Blog

  • पंजाबःः कुल्चे की थाली में निकला कॉकरोच, हुआ हंगामा

    पंजाबःः कुल्चे की थाली में निकला कॉकरोच, हुआ हंगामा

    बठिंडाः अगर आप भी हैं न्यूट्री कुलचा खाने के शौकीन तो सावधान हो जाएं। दरअसल, बठिंडा की एक नामी दुकान के कुलचे की थाली में कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है। इस दौरान वहां पर भारी हंगामा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार वैष्णों ढाबे पर हैप्पी नामक का एक शख्स कुलचे खाने के लिए गया था। ग्राहक का आरोप है कि जैसे ही वह कुलचा खाने लगा तो उसे कुलचे में मरा हुआ कॉकरोच नजर आया।

    ग्राहक का कहना है कि इस मामले को लेकर जब उसने ढाबा मालिक से बात की तो ढाबा मालिक ने अपनी गलती मानने की बजाए उसके साथ बहसबाजी शुरू कर दी। इस दौरान वहां पर भारी हंगामा हो गया। मामला बढ़ता देख ग्राहक ने पुलिस को घटना संबंधी सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करने की कोशिश की। काफी देर तक हुए हंगामे के बाद ढाबे पर मौजूद कर्मियों ने अपनी गलती मानी और भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं होने का आश्वासन दिया।

    उधर, एसएचओ परमिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ढाबे मालिक द्वारा अपनी गलती मानने के बाद मामला शांत हो गया है। इसके अलावा यदि पीड़ित उन्हें लिखित शिकायत देता है तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और मामले की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भी की जाएगी। बेशक, ढाबा मालिक और कर्मचारियों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करने के बाद इस मुद्दे को सुलझा लिया गया। लेकिन देखा जाए तो यह सीधे तौर पर इंसान की सेहत के साथ खिलवाड़ है। क्योंकि अगर ग्राहक को मरे हुए कॉकरोच का पता नहीं चलता तो वह उसके पेट में जा सकता था और उसकी जान के लिए खतरनाक साबित हो सकता था।

  • रायपुर स्कूल में पर्यावरण संरक्षण पर निकाली जागरूकता रैली

    रायपुर स्कूल में पर्यावरण संरक्षण पर निकाली जागरूकता रैली

    ऊना/ सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रायपुर मैदान में पर्यावरण सुरक्षा के लिए चलाया गया तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम विश्व पर्यावरण दिवस पर संपन्न हुआ। इस जागरूकता अभियान में पहले दिन 3 जून को विद्यालय में पेंटिंग कंपटीशन करवाया गया।  विश्व पर्यावरण दिवस पर 5-6 जून को विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य नरदेव सिंह राणा ने रैली को हरी झंडी दिखाई। हाथों में पर्यावरण संरक्षण के नारे लिखी हुई पट्टियां लेकर बच्चों ने रायपुर बाजार से पास के गांव से होती हुई लगभग एक किलोमीटर तक गई। बच्चों ने रैली के दौरान जोर शोर से पर्यावरण रक्षा हेतु पर्यावरण बचाओ, पॉलिथीन हटाओ और वृक्ष लगाओ जैसे नारे लगाए।

