Blog

  • Jalandhar: विदेश भेजने का झांसा देकर एजेंट ने ठगे लाखों, केस दर्ज

    जालंधर, ENS: ट्रैवल एजेंट ने युवक को रशिया में होटल काम का कहकर भेज दिया। लेकिन वहां उसे पता चला एजेंट ने उसे गुमराह करके भेजा है, जिसके बाद वापस घर लौटा आया। उसने घर आकर एजेंट से पैसे वापस मांगे तो उसने देने से इनकार कर दिया। शिकायत के बाद थाना छह की पुलिस ने एजेंट करण एन्क्लेव में रहने वाले मनी मुगलानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में बस्ती दानिशमदा के वाले अरुण ने बताया कि वह फैक्ट्री में काम करता था। 

    दो साल पहले उसका दोस्त उक्त एजेंट के जरिए दुबई में किया था और वह कुछ समय पहले वापस लौटा था। उसके उक्त एजेंट के बारे में बताया था। उसकी एजेंट के साथ काल पर बात हुई तो एजेंट ने उसे बस स्टैंड के पास दफ्तर में मिलने के लिए बुलाया, जहां वह अपने दोस्त के साथ उसे मिलने के लिए गया। एजेंट ने दोनों को रशिया वर्क परमिट पर चार चार लाख रूपये में भेजने का झांसा दिया और कहां कि काम होटल में काम करना पड़ेगा, जिसके बाद दोनों दोस्तों ने जाने के पासपोर्ट दे दिए।

     एक महीने के अंदर दोनों का वीजा आ गया और एजेंट को दोनों ने चार चार लाख रुपये दे दिए। फ्लाइट लेकर वह रशिया पहुंचे तो उन्हें होटल का काम नहीं बल्कि गलत काम करने के लिए कहा गया, जिसे उसने करने से मना कर दिया तो एजेंट के साथियों ने उसे दो दिन खाना नहीं दिया। दूसरे उसने परिवार के साथ काल पर बात की तो परिवार ने उसे कर्ज उठाकर एयर टिकट भेजी और वह वापस लौटा।

  • आज का राशिफल, 22 जून 2024

    आज का राशिफल, 22 जून 2024

    आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पूर्णिमा और शनिवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि चल रही है। आज शाम 4 बजकर 45 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज शाम 5 बजकर 54 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा स्नान-दान की पूर्णिमा है। आज संत कबीर दास जी की जयंती भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 जून 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

    मेष राशि- आज का दिन लाभ देने वाला है। इस राशि के लोगों को आज धन की प्राप्ति हो सकती है। महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। उन्हें अपने ननिहाल या मायके की तरफ से खुशखबरी मिलसकते हैंं। आज आपके विचारों को ऑफिस में सीनीयर्स की तरफ से पॉजिटिव रिसपॉन्स मिलेगा। आज आप भविष्य के लिए कोई खास निर्णय ले सकते हैंं। जो आगे चलकर कारगर साबित होगा। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

    वृष राशि-आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपका कोई मित्र या रिश्तेदार आपसे मिलने आपके घर आ सकता है। आज आपको किसी अनजान व्यक्ति से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आज आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। आज आपका धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आज जॉब सर्च करने वालों को किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। स्टूडेंस पढ़ाई के लिए विदेश भी जा सकते हैं।

    मिथुन राशि-आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपके करीबी आपको अचानक से गिफ्ट देकर चकित कर सकते हैंं। कोर्ट कचहरी के मामलों में आज आपको सफलता हासिल मिलेगी। आज आप शाम का समयबच्चों के साथ व्यतीत कर सकते हैं। इस राशि के लोग आज बिजनेस में सोच-समझकर कर फैसला लें इससे आपको सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिएआज का दिन अच्छा रहने वाला है। नव विवाहित दंपत्ति आज एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।

    कर्क राशि-आज का दिन आपकी मनोकामना पूरी करने वाला है। आज आपको लोगों के बीच अपनी अच्छी छवि बनाने का पूरा मौका मिलेगा। आज आपके विरोधी आपसे दूर ही रहेंगे। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैंं। आज भाई आपसे पढाई के विषय में जानकारी लेंगे। आज व्यापार में अच्छा लाभ होने से आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।

