Blog

  • पंजाब : छुट्टी का ऐलान, शनिवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

    चंडीगढ़ :  पंजाब के स्कूलों में 24 तारीख को सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। दरअसल,  रविदास जयंती के मौके पर सरकारी स्कूल-कॉलेज समेत सहित सरकारी संस्थान बंद रहेंगे। 

    आपको बता दें कि बीते महीनों में ठंड व त्योहारों के चलते काफी छुट्टियां रही हैं। फरवरी महीने में पंजाब के स्कूलों में कुल 6 छुट्टियां रहेंगी। 

  • पंजाब : Zomato बॉय से लूट के मामले में नाबालिग सहित 7 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    लुधियाना : पुलिस ने जोमैटो कंपनी के डिलीवरी बॉय से लूट के मामले को सुलझाते हुए एक नाबालिग समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने और भी कई वारदातों को अंजाम दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डीसीपी लुधियाना ग्रामीण जसकिरनजीत सिंह तेजा ने कहा कि गिरफ्तार सभी आरोपी लुधियाना के रहने वाले हैं।

    जिन्होंने हाल ही में गिल नहर पुल के इलाके में डिलीवरी देने जा रहे जोमैटो के डिलीवरी बॉय को घेर लिया और मोबाइल फोन, नकदी और अन्य सामान छीनकर फरार हो गए। पूछताछ में आरोपियों से अलग-अलग कंपनियों की 12 मोटरसाइकिलें, एक स्कूटर, 5 मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किए गए है। आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • पंजाबः रेलवे ट्रैक पर बच्चे सहित 2 की मौ+त, देखें वीडियो 

    लुधियानाः रेलवे स्टेशन के पास से दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर की दूर ट्रेन की चपेट में बच्चे सहित व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतकों में 8 वर्षीय बच्चे और एक 55 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। बच्चे की पहचान बुधराम और नाथीपाल के रूप में हुई है। बच्चे के मामले की घटना देर रात की है। जबकि बुजुर्ग का सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिला है। जिसमें व्यक्ति का गला कटकर अलग हुआ पड़ा है। दरअसल, देर रात रेलवे ट्रैक के आस-पास रहते लोगों ने ट्रैक के नजदीक बच्चे का शव देखा। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना जीआरपी पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि जांच से लग रहा है कि बच्चे के सिर पर तेज रफ्तार ट्रेन की फेट लगी है, जिस कारण उसकी मौत हुई है। 

    वहीं दूसरी ओर , सुबह तड़के ढोलेवाल नजदीक बुजुर्ग का धड़ से गला अलग देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल दोनों शवों को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। जानकारी देते हुए ASI गुरजीत सिंह ने कहा कि मृतक बुधराम खेलने का बहाना लगाकर घर से निकल आया। रेलवे ट्रेक के पास खेलता हुआ वह अचानक किसी ट्रेन के नीचे आए गया। बुधराम 6 महीने पहले ही उत्तर प्रदेश से लुधियाना परिवार सहित आया है। उसके परिवार में वह 3 भाई और दो बहनें है। वह परिवार में सबसे छोटा है। विजय नगर में वह अपनी मासी के पास रहता था।

    मृतक बुजुर्ग की पहचान नाथीपाल के रूप में हुई है। नाथीपाल के बेटे मनी ने कहा कि उसके पिता का कुछ समय पहले भी एक्सीडेंट हुआ था। उनका इलाज चल रहा था। आज अचानक सुबह वह रेलवे ट्रेक पार कर रहे थे। किसी अज्ञात तेजरफ्तार ट्रेन ने उन्हें काट दिया। जांच अधिकारी गुरजीत सिंह मुताबिक दोनों शवों को कब्जे में लेकर 174 की कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः कुत्ते का आतंक, 5 वर्षीय बच्ची पर हमला कर कई मीटर तक घसीटा, देखें वीडियो

    अबोहरः इनद्रा नगरी में बीती रात खुंखार कुत्ते ने मोहल्ले की 5 साल की बच्ची को बुरी तरह से नोंच दिया। इस घटना में बच्ची घायल हो गई। बच्ची की चीख पुकार सुनकर पड़ोस के एक लड़के ने बच्ची को छुड़वाया और परिजनों की मदद से अस्पताल भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज कर रात को ही छुटी दे दे गई। जानकारी के अनुसार पांच साल की लडकी चाहत पुत्री पवन कुमार बीती रात करीब आठ बजे घर के बाहर खड़ी थी तो इसी दौरान पडोसी के घर के पास बैठे एक कुत्ते ने उस पर हमला बोल दिया और उसे घसीटते हुए ले गया।