    इस अवसर पर विद्यालय की एन एस एस इकाई द्वारा पर्यावरण सुरक्षा पर एक नारा लेखन प्रतियोगिता और क्विज कंपटीशन भी करवाया गया। क्विज कंपटीशन में 4 हाउसों के 12 बच्चों ने भाग लिया जिसमें कल्पना हाउस के कार्तिक, सानिया और प्रीति प्रथम, पटेल हाउस के वीरेंद्र सुरभि, कोमल और सुभाष हाउस के कार्तिक, साहिल, राजदीप द्वितीय स्थान पर रहे। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में मानवी और नंदिनी प्रथम वंशिका और ममता द्वितीय, प्रभतेज और हर्षित तृतीय स्थान पर रहे। प्रधानाचार्य जी ने प्रार्थना सभा में सभी विजेताओं और प्रतियोगिताओं को पारितोषिक  वितरण किए। प्रधानाचार्य ने  विद्यालय के साथ लगती खाली जगह में वृक्षारोपण करके इस अभियान की शुरुआत की। समापन समारोह में सभी अध्यापकों और छात्र -छात्राओं ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए प्रतिज्ञा भी ली। प्रधानाचार्य ने अपने अभिभाषण में बढ़ते प्रदूषण के कारण ग्लोबल वार्मिंग, अम्लीय वर्षा, ओजोन के नष्ट होने जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बच्चों को जागरूक किया। इस अवसर पर NSS कार्यकर्म अधिकारी पवन कुमार, अध्यापकों में सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, प्रमोद कुमार, तिलक राज, पूनम जगोता, ममता रानी, वीरेंद्र कुमार, वीरेंद्र कपिल, पंकज कुमार, सुरेश कुमार, संजीव कुमार, दीक्षित पटियाल, संजय कुमार, विजय कुमार आदि सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ : ਨੰਗਲ ਵਿੱਚ ਬਹੁ ਕਰੋੜੀ ਫਲਾਈਓਵਰ ਬਣਨ ਕਰਕੇ ਅਵਾਜਾਈ ਨੂੰ ਬਦਲਵਾਂ ਰਾਹ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਹ ਬਦਲਵਾਂ ਰਾਹ ਨੰਗਲ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਹੋ ਕੇ ਗੁਜਰਦਾ ਹੈ । ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਇਨ੍ਹਾਂ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿੱਚ ਹਾਦਸੇ ਹੁੰਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਹਾਦਸਿਆਂ ਵਿਚ ਕਈ ਨੌਜਵਾਨ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀ ਜਾਨਾਂ ਵੀ ਗਵਾ ਚੁਕੇ ਹਨ। 

    ਬੀਤੇ ਦਿਨੀਂ ਪਿੰਡ ਗੋਹਲਣੀ ਦੇ 15 ਸਾਲ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਵੀ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਮੌਤ ਹੋ ਜਾਣ ਕਾਰਨ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਰੋਸ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅੱਜ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਗੌਹਲਣੀ ਮਾਰਗ ਉੱਪਰ ਜਾਮ ਲਗਾ ਦਿੱਤਾ। ਜਿਸਨੂੰ ਵੇਖਦੇ ਹੋਇਆਂ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੀਆ ਮੰਗਾ ਸੁਣਿਆ। ਇਸ ਸੰਬੰਧੀ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਇਕ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਵੀ ਨੰਗਲ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ। ਉਨਾਂ ਦੀ ਮੰਗ ਹੈ ਕੀ ਆਵਾਜਾਈ ਦੀ ਸਪੀਡ ਨਿਰਧਾਰਿਤ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਸੂਚਨਾ ਬੋਰਡ ਲਗਾਏ ਜਾਣ ਅਤੇ ਤੇਜ਼ ਰਫ਼ਤਾਰ ਚੱਲਣ ਵਾਲੇ ਵਾਹਨਾਂ ਦੇ ਚਲਾਨ ਕੱਟੇ ਜਾਣ।

  • इंसानियत शर्मसारः डॉक्टर ने महिला से किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

    इंसानियत शर्मसारः डॉक्टर ने महिला से किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

    जांजगीर-चांपा: इलाज़ कराने आई युवती से दुष्कर्म के आरोप में आयुर्वेदिक डाॅक्टर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी डाॅक्टर ने क्लीनिक में युवती से दुष्कर्म किया था। साथ ही बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। दरअसल, पीड़िता ने थाना पामगढ़ में 6 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 मई को तबियत खराब होने से आर्युर्वेदिक डॉक्टर भारतेंदु केशव श्रीवास के घर स्थित क्लीनिक में इलाज कराने गई थी।

    इस दौरान आरोपी मैं तुम्हे पसंद करता हूं कहकर झांसे में लिया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी भारतेंदु केशव श्रीवास 28 वर्ष निवासी सड़क पारा भैंसो के खिलाफ धारा 376(2)(N), 506 दर्ज कर जांच शुरू की गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुये पुलिस ने आरोपी भारतेंदु केशव श्रीवास को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

