Blog

  • पंजाबः  इनकम टैक्स विभाग की तरफ से आयकर बार एसोसिएशन के साथ की मीटिंग, देखें वीडियो 

    पंजाबः  इनकम टैक्स विभाग की तरफ से आयकर बार एसोसिएशन के साथ की मीटिंग, देखें वीडियो 

    फिरोज़पुर: ज़िला फिरोजपुर इनकम टैक्स विभाग की तरफ से आयकर बार एसोसिएशन के साथ मीटिंग की गई और इस मीटिंग में चीफ कमीशनर आयकर विभाग अमृतसर और आयकर विभाग के अधिकारी पहुंचे। वहीं इस मीटिंग में अधिकारियों ने कहा की कई लोग इनकम टैक्स रिटर्न भर टी.डी.एस. में गलत क्लेम ले जाते है। ऐसे कई मामले सामने आए है और उनके खिलाफ आयकर विभाग कारवाई कर रहा है 

    वहीं सरूषी जहाजेब अख्तर चीफ कमीशनर आयकर विभाग फिरोजपुर पहुंचें उन्होंने कहा की आयकर विभाग ने उन लोगों पर पूरी नजर रखी जा रही है जो लोग इनकम टैक्सरिटर्न भर टीडीएस में गलत क्लेम ले जाते है। ऐसा नही का करना चाहिए, अगर एसा कोई भी मामला हमारे सामने आया तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई की जाएगी।

  • दी इंपीरियल स्कूल ग्रीन  कैपस आदमपुर में मनाया गया पर्यावरण दिवस

    दी इंपीरियल स्कूल ग्रीन  कैपस आदमपुर में मनाया गया पर्यावरण दिवस

    आदमपुर / गणेश शर्मा:  इंपीरियल स्कूल में आज पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने और स्कूल के स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चों ने कई रचनात्मक गतिविधियों द्वारा इस दिन को उपयोगी बनाया, जैसे के प्लास्टिक वेस्ट को प्लास्टिक की बोतल में भरकर बोतल ब्रिक( बोतल ईट) तैयार करना। इस दिन हर एक पौधा एक प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई, इस खास अवसर पर बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए विशेष मेहमान परमजीत सिंह राजवंश चेयरमैन मार्केट कमेटी आदमपुर, एस हरिंदर सिंह सामाजिक कार्यकर्ता और पृथ्वी वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एनजीओ एस मंगा संयुक्त सचिन एससी बिंग जालंधर, इंद्रजीत सिंह सर्कल प्रभारी एस हरिंदर सिंह सर्कल प्रभारी सामाजिक कार्यकर्ता, गुरमीत सिंह निज्जर और बलविंदर सिंह आदि प्रमुख रहे।

    इन सभी ने इंपीरियल स्कूल के छात्रों को पौधे वितरित किए इस दिन उपयोगिता को और बढ़ाने के लिए अध्यक्ष जगदीश लाल और निर्देशक जगमोहन अरोड़ा के अलावा प्रधानाध्यापिका सविदर कौर मल्ली ने छात्रों को मार्गदर्शन किया यह दिन इंपीरियल स्कूल ग्रीन कैम्स आदमपुर के लिए यादगार दिन रहा। 

  • बदमाशों ने युवकों पर अंधाधुंध चलाई गोलियां, देखें CCTV 

    बदमाशों ने युवकों पर अंधाधुंध चलाई गोलियां, देखें CCTV 

    नई दिल्ली: देश की राजधानी एक बार फिर गैंगवार से दहल गई। दिल्‍ली के जाफराबाद इलाके में बदमाशों ने खुलेआम फायरिंग करके दहशत फैला दी। अपराधियों ने एक बार फिर तांडव मचाया है। जाफराबाद इलाके में गैंगवॉर में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है।इसमें कुछ बदमाशों ने 4 लड़कों को गोली मार दी। जिन युवकों पर फायरिंग की वारदात हुई है, उनमें से एक अरबाज नाम का युवक दो दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था। 