    इस हमले में कुत्ते ने बच्ची के बाजू को बुरी तरह से नोंचा। उसका शोर सुनकर पडोस के एक युवक ने बच्ची को कुत्ते के चंगुल से छुडवाया और परिजनों की मदद से उसे सिविल अस्पताल पहुचाया। अस्पताल में कुत्ते काटने के शिकार लोगों को रैबिज के टीके लगाने वाली डा. रितु वधवा ने बताया कि अस्पताल में हर रोज 10 से 15 केस कुत्तों के काटने के के आ रहे है। पिछले साल करीब 2556 मरीज कुत्तों द्वारा काटे जाने के आए थे जबकि इस वर्ष जनवरी माह में ही करीब 264 मरीज कुत्तों द्वारा नोंचने के आ चुके हैं। डा. रितु ने बताया कि रैबिज का टीका बाजार में 350 रुपए का लगता है जो कि सिविल अस्पताल में केवल 10 रुपए में लगाया जाता है।

    अगर सरकार द्वारा यह सुविधा उपलब्ध न होती तो अब तक रैबिज की बीमारी विकराल रुप ले सकती थी।  इधर नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर अश्विनी मिलगानी से बात करने पर उन्होंनें बताया कि निगम द्वारा विगत माह वेटेरनरी विभाग की मदद से कुत्तों को रैबिज के टीके लगाने का अभियान चलाया गया था जो अब करीब एक माह से बंद पडा है क्योंकि भयंकर सर्दी के दौरान वैक्सीन कुत्तों पर सही असर नहीं करती। उन्होंनें बताया कि शहर में करीब 3000 अवारा कुत्ते हैँ जिनमें से 700 कुत्तों को पकडकर उनका टीकाकरण किया जा चुका है और बाकी रहते कुत्तों को भी शीघ्र कवर कर लिया जाएगा ताकि इनके काटने से व्यकित में रैबिज की बीमारी न पनपे।

  • पंजाब : फैक्टरी में हुआ धमाका, देखें वीडियो

    नंगल : प्राईमो केमिकल के साथ लगती फ्लो टेक उद्योकिक ईकाई में उसे वक्त एक बड़ा हादसा हो गया। जब इसके सीपी डब्ल्यू प्लांट में एक बड़ा धमाका हो गया। धमाके के साथ इसमें आग लग गई। जिससे उठना काला धुआं दूर से देखा जा सकता था। गनीमत रही कि उसे समय इस सीपीडब्ल्यू प्लांट में कोई व्यक्ति नहीं था, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ब्लास्ट के साथ काले धुएं को देखते हुए आसपास के लोग भी काफी घबरा गए। हालांकि फैक्ट्री में मौजूद फैक्टरी प्रशासन की तरफ से इस पर नियंत्रण पाने के लिए मौजूद साधनों का इस्तेमाल कर इस पर नियंत्रण पाने की कोशिश की गई।

    यही नहीं इस धमाके से उठी आग को बुझाने के लिए साथ लगती औद्योगिक इकाई एनएफएल और पंजाब फायर सर्विस की फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थिति को नियंत्रित किया। हालांकि इससे किसी भी जानी नुकसान नहीं हुआ, ना ही कोई गंभीर आहत हुआ है। लेकिन फिर भी आशंका जताई जा रही है कि फैक्ट्री को ऐसे हादसों से बचने के लिए उचित प्रबंध करने की ओर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। जब इस संबंध में फैक्ट्री के मैकेनिकल जनरल मैनेजर एमपीएस वालिया से बात की तो उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि धमाका किन कारणों के साथ हुआ।

  • पंजाबः तेजधार हथियार सहित 12 आरोपी गिरफ्तार, जांच में चौकाने वाला हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    मोबाइल शॉप मालिक से भारी मात्रा में मोबाइल बरामद 

    लुधियानाः स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने 12 आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों पर 3 अलग अलग मामले दर्ज किए गए। मामले की जानकारी देते हुए देहात के डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि आरोपी दुकानदार गुरमीत को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ के दौरान पता चला है कि जब उसके बाद मोबाइल इकट्ठे हो जाते थे तो वह दिल्ली ले जाकर बेच देता है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कई जगहों पर वारदातों को अंजाम दिया है। 

    जांच में पता चला है आरोपी लुधियाना और अमृतसर से संबंधित है। जिनमें से कुछ आरोपियों के खिलाफ पहले से भी मुकद्दमें दर्ज है। जेसीपी ने बताया साहनेवाल से लेकर मोती नगर सहित अन्य इलाकों में वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपियों के कब्जे से 227 मोबाइल, 4 बाइक और 5 से 6 तेजधार हथियार बरामद हुए है। जेसीपी ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद किए गए सभी फोन नए है। मोबाइल दुकानदार गुरमीत सिंह उर्फ गोरा आरोपियों से फोन लेकर दिल्ली बेचता था। काबू किए गए आरोपियों में से 7 को प्रेस वार्ता के दौरान पेश किया गया, जबकि 5 आरोपी घायल हुए है, जिनका अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

    पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता है कि आरोपी गुरमीत दिल्ली में हर माह या 2 माह में करीब 10 लाख रुपए के मोबाइल दिल्ली में जाकर बेचता था। ऐसे में वह अब तक 50 से 60 लाख के मोबाइल बेच चुका है। आरोपी दुकान की आड़ में चोरी के मोबाइल बेचता था। जबकि बाइक की जांच की गई तो पता चला वह भी चोरी के है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने 5 से 6 माह में कई वारदातों को अंजाम दे चुके है। जांच में पता चला है कि आरोपी गुरमीत ने अलग तकनीक से कई फोन ने मदरबोर्ड चेंज कर दिए है, जोकि बरामद कर लिए गए है। आरोपी 30 से 40 साल है।

  • पंजाबः पार्टी वर्कर के परिवार पर हुआ हमला, भारी हंगामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में पार्टी वर्कर के परिवार के साथ झड़प होने का मामला सामने आया है। शिरोमणि अकाली दल अमृतसर पार्टी वर्कर के परिवार पर घर में घुसकर हमलावारों ने हमला कर दिया। इस दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट करने के आरोप लगे है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए आप महिला वर्कर की बेटी राजविंदर ने बताया कि वह इस घटना को लेकर थाने में शिकायत देने के लिए पहुंचे है। राजविंदर ने आरोप लगाए है कि उनके घर पर आज बब्बू, दीप, प्रीति और उसकी मां ने हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि उसकी माता के सासंद सिमरजीत सिंह मान के साथ अपने घर की दीवार पर पोस्टर लगे हुए है।

    इस बात को लेकर आज बब्बू, दीप उनसे बहस करने लगे। आरोप है कि जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो उसके बाद दीप और बब्बू ने उन पर हमला कर दिया। जिसके बाद अन्य दोनों महिलाओं ने भी राजविंदर और उसकी बहन के साथ हाथापाई की। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि गली ने उनके साथ बदतमीजी की गई। इस मामले को लेकर वह शिकायत करने के लिए सलेम टाबरी थाने पहुंचे है। पीड़ित ने बताया कि इस हमले की वीडियो भी पीड़ित ने बनाई है। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि आरोपी किस पार्टी से है, इसका उन्हें नहीं पता है। घटना शांति स्कूल के पास की है। पीड़ित ने बग्गा नामक पर आरोपियों को सपोर्ट करने के आरोप लगाए है। 

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पार्टियों की ओर से उन्हें शिकायत मिली है। दोनों पार्टियां ने मेडिकल भी दिए है। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों से बातचीत की जा रही है। ऐसे में दोनों पार्टियों का पक्ष जानने के बाद जो भी बनती कार्रवाई होगी वह की जाएगी। वहीं दूसरी ओर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान प्रीतम सिंह ने बताया कि वह महिला विंग सिमरण कौर को लेकर थाने पहुंचे है। उन्होंने कहा हमारी पार्टी का बोर्ड उनकी दीवार पर लगा हुआ था। उस बोर्ड को लेकर घर में जाकर छोटे-छोटे बच्चों पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र देश है, जिसमें प्रचार करना सभी को हक है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने अगर छोटे बच्चों को इंसाफ ना दिया तो वह इस मामले को लेकर सासंद सिमरजीत सिंह मान के ध्यान में लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे। 

  • विजीलेंस ने पेपर लीक मामले में 2 गिरफ्तार

    हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन कमीशन पेपर लीक स्कैम में 2 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम  को पोस्ट कोड 962 सचिवालय क्लर्क का पेपर लीक होने के सबूत मिले हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हमीरपुर के रहने वाले सोहन और घनाला गांव के रहने वाले रवि के रूप में हुई है। सोहन HPPSC के पास ही ढाबा चलाता है, जबकि रवि HRTC से बर्खास्त ट्रैफिक इंस्पेक्टर है। रवि पहले भी एक मामले में गिरफ्तार हो चुका है।

    विजिलेंस को सोहन और रवि के मोबाइल से लीक प्रश्न पत्र मिले हैं। SIT ने गत रात को इस मामले में नया केस दर्ज किया है। अब तक पेपर लीक स्कैम में 14 FIR दर्ज हो चुकी हैं। अलग-अलग मामलों में कुल 25 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। HPSSC ने पिछले साल अप्रैल में सचिवालय क्लर्क का पेपर लिया था। अभी तक उसका रिजल्ट जारी नहीं हुआ है।