    सिंह राशि-आज का दिन आपके लिएअच्छे परिणाम लेकर आएगा। यह परिणाम व्यवसाय से जुड़ा हो सकता है। आज आपके जीवन में खुशियों की बौछार होगी। आज एकाधिक स्रोतों से आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। आपकी तरक्की से आज घरवालों को आप पर गर्व होगा। मन में नए-नए विचार उत्पन्न होंगे घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।

    कन्या राशि-आज का आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज कार्यों में आपको माता-पिता का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। ऑफिस में आपके अच्छे परफॉरमेंस के लिएआपको सम्मानित किया जा सकता है।

    तुला राशि-आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। संतान की सफलता आपको प्रसन्न कर सकती है। इस राशि के लोगों के व्यापार में आज दो गुना वृद्धि हो सकती है। अगर घर में कोई परिवर्तन संबंधी कोई निर्णय लेना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। आज भाई के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे।

    वृश्चिक राशि-आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। आज आपकी कोई कार्य योजना सफल होगी। आपकी शादी की चल रही बात आज फाइनल हो जाएगी। वेब डिजाइनिंग के लोग जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैंं। बैंक में कार्यरत लोगों का उनके मन पसंद जगह ट्रांसफर हो सकता है।

    धनु राशि-आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। छात्र-छात्राओं को अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी खाली समय मिले अपने काम को पूरा कर ले। कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी , जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशि-आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी धार्मिक स्थल पर अपना कुछ समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा, साथ ही उनके साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। लवमेट के लिएआज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

    कुंभ राशि-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी व समय से पूरा हो जायेगा। आपके आय के नए स्त्रोत बढ़ेंगे। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। आज किसी कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। बच्चे आज खेल कूद में व्यस्त रहेंगे।

    मीन राशि-आज का दिन आपके लिए दिन बदलाव से भरा रहने वाला है। आज आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा। आज किसी धार्मिक समारोह में परिवार के साथ सम्मिलित होंगे। आज आपकी वाणी में मधुरता का भाव रहेगा। राजनीति में सफलता प्राप्त होगी, सभा को संबोधित करने का मौका मिलेगा। लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा

     

  • Punjab: Central Jail के बाहर चली गोलियां, देखें Video

    Punjab: Central Jail के बाहर चली गोलियां, देखें Video

    फिरोजपुर: फिरोजपुर सेंटर जेल के बाहर गोली चलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि जेल से बाहर निकल रहे एक शख्स पर दो मोटरसाइकिल सवारों ने गोलियां चला दी। वहीं, शख्स के पेट में दो गोलियां लग गई हैं। जिसके बाद शख्स घायल हो गया। जहां उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी हालत को देखते हुए उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया है। 

    फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं, वारदात बारे जानकारी देते हुए एसपी रणधीर कुमार ने बताया कि गोली लगने वाले व्यक्ति नाम ललित कुमार है, जिस पर पहले से ही 8 मुकद्दमें दर्ज हैं। जिसे दो गोलियां पेट में लगी हैं। उसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

  • Ludhiana: 19 वर्षीय युवक से बदमाशों ने छीनी कार, देखें Video

    Ludhiana: 19 वर्षीय युवक से बदमाशों ने छीनी कार, देखें Video

    लुधियाना। शहर से एक युवक से बदमाशों द्वारा कार छीनने की सामने आई है। बताया जा रहा है कि  4 बदमाशों ने साउथ सिटी टोल प्लाजा नजदीक युवक को घेरकर उसकी कार छीन ली है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि युवक किचलू नगर का रहने वाला है। आज वह अपने कार को लेकर घूमने निकला था। वहीं, जैसे ही वह साउथ सिटी रोड पर बने टोल प्लाजा से गाड़ी यू-टर्न करने लगा तो 4 युवकों ने उसे घेर लिया। कार से बाहर उतार कर बदमाशों ने कार छीनकर फरार हो गये। जानकारी अनुसार बदमाश फिल्लौर की तरफ गाड़ी लेकर भागे है। पुलिस टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चैक कर रही है।  

