही लोगों ने तुरंत दोनों चोरों को काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने जमकर दोनों की छित्तर परेड की। चोरों से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह शिव नगर के रहने वाले है। हैरानी की बात यह है कि चोरों के बाइक पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई है। वहीं घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया और थाने ले गई।

  • पंजाबः 1.970 किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियानाः एसटीएफ लुधियाना रेंज ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ऑपरेशन के दौरान मोटरसाइकिल पर दो आरोपियों को 1 किलो 970 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गई है। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एसटीएफ लुधियाना रेंज के प्रभारी हरबंस सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वर्धमान चौक के पास नाकाबंदी के दौरान जब इन मोटरसाइकिल सवार आरोपियों को रोककर तलाशी ली गई। तालाशी दौरान आरोपियों के बैग में 1 किलो 970 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

    आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपी लंबे समय से नशा तस्करी की अवैध गतिविधियों में शामिल हैं और खुद भी नशे के आदी हैं। जांच में पता चला है कि आरोपी सुभम पहले नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद था और जमानत पर बाहर आया है। जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है जिसमें कई अहम खुलासे होने की उम्मीद है।

  • पंजाबः निगम कर्मचारियों के नाम पर 30 हजार की रिश्वत लेता कर्मी गिरफ्तार 

    लुधियानाः राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा अमरपुरा, लुधियाना शहर निवासी अमरदीप सिंह बांगड़, जो जगजीत नगर, लुधियाना में अपना दफ़्तर चला रहा है, को नगर निगम लुधियाना के अधिकारियों के नाम पर 30,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया गया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम को प्रीत नगर शिमलापुरी, लुधियाना के निवासी नरेश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन में दर्ज करवाई गई ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है।  

    उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में दोष लगाया है कि दोषी अमरदीप सिंह बांगड़ ने नगर निगम लुधियाना से एतराज़हीनता सर्टिफिकेट (एन.ओ.सी.) जारी करवाने के बदले उससे 30,000 रुपए की रिश्वत ली थी। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के दौरान पाया गया कि शिकायतकर्ता के पिता मदन लाल ने साल 2022 में मकान खरीदा था और उसे उक्त मकान को आगे बेचने के लिए एन.ओ.सी. की ज़रूरत थी। शिकायतकर्ता ने यह भी दोष लगाया है कि अमरदीप सिंह बांगड़ ने दावा किया था कि वह गिल गाँव के पटवारखाने (राजस्व दफ़्तर) में काम करता है और वह 30,000 रुपए की रिश्वत देकर जल्द एन.ओ.सी. जारी करवा सकता है। 

    क्योंकि वह नगर निगम लुधियाना के अधिकारियों/कर्मचारियों को जानता है। उसके भरोसे पर शिकायतकर्ता ने 30,000 रुपए अमरदीप सिंह बांगड़ को अपने दोस्त ओम प्रकाश की मौजूदगी में उसके दफ़्तर में दे दिए। एन.ओ.सी जारी करवाने में असफल रहने पर दोषी अमरदीप सिंह बांगड़ ने शिकायतकर्ता को 40,000 रुपए का चैक दिया और 40,000 रुपए निकलवाने के बाद उसको 10,000 रुपए वापस करने के लिए कहा। परन्तु दस्तखत मेल न होने के कारण यह चैक पास नहीं हो सका। 
     
    प्रवक्ता ने आगे बताया कि जाँच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा अमरदीप सिंह बांगड़ के खि़लाफ़ लगाए गए दोष सही पाए गए। इस सम्बन्धी अमरदीप सिंह बांगड़ के खि़लाफ़ थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज लुधियाना में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7-ए और आइपीसी की धारा 420 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ़्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है और नगर निगम के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

  •  10वीं की छात्रा ने मारी गोली, मौ’त 

    उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर में 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली. छात्रा ने घर में खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी. जैसे ही छात्रा के कमरे से गोली चलने की आवाज आई, घरवाले दौड़ पड़े. जब उन्होंने कमरे में देखा तो छात्रा खून से लथपथ पड़ी थी. पास में ही एक देसी तमंचा पड़ा हुआ था. घरवाले आनन-फानन घायल छात्रा को अस्पताल ले गए. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं, मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

    पुलिस ने बताया कि 10वीं की एक छात्रा के आत्महत्या करने की सूचना मिली थी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद हुआ है. घरवालों से पूछताछ कर आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है. 

    पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम विनती भारती है. उसकी उम्र 14 साल थी. उसके कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें छात्रा ने अपने इस कदम के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है. 

  • इस राज्य में फिर होगा ‘खेला’! सियासी रंगमंच में एक और चेहरे ने मारी एंट्री

    मुबंईः महाराष्ट्र के सियासी रंगमंच में एक और चेहरे ने एंट्री मार ली है। ऐसे में फिर से सरकार गिरने के संकेत शुरू हो गए है। दरअसल, इस बार अजीत पवार के भतीजे युगेंद्र पवार चर्चा में हैं। दरअसल, सारी लड़ाई बारामती सीट को लेकर है। कुछ दिनों पहले खबर सामने आई कि आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अजित पवार अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को यहां से उम्मीदवार बनाने वाले हैं। बारामती में कई जगहों पर सुनेत्रा पवार की तस्वीरें लगाई गई है। चाचा ने भतीजे  के इस चाल को नाकाम करने के लिए एक रणनीति बना लगी है।

    शरद पवार ने अजित पवार के भतीजे को ही चुनाव मैदान में उतार दिया है। अजित पवार के भाई श्रीनिवास पवार के बेटे युगेंद्र पवार ने आज सुबह बारामती में एनसीपी शरद चंद्र पवार के शहर कार्यालय का दौरा किया। युगेंद्र ने शरद पवार गुट को मजबूत करने की हुंकार भी भरी और शहर कार्यालय में कार्यकर्ताओं को जमा होने की अपील की। इसका मतलब यह है कि अजित पवार के भतीजे अब शरद पवार गुट में शामिल होने वाले हैं।

    युगेंद्र ने कहा कि मौजूदा राजनीति अच्छी नहीं है, ये सब देखकर दुख होता है। मुझे ये राजनीति बिल्कुल पसंद नहीं है। आखिर ये मेरा परिवार है, राजनीति अलग बात है। ये सब नहीं होना चाहिए था। सर (शरद पवार) जो उम्मीदवार बताएंगे मैं उसके लिए बारामती में प्रचार करूंगा। उन्होंने आगे कहा,”मुझे इन सब से परेशानी हो रही है. मुझे नहीं लगता कि सुनेत्रा काकी ताई के खिलाफ लड़ेंगी। युगेंद्र पवार ने कहा कि मैं किसी का विरोध करने नहीं बल्कि शरद पवार का समर्थन करने आया हूं।”

    कुछ दिनों पहले शरद पवार गुट को महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर ने झटका दिया था। विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर ने फैसला सुनाया था कि अजित पवार गुट ही असली एनसीपी है। अजित पवार के पास पार्टी के 41 विधायक हैं। वहीं, इस फैसले के खिलाफ शरद पवार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा ठकठकाया है।