  • आईओसीएल पेखूबेला में 8 जून को आयोजित होगी माॅक ड्रिल

    आईओसीएल पेखूबेला में 8 जून को आयोजित होगी माॅक ड्रिल

    ऊना / सुशील पंडित: उपमंडल ऊना में 8 जून को आईआसीएल पेखूबेला में प्राकृतिक आपदा के दौरान किए जाने वाले राहत व बचाव कार्यों से संबंधित एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए तहसीलदार हुसन चंद चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि भूस्खलन व अचानक आई बाढ़ की स्थिति को प्रदर्शित करती हुई इस मॉक ड्रिल में उपमंडल स्तर पर प्रशासन व सरकारी विभागों के अलावा जन सहभागिता को भी सम्मिलित किया जाएगा। 

    उन्होंने कहा कि आपदा से पहले तैयारियां ही आपदाओं के कारण होने वाले नुकसान को कम कर सकती है। माॅक ड्रिल अभ्यास के माध्यम से आपदा के समय और आपदा के बाद किए जाने वाले कार्यों की तैयारियां जांची जाती हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पेखूबेला में आयोजित होने वाली माॅक ड्रिल को गंभीरता से लें। इस मौके पर डीएसपी ऊना अजय ठाकुर, बीडीओ केएल वर्मा व बीएमओ ऊना डाॅ रामपाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिख मामले की जांच किए जाने की मांग

    मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र लिख मामले की जांच किए जाने की मांग

    आरोप:विधायक भुट्टो बेटे को टेंडर दिलाने के लिए अधिकारियों पर डाल रहे दबाव: वीरेंद्र कंवर

    ऊना/ सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से पहले कांग्रेस द्वारा सत्ता परिवर्तन और व्यवस्था परिवर्तन करने का नारा दिया गया था। लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद विकास कार्य शुरू होने को लेकर भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है। यह वातें भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुटलैहड से कांग्रेस विधायक देवेंद्र भुट्टो अपने बेटे को टेंडर दिलवाने के लिए अधिकारियों पर दबाव डाल रहे हैं व टेंडर हासिल करने के लिए कुछ फर्जी डॉक्यूमेंट लगाए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को पत्र लिखकर इस मामले की जांच किए जाने की मांग की है। 
    पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने से पहले कांग्रेस द्वारा सत्ता परिवर्तन और व्यवस्था परिवर्तन करने का नारा दिया गया था और हम भी चाहते थे की नई नवेली सरकार को कुछ समय काम करने के लिए चाहिए।परन्तु प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद विकास कार्य शुरू होने को लेकर भ्रष्टाचार देखने को मिल रहा है। कुटलैहड़ में खैर और माइनिंग माफिया का काम जोरों पर चल रहा है। जिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।
    पूर्व कैबिनेट मंत्री वरिंद्र कंवर ने इस मामले पर कुटलैहड़ से कांग्रेस विधायक देवेंद्र भुट्टो को निशाने पर लिया है उन्होंने कहा है कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद व्यवस्था परिवर्तन का नारा दिया था लेकिन यह व्यवस्था परिवर्तन किस तरह हो रहा है इसका उन्होंने एक उदाहरण मीडिया के सामने रखा। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने वरिंदर कंवर ने कहा की एक टेंडर को पहले कम लागत पर दर्शाया गया जबकि उसी टेंडर को दो बार कैंसिल करवाने के बाद फिर से जब उस टेंडर को ओपन किया गया तो टेंडर की कॉस्ट ₹11 करोड़ 30 लाख रुपए दर्शाई गई उन्होंने कहा है कि चहेतों को फायदा दिलवाने के लिए टेंडर की कॉस्ट को बढ़ाया गया है जो कि एक बड़ा फर्जीवाड़ा है। उन्होंने विधायक द्वारा अपने बेटे को टेंडर दिलवाने के लिए अधिकारियों पर दबाव डालने की बात भी कही उन्होंने कहा है की उनके बेटे के नाम पर देहरा में  जो टेंडर जारी हुआ है जिसकी राशि 5 करोड 5 लाख रुपए है जबकि उनके बेटे की लिमिट एक करोड़ तक का टेंडर हासिल करने की है ऐसे में उन्हें  यह टैंडर कैसे मिला इसको लेकर भी उन्होंने कुछ बातें मीडिया के सामने रखी। उन्होंने बताया कि टेंडर हासिल करने के लिए कुछ फोर्स डॉक्यूमेंट भी लगाए गए हैं जिसके तहत यह टेंडर हासिल किया गया है। उन्होंने इस पूरे मामले पर प्रदेश सरकार से जांच किए जाने की मांग की है उन्होंने कहा है कि वह इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री को एक पत्र लिखकर भी  मामले की जांच किए जाने की मांग करेंगे ताकि जनता को पता लग सके की कांग्रेस के विधायक किस प्रकार काम कर रहे है। उन्होंने विधायक पर 5 महीने के कार्यकाल में कुटलैहड़ के  विकास के लिए कोई भी पैसा न ला पाने और जल्द ही नया खुलासा करने की बात कही। इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान मनोहर लाल, जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया,मंडल उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष चरणजीत शर्मा उपस्थित रहे।
  • पंजाबः बाबा फरीद यूनिवर्सिटी को मिल गया नया वाइस चांसलर