    वहीं मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गाड़ी बरामद कर दो लोगों को पकड़ लिया गया है। फिलहाल इस मामले संबंधी थाना लाडोवाल की पुलिस ने अभी अधिकारिक रूप से पुष्टी नहीं कर रहा है। सभी सीनियर अधिकारी अभी जानकारी देने से बच रहे है।

  • Jalandhar : ADGP R.S Rai और CP Swapan Sharma ने ‘Operation Eagle’ में पकड़ी हैरोइन

    Jalandhar : ADGP R.S Rai और CP Swapan Sharma ने ‘Operation Eagle’ में पकड़ी हैरोइन

    जालंधर,(ENS): नशे के लिए महशूर जालंधर के काजी मंडी में आज सुबह पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने भारी पुलिस टीम के साथ छापा मारा। पुलिस की अचानक छापेमारी से लोगों में हड़कंप मच गया।पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर पुलिस कमिश्नरेट ने आज एक बेहद प्रभावी CASO ऑपरेशन चलाया।  नशे के खिलाफ उन्होंने काजी मंडी में ऑपरेशन ईगल चलाया गया है। इस दौरान 300 के करीब मुलाजिमों ने काजी मंडी सहित आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस को नशे के बिकने के लगातार इनपुट मिल रहे थे, इसी लिए सुबह-सुबह कार्रवाई की। प्रभावी CASO ऑपरेशन के दौरान दो लोगों को बड़ी मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एडीजीपी ट्रैफिक पंजाब एएस रॉय के नेतृत्व में “ऑपरेशन ईगल” नामक एक बहुत ही प्रभावी CASO ऑपरेशन चलाया गया था. उन्होंने कहा कि जालंधर के काजी मंडी के ड्रग हॉटस्पॉट को निशाना बनाने के लिए 17 टीमों में 300 से अधिक पुलिस कर्मियों को लगाया गया था।

    इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया कि एडीजीपी ट्रैफिक पंजाब एएस रॉय के नेतृत्व में “ऑपरेशन ईगल” नामक एक बहुत ही प्रभावी CASO ऑपरेशन चलाया गया था. उन्होंने कहा कि जालंधर के काजी मंडी के ड्रग हॉटस्पॉट को निशाना बनाने के लिए 17 टीमों में 300 से अधिक पुलिस कर्मियों को लगाया गया था। स्वपन शर्मा ने कहा कि इस ऑपरेशन का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी और तस्करी पर अंकुश लगाना है। 

    पुलिस आयुक्त ने कहा कि गहन जांच के माध्यम से, नशीले पदार्थ बरामद किए गए और दो लोगों को गिरफ्तार कर  उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान धरमिंदर कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी मोहल्ला नंबर 13, विनय नगर, लाम जिला जालंधर को 230 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया। स्वपन शर्मा ने बताया कि उनके खिलाफ थाना रामा मंडी जालंधर में एफआईआर नंबर 150 दिनांक 21-06-2024 के तहत 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया है।

    पुलिस कमिश्नर ने आगे बताया कि इसी तरह रोहित कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी नंबर 174 मुस्लिम कॉलोनी जालंधर को 10 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि थाना रामा मंडी जालंधर में 21-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला नंबर 151 दिनांक 21-06-2024 दर्ज किया गया है। स्वपन शर्मा ने कहा कि धरमिंदर के खिलाफ पहले से ही तीन एफआईआर लंबित हैं, जबकि रोहित के खिलाफ एक लंबित है।

  • Punjab: i20 कार में अचानक लगी आग, देखें Video

    Punjab: i20 कार में अचानक लगी आग, देखें Video

    मोगा। शहर से एक आई 20 कार में अचानक आग लगने की सामने आई है। बताया जा रहा कि यह घटना निहाल सिंह वाला के समाध भाई रोड़ की है निहाल सिंह वाला के लिंक रोड की है। जहां एक आई 20 कार को अचानक लगी आग। गनीमत ये रही कि कार चालक बाल-बाल बचा गया। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंचा फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया।