    अनजान बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

    कल वो अपने भाई और दोस्तों के साथ बैठा था तभी कुछ बदमाश आए और अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। इस हमले में चारों युवक जख्मी हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। सीसीटीवी में गोलीबारी की तस्वीरें भी पुलिस के लिए अहम सुराग हैं।

    जाफराबाद में गैंगवार की दस्तक

    उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना जाफराबाद इलाके में एक बार फिर गैंगवार ने दस्तक दे दी है बताया जा रहा है की जाफराबाद गली नंबर 38 में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अपने घर के नीचे बैठे अरबाज़ और उसके भाई हमजा और उनके दोस्तों पर अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसा कर मौत के घाट उतारने की कोशिश की। 

    सीसीटीवी में कैद सुराग

    बता दें की दो दिन पहले ही अरबाज़ जेल से छूट कर बहार आया था इस पुरे गोलीकांड में 4 लड़कों को गोली लगी है जिनको पास के जग प्रवेश चंद्र अस्पताल भेज दिया गया घायल लड़कों की हालत को देखते हुए जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया है घायल लड़कों का नाम हमजा अरबाज अब्दुल हसन व समीर खोपड पुलिस के आलाधिकारियों के अनुसार समीर खोपड की कमर में गोली लगी है अब्दुल हसन की जांघ में गोली लगी है अरबाज़ की भी कमर में गोली लगी है जबकि हमजा के सीने में गोली लगी है चारो को जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है वही इस गोली कांड के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है वह पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए फ़िलहाल पुलिस आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है कि आखिर गोली चलाने वाले बदमाश कौन है और क्यों इन चार लड़कों को गोली मारी। 

  • जालंधरः तहसील के बाहर  लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, घटना CCTV में कैद

    जालंधरः तहसील के बाहर लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, घटना CCTV में कैद

    जालंधर/वरुणः जडियांला मंजकी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह नूरमहल तहसील के बाहर एक व्यक्ति को लुटेरों ने निशाना बनाया है। मामले की जानकारी देते हुए पटवारी पवन कुमार ने बताया कि वह अपने साथी के साथ गाड़ी पार्किंग में खड़ी करके तहसील कॉप्लैक्स में अपने कमरे की ओर जा रहे थे कि इतने में बाइक सवार लुटेरे आए और उन्होंने तेजधार हथियारों के बल पर उनके साथी सुखदेव निवासी कतपालो (फिल्लौर) से बैग छीनकर फरार हो गए।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक सवार लुटेरे तेजधार हथियार के बल उनके साथी से बैग छीन रहे है। उन्होंने बताया कि बैग में 1500 रुपए, मोबाइल और टिफिन था। घटना की सूचना नूरमहल पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिए है और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः सरकारी दफ्तरों को लेकर कैबिनेट मंत्री ने जारी किए निर्देश

    पंजाबः सरकारी दफ्तरों को लेकर कैबिनेट मंत्री ने जारी किए निर्देश

    चंडीगढ़: पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे वाहनों के लंबित पड़े मामलों को निपटाने के लिए शनिवार (10 जून, 2023) को काम करें। कैबिनेट मंत्री के निर्देश के बाद विभाग ने शनिवार को कार्य दिवस घोषित करते हुए इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिया है। इस संबंध में और जानकारी देते हुए लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि परिवहन विभाग ने परिवहन वाहनों को फिटनेस सर्टिफिकेट (पासिंग सर्टिफिकेट) जारी करने के लिए नया ऑनलाइन टैब स्लॉट सिस्टम अपनाया है। जिससे पासिंग सर्टिफिकेट की पेंडेंसी बढ़ गई है अत: आगामी शनिवार को कार्य दिवस के रूप में घोषित किया गया है ताकि लंबित मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जा सके।