    पंजाबः बाबा फरीद यूनिवर्सिटी को मिल गया नया वाइस चांसलर

    चंडीगढ़: बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ हैल्थ साइंस को 10 माह के बाद नया वाइस चांसलर (वीसी) आज मिल गया। प्रो. राजीव सूद बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आफ हैल्थ साइंस के नए वाइस चांसलर बनें। पंजाब सरकार ने वीसी लगाने के लिए पांच नामों वाला पैनल राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को भेजा था। जिसमें पीजीआई के डीन प्रोफेसर राकेश सहगल, पीजीआई परमाणु मेडिसन विभाग के प्रो. बलजिंदर सिंह, राजिंदरा मेडिकल कालेज पटियाला के पूर्व प्रोफेसर केके अग्रवाल, चंडीगढ़ जीएमसीएच-32 के माइक्रोबायोलाजी विभाग के पूर्व एचओडी प्रो. जगदीश चंद्र और दिल्ली के प्रो. राजीव सूद शामिल थे। जिसके बाद दिल्ली के प्रो. राजीव सूद के नाम पर मोहर लगाई गई।

    बता दें कि 29 जुलाई 2022 को तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ेमाजरा ने बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वीसी डा. राज बहादुर के साथ अपमानजनक व्यवहार किया था। जिसके कारण वीसी ने 30 जुलाई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जौड़ेमाजरा यूनिवर्सिटी के दौरे पर थे और उन्होंने कैदियों के बने वार्ड जोकि लंबे समय से बंद पड़ा था का निरक्षण करते समय वीसी को फटे हुए गद्दे पर लेटने के लिए मजबूर कर दिया। यह वीडियो वारयल हुआ। जिसकी देश ही नहीं विदेश में भी खासी निंदा हुई। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी मंत्री के इस व्यवहार को सही नहीं माना। उन्होंने लंबे समय तक डा. राज बहादुर का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया और उन्हें पुनः सेवाएं देने के लिए कहा लेकिन डा. राज बहादुर ने अपना इस्तीफा वापस नहीं लिया।

  • पंजाबः सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों को शिक्षा मंत्री ने दिए सख्त आदेश

    पंजाबः सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों को शिक्षा मंत्री ने दिए सख्त आदेश

    चंडीगढ़ : पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज एक पत्र जारी करके राज्य की सभी सरकारी और निजी यूनिवर्सिटियों और कॉलेजों को हिदायत की है कि स्कॉलरशिप न आने के कारण किसी भी विद्यार्थी को पेपर में बैठने से न रोका जाये। बैंस ने कहा कि उनके ध्यान में आया है कि कुछ निजी और सरकारी संस्थाओं ने स्कॉलरशिप न आने के कारण विद्यार्थियों को पेपर में बैठने से रोकने का यत्न किया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री ने अतिरिक्त मुख्य सचिव, तकनीकी शिक्षा और प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा को पत्र लिख कर हिदायत की है कि राज्य के सभी सरकारी और निजी कालेजों और यूनिवर्सिटियों को हिदायत कर दी जाये कि यदि किसी विद्यार्थी की स्कॉलरशिप का कोई भी मामला पैंडिंग चल रहा हो तो उस विद्यार्थी को परीक्षा में बैठने से न रोका जाये। यदि इन हिदायतों की किसी भी कॉलेज/यूनिवर्सिटी की तरफ से उल्लंघना की जाती है तो उसके खि़लाफ़ पंजाब सरकार द्वारा सख़्त कार्यवाही की जायेगी। बैंस ने अधिकारियों को हिदायत की कि इस सम्बन्धी तुरंत नोटिस तुरंत जारी किया जाये।