  • Punjab : रेप मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab : रेप मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर। रेप के आरोप में लंबे समय से फरार चल रहे एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। बताया जा रहा है कि संदीप बेदी कई आपराधिक मामलों में लंबे समय से पुलिस से बचता रहा था। जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    वहीं, संदीप बेदी एक लड़की से रेप के मामले में काफी समय से फरार चल रहा था। जिसे अमृतसर सदर पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक कुलविंदर सिंह ने कहा कि संदीप बेदी को कल रात एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। उसने कथित तौर पर एक महिला से बलात्कार किया था। इसी मामले में आरोपी काफी लंबे से फरार चल रहा था। उन्होंने कहा कि उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा गया। वहीं, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
    उपनिरीक्षक ने बताया कि और भी कई आपराधिक मामले हैं जिनकी जांच की जा रही है।

  • खड्ड स्कूल में एस. एम. सी चुनाव में सोमनाथ हीर विजय हुए

    खड्ड स्कूल में एस. एम. सी चुनाव में सोमनाथ हीर विजय हुए

    ऊना/ सुशील पंडित : राजकीय माध्यमिक वरिष्ठ पाठशाला खड्ड स्कूल में एस. एम. सी के चुनाव माध्यम से प्रिंसीपल पुरुषोत्तम दास शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें सोमनाथ हीर विजय हुए कुल मत 131 और 04 कैंसल हुए। सोमनाथ को 69 वोट पडे़, गुरचरण सिंह को 58 वोट पड़े, कमेटी सदस्य सर्व सहमति से चुने गए। समाज सेविका भगवती देवी, रीना देवी हीर, अमरजीत कौर, गुरमीत कौर, रीना देवी, सुखविंदर सिंह, सुरजीत सिंह, नवनिर्वाचित सोमनाथ हीर ने कहा स्कूल का चहुंमुखी विकास करवाया जाएगा। इस मौके पर ग्राम पंचायत खड्ड प्रधान वीरेंद्र हीर, उप प्रधान रविन्द्र खसरू उपस्थित रहे ।

  • आतंकी Hardeep Nijjar के लिए संसद में रखा गया मौन, भारत ने दिय़ा ये जवाब

    आतंकी Hardeep Nijjar के लिए संसद में रखा गया मौन, भारत ने दिय़ा ये जवाब

    नई दिल्ली। कनाडा की संसद में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की याद में कुछ मिनट का मौन रखा गया। जिसको को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय ने कनाडा को घेरा है। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इसकी निंदा की है। जायसवाल ने कहा ‘हम राजनीति में आतंकवाद को स्थान देने वाले किसी भी कदम का विरोध करते हैं।’ जायसवाल ने कहा, “हम स्वाभाविक रूप से चरमपंथ और हिंसा की वकालत करने वालों को राजनीतिक स्थान देने वाले किसी भी कदम का विरोध करते हैं…” भारतीय दूतावास ने कहा है कि भारत आतंकवाद की समस्या से निपटने में सबसे आगे है और इस वैश्विक खतरे से निपटने के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

  • Punjab : Bus और  Bolero  की भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    Punjab : Bus और Bolero की भीषण टक्कर, देखें वीडियो

    गुरदासपुर। शहर के अमृतसर पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक बस और बोलैरो की टक्कर हो गई। जिससे बस में सवार य़ात्री घायल हो गये। बताया जा रहा है कि अमृतसर पठानकोट नेशनल हाईवे पर सामने से एक निजी बस यात्रियों को लेकर बस स्टैंड बटाला से फतेहगढ़ चूड़ीडी के लिए निकली थी इसी दौरान बस स्टैंड से 1 किलोमीटर की दूरी पर आ रही बोलैरो कार सामने आ गई। जिससे दोनों की भीषण टक्कर हो गई। वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। 

    वहीं बस में सवार यात्रियों ने कहा कि बस चालक को नींद आ गई। जिससे लगता है कि यह हादसा हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी ने कहा कि यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है और यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि गलती किसकी थी।