    कैबिनेट मंत्री ने राज्य के सभी क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरणों के सचिवों और मोटर वाहन निरीक्षकों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सचिव परिवहन ने इस संबंध में लिखित आदेश जारी कर दिया है। लालजीत सिंह भुल्लर ने दोहराया कि 15 जून तक ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी के लंबित मामलों को निपटाने के मुख्यमंत्री स भगवंत मान के निर्देशों का अनुपालन करते हुए विभाग चौबीसों घंटे काम कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई मामला लंबित न रहे। उन्होंने कहा कि ये सेवाएं लोगों को निर्धारित समय सीमा में मुहैया कराई जाएंगी।

  • हाईवे पर पलटा बीयर से भरा ट्रक, लोगों में लूटने की मची होड़, देखें वीडियो

    हाईवे पर पलटा बीयर से भरा ट्रक, लोगों में लूटने की मची होड़, देखें वीडियो

    आंध्र प्रदेशः हाईवे पर उस वक्त बीयर लूटने की होड़ मच गई जब बीयर से भरा हुआ एक ट्रक पलट गया। हाईवे पर बीयर लूटने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लोग बीयर की एक बोतल पाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं। यह मामला आंध्र प्रदेश के अनाकापल्ली का है। दरअसल, मंगलवार (06 जून) को बीयर के 200 कार्टन ले जा रहा ट्रक पलट गया, जिसकी सारी बीयर सड़क पर बिखर गईं। आसपास के लोगों के कानों में जैसे ही बीयर के बिखरने की खबर लगी वो बीयर की बोतलें लेने के लिए दौड़ पड़े।

    बीयर लूटने वालों में बच्चे भी शामिल

    बीयर लूटने की वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लूटने वालों में बच्चे, नौजवान से लेकर बूढ़े लोग तक शामिल हैं। जो अपने हाथ में बीयर की जितनी बोतलें समेट सका उसने उनती बोतलें उठा लीं। यही नहीं लोग बोतल उठा कर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    बीयर लूटने वालों को इशारा करते दिखे लोग

    हालांकि, ट्रक पटलने से हाइवे पर हल्का ट्रैफिक हो गया, लेकिन गाड़ियां धीमी रफ्तार से जाती हुई दिखाई दे रही हैं। मगर, सड़क के किनारे बीयर लूटने वालों को देखने के लिए भीड़ लग गई, इसी में से कुछ लोग बाहुत बीयर की बोतलों की ओर इशारा कर रहे हैं और इन्हें उठाने को कह रहे हैं।

    बाइकर्स भी पीछे नहीं

    बीयर लूटने वालों में बाइकर्स भी पीछे नहीं रहे। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग हाइवे के किनारे अपनी बाइक पार्क करके हेलमेट पहने ही बोतलें उठा रहे हैं। वीडियो में खास बात  यह है कि लोग ये बीयर की बोतल उठाने का काम बहुत फुर्ती से कर रहे हैं।

  • पंजाबः पुलिस कर्मचारी पर गाड़ी चढ़ाने के आरोप में मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पंजाबः पुलिस कर्मचारी पर गाड़ी चढ़ाने के आरोप में मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पठानको/अनमोलः 6 जून सुजानपुर पुलिस ने पुलिस कर्मचारी पर गाड़ी चढ़ाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अनिल पवार ने बताया कि कांस्टेबल अमरीक सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी गांव भुल्ले चक थाना तिबर जिला गुरदासपुर उम्र लगभग 47 वर्ष ने कहा कि मैं उक्त पते का निवासी हूं, मेरी ड्यूटी मेरे साथ आधी रात को नाका माधोपुर में है। 