  • पंजाबः घर में सो रहे परिवारिक सदस्यों पर तेजधार हथियार और ईंटों से किया हमला, देखें वीडियो

    पंजाबः घर में सो रहे परिवारिक सदस्यों पर तेजधार हथियार और ईंटों से किया हमला, देखें वीडियो

    परिजनों का आरोप: पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई 

    फ़िरोज़पुरः कस्बा ममदोट की एक वीडियो सामने आई है। जिसमें कुछ हमलावारों ने घर के आंगन में सो रहे पारिवारिक सदसयों पर ईंटे बरसाने शुरू कर दी। पीड़ित परिवार ने घर के अंदर भाग कर अपनी जान बचाई। मामला पुरानी रंजिश बताई जा रही है। वही पीड़ित परिवार के सदस्य ने बताया कि उसकी पत्नी को कुछ लोगो द्वारा भद्दी भाषा बोली गई। उन्होंने बताया कि हमारा उनके साथ किसी बात को लेकर पहले से झगड़ा चल रहा था। जिसके तहत आज उन्होंने साजिश रची और हथियारों व ईंटों- पत्थर के साथ उनके घर पर हमला कर दिया। रात के समय में जब परिवारिक सदस्य अपने घर के आंगन में सो रहे थे, तभी हमलावरों ने बाहर से ईंट पत्थर फेंकने लगे। इस दौरान तेजधार हथियारों के साथ घर के दरवाजों पर हमला कर दिया। परिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने हमारे परिवार पर पहले भी हमला किया था। जिसके उनके परिवारिक सदस्य घायल हो गए थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस को शिकायत भी की थी, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इस मामले को लेकर जब पुलिस का पक्ष लेने की कोशिश की गई। तो पुलिस ने इस मामले से अनजान बताकर मामला सामने आने के बाद कार्रवाई करने की बात कही और पुलिस अधिकारी कैमरे से दूर रहे।

  • दर्दनाक हादसा: साइकिल से जा रही छात्राओं को तेज रफ्तार कार चालक ने मारी टक्कर, देखें CCTV

    दर्दनाक हादसा: साइकिल से जा रही छात्राओं को तेज रफ्तार कार चालक ने मारी टक्कर, देखें CCTV

    बेतिया: बिहार के बेतिया में सड़क दुर्घटना का एक ऐसा दर्दनाक वीडियो सामने आया जिसे देख आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस भयानक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर कई स्कूली छात्राएं साइकिल के द्वारा सफर कर रही हैं तभी पीछे से एक तेज रफ्तार बोलेरो कार आकर इन्हें इतनी जोर से टक्कर मारती है कि साइकिल के परखच्चे उड़ जाते हैं और छात्राएं दूर जाकर गिर जाती हैं।  इस हादसे में एक- दो नहीं बल्कि कई छात्राएं गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। 

    जानकारी के अनुसार, ये छात्राएं साइकिलों पर सवार होकर कोचिंग क्लास के लिए जा रही थीं।  गौरतलब है कि दुर्भाग्यपूर्ण घटना मंगलवार सुबह बेतिया-लौरिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। हादसे में सात छात्राएं और सड़क पर चल रहा एक व्यक्ति घायल हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, हादसे का शिकार हुई एक छात्रा कार के बोनट पर गिर गई और हादसे से लगभग 20 फीट दूरी तक वह घसीटती रही और गिर गई। इस दौरान सड़क किनारे पैदल चल रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन से जोरदार टक्कर मार दी।

    हादसे में आठ घायलों को बहुत गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल घायलों को इलाज बेतिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस के अनुसार, गाड़ी चला रहा शख्स एक बारात से लौट रहा था। उसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।