  • पंजाब : Shiva Public School के छात्रों में हुई खुनी झड़प, चले तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    लुधियाना : भामियां चुंगी के नजदीक शिवा पब्लिक स्कूल में छात्रों में खूनी झड़प हो गई। एक दूसरे पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी लड़ाई कैद हुई। स्कूल प्रशासन द्वारा छात्रों को मेडिकल करवाने से रोका जा रहा था, लेकिन छात्र जबरी दीवार फांद कर सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंचे। तेजधार हथियारों से लैस हमलावर स्कूल की ग्रिलों से कूद कर फरार हो गए। 8वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों ने मिलकर 11वीं कक्षा के छात्रों को पीटा है। पुरानी रंजिश के कारण लड़ाई हुई है। हादसे में कुल 10 छात्र घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी देते हुए 11वीं कक्षा के मेडिकल के छात्र सुमित तिवारी ने कहा कि वह कक्षा में बैठे थे। तभी 8वीं और 10वीं के कुछ छात्र कक्षा में आकर गाली-गलौज करने लगे।

    उन्होंने जब विरोध किया तो उन लोगों ने जमकर मारपीट शुरू कर दी। स्कूल के कॉरिडोर में पहले से इन छात्रों ने तेजधार हथियार छिपाकर रखे थे। इस हमले में कुल 8 से 10 छात्र घायल हुए है। छात्र सुमित ने कहा कि एक छात्र का सिर फट गया और 1 के अंगुली कट गई। छात्र साहिल खान ने कहा कि प्रार्थना सभा के बाद वह कक्षा में बैठे थे। अचानक से कुछ युवकों ने आकर कक्षा में तोड़फोड़ करके उन पर हमला कर दिया। साहिल के मुताबिक सभी छात्रों ने अपने पारिवारिक सदस्यों को सूचित कर दिया है। इस मामले में वह संबंधित थाना पुलिस को शिकायत देंगे।सुमित ने कहा कि कुछ महीने पहले भी इन्हीं छात्रों से उनकी लड़ाई हुई थी। स्कूल में राजीनामा हो गया था। आज अचानक से फिर उन पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया है। स्कूल प्रशासन को इस बारे सख्त कदम उठाना चाहिए।

  • पत्नी से बात करने पर व्यक्ति को दी दिल दहलाने वाली सजा, देखें वीडियो

    उज्जैन : मध्य प्रदेश के उज्जैन में पत्नी से जबरदस्ती बात करने पर युवक ने दोस्त को गर्म लोहे से दाग दिया। आरोपी ने दोस्त को पार्टी के लिए बुलाया। यहां आरोपी ने पत्नी, सास, साला और साली के साथ मिलकर लोहे की गर्म पत्ती से दोस्त को दागा। आरोपियों ने इसका वीडियो भी बनाया। घटना रूपेटा गांव में 4 फरवरी की है, जो अब सामने आई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। एएसपी नितेश भार्गव ने बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति फरार है।

    रूपेटा गांव में सौरभ परमार (19) दोस्त मोईन खान की पत्नी सबीना से जबरदस्ती बात करता था। इसे लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। समझाइश के बाद भी सौरभ सबीना से बात करने की कोशिश करता था। 4 फरवरी को मोईन, सबीना को लेकर ससुराल सुरेल पहुंचा। उसने सौरभ को यहां पार्टी करने का कहकर बुलाया। सौरभ ने बताया कि रात में वो अपने जीजा के साथ सुरेल गांव पहुंचा था। उसके जीजा कुछ दूर रुक गए। सौरभ घर में गया तो वहां मोईन और सबीना के साथ सास शकीला, साली शबाना और साला अरबाज भी थे। सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। फिर गर्म लोहे की पत्ती से दाग दिया।

    सौरभ के जीजा वहां पहुंचे तो उन्होंने उसे आरोपियों से छुड़ाया। दो दिन तक उसने घर में इलाज किया। 6 फरवरी को भाटपचलाना थाने में मामला दर्ज कराया। गुरुवार को सौरभ एडिशनल एसपी नितेश भार्गव से मिला और पूरे मामले की जानकारी दी। जब बात गांव में पता चली तो तनाव की स्थिति बन गई। एएसपी ने लोगों को समझाया। सौरभ को नागदा के अस्पताल में भर्ती कराया है। रूपेटा गांव में मोईन और सौरभ के घर आमने-सामने है। गांव में दलित समाज के 50 घर हैं तो मुस्लिम समाज के करीब 10 घर हैं। मामले की जानकारी लगते ही दलित समाज के लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोपी का घर जलाने की कोशिश की। हालांकि घटना के बाद से ही मुस्लिम समाज के लोग ताला लगाकर कहीं चले गए हैं।