    ए.एस.आई. तरसेम लाल बलजीत सिंह 246पी नाका माधोपुर में अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे कि नाका ड्यूटी के दौरान वाहन की चेकिंग की जा रही थी, जहां मुखबर खास ने मुझसे मुलाकात की और मुझे बताया कि राजिंदर चौधरी उर्फ ​​राजू पुत्र दर्शन गांव मोते थाना आरएस पुरा न्यू सिटी जिला जम्मू निवासी लाल चौधरी जो मवेशियों को बेचने के व्यवसाय में हैं और महिंद्रा जीप बोलेरो नंबर जेके 08 एल 5795 में डगर को लखनपुर से पठानकोट तक ट्रांसपोर्ट करते हैं और आज भी जेके में उनकी महिंद्रा जीप बोलेरो नंबर  08 एल 5795 में मवेशियों को लादकर बड़ी ही बेरहमी से लखनपुर व माधोपुर की ओर आ रहे हैं। महिंद्रा जीप बोलेरो को रोड ब्लॉक कर चेक किया जाए तो सफलता मिल सकती है।

    कुछ देर बाद करीब 12:15 बजे गाड़ी को चेक किया गया। साइड ड्यूटी पर बलजीत सिंह खड़े होकर गाड़ी का नंबर पढ़कर गाड़ी को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह भाग रहा था, इसलिए मैंने वाहन को रोकने के लिए तेजी से बेरी गेट आगे किया, जिसने वाहन को रोकने के बजाय अपनी चलती हुई महिंद्रा जीप बोलेरो क्रमांक जेके 08 एल 5795 में मुझे मारने के इरादे से मेरे ऊपर से दौड़ाने की कोशिश की, जिससे बैरिकेड टूट गया। सड़क पर गिरने से मैं घायल हो गया। मैंने जाकर बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई और बाकी कर्मचारी गाड़ी के  पीछे-पीछे चल पड़े और मैं अपने इलाज के लिए सिविल अस्पताल पठानकोट चला गया। वहां गया जहां अपना इलाज करा रहा हूं, सुजानपुर पुलिस ने राजिंदर चौधरी उर्फ ​​राजू पुत्र दर्शन गांव मोते थाना आरएस पुरा न्यू सिटी जिला जम्मू धारा 307,353, 186,332,427 (PC, 3/11 पशु क्रूरता अधिनियम 1960) के तहत मामला दर्ज करके गुडपुर सिबली से गाड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया है।

  • 9 जून को जंतर-मंतर पर नहीं जुटेंगे किसान, जानें मामला

    9 जून को जंतर-मंतर पर नहीं जुटेंगे किसान, जानें मामला

    नई दिल्लीः पहलवानों के समर्थन में 9 जून को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान करने वाले भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने फिलहाल अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि पहलावानों के कहने पर ही कार्यक्रम रद्द किया गया है। टिकैत ने कहा कि पहलवानों की अभी सरकार और गृहमंत्री से बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि पहलवान आने वाले दिनों में आगे जो तारीख देंगे हम उसमें उनका समर्थन जरूर करेंगे। साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट के रेलवे की नौकरी पर वापस लौटने पर टिप्पणी करते हुए किसान नेता टिकैत ने कहा कि नौकरी पर जाना आंदोलन से वापस होना नहीं है।

    बता दें कि 5 जून, सोमवार को मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के बाद विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया इस आंदोलन से पीछे हट गए हैं। हालांकि पहलवानों ने तुरंत ही इस खबर का खंडन किया। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जारी लड़ाई से पीछे हटने की खबरों पर बजरंग ने कहा, आंदोलन वापस लेने की खबरें कोरी अफ़वाह हैं। ये खबरें हमें नुक़सान पहुँचाने के लिए फैलाई जा रही हैं। हम न पीछे हटे हैं और न ही हमने आंदोलन वापस लिया है। महिला पहलवानों की एफआईआर उठाने की खबर भी झूठी है। इंसाफ मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी। 

    इससे पहले साक्षी मलिक ने भी खबरों पर स्पष्टीकरण दिया था। साक्षी ने कहा, “इंसाफ की लड़ाई में ना हम में से कोई पीछे हटा है, ना हटेगा। सत्याग्रह के साथ साथ रेलवे में अपनी ज़िम्मेदारी को साथ निभा रही हूँ। इंसाफ़ मिलने तक हमारी लड़ाई जारी है। कृपया कोई ग़लत खबर ना चलाई जाए।” बता दें कि इस मामले की जांच कर रही दिल्ली पुलिस मंगलवार, 6 जून को  बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के उत्तर प्रदेश के गोंडा आवास पर पहुंची और पूछताछ की। इस संबंध में करीब 12 लोगों से बयान दर्ज किए गए हैं।  दिल्ली पुलिस ने मौके पर जाकर बयान देने वाले लोगों के नाम, पता और पहचान पत्र जुटाए हैं। यौन उत्पीड़न केस में अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए ये कार्रवाई की गई है। पुलिस ने उनके आवास में स्थित कर्मचारियों और समर्थकों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाने की कोशिश की है। 

  • डीडीएमए ने आपदा प्रबंधन व बचाव विषय पर आयोजित किया टेबल टाॅप अभ्यास

    डीडीएमए ने आपदा प्रबंधन व बचाव विषय पर आयोजित किया टेबल टाॅप अभ्यास

    ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय ऊना में आपदा प्रबंधन व बचाव के विषय में एक टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस टेबल टॉप अभ्यास में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आईआरटी से संबंधित सभी सदस्यों ने भाग लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की आपदाओं के दौरान राहत व बचाव कार्यों में इस्तेमाल होने वाली विभिन्न तकनीकों तथा योजनाओं के विषय में क्रमवार चर्चा की गई।
    आगामी 8 जून 2023 को हिमाचल प्रदेश सहित उना जिला के सभी पांचों उपमंडलों में भूस्खलन व बाढ़ की स्थिति को दर्शाते हुए आयोजित की जा रही मॉक ड्रिल में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के कंसलटेंट मेजर जनरल सुधीर बाही (सेवानिवृत्त) ने वर्चुअल माध्यम से आपदा की विभिन्न परिस्थितियों बारे महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने राहत व बचाव कार्यों के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों तथा योजनाबद्ध तरीके से राहत कार्यों को अंजाम देने वारे विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सभी जिले भूस्खलन तथा अचानक आने वाली बाढ़ के दृष्टिगत अत्यंत संवेदनशील हैं। उन्होंने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि 8 जून 2023 को आयोजित की जा रही मॉक ड्रिल को हल्के में न लें तथा इस दौरान गंभीरता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें।इस अवसर पर कार्यकारी उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर, एसी टू डीसी ऊना वरिंदर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ऊना राजेश कौशल, जिला पंचायत अधिकारी ऊना श्रवण कश्यप, हिमाचल पथ परिवहन के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान के अलावा एनडीआरएफ के अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
  • पंजाबः मूसेवाला को लेकर विवादों में आई गुटखा कंपनी, देखें वीडियो

    पंजाबः मूसेवाला को लेकर विवादों में आई गुटखा कंपनी, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाबी दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला को लेकर एक गुटखा कंपनी विवादों में आ गई है। दरअसल, गुटखा कंपनी ने मूसेवाला की फोटो सुपारी के पाउच पर लगाई है और सुपारी के पाउच पर लगी मूसेवाला की फोटो सोशल मीडिया पर आने के बाद फैंस में भारी रोष पाया जा रहा है। मूसेवाला के फैंस ने गुटखा कंपनी पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फैंस ने आरोप लगाए है कि गुटखा कंपनी ने अपने प्रोडक्ट की सेल बढ़ाने और ब्रांड को फेमस करने के लिए ऐसी घटिया हरकत की है।

    तंबाकू-गुटखा कंपनी ने मूसेवाला की फोटो लगाकर सुपारी का पाउच मार्केट में उतारा है, उस पर फोटो के नीचे बाकायदा मूसेवाला का नाम भी बड़े अक्षरों में लिखा गया है। इस तरह से प्रचारित करने की कोशिश की गई है जैसे सिद्धू मूसेवाला ने ही अपनी हत्या से पहले कंपनी को अपनी फोटो लगाने के अधिकार दे रखे हों।